एक आदर्श प्रार्थना है असतो मा सद्-गमय

SHARE:

- सीताराम गुप्ता ''असतो मा सद्-गमय'' वेदों से उद्भृत की गई ये पंक्ति क्या है? क्या ये एक प्रार्थना है, याचना है अथवा हमार...

Artist02 (WinCE)

- सीताराम गुप्ता

''असतो मा सद्-गमय'' वेदों से उद्भृत की गई ये पंक्ति क्या है? क्या ये एक प्रार्थना है, याचना है अथवा हमारे मन की इच्छा है? यदि ये एक प्रार्थना है तो प्रार्थना क्या है और प्रार्थना का प्रयोजन क्या होता है? क्या ये एक सम्पूर्ण प्रार्थना और प्रार्थना का एक आदर्श स्वरूप है? क्या ''असतो मा सद्-गमय'' में मनुष्य की तामसिक वृत्तियों का परिष्कार करने की याचना निहित है? और एक सबसे बड़ा प्रश्न कि ''असतो मा सद्-गमय'' की बार-बार व्याख्या करने की आवश्यकता क्यों पड़ती है?

एक घटना याद आ रही है। एक बच्चा बड़े ध्यान से एक पुस्तक पढ़ रहा था। पुस्तक का शीर्षक था ''बच्चों का सही लालन-पालन कैसे करें?'' किसी व्यक्ति ने ये देखा तो उस बच्चे से पूछा कि भई तुम ये पुस्तक क्यों पढ़ रहे हो? ये पुस्तक तो तुम्हारे माता-पिता को पढ़नी चाहिए। बच्चे ने उत्तर दिया कि मैं यह जानना चाहता हूँ कि मेरा लालन-पालन ठीक से हो रहा है अथवा नहीं। वस्तुत: इस चर्चा का उद्देश्य भी कहीं न कहीं मूल्यांकन तथा पुनर्व्याख्या के बहाने प्रार्थना तथा ''असतो मा सद्-गमय'' के औचित्य तथा प्रासंगिकता को सिद्ध करना ही है।

हम बार-बार प्रार्थना करते हैं कि ''असतो मा सद्-गमय'' अर्थात् मुझे असत्य से सत्य की ओर ले चल। इसका एक अर्थ ये भी हुआ कि हम असत्य में जी रहे हैं इसलिए सत्य की ओर उन्मुख होने की जरूरत है। हाँ, स्थिति कुछ ऐसी ही है। हम चाहे असत्य में न भी जी रहे हों लेकिन सत्य से कोसों दूर अवश्य हैं। उसी सत्य की ओर ले जाने की प्रार्थना उपरोक्त पंक्ति में की गई है। क्या है वह सत्य?

सत्य का स्वरूप:

एक सत्य होता है चर्मचक्षुओं द्वारा जाना जाने वाला सत्य। इस मायाजन्य संसार अथवा भौतिक जगत का सत्य। एक अगरबत्ती सुलगाइये और गोल-मोल घुमाइये। एक सुंदर वलयाकार आकृति दृष्टिगोचर होती है लेकिन ये आलातचक्र है नहीं, मालूम होता है। ये पंखा देखिये गोल-मोल घूम रहा है। इसके घूमने से जिस आकृति का आभास हो रहा है वह वृत्तनुमा आकृति है। लेकिन क्या वास्तव में पंखे की पंखुड़ियाँ एक वृत्त है? नहीं, मात्र वृत्त का आभास कराती हैं ये घूमती हुई पंखुड़ियाँ। यह बाह्य सत्य है। आभासी सत्य है ये वास्तविक सत्य नहीं। वास्तविक सत्य है पंखे को अंदर से जानना। उस ऊर्जा को जानना जिससे पंखा संचालित होता है। उस धातु को जानना जिससे पंखे के अवयवों का निर्माण हुआ है। पंखे की पंखुड़ियों का विश्लेषण करें तो पाएँगे कि इनकी धातु में अणुओं की एक निश्चित व्यवस्था है जो निरंतर परिवर्तनशील है। हर एक अणु में परमाणु भी एक निश्चित पथ में निरंतर गतिशील हैं। जिन्हें हम जड़ पदार्थ समझ रहे हैं वो भी गतिशील हैं यही आंतरिक या वास्तविक सत्य है।

व्यक्ति की देह का सत्य:

एक और सत्य देखिये, आदमी की देह का सत्य। आदमी कहता है देखो मैं कितना ठोस हूँ। आदमी की हड्डियाँ स्टील से भी तीन गुना मजबूत लेकिन वजन में कई गुना हल्की। लेकिन इसकी वास्तविकता इसका सत्य देखिये। आदमी का शरीर कितनी तेजी से बदल रहा है कभी सोचा है, देखा है अथवा अनुभव किया है? मनुष्य के शरीर की अरबों-खरबों कोशिकाएँ अलग-अलग एक सैकेण्ड के हजारवें हिस्से में करोड़ों बार बदलती हैं। हर कोशिका बढ़ती है, एक से दो बनती है तथा अपने साथ वाली कोशिका के साथ प्रतिक्रिया करती है। और ये सब प्रतिक्रियाएँ घड़ी के घंटे की आवाज की तरह एक-एक घंटे के अंतराल से नहीं, हर क्षण ही नहीं अपितु क्षण के सहस्रांश के भी सहस्रांश में घटित होती हैं।

सत्य है क्षण मात्र के परिवर्तन की करोड़ों सोपानों में अनुभूति:

बीज से पौधा बनने, पौधे से कली विकसित होने तथा कली से फूल बनने की प्रतिक्रिया में केवल तीन सोपान नहीं हैं अपितु करोड़ों सोपान आते हैं। मात्र तीन सोपानों को देखना अज्ञान है, असत्य है और करोड़ों सोपानों को अनुभव करना अज्ञान से ज्ञान की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर पदार्पण करना है। इस निरंतर परिवर्तनशील संसार को हम जितने भी कम सोपानों में देखने-समझने का प्रयास करते हैं हम उतने ही जड़ होते हैं और जड़ता का कारण है अज्ञान। जैसे ही ज्ञान का उदय प्रारंभ होता है जड़ता कम होती जाती है तथा सत्य का अन्वेषण प्रारंभ हो जाता है। ज्ञान की प्राप्ति ही सत्य है तथा अज्ञान असत्य है। ज्ञान द्वारा प्राप्त इसी सत्य की ओर अग्रसर होने की कामना ''असतो मा सद्-गमय'' में निहित है।

आत्मस्वरूप की जिज्ञासा ही है उत्तम प्रार्थना:

सभी धर्मों में स्वयं को जानने की प्रतिक्रिया पर बल दिया गया है। तुम कौन हो? कहाँ से आए हो? तुम्हारे आगमन का क्या प्रयोजन है? इस प्रकार की जिज्ञासाएँ सभी धर्मों, मतों तथा संप्रदायों में व्याप्त हैं और अपने-अपने तरीके से इनके समाधान के प्रयास भी किये जाते रहे हैं और जो इन प्रश्नों का उत्तर पा सके या इन प्रश्नों का उत्तर खोजने में दूसरों की मदद कर सके उनकी एक पूरी परंपरा हमारे सामने उपलब्ध हैं। सुकरात कहते हैं, ''मैंने अपनी सारी जिन्दगी अपने आपको ही जानने का प्रयत्न किया है। अपनी आत्मा की पूर्णता के लिए सर्वाधिक प्रयत्न किया और ईश्वर से प्रार्थना करता रहा कि प्रभो! तुम मेरी अंतरात्मा को सौंदर्य से भर दो, मेरे बाह्य और अंतर को एक कर दो, मन और वाणी का भेद मिटा दो।'' उन्होंने लोगों को कोई नया ज्ञान नहीं दिया बल्कि प्रत्येक मनुष्य में निहित उनके ज्ञान को अनुभव करने में उनकी मदद की। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बुराई है ईश्वर की बात न मानना, उस ईश्वर की जो हम सभी के अंदर विद्यमान है। अंदर के ईश्वर को कैसे जानें? कैसे समझें? इसी के लिए तो स्वयं को जानना है। स्वयं को जानना अथवा सेल्फ रियलाइजेशन ही वास्तविक ज्ञान है, सत्य है। इस प्रकार स्वयं को जानने की इच्छा ही ''असतो मा सद्-गमय'' के मूल में निहित है जो एक अच्छी प्रार्थना का मूल तत्व है।

हम चाहे अमृत की इच्छा करें अथवा प्रकाश की मृत्योर्मा अमृतंगमय/तमसो मा ज्योतिर्गमय ये सभी एकमात्र सत्य को जानने की इच्छा है और स्वयं को जानने के प्रयास के बिना अथवा आत्मावलोकन के अभाव में यह संभव ही नहीं है। असत्य के रूप में मृत्यु, अंधकार अथवा अज्ञान से मुक्ति के लिए स्वयं को पूर्ण रूप से जानना अनिवार्य है। पंक्तियों के मात्र उच्चारण से भी हम ज्ञान को प्राप्त नहीं हो सकते। इसको मन के स्तर पर स्वीकार करना और परिवर्तन के लिए इच्छा भी अनिवार्य है। बिना भावना के उद्देश्य प्राप्ति संभव नहीं। अत: हमारी भावना भी शब्दों के अनुरूप हो। जो बोलें वही चाहें। यदि न बोलें तो भी कोई बात नहीं क्योंकि भावना मात्र से उद्देश्य पूर्ति संभव है। अपने मन के भावों को प्रार्थना के अनुरूप रखें। भावना का पोषण करना आ गया तो प्रार्थना के शब्दों की भी आवश्यकता नहीं। यही प्रार्थना की सफलता का मूल है।

'असतो मा सद्-गमय' ही क्यों?

कई बार हम नहीं जानते कि क्या प्रार्थना करें। हम शब्दों के जाल से भ्रमित हो जाते हैं। भाव शब्दों का साथ नहीं दे पाते। भाव और शब्दों में साम्य बना रहे इसके लिए सरल से सरल प्रार्थना का चयन करना अनिवार्य हैं। सरल से सरल प्रार्थना और उसके भाव मन में लाने के लिए ''असतो मा सद्-गमय'' से सरल, आदर्श और उत्तम प्रार्थना क्या होगी?

----------------.

संपर्क:

 

सीताराम गुप्ता,

ए.डी. 106-सी, पीतमपुरा,

दिल्ली-110034

पफोन नं. 011-27313954

COMMENTS

BLOGGER: 5
  1. बहुत प्रेरक लेख है...पढ़ कर ज्ञानवर्धन हुआ।धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
  2. अत्यन्त सम्यक विचार!!

    एक और प्रार्थना इसी तरह की है

    हे जीवन प्रकाश के स्वानी, जब सब जग दमका देना।
    मेरे भी जीवन के पथ पर, कुछ किरणें चमका देना।।

    जवाब देंहटाएं
  3. असतो मा सद्गमय तमसो मा ज्योतिर्गमय मृत्योरमां अमृतंगमयं
    दीपक भारतदीप

    जवाब देंहटाएं
  4. प्रार्थना का भाव हमेशा ही आपको सन्मार्ग पर ले जाता है पर कभी कभी ये बात उद्वेलित सी करती है की लोग अति गूढ़ संस्कृत मे लिखी हुई जिस प्रार्थना को ठीक से उच्चारित भी नहीं कर सकते उसके भाव को कैसे आत्मसात करते होंगे?

    जवाब देंहटाएं
  5. ये कविता पूरी मिल सकती है क्या? जी मेरा अनुरोध है। कृपया मिल जाए तो दे दें।

    जवाब देंहटाएं
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: एक आदर्श प्रार्थना है असतो मा सद्-गमय
एक आदर्श प्रार्थना है असतो मा सद्-गमय
http://lh4.google.com/raviratlami/RzUsRrWkOhI/AAAAAAAACA0/0ZIJ1gWB55E/Artist02%20%28WinCE%29_thumb%5B1%5D
http://lh4.google.com/raviratlami/RzUsRrWkOhI/AAAAAAAACA0/0ZIJ1gWB55E/s72-c/Artist02%20%28WinCE%29_thumb%5B1%5D
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2007/11/blog-post_10.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2007/11/blog-post_10.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content