दोस्तों का कर्ज

SHARE:

बाल कहानी दोस्तों का कर्ज -ज़ाकिर अली `रजनीश´ शाम का समय था। असलम उस समय कमरे में अकेला था। वह अभी-अभी खेल के मैदान से लौटा था। उसने कनख...

बाल कहानी

दोस्तों का कर्ज

-ज़ाकिर अली `रजनीश´

jakir ali rajneesh (WinCE) शाम का समय था। असलम उस समय कमरे में अकेला था। वह अभी-अभी खेल के मैदान से लौटा था। उसने कनखियों से देखा- माँ किचन में खाना बनाने में व्यस्त थीं। बहन भी किचन में ही मॉं का हाथ बंटा रही थी। पिताजी अभी-अभी बाथरूम के अंदर गये थे। उसने सोचा कि यही सबसे अच्छा मौका है। किसी ने उसे देखा भी नहीं था। चुपचाप अपना काम करे और फिर से खेलने चला जाए। किसी को पता ही नहीं चलेगा कि वह कब आया और कब चला गया।

शिकारी बिल्ली की तरह इधर-उधर देखते हुए असलम दरवाजे के पास लगी खूटियों के पास पहुंचा। वहॉं पर तमाम कपड़े टंगे हुए थे। उसने पिताजी की पैंट की जेब में हाथ डाला। उसका दिल जोर-जोर से धड़-धड़ कर रहा था।

अगले ही पल पिताजी का मोटा सा पर्स असलम के हाथ में आ गया। उसका दिल बेहद घबराया। लगा पिताजी पीछे खड़े उसे देख रहे हैं। उसकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गयी। उसने पीछे देखा। वहॉं तो कोई नहीं था। वह उसका वहम था। वह सोच रहा था कि अगर यह काम अभी नहीं हो पाया, तो फिर वह कभी नहीं कर पाएगा।

असलम ने झटके से पर्स खोला। पर्स के अंदर तमाम नोट रखे हुए थे। असलम ने जल्दी से एक नोट पकड़ कर बाहर खींच लिया। वह 100 रूपये का नोट था। बस इसी की तो उसे जरूरत थी। उसने पर्स को वापस पैंट की जेब में रख दिया। सामने मेज पर उसका बैग पड़ा हुआ था। उसने इतिहास की किताब निकाल कर नोट उसके बीच में रखा और बैग को बंद दिया। उसके बाद वह पुन: चुपके से बाहर निकल गया।

मैदान में बहुत से लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। असलम को देखते ही एक लड़के ने आवाज दी, ``असलम, तुम कहॉं चले गये थे? जल्दी आओ।´´

``नहीं, मेरा मन नहीं है।´´ असलम ने खेलने से साफ इनकार कर दिया।

लड़के पुन: खेल में मगन हो गये। असलम पार्क के कोने में बनी बेन्च पर बैठ गया। उसका दिल अभी तक जोर-जोर से धड़क रहा था। लग रहा था जैसे वह सीना चीर कर बाहर आ जाएगा। वह सोचने लगा कि कल स्कूल जाकर वह अपने दोस्तों का कर्ज चुका देगा और फिर उनके रोज-रोज के तानों से मुक्ति पा जाएगा।

अगले ही क्षण असलम का ध्यान 100 की नोट पर चला गया। वह सोचने लगा- उसे नोट को बैग में नहीं रखना चाहिए था। कहीं किसी ने बैग खोला और नोट दिख गया तो? अगर उसकी चोरी पकड़ ली गयी तो? तब क्या होगा? पिताजी तो उसकी खूब पिटाई करेंगे। मॉं भी डांटेंगी। और दोनों को कितना दु:ख होगा। मुझ पर से उनका विश्वास उठ जाएगा। और फिर क्या मैं कभी उनकी नजरों में विष्वासपात्र बन सकूंगा? शायद कभी नहीं।

असलम का मन आत्मग्लानि से भर उठा। उसे अपने आप पर शर्म आने लगी। क्यों उसने चटोरेपने की आदत डाली? क्यों उसने दोस्तों से पैसे मांग कर चाट-पकौड़ी खाई? वे लोग पैसे मांगते थे तो मांगने देते। बहुत होता तो वे घर में शिकायत कर देते। हो सकता है कि पिताजी नाराज होते, डांटते-डपटते। पर मैं उनकी नजरों से गिरता तो नहीं। यह तो मैंने बहुत गलत काम किया। मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था।

अगले ही क्षण असलम ने फैसला कर लिया- मैं इस चोरी का प्रायश्चित करूंगा। मैं पिताजी से सब कुछ सच-सच बता दूंगा। इस प्रकार उनका विश्वास भी टूटने से बच जाएगा और मैं अपना सिर उठाकर भी चल सकूंगा। यह निश्चय करके असलम उठ खडा हुआ और अपने घर की ओर चल पड़ा।

असलम जब अपने कमरे में पहुंचा, तो वहॉं का माजरा देखकर दंग रह गया। उसके पिताजी उसकी कोई किताब लिये बैठे थे। उसे लगा कि पिताजी को सारी बात मालूम हो गयी है। अब? अब वह क्या करे? असलम ने सोचा कि चाहे पिताजी को यह बात मालूम हो या नहीं, वह उन्हें उसे सारी बात सच-सच बता देगा।

अपना दिल कड़ा करके असलम पिताजी के पास पहुंचा और धीरे से बोला, ``मुझे सजा दीजिए पिताजी, मैं आपका गुनहगार हूं।´´

पिताजी आश्चर्यचकित रह गये। उन्हें समझ में नहीं आया कि बात क्या है। दरअसल उन्हें अभी तक अपने पर्स से पैसे गायब होने की बात पता ही नहीं चली थी। इसलिए वे असलम की बात का मर्म नहीं समझ पाए। उन्होंने अचरजपूर्वक पूछा, ``किस बात की सजा बेटे? तुमने कौन सा गुनाह किया है?´´

``मैंने आपके विश्वास को तोड़ा है पिताजी। मैंने आपके रूपये चुराए हैं।´´ कहते हुए उसने इतिहास की किताब के अन्दर से रूपये निकालकर पिताजी के सामने रख दिये।´´

यह देखकर पिताजी हतप्रभ रह गये। उनकी समझ में ही नहीं आया कि वे क्या कहें। असलम कह रहा था, ``यह चोरी मैंने इन्हीं हाथों से की है पिताजी, इन्हें सजा मिलनी ही चाहिए।´´ कहते हुए असलम अपने हाथों को जोर-जोर से दीवार पर पटकने लगा।

अब सारी बात असलम के पिताजी को समझ में आ गयी। वे बोले, ``ठहरो असलम, इतनी सजा तुम्हारे लिए काफी है।´´

पिताजी की बात सुनकर असलम के हाथ जहां के तहां रूक गये। वह आश्चर्यचकित होकर पिताजी की ओर देखने लगा।

``देखो बेटा, किसी भी अपराध की सबसे बड़ी सजा होती है प्रायश्चित। यदि व्यक्ति स्वयं ही सच्चे मन से प्रायश्चित कर ले, तो फिर उसे किसी सजा की जरूरत नहीं होती। क्योंकि सजा तो दी ही इसीलिए जाती है कि उस व्यक्ति को अपनी गल्ती का एहसास हो।´´ पिताजी ने असलम को समझाया, ``मुझे इस बात का अफसोस नहीं है कि तुमने यह चोरी की। जरूर कोई ऐसी बात रही होगी, जिसने तुम्हें मजबूर कर दिया होगा। पर मुझे इस बात की खुशी है कि तुमने सजा पाने से पहले ही प्रायश्चित कर लिया।´´

पिताजी की बातें सुनकर असलम को कुछ हौसला बंधा। उसने चोरी की वजह बताते हुए कहा, ``जी, वो दरअसल मैंने अपने कुछ दोस्तों से उधार लेकर चाट-पकौड़े खाए थे। अब वे लोग मुझसे बार-बार पैसे मांग रहे थे और कह रहे थे कि हम लोग तुम्हारे घर में शिकायत कर देंगे। इसलिए मैंने आपकी डांट से बचने के लिए...।´´

``जो हुआ उसे भूल जाओ बेटा।´´ पिताजी ने असलम के सिर पर हाथ फेरते हुए समझाया, ``लेकिन कोशिश करना कि फिर ऐसी गल्ती न हो।´´

``मैं आपसे वादा करता हूं कि फिर कभी मैं आपके विश्वास को ठेस नहीं लगने दूंगा।´´ असलम ने दृढतापूर्वक अपनी बात कही, ``आगे से मैं ऐसा कोई भी काम नहीं करूंगा, जिससे आपको दु:ख हो और मैं आपकी नजरों में गिर जाऊं।´´

``ये हुई न बात। अच्छा, तो ये रूपये रख लो और इनसे अपने तथाकथित दोस्तों का कर्ज चुका देना।`` कहते हुए पिताजी ने वापस 100 का नोट असलम की ओर बढ़ाया।

``जी, मैं...।´´

असलम को हिचकिचाता देखकर वे बोले, ``हॉं, रख लो। लेकिन भविष्य में उन लड़कों से जरा दूर ही रहना।´´

``जी, मैं समझ गया।´´ कहते हुए असलम ने सौ रूपये का नोट ले लिया और उसे संभाल कर इतिहास की किताब के बीच में ही रख दिया।

इस बार रूपये रखते हुए न तो उसे डर लगा और न ही कोई घबराहट हुई। क्योंकि यह रूपये उसे चुरा कर नहीं, ससम्मान प्राप्त हुए थे।

----------------------.

रचनाकार परिचय:

ज़ाकिर अली रजनीश : एक परिचय

जन्मतिथि

:

एक जनवरी उन्नीस सौ पिचहत्तर.

शिक्षा

:

एम0ए0 (हिन्दी), बी0सी0जे0, सृजनात्मक लेखन (डिप्लोमा).

लेखन

:

कहानी, उपन्यास, नाटक एवं कविता विधाओं में वर्ष 1991 से सतत लेखन। राष्ट्रीय स्तर की पत्र-पत्रिकाओं में एक हजार से अधिक रचनाएं प्रकाशित। अंग्रेजी एवं बंग्ला भाषा में अनेक रचनाओं का अनुवाद.

मीडिया लेखन

:

उ0प्र0 हिन्दी संस्थान, लखनऊ से “हिन्दी का बदलता स्वरूप एवं पटकथा लेखन” फेलोशिप (2005), दूरदर्शन से अनेक धारावाहिक प्रसारित, आकाशवाणी तथा दूरदर्शन से रचनाओं का प्रसारण.

पुस्तक प्रकाशन

:

गिनीपिग (वैज्ञानिक उपन्यास, 1998), विज्ञान कथाएं (कथा संग्रह, 2000).

बाल उपन्यास

:

सात सवाल (यमन के राजकुमार हातिम पर केन्द्रित, 1996), हम होंगे कामयाब/मिशन आजादी (बाल अधिकारों पर केन्द्रित, 2000/2003), समय के पार (पर्यावरण पर केन्द्रित वैज्ञानिक उपन्यास- 8 अन्य विज्ञान कथाओं के साथ प्रकाशित, 2000).

बाल कहानी

:

मैं स्कूल जाऊंगी (मनोवैज्ञानिक कहानियां, 1996), सपनों का गांव (पर्यावरण पर आधारित कहानियां, 1999), चमत्कार (विज्ञान कथाएं, 1999), हाजिर जवाब (हास्य कहानियां, 2000), कुर्बानी का कर्ज (साहस की कहानियां, 2000), ऐतिहासिक गाथाएं (ऐतिहासिक कहानियां, 2000), सराय का भूत (लोक कथा, 2000), अग्गन-भग्गन (लोक कथा, 2000), सोने की घाटी (रोमांचक कहानियां, 2000), सुनहरा पंख (उक्रेन की लोक कथाएं, 2000), सितारों की भाषा (अरब की लोक कथाएं, 2005), विज्ञान की कथाएं (वैज्ञानिक कहानियां, 2006), ऐतिहासिक कथाएं (ऐतिहासिक कहानियां, 2006), Best of Hi-tech Tales (वैज्ञानिक कहानियां, 2006), Best of Historical Tales (ऐतिहासिक कहानियां, 2006).

ऐतिहासिक लेखन

:

विविध विषयों पर बीस पुस्तकें प्रकाशित (2000).

नवसाक्षर साहित्य

:

भय का भूत (अंधविश्वास पर केन्द्रित, 2000), मेरी अच्छी बहू (पारिवारिक सामंजस्य पर केन्द्रित, 2000), थोडी सी मुस्कान (परिवार नियोजन पर केन्द्रित, 2000) असंयम का फल (एड्स पर केन्द्रित, 2000).

सम्पादन

:

इक्कीसवीं सदी की बाल कहानियां (दो खण्डों में 107 कहानियां, 1998), एक सौ इक्यावन बाल कविताएं (2003), तीस बाल नाटक (2003), प्रतिनिधि बाल विज्ञान कथाएं (2003), ग्यारह बाल उपन्यास (2006).

पुरस्कार / सम्मान

:

भारतेन्दु पुरस्कार (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, 1997), श्रीमती रतन शर्मा स्मृति बालसाहित्य पुरस्कार (रतन शर्मा स्मृति न्यास, दिल्ली, 2001), सहस्राब्दि हिन्दी सेवी सम्मान (यूनेस्को एवं केन्द्रीय हिन्दी सचिवालय, दिल्ली, 2000), डा0 सी0वी0 रमन तकनीकी लेखन पुरस्कार (आईसेक्ट, भोपाल, 2006), विज्ञान कथा भूषण सम्मान (विज्ञान कथा लेखक समिति, फैजाबाद, उ0प्र0, 1997), सर्जना पुरस्कार (उ0प्र0 हिन्दी संस्थान, लखनऊ, 1999, 2000) सहित डेढ दर्जन संस्थाओं से सम्मानित एवं पुरस्कृत।

डिक्शनरी ऑफ इंटेलेक्चुअल, कैम्ब्रिज, इंग्लैण्ड सहित अनेक संदर्भ ग्रन्थ में ससम्मान उदधृत।

बाल साहित्य समीक्षा (मा0, कानपुर, उ0प्र0) मई 2007 अंक विशेषांक के रूप में प्रकाशित।

विशेष

:

भारतीय विज्ञान लेखक संघ (इस्वा, दिल्ली) भारतीय विज्ञान कथा लेखक समिति (फैजाबाद, उ0प्र0) आदि के विज्ञान लेखन प्रशिक्षण शिविरों में सक्रिय योगदान।

‘तस्लीम’ (टीम फॉर साइंटिफिक अवेयरनेस ऑन लोकल इश्यूज़ इन इंडियन मॉसेस) के सचिव के रूप में वैज्ञानिक चेतना का प्रचार/प्रसार।

‘बच्चों के चरित्र निर्माण में बाल कथाओं का योगदान’ लघु शोध कार्य।

अनेक पत्रिकाओं के विशेषांकों का सम्पादन।

सम्प्रति

:

राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद, उ0प्र0 में कार्यरत।

निवास

:

नौशाद मंजिल, तेलीबाग बाजार, रायबरेली रोड, लखनऊ-226005

सम्पर्क सूत्र

:

(साधारण डाक) पोस्ट बॉक्स नं0- 4, दिलकुशा, लखनऊ-226002

मोबाईल- 09935923334

E-mail: zakirlko@gmail

वेब पेज- http://alizakir.blogspot.com

COMMENTS

BLOGGER: 4
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: दोस्तों का कर्ज
दोस्तों का कर्ज
http://lh4.google.com/raviratlami/Rz-XRXeLspI/AAAAAAAACFA/6813Og_Tx1U/jakir%20ali%20rajneesh%20%28WinCE%29_thumb%5B2%5D
http://lh4.google.com/raviratlami/Rz-XRXeLspI/AAAAAAAACFA/6813Og_Tx1U/s72-c/jakir%20ali%20rajneesh%20%28WinCE%29_thumb%5B2%5D
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2007/11/blog-post_18.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2007/11/blog-post_18.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content