अश्विनी केशरवानी का आलेख : छत्तीसगढ़ी काव्य के भारतेन्दु - पंडित सुन्दरलाल शर्मा

SHARE:

28 दिसंबर को पुण्यतिथि के अवसर पर विशेष छत्तीसगढ़ी काव्य के भारतेन्दु पंडित सुन्दरलाल शर्मा -प्रो. अश्विनी केशरवानी महानदी के तटवर्ती ग्र...

28 दिसंबर को पुण्यतिथि के अवसर पर विशेष

छत्तीसगढ़ी काव्य के भारतेन्दु पंडित सुन्दरलाल शर्मा

-प्रो. अश्विनी केशरवानी

ashwini kesharwani 2 (WinCE) महानदी के तटवर्ती ग्राम्यांचलों में केवल राजा, जमींदार या किसान ही नहीं बल्कि समाज सुधारक, पथ प्रदर्शक, अंग्रेजी दासता से मुक्ति दिलाने में अग्रणी नेता और साहित्यकार भी थे। छत्तीसगढ़ अपने इन सपूतों का ऋणी है जिनके बलिदान से हमारा देश आजाद हुआ। उन्हीं में से एक थे पंडित सुन्दरलाल शर्मा। उनके कार्यो के कारण उन्हें ''छत्तीसगढ़ केसरी'' और ''छत्तीसगढ़ का गांधी'' कहा जाता है। वे एक उत्कृष्ट साहित्यकार भी थे। अपनी साहित्यिक प्रतिभा से जहां जन जन के प्रिय बने वहीं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और अछूतोध्दार में प्रमुख भूमिका निभाकर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय भावना से जोड़ने का सद्प्रयास किया है। छत्तीसगढ़ के वनांचलों में पंडित सुंदरलाल शर्मा ने ही महात्मा गांधी को पहुंचाने का सद्कार्य किया था। उनके कार्यो को देखकर गांधी जी अत्यंत प्रसन्न हुए और एक आम सभा में कहने लगे :-''मैंने सुना था कि छत्तीसगढ़ एक पिछड़ा हुआ क्षेत्र है। लेकिन यहां आने पर पता चला कि यह गलत है। यहां तो मुझसे भी अधिक विचारवान और दूरदर्शी लोग रहते हैं। उदाहरण के लिए पंडित सुन्दरलाल शर्मा को ही लीजिए जो मरे साथ बैठे हुए हैं, उन्होंने मुझसे बहुत पहले ही हरिजन उध्दार का सद्कार्य शुरू कर दिया है इस नाते वे मेरे ''गुरू'' हैं। ब्राह्यण कुलोत्पन्न, समाज सेवक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और साहित्यकार पंडित सुन्दरलाल शर्मा ''छत्तीसगढ़ी काव्य के भारतेन्दु'' थे। उनके बारे में पंडित शुकलाल पांडेय छत्तीसगढ़ गौरव में लिखते हैं :-

 

बुधवर रामदयालु, स्वभाषा गौरव केतन।

ठाकुर छेदीलाल विपुल विद्यादि निकेतन।

द्विजवर सुन्दरलाल मातृभाषा तम पूषण।

बाबु प्यारेलाल देश छत्तीसगढ़ भूषण।

लक्ष्मण, गोविंद, रघुनाथ युग महाराष्ट्र नर कुल तिलक।

नृप चतुर चक्रधर लख जिन्हें हिन्दी उठती है किलक॥ (163)

जगन्नाथ है भानु, चन्द्र बल्देव यशोधर।

प्रतिभाशाली मुकुट काव्य के मुकुट मनोहर।

पदुमलाल स्वर्गीय सुधा सुरसरी प्रवाहक।

परमकृती शिवदास आशु कवि बुधवर शासक।

ज्वालाप्रसाद सत्काव्यमणी तम मोचन लोचन सुघर।

श्री सुन्दरलाल महाकृति कविता कान्ता कान्त वर॥ (165)

 

छत्तीसगढ़ी दानलीला के अंत में वे अपने बारे में लिखते हैं :-

छत्तिसगढ़ के मझोत एक राजिम सहर,

जहां जतरा महिना माघ भरते।

देश देश गांव गांव के जो रोजगार भारी,

माल असबाब बेंचे खातिर उतरथे।

राजा अऊ जमींदार मंडल किसान

धनवान जहां जुरके जमात ले निकरथे।

सुन्दरलाल द्विजराज नाम हवै एक,

भाई ! सुनौ तहां कविताई बैठि करथे।

ऐसे महापुरूष का जन्म छत्तीसगढ़ के तीर्थ राजिम के निकट चमसुर गांव में परासर गोत्रीय यजंर्वेदीय ब्राह्मण पंडित जयलाल तिवारी के घर पौष अमावस्या संवत् 1881 को हुआ था। उनका परिवार सुसंस्कृत, समृद्ध और प्रगतिशील था। वे कांकेर रियासत के कानूनी सलाहकार थे। माता देवमती सती साध्वी और स्नेह की प्रतिमूर्ति थी। कांकेर के राजा पंडित जयलाल तिवारी के कार्यों से प्रसन्न होकर उन्हें 18 गांव की मालगृजारी दिये थे। उनके तीन पुश्तैनी गांव चमसुर, घोंट और चचोद राजिम के निकट स्थित हैं।

पंडित सुन्दरलाल शर्मा की शिक्षा दीक्षा गांव के ही स्कूल में ही हुई। मिडिल स्कूल तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद वे घर में ही उच्च शिक्षा ग्रहण किये। उन्होंने अंग्रेजी, हिन्दी, उर्दू, मराठी, बंगला, उड़िया और संस्कृत भाषा का गहन अध्ययन किया। उनके घर लोकमान्य तिलक द्वारा संपादित '' मराठा केसरी '' पत्रिका आती थी। वे उनका नियमित पठन करते थे। 18 वर्ष की आयु में वे काव्य लेखन में परांगत हो गये। सन् 1898 में उनकी कविताएँ ''रसिक मित्र'' में प्रकाशित होने लगी थी। महानदी का पवित्र वातावरण उनके व्यक्तित्व में निखार ले आया। एक जगह वे लिखते हैं :-''राजिम में कहीं संगीत, कहीं सितार वादन होते ही रहता है...शंभू साव की साधु भक्ति, पंडित मुरलीप्रसाद की विद्वतापूर्ण वेदान्त प्रवचन, कामताभगत की निश्छल भरी भक्ति बड़ी प्रेरणास्प्रद होती थी..।'' इस प्रकार किशोरवय और भूषण कवि पंडित विश्वनाथ दुबे का साथ उन्हें काव्य में उन्हें प्रवीण बना दिया। यहां दुबे जी ने एक कवि समाज की स्थापना की थी जिनके संस्थापक महामंत्री और सक्रिय सदस्य पंडित सुन्दरलाल शर्मा थे। यही संस्था आगे चलकर जन जागरण करके बहुत लोकप्रिय हुआ।

पंडित जी ने साहित्य की सभी विधाओं में लेखन किया है। फलस्वरूप उनके खंडकाव्य, उपन्यास, नाटक आदि की रचना हुई। उनकी कृतियों में छत्तीसगढ़ी दानलीला, राजिम प्रेमपियुष, काव्यामृवाषिणी, करूणा पचीसी, एडवर्ड राज्याभिषेक, विक्टोरिया वियोग (सभी काव्य), कंस वध (खंडकाव्य), सीता परिणय, पार्वती परिणय, प्रहलाद चरित्र, ध्रुव आख्यान, विक्रम शशिकला (सभी नाटक), श्रीकृष्ण जन्म आख्यान, सच्चा सरदार (उपन्यास), श्रीराजिमस्त्रोत्रम महात्म्य, स्फुट पद्य संग्रह, स्वीकृति भजन संग्रह, रघुराज भजन संग्रह, प्रलाप पदावली, ब्राह्यण गीतावली और छत्तीसगढ़ी रामायण (अप्रकाशित) आदि प्रमुख है।

श्री सुन्दरलाल शर्मा छत्तीसगढ़ी काव्य के प्रवर्तक थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ी काव्य में रचना करके ग्रामीण बोली की भाषा के रूप में प्रचलित किया। घमतरी के काव्योपाध्याय हीरालाल ने छत्तीसगढ़ी व्याकरण लिखकर इसे पुष्ट किया। पंडित जी की छत्तीसगढ़ी दानलीला बहुत चर्चित हुई। रायबहादुर हीरालाल लिखते हैं :-''जौने हर बनाईस हे, तौने हर नाम कमाईस हे।'' माधवराव सप्रे उसकी प्रशंसा करते हुए लिखते हैं :-''मुझे विश्वास है कि भगवान श्रीकृष्ण की लीला के द्वारा मेरे छत्तीसगढ़िया भाईयों का कुछ सुधार होगा ? मेरी आशा और भी दृढ़ हो जाती है जब मैं देखता हूं कि छत्तीसगढ़िया भाईयों में आपकी इस पुस्तक का कैसा लोकोत्तर आदर है..।'' श्री भुवनलाल मिश्र ने तो पंडित सुन्दरलाल शर्मा को ''छत्तीसगढ़ी भाषा का जयदेव'' निरूपित किया है। छत्तीसगढ़ी दानलीला में छत्तीसगढ़ के जन जीवन की झांकी देखने को मिलती है :-

कोनो है झालर धरे, कोनो है घड़ियाल।

उत्ताधुर्रा ठोंकैं, रन झांझर के चाल॥

पहिरे पटुका ला हैं कोनो। कोनो जांघिया चोलना दोनो॥

कोनो नौगोटा झमकाये। पूछेली ला है ओरमाये॥

कोनो टूरा पहिरे साजू। सुन्दर आईबंद है बाजू॥

जतर खतर फुंदना ओरमाये। लकठा लकठा म लटकाये॥

ठांव ठांव म गूंथै कौड़ी। धरे हाथ म ठेंगा लौड़ी॥

पीछू मा खुमरी ला बांधे। पर देखाय ढाल अस खांदे॥

ओढ़े कमरा पंडरा करिहा। झारा टूरा एक जवहरिया॥

हो हो करके छेक लेइन तब। ग्वालिन संख डराइ गइन सब॥

हत्तुम्हार जौहर हो जातिस। देवी दाई तुम्हला खातिस॥

ठौका चमके हम सब्बो झन। डेरूवा दइन हवै भड़ुवा मन॥

झझकत देखिन सबो सखा झन। डेरूवा दइन हवै भड़ुवा मन॥

चिटिक डेरावौ झन भौजी मन। कोनो चोर पेंडरा नोहन॥

हरि के साझ जगात मड़ावौ। सिट सिट कर घर तनी जावौ॥

शर्मा जी ने ''दुलरवा'' नामक एक छत्तीसगढ़ी पत्रिका का संपादन किया था। उनकी ''छत्तीसगढ़ी रामायण'' अप्रकाशित रही। उनके साहित्यिक मित्रों में पं. माखनलाल चतुर्वेदी, जगन्नाथ प्रसाद भानु, माधवराव सप्रे, लक्ष्मीधर बाजपेयी, नवनीत पत्रिका के संपादक ग. न. गद्रे स्वामी, सत्यदेव परिब्राधक आदि प्रमुख थे। उनके नाटक राजिम के अलावा छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों में मंचित किये गये थे। सन् 1911 और 1916 के हिन्दी साहित्य सम्मेलन में वे सम्मिलित हुए। वे एक उत्कृष्ट साहित्यकार के साथ साथ चित्रकार, मूर्तिकार और रंगमंच के कलाकार थे।

उनके जीवन का दूसरा महत्वपूर्ण पक्ष आजादी के महासमर में सक्रिय भागीदारी थी। श्री भुवनलाल मिश्र ने इसका अच्छा चित्रण अपने लेख में किया है-''कौन जानता था, कौन सोच सकता था कि छत्तीसगढ़ी दानलीला का रसिक और सुकुमार कवि हृदय में क्रांति की चिंगारी भी सुलग रही थी। कौन सोच सकता था कि ''विक्टोरिया वियोग'' का कवि उसके उत्तराधिकारियों के खिलाफ दिल में बगावत की आग समेटकर बैठा हुआ है। जब छत्तीसगढ़ का सम्पन्न वर्ग अंग्रेजी हुकूमत की वंदना करने में लीन था, जब देशी रियासतें अंग्रेजी हुकुमत की कृपाकांक्षी थी, जब आम आदमी अंग्रेजों के खिलाफ बात करने का साहस नहीं कर पाता था तब पंडित सुंदरलाल शर्मा ने पूरे छत्तीसगढ़ का दौरा करके जन जीवन में राजनीतिक चेतना जागृत की और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आजादी का शंखनाद किया..।''

सन् 1905 में जब बंग भंग के कारण देश व्यापी आंदोलन हुआ तब पंडित जी राजनीति में सक्रिय भूमिका अदा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ में जनसभाओं और भाषणों के द्वारा राजनीतिक जागरण किया। वे कांग्रेस के सूरत, कलकत्ता, बम्बई, जयपुर और काकीनाड़ा अधिवेशन में भाग लिये थे। इस महासमर में उनके प्रारंभिक सहयोगियों में श्री नारायणराव मेघावाले, श्री नत्थूलाल जगताप, श्री भवानीप्रसाद मिश्र, माधवराव सप्रे, श्री अब्दुल रऊफ, श्री हामिद अली, श्री वामनराव लाखे, यति यतनलाल जी, श्री खूबचंद बघेल, श्री अंजोरदास, बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव जैसे कर्मठ लोगों का साथ मिला। उन्होंने सन् 1906 में ''सन्मित्र मंडल'' की स्थापना की थी। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार में सक्रिय भूमिका अदा की और जगह जगह स्वदेशी वस्तुओं की दुकानें खोलीं। उन्होंने यहां अनेक सत्याग्रह किये और जेल यात्रा के दौरान अनेक यातनाएं झेली। उनके सत्याग्रहों में कंडेल सत्याग्रह अंग्रेजों की नींद हराम कर दी थी। यह सत्याग्रह पूरे देश में असहयोग आंदोलन की पृष्ठभूमि बनी। इस बीच वे महात्मा गांधी को छत्तीसगढ़ आमंत्रित किये थे। उन्होंने यहां की आमसभा में उनकी भूरि भूरि प्रशंसा की और हरिजनोध्दार के लिए उन्हें अपना ''गुरू'' स्वीकार किया था।

पंडित जी वास्तव में बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे छत्तीसगढ़ के एक सच्चे सपूत थे। समाज सुधार, स्वतंत्रता संग्राम और साहित्य के क्षेत्र में उनके अप्रतिम योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सन् 1935 में अपने सहयोगियों के प्रयास से धमतरी में एक ''अनाथालय'' और रायपुर में ''सतनामी आश्रम'' की स्थापना की थी। राजिम में वे ''बह्यचर्य आश्रम'' पहले ही स्थापित कर चुके थे। ऐसे युगदृष्टा ने अपने अंतिम क्षणों में राजिम में महानदी के पावन तट पर एक पर्ण कुटीर में निवास करते हुए 28 दिसंबर सन् 1940 को स्वर्गारोहण किया और समूचे छत्तीसगढ़ वासियों को विलखता छोड़ गये। डॉ. खूबचंद बघेल अपने एक लेख में लिखा है-''छत्तीसगढ़ के तीन लाल-घासी, सुंदर और प्यारेलाल'' वे तीनों को सत्यं, शिवं और सुन्दरं की प्रतिमूर्ति मानते थे। ऐसे युगदृष्टा के स्वर्गारोहण से सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ को अपूरणीय क्षति हुई जिसकी भरपायी संभव नहीं है। उन्हें हमारी विनम्र श्रध्दांजलि अर्पित है।

--------------

रचना, आलेख एवं प्रस्तुति,

प्रो. अश्विनी केशरवानी

राघव, डागा कालोनी,

चांपा-495671 (छ.ग.)

COMMENTS

BLOGGER
नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: अश्विनी केशरवानी का आलेख : छत्तीसगढ़ी काव्य के भारतेन्दु - पंडित सुन्दरलाल शर्मा
अश्विनी केशरवानी का आलेख : छत्तीसगढ़ी काव्य के भारतेन्दु - पंडित सुन्दरलाल शर्मा
http://lh6.google.com/raviratlami/R3D81gCLtaI/AAAAAAAACXQ/DVAqCs61930/ashwinikesharwani2WinCE_thumb2
http://lh6.google.com/raviratlami/R3D81gCLtaI/AAAAAAAACXQ/DVAqCs61930/s72-c/ashwinikesharwani2WinCE_thumb2
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2007/12/blog-post_858.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2007/12/blog-post_858.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content