भूपेन हजारिका की जीवनी : दिल हूम हूम करे (4)

SHARE:

भूपेन हजारिका दिल हूम-हूम करे -दिनकर कुमार ( पिछले अंक से जारी ....) (साथ में सुनिये रेडियोवाणी पर भूपेन दा के गीत यहाँ पर) दस ‘एरा बाटर सु...

भूपेन हजारिका


दिल हूम-हूम करे


-दिनकर कुमार

(पिछले अंक से जारी....)

(साथ में सुनिये रेडियोवाणी पर भूपेन दा के गीत यहाँ पर)

दस
‘एरा बाटर सुर' बनाने के बाद भूपेन ने निश्चय किया कि ‘नील आकाशेर नीचे' नामक बांग्ला फिल्म बनाएंगे। बनारस में पढ़ते समय भूपेन का परिचय महादेवी वर्मा से हुआ था। महादेवी वर्मा की एक कहानी के आधार पर भूपेन इस फिल्म का निर्माण करना चाहते थे। उसी समय डेलू नाग नामक व्यक्ति ने आकर भूपेन को बताया कि इस कहानी पर फिल्म बनाने का अधिकार वह महादेवी वर्मा से खरीद चुका है। कहानी एक चीन देश के फेरीवाले के जीवन पर आधारित थी जो एक बंगाली लड़की को बहन बनाता है। बाद में फेरीवाले की मौत हो जाती है।


भूपेन ने डेलू नाग से कहा कि वह कहानी का अधिकार उनको बेच दे। नाग तैयार हो गया। भूपेन ने सोचा कि पटकथा ऋत्विक घटक से लिखवानी चाहिए। उन दिनों घटक ‘अयांत्रिक' बना रहे थे और उनके पास समय नहीं था। भूपेन ने मृणाल सेन से बात की। पन्द्रह सौ रुपये लेकर मृणाल सेन ने पटकथा लिखी। भूपेन हेमन्त कुमार से मिले। हेमन्त कुमार ने आश्वासन दिया कि फिल्म के लिए रुपये वे देंगे। संगीतकार के रूप में हेमन्त-भूपेन का नाम जाएगा। इसी दौरान भूपेन को किसी ने बताया कि डेलू नाग ने कहानी का अधिकार खरीदने के बारे में झूठी जानकारी दी थी। वास्तव में कहानी का अधिकार उसके पास नहीं था।


भूपेन महादेवी वर्मा से मिलने रानीखेत गये। महादेवी उनको पहचान नहीं पायीं। भूपेन ने बनारस की मुलाकात के बारे में बताया। अपना ‘सागर संगमत' गीत गाकर सुनाया और हिन्दी में उसका अर्थ बताया। महादेवी प्रसन्न हुईं। भूपेन को उन्होंने खाना खिलाया।
भूपेन ने उनसे पूछा कि चीनी फेरीवाले की कहानी उन्होंने बेच दी है क्या ? महादेवी ने बताया कि एक लड़का आया था, जो खरीदना चाहता था, मगर वह दुबारा नहीं आया। भूपेन ने उनसे अपनी योजना के बारे में बताया। महादेवी ने उनको अपनी कहानी का अधिकार दे दिया। उस समय देश में हिन्दी- चीनी भाई-भाई का माहौल था। चीन के काउंसलर को बुलाकर भूपेन ने मुहुर्त करवाया था। लता मंगेशकर को क्लैपिस्टिक देने के लिए आमंत्रित किया था। लता ने मजाक में कहा था - ‘भूपेन दा, मैं जिस फिल्म के लिए क्लैपिस्टिक देती हूं, वह फिल्म बनती नहीं है।' लता का मजाक सच साबित हुआ। रातोंरात भूपेन-हेमन्त प्रोडक्शन की जगह हेमन्त-बेला प्रोडक्शन बन गया और मृणाल सेन फिल्म के निर्देशक बन गये। एक तरह से लंगडी मारी गयी थी और फिल्म के प्रोजेक्ट से भूपेन को बाहर कर दिया गया। मृणाल सेन ने फिल्म बनायी। जिस दिन फिल्म कलकत्ता में रिलीज हुई, उसी दिन चीन ने भारत पर आक्रमण कर दिया और फिल्म बुरी तरह पिट गयी।


भूपेन हताश नहीं हुए। उन्होंने ग्वालपाडा के लोकजीवन को पृष्ठभूमि में रखकर ‘माहुत बन्धुरे' का निर्माण किया। इस फिल्म में ग्वालपाडा की बोली का प्रयोग किया गया था और ग्वालपडिया लोकगीत की गायिका प्रतिमा पाण्डेय के गीतों का इस्तेमाल किया गया था। ‘माहुत बन्धुरे' को जबर्दस्त सफलता मिली। फिल्म की प्रशंसा जवाहरलाल नेहरू ने की। उन्होंने सभी दूतावासों को यह फिल्म भिजवाई।

ग्यारह
भूपेन को भीषण आर्थिक संघर्ष करना पड़ रहा था। प्रियम बीच-बीच में आती थी और वापस बड़ौदा चली जाती थी। एक फिल्म में संगीत देने के बदले चार हजार रुपये मिलते थे। तब तक गीत गाने के बदले भूपेन पैसे नहीं लेते थे।


सन् 1960 में कलकत्ता में पोस्टर लगाया गया - ‘भूपेन हजारिका का खून चाहिए।' असम में चल रहे बांग्ला विरोधी आन्दोलन की प्रतिक्रिया में कलकत्ता में असमिया लोगों के खिलाफ घृणा का वातावरण तैयार हो रहा था। असम से सूर्य बोरा ‘शकुन्तला' फिल्म के सिलसिले में कलकत्ता गये थे और भूपेन के घर में ठहरे थे। बाहर निकलने पर उनकी हत्या कर दी गयी। उत्तम कुमार ने भूपेन को सन्देश भेजा कि जरा भी असुविधा महसूस हो तो वे उनके घर आकर रह सकते हैं। ज्योति बसु तब मंत्री नहीं बने थे। उन्होंने भूपेन को लाने के लिए गाड़ी भेज दी थी।


भूपेन जहां रहते थे, उस इलाके में ‘मस्तान' टाइप लड़कों ने उनसे कहा - ‘हम आपका बाल भी बांका होने नहीं देंगे। हमारी लाश पर चढ़कर ही कोई आप तक पहुंच सकता है। असम से भागे बंगाली सियालदह पहुंच चुके हैं। आपको असली खतरा उनलोगों से ही है।'
भूपेन के खिलाफ पोस्टर चिपका रहे एक लड़के को ऋत्विक घटक ने थप्पड़ मारकर पूछा था - ‘किसने सिखाया है तुझे भूपेन हजारिका के खिलाफ पोस्टर लगाने के लिए ?' बाद में पता चला था कि एक संगीतकार के इशारे पर वैसा किया गया था।


एक दिन भूपेन बाहर से घूमकर घर लौटे तो नौकर ने बताया कि पैंतीस आदमी आये थे। कह रहे थे कि वक्त ठीक नहीं है। भूपेन दा से कहना रात नौ बजे के बाद कहीं गाने के लिए न जाएं।


20 अगस्त 1960 को असम के खिलाफ कलकत्ता की सड़कों पर जुलूस निकला था। उस दिन भूपेन महाजाति सदन के पास खड़े थे। उनके साथ कृष्णफली चाय बागान के समर सिंह थे। जुलूस आगे बढ़ रहा था। समर सिंह ने कहीं छिपने के लिए कहा। भूपेन ने कहा कि उन्हें कोई डर नहीं है। मगर समर सिंह नहीं माने। दोनों सोनागाछी चले गये। एक वेश्या के कोठे पर गये। वेश्या स्नान कर बाहर निकली। उसने कहा कि यह सब क्या हो रहा है। आज तो पूरा बाजार बन्द है, आपलोग कैसे आये ?


भूपेन ने अपना परिचय नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वे रात गुजारना चाहते हैं। वेश्या ने उनके लिए भोजन का प्रबन्ध किया। फिर वह बोली - ‘आपलोग बैठिए, मैं जरा बाहर से आ रही हूं।' भूपेन को आशंका हुई कि कहीं गुण्डों को बुलाने के लिए तो नहीं जा रही है ! कुछ देर बाद वह ढेर सारे रिकार्ड लेकर लौटी। रिकार्ड प्लेयर पर वह रिकार्ड बजाने लगी। पहला गाना था भूपेन का ‘सागर संगमत', दूसरा गाना था भूपेन का, तीसरा और चौथा गाना भी भूपेन का ही था। वेश्या ने कहा - ‘सुना है असमिया-बंगाली के बीच कुछ हुआ है ? ऐसी हालत में आपलोग यहां क्यों आये हैं ? मैं यह धंधा जरूर करती हूं पर आपको दूर से देखने के लिए महाजाति सदन में जाती हूं। आफ गाने मुझे बहुत अच्छे लगते हैं। मैं असम जा चुकी हूं। एक चाय बागान के मालिक के साथ। नाम नहीं बताऊंगी। असम इतना प्यारा है। यह सब क्या हो रहा है।'


सुबह पौ फटते ही भूपेन ने महिला से विदा मांगी और अपने घर लौट आये। 1960 में असमिया विरोध का जो माहौल बना, उसका गहरा प्रभाव भूपेन पर पड़ा। उनको फिल्म का काम मिलना बन्द हो गया। प्रियम बड़ौदा में थी। भूपेन और नौकर को गुजारे के लिए हर महीने पांच सौ रुपये की जरूरत होती थी। पांच सौ रुपये का जुगाड कर पाना कठिन हो जाता था। काफी कर्ज हो गया था। गुवाहाटी में भी परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।


इसी दौरान भूपेन ने ‘आमार प्रतिनिधि' में स्तम्भ लिखना शुरू किया। मासिक दो सौ रुपये मिल जाते थे। भूपेन ने सोचा कि किसी तरह पैसों का जुगाड कर ‘शकुन्तला' बनायी जाए। उधार लेकर उन्होंने ‘शकुन्तला' का निर्माण किया। फिल्म काफी सफल हुई। ‘शकुन्तला' को श्रेष्ठ आंचलिक फिल्म का पुरस्कार मिला। इस फिल्म के चलने से भूपेन को आर्थिक रूप से कुछ राहत मिली। एक साल तक के लिए भूपेन निश्चिन्त हो गये।
भूपेन ने कम बजट में एक हास्य आधारित फिल्म ‘लटिघटी' बनायी, जिसकी शूटिंग उन्होंने तेरह दिनों में पूरी की। भूपेन को प्राग जाने का निमंत्रण मिला। प्राग से लौटने के बाद भूपेन असम गये और हेमांग विश्वास के साथ सांस्कृतिक टोली बनाकर जगह-जगह घूमते हुए असमिया-बंगाली सद्भाव का सन्देश देने लगे। तत्कालीन मुख्यमंत्री विमला प्रसाद चालिहा ने लगभग रोते हुए भूपेन से कहा था कि वे स्थिति को नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं और उनके जैसे कलाकार ही कुछ कर सकते हैं। भूपेन को कई तरह की धमकियों का भी सामना करना पड़ा, परन्तु धैर्य खोए बिना उन्होंने अपना सांस्कृतिक अभियान जारी रखा। उत्पल दत्त ने ‘न्यू एज' में लिखा - ‘भूपेन हजारिका की तरह कौन कलाकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरता है ? क्या हम उतरते हैं ? क्या हमने कलकत्ता में ऐसा कोई प्रयास किया है ?'


बारह
‘लटीघटी' बनाने के बाद भूपेन ने खासी समुदाय की पृष्ठभूमि पर ‘प्रतिध्वनि' फिल्म का निर्माण किया। इस फिल्म को पेरिस फिल्म महोत्सव में दिखाया गया। पैसे की कमी के कारण भूपेन फ्रेंच में फिल्म के सबटाइटल की व्यवस्था नहीं कर पाए।


इस बीच भूपेन के दाम्पत्य जीवन में दरार बढ़ता जा रहा था। दस सालों के अन्तराल के बाद अचानक भूपेन की प्रेमिका को प्रियम अपने साथ घर लेकर आयी। उस दिन भूपेन को बुखार था। तब बड़ौदा से प्रियम आयी थी। उस दिन कलकत्ता के एक क्लब में एक असमिया परिवार ने दावत दी थी और भूपेन को आमंत्रित किया था। भूपेन जा नहीं पाए। दावत में प्रियम गयी थी। वहीं प्रियम की मुलाकात भूपेन की पूर्व प्रेयसी से हुई, जो किसी और की पत्नी थी। दोनों में घनिष्टता हो गयी। प्रियम के साथ वह अक्सर भूपेन के घर आने लगी। भूपेन प्रथम प्रेम को भूल नहीं पाये थे और इतने दिनों के बाद उसे पाकर पिघलने लगे थे।


इसी तरह बम्बई की एक मशहूर कलाकार जब कलकत्ता आती थी तो भूपेन के घर में ठहरती थी। उसने प्रियम से कहा कि वह भूपेन जैसे जीनियस कलाकार की देखभाल ठीक से नहीं कर पा रही है। एक दिन भूपेन और प्रियम उस कलाकार को विदा करने हवाई अड्डे पर गये। कलाकार ने प्रियम के साथ एकान्त में बातचीत की और विमान पर सवार हो गयी। प्रियम रोने लगी। भूपेन ने रोने की वजह पूछी तो प्रियम ने बताया - ‘वह कह रही थी कि मुझसे ज्यादा वह तुमसे प्यार करती है।'


पूर्व प्रेमिका के साथ भूपेन का मेलजोल बढ़ता गया। उसके पति को भी मामला समझ में आ गया। उसने दोस्ती का सम्मान किया। चारों एक साथ फिल्म देखने जाने लगे, होटल में खाना खाने लगे।


सन् 1950 में भूपेन ने प्रियम से विवाह किया था। 1963 में दोनों ने तय किया कि विवाह बन्धन से मुक्त हो जाना उचित होगा। भूपेन ने सिद्घार्थ शंकर राय को अपना वकील बनाया। दोनों ने तलाक ले लिया। भूपेन ने मुस्कराते हुए हावड़ा स्टेशन पर प्रियम को अलविदा कहा। प्रियम कनाडा में रहती है। भूपेन जब भी जाते हैं, प्रियम से जरूर मिलते हैं।


तलाक के बाद प्रियम का छोटा भाई यादवपुर विश्वविद्यालय में पढ़ने आया तो वह भूपेन के साथ ही रहने लगा। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स में उच्च पढ़ाई करने चला गया, जहां से उसने भूपेन को खत लिखा कि वह भूपेन की छोटी बहन रूबी से ब्याह करना चाहता है। भूपेन ने प्रियम के साथ सलाह-मशविरा किया। प्रियम ने अपनी सहमति दे दी और कहा कि रूबी को किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होगी। भूपेन ने रूबी का ब्याह प्रियम के भाई के साथ करवा दी।


दाम्पत्य जीवन से मुक्त होने के बाद भूपेन खुद को काफी एकाकी महसूस करने लगे और काफी शराब पीने लगे। रात-रात भर घर से बाहर रहने लगे।


सन् 1965 तक भूपेन कहीं गाने जाते थे तो उसके लिए पैसे नहीं लेते थे। उनकी आदत-सी बन गयी थी कि हर कार्यक्रम के लिए एक नये गीत की रचना जरूर करनी है। सन् 1965 में जोरहाट के इण्टर कॉलेज में गायन प्रस्तुत करने के बाद भूपेन को हवाई यात्रा के अलावा पारिश्रमिक के रूप में पांच सौ रुपए मिले थे।


भूपेन को बार-बार यह अहसास सालता था कि अपने परिवार को वे कुछ ठोस मदद नहीं दे पा रहे थे। मां को लकवा मार गया था। भूपेन की मां पहले सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती थी। उन्होंने असम राष्ट्रभाषा प्रचार समिति से हिन्दी की पढ़ाई भी की थी।


छोटा भाई अमर हजारिका दो बार टीबी का शिकार हो चुका था। भूपेन ने अमर को एक छोटा प्रेस खोलने में सहायता की थी। एक और भाई प्रवीण हजारिका नेफा में नौकरी करते थे। बाद में लन्दन में अध्यापक की नौकरी मिल गयी। छोटे भाई-बहनों को भूपेन कलकत्ता के घर में बुलाकर रखते थे और सबकी पढ़ाई-लिखाई और रोजगार की चिन्ता करते थे।


भूपेन के छोटे भाई जयन्त हजारिका ने गायक के रूप में जबर्दस्त प्रसिद्घि हासिल की थी। अल्पायु में जयन्त की मौत हो गयी। जयन्त की दर्दीली आवाज के प्रशंसक असम के लोग आज भी हैं।


सन् 1966 में भूपेन के पिता का देहान्त हो गया। श्राद्घ में विष्णुप्रसाद राभा, फणि बोरा आदि आये थे। विष्णुप्रसाद राभा ने भूपेन से कहा था - ‘क्या तू लेटर टू एडीटर ही बना रहेगा ? आर्ट के क्षेत्र में कुछ करने के लिए विधानसभा के भीतर जाना होगा। वहीं अपनी बात को कानून बना सकोगे।' फणि बोरा ने नाउबैसा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का सुझाव दिया। भूपेन ने कहा कि वे पहले नाउबैसा इलाके का दौरा करेंगे, उसके बाद कोई फैसला करेंगे।
भूपेन जब लखीमपुर पहुंचे तो अनगिनत प्रशंसकों को पाकर अभिभूत हो गये। युवाओं ने कहा कि देवकान्त बरुवा ने जो उम्मीदवार खड़ा किया है, वह एक नम्बर का गुण्डा है, जो बान्ध तोड़कर नये सिरे से बान्ध बनाने का ठेका लेता है। दूसरे प्रतिद्वन्द्वियों ने कहा कि अगर भूपेन चुनाव लड़ना चाहेंगे तो वे भूपेन का समर्थन करेंगे। भूपेन कोई निर्णय लिए बिना कलकत्ता लौट गये। इसी बीच अखबारों में छपा कि भूपेन हजारिका चुनाव लड़ने वाले हैं। माकपा की असम शाखा ने कहा कि वह भूपेन का समर्थन करेगी।


सन् 1967 में भूपेन ने चुनाव लड़ा और देवकान्त बरुवा के उम्मीदवार को चौदह हजार मतों से पराजित किया। उस साल भूपेन के साथ-साथ विष्णुप्रसाद राभा, लक्ष्यधर चौधरी, सतीनाथ देव और महीधर पेगू जैसे साहित्यकार व्यक्ति एम. एल. ए. बनकर असम की तत्कालीन राजधानी शिलांग पहुंचे थे।


सन् 1967 से 1971 तक विधायक रहते हुए भूपेन तीन महीने शिलांग में गुजारते थे। शेष नौ महीने संगीत और फिल्म में व्यस्त रहते थे। वे निर्दलीय उम्मीदवार थे और उन्होंने शुरू में ही कह दिया था कि विपक्ष में रहकर वे जनहित के सवालों को उछालते रहेंगे।

(क्रमशः अगले अंकों में जारी...)

COMMENTS

BLOGGER: 3
  1. भूपेन हजारिका का एक अलग ही पहलू पढने को मिल रहा है ।

    शुक्रिया।

    जवाब देंहटाएं
  2. क्या जीवन रहा है!!
    वाकई इतना कुछ पाने के लिए कितना मूल्य चुकाना पड़ा उन्हें!!
    शुक्रिया!

    जवाब देंहटाएं
  3. अदभुत और प्रशंसनीय प्रस्‍तुति । आपकी ये श्रृंखला भले जल्‍दी ही समाप्‍त होने वाली हो पर हम रेडियोवाणी पर भूपेन दा के नगमे छेड़ते रहेंगे ।
    :P

    जवाब देंहटाएं
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: भूपेन हजारिका की जीवनी : दिल हूम हूम करे (4)
भूपेन हजारिका की जीवनी : दिल हूम हूम करे (4)
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2008/04/4.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2008/04/4.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content