आधुनिकता और भारत का धर्म

SHARE:

  भविष्य का भारत   -दिनकर   आजकल मेरा ध्यान इस सवाल की ओर बार-बार जाता है कि आज से सौ-पचास वर्ष बाद भारत का रूप क्या होने वाला ...

 

भविष्य का भारत

 

-दिनकर

 

आजकल मेरा ध्यान इस सवाल की ओर बार-बार जाता है कि आज से सौ-पचास वर्ष बाद भारत का रूप क्या होने वाला है। क्या वह ऐसा भारत होगा, जिसे कंबन, कबीर, अकबर, तुलसीदास, विवेकानंद और गांधी पहचान सकेंगे अथवा बदलकर वह पूरा-का-पूरा अमरीका और यूरोप बन जाऐगा? पिछले सौ-डेढ़ सौ वर्षों से भारत आधुनिकता की ओर बढ़ता आ रहा है, लेकिन समझा यह जाता है कि भारत अब भी आधुनिक देश नहीं है, वह मध्यकालीनता से आच्छन्न है। स्वतंत्रता के बाद से आधुनिकता का प्रश्न अत्यंत प्रखर हो उठा है, क्योंकि चिंतक यह मानते हैं कि हमने अगर आधुनिकता का वरण शीघ्रता के साथ नहीं किया, तो हमारा भविष्य अंधकारपूर्ण हो जायेगा। अतएव यह प्रश्न विचारणीय है कि आधुनिक बनने पर भारत का कौन-सा रूप बचने वाला है और कौन बलिदान में जायेगा। नैतिकता सौंदर्य-बोध और अध्यात्म के समान आधुनिकता कोई शाश्वत मूल्य नहीं है।

सच पूछिये तो वह मूल्य है ही नहीं, वह केवल समय-सापेक्ष्य धर्म है। नवीन युग, समय-समय पर आते ही रहते है और जैसे आज के नये जमाने पर आज के लोगों को नाज है, उसी तरह हर जमाने के लोग अपने जमाने पर नाज करते है। संसार का कोई भी समाज किसी भी समय इतना स्वाभाविक नहीं रहा है कि वह हर आदमी को पसंद हो। और कोई समाज ऐसा भी नहीं बना है, जिसके बाद का काल उसका आलोचक नहीं हुआ हो। वैदिक युग भारत का प्राय: सबसे अधिक स्वाभाविक काल था। यही कारण है कि आज तक भारत का मन उस काल की ओर बार-बार लोभ से देखता है।
वैदिक आर्य अपने युग को स्वर्णकाल कहते थे या नहीं, यह हम नहीं जानते, किन्तु उनका समय हमें स्वर्णकाल के समान अवश्य दिखायी देता हैं। लेकिन जब बौद्ध युग का आरंभ हुआ। वैदिक समाज की पोल खुलने लगी और चिंतकों के बीच उसकी आलोचना आरंम्भ हो गयी। बौद्ध युग अनेक दृष्टियों से आज के आधुनिकता-आन्दोलन के समान था। ब्राह्मणों की श्रेष्ठता के विरुद्ध बुद्ध ने विद्रोह का प्रचार किया था. जाति-प्रथा के बुद्ध विरोधी थे और मनुष्य को वे जन्मना नहीं कर्मणा श्रेष्ठ या अधम समझते थे। नारियों को भिक्षुणी होने का अधिकार देकर उन्होने यह बताया था कि मोक्ष केवल पुरूषों के ही निमित्त नहीं है, उसकी अधिकारणी नारियां भी हो सकती हैं। बुद्ध की ये सारी बातें भारत को याद रही हैं और बुद्ध के समय से बराबर इस देश में ऐसे लोग उत्पन्न होते रहे हैं, जो जातिप्रथा के विरोधी थे, जो मनुष्य को जन्मना नहीं कर्मणा श्रेष्ठ या अधम समझते थे।
आज की आधुनिकता के प्रसंग में देखें, तो बुद्ध के युद्ध-विरोधी विचार भी आधुनिक थे। किंतु बुद्ध में आधुनिकता से बेमेल बात यह थी कि वे निवृतिवादी थे। गृहस्थी के कर्म से वे भिक्षु-धर्म को श्रेष्ठ समझते थे। उनकी प्रेरणा से देश के हजारों-लाखों युवक, जो हट्टे-कट्टे थे, हल जोतने और गाड़ी हांकने के योग्य थे. उत्पादन बढ़ाकर समाज का भरण-पोषण करने के लायक थे. संन्यासी हो गये और उनकी युवा पत्नियां जीवित वैधव्य की वेदना से कहारने लगीं। संन्यास की संस्था समाज-विरोधिनी संस्था है। हंसी-हंसी में एक बार स्वामी विवेकानंद ने भी कहा था कि संन्यास का एक बड़ा दोष यह है कि वह अच्छे लोगों को समाज से अलग कर देता है। किंतु विवेकानंद फिर भी अधिक आधुनिक निकले, क्योंकि अपने संन्यासियों को उन्होंने समाजसेवी बना दिया।
विवेकानंद के संन्यासी एक दरवाजे से संसार से निकल जाते हैं, किंतु दूसरे दरवाजे से वे संसार में ही वापस आ जाते है: अपनी गृहस्थी छोड़कर वे सबकी गृहस्थी में सहायता करते हैं। किंतु बुद्ध की दृष्टि ऐहिक थी ही नहीं। वे मनुष्य को यह उपदेश देते थे कि जीवन जलता हुआ मकान है और बुद्धिमानी की बात यह है कि हम इस आग से निकल भागें। जीवन दु:खपूर्ण है और सारे दु:खों की जड़ मनुष्य का जन्म है। अतएव हमें वह रास्ता पकड़ना चहिए, जिससे जन्म लेना ही असंभव हो जाय। सृष्टि के विषय में बुद्ध की दृष्टि क्या थी, इसका स्पष्टीकरण बुद्ध ने कभी नहीं किया। इस पर बुद्ध को कई नास्तिक अथवा संदेहवादी मानते हैं। गरचे अधिक सच्चा मत यह मालूम होता है कि बुद्ध एगनास्टिक थे, क्योंकि उनका विचार था कि जो तत्व भौतिकोत्तर और इंद्रियों की पहुंच के पार हैं, उन्हें बुद्धि नहीं जान सकती है। और उनकी यही नास्तिकता और संदेहवादिता उन्हें आधुनिक युग के लिए आकर्षक बना देती है।
नास्तिक तो चार्वाक और बृहस्पति भी थे, किंतु चार्वाक और बृहस्पति भारतीय विचारधारा अथवा उसके दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व नहीं करते। किंतु बुद्ध भारतीय विचारधारा के बहुत बड़े प्रतिनिधि है। उनका भारतीय चिंतन पर प्रभाव है और भारतीय संस्कृति के प्रतिनिधि होने के कारण ही वे विष्णु के नवम अवतार माने जाते हैं। गौतम बुद्ध प्रचंड बुद्धिवादी थे। वे जनता की श्रद्वा का शोषण करके उस पर अपना मत लादना चाहते थे। अपने शिष्यों से भी उन्होने कहा था, 'आत्मदीपो भव'। तुम अपना दीपक आप बनो। तुम मेरी कोई भी बात इसलिए मत मानो कि वह मेरी कही हुई है। तुम्हें उन्हीं बातों में विश्वास करना चाहिए, जो तुम्हारी खुद की समझ में आती हों। जिन प्रश्नों का समाधान बुद्धि से नहीं हो सकता और जिनके उत्तर पाने या न पाने से आदमी का कुछ बनता- बिगड़ता नहीं, वैसे सभी प्रश्नों को तथागत ने अवयाकृत कोटि में डाल दिया था और उनके पूछे जाने की मनाही कर दी थी दीर्यनिकाय के पोट्ठपाद-सुत्त में बुद्ध करते है: पोद्वपाद! लोग नित्य है, और दूसरा मत यह कि लोक निरर्थक है, इसे मैंने अव्याकृत (कथन का अविषय) कहा है।' पोट्ठपाद के यह पूछने पर कि किसलिए भंते, भगवान ने इसे अव्याकृत कहा है? तथागत ने बतलाया कि 'इसलिए कि ये प्रश्न न तो अर्थयुक्त हैं, न धर्मयुक्त, न आदि ब्रह्मचर्य के उपयुक्त, न निर्वेद (वैराग्य) के लिए, न निरोध के लिए, न उपशम के लिए।' अर्थात इन प्रश्नों के विवेचन में पड़ने से मनुष्य को कुछ भी प्राप्त होने वाला नहीं है।
किंतु, बुद्ध का अव्याकृत चारों ओर से निश्छिद्र नहीं है, क्योकि परलोक को वे मानते थे, देवताओं की योनि में उनका विश्वास था और, गरचे आत्मा को वे नाशवान समझते थे, किंतु आवागमन के सिद्वांत में उनका अटल विश्वास था और वे मानते थे कि जो आत्मा शरीर के साथ नष्ट होती है, उसी का पुनर्जन्म भी होता है। अतएव जन्मांतरवाद और कर्मफलवाद में उनका पूरा विश्वास था और इस मामले में उनका दर्शन वही था, जो वैदिक धर्म वालों का रहा है। बुद्ध के पहले भारत में संस्कृति की एक ही धारा बहती थी, जिसे हम वैदिक संस्कृति के नाम से जानते है। किंतु बुद्ध के आविर्भाव के बाद से इस देश में संस्कृति की दो धाराएं बहने लगी है।
पहली धारा संस्कृति की वह मात्-धारा है, जो वर्णाश्रम-धर्म का समर्थन करती है, जाति-प्रथा को कायम रखना चाहती है, शूद्रों को ऊपर उठने देना नहीं चाहती छुआछूत में विश्वास करती है। और अन्य धर्मों और संस्कृतियों के प्रभाव से बचकर जीना चाहती है। दूसरी धारा वह है, जो बुद्ध के कमंडलु से निकली है। यह धारा बृहत् मानवता की धारा है। अब तो इस धारा का भी ईश्वर में विश्वास है और वह जन्मांतरवाद और कर्मफलवाद को उसी दृढ़ता से मानती है, जिस दृढ़ता के साथ वैदिक धर्म उसमें विश्वास करता है, किन्तु यह धारा वर्णाश्रम-धर्म के विरुद्ध है, जात-पात को वह नहीं मानती है, छुआछूत को वह अधर्म समझती है, शूद्रो और दलितों के लिए उसके भीतर खास पक्षपात है तथा अन्य धर्मों और संस्कृतियों से वह द्वेष नहीं, प्रेम करती है, कम-से- कम उनके प्रति वह पूर्ण रूप से सहनशील है।
कोई आश्चर्य नहीं कि भारत का निर्यात-धर्म बौद्ध धर्म निकला। कोई आश्चर्य नहीं कि आज के युग में भारत का सार्वभौम सत्कार बुद्ध का कारण अधिक, किसी अन्य धर्म-नेता के कारण कम है। और कोई आश्चर्य नहीं कि इस देश में धर्म के जो शक्तिशाली ठेकेदार थे, उन्होने बौद्ध मत को खदेड़कर देश से बाहर निकाल दिया। किंतु बौद्ध केवल शरीर से ही हारा है। मन तो उसका संपूर्ण हिंदुत्व के भीतर आज भी जीवित और सचेत है। ज्यों-ज्यों समय बीतता जाता है हम मनु के पक्ष में कम, बुद्ध के पक्ष में अधिक होते जाते हैं, तुलसी की ओर कम, कबीर की ओर अधिक झुकते जाते हैं। लगता है बुद्ध ने जिन बातों के खिलाफ विद्रोह किया था, हमें भी उनके विरुद्ध आवाज उठानी चहिए, क्योंकि वैदिक धर्म की जो बातें बुद्ध को नापसंद थीं, वे धर्म के तत्व नहीं, उसके ऊपर जमी हुई रूढ़ियों की पपड़ियां है और उन्हें तोड़कर झाड़े बिना भारतधर्म नवीन नहीं होगा। जिसका अर्थ यह है कि वह अपने असली स्वरूप पर नहीं पहुंचेगा।
किंतु आधुनिकता के प्रसंग में स्वभावत: ही यह प्रश्न उठता है कि तब असली भारत कौन है? वह जिसके शास्त्रकार मनु और वशिष्ठ दार्शनिक शंकर रामानुज और वल्लभाचार्य तथा कवि वाल्मीकि, कंबन और तुलसीदास हैं? अथवा वह जिसके शास्त्रकार स्वयं बुद्ध, दार्शनिक नागार्जुन और वसुबंधु तथा कवि तिरूवल्लुवर, वेमन्ना और कबीर हैं? प्रश्न बड़ा ही बीहड़ है, लेकिन खैरियत यह है कि इतिहास ने उसे सुलझाकर हमारे लिए आसान कर दिया है। हिंदु-धर्म अब वहीं नहीं है, जो कंबन और तुलसी अथवा वेमन्ना और कबीर के समय था। यूरोपीय संपर्क का एक बहुत बड़ा शुभ परिणाम हम यह मानते हैं कि उसने हिंदुतत्व को हिलकोर कर उसके भीतर एक क्रान्ति उत्पन्न कर दी और उस क्रांति ने मनु और बुद्ध वाली दोनों धाराओं को मिलाकर एक कर दिया है।
हिंदुत्व अब वही नहीं है, जो मनु की स्मृति तथा विद्यापति के निंबधों में लिखा मिलता है। उसका शाश्वत, चिर-नवीन और जाग्रत् रूप अब वह है, जिसका आख्यान परमहंस रामकृष्ण और स्वामी विवेकानंद ने किया है, अरविंद और महर्षि रमण ने किया है, गांधी और स्वामी दयानंद ने किया है। यह ठीक है कि विवेकानंद और गांधी के बताये हुए मार्ग पर सारी जनता अभी नहीं चल रही है। किंतु यह भी ठीक है ताकि समाज के अग्रणी लोग, जिनका आचरण देखकर समाज अपना आचरण बदलता है, पुराने हिंदुत्व को छोड़कर अभिनव हिंदुत्व पर आ गये हैं और जहाँ समाज के अग्रणी लोग आज पहुंचे है, वहाँ सारा समाज कल पहुंचकर रहेगा।
किंतु क्या अपने सामाजिक आचार बदल देने से हिंदू पूर्ण रूप से आधुनिक हो जोयेंगे? भारत के पूर्ण रूप से आधुनिक होने में बाधाएं कौन-कौन-सी है? आधुनिकता क्या है और भारत-धर्म के किन मूल तत्वों से उसका विरोध पड़ता है? क्या पूर्ण रूप से आधुनिक बनने के प्रयास में हम भारत-धर्म के इन मूल तत्वों का भी बलिदान करेंगें? अगर हां तो राममोहनराय, विवेकानंद और गांधी के इस स्वप्न का क्या बनने वाला है कि हमें भारतीय परंपरा के शिव-अंश को कायम रखना है, हमें अपनी परंपरा के सर्वश्रेष्ठ तत्वों को पाश्चात्य सभ्यता के उन तत्वों से एकाकार करना है, जो उस सभ्यता के सर्वश्रेष्ठ अंश है? और कहीं हमने अपनी परंपरा का पक्षपात करने के प्रयास में आधुनिकता का पूर्ण रूप, से वरण नहीं किया, तो इससे हमारा और संसार का कोई अकल्याण तो नहीं होने वाला है? संसार में जब भी कोई नया युग आरंभ होता है, वह युद्ध के कारण आरंभ नहीं होता, पराजय या विजय के कारण आरंभ नहीं होता, क्रांति के कारण आरंभ नहीं होता, न देश का नक्शा बदलने से आरंभ होता है। नया युग बराबर नये प्रकार के लोगों के जन्म के साथ उदित होता है।
वैसे जिसे हम आधुनिकता कहते है। वह कई बातों का एक सम्मिलित नाम है। औद्योगीकरण आधुनिकता की पहचान है। साक्षरता का सर्वव्यापी प्रसार आधुनिकता की सूचना देता है। नगर-सभ्यता का प्राधान्य आधुनिकता का गुण है। सीधी-सादी अर्थ-व्यवस्था मध्यकालीनता का लक्षण है। आधुनिक देश वह देश है, जिसकी अर्थ-व्यवस्था जटिल और स्वभावत: ही प्रसरणशील हो, जो 'टेक-आफ' की स्थिति को पार कर चुकी हो। बंद समाज वह है जो अन्य समाजों से प्रभाव ग्रहण नहीं करता: जो अपने सदस्यों को भी धन या संस्कृति कि दीर्घा में ऊपर उठने की खूली छूट नहीं देता, जो जाति-प्रथा और गोत्रवाद से पीड़ित है, जो अंधविश्वासी, गतानुगतिक और संकीर्ण है।
बंद समाज मध्यकालीनता का समाज होता है। आधुनिक समाज में उन्मुक्ततता होती है, उस समाज के लोग अन्य समाजों से मिलने-जुलने में नहीं घबराते, न वे उन्नति का मार्ग खास जातियों और खास गौत्रों के लिए ही सीमित रखते हैं। आधुनिक समाज का एक लक्षण यह भी है कि उसकी हर आदमी के पीछे होने वाली आय अधिक होती है, हर आदमी के पास कोई धंधा या काम होता है, और अवकाश की शिकायत प्राय: हर एक को रहती है। लेकिन ये आधुनिकता के बाहरी लक्षण हैं। यूरोप और अमरीका का समाज, सच्चे अर्थों में, आधुनिक समाज है और ऊपर के लक्षण मैंने यूरोपीय समाज को ही देख कर दिये हैं। किंतु उद्योग और रोजगार, साक्षरता और ऊंची आय, यद्यपि इस समाज के प्रमुख लक्षण है मगर यूरोपीय समाज के वे मौलिक गुण नहीं है।
यूरोप और अमरीका में जो आधुनिकता फैली है, उसका असली कारण वैज्ञानिक दृष्टिकोण की प्राथमिकता और प्राबल्य है। यह दृष्टि उद्योग और टेक्नालॉजी से नहीं उत्पन्न हुई है, बल्कि टेक्नालॉजी और उद्योग ही इस दृष्टि के परिणाम हैं। यूरोप और अमरीका का सबसे बड़ा लक्षण वैज्ञानिक दृष्टि है, निष्ठुर होकर सत्य को खोजने की व्याकुलता है। और इस खोज के क्रम में श्रद्रा, विश्वास, परंपरा और धर्म, किसी भी बाधा को बुद्धि स्वीकार करने नहीं है। आधुनिक मुनष्य के बारे में सामान्य कल्पना यह है कि अपने चिंतन में वह निर्मम होता है, निष्ठुर और निर्भीक होता है। जो बात बुद्धि की पकड़ में नहीं आ सकती, उसे वह त्रिकाल में भी स्वीकार नहीं करेगा और जो बातें बुद्धि से सही दिखायी देती हैं, उनकी वह खुली घोषणा करेगा, चाहे वे धर्म के विरुद्ध पड़ती हों, नैतिकता के खिलाफ जाती हों अथवा उनसे मानवता का चिरपोषित विश्वास खंड-खंड हो जाता हो। इसीलिए लोग अक्सर आधुनिकता को नास्तिकता का पर्याय समझ लेते हैं और यह सोचने लगते हैं कि आधुनिकता का एक लक्षण यह भी है कि वह नैतिक नियमों की अवहेलना करती है। यही नहीं, जिन्होंने आधुनिकता की रूह को पहचानने की कोशिश नहीं की हैं, वे 'जाज' संगीत और 'ट्रिवस्ट' नृत्य तथा माता-पिता के साथ लड़कों के दुर्व्यवहार को भी आधुनिकता का ही लक्षण मान लेते हैं।
किंतु ये चीजें आधुनिकता की नहीं, उच्छृंखलता कि निशानी हैं और वे आधुनिक हों भी, तो मै तो उन्हें आधुनिकता की प्रकृति नहीं, विकृति ही कहूँगा। ये कुरीतियां आधुनिकता की शोभा नहीं बढ़ातीं, पुराने देशों में उसे अग्राहय बना देती है। उन्नीसवीं सदी में आधुनिकता की लहर भारतवर्ष में बड़े जोर से उठी थी और जहाँ तक उसके मूलतत्त्व यानी बुद्धिवाद का संबंध है, हमारे महापुरुषों ने उसे स्वीकार भी किया था।
किंतु दो कारणों से आधुनिकता भारत में बदनाम हो गयी। एक कारण तो यह था कि जितने लोगों ने आधुनिकता की रीढ़ यानी और वैज्ञानिक दृष्टि और बुद्धिवाद को पकड़ा तथा स्वस्थ स्वाधीन चिंतन के लिए उसकी महिमा स्वीकार की, उनसे कई गुना अधिक लोग स्वाधीन चिंतक होने का स्वांग भरने लगे। ऐसे युवक उस समय अपने को 'यंग बंगाल' कहते थे। और अपनी आधुनिकता की अभिव्यक्ति वे शराब पीकर, अपने धर्म की निंदा करके बल्कि मंदिरों में गोमांस फेंककर करते थे। इनसे से बहुत-से लोग ईसाई भी हो गये थे ओर कई मामलों में देखा गया था कि उनके धर्म-परिवर्तन की प्रेरणा आध्यात्मिक जिज्ञासा नहीं, कोई इहलौकिक लोभ अथवा प्रेम था।
आधुनिकता की बदनामी का दूसरा कारण यह हुआ कि उसके प्रतीक हमारे अंग्रेज शासक थे, जिनमें हमें मोहब्बत नहीं, घृणा थीं। आधुनिकता के विरुद्ध भारतीय समाज ने जो कठोर प्रतिक्रिया अभिव्यक्त की थी, उसका प्रमाण हम उन्नीसवीं सदी में देख चुके हैं। आधुनिकता के छिछलेपन को देखकर भारत इतना नाराज हुआ कि यूरोप को स्वीकार करने के बदले उसने एक दूसरी ही राह पकड़ ली। हिंदू कहने लगे कि हमारी संस्कृति बहुत पुरानी हैं, हमारा साहित्य सर्वश्रेष्ठ है और धर्म के बारे में हम जितना जानते हैं, उससे अधिक जानकारी का दावा यूरोप के लोग नहीं कर सकते, अतएव वे हमसे चाहे तो धर्म सीख लें, हम उनकी विचार-पद्धति को कबूल नहीं करेंगें। और मुसलमान कहने लगे कि जो शिक्षाएं हमें यूरोप के लोग देने आये हैं, वे हमारे धर्म ग्रंथों में पहले से ही मौजूद हैं। नयी दुनिया से हमें कुछ भी नहीं लेना हैं। लेकिन भारत उस समय भ्रम में था। नयी दुनिया की हमने बहुत सारी बातें स्वीकार कर ली हैं और बहुत-सी बातों को स्वीकार करने की हमारी तैयारी जारी है।
औद्योगीकरण यूरोप और अमरीका की देन हैँ। भारत में नगरों की जो संख्या और प्रधानता बढ़ने लगी हैं, वह आधुनिकता का परिणाम है। कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों का आज का रूप बाहर से आया हैं, साक्षरता का विकास आधुनिकता के धक्के से हो रहा है। हमारे प्रजातंत्र की पद्धति यूरोप और अमरीका से ली गयी हैं। व्यक्तिवाद की प्रेरणा इस देश में यूरोप और अमरीका की देखा-देखी बढ़ रही है और सम्मिलित परिवार की परिपाटी पर जो खतरे मंडरा रहे हैं, वे भी आधुनिकता की ही देन है। नारियों की मर्यादा-वृद्धि आधुनिकता के कारण हो रही है और यदि आधुनिकता की प्रेरणा हमारे भीतर काम नहीं करती होती, तो हम हिंदू कोड को कानून का रूप नहीं दे सकते थे। कुछ बातों में आधुनिकता ने हमारी सहायता परोक्ष रूप से भी की है।
जिन प्रवृत्तियों को आज हम आधुनिक कहते हैं, वे बुद्ध में दिखायी पड़ी थीं, भक्त और संत कवियों में दिखायी पड़ी थी। उन्हें आधुनिकता ने कुछ तेज कर दिया और हम अस्पृश्यता को कानूनी अपराध घोषित करने में सफल हुए। इसी प्रकार हमारे संविधान में जो यह शर्त रखी गयी हैं कि नर-नारी के बीच कोई असमानता नहीं बरती जायगी तथा उन्नति के अवसर सभी जातियों के लोगों को, भेदभाव के बिना, उपलब्ध रहेंगे, वह शर्त, वैसे देखिये तो, मनुस्मृति के खिलाफ पड़ती है। लेकिन उस शर्त को जनता ने इसलिए कबूल कर लिया कि पिछले सौ-डेढ़ सौ वर्षों के भीतर उसके कट्टरता के बहुत-से भाव बदल गये हैं या ढीले पड़ गये हैं और उसका मन धीरे-धीरे नवीन हो रहा है।
---.
(टीडीआईएल हिन्दी कार्पोरा से साभार)

COMMENTS

BLOGGER: 1
  1. शानदार!


    बुद्ध के पहले भारत में संस्कृति की एक ही धारा बहती थी....


    यहाँ आपत्ति है. जो धाराएं मन्द हो जाती है या लुप्त हो जाती है, इसका अर्थ यह नहीं की उनका अस्तित्व नहीं था. श्रवण धारा को भुलना महान भूल होगी. बुद्ध के समकालिन महावीर वास्तव में इसी के अनुयायी थे. उन्हे किसी धर्म का प्रवर्तक कहना इस दृष्टि से गलत है.

    जवाब देंहटाएं
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: आधुनिकता और भारत का धर्म
आधुनिकता और भारत का धर्म
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2008/06/blog-post_14.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2008/06/blog-post_14.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content