कुमारेन्द्र सिंह सेंगर का आलेख : देह के आसपास सिमटता स्त्री-विमर्श

SHARE:

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष देह के आसपास सिमटता स्त्री-विमर्श   डॉ. कुमारेन्द्र सिंह सेंगर   भूमण्डलीकरण के इस दौर में ...

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष

देह के आसपास सिमटता स्त्री-विमर्श

 

डॉ. कुमारेन्द्र सिंह सेंगर

 

भूमण्डलीकरण के इस दौर में जब समाज में नारी सशक्तीकरण की चर्चा की जाती है तो विश्व स्तर पर चार ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति मन-मष्तिष्क में होने लगती है जिन्होंने स्त्री-विमर्श को सशक्तता, वास्तविकता प्रदान की। सन् 1789 की फ्रांसीसी क्रांति, जिसने समानता, स्वतन्त्रता, बंधुत्व के नैसर्गिक अधिकारों को लोकतांत्रिक शासन-व्यवस्था के रूप में प्रतिष्ठित किया। सन् 1829 का राजा राममोहन राय का सती प्रथा विरोधी कानून, जिसने स्त्री को मानव रूप में स्वीकार करने का अवसर दिया। तीसरी घटना यह कि सन् 1848 में ग्रिमके बहिनों द्वारा तीन सौ स्त्री-पुरुषों की सभा के द्वारा नारी दासता को चुनौती देते हुए नारी सशक्तीकरण की आधारशिला रखी। चौथी घटना सन् 1867 की है जब स्टुअर्ट मिल द्वारा ब्रिटिश पार्लियामेण्ट में स्त्री के वयस्क मताधिकार का एक प्रस्ताव रखा जिसने स्त्री को भी मिलने वाले कानूनी एवं संवैधानिक अधिकारों को बल दिया।

भारतीय संदर्भों में नारी सशक्तीकरण आज भी दो ध्रुवों पर केन्द्रित होकर अपनी स्वीकार्यता की माँग कर रहा है। इन दानों ध्रुवों पर भारतीय नारियाँ ही खड़ी दिखायी देती हैं। एक ओर वे महिलायें हैं जो स्वयं की नारी छवि को साथ लेकर विचरण कर रहीं हैं, अपने सतीत्व की रक्षा करती, स्वयं को परिभाषित करने में लगी हुई हैं। इसके ठीक उलट वे नारियाँ भी हैं जो नारी सशक्तीकरण का झण्डा पूरी बुलन्दी के साथ फहरा रहीं हैं किन्तु साथ ही भारतीय नारी की छवि को ‘होम ब्रेकर’ अर्थात् कुलटा की बना रही हैं। नारी सशक्तीकरण का वास्तविक अर्थ भी ऐसी स्त्रियों के कारण विलुप्त होता जा रहा है। देखा जाये तो समाज में हमेशा से प्रकृति प्रदत्त रूप एवं मानव प्रदत्त रूप चलन में रहे हैं। नारी सशक्तीकरण को लेकर भी समाज में दो स्वरूप कायम हैं। पुरुष प्रधान समाज की व्यवस्था को एक ओर प्रकृति प्रदत्त बता कर नारी को सदैव गुलाम मानसिकता का द्योतक बताया गया वहीं दूसरी ओर नारी सशक्तीकरण के नाम पर स्त्रियों द्वारा नारी स्वतन्त्रता के नाम पर स्वच्छन्दता को अपना लिया गया है। इस प्रकार के स्वरूपों ने समाज में सदैव ही उथल-पुथल पैदा की है साथ ही सशक्तीकरण अथवा विमर्श के नाम पर भ्रम की स्थिति उत्पन्न की है।

नारी सशक्तीकरण की वर्तमान में जब भी बात होती है तो उसके पीछे स्त्री की स्वतन्त्रता की बात की जाती है। स्वतन्त्रता के सवाल पर समस्त नारीवादी संगठन पुरुष प्रधान समाज का आरोप-प्रत्यारोप करना प्रारम्भ कर देते हैं। यहाँ आकर देखा जाये तो स्पष्ट रूप से दिखायी देता है कि स्त्रियों ने अपनी स्थिति को सुदृढ़ किया है। स्वयं को शिक्षा, राजनैतिक अधिकारों, संवैधानिक अधिकारों के प्रति सचेत किया है। अपने अधिकारों से स्वयं का परिचय करवाया है, अधिकारों की शक्ति का प्रयोग अपने आपको संस्कारों, पारिवारिक दायित्वों से मुक्त कर देने में किया है। सवाल यह उठता है कि नारी को स्वतन्त्रता किससे? नारी स्वतन्त्रता को लेकर, सशक्तीकरण को लेकर जिस वर्चस्व की बात की जा रही है आखिर वह वर्चस्व है किसका? कहीं ऐसा तो नहीं कि पुरुष सत्ता को चुनौती देने की आन्तरिक लालसा, यौन वर्जनाओं के स्खलन, यौन सम्बन्धों की सहज प्रस्तुति, विवाहपूर्व अथवा विवाहेत्तर सम्बन्धों की वकालत, भोगवादी प्रवृत्ति ने नारी सशक्तीकरण की भारतीय अवधारण को बल दिया हो?

हास्यास्पद लगता है कि नारीवाद का समर्थन करने वाली महिलाओं ने अपने अधिकारों का प्रयोग स्वयं को परिवार से मुक्त कर देने में किया। वैवाहिक सम्बन्धों को पारिवारिक-सामाजिक मान्यताओं से इतर सुख और आनन्द का साधन बनाया। भारतीय समाज में स्त्री अस्मिता के लिए सेक्स की प्रस्तुति कभी भी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं रही। इसे नारी सशक्तीकरण की बिडम्बना ही कही जायेगी कि नारी सशक्तीकरण की समर्थक स्त्री अपनी शक्ति, नारी सशक्तीकरण की सफलता इस बात से तय करती है कि वह एक साथ कितने पुरुषों की शारीरिक शक्ति का परीक्षण कर सकती है। वह सोचती है कि कब पुरुष वेश्यालय बनेंगे। आज अपने को स्वतन्त्र घोषित कर चुकी नारी की चाह अपने परिवार की लड़की का भविष्य सार्थक बनाने में नहीं वरन् इस ओर ध्यान देने में है कि वह किसी भी प्रकार से असुरक्षित सेक्स का शिकार न हो जाये। पुत्री के प्रति उसकी यह चिन्ता नारी को गर्वित नहीं करती वरन् यह इशारा करती है कि नारी सशक्तीकरण किस दिशा की ओर जा रहा है। आज सशक्तीकरण की आड़ लेकर एक स्त्री को पिता, पति, पुत्र का साथ शासक के रूप में लगता है और वह स्वयं को इनका शोषित समझती है। इसके उलट अकेले स्वतन्त्र रूप में रह कर वह इस बात से संतुष्टि पाती है कि वह अविवाहित रह कर प्रत्येक रात कितने अलग-अलग पुरुषों का भोग कर सकती है, अपने माँसल शरीर के आसपास नचा सकती है।

यह सत्य है कि नारी ने पुरुष प्रधान सत्ता के सामने स्वयं अपनी स्थिति को एक शोषित के रूप में ही पाया है किन्तु इसका तात्पर्य यह कदापि नहीं होना चाहिए कि वह अपनी स्वतन्त्रता के लिए स्वयं को सेक्स सिम्बल के रूप में स्थापित करना प्रारम्भ कर दे। वर्तमान में महिलाओं की स्थिति को देख कर उनकी सशक्तता का एहसास होता है। प्रत्येक क्षेत्र में अपना वर्चस्व बनाती नारी आज खुलेआम अपने अनैतिक सम्बन्धों को स्वीकारती दिखायी देती है, अपने बच्चों को पिता के नाम के स्थान पर स्वयं का नाम देती दिखायी देती है। इस प्रकार के उदाहरण स्त्री की सशक्तता के ही प्रमाण कहे जा सकते हैं। नारी सशक्तीकरण को लेकर यहाँ विचारणीय हो सकता है कि क्या इस प्रकार की नारी चेतना के द्वारा सामाजिक सरोकारों की परिणति इसी प्रकार की होनी चाहिए? स्त्री स्वयं को स्वतन्त्र, आजाद घोशित करना चाहती है तो किससे, पिता से, पति से, पुत्र से? अपनी इस स्वतन्त्रता को वह किस रूप में परिभाषित करना चाहती है, क्या एक पुरुष वर्ग के विरोधी के रूप में? परिवार संस्था को हवा में उड़ाती स्त्री कहीं समलिंगी यौन सम्बन्धों की समर्थक तो नहीं हो रही है?

नारी सशक्तीकरण के नाम पर महिलाओं द्वारा कहीं अपनी कुंठा को तो बाहर नहीं निकाला जा रहा है और इसे आत्मविश्वास का नाम देकर परिभाषित किया जा रहा हो? स्त्रियों के सेक्स सम्बन्धों को लेकर चलती बहस, उसके विवाहपूर्व अथवा विवाहेत्तर सम्बन्धों की चर्चा करने पर इसे भी पुरुष की शासक मानसिकता का द्योतक बता कर प्रचारित किया जाता है। नैतिकता, संस्कारों की दुहाई देकर इसे भी नारी को अंकुश में रखने का कुचक्र कहा जाता है। नारीवादी संगठनो द्वारा समय-समय पर उठायी जाती आवाजों में यौन वर्जनाओं के टूटने की ध्वनि प्रस्फुटित होती सुनायी देती है। वे अपना मत देती हैं कि पुरुष भले ही वैज्ञानिकता एवं वस्तुपरक यथार्थ की बातें करता हो पर नारी के प्रति अपने सम्बन्धों को लेकर आत्मबद्ध और भाववादी हो जाता है। यहाँ वह प्लेटानिक उत्कर्ष का दर्शन उड़ेलने लगता है। नारी मुक्ति समर्थक महिलायें इस बिन्दु पर आकर नैतिकता को बेड़ियों की संज्ञा देकर उसे स्वयंसिद्ध (अ)नैतिकता से तोड़ना चाहती हैं।

शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से स्त्री-शक्ति की पहरुआ महिलाओं ने नारी सशक्तीकरण को नारी देह के आसपास ही केन्द्रित कर दिया है। स्वयं को पुरुष के हाथों का खिलौना बताने वाली नारियाँ अब नारियों के हाथों में खेल रहीं हैं। यह नारी सशक्तीकरण का शेखचिल्लीपन ही कहा जायेगा। महिलाओं को मिलते अधिकार, शिशु प्रजनन सम्बन्धी अधिनियम, परिवार को सीमित रखने का अधिकार, तलाकशुदा स्त्री को बच्चा पाने का कानूनी अधिकार आदि-आदि महिलाओं के यौन-प्रस्तुतिकरण से सम्भव नहीं हो सके हैं। भले ही नारी समर्थक इसमें पुरुष वर्ग का किसी प्रकार का सहयोग न माने पर यह तो सत्य है कि महिलाओं की अनैतिक स्वच्छन्दता से भी यह सब सम्भव नहीं हुआ है। गे-कल्चर, स्पर्म बैंक, सरोगेटेड मदर्स, ह्ययूमन क्लोनिंग की सम्भावनाओं ने स्त्रियों की स्वतन्त्रता को नया आयाम भले ही प्रदान किया हो परन्तु इसके साथ में उसे भयाक्रांत भी किया है। सबसे बड़ा प्रश्न यह उठता है कि अपनी अलग दुनिया के निर्माण को तत्पर महिलाओं के जीवन-मूल्य और भविष्य की रूपरेखा क्या होगी? अपने-अपने स्वतन्त्र अस्तित्व को कायम करने के स्थान पर आपसी सम्बन्धों को तिलांजलि दे देना, सामाजिक सरोकारों को त्याग देना किसी भी रूप में आनन्ददायक नहीं हो सकता है। नित परिवार और विवाह जैसी संस्थाओं का टूट कर बिखरना सामने आ रहा है।

नारी सशक्तीकरण की इन स्वतन्त्र परिस्थितियों के मध्य स्त्री-पुरुष सम्बन्धों की, उनके विश्वास की चर्चा नहीं होती वरन् राजनीतिक आरक्षण का मसला उठाया जाता है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की चर्चा करना प्रमुखता न होकर प्रमुखता इस बात की होती है कि अनब्याही बच्ची का बाप कौन है? स्वतन्त्रता के नाम पर स्वयं को आधुनिक समझने वाली नारियों ने महिलाओं को उत्पाद के रूप में प्रतिष्ठित करवा दिया है। जहाँ आज वह स्वयं बाजारवाद के चलते पुरुष के हाथों में सज रही है। परिवार, घर, बच्चों की परवरिश को अपनी गुलामी समझने वाली नारी को टी0 वी0 की सेल्युलाइड चमक तथा पर्दे की रंगीनियाँ आजादी का सपना तो दिखा सकती हैं पर वास्तविक आजादी कदापि नहीं दिलवा सकती हैं। यही कारण है कि अपने उत्पाद को बेचने के लिए एक निर्माता वर्ग नग्न महिला को ही अपनी पसंद बनाता है। खेल में मनोरंजन के नाम पर प्रदर्शन करने के लिए भी आयोजकों को अर्द्धनग्न चीयर्स बालाओं की थिरकती अदायें भातीं हैं। विद्रूपता यह कि इन चीयर्स बालाओं के समर्थन में स्वयं महिलायें ही परचम बुलन्द करके निकल पड़तीं हैं।

कम से कमतर होते जा रहे वस्त्रों ने नारी वर्ग को हाट तो बनाया है पर उसे उत्पाद ही सिद्ध किया है। वीनस के रूप में सुन्दरता की श्रेणी प्राप्त करती नारी धक-धक गर्ल, चुम्मा गर्ल, मस्त गर्ल, काँटा गर्ल से लेकर मिर्ची गर्ल तक का सफर तय कर चुकी है। नारी सशक्तीकरण के नाम पर नारी की देह को परोसा जा रहा है पर उसे अब इसमें किसी प्रकार के शोषण अथवा असम्मान की झलक नहीं दिखायी देती है क्योंकि यह सब उसके स्वयं के द्वारा हो रहा है। नारी को स्वतन्त्रता प्राप्त हुई है पर वहाँ जहाँ सम्पन्नता है, समृद्धता है, जहाँ सशक्तीकरण नाम की किसी प्रकार की बहस नहीं है। स्त्री वर्ग द्वारा किये जा रहे शारीरिक प्रदर्शन से पुरुष विभेद को पाटा नहीं जा सकता है। पुरुष निर्मित आधारतल पर खड़े होकर, स्वयं को उत्पाद बना कर, देह को आधार बना कर नारी सशक्तीकरण की चर्चा करना बेमानी सी प्रतीत होता है। विचार करना होगा कि बाजारवाद के इस दौर में स्वयं को वस्तु सिद्ध करती नारी किस स्वतन्त्रता, किस सशक्तीकरण की बात कर रही है? इस ओर विचार स्त्रियों को ही करना होगा क्योंकि पुरुष वर्ग द्वारा किया गया विचार नारीवादी समर्थकों को ढकोसला ही दिखायी देगा पर इसके पूर्व नारी सशक्तीकरण को लेकर आरम्भ किये गये प्रयासों में विश्व स्तर सम्पन्न हुई चार घटनाओं का स्मरण भी आवश्यक होगा।

दिनांक - 07-03-2009

----

-------------------------------------------------------------------------------------

डा0 कुमारेन्द्र सिंह सेंगर

सम्पादक-स्पंदन

प्रवक्ता-गांधी महाविद्यालय, उरई (जालौन)

-------------------------------------------------------------------------------------

110 रामनगर, सत्कार के पास,

उरई (जालौन) उ0प्र0 285001

e- mail – dr.kumarendra@gmail.com

e- mail – shabdkar@gmail.com

--------------------------------------------------------------------------------------

ब्लाग

http://kumarendra.blogspot.com

http://shabdkar.blogspot.com

-------------------------------------------------------------------------------------

परिचय

जनपद-जालौन, उ0प्र0 के नगर उरई में वर्ष 1973 में जन्म। प्रारम्भिक शिक्षा उरई में तथा उच्च शिक्षा भी उरई में सम्पन्न हुई। लेखन की शुरुआत वर्ष 1882-83 में एक कविता (प्रकाशित) के साथ हुई और तबसे निरंतर लेखन कार्य में लगे हैं। हिन्दी भाषा के प्रति विशेष लगाव ने विज्ञान स्नातक होने के बाद भी हिन्दी साहित्य से परास्नातक और हिन्दी साहित्य में ही पी-एच0डी0 डिग्री प्राप्त की।

लेखन कार्य के साथ-साथ पत्रकारिता में भी थोड़ा बहुत हस्तक्षेप हो जाता है। वर्तमान तक देश की लगभग सभी प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में रचनाओं का प्रकाशन। रचनाओं में विशेष रूप से कविता, ग़ज़ल, कहानी, लघुकथा, आलेख प्रिय हैं। महाविद्यालयीन अध्यापन कार्य से जुड़ने के बाद लेखन को शोध-आलेखों की ओर भी मोड़ा। अभी तक एक कविता संग्रह (हर शब्द कुछ कहता है), एक कहानी संग्रह (अधूरे सफर का सच), शोध संग्रह (वृन्दावनलाल वर्मा के उपन्यासों में सौन्दर्य बोध) सहित कुल दस पुस्तकों का प्रकाशन।

युवा आलोचक, सम्पादक श्री, हिन्दी सेवी, युवा कहानीकार का सम्मान प्राप्त डा0 सेंगर सामाजिक संस्था ‘दीपशिखा’, शोध संस्था ‘समाज अध्ययन केन्द्र’ तथा ‘पी-एच0 डी0 होल्डर्स एसोसिएशन’ के साथ-साथ जन-सूचना अधिकार का राष्ट्रीय अभियान का संचालन।

सम्प्रति एक साहित्यिक पत्रिका ‘स्पंदन’ का सम्पादन कार्य कर रहे हैं। एक शोध-पत्रिका का भी सम्पादन किया जा रहा है।

इंटरनेट पर लेखन की शुरुआत ब्लाग के माध्यम से हुई। अपने ब्लाग के अतिरिक्त कई अन्य ब्लाग की सदस्यता लेकर वहाँ भी लेखन चल रहा है। शीघ्र ही एक इंटरनेट पत्रिका का संचालन करने की योजना है।

सम्पर्क- 110 रामनगर, सत्कार के पास, उरई (जालौन) उ0प्र0 285001

फोन - 05162-250011, 256242, 9415187965, 9793973686

COMMENTS

BLOGGER
नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: कुमारेन्द्र सिंह सेंगर का आलेख : देह के आसपास सिमटता स्त्री-विमर्श
कुमारेन्द्र सिंह सेंगर का आलेख : देह के आसपास सिमटता स्त्री-विमर्श
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2009/03/blog-post_4135.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2009/03/blog-post_4135.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content