अब भी कुछ नहीं बिगड़ा प्यारे पता करो लोहारों का
धार गिराना काम नहीं है लोहे पर सोनारों का
- नीरज कुमार
------.
अपने मंसूबों को नाकाम नहीं करना है
मुझको इस उम्र में आराम नहीं करना है
- शाहिद लतीफ़
------.
अपनी चाहत का यूँ पता देना
सामना हो तो मुस्करा देना
- रफ़ीक जाफ़र
------.
अब तो मजहब कोई ऐसा चलाया जाए
जिसमें इंसान को इंसान बनाया जाए
- नीरज
------.
इस जहाँ में प्यार महके जिंदगी बाकी रहे
ये दुआ मांगो दिलों में रोशनी बाकी रहे
- देवमणि पांडेय
------.
अपना ग़म लेके कही और न जाया जाए
घर में बिखरी हुई चीज़ों को सजाया जाए
- निदा फ़ाज़ली
------.
अबके सावन में शरारत ये मेरे साथ हुई
मेरा घर छोड़कर कुल शहर में बरसात हुई
- नीरज
------.
अपने खेतों से बिछड़ने की सज़ा पाता हूं
अब मैं राशन की क़तारों में नज़र आता हूं
- ख़लील धनतेजवी
------.
आँसू की क्या क़िस्मत है, बहने में बाधाएँ कितनी
बाहर चहल पहल हलचल है, भीतर बंद गुफाएं कितनी
- शैल चतुर्वेदी
------.
अभी साज़े दिल में तराने बहुत हैं, अभी ज़िंदगी के बहाने बहुत हैं
नए गीत पैदा हुए हैं उन्हीं से, जो पुरसोज़ नग़मे पुराने बहुत हैं
- नौशाद
------.
इस जहाँ से कब कोई बचकर गया
जो भी आया खा के कुछ पत्थर गया
- राजेश रेड्डी
------.
इस तरह कुछ आजकल अपना मुकद्दर हो गया
सर को चादर से ढंका तो पाँव बाहर हो गया
- देवमणि पांडेय
------.
उनके अंदर भी कहीं तू है, कहीं तू न गिरे
बस यही सोच के इन आँखों से आँसू न गिरे
- कुंअर बेचैन
------.
आपसे झुक के जो मिलता होगा
उसका क़द आपसे ऊँचा होगा
- नदीम क़ासमी
------.
आदमी आदमी को क्या देगा, जो भी देगा वही खुदा देगा
जिंदगी को क़रीब से देखो, इसका चेहरा तुम्हें रुला देगा
- सुदर्शन फ़ाकिर
------.
सब कुछ झूठ है लेकिन फिर भी बिलकुल सच्चा लगता है
जानबूझकर धोखा खाना कितना अच्छा लगता है
- दीप्ति मिश्र
------.------.------.------.
( संकलन - संस्कृति संगम से साभार)
वाह! मेरे पास तारीफ के शब्द नहीं है, कमाल के शेर !
प्रत्युत्तर देंहटाएंसभी शेर लाजवाब ....लाये इसके लिए आभार
प्रत्युत्तर देंहटाएंएक साथ इतने सुन्दर अशआर देख पढ़ मन खुश हुआ.
प्रत्युत्तर देंहटाएंएक साथ इनका समावेश, बहुत खूब ।
प्रत्युत्तर देंहटाएंसभी शेर लाजवाब ...
प्रत्युत्तर देंहटाएंbahut umda
प्रत्युत्तर देंहटाएंachha collection he pad kar achha laga
प्रत्युत्तर देंहटाएंshukriya is post ke liye aap ko
very nice. I impressed and hope such collection will come in way again. thanks to shaayars.
प्रत्युत्तर देंहटाएंdil ko chhune wali hain ye. padh kar lagata hai ki sab kuchh apne sath aur pass ne ghatit ho raha hai. vedana saaf jhalakati hai.
प्रत्युत्तर देंहटाएंfantastic.. Every one is the best ..
प्रत्युत्तर देंहटाएं