दीप्ति परमार का आलेख : नारी विमर्श और नारी लेखन के सरोकार

SHARE:

आदिकाल से लेकर वर्तमान समय तक नारी पर चिंतन और बहस हो रही है। यह एक ऐसा चिंतन और बहस है जो निरंतर चलती ही आ रही है जो कभी थमने का नाम नहीं ...

आदिकाल से लेकर वर्तमान समय तक नारी पर चिंतन और बहस हो रही है। यह एक ऐसा चिंतन और बहस है जो निरंतर चलती ही आ रही है जो कभी थमने का नाम नहीं लेती। समाज का वह कौन सा द्दष्टिकोण है जो नारी को हमेशा केन्द्र में रखता है। सृष्टि के प्रारंभ से लेकर आज तक नारी एक ओर जगत जननी के रूप में तो दूसरी ओर रति के रूप में अधिक चित्रित होती रही है। इतना जरूर है कि आदि और आज में अंतर अवश्य दिखाई देता है।

पिछले दो दशकों से हिन्दी कथा साहित्य के क्षेत्र में सर्वाधिक चर्चित विषय रहा है नारी विमर्श और नारी लेखन। नारी ने जब कलम उठाकर अपनी दास्तान लिखना प्रारंभ किया तो इसे नाम मिला नारी विमर्श और नारी लेखन। समाज का प्रतिनिधित्व कर रहे पुरुषवर्ग ने कहा कि यह नारी लेखन नारी की समस्या को अभिव्यक्त करता है। नारी समस्या समाज की समस्या से अलग कैसे हो गयी ? नारी को दूसरा दर्जा देने की द्दष्टि सदियों से देखी जा रही है। इसी कारण कुछ समीक्षकों ने नारी लेखन को भी दूसरे दर्जे पर रखा। नारी को दबाकर कुचलकर नियंत्रण में रखने की सदियों से काम कर रही पुरुष मानसिकता आज भी अपनी जगह कायम है। राजतंत्र में राजा अपने लिए सोलह हजार रानियाँ रख सकता था। प्रजातंत्र का क्लिंटन व्हाइट हाउस में मोनिका लेविंस्की से यौनाचार कर सकता है। तो कभी किसी जेसिका की जिद को समाप्त करने के लिए उन पर सहज भाव से गोलियां दाग दी जाती है। रुचिका और आरुषि जैसी युवतियों की अपने खिलाफ उठानेवाली आवाज को हमेशा-हमेशा के लिए दबा दिया जाता है। ऐसी प्रसिद्ध घटनाओं के साथ-साथ रोजमर्रा की जिन्दगी में नारी के साथ होनेवाले अत्याचार आम बात बन गयी है। क्या यह सिर्फ नारी की ही समस्या है, समाज की नहीं ?

नारी विमर्श को लेकर यह प्रश्न उठाया जा रहा है कि नारी विमर्श नारी के लिए ही सुरक्षित क्षेत्र है या पुरुष लेखकों की भागीदारी की संभावना यहाँ बनती है। कुछ अपवादों को छोड़कर यह बात जोर देकर कही जा रही है कि नारी विमर्श नारी के लिए सुरक्षित क्षेत्र है एवं पुरुषों के लिए उनमें कोई स्थान नहीं है। यह बात सर्व विदित है कि पुरुषों ने नारी पर हो रहे अत्याचारों को शब्द अवश्य दिये है किन्तु वे अक्सर यह स्वीकार करने से कतराते है कि नारी पर अत्याचार करनेवाले पुरुष है। बस केवल नारी को अबला बताने और सिद्ध करने में ही उनका पुरुषत्त्व लग गया। जैसे ‘समर्पण का सेवा सार’ कहकर प्रसाद जी उस सामंती रूप को प्रोत्साहित करते है जो अपनी सारी आकांक्षाओं को पुरुष के चरणों पर समर्पित कर देती है, अपने व्यक्तित्व को पुरुष के महान व्यक्तित्व में गला धुला देती है।

नारी की पीड़ा और अनुभव की बात नारी ही अधिक प्रामाणिकता से कर सकती है। यह बात महादेवी वर्मा ने ‘श्रृंखला की कड़िया’ में बहुत पहले ही कह दी है ‘‘पुरुष के द्वारा नारी चित्रण अधिक आदर्श बन सकता है, किन्तु यथार्थ के अधिक समीप नहीं। पुरुष के लिए नारीत्व अनुमान है नारी के लिए अनुभव। अतः अपने जीवन का जैसा सजीव चित्र वह हमें दे सकती है वैसा पुरुष बहुत साधना के उपरांत भी शायद दे सकता है।’’ 1 जो पीड़ा नारी ने भोगी है, अनुभव की है उसे वही सार्थक अभिव्यक्ति दे सकती है। जिसने जो अनुभव ही नहीं किया उस परायी पीर पर आप क्या लिख् सकते है ? क्योंकि ‘‘नारी की देह के बारे में बोलना आसान है, खासकर मर्द होकर बोलना आसान है, किन्तु उसकी देह के बारे में उसकी तरह बोलना आसान नहीं। स्त्री के प्रति पुरुष का अनुभव चूँ कि देह और आत्मा के दमन से शुरू होता है, इसलिए अनुभव की एकान्विति संभव नहीं और पुरुष की भूमिका विपक्ष में खड़े होने की हो जाती है। वह बाहर रहने को अभिशप्त है। जैसा हीथ कहते है ‘पुरुष का स्त्रीत्ववाद अन्ततः एक मर्दाना काम ही है।’ स्त्री देह के रूप में स्त्री का अनुभव करना पुरुष के रूप में अनुभव करने से भिन्न होता है। किसी कृति को स्त्री रूप में पढ़ना भी एक अलग पहचान को बनाता है। स्त्रीत्ववाद स्त्री के इन्हीं एकान्तिक अनुभवों का पुरुष लिंगी भाषा से भिन्न भाषा में अभिव्यक्ति का सरोकार है। अब तक की उपलब्ध भाषा पुरुष की भाषा है जिसमें स्त्री की तरह सोचा या अभिव्यक्त नहीं किया जा सकता है। स्त्री के लेखन को स्त्री विमर्श के रूप में स्थापित करने में वे महिला विशेषांक उल्लेखनीय है जिनमें सिर्फ स्त्री लेखक ही स्थान पा सकी है।’’ 2

नारी विमर्श द्वारा नारी पर हुए अत्याचार और उसकी स्वतंत्रता प्राप्ति के संघर्ष को दर्शाया गया है। ‘‘स्त्री विमर्श स्त्री के अनछुए अनजाने पीड़ा जगत के उद्घाटन के अवसर उपलब्ध करता है, परन्तु उसका उद्देश्य साहित्य एवं जीवन में स्त्री के दोयम दर्जे की स्थिति पर आँसू बहाने और यथास्थिति बनाएँ रखने के स्थान पर उन कारणों की खोज से है जो स्त्री की इस स्थिति के लिए जिम्मेदार है। वह स्त्री के प्रति होनेवाले शोषण के खिलाफ संघर्ष है। स्त्री के शोषण के सूत्र में जहाँ बच्चों को बेटे और बेटी की तरह अलग-अलग ढंग से बड़ा करने और गलत ढंग से सामाजीकरण से जुडते है, वही प्रजनन व यौन सम्बन्धी शोषण से भी। तुलनात्मक व्यवस्था और आर्थिक परावलम्बन स्त्री के शोषण को गहरा करते है। हमारी सामाजिक संरचना में बदलाव के बिना स्त्री के हिस्से में बेहतरी आना संभव नहीं। ‘स्त्री विमर्श’ स्त्री के स्वंय की स्थिति के बारे में सोचने और निर्णय करने का विमर्श है।’’ 3

हिन्दी कथा जगत में नारी लेखन और पुरुष लेखन काफी चर्चा का विषय बन चुका है। महिला कथाकारों द्वारा जो टिप्पणियाँ की गयी है, उससे दो बाते बहुत साफ तौर पर उभरकर आती है, प्रथम ‘महिला लेखन’, पुरुष लेखन’ जैसे अभिधानों से सभी महिला रचनाकारों को एतराज है और दूसरे प्रायः सभी को यह शिकायत रही है कि मर्दवादी (मृदुला गर्ग का प्रयुक्त शब्द) आलोचना ने महिलाओं द्वारा रचे गये साहित्य का सम्यक मूल्यांकन नहीं किया। इन लेखिकाओं ने बार-बार यह प्रश्न उठाया है कि लिंग भेद के आधार पर ‘महिला लेखन’ और ‘पुरुष लेखन’ विभाजन योग्य है ? उषा प्रियम्वदा से लेकर मृदुला गर्ग, मालती जोशी, चित्रा मुद्गल, चन्द्रकांता, मृणाल पांडे आदि लेखिकाओं ने इस विभाजन को उचित नहीं माना है। ‘इन्डिया टुडे’ के साहित्य वार्षिकी 1996 में ‘आजादी के 50 वर्ष और हिन्दी महिला लेखन’ शीर्षक परिचर्या में अलका सरावगी, कुसुम अंसल, मृदुला गर्ग, चित्रा मुद्गल, नासिरा शर्मा, मंजुल भगत, मृणाल पांडे, महेरुन्निसा परवेज और सूर्यबाला सभी ने एक स्वर में यही बात कही है कि महिला लेखन का सही महत्त्व नहीं आंका गया है।

नारी विमर्श और नारी लेखन पर विचार विमर्श करने पर यह प्रश्न अवश्य उठता है कि क्या सार्थक लेखन में महिला लेखन और पुरुष लेखन की विभाजन रेखा ठीक है ? इतना अवश्य अनुभव किया जा सकता है कि महिला लेखन के सरोकार कुछ रूप में अलग अवश्य है। महिला लेखन स्त्री की लड़ाई में उसकी सामाजिक पहचान पुरुष के समकक्ष स्थापित करने में, पुरुष शासित समाज में उसके लिए बनाए गये बंधनो, पृथक नैतिक मान्यताओं, उसके सेविका रूप में चले आते रहने के खिलाफ एक दुर्घर्ष संघर्ष में अपनी भागीदारी सही तरीके से निभाता है। डॉ ़पुष्पपाल सिंह ने महिला लेखन के वैशिष्ट को अपने शब्दों में इस प्रकार अभिव्यक्ति दी है। ‘‘किसी भी लेखिका की रचना को पढ़ जाइए, उसमें एक खास किस्म का नारी बोध है जो यह एहसास देता है कि इस अनुभव को रचनात्मक स्तर पर उठाना केवल उसी के बूते की बात थी। इस सार्थक लेखन की एक से एक नयी प्रकाशित होनेवाली चीज पढ़ जाइए। यह अनुभूति होती है कि अभी नारी के इस तथाकथित सीमित वृत में कितना कुछ अनजाना और अनचीन्हा पड़ा हुआ है। कहीं एक दूसरे से चुराया अनुभव नहीं कहीं कोई ‘रिपीटीशन’ (दुहराव) नहीं, फिर भी सर्वथा नया अनुभव। जैसे रोज घर के कोने अंतरो में छिपे जाले ये अत्यंत सुविधा से निकाल सकती है, उसी प्रकार इसी अनुभव वृत से रोज कुछ न कुछ नया निकलकर आ रहा है। उसका कारण यही है कि उसका अनुभव संसार बढ़ रहा है। उसकी विजन बढ़ रही है जिसके साथ ही उसके सरोकार, सामाजिक चिन्ताएँ एक दूसरे किस्म की ही रही है। यह अनुभव वृत का सिमटना नहीं, अपितु एक विशिष्ट संदर्भ में उसका बहुआयामी हो जाना है।’’

हिन्दी कथा साहित्य में महिला लेखिकाओं ने अपनी उत्कृष्ट कृतियों द्वारा साहित्य के उच्चशिखर पर अपना कदम रख दिया है। उषा प्रियम्वदा (‘पचपन खम्भे लाल दिवार’ और ‘रुकोगी नहीं राधिका’), मन्नु भंडेरी (‘आपका बंटी’), शशीप्रभा शास्त्री (‘नावें और सीढ़िया), मृदुला गर्ग (‘उसके हिस्से की धूप’ और ‘कठ गुलाब’), प्रभा खेतान (‘छिन्नमस्ता’ और ‘पीली आंधी’), मैत्रेयी पुष्पा (‘इदन्नम’,‘चाक’, और ‘अल्मा कबूतरी’), कृष्णा सोबती (‘मित्रो मरजानी’ और ‘सूरजमुखी अंधेरे के’), ममता कालिया (‘बेघर’), अलका सरावगी (‘कलिकथा वाया बाइपास’), नासीरा शर्मा (‘ठीकरे की मंगनी’ और ‘शाल्मली’), राजी शेठ (‘तत्सम्’), कुसुम अंसल (‘अपनी अपनी यात्रा’), क्षमा शर्मा (‘परछाई, ‘अन्नपूर्णा’), मृणाल पांडेय (लड़कियाँ), चित्रा मुद्गल (‘आवां’) आदि लेखिकाएँ स्त्री विमर्श को सुविचारित रूप में कथा साहित्य के माध्यम से अभिव्यक्त कर रही है। नारी जीवन की विसंगतियों और विडम्बनाओं का उसके जीवन के विविध पहलुओं से प्रस्तुत करता यह साहित्य नारी जीवन के अंधेरे कोनों में जाकर सर्च लाइट की तरह आर पार देखने का जोखिम उठा रहा है।

नारी विमर्श को केन्द्र में रखकर इन लेखिकाओं द्वारा सर्जित साहित्य का प्रमुख सरोकार नारी का अपने पक्ष में खुद लड़ना और खुद खड़ा होना रहा है। क्योंकि जब तक यह लड़ाई अपनी ओर से नहीं लड़ी जायेगी नारी के पक्ष में नहीं आयेगी। मित्रो (मित्रो मरजानी), प्रिया (छिन्नमस्ता), स्मिता, नमिता,मरियन (कठ गुलाब) आदि इसके सशक्त उदाहरण है।

पिछले दो दशकों से नारी विमर्श को प्रस्तुत करनेवाली उत्कृष्ट रचनाएँ सामने आ रही है। इन लेखिकाओं के लेखन के केन्द्र में नारी की भयावह समस्याएँ है, पितृसतात्मक मर्यादा की तीखी आलोचना है, जिसने नारी का भरपूर खुला शोषण किया है। समकालीन गीतांजलि श्री, चित्रा मुद्गल, मैत्रेयी पुष्पा, मृदुला गर्ग, नासिरा शर्मा, मृणाल पाण्डेय आदि की लेखनी से नारी मुक्ति के लिए जो फीड बैक आ रही है वह अवश्य ही नारी समाज की चेतना का विकास कर सकेगी। हालाँकि इस दिशा में उसे एक लंबी यात्रा करनी होगी।

संदर्भ- 1 श्रंखला की कडियाँ- महादेवी वर्मा, पृष्ठ- 66 2 स्त्री चिंतन की चुनौतियाँ- रेखा कस्तवार, पृष्ठ- 20 3 वही पृष्ठ- 25

--

-डॉ ़ दीप्ति बी परमार एसोसिएट प्रोफेसर, हिन्दी -विभाग, आर ़ आर ़पटेल महिला महाविद्यालय, सौराष्ट्र विश्वविद्यालय, राजकोट

COMMENTS

BLOGGER: 3
  1. "स्त्री के लेखन को स्त्री विमर्श के रूप में स्थापित करने में वे महिला विशेषांक उल्लेखनीय है जिनमें सिर्फ स्त्री लेखक ही स्थान पा सकी है"

    ---प्रश्न यह है कि आप क्यों स्त्री -पुरुष को अलग अलग करके देखना चाहती हैं...वे रथ के दो पहिये हैं उन्हें समग्र रूप से देखना चाहिए... क्यों आप पुरुष लेखकों को महिला विशेषांक में स्थान देने से डरती हैं .....यह एक प्रकार से समस्या-समन्वय से भागना हुआ....

    जवाब देंहटाएं
  2. आधुनिक साहित्‍य में नारी विमर्श सर्वाधिक चर्चित विषय रहा है । महिला कथाकारों की सामाजिक जीवन व व्‍यक्तिगत जीवन से जुडे प्रश्‍नों के साथ, साहसिक अभिव्‍यक्ति जहां समाज में स्‍त्री की स्थिति को स्‍पष्‍ट करती है, वहीं आने वाली पीढी का मार्ग प्रशस्‍त करती नजर आती है । कविता और कथा साहित्‍य में विशेष पहचान बनाने के बाद वर्तमान में आत्‍मकथा लेखन में महिलाएं अपनी साहसिक अभिव्‍यक्ति के लिए चर्चा में हैं । विमर्शात्‍मक स्‍त्री लेखन उन्‍नीसवीं सदी की शुरुआत से ही चला आ रहा है, किन्‍तु उसमें आया बदलाव सराहनीय है । लेखिकाओं की प्रारम्भिक पुरुष विरोधी मानसिकता में परिवर्तन आया है । उन्‍नीसवीं सदी के उतरार्ध व बीसवीं सदी के पूवार्ध के महिला लेखन में स्‍त्री का विषय पुरुष न होकर सामाजिक रूढियां रही, पितृसत्तात्‍मक सामाजिक व्‍यवस्‍था में मुक्ति की आकांक्षा को लेखिकाओं ने अपना विषय बनाया जो कि सराहनीय प्रयास है ।
    दीप्ति जी नारी विमर्श और नारी लेखन के बारे में रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान करने के लिए धन्‍यवाद, शोधार्थियों और शोध निर्देशकों के लिए भी यह जानकारी महत्‍वपूर्ण है ।

    जवाब देंहटाएं
  3. ओम प्रकाश शर्मा4:58 pm

    आपका लेख आईने के समान लगा जो वास्‍तविकता के काफी लिकट है । बहुत बहुत बधाई --ओम प्रकाश शर्मा, राजभाषा प्रमुख, आन्‍ध्रा बैंक, प्रधान कार्यालय, हैदराबाद ।

    जवाब देंहटाएं
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: दीप्ति परमार का आलेख : नारी विमर्श और नारी लेखन के सरोकार
दीप्ति परमार का आलेख : नारी विमर्श और नारी लेखन के सरोकार
http://lh5.ggpht.com/_t-eJZb6SGWU/SyUOjPWHiBI/AAAAAAAAG4M/F4LM-iGFk94/clip_image002%5B3%5D.jpg?imgmax=800
http://lh5.ggpht.com/_t-eJZb6SGWU/SyUOjPWHiBI/AAAAAAAAG4M/F4LM-iGFk94/s72-c/clip_image002%5B3%5D.jpg?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2011/07/blog-post_7915.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2011/07/blog-post_7915.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content