आर.वी.सिंह का आलेख - राजभाषाः सरल भाषा और प्रलाप भाषा

SHARE:

  भा षा के बदलते स्वरूप पर चिन्तन-मनन न कोई नई बात है, न ही उसका संदर्भ हिन्दी तक सीमित है। जबसे समाज में संपत्ति और शिक्षा है, जबसे समृद्ध ...

 

भाषा के बदलते स्वरूप पर चिन्तन-मनन न कोई नई बात है, न ही उसका संदर्भ हिन्दी तक सीमित है। जबसे समाज में संपत्ति और शिक्षा है, जबसे समृद्ध संभ्रांत समाज और गरीब अनपढ़-अनगढ़ समाज अपनी दो अलग-अलग धाराओं में दुनिया में विद्यमान हैं, तभी से भाषा के एकाधिक रूप समाज में रहे हैं। इस स्तरीकृत समाज को आधार बनाकर लिखित साहित्य और विशेषकर कथा व नाटक जैसी विधाओं में भाषा के सुष्ठु प्रांजल रूप और अनगढ़ किन्तु लोक-रंजक, लोक-प्रचलित रूप सहस्राब्दियों से हमारे साहित्य में विद्यमान हैं।

यही कारण है कि संस्कृत नाटकों में राजन्य वर्ग, मंत्री, सेनापति, कवि, राज-गुरु, पुरोहित आदि संस्कृत में बोलते दिखाए जाते हैं, जबकि किसान और आम प्रजा वर्ग की भाषा प्राकृत है। साहित्य में इसे पात्रानुकूल भाषा-प्रयोग कहा गया और इसे अच्छे साहित्य की निशानी बताया गया। कर्मकाण्डी ब्राह्मण –प्रधान हिन्दू समाज की अतिरेकवादी जीवन-पद्धति से लगभग विरोध करते हुए जब ईसा पूर्व पाँचवीं-छठी शताब्दी में बौद्ध और जैन धर्म अस्तित्व में आए, तो उन्होंने अपना जनाधार बढ़ाने के लिए संस्कृत को नहीं, बल्कि उस समय व्यवहृत आम आदमी की भाषा यानी पालि और प्राकृतों को अपनाया। इन भाषाओं के बहुत से शब्द संस्कृत शब्दों के ही लोक-उच्चरित सरलीकृत रूप जान पड़ते हैं। जैन कवि पुप्फदन्त का तो नाम ही पुष्पदन्त का अपभ्रंश लगता है, जबकि उनकी रचना पउमचरिय वस्तुतः संस्कृत के पद्मचरित का भ्रष्ट रूप है।

संस्कृत को सर्वभावेन वरेण्य मानने के बावजूद हमारे समाज में अन्य भाषा-रूपों के लिए निरन्तर स्वीकार भाव बना रहा। यही कारण है कि उनमें प्रचुर मात्रा में साहित्य रचा गया, जो आज भी हमारे विश्वविद्यालयों में पढ़ा-पढ़ाया जाता है और जिसपर विपुल परिमाण में अनुसंधान-कार्य हुआ है।

इसके बावजूद हमारे संहिता-ग्रंथ जैसे मनुस्मृति, अर्थशास्त्र आदि, और हमारे आर्ष ग्रंथ- चारों वेद, श्रीमद्भभगवद्गीता, विविध पुराण, उपनिषद् आदि और महाकाव्यात्मक कृतियाँ जैसे वाल्मीकि रामायण, उत्तर रामचरित, महाभारत आदि संस्कृत में ही रचे गए। इनको संस्कृत जैसी मानक भाषा में रचने के पीछे शायद दृष्टि यही थी कि इनकी विषयवस्तु को दीर्घ काल तक समझा जाए और समाज का आचार-व्यवहार उनके अनुरूप रहे। सच्चाई तो यही है कि यदि ये ग्रंथ मानक वैयाकरणिक संरचना और शब्दावली वाली संस्कृत में न रचे गए होते तो इनका प्रसार-क्षेत्र इतना व्यापक न होता और न ही ये सहस्राब्दियों की यात्रा करने के बावजूद जीवित रह पाते। इसके विपरीत अमानक भाषा में रचा गया बहुत-सा साहित्य बस नाममात्र को ही शेष है।

जब हम मानक भाषा को हटाकर, उसके स्थान पर अमानक भाषा-रूपों की स्थापना की वकालत करते हैं तो प्रकारान्तर से हम उस अराजक स्थिति को आमंत्रित कर रहे होते हैं, जिसमें नियमों व मानदंडों का सीधा-सीधा नकार होता है। ऐसे भाषा रूपों की तात्कालिकता और क्षण-जीविता पर भी हमारी दृष्टि होनी चाहिए। खासकर कार्यालयीन संदर्भों में यह बेहद जरूरी है कि हमारी भाषा ऐसी हो जो एक-दो सदी बाद भी लोगों को समझ आए, ताकि उससे संदर्भ लेकर आगे का काम-काज चल सके। साथ ही, वह ऐसी हो, जिसका कोडीकरण, मानकीकरण और अंततः अनुकरण संभव हो। कारण यह कि सरकारी संस्थाओं में पिष्टपेषण का अपना विशेष महत्त्व है।

व्हाई दिस कोलावेरी डी, जैसे भाषा-प्रयोग क्षण-दो क्षण के सांगीतिक मनोरंजन का आधार बन सकते हैं। कमर लचकाकर, कंधे उचकाकर, कान में ठीसी लगाकर लड़के-लड़कियाँ ऐसे निरर्थक प्रलापी गीत-संगीत पर घड़ी दो घड़ी झूम सकते हैं, किन्तु जब स्थायी महत्त्व की कार्यालयीन टिप्पणियाँ लिखने की जरूरत होगी, देश-देशान्तर में अवस्थित संस्थाओं के बीच पत्र-व्यवहार और सार्थक संप्रेषण के मौके आएँगे, तो कोलावेरी डी से काम नहीं चलेगा। उस समय हमें मानक शब्दावली और व्याकरण-सम्मत वाक्यावली की जरूरत होगी।

जैसाकि हम ऊपर कह आए, सभी भाषा-समाजों में, सभी काल-खंडों में एकाधिक भाषा-रूपों की मौजूदगी देखी गई है। इसलिए कोई आश्चर्य नहीं कि आज जहाँ हिन्दी समाज में हिंदिश, हिंगलिश आदि नए-नए नामों से अभिहित हो रही विविध भाषिक प्रवृत्तियाँ दिखलाई पड़ रही हैं, वहीं भारत में अंग्रेजी का इस्तेमाल करनेवाले समाज में ब्रिटिश अथवा अमेरिकी अंग्रेजी से इतर नए-नए भाषा-रूपों पर भी चर्चा हो रही है। भारतीय लहजे में बोली जानेवाली, हिन्दुस्तानी योजकों, विरामों और कभ-कभी हिन्दुस्तानी भाषाओं के व्याकरणिक विन्यास वाली इस अंग्रेजी को भारत का आंग्ल-लेखक इंडिश कहकर संबोधित कर रहा है।

भारतीय समाज की मुख्य धारा से बड़ी तेजी से शुचिता का लोप हो रहा है। अब सिद्धान्तवादी और नीतिवादी होना हमारे समाज में दकियानूस और पुरातनपंथी होने का पर्याय बन गया है। जिस समाज की आधी से अधिक आबादी नवयुवाओं की हो, और जहाँ भोगवाद अपने चरम पर हो, उस समाज में पुराने परंपरा-पोषित मूल्यों को कायम रखना कितना कठिन होगा, इसकी कल्पना सहज ही की जा सकती है। परिणाम यह है कि हमारे बने-बनाए मानदंडों का शीराजा बिखर रहा है। इसका एक उदाहरण है समलैंगिकता। हाल तक हमारा समाज समलैंगिकता को न केवल सीधे-सीधे अस्वीकार करता आ रहा था, बल्कि उसे अपराध की श्रेणी में भी रखा जाता था। अब न्यायपालिका भी अब उसे न्याय-संगत मान रही है।

ऐसे में भाषा की शुचिता, मानकता, व्याकरणिकता आदि मुद्दों पर बहुत खुले मन से विचार करने की आवश्यकता है।

सरकारी दफ्तरों की भाषा सरल होनी चाहिए। इसमें कोई शक नहीं। लेकिन वह अमानक तो न हो, भाषिक नियमों के विपरीत तो न हो, लंबे समय तक उद्धरणीय तो हो। हमारी संस्कृति, हमारी शासन-पद्धति, हमारे मूल्यों के अनुरूप तो हो। अराजकता पैदा करनेवाली तो न हो।

सर्वसमावेशी सधुक्कड़ी भाषा के पुरोधा कबीर ने ज्ञान क पंथ कृपान क धारा कहकर ज्ञान-मार्ग को दुस्तर बताया। कबीर के समवर्ती और परवर्ती, सभी भक्त-आचार्यों ने जब अपने-अपने पंथ का सिद्धान्त कथन किया तो प्रांजल मानक भाषा में किया, किन्तु जब जनता से मुखातिब हुए तब उन्होंने लोक-भाषाओं को अपनाया, कछु लीला वर्णन करि कहकर अपने अनुयायियों को लोक-भाषा में रचना के लिए प्रेरित किया।

शायद यही तरीका हमारे सरकारी विभागों को अपनाना चाहिए। जब वे आपस में पत्र-व्यवहार करें, नियमावलियाँ बनाएं, संहिताएँ रचें, स्थायी महत्त्व की सामग्री तैयार करें, परिपत्र निकालें, तब पारिभाषिक शब्दावली वाली मानक भाषा का इस्तेमाल करें। किन्तु यही विभाग जब आम आदमी से मुखातिब हों, तब आम आदमी की भाषा लिखें- ऐसी भाषा जो उसे आसानी से समझ आ जाए।

संदर्भानुसार, भाषा के एकाधिक रूपों का अस्तित्वमान रहना स्वाभाविक है। इस स्थिति को बने रहने देना चाहिए। इसमें अनावश्यक छेड़-छाड़ से हम भाषिक अराजकता को जन्म दे रहे होंगे। इस मामले में हुक्मरानों की नासमझी से राजभाषा मछली बाजार के गुलगड़ापे में तबदील हो जाएगी। पता नहीं, ऐसी राजभाषा सरल होगी या नहीं, लेकिन वह इतनी विरूपित हो चुकी होगी कि उसे अपनाने में किसी को गौरव-बोध नहीं होगा।

हम उसी को अपनाते हैं, जिससे हमें अनुराग हो। कभी-कभी हम उसे अपना बनाने के लिए उतावले होते हैं, जिसकी समाज में मान-मर्यादा हो। हम उसे अपनाते हैं, जिससे हमारा स्वार्थ सधता हो। यही कारण है कि आज तक हम अंग्रेजी को सीने से लगाए-लगाए घूमते आ रहे हैं और हिन्दी तथा अन्य भारतीय भाषाओं को हमने बदहाली के कगार पर पहुँचा दिया है। अपनी इन भाषाओं से कोलावरी (बताया गया कि कोलावरी का अर्थ है बेरुखी) करके हम उनका गौरव तो कतई नहीं बढ़ा रहे। उनमें जबरदस्ती अंग्रेजी घुसेड़कर हम उनका चाहे जो भी रूप विकसित या विनशित कर रहे हैं, पर उनकी श्री-वृद्धि तो कतई नहीं कर रहे। सवाल यह उठता है कि क्या इन ग्लैमर-रहित, गौरव-रहित भाषा-रूपों को अपना बनाने के लिए हम तैयार हैं? जो लोग ऐसा करने के लिए तैयार हैं, उनकी उदारता प्रणम्य है। और जो नहीं तैयार हैं, उनसे अपील है कि वे अपनी स्वदेशी भाषाओं को अपने कार्य-व्यापार का हिस्सा बनाएँ और अधिमान्य स्वदेशी स्रोतों से (तथा बहुत मजबूरी में विदेशी स्रोतों से) अपनी भाषाओं को और समृद्ध करें। अपनी भाषाओं का इस्तेमाल करें, वरना उनके लुप्त होने का खतरा पैदा हो जाएगा। अंग्रेजी की कहावत तो याद है न- यूज इट ऑर लूज इट, अपनाओ या गँवाओ। चयन हम सबको ही करना है।

--

आर.वी.सिंह/R.V. Singh
उप महाप्रबन्धक (हिन्दी)/ Dy. G.M. (Hindi)
भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक/ Small Inds. Dev. Bank of India
प्रधान कार्यालय/Head Office
लखनऊ/Lucknow- 226 001

COMMENTS

BLOGGER: 3
  1. सार्थक चिंतन ....किसी भी परिवर्तन को विवेकशील होकर ही अपनाना चाहिए

    जवाब देंहटाएं
  2. काफी दिनों के बाद धमाकेदार उपस्थिति
    सिंह साहब गहरा चिंतन है
    पर चिंताएं काफी हैं

    डॉ रावत

    जवाब देंहटाएं
  3. सिंह साहब
    काफी दिनों बाद आपका लेख मिला है
    चिंतन प्रसूत पर क्या करें साब चिंताएं भी इतनी हैं
    कि हम सब का हाल मुंबई बालों का सा हो गया है
    हम कुछ नहीं कर पा रहे बस भीड़ कर रही है जो भी कर रही है
    सादर

    जवाब देंहटाएं
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: आर.वी.सिंह का आलेख - राजभाषाः सरल भाषा और प्रलाप भाषा
आर.वी.सिंह का आलेख - राजभाषाः सरल भाषा और प्रलाप भाषा
http://lh6.ggpht.com/-j-Oh_TF4mng/TlM5_36baJI/AAAAAAAAKho/we8lmwlDK1Y/ramvriksh_singh%25255B2%25255D.jpg?imgmax=800
http://lh6.ggpht.com/-j-Oh_TF4mng/TlM5_36baJI/AAAAAAAAKho/we8lmwlDK1Y/s72-c/ramvriksh_singh%25255B2%25255D.jpg?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2012/02/blog-post_6402.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2012/02/blog-post_6402.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content