14 फरवरी 2012

शंकर लाल की रचना - वेलेंटाइन की बहार

वेलेंटाइन की बहार

आज हर तरफ छायी है वेलेंटाइन की बहार

बद हवास से मजनूं हो बाइक पर सवार

टेटुओ से भरे हुए लगते है कितने लाचार

एक अनार के पीछे पड़े हुए है सौ-सौ बीमार

जो कल तक एक चाय के लिए

महंगाई का रोना रो रहा था मेंरे यार

वो भी जाने क्या सोचकर

खरीद रहा है गुलाब के फूल सौ रूपये में चार

आज हर तरफ छायी है वेलेंटाइन की बहार |

क्या बूढ़े क्या जवान क्या कमाऊ और क्या बेकार

हर किसी को है यहाँ पर घोड़ी चड़ने का इंतजार

खुद के हालात तो संभलते नहीं है

लेकिन करना है देखो यहाँ हर किसी को प्यार

वाह मेरे मजनू वाह रे पश्चिम के वफादार

मानता हूँ प्यार महोब्त से ही चलता है

ये जीवन ये संसार

लेकिन दिखावा करने की क्या है दरकार

बहुत हो गयी ये वेलेंटाइन की बहार

तनिक अपनी संस्कृति में भी झांक ले मेरे यार

जिन्होंने तुम्हे पाला-पोषा, किया व्रत हर सोमवार

उन माता-पिता भाई-बन्धु से भी कर ले तनिक प्यार

फिर समझ में आएगा वेलेंटाइन का हसली मतलब

और छायेगी जीवन में बहार |

--------- शंकर लाल, इंदौर मध्यप्रदेश

0 प्रतिक्रियाएँ.:

एक टिप्पणी भेजें

रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

ताज़ा रचनाएँ

लोकप्रिय रचनाएँ

पाठकों की प्रतिक्रियाएँ

प्रकाशनार्थ रचनाएं आमंत्रित हैं

रचनाकार में प्रकाशनार्थ हर विधा की रचनाओं का स्वागत है. अपनी या अपने रचनाकार मित्रों की रचनाएँ हिन्दी के किसी भी फ़ॉन्ट यथा - कृतिदेव, डेवलिस, श्रीलिपि, शुषा, वेबदुनिया, जिस्ट-आईएसएम, लीप या किसी भी अन्य फ़ॉन्ट में पेजमेकर या एमएस वर्ड फ़ाइल के रूप में अपनी रचना ई-मेल के जरिए rachanakar@gmail.com .के पते पर भेजें. विस्तृत जानकारी बाजू पट्टी में देखें. आप अपनी रचनाओं के सस्वर ऑडियो/वीडियो पाठ की सीडी भी प्रकाशनार्थ भेज सकते हैं जिन्हें कुछ इस तरह [ देखने के लिए इस कड़ी/लिंक पर क्लिक करें] प्रकाशित किया जा सकेगा. ......................