सुरेश सर्वेद की कहानी - अंतिम संस्कार

SHARE:

कहानी - अंतिम संस्कार सुरेश सर्वेद मैं रामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की बात करने नहीं जा रहा। मैं अन्य तुलसी की बात करने जा र...

कहानी -

अंतिम संस्कार

सुरेश सर्वेद

मैं रामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की बात करने नहीं जा रहा। मैं अन्य तुलसी की बात करने जा रहा हूं। वे भी एक कवि थे। उन्होंने भी एक महाकाव्य लिखा। अब महाकाव्य को पुस्तक का रुप देना था। उन्होंने प्रकाशकों की सूची तैयार की। इस सूची में छोटे बड़े प्रकाशकों के नाम व पते लिखे थे। उन्होंने प्रकाशकों का चक्कर लगाना शुरु किया। पर उनकी दाल नहीं गली।

तुलसी ने महाकाव्य में वर्तमान राजनीति और राजनीतिज्ञों को यथा स्थान दिया था। उन्होंने तटस्थ हो सत्य को लिखा था इसी कारण उन्हें पक्ष विपक्ष का ख्याल नहीं रहा। इसी त्रुटि के कारण उन्होंने जिसकी प्रशंसा की उसी की बखिया भी उधेड़ दी थी।

तुलसी अनवरत प्रकाशकों से संपर्क करते रहे लेकिन प्रकाशकों का किसी न किसी पक्ष से संबधरहा । वे जिनके पास भी गये वे अपने पक्ष की प्रशंसा पढ़कर खुश हुए मगर दूसरी ओर बखिया उधेड़ी गई थी उसे पढ़कर नाराज हुए। कुछ ने अपने पक्ष की बुराइयों को महाकाव्य से निकालने कहा। तुलसी ने अस्वीकार कर दिया। प्रकाशकों को भी गरज नहीं थी। उन्होंने भी उसकी पुस्तक छापने से इंकार कर दिया। महाकाव्य अप्रकाशित ही रहा।

अप्रकाशित महाकाव्य को लेकर तुलसी चिंतित रहते। वे दिनों दिन दुबले हो रहे थे। उन्होंने कभी विचार भी नहीं किया था कि जो निष्पक्षता की बातें करता है वह भी पक्षधर हुआ करता हैं।

तुलसी ने महाकाव्य लिखने अथक परिश्रम किया था। दिन रात की सुधि नहीं रही। पेट काटकर स्टेशनरी क्रय की। उनकी पत्नी उन पर कितनी बिफरती थी ,इन तमाम झंझटों को सिर्फ वे ही जानते थे । झंझावातों के बाद भी उन्होंने महाकाव्य लिखना नहीं छोड़ा। उनका विचार था कि जिस तरह गोस्वामी तुलसीदास को लोग अब तक मान सम्मान देते हैं । उनके द्वारा रचित मानस को सस्वर पढ़ते हैं। ठीक उसी तरह उनके भी महाकाव्य को लोग सस्वर पढ़ेंगे। उन्हें सम्मान देंगे मगर महाकाव्य के प्रकाशन के अभाव में उनका विचार , विचार तक ही सीमित रह गया था।

तुलसी प्रातः उठ जाते। छपरी में पालथी मार कर बैठ जाते। महाकाव्य की पाण्डुलिपि सामने होती। वे उसे पढ़ने लगते लेकिन वे एक पंक्ति भी नहीं पढ़ पाते कि पत्नी की झिड़क सुनने को मिलती। कहती-अजी,तुम महाकाव्य- वहाकाव्य के मोह में न पड़ो। तुम जैसे हिन्दी लेखकों का पूछने वाला कोई नहीं। परेशानी में व्यर्थ पड़े हो। -

पत्नी ने रोटी की ओर संकेत करते हुए कहा-यही हाल रहा तो एक दिन हमें भूखे मरने की नौबत झेलनी पड़ेगी। -

तुलसी भी अपने धुन के पक्के थे। उन्होंने कहा-तुम नासमझ हो। जब महाकाव्य लिख डालूंगा। वह प्रकाशित हो जायेगा तभी तुम इसके महत्व को समझ पाओगी। इससे मेरा नाम अमिट रहेगा। तुम्हारा भी नाम होगा। जैसे गोस्वामी तुलसीदास को लोग अब तक नहीं भूले हैं साथ ही उनकी पत्नी को भी लोग स्मरण करते हैं। -

- गोस्वामी का समय और था। उस समय लोग बुद्धिजीवियों का महत्व समझते थे। उन्हें बिना काम धाम किये रोटी मिल जाया करती थी। उनके पास बहुत खाली समय हुआ करता था। खाली समय का ही उपयोग वे लोग इस प्रकार की रचना के लिए किया करते थे। अब समय विपरीत है। यदि तुम रचना करने में ही समय जाया करोगे तो बेटियों की शादी कैसे करोगे। मुन्नी को उच्च शिक्षा कैसे दिलवाओगे। तुम तो भूखें मरोगे,हमें भी मारोगे। -

पत्नी के उपदेश का तुलसी पर कोई असर नहीं होता था। पत्नी को ही मुंह बंद करना पड़ता था। तुलसी देर रात तक महाकाव्य लिखने में मशगूल रहते। पत्नी पलंग पर पड़ी उनका इंतजार करती। जब नींद सताने लगती तब तुलसी का लिखना बंद होता था। वे चुपचाप पलंग पर आ सो जाते। उनकी आंख लगने लगती। पत्नी का क्रोध फनफना उठता। वह तुलसी पर झपट पड़ती। उनके मध्य युद्ध छिड़ जाता। तुलसी समझाने का प्रयास करते। पत्नी को महाकाव्य शत्रु की तरह लगता। एक दिन पत्नी ने जल भुन कर कहा-तुम्हें समझा समझा कर मैं हार गयी हूं। अब बर्दाश्त से बाहर हो गया है। मैं कल मायके चली जाती हूं फिर स्वतंत्र बैठ कर लिखना महाकाव्य। -

तुलसी प्रसन्न हो गये। बोले- तुम ठीक कहती हो। वास्तव में कितने दिन हो गये तुम्हें मायके गये। बच्चों को भी साथ ले जाना। -

पत्नी तिलमिला गई। वह अभी आठ दिन पहले ही तो मायके से लौट कर आयी थी। मगर तुलसी ऐसी बातें कर रहे थे मानो विवाह के बाद से पत्नी मायके ही नहीं गई हो। उसने झुंझला कर कहा- क्या तुम मुझे बेवकूफ समझते हो। मैं मायके चली जाऊं यदि आठ दस दिन में मायके ही जाना होता तो तुमसे विवाह ही क्यों करती। -

- तुम्हारी जैसी इच्छा.. .. .. -

पत्नी से कुछ कहते नहीं बनता था। वह चुप हो जाती थी।

पारिवारिक कलह ज्यों की त्यों थी मगर तुलसी ने महाकाव्य को लिखना नहीं छोड़ा। उन्होंने आखिरकार महाकाव्य को पूरा कर ही लिया। वे जितना परेशान महाकाव्य को पूरा करने में नहीं हुए थे उससे कही अधिक परेशान महाकाव्य के अप्रकाशन को लेक र थे। पाण्डुलिपि संभाले घूमते पूरे आठ वर्ष बीतने को थे। उनके बाद के रचनाकार आसमान को छू रहे थे,जबकि तुलसी धरा के धरा पर ही थे।

पत्नी ने चाय के साथ कटु शब्द बाण छोड़ा। यह शब्द तुलसी के लिए असहनीय था। उन्होंने चाय नहीं पी। वे सोचकर घर से निकल गये कि आत्महत्या करेंगे। वे अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए चलते चले। वे सोचने लगे कि आत्महत्या के कई उपाय हैं। वे सरल सुगम और सस्ती विधि को उपयोग में लाना चाहते थे। उन्हें रेल से कटकर आत्महत्या करना थोड़ा उचित लगा तुलसी रेल पटरी की ओर चल पड़े। जगह वीरान थी। वह स्थान उन्हें आत्महत्या के लिए उपयुक्त लगा। वे पटरी पर गर्दन रख कर लेट गये। कुछ क्षण निकले कि उन्हें गाड़ी की आवाज सुनायी दी। गाड़ी जैसे जैसे नजदीक आती गई। उनके हृदय की गति तेज होती गई। गाड़ी कुछ ही दूर थी कि वे हड़बड़ाकर उठ गये। गाड़ी छकछकाती आगे निकल गई। तुलसी हक्का बक्का उसे देखते रह गये।

तुलसी को यह तरीका अनुपयुक्त लगा। वे दूसरे तरीका सोचने लगे। उनका अंतिम प्रयास नदी में कूदकर प्राण देने का था। उनके पग नदी की ओर बढ़ गये । वे उस खाई के किनारे खड़े हो गये जहां से आदमी गिरे तो उसकी लाश का भी पता न चले। वे पूर्ण तैयारी में थे। उन्होंने आकाश की ओर देखा हाथ जोड़कर बड़बड़ाया कि काम सफल हो। फिर उनकी दृष्टि लहराते बलखाते समुद्र पर गई। छरछाते पानी की आवाज से लग रहा था-वह उन्हें सादर आमंत्रित कर रहा है।

तुलसी धीरे-धीरे सरक कर किनारे चले गये। मौत सुनिश्चित थी। उन्होंने एक बार ईष्ट देवताओं को पुनः स्मरण किया। और कूदने को हुए कि उनकी अंर्तात्मा ने दहाड़ा- मूर्ख,तुम आत्महत्या करने क्यों चले। हो गये डांवाडोल। जब तुम्हारे जैसे ऐसे कर्म करेगे तो औरों का क्या होगा? -

तुलसी भला कब चुप रहने वाले थे। वे अंर्तात्मा पर बिफरे-यथार्थ में मूर्ख मैं नहीं तुम हो। अन्य की दुर्दशा हो जाये इससे मुझे क्या ? जब मेरी कोई सुनता नहीं तो फिर मैं क्यों किसी के हित -अहित के बारे में सोचूं ? -

तुलसी की बात खत्म होते ही अंर्तात्मा ने कहा- माना तुमने महाकाव्य रचा और वह अप्रकाशित रहा। पर तुम आत्महत्या करने क्यों चले। इसमें गलती सिर्फ तुम्हारी ही नहीं। गलती तो उस रचना की है न जिसके लिए तुमने अपना समय और धन नष्ट किया। सजा के भागीदार भी तो वह है। और फिर तुम स्वयं को दण्डित करने के बदले उसे दण्ड क्यों नहीं देते जिसने तुम्हारा सुख शान्ति छीना। -

बात तुलसी को सच लगी। उन्होंने सोचा-वास्तव में दण्ड के भागीदार तो महाकाव्य है। उनके विचार ने मोड़ लिया। आत्महत्या को त्याग कर घर आये। पाण्डुलिपी उठाई। पाकगृह में गये। उनकी पत्नी भोजन बना रही थी। चूल्हें में आग धधक रही थी। उन्होंने पाण्डुलिपी चूल्हें में झोंक दी। पत्नी अवाक देखती रह गई। इसकी खबर पूरे देश में फैली। तुलसी के घर बुद्धिजीवी आये। पत्रकारों की एक जमात थी। जिन प्रकाशकों ने महाकाव्य प्रकाशित करने से इंकार दिये थे,वे भी आये। फोटोग्राफरों ने जलती हुई पाण्डुलिपी तथा तुलसी के चित्र लिये। समाचार पत्रो में उनका साक्षात्कार प्रकाशित हुआ

तुलसी का नाम यत्र तत्र सर्वत्र फैल गया। लेकिन तुलसी को अफसोस इस बात का था कि उन्होंने यह कर्म पहले क्यों नहीं किये। उन्होंने एक ही महाकाव्य लिखने में इतने दिन क्यों लगाये। इस समय तक तो कम से कम पांच सात महाकाव्य लिख कर आग में झोंक देना था।

सुनने में आया है कि तुलसी अब एक और महाकाव्य लिखने में व्यस्त है । इस महाकाव्य का क्या होगा यह तो समय ही तय करेगा। पर तुलसी को विश्वास है कि उनका नाम सूर्य की किरणों की तरह अवश्य फैलेगा,चाहे महाकाव्य के प्रकाशित होने पर हो या फिर आहूति देने पर.. .. ..

--

लेखक परिचय

सुरेश सर्वेद

जन्म - 07- 02 - 1966 ( सात फरवरी उन्नीस सौ छैंसठ )

पिता - श्री नूतन प्रसाद शर्मा

माता - श्रीमती हीरा शर्मा

पत्नी - श्रीमती माया शर्मा

जन्म स्थान - भंडारपुर ( करेला ), पोष्ट - ढारा

व्हाया - डोंगरगढ़,

जिला - राजनांदगांव छत्तीसगढ़

वर्तमान पता - सांई मंदिर के पीछे, वार्ड नं. - 16

तुलसीपुर, राजनांदगांव ( छत्तीसगढ़)

मोबाईल - 94241 - 11060

संपादक - साहित्यिक पत्रिका “विचार वीथी”

प्रकाशन - देश के विभिन्न पत्र - पत्रिकाओं में अनेक कहानियों का प्रकाशन एवं  काशवाणी रायपुर सेअनेक कहानियों का प्रसारण।

प्रकाशित कृतियाँ - मेरी चौबीस कहानियाँ”, छन्नू और मन्नू”

प्रकाशक - छत्तीसगढ़ी "गरीबा” महाकाव्य लेखक

श्री नूतन प्रसाद शर्मा

सपने देखिये” व्यंग्य संग्रह

लेखक श्री नूतन प्रसाद शर्मा।

आगामी प्रकाशन - छत्तीसगढ़ी कहानी संग्रह”।

COMMENTS

BLOGGER
नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: सुरेश सर्वेद की कहानी - अंतिम संस्कार
सुरेश सर्वेद की कहानी - अंतिम संस्कार
http://lh4.ggpht.com/-to1dmPps6u0/ULGuatHAsYI/AAAAAAAAQGg/i68AgR7s5NA/image%25255B5%25255D.png?imgmax=800
http://lh4.ggpht.com/-to1dmPps6u0/ULGuatHAsYI/AAAAAAAAQGg/i68AgR7s5NA/s72-c/image%25255B5%25255D.png?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2012/11/blog-post_2841.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2012/11/blog-post_2841.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content