अर्जुन प्रसाद की कहानी - उद्धार

SHARE:

उद्धार श्याम सिंह भदौरिया रंगपुर में माध्यमिक स्कूल में हेडमास्टर थे। आंखों में शील और चित्त में बड़ी उदारता थी। बहुत ही शिक्षित और बड़े उदार...

उद्धार

श्याम सिंह भदौरिया रंगपुर में माध्यमिक स्कूल में हेडमास्टर थे। आंखों में शील और चित्त में बड़ी उदारता थी। बहुत ही शिक्षित और बड़े उदार पुरूष थे। दो पुत्र थे अजय और विजय। उनकी मंझली संतान पुत्री थी। जिसका नाम उन्होंने रखा था शालिनी। पति-पत्नी ने लाडली बेटी को बेटे-बेटी में बिना किसी भेदभाव के शालिनी को खूब पढ़ा-लिखाकर शिक्षित और काबिल बनाया। धीरे-धीरे वह सयानी और विवाह योग्य हो गई। भदौरिया जी और उनकी धर्मपत्नी शांता देवी को रात-दिन उसके व्याह की फिक्र सताने लगी। घर-वर तलाशते-तलाशते श्याम बाबू काफी परेशान हो उठे। पर, उनकी सारी भाग-दौड़ व्यर्थ गई। काफी प्रयास करने पर भी बात कहीं न बनी। वह बार-बार यही सोचते कि बेटी अब बड़ी हो गई है। आहिस्ता-आहिस्ता मेरे रिटायरमेंट का समय भी निकट आता जा रहा है। कहीं घर मिलता है तो ढंग का वर नहीं और वर मिलता है तो अच्छा घर नहीं। मैं क्या करूं, कहां जाऊं? जो भी जहां बताता है, फौरन चले जाते हैं। यह सोचकर पति-पत्नी चिंतित रहने लगे।

साईंगंज के जाने-माने धनाढ्य जमींदार राघव तोमर का बड़ा बेटा विशाल एक नामी-गिरामी कंपनी में कंप्यूटर इंजीनियर था। छोटा पुत्र विवेक अभी कालेज में पढ़ता था। तोमर जी बड़े ही विवेकशील और विद्वान पुरूष थे। उनके आंखों में शील और चित्त में बड़ी उदारता थी। मुखकमल हमेशा खिला हुआ ही रहता। माथे पर केसर का तिलक सुशोभित होता रहता। स्वभाव में गजब की कोमलता और हृदय में सत्यता थी। कितने आदर्शवादी थे तोमर जी? छल और कपट तो उन्हें छू भी न गया था। बड़े परोपकारी और दयालु व्यक्ति थे तोमर जी।

श्याम बाबू के एक बड़े ही घनिष्ठ मित्र थे बाबू उदयराज। उनकी सलाह से भदौरिया जी एक दिन लड़के की तलाश में तोमर जी के घर जा पहुंचे। वहां जाकर वह उनसे हाथ जोड़कर बोले- तोमर जी, मैं आपके पास बड़ी उम्मीद लेकर आया हूं। आशा है, आप हमें ना-उम्मीद न करेंगे। मेरे पास एक बेटी है शालिनी। साइंस गेजुएट और गृहकार्य में निपुण है। आपका घर संभाल लेगी। आपका बड़ा बेटा उसके योग्य है। अगर आपको कोई ऐतराज न हो तो यह रिश्ता हंसी-खुशी मंजर करके हमारा उद्धार कीजिए। मैं अपनी लाडली के लिए वर खोजते-खाजते एकदम थक चुका हूं। मेरी मानिए, दोनों की शादी हो जाने दीजिए। बड़ी अच्छी जोड़ी रहेगी। इस विवाह से वे भी खुश रहेंगे और हम-आप भी। हालांकि मैं आपके बराबरी नहीं हूं। फिर भी पूरी कोशिश करूंगा कि आपको कभी किसी शिकायत का अवसर न मिले। हो सकता है, ईश्वर की भी यही इच्छा हो। वरना, मैं आपके दरवाजे पर आता ही नहीं।

यह सुनकर राघव बाबू मुस्कराकर बोले-ठीक है लेकिन, विशाल को पहले लड़की दिखा दीजिए। यदि दोनों एक-दूसरे को पसंद कर लेते हैं तो हमें कोई दिक्कत न होगी। कहीं न कहीं बेटे का विवाह तो करना ही है, आपकी बेटी से ही कर लेंगे। अब रही बात आगे की तो किस्मत और भविष्य को किसी ने नहीं देखा है। होगा वही जो उनके नसीब में लिखा होगा। हम और आप लाख यत्न करने पर भी उसे टाल नहीं सकते। बाद की बातें बाद में ही देखेंगे। उस पर अपना कोई जोर थोड़े ही है। क्योंकि जो लोग ऐसी बातों को लेकर कुछ ज्यादे ही चिंतित रहते हैं, वे सदैव दुखी ही रहते हैं। मैं जीते जी ऐसा हरगिज नहीं कर सकता।

राघव बाबू के हां करते ही श्याम बाबू बड़े प्रसन्न हो गए। वह भावविह्वल होकर बोले- भाई साहब, आपने तो मेरे मन की मुराद पूरी कर दी। आज मैं कितना खुश हूं? बता नहीं सकता। अगर आप चाहें तो विशाल को कल ही हमारे घर शालिनी को देखने के लिए भेज दीजिए।

विशाल ने शालिनी को देखा तो एक नजर में ही वह उसे मन भा गई। फिर कुछ समय बाद बड़ी धूमधाम से भदौरिया जी ने उनका विवाह कर दिया। शालिनी अपनी ससुराल चली गई।

शादी के बाद श्याम बाबू सोचने लगे-इतने बड़े घर में लाडली बेटी का विवाह करके मैंने बहुत बड़ा मैदान मार लिया। नहीं तो आज के समय में इतना अच्छा रिश्ता चिराग लेकर ढूंढ़ने पर भी न मिलेगा। बेटियों के मां-बाप की तो रातों की नींद ही उड़ जाती है। मैं बड़ा सौभाग्यशाली हूं कि राघव बाबू बिना किसी ना-नुकर के झट आसानी से मान गए। वह भी दान-दहेज की कोई खास मांग के बगैर ही हमारा बड़ा उपकार किए। वरना, घर-वर तलाशने के चक्कर में लोगों के जूते तक घिस जाते हैं।

उधर राघवेंद्र बाबू भी समधी के रूप में भदौरिया जी को पाकर फूले न समाते थे। श्याम बाबू जैसे सुशिक्षित, विनयशील और परोपकारी संबंधी मिलने से उन्हें बड़े गर्व का अहसास होता। एक दिन वह अपनी पत्नी सुकन्या से बोले-देखो, जब लड़की के माता-पिता इतने शिक्षित और कुलीन हैं तो हमारी पुत्र-वधू भी योग्य और संस्कारवान ही होगी। यह बात अलग है कि इक्के-दुक्के बच्चे आधुनिक चकाचौंध में फंसकर संस्कारहीन और मर्यादाविहीन बनकर जीवन भर इधर-उधर भटकते फिर रहे हैं। इसलिए शालिनी जब श्याम बाबू की ही बेटी है तो मेरे ख्याल से वह भी अपने मां-बाप के समान कुलीन और संस्कारशील रहेगी। हम दोनों की भरपूर सेवा करेगी। तुम देख लेना। कुछ ही दिनों में वह सबका दिल जीत लेगी। एक विद्वान और शिक्षक पिता की पुत्री है।

यह सुनकर सुकन्या ने कहा-अजी, आप अपनी यह सोच अपने तक ही रखिए। फूलकर इतने कुप्पा न होइए। क्योंकि चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात। आज की औलाद का कोई भरोसा नहीं। न जाने कब क्या कर गुजरे। अभी शालिनी को यहां आए दिन ही कितने हुए हैं? जुम्मा-जुम्मा दो-चार दिन हुए हैं। चिंता न कीजिए। शांत मन से चुपचाप वक्त गुजरने का इंतजार कीजिए। फिर धीरे-धीरे तेल भी देखिए और तेल की धार भी। सब ढोल की पोल खुल जाएगी। जरा पर्दा हटने दीजिए। दूध का दूध और पानी का पानी सब अलग हो जाएगा।

अपनी अर्धांगिनी के तर्क से तोमर जी तनिक भी सहमत न हुए। वह उनका कथन सुनकर एकदम जल-भुन गए। फिर गुर्राकर बोले-तुम औरतों में बस यही कमी है। वक्त-बे-वक्त नाहक ही अंट-शंट बकने लगती हैं। अरे, हमने किसी का कुछ बिगाड़ा थोड़े ही है कि हमारी पुत्र-वधू कोई उलूल-जलूल हरकत करेगी। अरे, जरा सोचो। वह पढ़ी-लिखी और समझदार है। तुम उसकी सासु हो। पर, उस पर तुम्हें लेशमात्र भी यकीन नहीं। क्या मैं इसकी वजह जान सकता हूं? कि आखिर, ऐसा क्यों?

तब सुकन्या ने पति से बे-झिझक कहा-सच मानिए। अतिविश्वास कभी-कभी टूट जाता है। क्योंकि दुनिया का यह दस्तूर है कि जिस पर अधिक भरोसा होता है, वही सबसे बड़ा विश्वासघात भी करता है। फिर आज के बच्चों के क्या कहने? मैं तो बस इसलिए कह रही हूं कि आगे चलकर कभी कुछ गड़बड़ होने पर आपको अचानक कोइ्र सदमा न पहुंचे। आप इतने भावुक न बनें। अपने दिल और दिमाग को दुरूस्त रखिए। आने वाले दिनों में भला-बुरा सब झेलने के लिए सामर्थ्यवान बने रहिए।

यह सुनते ही तोमर बाबू का माथा ठनकने लगा। वह अपनी पत्नी से कहने लगे-तुम ठीक कहती हो सुकन्या। ज्यादे भावुक व्यक्ति मुसीबत पड़ते ही बहुत जल्दी टूटकर बिखर जाता है। तनावग्रस्त होते ही मनुष्य की बुद्धि नष्ट हो जाती है। उसका विवेक मर जाता है। उसकी बुद्धि मानो घास चरने चली जाती है। अतएव आइंदा से मैं बिल्कुल सामान्य जीवन ही जीने का प्रयास करूंगा। लेना एक न देना दो। अनायास झंझट पालने से क्या फायदा? आज तुमने मेरे मन की बात कहकर मेरी आंखें खोल दी।

विशाल और शालिनी को विवाह बंधन में बंधे हुए आहिस्ता-आहिस्ता दो साल गुजर गए। कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला। समय चक्र तीव्र गति से चलता रहा। शालिनी भी कुछ गिनी-चुनी बहुओं की भांति सासु-ससुर से मुंह मोड़ने लगी। वह तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर विशाल को उनके खिलाफ उसकाने लगी। एक दिन रात को शालिनी ने विशाल से कहा-चलिए, कहीं अलग चलकर रहते हैं। यहां आए दिन रोज-रोज की किचकिच से मेरा मन ऊब गया है। आपके माता-पिता बात-बात पर टोका-टाकी करते रहते हैं।

तब विशाल ने पूछा-क्यों,क्या हुआ?आज तुम अचानक यह कैसी बहकी-बहकी बातें कर रही हो? तुम्हारी तबीयत तो ठीक है न?

इस पर शालिनी मुंह बिचकाकर बोली- मेरी तबीयत को कुछ भी नहीं हुआ। एकदम भली-चंगी है। लेकिन, ये दोनों खूसट बुड्ढे और बुढ़िया हर वक्त हाथ झाड़कर अनायास मेरे पीछे पड़े रहते हैं। इनकी तीमारदारी अब मुझसे हरगिज न होगी। हमारे अभी मौज-मस्ती करने के दिन हैं। इनके बंधन में रहना मेरे वश की बात नहीं। जब होता है तभी दोनों बारी-बारी भाषण देने लगते हैं। कहते हैं-बेटी, ऐसा करो, वैसा करो। ऐसे न करो। यह ठीक न रहेगा। ऐसा रहेगा। रात-दिन इनका उपदेश सुनते-सुनते मैं अब आजिज आ चुकी हूं। मैं एक शिक्षित ओर आधुनिक युवती हूं। अपना अच्छा-बुरा सब भलीभांति पहचानती हूं।

शालिनी की बात सुनते ही विशाल बड़े ताज्जुब में पड़ गया। वह कहने लगा-शालिनी तुम जो कुछ कह रही हो,क्या तुम्हें पता है कि इसका नतीजा क्या निकलेगा?उन्होंने तुम्हें ऐसा क्या कह दिया? कि उनके विरुद्ध तुम इतना जहर उगल रही हो। आज तुमने मु-ो आहत कर दिया। जरा सोचो, मम्मी-पापा दोनों अब वृद्ध और लाचार हो गए हैं। उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें हम दोनों की काफी जरूरत है। उनकी सेवा करना हमारा फर्ज भी है। उन्हें बुढापे में असहाय छोड़ देने पर लोग क्या कहेंगे? लोगों को छोड़ भी दो तो हम अपनी ही नजर में गिर जाएंगे। यार-दोस्त फब्तियां कसेंगे। वे हमारे मुंह पर थूकेंगे।

इतने में शालिनी झल्ला उठी और कहने लगी-मैं लोगों की परवाह नहीं करती। उनका काम कहना है। कहते रहें। जब कोई हमारी फिक्र नहीं करता तो मैं किसी किसी की क्यों करूं?

शालिनी की जिद दिनोंदिन बढ़ती ही गई। वह सबके साथ मिलजुल कर रहने को कतई राजी न थी। आखिर, न चाहते हुए भी विशाल को पत्नी के आगे झुकना पड़ा। वह सारी व्यथा अपने बूढ़े माता-पिता को बताने को विवश हो गया। विशाल की आपबीती सुनकर अपनी अर्धांगिनी सुकन्या से मशविरा लेकर राघव बाबू कहने लगे-कोई बात नहीं बेटे। आज सारी दुनिया का यही हाल है। बेटे-बहू अपना कर्तव्य भूलकर बेवश और लाचार वृद्धों को दर-दर की ठोकरें खाने के लिए त्याग दे रहे हैं। मां-बाप के जीवन भर की गाढ़े खून-पसीने की कमाई हथियाकर स्वेच्छाचारी बनते जा रहे हैं। इसलिए बहू की जब यही लालसा है तो उसके साथ तुम हमसे अलग जरूर रहो। हमारी बिल्कुल भी चिंता न करो। कुछ दिन और बचे हैं बुढ़ापे के। जैसे-तैसे वे भी रो-गाकर कट जाएंगे। यह सुनकर विशाल ठकुआ गया। वह कुछ बोल न सका। मानो उसे काठ मार दिया गया हो।

बु-ो मन से जब विशाल ने शालिनी को बताया कि अम्मा और बाबू जी मान गए हैं। पर, एक बार फिर सोच लो। कहीं ऐसा न हो कि इनसे अलग रहकर खुशी पाने की चाह में हमें दर-दर की ठोकरे ही खानी पडें। यह सुनकर शालिनी की खुशी का कोई ठिकाना ही न रहा। वह हष्र के मारे उछल पड़ी और बोली- सच? विशाल बोला- सेंट-परसेंट सच। शालिनी फिर बोली-लेकिन, एक बात और है। मुझे जमीन-जायदाद में अपना हिस्सा भी चाहिए। उसे लिए बगैर मैं यहां से न जाऊंगी। हमें अपना हक चाहिए, हक।

यह सुनते ही सुकन्या देवी और तोमर बाबू की आंखों में आंसू आ गए। उनकी यह दशा विशाल से न देखी गई। वह पछाड़ खाकर गिर पड़ा। परंतु, तोमर जी मानो कलेजे पर पत्थर रख लिए। वह एक लंबी आह भरकर विशाल से बोले-जाओ बेटा, तुम लोग अब खुश रहो। बहू के आने के बाद हमें आज यह दिन भी देखना लिखा था। बेटे, नियति को यही मंजूर था। वरना, भरा-पूरा घर है। कहीं कोई भी कमी नहीं। मैं समझता था कि शालिनी बहू नहीं बल्कि, हमारी बेटी है। फिर भी न जाने क्यों वह हमें ठोकर मारकर हमसे मुंह मोड़ने पर ही तुली हुई है। तुम रोको मत। उसे मनमानी कर लेने दो। फिर देखना, एक न एक दिन उसे अक्ल जरूर आएगी। इधर-उधर की ठोकर खाकर वह लौट आएगी। तुम हमें छोड़ो। जाकर इसके साथ आराम से रहो। हम पर जो कुछ भी गुजरेगी, रो-पीटकर सहन कर लेंगे।

इसके बाद विशाल ने दूसरे मोहल्ले में किराए पर एक मकान ले लिया और शालिनी के साथ वहीं रहने लगा। तोमर बाबू ने उसे दो-चार बर्तनों के सिवा अपनी ओर से और कुछ भी दिया। विशाल और शालिनी अपने साथ बस दहेज में मिला हुआ सामान ही ले जा सके। शालिनी हिस्सा न मिलने पर छटपटाकर रह गई। हिस्से को लेकर पति-पत्नी में कहा-सुनी बढ़ने लगी। धीरे-धीरे उनमें इतनी अनबन हो गई कि शालिनी रूठकर एक रोज मायके चजी गई।

अपने मां-बाप के पास जाने के बाद शालिनी पुनः विशाल के पास वापस न आई। उसने विशाल से दो टूक एकदम साफ-साफ कह दिया कि कान खोलकर सुन लीजिए। जब तक मु-ो अपना हिस्सा न मिलेगा तब तक कोई बात न बनेगी। पता चलने पर शालिनी के माता-पिता ने उसे समझाने की बड़ी कोशिश किया। पर, वह न मानी। बस, अपनी बात पर अड़ी रही। वह जरा भी टस से मस न हुई। शालिनी के वापस न आने से विशाल को बड़ा दुःख हुआ। हार-थककर वह मायूस हो गया।

विशाल को उदास देखकर एक दिन तोमर जी ने उससे पूछा-विशाल, क्या बात है? बहू अब तक पीहर में ही क्यों है? तब विशाल गर्दन झुकाकर बोला- पापा जी, वह खेती-बाड़ी में हिस्से की बात करती है। वरना,वह कभी न आएगी। आप ही बताइए, अब मैं क्या करूं? यह सुनकर राघव बाबू बोले-बीस बीघा खेत है। वह तुम्हारी मां के नाम है। उसे मैं हरगिज न बेचूंगा। रही बात मकान की तो बिचौलिया बुलाकर दाम लगवा लो। पांच भाग में से जो तुम्हारे हिस्से में आए ले लो। दो तुम हो और दो हम हैं। पांचवा भाग मेरे छोटे बेंटे अनूप का रहेगा। यह सुनते ही विशाल के होश ही उड़ गए। उसका सिर चकराने लगा। बाबू जी, क्षमा कीजिए। मुझसे अनजाने में बडी भूल हो गई। शालिनी आए या न आए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मु-ो आपसे कुछ भी नहीं चाहिए। वह मेरी जीवन संगिनी नहीं वल्कि, गृह विनाशक है।

इसके बाद विशाल फिर कभी अपनी ससुराल न गया। उसका कलेजा मानो पत्थर का हो गया। उसकी बेरुखी देखकर शालिनी तिलमिला उठी। दोनों ओर से समझौते का बड़ा प्रयास हुआ। मामला अदालत तक जा पहुंचा। जज महोदया ममता रानी एक सुघड़ और चतुर महिला थीं। बड़ी समदर्शी ओर न्याय की मूर्ति थीं। उन्होंने भी शालिनी को बहुत समझाने की भरपूर कोशिश किया। पर, शालिनी के अड़ियलपन के चलते सबकी उम्मीदों पर देखते ही देखते पानी फिर गया। जज के पूछने पर विशाल बोला-हम शालिनी को अपने साथ रखने को तैयार हैं। इसलिए कोई खर्चा न दूंगा। काफी हुज्जत और गर्मागर्म बहस के बाद विवश होकर ममता जी ने अपना फैसला सुना दिया। सामाजिक बंधन में बंधे विशाल और शालिनी कचहरी के फैसले से अलग-अलग रहने को मजबूर हो गए।

तभी तोमर बाबू फौरन जज के निकट चले गए। नेत्रों में अश्रुधारा लिए हुए वह उनकी ओर मुखातिब होकर तपाक से बोले- हुजूर, गुस्ताखी के लिए माफी चाहता हूं। मैं इस स्त्री का अभागा ससुर हूं। बहू के छूटने की खुशी में नहीं बल्कि इसलिए कि यह अब तक मेरे घर-परिवार की एक खास सदस्य थी। मैं इसका ऋणी हूं। अब यह हमसे अलग रहने जा रही है। मैं अपनी हस्ती के मुताबिक इसे यह पचास हजार रुपए का बैंक ड्राफ्ट उपहार में देने का इच्छुक हूं। इसे यह अपनी मर्जी से खर्च करने की हकदार है। यह अदालत के फैसले में भी लिख दिया जाए। अब शालिनी मेरी ओर से हर बंधन से मुक्त है। कभी कोई कमी महसूस होने पर मेरे पास किसी भी समय आ सकती है। मैं इसके पिता के समान हूं। इसके लिए मेरे घर का दरवाजा हमेशा खुला रहेगा। यह कहकर राघव बाबू सबके सामने ही फफककर रो पड़े और फिर सिर नीचे करके आंसू पोंछते हुए कमरे से बाहर आ गए।

यह देखकर शालिनी का हृदय द्रवित हो उठा। उसका पाषाणवत कलेजा पिघल गया। वह आत्मग्लानि से भर गई। कलेजा कचोटने लगा। वह बड़ी आहत हो गई। तुरंत श्याम बाबू के कंधे पर सिर रखकर फूट-फूटकर रोने लगी। उसे बड़ा अपराधबोध का अहसास हुआ। उसका अंतस्तल कमजोर पड़ गया। भूल का अहसास होते ही वह बिलखते हुए राघव बाबू के चरणों पर गिर पड़ी और बोली- बाबू जी, मु-ो आज अपनी करनी की सजा मिल गई। अपना ड्राफ्ट अपने पास ही रखिए। बस, क्षमादान देकर मेरा उद्धार कर दीजिए। आज मेरी आंखें खुल गईं। उन पर अब तक पर्दा पड़ा हुआ था।

यह सुनते ही राघव बाबू हंस पड़े और बोले-अरे पगली, तू तो मेरी लाड़ली है। मैंने तुमसे कहा था न, कि एक दिन ऐसा ही होगा। वह आज हो गया। हां, यह तो बता दो कि अब तो कोई गड़बड़ न होगी? शालिनी सिर झुकाकर बोली- बाबू जी, अब फिर कभी भूलकर भी नहीं। ज्ञान का उदय होते ही चिड़िया घोंसले में फिर चहचहाने लगी। तोमर जी की समझदारी से उनका घर उजड़ने से बच गया। यह देखकर श्याम बाबू की बूढ़ी आंखों में चमक आ गई। उनके नेत्रों से प्रसन्नता के आंसू छलकने लगे। वह राघव बाबू के गले लगकर बोले-क्या मुझे क्षमा नहीं करेंगे? तब तोमर बाबू बोले- भाई साहब, अब इसकी कोई जरूरत नहीं। आप हमारे भाई समान समधी जो ठहरे।

COMMENTS

BLOGGER: 2
  1. आज की पीढी अपने सामजिक दायित्वों को भूलकर अपनी सुख -सुविधा में अपना हित समझती है लेकिन समय निकलजाने के बाद उन्हें अपनी गलती का अहसास हो ही जाता है ...
    बहुत अच्छी कहानी
    कभी हमारे ब्लॉग पर भी पधारें

    जवाब देंहटाएं
  2. अजब दुनिया हैं चार बैटे एक बाप पर भारी नहीं होते एक बाप चार बैटों पर भारी हो जाता हैं ।

    जवाब देंहटाएं
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: अर्जुन प्रसाद की कहानी - उद्धार
अर्जुन प्रसाद की कहानी - उद्धार
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2013/01/blog-post_3978.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2013/01/blog-post_3978.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content