संस्मरण : सुनयना के अपने ज्ञानरंजन

SHARE:

सुनयना के अपने ज्ञानरंजन सुनयना ज्ञानरंजन मैं जिस नागर परिवार से हूँ, उसकी एक विशेष मान-मर्यादा इलाहाबाद में रही है और आज भी उसकी चमक भले ...

सुनयना के अपने ज्ञानरंजन

सुनयना ज्ञानरंजन

मैं जिस नागर परिवार से हूँ, उसकी एक विशेष मान-मर्यादा इलाहाबाद में रही है और आज भी उसकी चमक भले ही फीकी पड़ गई हो मगर खत्म नहीं हुई है। पंडित दीनानाथ नागर हमारे बाबा थे और वे इलाहाबाद में वकालत करते थे। उनके बेटे हुए वैद्यनाथ नागर। सिर्फ नाम से ही वे वैद्यनाथ न थे बल्कि वे पेशे से वैद्य थे। आयुर्वेद चिकित्सा में उनकी गहरी पैठ थी। वे सिद्ध वैद्य माने जाते थे। वैद्यनाथ जी के दो बेटे हुए- प्रभुनाथ नागर और सूर्यनाथ नागर। सूर्यनाथ नागर हमारे पिता थे। ताऊ जी ने तो आजीविका के उपाय के तौर पर सरकारी नौकरी को अपना लिया मगर पिताजी ने दो पीढ़ियों से चली आ रही आयुर्वेद चिकित्सा को ही अपना जीवन-सहचर बनाया।

इलाहाबाद में लूकरगंज मुहल्ले में हमारा घर है। घर क्या है, एक विशाल हवेली कहिए- इक्कीस कमरे हैं उसमें। सबसे बाहर का जो बरामदा है, वहां पिता अपनी वैद्यकीय बैठक जमाया करते थे। उनसे मिलने-जुलने वाले और रोगी वहीं आते हम लोगों को अंदर पता ही नहीं चलता कि बाहर कौन आया और कौन चला गया! जिस चौराहे के पास हमारा घर है, उसी के अगले चौराहे पर फर्लांग भर की दूरी पर ज्ञान का घर था ज्ञान यानी ज्ञानरंजन हम दोनों के परिवारों में पारिवारिक किस्म का घरोबा चलता था आना- जाना, उठना-बैठना था। हमारे पिता और ज्ञान के पिता में दोस्ती थी पिताजी ज्ञान के घर जाया करते और उनके पिता के पास अड्डेबाजी करते। ज्ञान के पिता श्री रामनाथ सुमन जी गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी थे। हमारे पिता भी कांग्रेसी थे। दोनों में खूब बनती। अनगिनत विषयों पर लंबी चर्चाओं के दौर चला करते। तब जीवन में सिद्धांतों और नैतिकता का बड़ा महत्व था। सिद्धांतहीनता को चरित्रहीनता तक मान लिया जाता था। आदर्शों के लिए कुछ भी खोया और त्यागा जा सकता था। खो देने में गर्व था त्याग देने में अभिमान। ज्ञान की मां हमारे घर आतीं और हमारी मां उनके घर जातीं। मेरे भाई दीपक और ज्ञान में गहरी दोस्ती थी। तो कहने का मतलब यह कि दोनों धरों के, हर उम्र के लोगों का आपस में दोस्ती और आत्मीयता का रिश्ता था। सुमन जी पिता जी को 'पंडित जी' कहते और पिता उन्हें सुमन जी। ज्ञान के पिता का साहित्य के क्षेत्र में बड़ा आदर-सम्मान था। वे उत्तर-छायावाद युग के महत्वपूर्ण लेखक माने जाते थे। हमारे घर के पीछे खुसरूबाग रोड है। वहां अश्क जी (उपेंद्र नाथ अश्क) रहा करते थे। पिता का उनसे भी मिलना-जुलना था। पिता को नागरों की श्रेष्ठता, उनके उद्भव और उनकी प्रतिष्ठा जैसे विषयों पर बातें करने का बेहद शौक था। उन्हें नागरों की जातिगत श्रेष्ठता पर विश्वास भी था और गर्व भी। उन दिनों अश्क जी की उच्छृंखलता के भी किस्से मशहूर थे। उन किस्सों को सुन-सुन कर पिता के मन में धारण बन गई थी कि लेखक लोग चरित्र और नैतिकता के स्तर पर 'भले आदमी नहीं होते, कि लेखकों में लंपटपना ही प्रमुखता से होता है। तब किसको पता था कि आगे चल कर एक लेखक ही उनका दामाद बनने वाला है और दूसरा उनका समधी। मुझे ही कहां पता था '

ज्ञान की बहन मृदुला हमारे साथ स्कूल में पढ़ा करती थी वह बड़ी सरल और सादी किस्म की लड़की थी ज्ञान उनसे अक्सर कहा करते कि सुनयना तुम्हारी सहेली है, तो उसकी तरह तुम भी जरा स्मार्ट बनने की कोशिश किया करो। तेजतर्रार बनो। सिकुड़ी-सिमटी न रहा करो। सुनयना की तरह साइकिल चलाओ। खेलकूद में हिस्सेदारी किया करो। मैं उन दिनों भी फुलपैंट पहना करती थी। खेलों में भाग लिया करती थी। खूब ऐक्टिव रहा करती। ज्ञान चाहते थे कि मृदुला भी उतनी ही ऐक्टिव बनें।

एक दिन ज्ञान ने हठपूर्वक मृदुला को पेट पहनने के लिए विवश ही कर दिया। फिर कहा कि अब जरा बाहर जाने की हिम्मत दिखाओ। कहीं और नहीं जा सकती तो एक चौराहे की दूरी तय करके सुनयना के घर तक ही चली जाओ। कुछ हिचक और थोड़ी हिम्मत करके मृदुल किसी तरह हमारे घर तक साइकिल पर आ गई। मृदुला को भी अपने साहस पर गर्व हुआ और हम लोगों ने उस दिन की दुस्साहसिक साइकिल-सवारी और पैंट पहनने के कारनामे का जी भर कर जश्न मनाया।

जब हमारे यही बड़ी बहन की शादी हो रही थी, तो ज्ञान हमारे घर एक टेप-रिकॉर्डर लेकर आया करते। जर्मनी-वर्मनी कहीं से मंगवाया था उन दिनों टेप जैसी चीज के बारे में ज्यादातर लोगों को कुछ पता न था। ज्ञान ने एक दिन चुपके से अपने टेप-रिकॉर्डर में पिताजी के द्वारा विवाह अवसरों पर किए जाने वाले मंत्रोच्चारणों को टेप कर लिया लोग देखते कि पिताजी वहां नहीं हैं, मगर वे मंत्रोच्चार कर रहे हैं खुद पिता भी हैरत में पड़ जाते कि उनकी वाणी किस अदृश्य स्थान से कैसे आ रही है। स्त्रियां चौंक जातीं लड़कियां पागलों की तरह उस स्थान को खोजने में लग जातीं, जहां से स्वर फूट रहे होते। बस हम कुछ लोगों को ही इस सारे रहस्य की जानकारी थी। शेष सब भोले लोग थे। उन दिनों रहस्यों के साथ जीना और जानने के गर्व से तने रहने में कितना मजा आता था। इसके चार ही जानकार थे- मैं, मेरी बहन, ज्ञान और और ज्ञान की बहन मृदुला। हम पारंगत लोग थे रहस्य को रहस्य बनाए रखने का धैर्य हममें था। अब नहीं रहा। दरअसल अब रहस्य ही नहीं रहे।

टेप-रिकॉर्डर में मेरे और मेरी बहन के गाये फिल्मी गाने भी रिकॉर्ड किए गए थे। उन दिनों मैं जिस गति को खूब गाया करती थी, वह है- 'शाख नजर की बिजलियां, दिल पे मेरे गिराए जा...। ' मुझे आशा भोंसले के गाये गीत बेहद पसंद हैं, जैसे- 'ये है रेशमी जुल्फों का अंधेरा न घबराइए, जहां तक महक है मेरे गेसुओं की चले आइए। ' तो घर में शादी का कोई दस्तुर चल रहा है और कहीं दूर से हमारे ही गाये गाने चले आ रहे हैं। स्त्रियां और लड़कियां भौंचक्की होकर सुनने लगती, फिर हमें देखतीं। हमारे मुंह देखतीं वे चकरा जातीं हमें गुदगुदी होती। हंसी आती। ज्ञान और दीपक पीछे के किसी कमरे में छुपकर टेप चलाए हुए होते। हमारी दूसरी बहन करुणा कभी-कभी सुमन जी से पढ़ने के लिए उनके घर जाया करती थी। ज्ञान ने उसे अपने घर में देखा था और सोचने लगे थे कि इस लड़की से उनकी शादी हो सकती है। ज्ञान उसके प्रति कोमल भावनाएं रखने लगे थे। करुणा को इसका पता न था। बड़ा इम्मैच्योर-सा मामला था। शुरुआती किस्म का। 'प्रथम दरस के बाद और प्रथम परस के पहले' वाला। मैं जहां नटखट बातूनी और साहसी किस्म की लड़की थी, वहीं करुणा सीधी और पढ़ाकू। लंबी और खूबसूरत। फिर करुणा की शादी तय हा गई। ज्ञान ने उसकी शादी के प्रबंध में खूब हाथ बँटाया अब वह कलकत्ता में अपने परिवार के साथ है। फिर ज्ञान अपनी भाभी की बहन के प्यार में पड़ गए खतों का आना-जाना हुआ। सुमन जी तक भी यह बात पहुंची, मगर वे एक ही परिवार से दो बहुएं लाए जाने के पक्ष में नहीं थे। उन्हीं दिनों मैं अपनी बुआ के देवर को पसंद करने लगी थी। मन में चाहना थी कि उससे शादी हो जाए। खुद हमारी दादी भी यही चाहती थीं तब का समय ऐसा था कि लड़के-लड़कियों की दोस्तियां दूरदराज के इलाकों में नहीं होती थी। नजदीकी परिवारों और रिश्तेदारों में ही हमारे नायक-नायिकाएं हुआ करती थीं या फिर कॉलेजों में।

बुआ का घर भी इलाहाबाद में ही पड़ोस में था आना-जाना खूब होता वहीं मैंने गोपाल को देखा था और एकाध बार उससे बात भी की थी गोपाल कहीं दूसरे प्रदेश में नौकरी पर था और शादी की बात चलाने की गरज और कामना के साथ ही हमारे घर आया करता था मगर पिता ने एक भावी वर के रूप में उसे तवज्जो नहीं दी जो रिश्तेदारी थी, उतनी ही वे चलाते रहे। उसे उतना ही आदर-मान दिया, जितना अपनी बहन के देवर को देना चाहिए था। गोपाल चला गया सदा-सदा के लिए हमें उसके आने की भनक तक न लगी हम तो बेचैनी से शाम तक उसका रास्ता देखते रहे पर वह नहीं आया।

ज्ञान को इस बात का पता था कि मेरी शादी गोपाल से हो सकती है। मामला दोनों घरों के बीच तय है प्रसंग आने पर हमने ज्ञान को भी गोपाल के किस्से सुनाए थे। मैं ज्ञान से पूछ कर ही गोपाल के लिए उपहार खरीदा करती थी। ज्ञान अक्सर उपहार में किताबें देने के सुझाव दिया करते थे वही किताबों के नाम भी बताते और वे कहां मिलेंगी, यह भी बताते। हम मृदुला के साथ जाकर किताबें खरीदते और फिर गोपाल को भेंट कर देते गोपाल को मेरी साहित्यिक रुचियों पर गर्व होता।

मुदुला के माध्यम से ही ज्ञान को यह पता चल गया होगा कि गोपाल के साथ होने वाली मेरी शादी का ख्वाब टूट गया है, कि पिता नहीं चाहते कि गोपाल से शादी हो, कि गोपाल जा चुका है, कि हम दुख और निराशा में हैं। वगैरह-वगैरह। ऐसे में ज्ञान ने मृदुला की मार्फत खबर भेज कर हमें अपने घर बुलवाया। फिर दुख तथा निराशा दूर करने वाली बातों से हमें उस अंधकार से निकालने के लिए खासी मशक्कत की। ज्ञान की बातों ने मुझे सांत्वना दी, साहस दिया, भावुकता से निजात दिलाई, यथार्थ का अहसास कराया। और सबसे बड़ी बात, हमें हमारे वजूद की याद दिलाई। कहा, क्या तुम्हारा कोई मूल्य नहीं है? महत्व और स्वाभिमान नहीं?? एक आदमी, जो तुमसे प्रेम की कसमें खाया करता था, अचानक खामोशी के साथ क्यों चला गया? विदा ही लेनी थी तो तुमसे लेकर जाता। मिलता। अपनी बात कहता। अगर दुस्साहस नहीं कर सकता था तो कम-से-कम तुम्हारे सम्मान का ध्यान तो रख सकता था। जाने दो उसे, वह तुम्हारे काबिल ही न था। अपात्र था। अपात्र के लिए दुखी होना, दुख का अपमान करने के बराबर ??

ज्ञान ने खुद अपना उदाहरण भी दिया कि वे अपनी भाभी की बहन से पिछले आठ सालों से प्रेम करते रहे हैं मगर पिता (सुमन जी) को एक ही घर से दो बेटियों को लाना मंजूर नहीं था, इसलिए उन लोगों ने लड़की की शादी कहीं और कर दी। खुद लड़की भी कहीं और शादी करने को राजी हो गई। बताया तक नहीं, अन्यथा कोई रास्ता निकाला जा सकता था पर जब पात्र ही ' कुपात्र हो जाए तो कोई क्या करे? ज्ञान ने उस लड़की के लिखे हुए प्रेमपत्र हमें पढवाए कि लो, पढ़ तो, देख लो खतों में कितना पवित्र प्रेम बिखरा हुआ है मगर असलियत में प्रेम चूर-चूर हो गया न! माता-पिता ने कहा यहां शादी कर लो, तो वही कर ली। प्रेम और प्रेम की पवित्रता गई भाड़ में। ज्ञान ने भी गम में नौकरी त्याग दी थी। खुद को शराब के हवाले कर दिया था। गमगीन हालत में रहे। आवारगी बढ़ गई थी। चेहरा निस्तेज हो गया था। 'खलनायिका और बारूद के फूल, में यही सब व्यक्त हुआ है।

ज्ञान के असफल प्रेम के किस्से सुन कर हम अपना दुख भूल गए। मन के अंदर से यह बात उठी कि ज्ञान क लिए हमें एक अच्छी-सी लड़की की खोज करनी चाहिए हमारी एक दोस्त थी- श्रीवास्तव लड़की। ज्ञान खुद भी श्रीवास्तव थे तो सोचा, यह ठीक रहेगी मगर वह लड़की अंग्रेजी वगैरह के ज्ञान से शून्य थी एडवांस और स्मार्ट भी न थी ज्ञान को उस लड़की के बारे में बताया तो गान ने कहा, ''शादी की जा सकती है। '' पर लड़की हमें पसंद न थी। रद्द कर दी ज्ञान के लिहाज से सही जोड़ी न होती।

हम खिलाड़ी थे जैवलिन दो, शाँटपुट और बैडमिंटन वगैरह खेला करते थे कोच सिखाया करते थे कोच बेहद हैंडसम थे। ऐसा व्यक्तित्व था कि कोई भी प्रभावित हो जाए। वे मुसलमान थे। ज्ञान से हम उनके बारे में बातें किया करते। शान कभी-कभी कहा करते कि हम उनसे न मिला-जुला करें. क्या जरूरत है किसी कोच-वोच की? ज्ञान गुस्सा भी होते। गुस्सा हमें भी आता. इस बात पर कि हम किसी से क्यो न मिलें- जुले? बातचीत क्यो न करे? मिलने और बातें करने में क्या बुराई है?

कुछ दिनों बाद ईद का त्यौहार आया। कोच साहब ' ने ईद पर घर आने का निमंत्रण दिया। हमने ज्ञान को बता दिया कि कोच ने ईद का न्यौता दिया है। ज्ञान ने। कहा, ''देखो, उसके घर मत जाना। ''

हमने कहा. ''भई, हम तो जाएंगे। जाने में क्या है?

बुलाया है तो जाना ही चाहिए। सिवइयों की दावत है

दावत खाने में क्या बुराई है?

ज्ञान ने देखा कि उनकी बातों का हम पर कोई असर नहीं हो रहा है तो अगले दिन यानी ईद वाले दिन उस नुक्कड़ पर जाकर पहले से ही खड़े हो गए, जहां से होकर हम गुजरने वाले थे एक सड़क आगे चल कर ही तो कोच का घर था। हमने ईद की दावत पर जान के लिए अपने सबसे सुंदर कपड़े पहने थे। नुक्कड़ पर खड़े ज्ञान पर नजर पड़ी ज्ञान ने हमें देखा तो फौरन पास चले आए। कहा, ''आज बड़ी रंगीन पोशाक पहने हाँ देखो वहां मत जाओ अगर तुम्हें कुछ हो गया तो मेरी जिंदगी बिलकुल 'प्लेन' हो जाएगी। जमाना खराब है। तुम कुछ समझती तो हो नहीं।

ज्ञान का उस दिन, इतने अधिकार के साथ, यों फैसलाकुन अंदाज में बोलना दिल में उतर गया। हम रास्त से ही लौट आए दावत पर नहीं गए। हमने ईद रद्द कर दी। कोच महाशय की ईद का क्या हुआ, पता नहीं।

कोच महोदय के घर पहले से ही आना-जाना होता था। उसकी अम्मीजान हमें बहुत चाहती थी। कहा करती, हमारी बहू बन जाओ। हम मना कर दिया करते वे पूछतीं कि क्या उनका मजहब इसका कारण है ' हम कहते. ''नहीं-नहीं। हमारे लिए मजहब-वजहब कुछ मायने नहीं रखता वह अलग चीज है। मगर शादी नहीं करनी। कोच से शादी करने का इरादा न था।

एक और लड़का था- हरिलाल वह लड़का। हमें अच्छा लगता था मगर उससे कोई प्रेम-वेम न था। उसके माता-पिता भी चाहते थे कि हमारी शादी हो जाए। वे लोग जानते थे कि ज्ञान के प्रति हमारे मन में प्रेम है तो कहा करते, ''कहां उस बाबा के पीछे पड़ी हो... -

हमने कहा, ''हरिलाल को और लड़कियां मिल जाएगी मगर यदि ज्ञान को हम न मिले तो वो साधु हो जाएगा।''

घर वालों ने भी अलग से शादी की बात चला रखी थी जहां बात चल रही थी, वे लोग जालंधर के रहने वाल थे लड़का नेवी में जॉब करता था। हमे नेवल लाइफ पसंद न था। घर वालों के निमंत्रण पर हमें देखने इलाहाबाद आया। हमारे घर पर ही रुका। फिर हम ज्ञान की बहन के साथ उसे छोड़ने के लिए स्टेशन भी गए। मृदुला से ही ज्ञान को इस देखा-दिखाई का पता चला। ज्ञान गुस्सा हो गए। उन्हें बुरा लगा।

जालंधर से लड़के का खत आया। उसने अपनी ओर से रजामंदी भेज दी थी। हमने इस चिट्ठी के बारे में ज्ञान को बता दिया ज्ञान ने कुछ देर सोचने के बाद कहा ''ऐसा करो कि तुम तीन-चार बजे हमारे घर आ जाओ तभी कुछ करेंगे। ''

हम नय समय पर ज्ञान क घर पहुंच गए। गान ने जालंधर वाले लड़के के पत्र के जवाब में पहले से ही एक चिट्ठी तैयार कर रखी थी ज्ञान ने कहा कि हम उनकी लिखी चिट्ठी को अपनी हैंडराइटिग में लिखकर भेज दो। हमने लिख दिया कि हम 'इंगेज्ड हैं और उससे शादी नहीं कर सकते।

जब हमारी चिट्ठी उधर पहुंची तो लड़के के पिता ने हमारी चिट्टी का ब्यौरा हमार पिताजी को लिख भेजा बस फिर क्या था, घर में तो एक हंगामा ही खड़ा हो गया। पिता ने एक थप्पड़ लगाया। चिट्ठी लिखने के जुर्म में यह सजा मिली थी। भीषण सजा हमने इसके पहले तक पिता से केवल दुलार ही पाया था। फटकार या झिड़की तक नहीं। दिन भर घर मैं चीख-पुकार मची रही। हर कोई नाराजगी और तनाव में था। दीपक ने घर में हुए इस हंगामे की खबर ज्ञान को दे दी। ज्ञान ने फोन पर सांत्वना दी समझाया और सब कुछ बहादुरी के साथ झेलने की ताकत दी। शात रहने की ताकीद की।

दीपक और पिताजी के यह बात पता न थी कि ज्ञान और हमारे बीच में कुछ 'पक' रहा है। कुछ 'चल रहा है। पूरा घर इस छानबीन में जुटा हुआ था कि आखिर वह लड़का है कौन? उनकी हैरत इस पर थी कि कैसी बेवकूफ लड़की है जिसने उस लड़के की खातिर ऐसी अच्छी नौकरी वाला लड़का गंवा दिया।

मां ने सुझाया कि झूठ बोल दो कि किसी ने। जलन के कारण ऐसी चिट्ठी जालंधर भेज दी होगी, हमने नहीं लिखी। हमने झूठ बोलने से साफ मना कर दिया। उन्हीं दिनों लखनऊ से हमारी ताई जी इलाहाबाद आई। जब वे वापस जाने लगीं तो पिताजी ने हमें भी उनके साथ लखनऊ भिजवा दिया। ताई से अनुरोध किया गया कि वे लखनऊ में हमारे लिए लड़का देखे।

ज्ञान को दीपक भाई से ही खबर मिली कि हम लखनऊ भेज दिए गए हैं। ज्ञान ने तब अपने तरीके से ताई का पता वगैरह हासिल किया और अगली ट्रेन से लखनऊ पहुंच गए। लखनऊ में ज्ञान से टेलीफोन-संपर्क बना रहा और इस बात पर जोर रहा कि ताईजी का 'वर खोजो अभियान, ध्वस्त होता रहे। जब इलाहाबाद लौटने की तारीख तय हो गई तब हमने गान को तारीख के बारे में बता दिया था। ज्ञान स्टेशन आ गए थे। हमारी बहन साथ थीं। गान भी साथ हो गए। तभी हमने देखा कि दो लड़के जो ताई जी के यहां आया-जाया करते थे, वे भी उसी डिब्बे में हैं। आपस में खुसरफुसर भी कर रहे हैं ये लड़के क्यों वहां थे, किसने भेजा था? यह तो पता नहीं परंतु वे जासूसी में जरूर लगे हुए थे।

उन दिनों गान जबलपुर के जी. एस. कॉलेज (गोविंदराम सेक्सरिया अर्थ एवं वाणिज्य महाविद्यालय) में हिंदी साहित्य की प्राध्यापकी कर रहे थे। उनका बार-बार इलाहाबाद आना नौकरी के चलते संभव न था और अगर नौकरी को तवज्जो देते तो हमारा जीवन संकट में पड़ जाता। वे भाग- भाग कर इलाहाबाद आते, उलझी हुई चीजों को सुलझाते_ और जबलपुर लौट जाते। वे जबलपुर जाते ता यहां कुछ और गुत्थियां पैदा हो जाती। लिहाजा, ज्ञान ने नौकरी त्याग देने का निर्णय ले लिया। बड़ा अजीब निर्णय था, घर बसाने की जद्दोजहद से भिड़ने के लिए अपनी आर्थिक जड़ों को ही काट फेंकना।

ज्ञान के कॉलेज के संचालकों-प्रबंधकों और साथी अध्यापक-मित्रों ने खूब समझाया कि नौकरी मत छोड़ो। इतनी अच्छी नौकरी बार-बार नहीं मिलती। मगर ज्ञान अपने फैसले पर डटे रहे। अंतत: सबने हार मान ली। कॉलेज ने ज्ञान के लिए फेयरवेल पार्टी का इंतजाम किया। सब हाजिर, मगर ज्ञान गैरहाजिर। जिसका फेयरवेल हो रहा था, वह स्टेशन के प्लेटफॉर्म के पथरीले-बरामदे में व्याकुलता से रेल का इंतजार कर रहा था। इधर पार्टी में कहकहे लग रहे थे, उधर ज्ञान के चेहरे पर खो देने की आशँकाओं के डेरे जमा हो रहे थे। ज्ञान इलाहाबाद आ गए तो हमारी भी ताकत बढ़ गई साहस दोगुना हो गया। ज्ञान अब देर न करना चाहते थे, जो होना था शीघ्र हो जाए, यही भाव था। ज्ञान ने शादी कैसे, कब और कहां करना है, इसकी पूरी योजना बनाई। 'पहल सम्मान' और दूसरे ऐसे ही बड़े-बड़े कार्यक्रमों की त्रुटिहीन रूपरेखा को देखकर ज्ञान के मित्र और सहयोगी चकित हो जाया करते हैं मगर हमें तो तभी से पता है कि वे एक परफेक्ट-प्लानर हैं ज्ञान ने वह तारीख तय की, जिस तारीख में पिता बनारस जाने वाले थे शादी हमने इलाहाबाद में की ज्ञान के कोई परिचित पुरोहित थे हम लोग उनके घर चले गार थे। वही पास-पड़ोस की महिलाएँ बुला ली गई थीं उन्होंने ही फूल वगैरह जमा किए हमें सजाया, श्रृंगार किया। मालाएं तैयार थीं पुरोहित ने मंत्रोच्चार किया और विवाह संपन्न हुआ। जब पुरोहित जी मंत्रोच्चार कर रहे थे तब पिता की याद आ रही थी। काश! मंत्रोच्चार उन्होंने किया होता। वे नहीं तो उनकी आवाज वाला टेप रिकार्डर ही होता, पर वह न था सादगी और सहजता से शादी हो गई।

ज्ञान ने ऐसी योजना बनाई थी कि हम ट्रेन से बनारस रवाना हुए और पिता की ट्रेन बनारस से इलाहाबाद चली जब दोनों गाड़ियां एक-दूसरे को क्रास कर रही थी, तब ज्ञान ने बताया, ''तुम्हारे बाबूजी इसी ट्रेन में हैं। '' एक पल के लिए दिल धक करके ठहर-सा गया वहां कोई टुकड़ा रेत का धसका। यह धसकन घर, माता-पिता, उनके दुलार और संरक्षण की यादों की रही होगी या फिर उनके प्रति एक अप्रीतिकर-अवहेलना की रेत खिसकी होगी।

हमारे मुहल्ले में ही एक श्रीकृष्ण दीक्षित साहब रहा करते थे। वे पुलिस विभाग में थे। उन्हें अपने लड़कों-लड़कियों से पता चल गया था कि उस वक्त हम और ज्ञान कहां हैं, मगर उन्होंने किसी को भी भनक नहीं लगने दी उन्होंने घर पर पुलिस लगा दी थी कि कोई और कुछ न कर सके। घर का हाल बुरा था। कोहराम मचा हुआ था। गमगीनी छायी हुई थी लड़की कहां चली गई? क्या हो गया उसे? नागरों के उच्चकुल में ऐसा दुखद समय भी आने को था हाय, क्या करें?

हम लोगों ने बनारस से टेलीग्राम कर दिया था कि शादी कर ली है टेलीग्राम मिलने पर घर वालों को पता चला कि हमने ज्ञान से शादी की है उन्हें जरा-सा भी अंदेशा न था कि हमने ज्ञान को अपने लिए चुना है।

पिता तुरत ही सुमन जी के घर जा धमके जाकर कहा, ''अब समझ में आया कि आप काहे 'पंडिज्जी-पडिज्जी की रट लगाए रहते थे... क्यों शुद्ध घी के लड्डू खिलाने की जिद ठाने रहते थे...।'' सुमन जी ने उन्हें लाख समझाया कि उन्हें भी शादी के बारे में कुछ अता-पता नहीं है मगर पिता ने इस पर भरोसा नहीं किया। पिता रास्ते पर आते- जाते तो लोग उन्हें बेटी के विवाह की बधाइयां रोक-रोककर देते। इनमें दिल से निकलने वाली भली बधाइयाँ भी थीं और दिलजलों की कुढ़न से भरी, कोंचने के लिए दी जाने वाली बधाइयां भी। दो-ढाई महीने का अरसा गुजरा। गान के घर का वातावरण अनुकूल हुआ। वहां ज्यादा प्रतिकूलता न थी सुमन जी गांधीवादी विचारों वाले और लेखक थे। भेदभाव और जातिभेद न मानते थे। ही, व्यक्तिगत रुचि-अरुचि का ही अवरोध था, वह भी समय की गति के साथ ढह चला था। सुमन जी ने हम लोगों के विवाह पर 'एट होम' पार्टी का आयोजन किया। पिता और परिवार को 'भी न्यौता भेजा गया। पिता पार्टी में आए भी पर हम दोनों से बिना मिले ही लौट गए। सुमन जी और पिता की मुलाकात हुई मिलना-जुलना हुआ पर संकोच शायद दोनों ओर रहा होगा। न इन्होंने कहा- बेटी- दामाद से मिलिए, और न उन्होंने ही कहा- बेटी- दामाद से मिलना है।

पार्टी में आने के बावजूद पिता वकीलों से मिलते रहे। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाते रहे कि शादी कैसे टूटे। श्रीकृष्ण दीक्षित जी ने पिता का समझाया भी था कि दोनों बालिग हैं, शादी विधिवत ढंग से हो चुकी है, इसलिए कानूनन उनका कुछ भी बिगाड़ा नहीं जा सकता। मगर किसी वकील ने सुझाया कि लड़की कह दे कि लड़का उसे भगा कर ल गया था, तो मामला बन सकता है।

मां ने हमसे कहा, ''बेटी, कह दो कि लड़का भगा कर ले गया था हमने कहा, ''लड़का हमें कहां भगा ले गया था, उलटे हमीं लड़के को भगा ले गए थे।'

मां ने कहा, ''आज से हमारा-तुम्हारा कोई संबंध नहीं।

पिता अमृतलाल नागर के पास भी गए। उन्होंने पिता को समझाया कि लड़के का परिवार अच्छा है। लड़का पढ़ा-लिखा और लेखक है लेखक होना विशेष होना होता है लड़के के लिखने में दम है।

नागर जी के समझाने का पिता पर अच्छा प्रभाव पड़ा फिर उन्होंने इस बारे में विरोध करना बंद कर दिया। विरोध तो बंद कर दिया मगर हमें अपनाया भी नहीं। खलिश रही आई। हमारे बहुत-से रिश्तेदार यह देखने के उद्देश्य से हमारे घर आया करते थे कि ज्ञान हमें कैसे रख रहे हैं?

जीवन का बेहतर समय हम दोनों ने संघर्षों में और जूझते हुए ही बिताया। अभाव, कमियां और खींचतान वाली अर्थ-व्यवस्था रही परंतु ज्ञान का भरपूर प्यार, आदर और घर के प्रति अटूट लगाव की संपदा से हम मालामाल रहे। सुख और सुकून रहा। अब कठिनाइयों वाले वो दिन भी नहीं रहे। अपना घर है। चीजें हैं। बेटे-बेटी और नाती-पोतों का सुखमय संसार है। ज्ञान जहां जाते हैं, वहां की प्रसिद्ध चीज लाना नहीं भूलते। हमने अपने लिए शायद ही कभी साड़ी खरीदी हो। ज्ञान ही लाते हैं। इतनी सुंदर, इतनी बढ़िया कि खुद हम ना ला पाएं। शायद उन दिनों के अभावों को अब भर रहे हैं। हमने कभी कोई शिकायत नहीं की। प्रेम की कभी कोई कमी नहीं रही। बच्चों ने सादगी के साथ अपनी पढ़ाई की। अब अपने-अपने घरों में खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

जब सीलिंग एक्ट आया और जमीन वगैरह बिकने का भय हुआ तो पिता ने कहा कि तुम्हें भी कुछ दे दिया है। हमें सुमन जी से भी कुछ नहीं मिला और पिता से भी कुछ नहीं मिला था। चाहिए भी न था। जो चाहिए था, वह पा चुके थे। ज्ञान ने तो अपनी ससुराल से कभी एक रुपया भी न लिया। भाई दीपक को जरूर बहुत दिनों तक आशंका रही कि वे हिस्सा मांगेंगे। पर अब वे भी निश्चिंत हैं।

(राजेन्द्र चंद्रकांत राय द्वारा की गई लंबी बातचीत पर आधारित )

(शुक्रवार, साहित्य वार्षिकी 2013 से साभार)

COMMENTS

BLOGGER: 1
  1. akhileshchandra srivastava12:03 pm

    Rachana rochak to hai par anek kahaniyon ka sangam lagti hai lekhak ka ese prastut karne ka uddeshya kya tha spasht nahi ho paya

    जवाब देंहटाएं
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: संस्मरण : सुनयना के अपने ज्ञानरंजन
संस्मरण : सुनयना के अपने ज्ञानरंजन
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2013/06/blog-post_9759.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2013/06/blog-post_9759.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content