रामवृक्ष सिंह का आलेख - अंग्रेजी का लुगदी बनाम हिन्दी का छुई-मुई साहित्य

SHARE:

(डॉ. रामवृक्ष सिंह) हाल ही में लखनऊ में संपन्न हुए लिटरेचर फेस्टिवल (6 से 8 दिसंबर 2013) में प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार डॉ. नरेन्द्र कोहली ...

(डॉ. रामवृक्ष सिंह)

हाल ही में लखनऊ में संपन्न हुए लिटरेचर फेस्टिवल (6 से 8 दिसंबर 2013) में प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार डॉ. नरेन्द्र कोहली ने अंग्रेजी के वर्तमान भारतीय लेखन को लुगदी साहित्य करार दिया। अपनी सामान्य मेधा से हम यह अनुमान लगा सकते हैं कि लुगदी साहित्य से आशय अंग्रेजी के उस स्लीज और लिजलिजे साहित्य से है, जो समकालीन अंग्रेजी लेखकों की कथा-सामग्री का मुख्य उपजीव्य बनकर उभर रहा है। उथले काम-संबंधों का बेबाक वर्णन इस लेखन की खासियत है। मज़े की बात यह है कि अंग्रेजी साहित्य-जगत में इस लेखन को मानक स्वीकार किया जाता है, और इस पर अंग्रेजी साहित्य के इदारों में पुरज़ोर तरीके से प्रशंसात्मक चर्चा होती है।

प्लेटो, अरस्तू और सुकरात के समय में जब प्रायः पूरी दुनिया में साहित्यिक विधा के तौर पर पद्य का ही बोलबाला था, और भारतीय साहित्य में काव्य तथा साहित्य शब्द प्रायः समानार्थी रूप में व्यवहृत किए जाते थे, तब प्लेटो ने “दि रिपब्लिक” में कहा कि काव्य पढ़ने से मनुष्य की कुत्सित भावनाओं का पोषण होता है, लिहाजा बच्चों और युवाओं को कविता जैसी वाहियात चीज कतई नहीं पढ़नी चाहिए। प्लेटो ने व्यवस्था दी- कवियों का रिपब्लिक में कोई स्थान नहीं होगा। इससे यह स्पष्ट पता चलता है कि पश्चिमी जगत में लुगदी साहित्य की परंपरा बहुत पुरानी है, जिसके चलते प्लेटो जैसे नीतिकारों को भी यह लगा कि यदि युवा पीढ़ी को इस गलाज़त से बचाना है तो काव्य जैसी बुराई से ही इनको दूर रखा जाए। इसके बावज़ूद अंगरेजी साहित्य में कामुकता का सन्निवेश बराबर होता आया है और आज वह भारत के मूर्धन्य अंग्रेजी लेखकों, खासकर कथा-साहित्यकारों का प्रमुख उपजीव्य बनकर उभरी है। इस प्रवृत्ति से ग्रस्त साहित्य को कोहली महोदय ने लुगदी साहित्य कहकर अभिहित किया है।

भारतीय काव्य-शास्त्र में साहित्य में नौ रसों के परिपाक का उल्लेख मिलता है। मुक्तक आदि लघु आकार वाली रचनाओं में जहाँ रसों के छींटे पड़ते हैं, वहीं महाकाव्यों में रस-निष्पत्ति के पूर्णतया संपन्न होने की परिस्थिति निर्मित हो पाती है। महाकाव्यों में मुख्यतया तीन स्थायी रसों की परिकल्पना की गई है, वे हैं- शान्त, वीर और शृंगार। जिस लुगदी साहित्य की चर्चा कोहली महोदय ने की है, उसके कुछ उदाहरण भारतीय साहित्य में भी मिल जाते हैं। कालिदास-कृत अभइज्ञानशाकुंतलम्, ऋतुसंहार और कुमारसंभव में जिस घोर, उद्दाम श्रृंगारिकता का वर्णन मिलता है, उसके आगे किसी भी काल का कोई भी कामुकतापूर्ण साहित्य पानी भरता है। पिछली सदी में उर्दू लेखकर इस्मत चुगताई और सआदत हसन मंटो ने भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाया। इस नाते लुगदी साहित्य अंग्रेजी के एकाधिकार की विषय-वस्तु नहीं, बल्कि यह सार्वभौमिक है और स्वभावतः भारतीय साहित्य में भी इसके निदर्शन होते हैं। आदिकालीन विद्यापति की पदावली और पृथ्वीराज रासो में भी यह प्रवृत्ति दिखती है।

रीतिकालीन काव्य में आकर यह परंपरा और जोर पकड़ती है। मध्यकालीन सामंतों के दरबारी कवियों द्वारा हिन्दी के इस लुगदी साहित्य का बहुत बड़ा हिस्सा रचा गया। इसके लिए रीतिकालीन कवियों को उत्तर मध्यकालीन, विलासी सामंतों से राजकीय प्रश्रय भी मिला और पुष्कल पुरस्कार भी।

भारतीय काव्य-शास्त्र में साहित्य के हेतुओं के रूप में नैतिक मूल्यों की भी प्रतिष्ठा हुई है। मध्यकालीन साहित्यकारों में बहुत-से ऐसे हैं जो प्रमुखतया कोरे नीतिकार ही थे। बहुत-से साहित्यकारों के लिए साहित्य स्वयं में कोई हेतु नहीं था, बल्कि राधिका-कन्हाई के लीला-वर्णन का माध्यम मात्र था(आगे के कवि रीझिहैं तो कविताई, न तो राधिका कन्हाई सुमिरन कौ बहानो है)। राम-काव्य परंपरा के मूर्धन्य कवि गोस्वामी तुलसीदास के लिए तो रामजी की भक्ति ही प्रथम प्राप्य थी। कविता तो उनकी राम-भक्ति उपोत्पाद मात्र है। लिहाजा भक्ति-काव्य-परम्परा के इन कवियों ने बहुत मर्यादित रूप में भक्ति-काव्य की रचना की और इस प्रकार शान्त रस की तरंगिणी प्रवाहित की। इस काल को हिन्दी साहित्य के इतिहासकारों ने स्वर्णिम युग कहकर अभिहित किया है। इस नाते इस काल की प्रवृत्तियाँ परवर्ती रचनाकारों के लिए कहीं न कहीं आदर्श के रूप में अवस्थित हैं। उत्तर मध्यकाल यानी रीतिकाल की रचनाओं में श्रृंगारिकता के बाहुल्य के कारण कतिपय विद्वानों और समालोचकों ने तो उसे ‘शृंगार काल’ कहना ही श्रेयस्कर समझा।

बाद में, यानी सन 1850 के उपरान्त स्वतंत्रता आन्दोलन, सांस्कृतिक-राष्ट्रीय पुनर्जागरण आदि के कारण भारतीय साहित्य में श्रृंगारिकता एक प्रकार से वर्ज्य विषय हो गई और उसका स्थान वीरता, ओजस्विता, देश-भक्ति आदि ने ले लिया। हृदय की कोमल भावनाओं का वर्णन कहीं हुआ भी तो वीरता और देश-भक्ति के क्रोड़ में, जैसाकि प्रसाद, हरिऔध, मैथिलीशरण गुप्त आदि की रचनाओं में देखने को मिलता है।

पाश्चात्य काव्यशास्त्र में भी कविता के विरेचक प्रभाव और औदात्यकारी रूप के परिकल्पना है। वहाँ भी काव्य का उद्देश्य मनुष्य की कुत्सित भावनाओं को जगाकर उसे पतन की ओर ले जाना नहीं है। किन्तु भोगवादी पाश्चात्य संस्कृति में साहित्य हमेशा ही जीवन के करीब रहा है। इसलिए वहाँ प्रेम और भोग के लिए सहज स्वीकार भाव मिलता है। भारत ने चाहे दुनिया को कामसूत्र दिया हो, किन्तु जब जन-साहित्य में काम-चर्या की बात आती है तो यह अपने आदर्शों के खोल में चला जाता है। कहीं-कहीं हमारे महाकाव्यों, महाभारत आदि में प्रेम और शृंगार का चर्चा है भी तो अत्यन्त मर्यादित रूप में। कहते हैं कि कुमारसंभव में महादेव शिव और माँ पार्वती की रति-क्रियाओं का खुलकर वर्णन करने के कारण महाकवि कालिदास को कुष्ठ हो गया था। हमारा ज्यादातर साहित्य धार्मिक आख्यानों के इर्द-गिर्द रचित है। स्वयं कोहली महोदय भी ऐसे ही रचनाकार के रूप में जाने जाते हैं। कालिदास को कुष्ठ हुआ था या नहीं, इसका कोई प्रमाण नहीं मिलता। कुष्ठ दैवी प्रकोप का परिणाम होता है, इसके प्रमाण तो और भी नहीं मिलते। बुद्धिमान और तर्कप्रवण व्यक्ति तो यही धारणा बनाएगा कि कवियों को देवी-देवताओं की काम-लीला करने के काम से विमुख करने के लिए ही यह हवा उड़ा दी गई होगी। वैसे उस ज़माने में यदि नैतिकता के ठेकेदारों का वश चलता तो कालिदास का बहुत-सा साहित्य गायब करवा देते। पर साहित्यानुरागियों के सौभाग्य से वे सफल मनोरथ नहीं हो पाए, और हमारा देश उस अमूल्य साहित्यिक विरासत से वंचित होते-होते रह गया।

भक्ति और नीति के दम पर जिस प्रकार काम को भारत के आम साहित्य से विस्थापित रखा गया, उसी प्रकार कई अन्य मानवोचित सरोकारों व आवश्यकताओं से भी। यही कारण है कि दलितों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं आदि के अधिकारों की चेतना से हमारा पारंपरिक साहित्य प्रायः शून्य ही रहा। बंगाल में राजा राममोहन राय, उत्तर में आर्य समाज आदि के प्रयासों से इनमें से कुछ का वर्णन भारतीय साहित्य में हुआ भी, किन्तु साम्यवाद, यथार्थवाद आदि की लहरें पश्चिम के पूरी तरह भारतीय राजनीति, साहित्य और चिन्तन पर हावी हो जाने के बाद ही भारत में पूरी तरह उठ पाईं। क्षणवाद और उत्तर आधुनिकता के फलसफे भी पश्चिम से आए।

यह ठीक है कि मध्य-कालीन भारत में दर्शन, अध्यात्म आदि के स्तर पर बहुत गहन चिन्तन हुआ और बड़े पैमाने पर हुआ, किन्तु आम आदमी के जीवन को रोज मथनेवाले काम और सेक्स की एक प्रकार से वर्जना ही रही। यदि किसी को उसके प्रकटीकरण, प्रस्तुतीकरण और अंकन की आवश्यकता प्रतीत हुई तो उसने खुद को समाज से निष्काषित कर लिया, घने वनों और कंदराओं में छिपकर उसने अपने मन की रमणीय भावनाओं को उकेरा। अजंता, एलोरा, खजुराहो आदि ऐसे ही कलाकारों के शिल्प हैं।

सच्चाई तो यह है कि हिन्दी का दक्षिण-पंथी आलोचक मानक हिन्दी साहित्य को छुई-मुई साहित्य बनाने पर आमादा है। इन आलोचकों की चेतना मध्य-युगीन है और मानव-जीवन की प्रायः सभी सहज वृत्तियाँ उनके तईं वर्ज्य हैं। यही कारण है कि बहुत-सा हिन्दी साहित्य आज भी हमारे साहित्यिक समालोचकों के लिए अस्पृश्य और सर्वथा त्याज्य है। इस साहित्य में बहुत-से रूमानी उपन्यास और कहानियाँ भी शामिल हैं, जो हमारे समाज की कच्ची-पक्की सच्चाइयों और विद्रूपों को सतह पर लाकर पटक देते हैं, उनका डाइसेक्शन कर डालते हैं।

पूर्वोल्लिखइत, उर्दू -लेखक सआदत हसन मंटो और लेखिका इस्मत चुगताई को अपने बेबाक लेखन के लिए अदालतों के चक्कर काटने पड़े, क्योंकि जिस समाज के लिए उन्होंने लिखा, समाज का जो तबका उनकी लिपि और लेखन को पढ़-समझ सकता था, उसके लिए उनका लेखन असह्य हो उठा था। हालांकि उन्होंने अपनी रचनाओं में समाज की सच्चाइयों का वर्णन किया और इस नाते वे अपने-अपने पाठकों द्वारा खूब पसंद भी किए गए। हिन्दी में ऐसे लेखकों को अदालत में घसीटने के उदाहरण नहीं मिलते। अलबत्ता उनके लिए इससे बड़ी सजा तजवीज की जाती है और पैदा होते ही, हमेशा-हमेशा के लिए जाति व समुदाय से बाहर कर दिया जाता है। बल्कि कोशिश तो यह की जाती है कि उन्हें सीधे-सीधे काला पानी ही भेज दिया जाए। ‘माज़रा क्या है’ शीर्षक अपनी पुस्तक में डॉ. कोहली ने लिखा है कि अपनी रचनाओं के प्लॉट पर किसी से चर्चा कर लेने से उस रचना की भ्रूण-हत्या हो जाती है। यह सच है। इन पंक्तियों के लेखक को इसका तजुर्बा है। लेकिन किसी लेखक को उसकी बेबाकी, या यों कहें कि जिन्दगी की सच्चाइयाँ बयान करने के एवज़ उसे हमेशा के लिए लेखकीय बिरादरी से बहिष्कृत कर देना कहाँ की भलमनसाहत है? इससे उस बेचारे गरीब लेखक की सारी रचनात्मक संभावनाओं की बाल-हत्या नहीं होती क्या? हिन्दी के प्रतिष्ठित लेखकों, समालोचकों और मठाधीशों को इस मुद्दे पर ज़रा सहृदयता से सोचना चाहिए।

हिन्दी के मठाधीशों की असहिष्णुता का आलम यह है कि यहाँ विश्वविद्यालय के शिक्षकों और पत्रकारों के अलावा कोई और रचनाकार साहित्यकारों की जमात में बैठ ही नहीं सकता। हिन्दी साहित्य-जगत का अपना सीधा-सा गणित है। जब तक आपका लिखा छपता नहीं, तब तक आप बहुत अच्छे रचनाकार होकर भी प्रकाश में नहीं आ पाते। आपको कोई जानता-पहचानता नहीं है। प्रकाश में लाने का काम करता है प्रकाशक। वह तब तक किसी को प्रकाश में नहीं लाता, जब तक प्रकाशित कृति के खरीददार विपुल संख्या में उपलब्ध न हों, यानी उससे आर्थिक लाभ न हो। इस नाते प्रकाशक पक्का व्यवसायी होता है, जोकि आज के अर्थ-प्रधान युग में कुछ अनुचित भी नहीं है।। विश्वविद्यालय के शिक्षक एक-दूसरे का लिखा अपने-अपने यहाँ खरीदते-खरीदवाते हैं। उनकी बहुत-सी पुस्तकें विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के पुस्तकालयों में खरीदी-रखी जाती हैं। पढ़ी जाती हैं या नहीं, यह अपने-आप में पुस्तकालय-विज्ञान और साहित्य, दोनों ही संकायों के अनुसंधित्सुओं के लिए शोध का विषय हो सकता है। शिक्षक-लेखक के साहित्यानुरागी शिष्य भी कुछ पुस्तकें खरीद लेते हैं।

उधर पत्रकारों के साथ यह सुविधा है कि वे खुद अपने पत्र-पत्रिका में अथवा साथी पत्रकारों के रिसालों में अपनी रचनाएं आराम से छपवा लेते हैं। कुछ नैसर्गिक प्रतिभा, कुछ रुचि और कुछ अभ्यास, इन सबके दम पर धीरे-धीरे इन दोनों श्रेणियों के लेखक साहित्यकार व रचनाकार के रूप में प्रतिष्ठित होते चले जाते हैं।

हिन्दी जगत में जितने लेखक हुए हैं, सबकी पृष्ठभूमिक कमोबेश शिक्षक, पत्रकार वाली ही रही है। किसी अन्य माध्यम से जीविकोपार्जन करनेवाला रचनाकार जब ऐसे लोगों के बीच जगह बनाने की कोशिश करता है तो ये भाई लोग उसे कुहनिया कर बाहर कर देते हैं। हमारे अधिकार-क्षेत्र से बाहर निकलो। वहाँ जाकर मरो या जियो, इससे हमें कोई वास्ता नहीं। वे अपने बीच किसी और को बैठने या पैठने नहीं देते।

हिन्दी के मठाधीशों की इस असहिष्णुता का साबका हर उस साहित्यकार से पड़ता है, जो न शिक्षक है न पत्रकार।

हिन्दी वालों की यह अनुदारता ही देश में हिन्दी की दुर्दशा का कारण है। देवनागरी से इतर लिपियों में लिखी गई हिन्दी को हम हिन्दी नहीं मानते। भला हो उन उदार साहित्येतिहासकारों का, जिन्होंने अरबी लिपि में रचित प्रेमाख्यानों को अवधी-हिन्दी की रचना माना। यदि हमारे आजकल के हिन्दी-इतिहासकार होते तो बहुत-सा सूफी साहित्य आज हिन्दी जगत से बाहर होता। उर्दू लिपि में लिखा होने के कारण बहुत-सी ग़ज़लें और शेर-ओ शायरी हिन्दी साहित्य की परिधि से बाहर है। जिन फिल्मी गीतों को हिन्दी वाले गाते नहीं अघाते, वे वस्तुतः देवनागरी से इतर लिपि में लिखे गए। तो क्या कारण है कि हमारे शिक्षक-साहित्यकार इन पद्य रचनाओं को हिन्दी की रचना नहीं मानते?

ऐसे अनुदार शिक्षकों, लेखकों और समालोचकों के हाथों जाकर भाषा और साहित्य की क्या दुर्गति हो सकती है, उसका मुजाहिरा हिन्दी की वर्तमान दशा से सहज ही हो जाता है। सरकारीकरण के कारण हिन्दी का कितना अपकार हुआ है, कभी इसपर हम लोगों ने ग़ौर फर्माया है? सरलीकरण और तथाकथित मानकीकरण के नारे ने हिन्दी व देवनागरी की जो दुर्गति की है, वह किसी से छिपी नहीं है। आज यूनीकोड के प्रचलन में आ जाने के बाद, टाइपराइटर की सीमाओं से आक्रान्त लंगड़ी-लूली हो चुकी देवनागरी का किस प्रकार उद्धार किया जा सकता है, कभी इस पर किसी ने ध्यान दिया है? बेहतर होता कि हिन्दी के मठाधीश इन मुद्दों पर ध्यान देते।

अंग्रेजी की लुगदी चाहे जैसी हो, अंग्रेजी का प्रकाशक और पाठक उसे अपना हृदय-हार बनाए हुए है। अधिकतर हिन्दी और हिन्दीतर भाषी भारतीय अंग्रेजी नहीं जानते। फिर भी वे अंग्रेजी की चिन्दी-चिन्दी करके उसे सीने से लगाए फिरते हैं। हिन्दी को जो सोने का मुकुट आपने पहनाया था, वह आपकी अहम्मन्यता और बेरुखी के चलते, किस गंधैले कमोड में पड़ा जंग खा रहा है, ज़रा उसपर भी तो ध्यान दीजिए।

यदि ऐसा न होता तो हिन्दी के हृदय-प्रदेश लखनऊ का ‘लिटरेचर फेस्टिवल’ शुद्ध भारतीय शब्दों में ‘साहित्य-समारोह’ के नाम से जाना और पुकारा गया होता। अपनी परंपरा और भाषा के प्रति इतना गौरव-बोध तो हमारे मन में बचा नहीं और हम दूसरी पनपती, पल्लवित होती भाषा और साहित्य-धारा को गरियाते नहीं थकते।

जब हम निर्णय देने बैठते हैं तो अपने समय और युग की सच्चाइयों पर भी हमारी निगाह होनी चाहिए। न्यायपालिकाएँ प्रायः ऐसा करती हैं। यदि ऐसा नहीं होता तो हमारे न्यायालय लिव-इन रिश्तों को जायज न ठहरा रहे होते, न ही दुनिया के ढेरों देशों में समलैंगिक विवाहों को मान्यता मिल रही होती। इसके विपरीत जब हम ज़मीनी सच्चाइयों को नज़रअन्दाज़ करके निर्णय देने की ठसक पूरी करने निकलने हैं तो अकसर अपनी तंगदिली का परिचय दे रहे होते हैं।

बचपन में उत्सुकतावश गौरैया के चूज़े को हाथ से छू देने के बाद हमने पाया कि गौरैया ने उसे घोंसले से बाहर फेंक दिया। बच्चा मर गया। हिन्दी भाषा और साहित्य-जगत में जिन लोगों के पास नव-लेखकों को पालने-पोसने की कूवत है, वे उस निर्मम गौरैया जैसा आचरण क्यों करते हैं? उन्हें ऐसा रवैया नहीं अपनाना चाहिए, बल्कि प्रदूषित हो चुके चूज़ों को भी अपनाने का माद्दा दिखाना चाहिए। समाज में हर जिन्स का कोई न कोई खरीददार है। हर तरह का साहित्य समाज में पसन्द किया जाता है। यदि आप की दृष्टि में अंग्रेजी का साहित्य लुगदी साहित्य है, तो हिन्दी का वह साहित्य जिसे आप पाठ्यक्रमों में रखते-रखवाते हैं, जिसे आप पुस्तकालयों के लिए ऊंचे दामों पर खरीदवाते हैं, और तीन लोगों के बीच ‘अहो रूपं अहो वाणी’ की शैली में जिस पर आप गोष्ठियाँ करके चंद साहित्यिक मठों के अधिष्ठाता होने का दंभ पाले फिरते हैं, उसे हम छुई-मुई साहित्य करार देते हैं।

----0---

COMMENTS

BLOGGER: 4
  1. लुगदी साहित्य क्या है इसे न तो नरेन्द़ कोहली ने स्पष्ट किया और न आप ने। लखनऊ में हुआ जमावड़ा लिट्रेरी फ़ेस्टीवल था । भले ही कोहली ने हिन्दी लेखकों का प्रतिनिधित्व किया । फ़ेस्टीवल मौजमस्ती के लिए होते हैं । लखनऊ में भी शायद यही हुआ हो । तो अंग़ेज़ी साहित्य की लाठी से हिन्दी साहित्य को पीटने की आवश्यकता नहीं है ।

    जवाब देंहटाएं
  2. आलेख विचोरोतेजक्त है, लुगदी साहित्य के बहाने अंजता-ऐलोरो और कालिदास आदि को संक्षिप्त रुप से खंगाला गया है। काम मानव जीवन का अहंम भाग है। आज के खुले माहौल में साहित्य भी इससे अछूता नहीं रह सकता। पर जो लेखक जबरदस्ती चटखारे लेकर इसे अपनी रचनाओं में लाते हैं वो अखरता है। प्रतीकों का सहारा भी लिया जा सकता है, जैसे कि पुरानी फिल्मों में होता था, वहीं भट्ट कैंप की फिल्में इसे खुले और स्पष्ट रुप में प्रस्तुत करती हैं।

    जवाब देंहटाएं
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: रामवृक्ष सिंह का आलेख - अंग्रेजी का लुगदी बनाम हिन्दी का छुई-मुई साहित्य
रामवृक्ष सिंह का आलेख - अंग्रेजी का लुगदी बनाम हिन्दी का छुई-मुई साहित्य
http://lh6.ggpht.com/-j-Oh_TF4mng/TlM5_36baJI/AAAAAAAAKho/we8lmwlDK1Y/ramvriksh_singh%25255B2%25255D.jpg?imgmax=800
http://lh6.ggpht.com/-j-Oh_TF4mng/TlM5_36baJI/AAAAAAAAKho/we8lmwlDK1Y/s72-c/ramvriksh_singh%25255B2%25255D.jpg?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2013/12/blog-post_4576.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2013/12/blog-post_4576.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content