शेषनाथ प्रसाद का आलेख - गीता मेरी समझ में

SHARE:

     गीता मेरी समझ में                                                                                                                      ...

     गीता मेरी समझ में                                                                                                                                       
                    
   गीता रुपक में कही गर्इ है. इसकी विषयवस्तु कुल इतनी है:


   कुरुक्षेत्र की युद्धभूमि में कौरवों और पांडवों की सेनाएं आमने सामने खड़ी हैं.   युद्धारंभक शंख बज चुके हैं. अस्त्र-शस्त्र चलने ही वाले हैं. इसी क्षण अर्जुन धनुष-वाण उठाता है और कृष्ण से अपने रथ को दोनों सेनाओं के बीच ले चलने को कहता है. वह उन कौरवों को देखना चाहता है जो उससे लड़ने आए हैं. वह सबओर दृष्टि फिराता है. दोनों ही सेनाओं में उसे अपने ही संबंधी दिखते हैं. उन्हें  देखते ही उसके मन में ममत्व उमड़ आता है. उसके मन में होता है कि जिनके लिए वह राज्य, सुख, भोग चाहता है वे ही जीवन की आशा  छोड़कर यहा युद्धहेतु खड़े हैं. वह सोचता है कि अपने ही कुटुम्ब को मारकर उसे क्या मिलेगा. उनको मारने की कल्पना से ही वह कांप उठता है. उसका  मुंह सूखने लगता है, हाथ से गांडीव सरकने लगता है, मन विषाद से भर जाता है. वह अपना  धनुष-वाण त्यागकर उदासमन रथ में पीछे बैठ जाता है. अर्जुन का यह कृत्य कृष्ण को कायरतापूर्ण लगता है. वह उससे पूछते हैं-''अर्जुन! इस विषम घड़ी में तुझे यह मोह कहां से हो आया. अर्जुन अपने मन की स्थिति को कृष्ण के सामने रखता है. कृष्ण उसके मनोविज्ञान को समझते हैं. वह देखते हैं कि अर्जुन संशय में पड़ गया है. वह दुविधा में है कि युद्ध करे अथवा छोड़ दे. उनका तेजस्वी मित्र और शिष्य अपने होने (being) को समझ नहीं पा रहा है. वह उसके मन में उठी दुविधा को दूर करने की चेष्टा करते हैं. वह उसे पहले ज्ञानयोग (कर्मसंन्यास) फिर कर्मयोग समझाते हैं और उसे अपनी प्रकृति अथवा स्वधर्म को पहचानने के लिए प्रवृत करते हैं. अर्जुन अपने मन के संशय को दूर करने के लिए कृष्ण के सामने प्रश्नों की झड़ी लगा देता है. उसका निर्णायक प्रश्न है- इनमें से किस एक को अपनाना उसके लिए उपयुक्त है, कर्मसंन्यास (ज्ञानोपलबिध के बाद कर्म को त्यागना) या कर्मयोग (फल में आसक्ति रखे बिना कर्म करना) को.
   

कृष्ण उसे कर्मयोग की ओर प्रवृत करते हैं. वह कहते हैं कि देहनिर्वाह के लिए कर्म तो करना ही पड़ता है. इसलिए फल में आसक्ति रखे बिना स्वधर्म में प्रवृत होकर कर्म करना ही तेरे लिए श्रेष्ठ है. यह युद्ध तूने ठाना नहीं है, तुझपर आ पड़ा है. गुण और कर्म के अनुसार तू क्षत्रिय है, युद्ध करना तेरा स्वधर्म है. उठो और युद्ध करो.
 

  अर्जुन को कृष्ण की बात समझ में आ जाती है और वह कृष्ण के कहने पर नहीं स्वधर्म से प्रेरित होकर लड़ने के लिए तैयार हो जाता है.
  

इस आ पड़े युद्ध  में, जिसकी ललकार सामने ताल ठोक रही है, युद्ध से विरत होकर अर्जुन का पुन: युद्ध के लिए तैयार हो जाना उसके स्वधर्म अथवा अपने सहज स्वाभाविक कर्म में प्रवृत हो जाने को दिखाता है. आज के कुछ लोगों के देखे अर्जुन का चित्त आतंकी लग सकता है. पर आतंकी चित्त तो घृणा-प्रेरित होता है और युद्ध को ही समस्या का समाधान समझता है. यह युद्ध आपद्धर्म है.
  

अर्जुन यहां केवल 'अर्जुन का नहीं अपितु मनुष्यमात्र का प्रतीक है. प्रत्येक मनुष्य को अपने अंतर्द्र्वन्द्वों और बहिर्द्वन्द्वों से उलझना पड़ता है. अत: यह स्वधर्म मनुष्यमात्र के संदर्भ में है. युद्ध के रुपक में यहां मनुष्यमात्र की प्रतीति ही संदर्भित है.
   इस बात को समझने के लिए इस क्षण मेरे मन में हजारी प्रसाद द्विवेदी के उपन्यास 'पुनर्नवा का एक प्रसंग उभर कर आ रहा है. उपन्यास में देवरात की पुत्री मृणाल सुमेर काका से पूछती है-

   ''लड़कियां इस अनाचार के उन्मूलन में कुछ हाथ नहीं बंटा सकतीं काका? पिताजी बता रहे थे कि विंध्याटवी में कोर्इ सिद्धपुरुष हैं जो देवी के सिंहवाहिनी और महिष्मर्दिनी रूप की उपासना का प्रचार कर रहे हैं. परंतु पिताजी कहते हैं कि लड़कियां सिंहवाहिनी की ही उपासना कर सकती हैं, महिष्मर्दिनी की नहीं.. केवल कविता में यह बात फबती है. ऐसा क्यों होगा, काका? सुमेर काका ठठाकर हंसे, ''तू पूछना चाहती है कि भैंसा अगर चढ़ दौड़े तो तेरी-जैसी लड़की को क्या करना चाहिए. तेरे काका का जबाब है, जो कुछ आस-पास मिल जाए उससे उस भैंसे को दमादम पीट देना चाहिए''.

    आमजन की भाषा में सोचें तो सुमेर काका यही कहते हैं कि मुसीबत आन पड़े तो उसका सामना करना ही करणीय कर्तव्य है. या कहें कि आ पड़े क्षण में लड़़ना भी पड़े तो वह मनुष्य का प्रकृत धर्म ही है. यहां मोह या संशय, विनाश को ही आमंत्रित करेगा. यहां तो जीवन का अस्तित्व ही खतरे में है. सिंहवाहिनी से प्रेरणा लेने तक तो अनर्थ हो जाएगा.
 

   इस युद्ध में कृष्ण अर्जुन से यही कह रहे हैं. हां वह यह अवश्य कहते हैं कि वह (अर्जुन) हर क्षण उसे (अस्तित्व को) स्मरण करता हुआ परिणाम को ध्यान में रखे बिना अनासक्त होकर लड़े. वह अस्तित्व की लीला का मात्रा एक निमित्त है.
   युद्ध छिड़ने के क्षण में युद्ध से विमुखता युद्ध से भाग खड़ा होने जैसा है-   ठीक भैंसा से बचने के लिए प्राण बचाकर भागने जैसा.  
   

युद्ध की कठिन घड़ी में अर्जुन का विषाद उसके अपने कुटुम्बियों के प्रति हुए उसके मोह से उत्पन्न हुआ. उसे लगा कि उसके लिए युद्ध से संन्यास लेना ही उचित होगा. जीवन जीने का यह भी एक मार्ग है. किंतु उसके मन में संन्यास स्यात् पूरी तरह स्पष्ट नहीं था. कृष्ण ने उसे बताया कि संन्यास कर्मों का त्याग अवश्य है पर वह ज्ञान को उपलब्ध हुए ज्ञानियों के लिए ही उपयुक्त है. यह संन्यास, योग भी है जो कर्मरत लोगों के लिए है. इसमें परिणाम की आकांक्षा किए बिना कर्म करना होता है. इसमें कर्म में तो आसक्त नहीं ही होना है, अकर्म में भी आसक्ति नहीं रखनी होती है. यही तेरे लिए करणीय कर्तव्य है. दुविध छोड़ो और युद्ध करो. यही मेरा निशिचत उत्तर है. यह देह तो एक भौतिक पिंड है. इसमें रहने वाला देही (आत्मा) न तो मारता है न ही मारा जाता है. यह एक देह से दूसरी देह में चला जाता है. तू भूलते हो कि तू मारोगे और तेरे भार्इ-बंधु मरेंगे. मैं तो पहले ही उन्हें मार चुका हूं. उनके लिए तेरा शोक करना व्यर्थ है.
 

   ओशो कहते हैं कि ज्ञानमार्ग यदि अर्जुन की समझ में आ गया होता तो गीता दूसरे अध्याय में ही समाप्त हो सकती थी.
  

गीता में उल्लिखित संजय को मिली दूरदृष्टि और कृष्ण का विश्वरूप दर्शन आज के मनस के लिए एक कुतूहलपूर्ण विषय हैं. पर ये तथ्य हैं-
 

  कृष्ण ने अर्जुन को अपना जो विश्वरूप दिखाया वह उनके द्वारा उसको दी गर्इ ध्यान की एक अचानक विधि थी. रामकृष्ण ने भी विवेकानंद को स्पर्श कर उन्हें ऐसी ही अनुभूति दी थी , निर्विकल्प समाधि की अनुभूति, विश्वरूप जैसी.
  

संजय के पास दूर-दृष्टि के होने के संबंध में गीता पर ओशो के प्रथम प्रवचन से एक उद्धरण उल्लेखनीय है:

    ''एक व्यक्ति है अमेरिका में. अभी मौजूद है, नाम है टेड सीरियो. उसके संबंध में दो बातें कहना पसंद करूंगा तो संजय को समझना आसान हो जाएगा. क्योंकि संजय बहुत दूर है समय में हमसे. और न मालूम किस दुर्भाग्य के क्षण में हमने अपने समस्त पुराने ग्रंथों को कपोल-कल्पना समझना शुरू कर दिया है. इसलिए संजय को छोड़ें..यह टेड सीरियो.. कितने हजार मील की दूरी पर कुछ भी देखने में समर्थ है. न केवल देखने में बलिक उसकी आंख उस चित्र को पकड़ने में भी समर्थ है.-ओशो.
 


पाठकों के अवलोकनार्थ श्रीमदभगवदगीता के प्रथम अध्याय का कुछ अंश:


हिंदी में पद्यान्वित                                                                                                                                श्रीमदभगवदगीता
पहला अध्याय
 
  इस अध्याय में धृतराष्ट्र के पूछने पर संजय उन्हें युद्ध का हाल बताते हैं. पहले उन्होंने दोनों सेनाओं की व्यूहरचनाओं और योद्धाओं के नाम बताए. फिर युद्ध के छिड़ने के क्षण में दोनों ओर अपने संबंधियों को देख अर्जुन के विषादग्रस्त होने और युद्ध से विरत हो धनुष-बाण त्यागकर रथ में बैठ जाने की बात बतार्इ. अर्जुन अनेक लड़ाइयां लड़ चुका था. शत्रुओं को मारने से वह कभी नहीं हिचका. किंतु इस युद्ध में वह अपने संबंधियों को मारने से हिचक गया. उसे लगा उन्हें मारकर वह पाप का ही भागी होगा. अपने कुल के क्षय की बात सोच वह विषाद से भर गया और युद्ध से विरत हो गया. अर्जुन के इसी ममत्वजनित विषाद ने गीता को अंकुरित किया. 
                  
                            धृतराष्ट्र ने पूछा
   कुरूक्षेत्र  की  धर्मभूमि  में  जुटे युद्ध  की इच्छा  ले
   संजय!  मेरे  और पांडु के  पुत्रों ने  क्या किया कहो।1।
                   स्ंजय ने कहा                                
   व्यूह रचे  उस समय धीर  पांडव सेना को देख खड़ी
   जाकर समीप आचार्य द्रोण के कहा नृपति दुर्योधन ने।2।
   यह  देखें  आचार्य  व्यूह में रची  खड़ी  पांडव सेना
   जिसे  रचा है  द्रुपद-पुत्र ने  शिष्य  आपके  बुद्धिबली।3।
   इसमें  शूर  महान धनुर्धर भीम  और  अर्जुन-से  वीर
   सात्यकि और विराट,  द्रुपद  हैं महारथी व युद्धनिपुण।4।
   धृष्टकेतु व  चेकितान  हैं,  काशिराज  भी  पराक्रमी
   पुरुजित,  कुंतीभोज  और हैं  शैब्य वीरवर नरपुंगव1।5।                            
   पराक्रमी  यों  युधामन्यु,  सौभद्र,  उत्तमौजा  बलवान
   और  द्रौपदी-पुत्र   यहां  हैं, सभी  अगम  हैं  महारथी ।6।
   अपने दल में भी विशिष्ट जो जानें उन्हें द्विजोत्तम धीर!
   बतलाता  संज्ञार्थ  आपको   सैन्य-नायकों  को अपने।7।
   आप, भीष्म, संग्राम-विजेता कृपाचार्य व  कर्ण, विकर्ण
   सोमदत्त  का  पुत्र  भूरिश्रवा  और  वीर  अश्वत्थामा।8।
   और बहुत से शूर मेरे हित  त्याग  जीवनेच्छा  अपनी
   लड़ने को  हैं डटे यहां, वे  युद्धविशारद  शस्त्रनिपुण1।9।
   सैन्य हमारी  है अजेय यह  भीष्मपितामह  से रक्षित
   सुगम  जीतने में है पांडव-सैन्य  भीम से अभिरक्षित।10।

COMMENTS

BLOGGER: 4
  1. "युद्ध छिड़ने के क्षण में युद्ध से विमुखता युद्ध से भाग खड़ा होने जैसा है- ठीक भैंसा से बचने के लिए प्राण बचाकर भागने जैसा."
    --उपर्युक्त वक्तव्य में दोनों वाक्यों में क्या समन्वय है, यह समझ से परे है.....
    ---- युद्ध एवं भैंसा के सम्मुख आजाने ..दोनों में बहुत अंतर है ....युद्ध अर्जुन जैसी परिस्थिति में धर्म है अतः प्राणों का मोह त्यागकर लड़ना अभीष्ट है ...परन्तु भैंसे के सम्मुख आजाना एक अज्ञानी पशु की अज्ञानता की स्थिति है वह युद्ध नहीं है अतः यदि प्राण बचाकर भागना संभव है तो यही अभीष्ट है .... अन्यथा क्या आप भैंसे का वध करना चाहेंगे ??...भैंसा निश्चय ही आपके पीछे पीछे युद्ध की ललकार लिए नहीं दौड़ेगा ....आपको पीटने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी....
    ----


    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. श्याम गुप्ता जी,
      आपके द्वारा संदर्भित वाक्यों में कोई समन्वय नहीं है, पर समानता है. फिर से सोचें.
      वाक्य को ध्यान से पढ़ें. भैंसे के सम्मुख आजाने पर नहीं, भैंसे के आक्रामक होने पर. भैंसे के आक्रमण को आक्रमण से रोकना कैसे युद्ध नहीं है. मेरी समझ में है.

      हटाएं
  2. अखिलेश चन्द्र श्रीवास्तव11:06 am

    प्रियवर शेषनाथ जी श्रीमद भगवद्गीता के विषय में जो जो विचार व्याख्या आपने अन्य विद्वानों के श्रेष्ठ लेखन के साथ निरुपित की है वो ज्ञान वर्धक भी है और साधारण समझ रखने वाले सामान्य व्यक्तियों के गीतासार समझने में बहुत उपयोगी होगी ऐसा मेरा विश्वास है ऐसे कठिन विषय पर लिखने के मेरी हार्दिक बधाई कुछ लोग बिना गहराई से विचार किये टिपण्णी कर देते है उस पर ध्यान न दे अपने कार्य साहित्य और ज्ञान साधना में लगे रहें एक बार पुनः बधाई

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. समानुभूति से संवेदित आपको धन्यवाद.

      हटाएं
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: शेषनाथ प्रसाद का आलेख - गीता मेरी समझ में
शेषनाथ प्रसाद का आलेख - गीता मेरी समझ में
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2014/02/blog-post_8871.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2014/02/blog-post_8871.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content