हरदेव कृष्ण का आलेख - विराम से आगे

SHARE:

विराम से आगे हरदेव कृष्ण किसी शायर ने लिखा है,"मौत का एक दिन मुअय्यन है, नींद क्यों रात भर आती नहीं?" हर जीव को मृत्यु का भय सबसे...

विराम से आगे

हरदेव कृष्ण

image

किसी शायर ने लिखा है,"मौत का एक दिन मुअय्यन है, नींद क्यों रात भर आती नहीं?" हर जीव को मृत्यु का भय सबसे ज्यादा होता है। राहुल सांकृत्यायन ने लिखा है , "यदि कोई जीवन में अप्रिय वस्तु है, तो वह वस्तुतः मृत्यु नहीं , मृत्यु का भय है। मृत्यु हो जाने के बाद तो वह कोई विचारने की बात ही नहीं, मृत्यु जिस वक्त आती है , आमतौर से देखा जाता है कि मूर्च्छा उससे कुछ पहले ही पहुंच जाती है और मनुष्य मृत्यु के डरावने रुप को देख ही नहीं पाता। फिर भय और अप्रिय घटना का सवाल ही क्या हो सकता है? " कोई अचानक मर जाए तो उस का चेहरा हमारी आंख और दिमाग से हटता ही नहीं, उसके अन्तिम दर्शन के लिए जाते हैं। चलते फिरते लोगों पर किसी का ध्यान नहीं जाता, लेकिन उन्हीं में से कोई लाश में तबदील हो जाए तो सब की निगाहें उस पर केन्द्रित हो जाती हैं। मौत आती है तो कैसा लगता है? उसके बाद क्या होता है ? इसे कोई नहीं बता सकता। वास्तव में मौत से डर लगता ही इसलिए है कि यह व्यक्ति को हमारे बीच से हमेशा हमेशा के लिए जुदा कर देती है। लेकिन ऐसी भी घटनाएं पढ़ी व सुनी जा चुकी हैं जिसमें अमुक व्यक्ति मर गया , पर बाद में उसके प्राण लौट आए। उन सब का अनुभव लगभग एक सा ही था जैसे कि प्रकाश दिखाई देता है और मार्ग किसी सुरंग या नली जैसा नजर आता है। ऐसे ही वृतांतों का विवरण " इंटरनेशनल ऐसोसियशन फॉर नियर डेथ एक्सपिरिंयस स्टडी" ने प्रस्तुत किया है। एक पत्रिका " रसिसटेशन" इसी विषय पर सामग्री पकाशित करती है। ऐसे ही विवरण एक ब्रिटिश शोधकर्ता " सुरान ब्लॅकमोर " ने अपनी 84 पृष्ठ की एक पुस्तक " डांइग टू लाइव " में लिपिबद्ध किए है। चिकित्सा जगत के छात्र रेमण्ड मूडी ने अपनी पुस्तक , " लाईफ आफ्टर लाईफ" प्रकाशित की थी। इस में उन लोगों के साक्षात्कार हैं जो पुनर्जीवित हो गए थे। इसके सात साल बाद ऐसा ही अध्य्यन उन 147 बच्चों पर किया गया जिनकी हालत बहुत गंभीर थी। इनमें से 26 तो बिल्कुल मौत के नजदीक थे।

अब प्रश्न उठता है कि मरने के बाद आदमी जाता कहां है ? क्या सूक्ष्म रुप में वह आगे के सफर तय करता है? " एक संबुद्ध से किसी शिष्य ने पूछा , "मरने के बाद हम कहां जाते हैं?" इस पर उस संबुद्ध व्यक्ति ने उतर दिया ," इसका मुझे अनुभव नहीं है, मैं जीवित हूं, वही बता सकता हूं जो मुझे जीते जी अनुभव हो रहा है।" मृत्यु बाद के रहस्य जानने के लिए कोई इतना बेचैन हो सकता है कि अपने जीवन का अन्त कर डाले? लगभग दस साल पहले की घटना है, जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय के पीएचडी ( तृतीय वर्ष ) के 27 वर्षीय एक छात्र ने आत्महत्या कर डाली। अपने सुसाइड नोट में यह लिखा कि मुझे कोई मानसिक परेशानी नहीं है, मौत के बाद क्या होता है यही जानने के लिए आत्महत्या कर रहा हूं।

हर धर्म के लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं। उनका विश्वास है कि शरीर नष्ट होने पर भी दिवंगत किसी दुनिया में रहता है। मिस्त्र जैसी प्राचीन सभ्यता का विश्वास था कि मृत्यु एक लंबी निद्रा है। इस लिए उन्होंने शवों को संरक्षित किया, इस आशा के साथ कि एक दिन मृत व्यक्ति जी उठेगा। हिन्दु धर्म में मान्यता है कि शरीर छोड़ने पर आत्मा 13 दिनों तक इसी लोक में रहता है। इस्लाम के अनुसार जितनी भी रुहें कब्रों में आराम फरमा रही हैं कयामत के दिन उनका फैसला होगा। ऐसा ही विश्वास ईसाई धर्म का है। लोगों का विश्वास है कि मौत द्वारा बिछुड़ा हुआ शख्स अव्यक्त रुप में कहीं न कहीं विद्यमान रहता है। तभी तो हिन्दु लोग श्राद्ध करते हैं, हरिद्वार या गया जैसे तीर्थ स्थानों पर पिंडदान करते हैं। ईसाइ व मुस्लिम बिरादरी भी बिछुड़ी आत्माओं को सम्मान से याद करते हैं। चीन में छिंग मिंग नाम की परंपरा है जिसमें अपने पूर्वजों और मृत रिश्तेदारों को कब्रिस्तान में जाकर याद किया जाता है। ऐसे ही रीतिरिवाज विश्व की तमाम आदिवासियों व जनजातियों में भी देखे जा सकते हैं।

चिकित्सीय दृष्टि से एक ब्रिटिश शोधकर्ता ने लिखा है,"मौत एक प्रक्रिया है,एकल क्रिया नहीं।" उसके अनुसार पहले ब्रेन डेथ , फुल ब्रेन डेथ और अंत में व्होल डेथ होती है। एक भारतीय डॉक्टर मनीष का भी यही कहना है,"मृत्यु एक प्रकृया है और मृत होना उस प्रकृया का रुकना है।" वे एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं, "1950 के दशक तक नाड़ी और श्वसन क्रिया के रुकने को मृत्यु करार दिया जाता था,पचास के दशक में पश्चिम में "रीसस्सीटेशन" नाम की एक तकनीकि आई, इस की सहायता से उन व्यक्तियों को जीवित कर लिया गया जिनकी नाड़ी और श्वसन क्रिया बंद हो चुकी थी।' इस प्रणाली के अंर्तगत हृदय पर बिजली की मशीन से झटके दिए जाते हैं, कृत्रिम जीवन सहायक यन्त्रों व डॉयलेसिस आदि का इस्तेमाल किया जाता है। वैज्ञानिक "मृत्यु" को भी एक "व्याधि" समझते हैं और इसका इलाज ढूंढने में लगे हैं।

दार्शनिक पक्ष से देखें तो जीते जी हमारा शरीर बहुत कुछ भोगता है , गमीदृसर्दी, दुखदृसुख , ईष्यादृद्वेष आदि। लेकिन मरने के पश्चात इन से मुक्त हो जाता ह़ै। किसी से कोई स्पर्धा नहीं, शत्रु मित्र सब भाव तिरोहित हो जाते हैं। जब शरीर किसी भयंकर बीमारी, आघात अथवा सघन मानसिक दबाव से गुजरता हैं तब मौत ही उसे मुक्ति दिलवाती है। किसी लंबे रोग के उपरान्त मरे आदमी के बारे में अक्सर यही कहा जाता है," छूट गया।" यहीं से मानव को "इच्छा मृत्यु" ख्याल आया। जीना दूभर हो जाए तो क्यों न इससे छुटकारा पा लें? इच्छा मृत्यु के समर्थक कहते हैं -  मनुष्य को जीने का हक है तो उसे मरने का हक भी दिया जाना चाहिए। सब और से लाचार आदमी जो हर रोज मरता है, उसे मृत्यु अपनाने की छूट मिलनी चाहिए। महान दार्शनिक प्लेटो ने आत्महत्या करने वाले की कठोर शब्दों में निंदा की है, लेकिन इच्छामृत्यु को खारिज नहीं किया। उसका मत था कि अगर व्यक्तिय किसी आसाध्य रोग, घोर गरीबी या गंभीर दुख से बेहाल है तो बेशक वह अपनी मृत्यु चुनने का अधिकारी है। इसी तरह 'नीत्शे' ने भी कहा है कि व्यक्ति को अपना जीवन समाप्त करने का नैतिक अधिकार होना चाहिए।

मरने की तमन्ना अत्यधिक ऊब और तीव्र मानसिक आघात से भी हो सकती है। रामायण काल में जाएं तो वहां सीता धरती की गोद में समा जाती है। वाल्मीकि रामायण में पहले लक्ष्मण और बाद में राम द्वारा सरयू नदी में अपने प्राण त्यागने का उल्लेख है। शरभंग ऋषि और शबरी ने अग्नि में प्रवेश कर के जीवन का अंत किया था। महाभारत मे भी ऐसे विवरण मिलते हैं। भीष्म को इच्छा मृत्यु का वरदान प्राप्त था। सत्यवती ने स्वंय मृत्यु को गले से लगाया और माद्री ने भी आत्मदाह कर लिया था। अंत में पांडव और साथ में द्रौपदी मृत्यु का वरण करने के लिए हिमालय की ओर चले गए।

देखा जाए तो स्वेच्छा मृत्यु की धारणा नई नहीं है। सामाजिक व धार्मिक कारणों से इसे माना जाता रहा है। बहुत प्राचीन काल की बात है, जैन समाज की एक स्त्री 'मचिकब्बे' ने उस वक्त की एक धार्मिक प्रक्रिया "संल्लेखन" द्वारा मृत्यु को प्राप्त किया था। इसने कर्नाटक के श्रवण बेलगोला क्षेत्र में एक महीना कठोर उपवास कर अपने प्राणों को त्याग दिया था। अपने पति व बेटी की मौत से इस महिला के अन्दर इतना वैराग्य उत्पन्न हो गया कि इसने अपने गुरु से ' सन्यसन्' व्रत धारण कर लिया। इस व्रत के अनुसार अन्नदृजल धीरेदृधीरे बन्द कर दिया जाता था और किसी खुली चट्टान में मृत्यु आने तक एक ही मुद्रा में रहना पड़ता था। इसी क्षेत्र में कटवप्र नाम की पहाड़ी है जहां सन् 601 से लेकर 1600 तक , सल्लेखन् द्वारा मरने वालों की विशाल सूची है। इसी तरह सती प्रथा नाम की भयानक कुरीति को चलाया जा रहा था, सन् 87 में राजस्थान की एक युवती रुपकुंवर सती हो गई थी। प्रसिद्ध समाजशास्त्री प़ी ़ सी ़ जोशी के अनुसार - पहले सती प्रथा थी, मगर इसे आत्महत्या नहीं कहेंगे, यह एक तरह का कर्तव्य माना जाता था। कहते है कि प्रयाग में डूब मरने की प्रथा थी ,बनारस में आरे से कटवाने की और जगन्नाथ में रथयात्रा के दौरान रथ के नीचे आने की। कहा नहीं जा सकता इनके पीछे कारण क्या होगें?

सुपसिद्ध साहित्यकार स्व ़"विजयदान देथा" ने एक साक्षात्कार में कहा था , "यह निश्चित है कि मेरे अस्तित्व का अर्थ है 'पढ़ना लिखना', यही मेरा धर्म है, ईश्वर है - यही जीवन है, जिस क्षण यह पूरी तरह तय हो जाएगा कि मुझ से अब पढ़ा लिखा नहीं जाएगा - तब मेरे जीने की सार्थकता नहीं रहेगी  दस बारह गोली डायबिटीज की एक साथ लेकर सो जाऊंगा।" भूदृदान आन्दोलन के जनक बिनोबा भावे ने अपनी शारीरिक अक्षमता को देखते हुए मृत्यु का वरण लिया था। अगर इन बिन्दुओं के आधार पर "मर्सी कीलिंग" का कानून पास हो जाए तो मृत्युशैया पर पड़ा मरीज निदान के साथ दृसाथ डॉक्टर से "मौत" भी मांग सकता है। तब डॉक्टर सुखमय मृत्यु प्रदान करने के अधिकारी हो सकते हैं। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह सामाजिक समस्याएं पैदा होंगी, इस कानून का दुरुपयोग भी हो सकता है। भारतीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा इच्छामृत्यु को विधि सम्मत बनाने के ल्एि मुद्दा संविधान पीठ को भेजा जा चुका है जहां इसके सभी पहलुओं का अध्य्यन किया जाएगा।

अब थोड़ा सन्तों के नजरिए से देखें। कबीर ने अपने एक दोहे में लिखा है,"जीवन से मरना भला,जो मरि जानै कोय। मरने से पहिलै जो मरे,अजर रु अम्मर होय।" उनका एक और दोहा है, "कबीर जिस मरने ते जग डरै मेरे मन आनंदु।मरने ही ते पाईए पूरनु परमानंदु। गोरख कहते हैं - मरो वे जोगी मरो मरो मरन है मीठा तिस मरणी मरौ जिस मरणी गोरख मर दीठा। यह मरना वह मरना नहीं है जो आजकल आत्महत्याओं के रुप में हो रहा है। यह सन्त मत की एक प्रक्रिया है जिसमें साधक अपने ध्यान को तीसरे नेत्र पर केन्द्रित कर देता है। वह सुन्न समाधि की अवस्था को प्राप्त कर लेता है जिसे संतों की भाषा में "जीते जी मरना" कहा जाता है। कबीर का दावा है कि ऐसी स्थिति अगर प्राप्त हो जाए तो मृत्यु का भय सदा के लिए चला जाता है और निरंतर ऐसा अभ्यास करने से मोक्ष मिल जाता है। कुरान में भी एक आयत है दृ "मूतू कबलन्त मूतू" अर्थात मरने से पहले मर जाओ। आधुनिक सन्त ओशो ने भी ध्यान की इस पद्धति का समर्थन किया है।  एक फिल्मी गीत के कुछ बोल ध्यान करने योग्य है , " जिन्दगी तो बेवफा है एक दिन ठुकराएगी , मौत महबूबा है साथ लेकर जाएगी , मर के जीने की अदा जो दुनिया को सिखालाएगा , वो मुकद्दर का सिकंदर कहलाएगा।" यहां गीतकार का वही आशय नजर आता है जो कबीर व अन्य सन्तों का है। मसला मृत्यु के खौफ पर विजय पाने का है। एक संवेदनशील कवि ( शिशु ' रश्मि ' ) की पंक्तियां हैं - " वाल्मीकि कहता है , तुलसी भी लिखता है/ मौत एक शीशा है राम जिसमें दिखता है /सच बड़ा सख्त है जूती सा काटता है, इज्जत बचाता है , धोती बन जाता है/ मौत तो आराम है, आराम में ही राम है/ मौत की आशंका से फिर क्यों डर जाता हूं? "

मृत्यु पर शोध होते रहेंगे। वैज्ञानिक अमरत्व की खोज में लगे हैं। पर हमें यह याद रखना चाहिए कि मृत्यु अन्त नहीं है। बुद्ध मत में कहा है,"मौत जीवन का नहीं केवल शरीर का अन्त है।"। गीता में साफ कहा गया है कि आत्मा नष्ट नहीं होता, जैसे शरीर नए वस्त्र धारण करता है वैसे ही आत्मा एक नया शरीर धारण करता है। प्रसिद्ध विचारक दीपक चोपड़ा इसे समझाने के लिए एक सुन्दर उदाहरण देते हैं, "जल की एक बूंद जब सूखती है तो उसका अन्त नहीं हो जाता, वह वाष्प बनकर बादलों के समूह में शामिल हो जाती है।" कुदरत यही चाहती है कि आपको जो जीवन प्राप्त हुआ है इसका सम्मान करें। विनम्रता , धैर्य और सहनशीलता से पुरुषार्थ करते हुए एक एक दिन व्यतीत करें। अपनी शक्ति और सार्म्थय का सदुपयोग करें उसका दुरुपयोग भूल कर भी न करें , ताकि अन्तिम समय में आपको कोई पीड़ा या मलाल न रहे।

---

पताः- हरदेव कृष्ण, ग्राम व डाक- मल्लाह

पिनकोड-134102 (हरियाणा)

Mail:- hardevkrishan@gmail.com

सामग्रीस्त्रोतः-1 अहा जिंदगी (फरवरी,2007)—रामायण प्रसंग

2 द्वैमासिक स्त्रोत पत्रिका (मार्च-अप्रैल,1997) – जैनधर्म की संल्लेखन प्रथा

3 अमरउजाला, दैनिक ट्रिब्यून व अन्य पत्रपत्रिकाओं में प्रकाशित समाचार व सूचनाएं

COMMENTS

BLOGGER: 2
  1. लेख अच्छा है सही है जीवन के एक एक पल का सदुपयोग करना चाहिए .

    जवाब देंहटाएं
  2. लेख अच्छा है सही है जीवन के एक एक पल का सदुपयोग करना चाहिए .

    जवाब देंहटाएं
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: हरदेव कृष्ण का आलेख - विराम से आगे
हरदेव कृष्ण का आलेख - विराम से आगे
http://lh3.ggpht.com/-lgnTc1FeISY/U60WdeiYINI/AAAAAAAAZHo/GdD_5CSLZN8/image_thumb.png?imgmax=800
http://lh3.ggpht.com/-lgnTc1FeISY/U60WdeiYINI/AAAAAAAAZHo/GdD_5CSLZN8/s72-c/image_thumb.png?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2014/06/blog-post_9132.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2014/06/blog-post_9132.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content