राजकुमार यादव का यात्रा संस्मरण - अंडमान निकोबार : देश के महान क्रांतिकारियों की तप-स्थली

SHARE:

देश के महान क्रांतिकारियों की तप-स्थली कालापानी यात्रा संस्मरण राजकुमार यादव   प्रकृति की खूबसूरत वादियों में पहाड़ों से झरझर कर झरते झर...

देश के महान क्रांतिकारियों की तप-स्थली कालापानी यात्रा संस्मरण

clip_image002

राजकुमार यादव

 

clip_image004

प्रकृति की खूबसूरत वादियों में पहाड़ों से झरझर कर झरते झरने, बहती नदियों के प्रवाह मार्ग में चट्टानों से टकराकर कलकल करती जलधाराएँ , प्राकृतिक निर्मल और शांत झीलों तथा नैसर्गिक वनांचलों में भ्रमण करने के लिए प्रायः हम सभी का दिल सदा मचलता रहता है  यद्यपि ऐसे तो अनेक खूबसूरत पर्यटन स्थलों पर भ्रमण करने का अवसर मिला है। किन्तु इस बार समुद्री यात्रा से अंडमान – निकोबार द्वीप समूह के द्वीपों के तट पर पसरे पड़े आकर्षक बीचों को देखने के लिए मेरा मन हिचकोले मारने लगा। इसके लिए हम तीन मित्र परिवारों के बच्चों सहित ११ लोगों ने १७ जन. २०१४ की रात्रि को इंदौर से उड़ान भरी। सीधी हवाई यात्रा नहीं मिलने से हमें मुंबई और चेन्नई में ठहरना पड़ा। तीन टुकड़ों की उड़ान के बाद हम १९ जन. को सुबह पोर्ट ब्लेयर के स्वच्छ एवं पारदर्शी कांच समान नीले पानी के समुद्री तट पर पहुच गए।

पोर्ट ब्लेयर की प्रसिद्ध सेलुलर जेल : सर्वप्रथम हम अंडमान – निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में पराधीन भारतवर्ष के ऐतिहासिक ९० वर्षों के कालापानी के भयावने और रूह कंपकपाने वाले काले अध्याय से रूबरू हुए। गौरतलब है कि अंग्रेजों की हुकूमत के खिलाफ १० मई १८५७ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की ग़दर के बाद देश के २०० क्रांतिकारियों का पहला जत्था १० मार्च १८५८ को सजा के लिए कालापानी भेजा गया था। यहीं वह सेलुलर जेल है जहां चप्पे-चप्पे पर देश के अनेक क्रांतिवीर सूरमाओं की अनमोल जवानी में वतन पर मर-मिटने की अमिट निशानियाँ हैं। प्रारम्भ में यह सेलुलर जेल केन्द्र के टॉवर से सात षटकोणीय शाखाओं में विभक्त होकर तिमंजिला विशालकाय ईमारत थी। अब यहाँ तीन मात्र शाखाएँ हैं। इस जेल की ७ बाय १३ फिट और दस फिट ऊंची कोठारी में छत से एक फिट नीचे 3 बाय एक फिट का उजालदान है। यहाँ अनेक पीड़ादायक यातनाओं के साथ-साथ रात्रिकाल में बंदियों को मूत्र-विसर्जन के लिए कोठरी से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी जाती थी। उन्हें इस कार्य के लिए एक कटोरा दे दिया जाता था तथा नित्य-कर्म के लिए मात्र दिन में ही इजाजत थी। इस इमारत की ६९८ कोठरियों में महिला कैदियों सहित समस्त बंदियों को कारागृह में रखा जाता था। इमारत की एक कोठरी में महान क्रांतिकारी वीर सावरकर की तस्वीर को देख मैं अत्यंत अभिभूत हुआ और उन्हें सेल्यूट कर धन्य हुआ। दूसरे विश्वयुद्ध के समय आजाद हिन्द फौज के स्व. नेताजी सुभाषचन्द्र बोस ने यहाँ 30 मई, १९४३ को आजादी का तत्कालीन ध्वज फहराया था। ११ फर. १९७९ को भूतपूर्व प्र. मंत्री मोरारजी देसाई ने देश के क्रांतिकारियों की तप-स्थली इस जेल को राष्ट्रीय स्मारिका के रूप में राष्ट्र को समर्पित किया। इस स्मारक के संग्रहालय में देश के क्रांतिकारियों की ज़िल्लत से भरी जिन्दगी की प्रतिमाएं तथा रात्रि को लाइट एंड साउंड शो प्रोग्राम के बेक ग्राउंड में अभिनेता ओमपुरी, नसीरुद्दीन शाह तथा रजा मुराद की ओजस्वी आवाज हमें स्वाभिमानपूर्वक अपने इतिहास और संस्कृति की संरक्षा की अविचल प्रेरणा प्रदान करती है।

हेवलॉक द्वीप यात्रा : पोर्ट-ब्लेयर के पश्चात हमारा अगला पड़ाव रहस्य और रोमांच से भरी जहाज यात्रा द्वारा हेवलॉक द्वीप था। हेवलॉक द्वीप के समुद्री गर्भ में भी रहस्य से भरी अनेक खौफनाफ़ घटनाओं से सनी निस्सहाय कैदियों की बेदर्द आह और तड़प की मौजूदगी उफनती लहरों के कोलाहल के रूप में आज भी गुंजायमान है। कतिपय इतिहासकारों का मानना है कि जब समुद्री जहाजों से व्यापार-व्यवसाय का प्रसार प्रारंभ हुआ। प्रारंभ में पुर्तगीज, चीनी तथा अरब जहाजी व्यापारियों द्वारा अफ्रीकन दास-गुलामों को अपने जहाजों के दुर्घटनाग्रस्त होने पर यहाँ छोड़ दिया जाता था। आगे चलकर १७ वीं सदी में ब्रिटिश इंडिया कंपनी का इन द्वीपों की ओर ध्यान गया और तत्कालीन लेफ्टिनेंट आर्चिबाल्ड ब्लेयर के शासनकाल में हेवलॉक के चाथम, वाईपर तथा रास द्वीपों पर कब्ज़ा कर यहाँ से जहाजों द्वारा व्यापार करना प्रारंभ किया। सन १७८९ में अंडमान के चाथम द्वीप पर सबसे पहली कैदियों की बस्ती बसाई गई। इसी के समानांतर वाईपर और रास द्वीप पर भी कैदियों की बसाहट की गई। गौरतलब है कि केप्टन हेनरी मान द्वारा २२ जन. सन १८५८ को अंडमान द्वीप में यूनियन जैक पताका को फहराया गया था। तभी से भारतवर्ष में अंग्रेजो के शासनकाल की शुरुवाद हुई थी। द्वित्तीत विश्व-युध्द के समय विश्व की सार्वभौम सत्ता वाले ब्रिटेन को सन १९४२ में जापानियों ने करारी शिकस्त देकर उन्हें यहाँ से श्रीलंका तक खदेड़ दिया था। clip_image006

प्रतिशोधस्वरूप सन १९४५ में ब्रिटेन के बम-वर्षक विमानों ने श्रीलंका से उड़ान भरकर जापानी जहाजों को बुरी तरह ध्वस्त करना प्रारंभ कर दिया। जापानियों को उनके अधीन पराधीन हुए अंडमान के भारतवासियों पर जासूसी का संदेह हुआ। परिणामतः हजारों भारतियों को कैदी बनाकर कारागृहों में डाल दिया गया। जब ब्रिटेन के दबाव और खाद्यान्य संकट से भुखमरी फ़ैलने लगी। तब तिलमिलाते जापानियों ने अपनी जान बचाने के उद्देश्य से हेवलॉक के समुद्र में दिल दहलाने वाली खौफनाफ घटना को अंजाम दिया। जापानियों ने तीन जहाजों में ७०० से ज्यादा भारतियों को भरकर बंदुकों की बट से मार-मारकर समुद्र में जिन्दा फेंक दिया था तथा उनके मुख्यालय रास द्वीप पर ४४ भारतियों को गोलियों से बुरी तरह भूंन डाला था। ब्रिटेन के सेनानियों ने जापानियों की धज्जियाँ बिखेरने के पश्चात उन्हें वहा से भगाकर पुनः अंडमान पर कब्ज़ा कर लिया। इसी बीच अमेरिका द्वारा जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहरों पर किये गए परमाणु बम विस्फोट से सम्पूर्ण विश्व थर्रा उठा। करोड़ों मानव और जीव-जगत का नरसंहार होने के पश्चात् विश्व- संधि से युध्द विराम हुआ। तभी ब्रिटेन ने भी उनके द्वारा गुनाहगारों को बंदी बनाने के ‘पीनल कोड अधिनियम’ को वापस ले लिया और समस्त भारतीय बंदियों को पराधीन जीवन की दासता से मुक्त कर दिया था।

अंडमान में देखी अनोखी बाराटांग की गुफा

clip_image008

हिन्द महासागर के आगोश में बसा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह दक्षिण-पूर्वी हिमालय पर्वतमाला की शृंखलाबद्ध पहाड़ियों का वह अभिन्न अंग है, जहाँ इस शृंखला की ५७२ पहाड़ियां समुद्री-जल में ऊपर उभरकर सुन्दर-सुन्दर द्वीपरूपों में मन को मोहित करती हैं। कहने को तो इस प्रदेश को कालापानी कहा जाता है, किन्तु पर्यटन की अभीप्सा रखने वाले सैलानियों को यहाँ के लुभावने नीले समंदर के तटों पर बिखरता अद्वित्तीय नैसर्गिक सौन्दर्य अन्तःस्थल की गहराइयों में अपनी विशुद्ध छाप छोड़कर मन को असीम आनंद की तृप्ति से भर देता हैं। वैज्ञानिकों और भूगर्भ शास्त्रियों के मतानु सार यह पृथ्वीरूप सृष्टि लगभग दो अरब वर्ष पूर्व अस्तित्व में आई। कालांतर में पृथ्वी दो भागों जल और भूमि में विभक्त हो गई। हिम-युग काल के तदनंतर यह धरती प्राणी और वनस्पति जगत से फलीभूत होती गई। इस कायनात को बनाने वाले की अदृश्य शक्ति और उसकी मंशा को आज तक कोई नहीं जान पाया। यद्यपि वह सदैव प्राणी और वनस्पति जगत के हित में जीवन-दायिनी प्रेम की प्रसन्नता बरसाता आया है। किन्तु कभी-कभी यह मतवाला उग्र होकर जलजले, आंधी-तूफ़ान अथवा भूकम्पों के रूप में आकर जगत का विनाश करने से भी पीछे नहीं रहता। उसके दिए हुए भूकम्पों के झटकों के कारण ही यह भूमि सात टुकड़ों में तिड़ककर तथा आपस में दूर-दूर होकर समुद्र में सात महाद्वीपों के नाम से तैर रही है तथा इन महाद्वीपों के आसपास के सात अलग-अलग विविधताओं वाले जल के कारण ये सभी सात महासागरों का प्रादुर्भाव हुआ। संभवतः सदियों पूर्व पोर्ट ब्लेयर से लगभग १०० कि.मी. दूर भूगर्भिक हलचलों से धधकती हुई विस्फोटक ज्वाला से बना चूना पत्थर का लावा धरती का सीना चीरकर अंडमान के बाराटांग द्वीप क्षेत्र में खदबदाता हुआ आज भी जीवंत नजर आता है। गौरतलब है कि युगों-युगों पूर्व धरती में आई दरार से उद्भूत हुई यह बाराटांग द्वीप की गुफा लगभग आधा कि.मी. लम्बी, ७ से १५ फिट चौड़ी तथा लगभग ५० फिट ऊंची अँधेरी गुफा है। किन्तु कहीं-कहीं ऊपर से खुले झरोकों से झरते प्रकाश में कायनात द्वारा निर्मित विविध मूर्तिरूप आयामों को मिश्रित रंगों के शिला-खण्डों में इस अद्भुद और अद्वतीय गुफा का साक्षात्कार अपने आप में एक अलग ही दिव्य अनुभूति है | इस चित्तार्षक अनुभूति से मेरा अभिप्राय यह है कि कुछ शिला-खण्डों की मूर्ति-रूप आकृतियों में सदियों से हमारे मन में बिठाये देवी-देवताओं की झलक प्रकट होती है। एक शिला-खण्ड झूमर की भांति लटका हुआ है और ऐसा आभास होता है जैसे कि इंद्र-देव के एरावत के माथे से सात सूँडे निकल रही हैं। गौरतलब है कि अनेक भू-गर्भ शास्त्रियों तथा मनस्विदों ने गुफाओं में स्वमेव निर्मित आकृतियों के रहस्यों को उजागर करते हुए व्यक्त किया है कि, चूना पत्थर के पहाड़ों में ‘स्पिलियोथेम’ नामक पदार्थ दो तरह का होता है। जिन्हें स्टैलक्टाईट तथा स्टैलग्माईट कहा जाता है। वर्षा काल में गुफा की छत पर जमा हुआ चूना जब घुलकर गुफा की दरारों में से रिस-रिस कर कन्दराओं की गड्डे-खोचड़ों में परत दर परत जमता रहता है , तब इस जमावट से निर्मित आकृति को स्टैलक्टाईट कहा जाता है। यह प्रक्रिया निरंतर चलते रहने से ये आकृतियाँ धीरे-धीरे जमीन की ओर लम्बवत स्तम्भ के सदृश्य बढ़ती जाती है। इसी भांति जब ऊपर से चूना-पानी बूंदों के रूप में निरंतर टपक-टपककर जमीन पर पड़ने के पश्चात् यह चूना परत-दर-परत जमीन पर अपना अंश छोड़कर नीचे से ऊपर की ओर बढ़ता जाता है। तब यह प्रक्रिया स्टैलग्माईट कहलाइ जाती है। वैज्ञानिकों के मतानुसार गुफाओं में बनी आकृतियों में २० मिलीमीटर की परत जमने के लिए लगभग सौ वर्ष लग जाते है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऐसी गुफाएँ कितने युगों-युगों से विद्यमान हैं। कायनात को बनाने वाले इस अदृश्य शिल्पज्ञ की तराशी हुई इन अद्भुद आकृतियों की महिमा अपरम्पार और अकथनीय है। महू के पास शीतलामाता मंदिर तथा कजलीगड़, पचमढ़ी और शिलॉंग के पास चेरापूंजी आदि की गुफाओं में निर्मित आकृतियाँ इसी तथ्य को बयां करती हैं।

clip_image010

अंडमान द्वीप की अदभुद सामुद्रिक जल-क्रीड़ाएँ

clip_image012

पर्यटन स्थलों की अनुपम सौन्दर्यता के साथ यदि वहां सैलानियों के लिए कुछ खेल-क्रीड़ाओं की सुविधाएँ उपलब्ध हो जाएँ तो सैलनियों के आनंद में और भी इजाफा हो जाता है। अंडमान के पोर्ट-ब्लेयर और हेवलॉक द्वीपों पर सहल करते समय हम इस बात से अनजान और अनभिज्ञ थे कि यहाँ बोट राइडिंग के अलावा स्नोर्क्लिंग, स्कूबा डायविंग, सी-वाक् तथा ग्लास बोट के द्वारा गहरे समुद्र की तलहटी में विचरण करता रंगबिरंगा जल-संसार अपने दर्शन के लिए प्रतीक्षारत हो हमें बेसब्री से निहार रहा है। फिर क्या था, हम सब उतर गए हेवलॉक के एलिफेंटा बीच के पारदर्शी नीले समंदर में। यहाँ सबसे पहले ‘स्नोर्क्लिंग’ का लुत्फ़ उठाया। इस स्नोर्क्लिंग जलक्रीडा में हमें फ्लोटिंग ट्यूब पहनाकर आँखों पर एक चश्मा चड़ा दिया जाता है तथा मुख में जबड़ों के बीच विंड पाईप को दबाकर रखना पड़ता है। साथ में ले जाने वाला गोताखोर हमें समुद्र में लगभग आधा कि. मी. दूर तक सिर को पानी में डुबोये ले जाया जाता है। जहाँ हमें दिखाई देती है डिस्कवरी चैनल पर दिखाई देने वाली समुद्र के नीचे की अजब-गजब दुनिया | इसी अजब-गजब दुनिया का दर्शन ‘सी-वाक्’ द्वारा भी किया जाता है। इसमें सिर के ऊपर आक्सीजन से भरा हेलमेट पहना दिया जाता है तथा आँखों पर चश्मा और आप समुद्र की तलहटी में विचरते रहिये वहां का जलमग्न रंगीन मछलियों का नजारा देखने को। और हाँ, जो सैलानी पानी में उतरना नहीं चाहते, उन्हें मोटरबोट की तलहटी में 4 बाय ८ फिट की ग्लास लगी बोट में बैठाकर समुद्र तल पर घुमाया जाता है। तो, जनाब बिना पानी में उतरे भी सागर की पारदर्शी गहराई में झाँका जा सकता है। सागर की गहराई का अदभुद और आकर्षक जलसंसार देखना हो तो ‘स्कूबा डायविंग’ सर्वश्रेष्ठ है। किन्तु यह मात्र जवां और ज़ांबाज लोगो के लिए ही श्रेयस्कर है। इस स्कूबा डायविंग के लिए सर्वप्रथम लगभग २० मिनिट की मौखिक ट्रेनिंग में समुद्र के लगभग ४० फिट नीचे रहने पर अनेक तरह के दिशा-निर्देशों में विभिन्न हस्त-मुद्राओं के इशारों द्वारा आपस में वार्तालाप करने के कार्य को समझाया जाता है। समुद्र के तापमान से आपके शरीर के तापमान में तादात्म्य स्थापित हो सके। इसलिए पहले से ही गीला स्वीमिंग कास्च्यूम पहना दिया जाता है। इसके पश्चात् मुख पर मास्क, चश्मा तथा मुख को विंड पाईप के सहारे पीठ पर बंधे आक्सीजन सिलेंडर से लैस कर दिया जाता है। कुछ देर तक समुद्री पानी से अनुकूलता हो जाने पर गोताखोर आपको पकड़कर सहारा देते हुए ४० फिट नीचे जल-जगत की दिव्य दुनिया का दर्शन कराता है। इस अदभुद जल संसार की भीतर की तलहटी में लहराती रंगबिरंगी सुन्दर-सुन्दर कोरल रीफों , मछलियों तथा अनेक जल-जीवों को निहारने तथा स्वयं छूकर समुद्र के भीतर के रहस्य और रोमांच से भरे आनंद का अनुभव द्विवा-स्वप्न जैसा सा ही लगा। हेवलॉक के आप-पास के टापुओं में – नील द्वीप, ज्वाली बॉय, नार्थ-बे तथा स्वम हेवलॉक के अलग-अलग समुद्री तटों पर ‘स्कूबा डायविंग’ का लुत्फ़ उठाने के लिए विश्व स्तरीय अत्य-आधुनिक सुविधाओं से संपन्न हैं।

clip_image014

हमें सागर से घिरे इस द्वीप के तटों पर फैले कार्बियन कोव तथा वंडूर बीचों पर उफान लेती समुद्री लहरें जहाँ आ-आकर मन को मोहित करती है, वहीँ अनेक तरह की सामुद्रिक जल-क्रीड़ाएँ मन में अदभुद रोमांच पैदा करती है। गौरतलब है कार्बियन कोव समुद्र तट एशिया के सात सर्वक्श्रेष्ठ बीचों में से एक है। इसके साथ ही इसके समुद्री तट को साँपों का बसेरा भी कहा जाता है। हम यह जानकार सिहर गए कि विश्व के ४६ जहरीले सापों की प्रजातियों में से १३ प्रजाति के विषैले सांप जिसमें प्रसिध्द लातोकोडा भी यहाँ पाया जाता है। पोर्ट-ब्लेयर की अप्रितम सुन्दरता में चिड़िया टापू , ज्वाली बॉय आदि द्वीपों के पानी में विभिन्न प्रकार के रंगीन कोरल रीफ तथा विभिन्न प्रकार के संग्राहलयों से समुद्र के जल संसार में पाए जाने वाले जीव-जंतुओं की प्रजातियों तथा वनस्पतियों आदि की अदभुद जानकारियों से मन बड़ा प्रसन्न हुआ।

कालापानी: जनसामान्य में अंडमान – निकोबार प्रदेश अंग्रेजो के शासनकाल में कालापानी के नाम से जाना जाता था। संभवतः यहाँ के द्वीपों के चारों ओर दूर-दूर तक अत्यंत गहरे और लहराते समुद्र का ऊपरी तल गहरे नीले पानी जैसा दिखाई के कारण यह प्रदेश कालापानी के नाम से मशहूर हुआ। इस प्रदेश की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि माले देश से जुडी हुई है। पूर्व काल में यहाँ से दास - गुलामों का व्यापर होता था। माले भाषा में इन द्वीपों का नाम हंडूमान से चलकर हंदुमान और आगे चलकर अंडमान प्रचलित हुआ। ऐतिहासिक संदर्भोंनुसार प्रसिद्द चीनी यात्री ईत्सिंग ने ६७२ ईसवीं में यहाँ की यात्रा की थी। ईत्सिंग तथा अन्य यात्रियों के संस्मरणों द्वारा इतिहासकारों ने यहाँ के निवासियों को पाषाण युगीन नरभक्षी व्यक्त किया है। इस प्रदेश में छोटे-बड़े कुल ५७२ द्वीप है। जिसमे से मात्र 38 द्वीपों पर मनुष्यों का निवास है। आधुनिक मानव सभ्यता से वंचित इस द्वीप समूह के तीन जिलों – अंडमान, नार्थ एंड मिडिल अंडमान तथा निकोबार में यहाँ छः प्रकार की – जारवा, सेंटीलिटीज, शौम्पेन, ओंगी, अंडमानीज तथा निकोबारी आदिम जनजातियाँ रहती हैं। इन सभी का मुख्य भोजन सूअर, मछली, सीपी, केंकड़ा और कंदमूल है। आज भी इन खूंखार आदिम जनजातियाँ का प्रमुख हथियार धनुष, तीर-कमान है।

clip_image016

COMMENTS

BLOGGER: 2
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: राजकुमार यादव का यात्रा संस्मरण - अंडमान निकोबार : देश के महान क्रांतिकारियों की तप-स्थली
राजकुमार यादव का यात्रा संस्मरण - अंडमान निकोबार : देश के महान क्रांतिकारियों की तप-स्थली
http://lh6.ggpht.com/-o1L_tfJ9iM0/VCGugfnXmlI/AAAAAAAAaqQ/CnV0xWgdKVo/clip_image002_thumb1.jpg?imgmax=800
http://lh6.ggpht.com/-o1L_tfJ9iM0/VCGugfnXmlI/AAAAAAAAaqQ/CnV0xWgdKVo/s72-c/clip_image002_thumb1.jpg?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2014/09/blog-post_6.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2014/09/blog-post_6.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content