डूबते राष्ट्र, ग्रीस का संदेश

SHARE:

सिकंदर महान के देश यूनान का दीवाला क्यों निकल रहा है . एक पड़ताल.   प्रमोद भार्गव     पूंजीवादी के प्रति शीर्षक से मुक्तिबोध की एक कविता ...

image

सिकंदर महान के देश यूनान का दीवाला क्यों निकल रहा है. एक पड़ताल.

 
प्रमोद भार्गव

    पूंजीवादी के प्रति शीर्षक से मुक्तिबोध की एक कविता है,'तेरा घ्वंस,केवल एक तेरा अर्थ।' पूंजीवादी आर्थिक साम्राज्यवाद का विंध्वंस अब प्रकट रूप में देखने में आने लगा है। जिस यूरोप की धरती से इस साम्राज्य के विस्तार का तंत्र फैला,उसी यूरोप के एक छोटे देश ग्रीस ने पूंजीवादी आर्थिक उदारवाद की अजगरी गुंजलक की गिरफ्त में आकर अपनी आर्थिक हैसियत चौपट कर दी है। क्योंकि उसे अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से लिया ड़ेढ़ अरब यूरो कर्ज चुकाना है। अगर वह ऐसा नहीं कर पाता तो दिवालिया घोषित किया जा सकता है। दूसरी तरफ याूरोपीयन सेंट्रल बैंक ने भी ग्रीस को आपातकालीन निधि देने से इनकार कर दिया है। जिसका असर वैश्विक अर्थव्यस्था पर दिखाई देने लगे है। भारत समेत दुनिया के शेयर बाजार गिर गए हैं। इस हालात के चलते अब ग्रीस को यूरो जोन से भी बाहर होना पड़ सकता है। इस जोन में 16 देश शामिल हैं,जिनमें एक ही मुद्रा यूरो का चलन है। ग्रीस को इस कर्ज संकट का शिकार इसलिए होना पड़ा,क्योंकि उसने अपनी आर्थिक हैसियत से कहीं ज्यादा खर्च करना शुरू कर दिया था।


यूरोपीय देश होने के बावजूद ग्रीस कभी साम्राज्यवादी देश नहीं रहा। किंतु पूंजीवाद का हिमायती जरूर रहा। मानव समाज में जो पहले पहल आधुनिक सभ्यता और आर्थिक समृद्धि पनपी उनमें ग्रीस अग्रणी देशों में रहा है। आर्थिक उदारवाद ने 1990 के बाद जब वैश्विक गति पकड़ी तो ग्रीस भी आर्थक साम्राज्यवाद का अंधा अनुयायी हो गया। नतीजतन अमेरिका,ब्रिटेन और फ्रांस ने ग्रीस में अपनी आवारा पूंजी लगा दी। समृद्धि के भ्रम में बोये इन बबूल के बीजों ने ग्रीस में पतन की नींव डाल दी। ग्रीस की देशज अर्थव्यवस्था की जड़ें इस पूंजी के दीमक ने चाटना शुरू कर दीं। घरेलू उद्योग धंधे चौपट हो गए और ग्रीस का आर्थिक स्वावलंबन घटता गया। वह विदेशी पूंजी और उत्पादों पर निर्भर हो गया। गोया, ग्रीस पर 340 अरब यूरो कर्ज चढ़ गया,जो उसके सकल घरेलू उत्पाद से कहीं बहुत ज्यादा था। लिहाजा हालात इतने बद्तर हो गए कि उसे बाध्य होकर कर्जों से मुक्ति के लिए उन विश्वस्तरीय संपत्तियों की नीलामी के लिए इश्तहार देने पड़े,जिनकी उसने वैश्विक पूंजी को ललचाने के लिए आधारशिला रखी थी।

लेकिन हैरानी में डालने वाली बात यह रही कि उसके हवाई अड्डों,बंदरगाहों,रेलवे स्टेशनों और ऐतिहासिक इमारतों का कोई खरीददार नहीं मिला। इस हतप्रभ स्थिति से सामना करने के बाद ग्रीस ने अब पूंजीवादी अभिशाप से छुटकारे के लिए जनता के जबरदस्त विरोध के बावजूद संसद में वह कानून पारित कर दिया है,जिसके मार्फत प्रशासनिक खर्चों में पर्याप्त कटौती की जा कर आर्थिक व्यवस्था को संतुलित बनाया जा सके। क्योंकि ग्रीस के पास वेतन और पेंशन देने के लायक धन ही नहीं है। ज्यादातर बैंकों में ताले डाल दिए गए हैं और एटीएम से 60 यूरो से ज्यादा की धनराशि निकाली नहीं जा सकती है। नतीजतन एटीएम के आगे लंबी कतारें लगी हैं। यही नहीं  लोक कल्याण की ज्यादातर योजनाएं बंद कर दी गई है। ग्रीस के इस हालात निर्माण में 1990 में आए भूकंप और भ्रष्टाचार प्रमुख कारण रहे हैं। भूकंप से जो तबाही हुई उसके चलते पर्यटन उद्योग प्रभावित हुआ,जो ग्रीस की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार था। आर्थिक दिवाले के चलते उसका जहाजरानी से जुड़ा व्यापार भी चौपट हो गया है।


    दुनिया में काल की दो अवधारणाएं हैं। पश्चिमी मान्यता के अनुसार,काल की धारणा एक रेखीय है। अर्थात उसका आदि भी है और अंत भी। जबकि भारतीय अवधारणा वृत्तीय है। मसलन उसका आदि व अंत नहीं है। वह निरंतर है। चक्रीय है। पूंजीवादी देश काल की योरोपीय मान्यता के अनुगामी हैं। इन देशों ने पहले राजनीतिक साम्राज्यवाद के जरिए दुनिया को लूटा और अब आर्थिक साम्राज्यवाद के जरिए दुनिया का आर्थिक दोहन करने में लगे हैं। दरअसल ये देश पिछली कुछ शताब्दियों से वैश्विक पूंजी का नाभिस्थल बने हुए हैं। अपनी आर्थिक साम्राज्यवादी नीतियों को व्यावसायिक अंजाम देने के नजरिए से इन्होंने बहुराष्ट्रीय कंपनियों की मजबूत सरंचना की और कंपनियों के माध्ययम से तीसरी दुनिया के देशों में नवउदारवादी अर्थव्यस्था के तहत बड़े स्तर पर पूंजीनिवेश किया। इस निवेश का बड़ा हिस्सा प्राकृतिक संपदा के दोहन से जुड़ा है। निवेश के बाद खनिज के उत्खनन व विक्रय की प्रक्रिया निरंतर हो जाती है तो इस पूंजी का मूल धन मुनाफे के साथ निवेशकर्ता देश में लौटना शुरू हो जाता है। इससे इन देशों की केंद्रीयकृत जमा पूंजी में और-और इजाफा होने लगता है। नतीजतन ये देश पूंजीवाद की सफलता का डंका दुनिया में पीटते रहते है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसी नीतियों को अंजाम देते हैं,जो इन देशों के हित सरंक्षण करने वाली हों। ऐसा ये इसलिए कर पाते है,क्योंकि संयुक्त राष्ट्र,विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रय मुद्रा कोष जैसी संस्थाएं पूंजीवादी देशों के कब्जे में हैं। इन्हीं नीतियों को ये देश विकासशील देशों पर थोपकर अपने आर्थिक हित साधते हैं।
    ग्रीस ने वैश्विक पूंजी निवेश को आमंत्रित करके अपनी देशज अर्थव्यस्था के संसाधनों को खतरे में डाल दिया। विकास की इस एक रेखीय अवधारणा ने ग्रीस के प्रति व्यक्ति आय को असंतुलित किया। राजनीति और प्रशासन से जूड़े लोगों के वेतन,भत्तों और खर्चों में बेतरदीब वृद्धि कर दी गई। जिससे उनकी क्रय शक्ति बढ़े और वे बहुराष्ट्रीय कंपनियों के भौतिक सुविधाएं परोसने वाले उत्पाद व उपकरणों को खरीद सकें। भौतिक वैभव,भोग लालसा और आर्थिक मोर्चे पर अमेरिका-ब्रिटेन जैसा बनने की इस तीव्र अकांक्षा ने ग्रीस की जड़ों में मट्ठा घोल दिया। इससे उबरने के लिए उसने अपनी हवाई व रेल जैसी बुनियादी सुविधाओं और औद्योगिक ठिकानों को बेचने अथवा गिरवी रखने के विज्ञापन भी दिए,लेकिन खरीदार नहीं मिले। दरअसल उदारवादी नीतियों की यह विशेषता रही है कि इन नीतियों का क्रियान्वयन करने वाले देशों की करीब एक तिहाई आबादी पर सारे राजनीतिक,प्रशासनिक और औद्योगिक तंत्र का कब्जा हो जाता है। ये उपाय इसलिए किए जाते हैं, ताकि वह आबादी इन भौतिक संसाधनों के भोग-उपभोग की आदि हो जाए,जिनके केंद्र में वैश्विक पूंजी गतिशील है


    ग्रीस में आर्थिक उदारवादी सामा्रज्य का ढहना इस बात का संकेत है कि विकास की ऊहापोह और जल्दबाजी में हम विकास का जो पूंजीवादी मॉडल तैयार कर रहे हैं,वह एक अभिशापित विनाश यात्रा से ज्यादा कुछ नहीं है। वैसे भी इस विकास के मूल में जो निहितार्थ अंतर्निहित हैं,उनका मकसद पूंजीवादी विकास के बहाने किसी भी देश की जनता को भोग-विलास की कुच्रकी प्रवृत्तियों का आदि बनाकर उनके हाड़-मांस से रक्त निचोड़ना है। क्योंकि इस सामा्रज्य का विस्तार खून-पसीने की कमाई का शोषण और प्राकृतिक संपदा के दोहन बिना संभव ही नहीं है ? बावजूद ग्रीस पर उदारवाद एवं बाजारवाद की शर्तें थोपी जा रही हैं। यूरोपियन सेंट्रल बैंक-यूरोपियन कमीशन,जिसे त्रिग्ूट नाम से भी जाना जाता है ने ग्रीस को कर्ज देने के बाबत शर्त लगाई है कि वह खर्चों की कटौती के साथ पेंशन में भारी कटौती करे और परोक्ष कर बढ़ाए।  जबकि वहां की सरकार इन शर्तों को ग्रीस का अपमान मान रही है।

इसलिए वहां के वामपंथी प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास ने त्रिगुट के प्रस्ताव को नकारते हुए जनमत संग्रह की बात कही है। यह रायसुमारी पांच जुलाई को की जाएगी।


    हमारे देश में भी विदेशी पूंजी का प्रवाह व दबाव निरंतर बढ़ रहा है। यहां तक की इसे आदर्श माना जाने लगा है। इस भ्रमक आर्दश स्थिति को स्थापित करने के लिए निजी संपत्ति का साम्राज्य खड़ा करने वाले औद्योगिक धरानों के साथ कुछ अर्थशास्त्रियों और  योजनाकारों का एक समूह खड़ा हो गया है। इस समूह का तकाजा है कि प्रजातांत्रिक व्यवस्था में सबसे बड़ा मूल्य पूंजी है। यही वह समूह है जो चंद गुलाबी अखबारों के माध्यम से यह वातावरण बनाने में लगा है कि व्यक्तिगत आर्थिक उपलब्धियां ही सर्वोपरि हैं। उनके अर्जन के स्त्रोत फिर भले ही शोषणकारी व भ्रष्ट आचरण से जुड़े हों ? कथित बुद्धिजीवियों का यह समूह यह जताने में लगा है कि कृषि भूमि या अन्य किस्म की भूमियां ऐसी संपत्तियां हैं,जिनका व्यवसायीकरण अति अवशयक है,किंतु दुर्भाग्यवश ये जमीनें ऐसे लोगों के हाथ में हैं,जो अपढ़,अक्षम व अकुशल हैं।

लिहाजा कुशल व व्यवसायी लोगों को भूमि का अधिग्रहण करके हस्तांतरण किया जाना जरूरी है। नरेंद्र मोदी सरकार इसीलिए भूमि अधिग्रहण विधेयक में बदलाव लाना चाहती है। लेकिन अब भारत को ग्रीस के पतन से सबक लेने की जरूरत है। हालांकि भारत के ग्रीस से ज्यादा गहरे आर्थिक संबंध नहीं हैं,क्योंकि ग्रीस न तो उत्पादक देश है और न ही अब उपभोक्ता देश रह गया है। लिहाजा भारत की उससे प्रगाढ़ता नहीं रही है। हालांकि भूमण्डलीय अवधारणा के चलते भारत में जो विदेशी आवारा पूंजीनिवेश का नया दौर शुरू हुआ है,उससे भारत की देशज अर्थव्यस्था के चौपट हो जाने की आशंकाएं ही ज्यादा हैं। लिहाजा ग्रीस का संदेश भारत के लिए एक चेतावनी है,जिसे गंभीरता से लेने की जरूरत है।

 

प्रमोद भार्गव
लेखक/पत्रकार
शब्दार्थ 49,श्रीराम कॉलोनी
शिवपुरी म.प्र.
मो. 09425488224
फोन 07492 232007
   
लेखक प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार है।

COMMENTS

BLOGGER
नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: डूबते राष्ट्र, ग्रीस का संदेश
डूबते राष्ट्र, ग्रीस का संदेश
http://lh3.googleusercontent.com/-5_xcpxVw6ac/VZZqVVGhUeI/AAAAAAAAknY/Shqa7mXQjNY/image%25255B3%25255D.png?imgmax=800
http://lh3.googleusercontent.com/-5_xcpxVw6ac/VZZqVVGhUeI/AAAAAAAAknY/Shqa7mXQjNY/s72-c/image%25255B3%25255D.png?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2015/07/blog-post_0.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2015/07/blog-post_0.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content