नेताजी सुभाष चंद्र बोस - मृत्यु के रहस्य से उठता पर्दा

SHARE:

तृणमूल और भाजपा ही इन फाइलों को खोलने का श्रेय ले सकते हैं, क्योंकि बंगाल के वामपंथी दल और केंद्र में लंबे समय तक सत्ता में रही कांग्रेस ...

सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु का रहस्य

तृणमूल और भाजपा ही इन फाइलों को खोलने का श्रेय ले सकते हैं, क्योंकि बंगाल के वामपंथी दल और केंद्र में लंबे समय तक सत्ता में रही कांग्रेस तो वही राजनीतिक दल हैं, जो अपनी कमजोरियों के चलते नेताजी की मौत को गोपनीय बनाए रखना चाहते हैं।

प्रमोद भार्गव

आजादी के 68 साल बाद भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की रहस्यमयी मौत से पर्दा कोई सरकार नहीं उठा पाई। तीन जांच आयोग बैठे,बावजूद राज अपनी जगह कायम रहा। अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन 64 फाइलों को खोल दिया है,जिन्हें लेकर ये आशंकाएं प्रगट होती रही हैं कि इनमें नेताजी की जीवन-मृत्यु के अनसुलझे रहस्यों के सूत्र छिपे हैं। गोया इस पर्दे की उठने की शुरूआत हो गई है। 12,744 पन्नों के इन दस्तावेजों की आरंभिक पड़ताल से ये संकेत तो मिले हैं कि नेताजी 1945 में हुई हवाई दुर्घटना के बाद भी जीवित थे। साथ ही यह जानकारी भी मिली है कि बंगाल के कांग्रेसी मुख्यमंत्री सिद्धार्थ शंकर रे के कार्यकाल में 34 फाइलें नष्ट भी की गई हैं, साथ ही नेताजी के परिजनों की स्वतंत्रता के बाद भी जासूसी होती रही है। इन फाइलों के सार्वजनिक हो जाने के बाद अब केंद्र सरकार पर यह नैतिक दबाव बढ़ गया है कि वह भी उन 134 फाइलों से पर्दा उठा दे, जो केंद्र की गोपनीय सूची व निगरानी में हैं। दरअसल तृणमूल और भाजपा ही इन फाइलों को खोलने का श्रेय ले सकते हैं, क्योंकि बंगाल के वामपंथी दल और केंद्र में लंबे समय तक सत्ता में रही कांग्रेस तो वही राजनीतिक दल हैं, जो अपनी कमजोरियों के चलते नेताजी की मौत को गोपनीय बनाए रखना चाहते हैं।

नेताजी की मौत की जांच तीन आयोग कर चुके हैं। 1956 में बैठे पहले आयोग के अध्यक्ष शाहनाबाज खां थे। दूसरा 1974 में अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति जीडी खोसला के नेतृत्व में बैठा और 2000 में बने तीसरे आयोग के अध्यक्ष एएन मुखर्जी थे। इन तीनों आयोगों की जांच मौत के संदर्भ में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची। तीनों में से किसी आयोग ने ताइहोकू के उस हवाई अड्ढे के अधिकारियों से पूछताछ नहीं की, जहां यह दुर्घटना हुई थी। ताइहोकू को अब ताइवान के नाम से जाना जाता है। दरअसल ताइवान के हवाई अधिकारी इस दुर्घटना का होना ही नहीं मानते हैं। मुखर्जी आयोग लंदन के ब्रिटिश अभिलेखागार में जरूर पहुंचा था,जहां नेताजी के लापता होने के रहस्य से जुड़े कुछ दस्तावेज सुरक्षित हैं। किंतु अभिलेखागार के अधिकारी ह्यूगतोये और लॉर्ड पीटर आर्चर ने यह कहकर दस्तावेज दिखाने से इनकार कर दिया कि 'सुरक्षा कारणों के चलते 2021 से पहले नेताजी से जुड़े कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाए जा सकते हैं।' बावजूद यह माना जाता है कि इस रिपोर्ट को संसद के पटल पर जस की तस रख दिया जाता है तो रहस्य के कई सूत्र उद्घाटित हो जाएंगे। क्योंकि यह आयोग अटलबिहारी वाजपेयी सरकार में बना था। किंतु रिपोर्ट पूरी होने से पहले वाजपेयी सरकार गिर गई थी।

फॉरबर्ड ब्लॉक के सांसद रहे प्रो समर गुहा ने अपने स्तर पर नेताजी की मौत से जुड़े रहस्यों की गंभीरता से पड़ताल की थी। इस निचोड़ से संबंधित उनकी किताब 'नेताजी सुभाष जीवित या मृत' आई थी। यह उनकी अंग्रेजी में लिखी किताब 'नेताजी सुभाष लाइव एंड डेथ' का हिंदी अनुवाद थी। किताब में शुरू के दोनों आयोगों के निष्कर्षों की भी समीक्षा की गई है। गुहा कि किताब में यह स्पष्ट है कि कथित हवाई दुर्घटना हुई ही नहीं थी। ताइवान के अधिकारी भी इस तथ्य की पुष्टि करते हैं। अब फाइलों से झड़ रही धूल से भी खुलासा हो रहा है कि नेताजी 1947 तक जीवित थे। गुहा ने उन दस्तावेजों का भी अध्ययन किया है,जो 1942 से 1947 तक भारत-ब्रिटिश संबंधों पर रोशनी डालते हैं। इनके अनुसार, ब्रितानिया हुकूमत को अपने गुप्तचरों से पता चला कि जापान सरकार द्वारा 18 अगस्त 1945 को ताइहाकू में हुई हवाई दुर्घटना में सुभाष बोस की मृत्यु का जो समाचार जारी किया है,वह असत्य है। इन दस्तावेजों में भारत के तत्कालीन वायसराय लार्ड वैवल,उनकी परिषद् के ग्रहमंत्री आरएफ मुडी एवं वायसराय के निजी सचिव इवेन जेन्किस की टिप्पणियों में दर्ज चिंता यह जताती है कि 'आखिर सुभाष कहां छिपे हैं,उन्हें कैसे पकड़ा जाए और उन्हें युद्ध अपराधी ठहराकर कहां मुकदमा चलाया जाए ?

समर गुहा के अनुसार, घुरी राष्ट्रों की निर्णायक पराजय के बाद नेताजी बच निकले थे। उन्होंने रूस में शरण ली। लेकिन रूस का रुख उनके प्रति सहानुभूति वाला नहीं रहा। लिहाजा उन्हें लगा कि वे एक जाल से निकलकर दूसरे जंजाल में फंस गए हैं। तब उन्होंने नेहरू को एक गुप्त संदेश भेजकर अनुरोध किया कि उन्हें रूस के शिंकजे से मुक्त कराने का उपाय करें। नेहरू महत्वाकांक्षी थे। उनकी सत्ता प्राप्ति की इच्छा को लार्ड माउंट पहले ही जान गए थे। इसलिए उन्होंने नेहरू को सचेत कर दिया था कि सुभाष की भारत वापिसी का अर्थ होगा कि वे अपनी जनता में गहरी लोकप्रियता के चलते भारत के प्रधानमंत्री चुन लिए जाएंगे ?

इस कश्मकश से उबरने के उपाय के चलते नेहरू ने तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली (जुलाई 1945 से अक्टूबर 1991) को एक गुप्त पत्र लिखकर संदेश भेजा। इसका मजमून है, 'हम जानते हैं कि आपके युद्ध अपराधी सुभाष बोस को स्टालिन ने रूस की सीमा में प्रवेश की अनुमति दे दी है। यह राजनीतिक शरण देकर रूस ने मित्र राष्ट्रों के आपसी समझौते का उल्लंघन किया है। यह सीधे तौर पर रूस का धोखा है,क्योंकि वह अमेरिका व ब्रिटेन का साथी है। अतः कृपया इसे संज्ञान में लें।' यह पत्र आसफ अली के घर 26 अगस्त 1945 को लिखाया गया। इसे टाइप नेहरू के मेरठ के आशुलिपीक श्यामलाल जैन ने किया था। यह रहस्योद्घाटन खुद जैन ने जीडी खोसला आयोग को किया था। इस पत्र की प्रति आयोग की रिपोर्ट के साथ प्रदीप बोस की किताब 'सुभाष बोस एंड इंडिया टुडे- न्यू ट्राइस्ट विद डेस्टिनी' में भी दर्ज है। यह छोटा पत्र, बड़े सवाल खड़े करता है। आखिर यह जानकारी नेहरू को किसने दी ? क्या यह जानकारी सिर्फ नेहरू के पास थी ? या उन्होंने इसे गांधी और पटेल के साथ भी साझा किया था। ? यदि किया था तो इसे क्यों दबाकर रखा गया ? हालांकि एक फाइल में दर्ज जानकारी से पता चलता है कि गांधी को नेताजी की मौत पर भरोसा नहीं था। क्योंकि नेताजी की कथित मौत के आठ माह बाद गांधी ने बंगाल में एक प्रार्थना सभा में कहा था कि मुझे भरोसा है नेताजी जिंदा हैं। चार माह बाद उन्होंने एक लेख लिखा था,जिसमें उल्लेख था कि निराधार भावना पर विश्वास नहीं किया जा सकता है।

इन फाइलों के खुलासे के बाद जो तथ्य सामने आ रहे हैं,उनके परिप्रेक्ष्य में कांग्रेस और वामदलों के प्रवक्ता कह रहे है कि नेताजी से जुड़ी फाइलों को गुप्त सूची से हटाना कांग्रेस और भाजपा की मिलीभगत का परिणाम है। यदि देश के एक महानायक की मृत्यु के रहस्य से पर्दा कांग्रेस और तृणमूल मिलकर उठा रहे हैं,तो इसमें बुराई क्या है ? अवाम को यह पता चलना ही चाहिए कि एक राष्ट्रप्रेमी की मौत के रहस्य को किन व्यक्तिगत स्वार्थों और राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए दबाया गया ? इसलिए अब केंद्र सरकार को भी बिना देर किए उन 134 फाइलों को सार्वजनिक कर देना चाहिए,जो गोपनीयता के दायरे में होने के चलते धूल खा रही हैं। दरअसल कांग्रेस फाइलों में दर्ज तथ्यों से इसलिए परेशान है,क्योंकि इनके जग जाहिर होने से नेहरू की सत्ता लोलुपता और सुभाष के प्रति विद्वेष भाव सामने आएंगे और वामदल इसलिए सकते में हैं,क्योंकि वे उस रूस के निष्ठावान अनुयायी हैं,जिस पर आशंका है कि उसके तानाशाह स्टालिन ने नेताजी को अमानवीय यातनाएं देकर साइबेरिया में मौत के मुकाम तक पहुंचाया। नेताजी की प्रपौत्री राजश्री चौधरी ने कहा भी है कि यदि संसद में मुखर्जी आयोग की रिपोर्ट संपादित किए बिना रख दी जाती है तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। भाजपा के लिए ममता ने रास्ता खोल दिया है,लिहाजा वह अवसर का लाभ उठाते हुए फाइलें सार्वजनिक करके अपना चुनावी वादा भी पूरा कर सकती है।

प्रमोद भार्गव

लेखक/पत्रकार

शब्दार्थ 49,श्रीराम कॉलोनी

शिवपुरी म.प्र.

मो. 09425488224

फोन 07492 232007

लेखक वरिष्ठ साहित्यकार और पत्रकार हैं।

COMMENTS

BLOGGER
नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: नेताजी सुभाष चंद्र बोस - मृत्यु के रहस्य से उठता पर्दा
नेताजी सुभाष चंद्र बोस - मृत्यु के रहस्य से उठता पर्दा
http://lh3.googleusercontent.com/-Z7ZXddGPE5Y/Vf-YbFeETfI/AAAAAAAAm-Y/e7NKiQAdRQw/image_thumb%25255B2%25255D.png?imgmax=800
http://lh3.googleusercontent.com/-Z7ZXddGPE5Y/Vf-YbFeETfI/AAAAAAAAm-Y/e7NKiQAdRQw/s72-c/image_thumb%25255B2%25255D.png?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2015/09/blog-post_642.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2015/09/blog-post_642.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content