पारूल भार्गव का आलेख - लक्ष्मी के कई रूप

SHARE:

संदर्भः धन-देवी लक्षमी पूजा व दीपावली पर्व पर विशेष लक्ष्मी के कई रूप धन-धान्य,सुख-समृद्धि और खुशहाली देने वाली देवी हैं,लक्ष्मी। पारंपरिक ...

संदर्भः धन-देवी लक्षमी पूजा व दीपावली पर्व पर विशेष

लक्ष्मी के कई रूप

धन-धान्य,सुख-समृद्धि और खुशहाली देने वाली देवी हैं,लक्ष्मी। पारंपरिक रूप में मुख्य तौर से लक्ष्मी को आठ रूपों में पूजा जाता है। सिद्धि की प्राप्ती कराने वाली इन अष्टलक्ष्मी स्वरूपों का हालांकि कोई मानक तो नहीं है,लेकिन मुख्य तौर से इन्हें निम्न नामों से जाना एवं पूजा जाता है। इसके अतिरिक्त और भी कुछ रूपों में लक्ष्मी को पूजा जाता है। लक्ष्मी के सभी रूपों के साथ मनुष्य की विभिंत्र इच्छाओं की पूर्ति के संदर्भ जुड़े हुए हैं और इसी आधार पर उनके नाम रखे गए हैं।

आदि लक्ष्मी- पौराणिक संर्दभों के अनुसार आदि लक्ष्मी जीवन देने वाली प्रथम जननी है। इन्हें आदि शक्ति के नाम से भी जाना जाता है। देव-दानव,मनुष्य सभी इन शक्तियों के आगे अज्ञानी हैं। ब्रह्म पुराण के अनुसार आदि लक्ष्मी से ही अंबिका विष्णु,लक्ष्मी,ब्रह्मा, सरस्वती और शिव की उत्पत्ति हुई। बाद में आदि लक्ष्मी ने सरस्वती को ब्रह्मा से लक्ष्मी को विष्णु से तथा अंबिका को शिव से वैवाहिक बंधन में बांधा। फिर ये दोनों दंपत्ति ब्रह्मण्ड को बनाने,रचने और स्थिर रखने का कार्य करने निकल पड़े। आदि शक्ति,तीन गुण, रज,तम और सत्व का अविर्भाव लिए होती है। इनमें से रज को महालक्ष्मी,तम को महाकाली एवं सत्व को महासरस्वती के रूप में अवतरित होने की बात कही गई है।

महालक्ष्मी- आदि लक्ष्मी से अलग महालक्ष्मी के स्वरूप को समझ पाना भक्तों के लिए सरल होता है। ये प्रकृति के सौम्य तथा उदार भाव की प्रतिनिधि होते हैं। लक्ष्मी पति विष्णु संसार का पालन करते हैं,जिसमें लक्ष्मी धन,बुद्धि तथा शक्ति द्वारा योगदान देती हैं। यहूदी एवं ईसाई परंपरा के अनुसार दुनिया बनाने वाले ईश्वर 'येहवाह' के प्रज्ञा एवं वैभव का अमूर्त रूप सोफिया या सकीना नामक देवियां भी इस रूप से कफी समानता रखती हैं।

गज लक्ष्मी-कई चित्रों,मूर्तियों आदि में लक्ष्मी के स्वरूप पर जल वर्षा करते दो हाथी नर एवं मादा दिखाई देते हैं। ये हाथी 'दिग्गज' के आठ जोड़ों में से एक होते हैं,जो कि ब्रह्मणड के आठ कोनों पर स्थित रहकर आकाश के आठ कोनों को संभाले हुए हैं। ये लक्ष्मी के कृपा पात्र हैं। गज अर्थात हाथी को शक्ति,श्री तथा राजश्री वैभव से युक्त प्राणी माना गया है। गज को वर्षा करने वाले मेघों तथा उर्वरता का भी प्रतीक माना जाता है। इस तरह से उर्वरता तथा समृद्धि की देवी लक्ष्मी के सहचर हैं। इनके साथ लक्ष्मी का स्वरूप गज लक्ष्मी के नाम से जाना जाता है।

धन लक्ष्मी- भविष्य को सुखी बनाने के लिए प्रत्येक मनुष्य संपदा तथा संपत्ति की कामना करता है। इसी कामना को पूरा करती हैं,धन लक्ष्मी। पौराणिक संदर्भों के अनुसार राजकुमारी पद्मावती जो लक्ष्मी का ही अवतार मानी जाती हैं से विवाह करने के लिए विष्णु को देवताओं के खंचाजी कुबेर से धन उधार लेना पड़ा। कुबेर ने शर्त रख दी कि जब तक विष्णु ब्याज सहित पूरा धन नहीं चुका देते,उन्हें धरती पर ही रहना होगा। इस शर्त से देवता परेशान हो गए,क्योंकि ब्याज काफी ज्यादा था। अतः उन्होंने धन लक्ष्मी से मदद मांगी। धन लक्ष्मी ने मदद की और उसी दिन से विष्णु को दरिद्र नरायण के नाम से भी जाना गया।

धान्य लक्ष्मी- अनाज की कमी को घर से दूर रखने वाली और रसोई घर को हमेशा भरा रखने वाली,जिसे शक्ति के रूप में पूजा जाता है उसे धान्य लक्ष्मी कहते है। द्रोपदी को हमेशा भोजन से भरा रहने वाला पात्र धान्य लक्ष्मी ने ही आर्शीवाद स्वरूप दिया था। धान्य लक्ष्मी हर वर्ग,वर्ण तथा स्तर के मनुष्य की क्षुधा पूर्ति करती हैं। वे उन लोगों से प्रसन्न रहती हैं,जो अन्न का सम्मान करते हैं और भोजन को आदर देकर ग्रहण करते हैं।

राज लक्ष्मी-राजयोग नसीब से मिलता है,ऐसा लोगों का मानना है। लगभग हर धर्म में राजसी वैभव प्रदान करने वाली एक देवी होती है। इस संदर्भ में हिंदू मान्यताओं के अनुसार राज लक्ष्मी को पूजा जाता है। राज लक्ष्मी किसी भी व्यक्ति को शक्ति,वैभव तथा समस्त राजसी सुखों का मालिक बनाती है।

गृह लक्ष्मी- गृह लक्ष्मी का निवास हर घर में होता है। ये मकान में प्रेम तथा जीवंतता का संचार कर उसे घर बनाती हैं। इनकी अनुपस्थिति में घर कलह,झगड़ों,निराशा आदि से भर जाता है। गृहस्वामिनी को इनका प्रतीक माना जाता है। इसीलिए बहू गृह प्रवेश के समय धान के कटोरे को पैर से स्पर्श कर या कुमकुम से चरण चिन्ह बनाकर प्रवेश करती है। ऐसा करने को समृद्धियों के आने व बुराईयों के घर से विदा हो जाने का प्रतीक माना जाता है। जहां गृहस्वामिनी की कद्र न हो,गृह लक्ष्मी उस घर को त्याग देती है।

सौंदर्य लक्ष्मी-ब्रह्मा की पुत्री 'रति' दिखने में बेहद साधारण थी। कोई भी पुरूष,देवता या दानव उसकी ओर आकर्षित नहीं होता था। अतः उसने सौंदर्य की लक्ष्मी से मदद की गुहार लगाई। सौंदर्य लक्ष्मी ने उसे वारदान स्वरूप सौलह श्रृंगार की जानकारी दी,जिन्हें धारण करते ही रति तीनों लोकों में सबसे सुंदर युवती बन गई तथा प्रेम के देवता 'मन्मथ' का ह्दय जीतने में सफल हुई। इस प्रकार सौंदर्य लक्ष्मी सुंदरता का वरदान देने वाली है।

भाग्य लक्ष्मी-ऐसी मान्यता है कि बच्चे के जन्म के 6 दिन बाद भाग्य लक्ष्मी स्वयं आकर बच्चे के भाल पर उसका भाग्य लिखकर जाती है। इसी मान्यता के चलते भारत के कुछ क्षेत्रों में उस स्थान को जहां नवजात सोया होता है,सफाई कर,रंगोली से सजाकर रखा जाता है। साथ ही वहां स्लेट-चॉक या कॉपी-पेन भी रखा जाता है,ताकि भाग्य लक्ष्मी बच्चे का भाग्य लिख सके। भाग्य लक्ष्मी मनुष्य की किस्मत बदल सकती हैं। वे राजा को रंक तथा रंक को राजा बना सकती हैं।

संतान लक्ष्मी-प्राणियों को उर्वरता तथा वंश वृद्धि का वरदान देती है,संतान लक्ष्मी। संतान लक्ष्मी स्त्री को सृजन का वरदान देती है तथा छोटे बच्चों की बिमारियों से रक्षा करती हैं। बंगाल में बिल्लियों अथवा मादा शेर को इनका प्रतीक माना जाता है,क्योंकि ये दोनों ही अपने बच्चों का पालन-पोषण अकेले के बल पर करती है।

वीर लक्ष्मी-जीवन की हर परिस्थिति या शत्रु का साहस से सामना करने का बल और तेज ये प्रदान करती हैं। इन्हें वैष्णोदेवी के नाम से भी पूजा जाता है। ये शेर की सवारी करती हैं तथा मां दुर्गा के समान अस्त्र-शास्त्रों से सुसज्जित रहती हैं।

गो लक्ष्मी-गाय को भारतीय समाज में मां का दर्जा दिया गया है,क्योंकि एक मां की तरह ही वह भी निस्वार्थ भाव से मनुष्य के पालन-पोषण के लिए ढेर सारी सुविधाएं जुटाती है। इसलिए इन्हें गो लक्ष्मी के रूप में पूजा जाता है। पुराणों में कामधेनु का भी वर्णन है,जो प्राणीमात्र की समस्त इच्छाएं पूर्ण करती है।

विद्या लक्ष्मी-ज्ञान को धन में बदलने का वरदान देने वाली देवी है,विद्या लक्ष्मी। सरस्वती की ही तरह ये भी विद्या तथा कलाओं की देवी हैं। जहां सरस्वती शुद्ध वैचारिक ज्ञान देने वाली है,विद्या लक्ष्मी ज्ञान द्वारा भौतिक समृद्धि के रास्ते खोलती है।

आरोग्य लक्ष्मी-स्वास्थ्य जीवन का सबसे बड़ा वरदान है और स्वास्थ्य सहित संपन्न जीवन जीने की कामना से पूजा जाता है 'आरोग्य लक्ष्मी' को। समुद्र मंथन में से विष्णु के अवतार तथा आयुर्वेद के जनक धन्वंतरि के साथ निकली आरोग्य लक्ष्मी जीवन को स्वास्थ्य तथा सुखी रहने का वरदान देती है।

कड़क लक्ष्मी- लक्ष्मी जी का यह रूप अधिकांशतः ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा जाता है। जब भी समाज में कहीं किसी स्त्री के साथ दुर्व्यव्हार होता है,कड़क लक्ष्मी समाज को अपना कठोर स्वरूप दिखाती है एवं लोगों को व्याधियों तथा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में भक्त उनकी पूजा-पाठ कर तथा कठोर नियमों का पालन कर उनका को्रध शांत करते हैं। अपनी गलती के लिए माफी मांगकर उसे न दोहराने का संकल्प लेते हैं।

इस प्रकार लक्ष्मी के ये सारे स्वरूप जीव मात्र द्वारा सुख समृद्धि की कामना से पूजे जाते हैं। ये सभी स्वरूप नम्रता,धैर्य,मेहनत,बुद्धिमत्ता,सभ्यता,शांति आदि गुणों को अपने आचरण में उतारने की सीख देते हैं। वे बताते है कि छल-कपट,बुराई,बैर,द्वैष तथा अंहकार जैसी बुराईयों को पालने वाले मनुष्य के लिए उन्नति के सभी रास्ते बंद हो जाते हैं। लक्ष्मी भी ऐसे लोगों के पास नहीं आती। अतः लक्ष्मी का साम्पीय चाहिए तो उपरोक्त गुणों को आचरण में उतारिए।

--

 

पारूल भार्गव

शब्दार्थ 49,श्रीराम कॉलोनी

शिवपुरी म.प्र.

COMMENTS

BLOGGER
नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: पारूल भार्गव का आलेख - लक्ष्मी के कई रूप
पारूल भार्गव का आलेख - लक्ष्मी के कई रूप
http://lh3.googleusercontent.com/-UNCF-Qo0C9o/VjzZqB-szNI/AAAAAAAAoXg/Irmic0zDfPY/image%25255B9%25255D.png?imgmax=800
http://lh3.googleusercontent.com/-UNCF-Qo0C9o/VjzZqB-szNI/AAAAAAAAoXg/Irmic0zDfPY/s72-c/image%25255B9%25255D.png?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2015/11/blog-post_59.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2015/11/blog-post_59.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content