महावीर सरन जैन का आलेख - वैश्विक चेतना तथा भारतीय संस्कृति

SHARE:

प्रोफेसर महावीर सरन जैन भारतीय संस्कृति और चिन्तन सहिष्णु, उदार एवं गुणग्राही रहा है। गुरुदेव टैगोर ने इसे तथा भारतीय जनमानस को महामानव...


प्रोफेसर महावीर सरन जैन

भारतीय संस्कृति और चिन्तन सहिष्णु, उदार एवं गुणग्राही रहा है। गुरुदेव टैगोर ने इसे तथा भारतीय जनमानस को महामानव सागर की संज्ञा दी थी। भारतीय संस्कृति और चिन्तन की सबसे बड़ी विशेषता विविधताओं को अपनाना, उनकी मान्यता और स्वीकृति है। भारतीय संस्कृति भी भारतीय जनमानस की भाँति महासागर है जिसमें अनेक सांस्कृतिक धाराएँ समय-समय पर विभिन्न स्रोतों से आती रही हैं और भारतीय संस्कृति रूपी महासागर में विलीन होती रही हैं। एकता में अनेकता तथा अनेकता में एकता के कारण एकता का धागा विभिन्न प्रकार और रंगों के फूलों को गूँथकर माला का आकार देता रहा है।

 इस विशाल भारत देश के हम भारतवासी अनेक भाषाएँ बोलते हैं। इस विशाल भारत देश के हम भारतवासी अनेक धर्मों के उपासक हैं। इस विशाल भारत देश के हम भारतवासी अनेक उपासना पद्धतियों की पूजा करते हैं। इस्लाम तथा ईसाई धर्मों के आने के पहले भी हमारे यहाँ 06 प्रकार के भिन्न भिन्न तथाकथित आस्तिक दर्शन धाराएँ रहीं हैं। इन तथाकथित 06 भिन्न आस्तिक दर्शनों के अलावा जैन, बौद्ध, चार्वाक आदि आदि अनेक ऐसे दर्शन और धर्म रहे हैं जिनको वैदिक ऋषियों ने नास्तिक उपाधि से नवाजा। इनको नास्तिक कहने का मूल कारण यह था कि इन दर्शनों एवं धर्मों का स्रोत वैदिक धारा नहीं अपितु श्रमण धारा थी।

श्रमण संस्कृति की अनेक मान्यताओं और विश्वासों को भारत की संस्कृति की प्रत्येक दर्शन और धर्म ने ग्रहण किया है। उदाहरण के लिए वैदिक संस्कृति में पूजा नहीं थी। वहाँ पूजा के स्थान पर केवल यज्ञ होते थे। आज भी हिन्दू धर्म के सनातनी लोग पूजा करते हैं तथा आर्यसमाजी यज्ञ करते हैं। आज के विचारकों को आग्रहविहीन एवं तटस्थ भावमना यह विचार करना चाहिए कि भारतीय संस्कृति की जिस परम्परा ने वर्णाश्रम व्यवस्था एवं श्रोतस्मार्त धर्म को अंगीकार किया, उसका मूल क्या है। इसी प्रकार भारतीय संस्कृति की जिस परम्परा को नास्तिक कहा गया, उसका मूल क्या है। इन दो परम्पराओं में एक को वैदिक अथवा ब्राह्मण तथा दूसरी को समण अथवा श्रमण नाम से अभिहित किया गया है।

प्राकृत समण शब्द के संस्कृत में तीन रूप मिलते हैं – (1) श्रमण (2) समन (3) शमन। श्रमण का अर्थ परिश्रम करना। यह अर्थ इस परम्परा की इस मान्यता को प्रकट करता है कि कोई अन्य हमारा भाग्य विधाता नहीं है। व्यक्ति अपना विकास अपने परिश्रम से स्वयं ही कर सकता है। व्यक्ति ही अपने सुख का कर्ता है। व्यक्ति ही अपने दुख का कर्ता है। समन का अर्थ है =  समता भाव। सभी को आत्मवत् समझना। सबके साथ आत्मवत् आचरण करना। समाज के प्रत्येक सदस्य को समान मानना। किसी को श्रेष्ठ तथा किसी को हीन न मानना। जाति तथा वर्ण व्यवस्था में विश्वास न करना। शमन का अर्थ है अपनी वृत्तियों को संयमित करना। परिग्रह की सीमा का निर्धारण करना। इसका शास्त्रीय शब्द है = परिग्रहपरिमाणव्रत का पालन करना।

वैदिक अथवा ब्राह्मण के भी तीन परिच्छेदक अभिलक्षण हैं। (1) यज्ञ करना जिसका आधुनिक नाम हवन करना है। (2) कर्ता रूप में ईश्वर की मान्यता। सब कुछ ईश्वर के ही आधीन है। (3) नियति अथवा भाग्यवाद में विश्वास करना।

समन एवं वैदिक परम्पराओं के अभिलक्षण अब घुलमिल गए हैं। व्यक्ति हवन भी करता है तथा मंदिर में जाकर पूजा भी करता है। कर्मवाद को भी मानता है और भाग्यवाद को भी मानता है। यह इसका प्रमाण है कि भारतीय संस्कृति उदार, गुणग्राही, समन्वयशील रही है।

आज हम आतंकवाद और कट्टरवाद के तीव्र और भयानक झंझावात से गुजर रहे हैं। आज हम ऐसे मोड़ पर खड़े हैं कि एक ओर विश्व संस्कृति के प्रसार के कारण बाजार की शक्तियाँ देशों की सीमाओं को समाप्त कर रही हैं तथा इनके कारण राष्ट्रवाद के स्थान पर अन्तरराष्ट्रीय चेतना का विकास हो रहा है, वहीं दूसरी ओर धर्म, मजहब अथवा रिलीज़न के नाम पर अजीब तरह का खूनी आतंकवाद और कट्टरवाद पनप रहा है। इस खूनी आतंकवाद और कट्टरवाद का धर्म अथवा मजहब अथवा रिलीजन से दूर-दूर तक कोई सम्बंध नहीं है। मगर यह कैसी अजीब, अचरजकारी और विचित्र बात है कि आतंक और कट्टरवाद का सारा खूनी खेल धर्म अथवा मजहब अथवा रिलीजन के ही नाम पर हो रहा है।

आधुनिक चिन्तन ने ब्रह्माण्ड की परिकल्पना एक विराट मशीन के रूप में की है। जीवन की प्रगति और विकास के लिए, मशीनों के द्वारा अधिक उत्पादन करने को अनिवार्य मान लिया गया है। प्रत्येक देश की सरकार अपने नागरिकों को इस विकास का झुनझुना दिखाने और पकड़ाने का खेल खेल रही है। सरकारों का सारा विकास 24 घंटे बिजली की उपलब्धता और चमचमाती सड़कों का जाल बिछाने के प्रयासों तक सिमटकर रह गया है। औद्योगिक घरानों के हितों को सम्पादित करने में सरकारें व्यस्त हैं। सारे के सारे देश मशीनों के द्वारा अधिक से अधिक उत्पादन करने, मशीनों के द्वारा उत्पादित सामान की खपत के लिए मंडियों की तलाश करने, अधिक से अधिक पूँजी जुटाने की दौड़ में शामिल हैं। इसके लिए प्रकृति का निर्मम दोहन किया जा रहा है। कारखानों का जहरीला धूँआ हवा को जहरीली बना रहा है। कारखानों से निकला जहर हमारी नदियों के पानी को जहरीला बना रहा है। कारखानों से उत्पादिक रसायनिक खाद ने हमारी जमीन को जहरीला बना दिया है। ऐसे विकास से क्या लाभ जिसके कारण आदमी न तो साफ हवा में साँस ले सके, न साफ पानी पी सके और न स्वस्थ रोटी तथा सब्जी खा सके। बाजारवाद और तथाकथित विकास ने हाथ मिलाकर हवा, पानी, जमीन को जहरीला बना दिया है।

इसके समाधान का रास्ता क्या है। विश्व की समस्त सरकारों और शक्तियों को आने वाली पीढ़ियों की जिन्दगी के लिए आतंकवाद और कट्टरवाद का खूनी खेल खेलना छोड़ना होगा। विश्व की समस्त सरकारों और शक्तियों को विश्व की कल्पना एक विराट मशीन के रूप में करने की विचारधारा को छोड़ना होगा। परस्पर सहयोग एवं अन्योन्याश्रित व्यवस्था की भावना को अंगीकार करना होगा। जिओ और जीने दो का मूल मंत्र जपना होगा। विश्व की कल्पना एक परिवार के रूप में करनी होगी। यह मानना होगा कि हम सब इस विश्व रूपी जहाज पर सवार सहयात्री हैं। संसार एक परिवार है। हम सबको मिलजुलकर रहना होगा। हम सबको मिल-बाँटकर खाना होगा। नया अर्थशास्त्र बनाना होगा। केवल अधिक पूँजी जोड़ने वाले विकास के मॉडल को तिलांजलि देनी होगी। समावेशी विकास और मर्यादित उपभोग के मॉडल का वरण करना होगा।
उपभोग की अमर्यादित लालसा कभी भी तृप्त नहीं हो सकती। इसका कारण यह है कि कामनाओं और इच्छाओं का कोई अन्त नहीं हैं। वे आकाश के समान अनन्त हैं। अमर्यादित उपभोग विनाश का मार्ग है। यदि इस पर नियंत्रण नहीं किया गया तथा यदि मनुष्य नें अपने उपभोग की सीमा का निर्धारण नहीं किया और अपनी कामनाओं पर संयम की लगाम नहीं लगाई तो विकास और उन्नति तथा प्रगति का तो सवाल ही नहीं उठता, हमारा तथा आपका अर्थात मानव मात्र तथा जीव मात्र के अस्तित्व के लिए भी भयानक खतरा बन जाएगा। सह-अस्तित्व की भावना की स्वीकृति तथा तदनुरूप आचरण से ही हमारी पृथ्वी स्वर्ग बन सकती है।

प्रोफेसर महावीर सरन जैन, सेवा निवृत्त निदेशक, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान


Professor Mahavir Saran Jain                                 
( Retired Director, Central Institute Of Hindi )
Address:
India:  Address:   Sushila Kunj, 123, Hari Enclave, Chandpur Road, Buland Shahr-203001, India.         
                 
USA :  Address: 855 De Anza Court, Milpitas CA 95035 - 4504

Email:     mahavirsaranjain@gmail.com

COMMENTS

BLOGGER
नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: महावीर सरन जैन का आलेख - वैश्विक चेतना तथा भारतीय संस्कृति
महावीर सरन जैन का आलेख - वैश्विक चेतना तथा भारतीय संस्कृति
https://3.bp.blogspot.com/-gY2x1Y2oUCw/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAAA/E7BGmIIKJ4g/s120-c/photo.jpg
https://3.bp.blogspot.com/-gY2x1Y2oUCw/AAAAAAAAAAI/AAAAAAAAAAA/E7BGmIIKJ4g/s72-c/photo.jpg
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2015/12/blog-post_78.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2015/12/blog-post_78.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content