महिला मुक्ति कितनी दूर कितनी पास / सुशील कुमार शर्मा

SHARE:

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हमारे पास यह सुनिश्चित करने का मौका है कि महिलाएं किस तरह भारत तथा  विश्व में समानता के लिए संघर्ष ...

image

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हमारे पास यह सुनिश्चित करने का मौका है कि महिलाएं किस तरह भारत तथा  विश्व में समानता के लिए संघर्ष रत हैं। नारी का स्वभाव सरलतम से लेकर जटिलतम परिस्थितियों एवं अंतर्विरोधों का समन्वय है। पुरुष पक्षधर समाज जब भी नारी स्वतंत्रता व नारी विमर्श की बात करता है तो पहले अपने अहंकार के बचाव के सारे रास्ते सामने रख कर बात करता है।

वर्तमान में विकास के सारे रास्ते तकनीकी एवं  सामाजिक क्रांतियों के रास्ते से होकर गुजर रहे हैं। अभिव्यक्ति की ताकत ने 18 शताब्दी की मूक बधिर महिला विमर्श को संघर्ष की राह दिखाई है। साहित्य ने हमेशा सामाजिक वर्जनाओं एवं प्रतिबंधों को तोड़ा है लेकिन स्त्री विमर्श में साहित्य उतना मुखर नहीं रहा है क्योंकि साहित्य में पुरुष प्रतिनिधित्व हमेशा से हावी रहा है। यद्यपि आज भारत के सन्दर्भ में मध्यम वर्गीय एवं दलित महिलायें न केवल शिक्षित हो रही हैं बल्कि बोलने एवं लिखने भी लगी है।

वर्तमान में महिलाएं बोलने एवं अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में किसी से नहीं डरती हैं। वर्तमान में जे.एन.यू.में जो घटना घटी उसमें दोनों विचार धारा की महिलाओं ने मुखरता के साथ अपनी बातें रखीं हालाँकि उन्हें इसके लिए पुरुष प्रधान समाज द्वारा अनेक यौनिक उपाधियों से नवाजा गया।

भारतीय महिलाएं समान अवसरों के लिए संघर्षरत हैं चाहे वो शहर की अति विस्तृत महत्वकांक्षी महिला हो या गाँवों की अनपढ़ अशिक्षित महिला आज सब अपने संघर्ष को अंजाम तक पहुँचाने में लगी हुई हैं। वर्तमान काल नारी मुक्ति का संक्रमण काल है.पुरानी पुरुष अधिवादी विचार धारा तिरोहित हो रही है एवं  नई समान अवसर वाली सोच पनप रही है। हालांकि पुरानी वर्जनाओं के टूटने से समाज में द्वन्द है लेकिन समाज पुरानी कुरीतियों को त्यागने को तैयार है भले ही इस परिवर्तनकी गति बहुत धीमी क्यों न रही हो।

अनेक वर्गों धर्मों एवं जाति समूहों में बटें भारतीय समाज में स्त्री सिर्फ देह के रूप में चिन्हित है |जन्म से मृत्यु तक सिर्फ उसे दान एवं भोग की वस्तु समझा गया हैं। उसकी मानसिक एवं शारीरिक शक्तियों को निस्तेज कर उसका शोषण स्वयं उसके समूह ने पुरुष मानसिकता के साथ मिल कर किया है। महादेवी वर्मा ने अपनी पुस्तक "श्रंखला की कड़ियाँ "में महिलाओं को अपने अस्तित्व पर गर्व करने की  सीख दी है। उन्होंने महिलाओं को ओचित्य पूर्ण ढंग से अपने सामाजिक एवं राजनैतिक अधिकारों की प्राप्ति के लिए  संघर्ष करने की सलाह दी है। उन्होंने महिलाओं को यौन मुक्तता से बचने एवं  अपनी नारी गरिमा को बचाने एवं उस पर गर्व करने की बात कही है।

बाज़ार वाद के कारण स्त्री देह और अधिक कमाऊ हो गई है यौनिक स्वच्छंदता के कारण बाज़ार में स्त्री देह का भरपूर प्रयोग किया जाने लगा है एवं इसे महिला मुक्ति व  महिलाओं के सामान अवसर प्राप्त करने के संघर्ष से जोड़ा जाने लगा है। महिला मुक्ति आंदोलन को बाज़ारी ताकतों ने जकड लिया है। बाजार में आज हर वर्ग में महिला की सकारात्मक सहभागिता को सिर्फ उसके यौनिक आकर्षण में बदल दिया है। पश्चिमी संस्कृति का अनुसरण स्त्री स्वतंत्रता का पर्याय माना जाने लगा है तर्क है कि अगर पुरुष स्वछन्दता का अनुसरण कर सकता है तो स्त्री क्यों नहीं ?स्त्री विमर्श हमेशा पुरुषों से तुलना से शुरू होकर पुरुषों से कमतर स्त्री आंकलन पर समाप्त हो जाता है स्त्री कभी भी किसी स्तर पर पुरुष से अलग अस्तित्व में नहीं आंकी जा सकी है।

स्त्री विमर्श जो स्त्री को पुरुषों के बराबर अवसर एवं सम्मान दिलाने के उदेश्य से आगे बढ़ा था यह आज उसकी देह के आसपास आकर सिमट गया है। स्त्री विमर्श शहरों के बलात्कारों ,घरेलू हिंसा  की ख़बरों फैशन एवं नौकरियों की तलाश तक सीमित हो  कर रह गया है। महिला शिक्षा ,आर्थिक आत्म निर्भरता सामाजिक कुरीतियों जिनमें महिला शोषण होता है गाँवों की महिलाओं के अधिकारों के संघर्ष पर सीमित औपचारिक चर्चा होती है। वर्तमान दौर की मानसिकता स्त्री स्वाधीनता की नहीं वरन उस स्वाधीनता की चर्चा से लाभ उठाने की बन गई है। आज किसी दलित महिला का बलात्कार पूरे मीडिया एवं राजनीति को हिला कर रख देता है यही किसी दलित महिला की कोई खास उपलब्धि सिर्फ एक कोने की चार लाइन की खबर भी नहीं बन पाती है। विभिन्न क्षेत्रों में सफल महिलाओं को कोई नही सुनना चाहता न उनसे कुछ सीखना चाहता लेकिन वालीवुड क़ी रंगीन हीरोइनों को सब जानते हैं। इसका मुख्य कारण मीडिया का बाज़ारीकरण है जो पुरुष की अतृप्त यौन संतृप्ति के लिये स्त्री देह परोसता है।

स्त्री मुक्ति का मार्ग स्त्री के संघर्ष मे ही निहित है सिमोन ने लिखा है “स्त्री पैदा नहीं होती बनाई जाती है “ सदियों से पुरुष अपनी जरूरतों एवं स्वार्थों के अनुसार उसको गढ़ता है। सिमोन ने स्त्री परतंत्रता का सबसे बड़ा जनक विवाह को माना है। उन्होंने लिखा है "विवाह स्त्री को पुरुष की गुलाम एवं  घर की सम्राज्ञी बनाता है। विवाह स्त्री को प्रार्थी का रूप देता है। "

प्रसिद्ध लेखिका प्रभा खेतान का मानना है कि स्त्री को भूमंडली करण के कारण बेहद नुकसान उठाना पड़ रहा है उसे बेहद आकर्षक उत्पाद में बदल दिया गया है। भारत में स्त्री की आर्थिक स्वतंत्रता पर्याप्त नहीं है बल्कि राजनैतिक एवं  सामाजिक समानता जरूरी है।

समानता के संघर्ष में स्त्री विकास अभी दूर की कौड़ी लग रहा है। इस धीमे विकास का विश्लेषण किया जाए तो हम पायेंगे कि मुख्य वजह लिंग असमानता की सोच एवं महिलाओं के विरुद्ध हिंसा तथा सामाजिक स्वास्थ्य एवं आर्थिक स्तर पर औरत का शोषण जारी है। महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध हिंसा को कैसे रोका जाये ये सभी राष्ट्रों की एक मूलभूत समस्या है। पांच स्तर पर हम इसका निदान कर सकते हैं।

1.महिला हिंसा रोकने के लिए मानसिक चुनौती स्वीकार करनी होगी।

2.महिलाओं को पारिवारिक एवं राष्ट्र के निर्णयों में भागीदार बनाना होगा।

3.रूढ़िवादी कुप्रथाओं को मिटाना होगा.

4.सकारात्मक ,सामान एवं सम्मान के सम्बन्ध स्थापित करने होंगे।

5.लिंग समानता की मानसिकता को बढावा देना होगा

स्त्री शिक्षा को मानवीय नजरिये से सामान अवसर मिलने चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। उद्योग एवं सरकारें स्त्री शिक्षा के प्रति उदासीन दिख रहे हैं। बदलते वक्त ने महिलाओं को आर्थिक ,शैक्षिक रूप से थोड़ा सशक्त जरूर किया है लेकिन अभी भी उनपर दोहरी जिम्मेवारी है। बाहर का काम देखने के बाद परिवार एवं बच्चों की देखभाल ,खाना बनाना ,बुजुर्गों की सेवा इत्यादि काम आज भी महिलाओं की जिम्मेवारी में हैं।

अब कुछ आंकड़े

1. माँ बनने के बाद 40 %महिलायें नौकरी छोड़ कर बच्चों को पालने का फैसला मज़बूरी में लेती हैं।

2. घर पालने की दोहरी जिम्मेदारी के कारण 80 %महिलाओं को 35 वर्ष की उम्र तक दिल की बीमारी  होने का खतरा होता है।

3. 37 %महिलाएं अल्प भोजन में  ही जीवन यापन करती हैं दोहरी जिम्मेदारी के कारण उनका ध्यान सेहत की ओर नहीं होता है।

4. पूरे विश्व में हर साल करीब 20 लाख महिलायें लापता होती हैं।

5. हर वर्ष करीब 1 लाख महिलाएं आग में जलने से मरती हैं इनमें बहुतायत की मौत का कारण  दहेज़ होता है।

6. दुनिया भर में कालेज पास करने वाली लड़कियों की संख्या में वृद्धि के बावजूद नई नौकरी पाने वाले 79 %पुरुष ही होते हैं।

7. विकासशील देशों में स्थितियां बहुत  ख़राब हैं शिक्षा में बराबरी न होने के कारण ज्यादातर महिलाएं काम आय वाले क्षेत्रों में काम करती हैं।

8. उच्च शिक्षा में महिलाओं का औसत बढ़ने के बावजूद सिर्फ 12 %कंपनियों में महिलायें कार्यकारी अधिकारी के पद पर हैं।

9. पुरुषों की तुलना में महिलाओं को 23 %कम वेतन प्राप्त होता है।

10. महिलाओं को अर्थव्यवस्था में बराबरी का अवसर मिले तो राष्ट्रीय आय में 4 % की बढ़ोतरी हो सकती है।

11 . फार्चून 500 कंपनियों के सर्वे में प्रबंधन में उच्चतम महिला भागीदारी वाली कंपनियों को दूसरों के मुकाबले       34 %ज्यादा मुनाफा होता है।

अगर मौजूदा ढर्रा चलता रहा तो महिलाओं को समान अवसर करीब सौ साल बाद ही मिलने की सम्भावना है। महिला सशक्तिकरण और बराबरी के तमाम दावों के बावजूद आजादी के 70 साल बाद भी समाज के नजरिये में महिलाओं के प्रति कोई खास  परिवर्तन नहीं हुआ है। समाज में आज भी गैर बराबरी एवं पारिवारिक फैसलों में उनकी अहमियत नगण्य है। भूमंडलीकरण के कारण शहर की कुछ शिक्षित महिलाओं को लाभ मिलता दिख रहा है  लेकिन महिला विरोधी नीतियों के चलते महिलाओं का भला नहीं हो पा रहा है। महिलाओं को उचित लाभ मिल सके इसके लिए नई महिला केंद्रित योजनाओं का क्रियान्वयन ग्रामीण स्तर पर जरूरी है ऐसे अवसरों क निर्माण करना होगा जिसमें महिलायें विकास की प्रक्रिया में भागीदार बनें।

भारत में आज भी मुख्य धारा में स्त्रियों की सहभागिता नगण्य है। आज स्त्रीवादी आंदोलन का भविष्य महिलाओं की बौद्धिक सृजनशीलता एवं सकारात्मक सोच पर टिका हुआ है। पुरुष भी इस आंदोलन में अपने अहंकारों को बचते हुये शामिल हो रहा है। अब महिलाओं को तय करना है कि वह देहवाद के आकर्षण से मुक्त होकर उपभोक्ता संस्कृति का चारा न बन पाये।

archanasharma891@gmail.com

COMMENTS

BLOGGER: 3
  1. महिला सशक्तिकरण पर आपकी यह सोच लेख के माध्यम से प्रेषित कर समाज को जागरूक एवं सोच बदलने के लिए कुंजी की तरह काम करेगी।

    जवाब देंहटाएं
  2. वर्तमान समय में स्त्री की वास्तविक दशा को दर्शाता सुशील शर्मा जी का आलेख काबिले तारीफ है।

    संतोष भावरकर नीर

    जवाब देंहटाएं
  3. महिला ससक्तिकरण पर आपका ये लेख अद्वतीय है...सादर चरण स्पर्श..

    जवाब देंहटाएं
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: महिला मुक्ति कितनी दूर कितनी पास / सुशील कुमार शर्मा
महिला मुक्ति कितनी दूर कितनी पास / सुशील कुमार शर्मा
https://lh3.googleusercontent.com/-jrRUY7GeyKE/VugIgoRxKSI/AAAAAAAAsUM/gIw2cf0egfg/image_thumb.png?imgmax=800
https://lh3.googleusercontent.com/-jrRUY7GeyKE/VugIgoRxKSI/AAAAAAAAsUM/gIw2cf0egfg/s72-c/image_thumb.png?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2016/03/blog-post_15.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2016/03/blog-post_15.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content