सिंहस्थ 2016 - क्या खोया क्या पाया / सुशील शर्मा

SHARE:

महाकाल जिनकी उत्पत्ति स्वयंभू मानी है सनातन ने,ये अजन्में हैं,इनकी मृत्यु नहीं होनी न आदि है न अंत,महाकाल का मंदिर आदि नगरी अवन्ती या आज उज...

महाकाल जिनकी उत्पत्ति स्वयंभू मानी है सनातन ने,ये अजन्में हैं,इनकी मृत्यु नहीं होनी न आदि है न अंत,महाकाल का मंदिर आदि नगरी अवन्ती या आज उज्जैन में अवस्थित है। उज्जयिनी अपने नाम के अनुरूप वास्तविक अर्थों में विजयिनी है। संस्कृत, पाली और प्राकृत साहित्य के उल्लेखों का ऐतिहासिक, धार्मिक, शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक दृष्टिकोण से अध्ययन करने पर प्रतीत होता है कि भारतीय संस्कृति में समाहित भारत के विभिन्न प्रदेशों की संस्कृतियों का यहाँ पर जन्म हुआ था।सिंहस्थ कुम्भ महापर्व एक विशाल आध्यात्मिक आयोजन है, जो मानवता के लिए जाना जाता है। इसके नाम की उत्पत्ति ‘अमरत्व का पात्र’ से हुई है। पौराणिक कथाओं में इसे ‘अमृत कुण्ड’ के रूप में जाना जाता है।कलश प्राप्त करने में संघर्ष में अमृत की कुछ बूँदे पृथ्वी पर हरिद्वार, प्रयाग, उज्जैन और नासिक में गिर गयीं। ये बूंदें गंगा, यमुना, गोदावरी और क्षिप्रा नदियों में मिल गयीं, जिससे इन नदियों के जल में आध्यात्मिक और अतुलनीय शक्तियाँ उत्पन्न हो गयीं।

माधवे धवले पक्षे सिंह जीवत्वेजे खौ।

तुलाराशि निशानाथे स्वातिभे पूर्णिमा तिथौ।

व्यतीपाते तु सम्प्राप्ते चन्द्रवासर-संचुते।

कुशस्थली-महाक्षेत्रे स्नाने मोक्षमवाच्युयात्।

अर्थात् जब वैशाख मास हो, शुक्ल पक्ष हो और बृहस्पति सिंह राशि पर, सूर्य मेष राशि पर तथा चन्द्रमा तुला राशि पर हो, साथ ही स्वाति नक्षत्र, पूर्णिमा तिथि व्यतीपात योग और सोमवार का दिन हो तो उज्जैन में शिप्रा स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

कुम्भ मेले की परम्परा कब से शुरू हुई इसके विषय में बहुत सारे अभिमत हैं लेकिन आदिशंकराचार्य ने फिर से इस परम्परा को आगे बढ़ाया। वैदिक संस्कृति में जहां व्यक्ति की साधना, आराधना और जीवन पद्धति को परिष्कृत करने पर जोर दिया है, वहीं पवित्र तीर्थस्थलों और उनमें घटित होने वाले पर्वों व महापर्वों के प्रति आदर, श्रद्धा और भक्ति का पावन भाव प्रतिष्ठित करना भी प्रमुख रहा है। विश्व प्रसिद्ध सिंहस्थ महाकुंभ एक धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महापर्व है, जहां आकर व्यक्ति को आत्मशुद्धि और आत्मकल्याण की अनुभूति होती है।

अमृत के इस मेले यानी आस्था के इस महाकुंभ का बदलता स्वरूप जिसने विचार मंथन की आवश्यकता को एक नई दिशा दी।धर्म तो सबका एक ही है- मानव धर्म। सम्प्रदाय हमारे यहां ही हजारों हैं। धर्म जहां ज्ञान, वैराग्य, ऐश्वर्य तथा अर्थ, काम, मोक्ष का आधार है, मुक्त करता है, वहीं सम्प्रदाय बांधता है। यह हमारा दुर्भाग्य है कि इस देश के संविधान को धर्मनिरपेक्ष बनाकर धर्म को जीवन से बाहर कर दिया। यही कारण है कि आज वेद, पुराण, उपनिषद् आदि सभी साम्प्रदायिक कहलाने लग गए।

सिंहस्थ की उपलब्धियों को लेकर चौहान का जनता की अदालत में जाना तय है तो विकास की आड़ में भ्रष्टाचार का भी एक मुद्दा बनना तय है।शिवराज की साख से जुड़ गए इस आयोजन ने मुख्यमंत्री को किस हद तक मजबूत और उनकी लोकप्रियता विशुद्ध राजनीति के मोर्चे पर भविष्य में क्या गुल खिलाएगीये तो कालांतर में समय क गर्भ में छुपा क रहस्य है लेकिन आध्यात्मिक वैभव के साथ संपन्न हुए सिंहस्थ 2016 ने एक ऐसी लकीर खींच दी है जिसे मिटाना तो दूर छोटा साबित करना भी किसी दूसरे मुख्यमंत्री के लिए आसान नहीं होगा। चाहे फिर वो सभी अखाड़ों से जुड़े साधु-संतों को क्षिप्रा के तट पर एक साथ स्नान कराना हो या फिर सार्वजनिक मंचों पर उनकी मौजूदगी सुनिश्चित कर एकजुटता का संदेश दिलवाना हो…यही नहीं समन्वय, सामंजस्य के साथ दूरदर्शिता का लोहा मनवाकर सिंहस्थ को भव्य स्वरूप देना ही नहीं बल्कि परंपराओं की बेड़ियों से कुछ कदम ही सही बाहर निकालकर वैचारिक धरातल पर एक नई बहस छेड़ना ही क्यों न हो। अंतिम शाही स्नान का वो नजारा देखने लायक था जब पहली बार शैव और वैष्णव अखाड़ों ने एक साथ पवित्र क्षिप्रा नदी में पावन डुबकी लगाई। मुद्दा धर्म, आस्था, परंपरा से जुड़ा है लेकिन इसका मूल्यांकन जब भी किया जाएगा तो सियासत के पहलुओं को नजरअंदाज करना किसी के लिए आसान नहीं होगा। सिंहस्थ का आगाज भले ही भीड़ के मापदंड और अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं हुआ था लेकिन समापन ने जो सुर्खियां बटोरी वो उसकी सफलता को बयां कर गया। मोक्षदायिनी क्षिप्रा के सभी तटों पर अंतिम शाही स्नान में डुबकी के लिए उमड़े जनसैलाब से जो तस्वीर उभरकर सामने आई उसने अभी तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।

सामाजिक संगठनों द्वारा सिंहस्थ के दौरान घाटों पर लगभग 300 चेंजिंग-रूम, 1500 प्याऊ, 5000 डस्टबिन, 65 हजार केरी-बेग, 5000 स्वयं सेवक, 160 एलईडी स्क्रीन, 500 पेपर बेग, 10 हजार स्वच्छता पर केंद्रित साइन-बोर्ड, 600 नक्शे, 25 हजार वर्ग फीट पर वाल पेंटिंग, 100 स्वागत-द्वार, 2500 लाइफ जैकेट, 651 सहायता केंद्र, 459 खोया-पाया केंद्र, 200 आसमानी गुब्बारे, 1000 मोबाइल चार्जिग प्वाइंट, पांच लाख थैले (दुकानदारों के लिए) और शासकीय सेवकों के लिए 20 हजार जैकेट की व्यवस्था की। ये आकंडे बताते हैं की सिंहस्थ सिर्फ सरकारी व्यवस्थाओं के बल पर संपन्न नहीं हुआ बल्कि समाज के सभी वर्गों ने इस महा आयोजन में सहयोग दिया है। उज्जैन में सिंहस्थ के लिए करीब 30,000 से ज्यादा का ‪पुलिसबल और ‪BSFबल बाहर से आया है।अपने घर से दूर यहां यह लोग करीब 2 महीने से ज्यादा से कार्य कर रहे है।  वह भी 18-20 घण्टे रोज़. ना खुद की चिंता न खाने की फ़िक्र. बस उद्देश्य यही की यहां आये किसी भी श्रद्धालुओं को ‪कोई परेशानी न हो।

प्रधानमंत्री इस आयोजन से अभिभूत थे उन्होंने अपने भाषण में कहा "सिंहस्थ कुंभ इतने बड़े देश को एकरूपता में समेटने का प्रयास करता है। यह भारत की हजारों साल पुरानी संस्कृति को दिखाता है। परंपराएं पूरे प्राण के साथ कायम रहनी चाहिए। कर्म ही हमारा योग है। कर्म करने वाला नर ही नारायण बनता है। कुंभ का मेला वैसे 12 साल में एक बार होता है। कहीं-कहीं 3 साल में होता है। कुंभ की परंपरा कैसे प्रारंभ हुई होगी इस बारे में अलग-अलग मत प्रचलित है लेकिन इतना निश्चित है कि ये परंपरा मानव जीवन की सांस्कृतिक यात्रा की पुरातन व्यवस्था में से एक है। "

51 सूत्रीय सार्वभौम संदेश जारी कर सिंहस्थ की विचार परंपरा को पुनर्जीवित करने का मकसद साफ कर आयोजनकर्ता की कमान संभालकर शिवराज ने जिस तरह पर्दे के पीछे संघ को साधा और सार्वजनिक तौर पर पीएम मोदी को इसकी तारीफ करने को विवश  किया वो गौर करने लायक है जो उनकी बौद्धिक क्षमता ही नहीं समाज के उत्थान के प्रति संजीदगी को रेखांकित करने के साथ जवाबदेही का भी अहसास करा गया। ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा को निभाते हुए बतौर सीएम शिवराज ने जिस तरह साधु संतों से लेकर आध्यात्म गुरु और कथावाचकों के साथ सियासतदारों का भरोसा जीता उसे भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

अधिकांश भारतीय पर्वों में लोकरंजन ही नहीं लोककल्याण का भाव भी निहित होता है और इस कुम्भ के सम्बन्ध में भी श्रद्धालुओं का यही मत है कि कुंभ के स्नान से मानव के दोष तो मिटते ही हैं, संसार की विपत्तियों का भी नाश होता है। धर्म के नाम पर जातीय राजनीति भी होने लगी। धार्मिक आयोजनों में संविधान के विरुद्ध राजनीति प्रवेश कर गई। नेता और सन्त एक जैसे हो गए। दोनों के बीच अन्तर घट रहा है। दोनों ही लेने वाले हो गए, देना भूल गए। संवेदनाएं पलायन करने लगीं। व्यापार रह गया। सन्त भी सौदा करने लगे। साधु-साध्वियों का मीडिया रिकॉर्ड प्रमाण है।लोकतंत्र एवं सम्प्रदायों के उत्तरदायित्व का बोध लुप्त हो रहा है। देश में लाखों सन्त होने के बाद भी कहीं धर्म दिखाई नहीं दे रहा। क्या सन्तों की सार्थकता इस ह्रास में ही है। आज जो सम्प्रदाय में बड़े सन्त करें, वही धर्म हो गया। कुंभ के बाद सभी सन्त अपने-अपने टोले के साथ आशीर्वाद में हाथ उठाकर चले जाएंगे। मेजबान समाज-प्रदेश ने क्या खोया-क्या पाया यह तो चर्चा में भी नहीं आएगा। कुंभ में भी यदि कुछ असहनीय होता है तो वह सन्तों का व्यवहार। शाही स्नान के लिए तलवारें-बर्छे चलना यानी युद्ध का सा दृश्य। क्या यह साधुत्व है? रियासत काल में सुरक्षा कर्मी अखाड़ों से जुड़े थे। वे ही आज साधु हो गए। हथियार नहीं छूटे।महाकुंभ जैसे धार्मिक समागमों के अवसर पर जहां जातिगत भेदभाव की परवाह किए बिना हज़ारों वर्षों से भक्तजन डु़बकी लगाते आ रहे हैं, जिस साधु समाज में सैकड़ों दलित माता-पिता से पैदा हुए लोग साधू बनकर उच्च पदों पर आसीन हैं, कथावाचक व गद्दीनशीन बने हुए हैं यहां तक कि मुस्लिम परिवार में पैदा हुए कई लोग हिंदू धर्माेपदेशक,संत व प्रवचनकर्ता के रूप में अपना विशिष्ट स्थान बनाए हुए हैं। ऐसे महाकुम्भ को जातिगत बनाना क्या राजनीति की मज़बूरी है ?।

सिंहस्थ महाकुंभ हिंदू धर्म में भिन्नता और जोश का जबरदस्त प्रदर्शन है। ये राजनीतिक उपदेश और व्यापार का महत्वपूर्ण स्थान है, लेकिन कुंभ मेले में करोड़ों लोगों के आने का मुख्य कारण है, विश्वास, जिसके कारण वो इस की ओर खिंचे चले आते हैं। 

COMMENTS

BLOGGER
नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: सिंहस्थ 2016 - क्या खोया क्या पाया / सुशील शर्मा
सिंहस्थ 2016 - क्या खोया क्या पाया / सुशील शर्मा
https://lh3.googleusercontent.com/-ZSb6ACXpB7E/VqXnjjcBnDI/AAAAAAAAqso/wus_uBW_li4/image_thumb%25255B2%25255D.png?imgmax=800
https://lh3.googleusercontent.com/-ZSb6ACXpB7E/VqXnjjcBnDI/AAAAAAAAqso/wus_uBW_li4/s72-c/image_thumb%25255B2%25255D.png?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2016/05/2016_24.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2016/05/2016_24.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content