बांसी माघ मेला एवं प्रर्दशनी / डा. राधेश्याम द्विवेदी

SHARE:

इतिहास के आइने में 64 वीं बांसी माघ मेला एवं प्रर्दशनी ( 25 जनवरी से 28 फरवरी 2017) डा . राधेश्याम द्विवेदी इतिहास एवं व...

इतिहास के आइने में

64वीं बांसी माघ मेला एवं प्रर्दशनी

(25 जनवरी से 28 फरवरी 2017)

डा. राधेश्याम द्विवेदी

इतिहास एवं विस्तार :- बांसी भारत के मानचित्र पर 27040‘ उत्तरी अक्षांस तथा 820 56‘ पश्चिमी देशान्तर पर स्थित है। यह राप्ती नदी के किनारे बसा हुआ है जिसके इस पार मेंहदावल व डुमरियागंज तथा उस पार विस्कोहर , चिल्हिया तथा उस्का बाजार है। नदी के तट पर ही राजा साहब का राजमहल है और प्राचीन समय में यहां नरकट के जंगल हुआ करते थे तथा नांव द्वारा पार किया जाता था। बरसात में यह नदी अपने पूरे आकार में फैल जाती है तथा अन्य दिनों में सूखकर संकरी हो जाती है। कहा जाता है कि बांसी को राजा बंसदेव ने बसाया था। परन्तु इसे परम्परानुसार सही नहीं माना जाता है। राजपूतों का बस्ती जिले या वर्तमान मण्डल में आगमन की पहली सूचना 13वीं शताव्दी का मध्यकाल माना जाता है। प्रथम नवागत राजपूत सरनत थे। जिसे मूलतः सूर्यवंशी कहा गया है । ये सर्व प्रथम गोरखपुर एवं पूर्वी बस्ती में 1275 ई. के लगभग में आये थे। इसके बाद वे मुख्यतः मगहर में बसे। इस मंडल का प्रथम राजपूत वंश श्रीनेत या सरनत था। इसके प्रधान चन्द्रसेन ने गोरखपुर तथा पूर्वी बस्ती से डोमकटारों को निकाला था। चन्द्रसेन की मृत्यु के बाद उनका पुत्र जयसिंह उत्तराधिकारी बना। उनका राप्ती नदी के दक्षिण बांसी में राज्य था। सोलंकी नामक एक और राजपूत बाद में आये । वे परगना बांसी पश्चिम में अपनी राजधानी बनाये । उन्हें कथेला राजवंश कहा जाने लगा। वे श्रीनेत के समकालीन थे। संयोग से वे विजयी हो गये थे। इनका राज्य बांसी में सम्मलित हो गया था। उनके उत्तराधिकारी को बाद में कथेलवाड़ के नाम से जाना जाने लगा। वे रसूलपुर एवं गोण्डा के पड़ोसी क्षेत्र में रहने लगे थे।

मुगलकाल :- अवध के नबाबों का अस्तित्व बढ़ने पर तथा साम्राज्य की कार्यवाही के दौरान मगहर के श्रीनेत राजा को अपने देश से हटाकर बांसी उनके आवास में वापस भेज दिया गया था। यहां पर सरनत क्षत्रियों ने 1570 ई. में अपनी राजधानी स्थापित किया था, जब मुसलमानों के द्वारा उन्हें मगहर छोड़ने के लिए बाध्य किया गया था। शहर के दक्षिण पूर्व किनारे उनका एक किला बना हुआ था जो ब्राहमण के शाप से 1750 ई.में खण्डहर में परिवर्तित हो गया है। 1768 ई. में यहां के राजा ने तेगधर का एक मंदिर का निर्माण कराया था। यह शहर अनाज का एक प्रमुख व्यवसायिक केन्द्र था। अफजल खां अकबर के मित्र अबुल फजल का पुत्र था। असका असली नाम अब्दुल रहतान था। जहांगीर ने इसे अफजल खां की उपाधि दे रखी थी। पहले इसे पटना का गवर्नर बनाया गया था। 1610 ई. में इसे पटना के साथ साथ गोरखपुर को भी दे दिया गया था। उसका शासन हिन्दुओं को पसन्द नहीं आया तथा एक ही समय में मुगल सेना की छावनी गोरखपुर तथा मगहर पर बसन्त सिंह तथा बांसी के राजा द्वारा आक्रमण कर दिया गया। मुगल सेनाओं को दोनों जगहो पर बाहर फेकने में देशी राजाओं के आक्रमण सफल रहे। इतना ही नहीं स्थानीय राजाओं ने कर देना भी बन्द कर दिया था। एक तरह से इस समय मुसलमान इस क्षेत्र से भगा दिये गये थे। एसी स्थिति लगभग आधी शताब्दी तक बनी रही।1680 ई. में औरंगजेब ने एक काजी खलील उर रहमान को चकलेदार ( कर वसूलनेवाला ) के रूप में गोरखपुर भेजा था, जो स्थानीय राजाओं को अपने अधीन लेते हुए उनसे पुनः नियमित करों का भुगतान करवाने लगा था। उसने कर वसूलने के लिए अयोध्या से प्रस्थान किया था। इस यात्रा के दौरान अमोढ़ा और नगर के राजा जो हाल ही में सत्तासीन हुए थे , ने शीघ्रता से अपना हिस्सा जमा करा दिया और युद्ध की स्थिति से बचा लिया था। गवर्नर ने तब मगहर के लिए प्रस्थान किया। वहां के सौनिक किले को पुनः शाही सेना के अधीन मिलाया। मगहर के राजा को कार्यमुक्त कर राप्ती के तट पर स्थित बांसी के किले में वापस जाने को बाध्य कर दिया।

[ads-post]

ब्रिटिशकाल :- 1801 ई. में एक संधि के अनुसार वर्तमान बस्ती मण्डल का सारा क्षेत्र अवध (मुख्यालय लखनऊ) से निकालकर व्रिटिश सरकार के नार्थ वेस्टर्न प्राविंस (मुख्यालय इलाहाबाद) के अधीन कर दिया गया। एक अंग्रेज अधिकारी की अध्यक्षता में गोरखपुर जिले के 3 भाग कर दिये गये- गोरखपुर , आजमगढ़ तथा बस्ती। इसी समय गोरखनपुर की ये तीन तहसीलें भी घोषित की गई। 1815 व 1816 ई. में जिले के उत्तरी क्षेत्र बांसी तथा मगहर में सियारमार एक खानाबदोस जाति के लोगों ने लूटपाट करना शुरू कर दिया था। इन्हें स्थानीय जमीदारों का समर्थन भी मिला हुआ था वे पुलिस वालों को मारते थे तथा सरकारी खजाना लूट लेते थे। बांसी में सात पुलिसवालों को मारकर 6 को घायल कर उन्हाने कानून व्यवस्था को चुनौती दे रखी थी। परिणाम यह हुआ कि सात पुलिस सिपाही अपना जीवन गवां बैठे तथा छः सिपाही घायल हो गये थे। स्वतंत्रता की लड़ाई में बांसी से रू. 4,626, जप्त कर लिया गया था। बस्ती को 6 मई 1865 को जनपद घोषित किया गया। इसी समय बस्ती , कैप्टनगंज ,खलीलाबाद, डुमरियागंज तथा बांसी नाम से 5 तहसीलें भी घोषित की गई। बांसी तहसील का नेपाल से लगा भाग अलग करके नौगढ़ तहसील को बादमें 1955 में बनाया गया था। इस समय इसमें वर्डपुर, लौटन, जोगिया,उसका वाजार तथा नौगढ़ विकास खण्ड को समलित किया गया है।

नवनिर्मित जिला सिद्धार्थ नगर का भाग :- 29.12.1989 को बस्ती जिले के उत्तरी भाग को सिद्धार्थ नगर नामक पृथक जिला घोषित किया गया। इसका मुख्यालय नौगढ़ बनाया गया। आगे चलकर 1997 में इस तहसील के पश्चिमी भाग शोहरतगढ़ तथा बढ़नी विकास खण्डों को मिलाकर शोहरतगढ़ नामक नई तहसील गठित हुई। डुमरियागंज का उत्तरी भाग इटवा तथा खुनियांव विकास खण्डों को मिला व अलग कर 1990 में पृथक इटवा तहसील बना दी गई थी। डुमरियागंज में डुमरियागंज व भनवापुर विकास खण्डों को मिलाकर डुमरियागंज तहसील घोषित की गयीं इसी प्रकार बांसी तहसील में बांसी, मिठवल तथा खेसरहा विकासखण्ड बचे। इस सिद्धार्थनगर जिले में 999 गांव पंचायतें तथा 14 विकास खण्ड तथा 16 थान्हें बना दिये गये। वर्तमान समय में यह जिला 2752 वर्ग किमी.(1006.3 वर्ग मील) क्षेत्र में फैलकर 25,53,526 जनसंख्या रखता है। बांसी तहसील के पूर्व में गोरखपुर,दक्षिण में रुधैली, पश्चिम में इटवा व डुमरियागंज तथा उत्तर में नौगढ़ तहसीलें हैं। इसका अधिकतर भाग बूढ़ी राप्ती तथा बरार नदियों की मिट्टी से बना है। यहां तहसील चिकित्सालय, मुसफ न्यायालय तथा डिग्रीकालेज आदि बने हैं। राजा राम सिंह ने बांसी को अपनी राजधानी बनाया लेकिन श्रीनेत राजपूतो का गुरिल्ला युद्ध जारी रहा. वे समय-समय पर गुरिल्ला युद्ध कर खलीलुर्रहमान की सेना के सैनिकों को मार डालते थे, हथियार आदि लूट लेते थे. खलीलुर्रहमान की जान को भी खतरा था इसलिए उसने अपने किले से बाहर निकलना बंद कर दिया. उसे नौ किलोमीटर दूर मस्जिद में नमाज पढ़ने जाना होता था इसलिए उसने इतनी लम्बी सुरंग बनवाई. यहां राप्ती नदी के दाहिने किनारे पर एक विशाल ईंटों का किला है। यह एक ऊंचे खेड़े पर स्थित है। शहर के दक्षिण पूर्वी किनारे पर एक हिन्दू मन्दिर एवं एक मस्जिद है जो बहुत ज्यादा पुरानी नहीं है। ये सभी व्यक्तिगत मिल्कियत में है। 1962-63 में पुराविदों को यहां बड़ी मात्रा में मिट्टी के पात्र, चिनह मूर्तियां मिली हैं। पुरातात्विक प्रमाणों में लाल मृदभाण्ड परम्परा के पात्रावशेष ख् अंगूठी के छल्ले मिले हैं। इन्हें पूर्वएतिहासिक काल का बताया गया है। (भारती 8 प्रथम पृ. 118-20/आईएआर 1962-63 पृ. 33)

नगर पालिका परिषद बांसी द्वारा संचालित बांसी माघ मेला एव प्रर्दशनी :- बांसी कस्बे में लगने वाला माघ मेला काफी पुराना है। इसकी शुरुआत 1954 में राजेंद्रनाथ त्रिपाठी ने की थी। राजेंद्रनाथ त्रिपाठी स्काउट से जुड़े हुए थे। उसी दौरान वह प्रांगण माघ मेला गए थे। जहां से उन्हें बांसी में भी मेला लगाने की प्रेरणा मिली। बांसी आने के बाद वह मेला लगाने की उधेड़बुन में लग गए। अपनी इस इच्छा को राजेंद्र ने कला अध्यापक मोतीलाल आर्य, ग्रामप्रधान रामशंकर, पूर्व प्रधान महादेव प्रसाद, बच्चा गनेश प्रसाद, हजारी प्रसाद, फूलचंद्र इंस्पेक्टर समेत कस्बे के प्रतिष्ठित लोगों से व्यक्त किया। राजेंद्र मेला लगाने के लिए लखनऊ, सीतापुर, कानपुर, शाहजहांपुर, बुलंदशहर, इलाहाबाद, बनारस सहित तमाम प्रमुख नगरों का भ्रमण कर मोहम्मद अली टूंरिग टाकीज, अली हुसैन जादूगर, रमजान जमपुरी नाटक, गुलाब बाई, शांति बाई, राधा रानी थियेटर, श्यामलाल कंबल वाले, कालीचरन, लाला हरिनाथ, शाहजहांपुर वाले और बुलंदशहर के मशहूर खजला व्यवसायी से मिलकर उन्हें बांसी माघ मेला आने के लिए आमंत्रित किया। मेले की शुरुआत 1954 में हुई। पहले यह मेला तीन दिन, फिर एक सप्ताह उसके बाद 15 दिन तक चलने लगा। बाद में यह अवधि बढ़कर एक माह हो गई।

स्व. पंडित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी द्धारा वर्ष 1954 में संस्थापित व आदर्श नगर पालिका परिषद बांसी द्धारा संचालित ’बांसी माघ मेला एव प्रर्दशनी’ की सारी तैयारिया शुरू हो चुकी हैं, इसका शुभारम्भ 25 जनवरी को नगर पालिका अध्यक्ष चमनआरा राइनी करेंगी। इस वर्ष यह प्राचीन माघ मेला अपनी 64 वीं वर्षगांठ मनायेगा। बांसी के प्राचीन राप्ती नदी के तट पर प्रति वर्ष मौनी अमावस्या के पर्व पर लगने वाला यह ‘माघ मेला एवं प्रदर्शनी’ विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ लगभग एक माह तक चलता है। जहां सुरक्षा की दृष्टिकोण से थाना और मेला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाती है। इस वर्ष यह माघ मेला 25 जनवरी से प्रारम्भ होकर 28 फरवरी तक चलेगा,लेकिन आवश्यता पडने पर इसकी अवधि बढाई भी जा सकती हैं। मेले के यही ढंग से संचालन के लिए न केवल नगर पालिका के कर्मचारियों बल्कि सभासदों को भी अलग अलग जिम्मेदारियां बांट दी गयी हैं। इस वर्ष बरकत अली राइनी तथा करीम राइनी को मेला प्रभारी बनाया गया है। तथा मेला सम्बन्धी लिपिकीय कार्य की जिम्मेदारी रविशंकर गुप्त को सौंपी गयी है। मेले में दूकानों का आवंटन,तथा मेला मैदान व सडकों की सफाई का काम तेजी से कराया जा रहा है। माघ मेला के पुराने प्रवेश द्धार को ध्वस्त कराकर नये तथा विशाल प्रवेश द्धार का निर्माण कार्य तेज करा दिया गया है। जिसे हर हाल में मेला शुभारम्भ तिथि तक पूर्ण कर लिया जाना है। मेले मे शो मैनों का आगमन भी होने लगा है। अव तक मेले में,कई झूले तथा खजले की दूकानें आ चुकी है। मौनी अमावस्या के पर्व पर राप्ती नदी में पवित्र स्नान को देखते हुए स्नानार्थियों तथा साधु संतो के स्नान की विशेष व्यवस्था की जा रही है। माघ मेला में अच्छे किस्म के मनोरंजन के शोमैनो को आमंत्रित करने के लिए नगर पालिका से दो कर्मचारियों को बाहर भेज दिया गया है। तथा कुछ शोमैनों से अलग से सम्पर्क साधा जा रहा है।नगर पालिका अध्यक्ष चमनआरा राइनी ने कहा कि मेला अवधि में मेलार्थियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जायेगा। बिजली की आपूर्ति मेला अवधि में शाम 5 बजे से सुबह 7 बजे तक करने के लिए पावर कारपोरेशन को पत्र भेजा जा रहा है। उन्होने बताया कि चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो जाने के कारण इस वर्ष मेले का उद्घाटन किसी अतिथि से न कराकर मेले का शुभारम्भ वे तथा नगर पालिका वोर्ड स्वयं करेगी। मेले की भव्यता को कायम रखने का पूरा प्रयास किया गया है। मेले में सभी वर्ग के मनोरंजन के संसाधन हैं। मेले में जीवनोपयोगी वस्तुओं की दुकानें सजेंगी।

COMMENTS

BLOGGER
नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: बांसी माघ मेला एवं प्रर्दशनी / डा. राधेश्याम द्विवेदी
बांसी माघ मेला एवं प्रर्दशनी / डा. राधेश्याम द्विवेदी
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2017/01/blog-post_9.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2017/01/blog-post_9.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content