प्रेम दिवस - वेलेंटाइन डे विशेष : प्रेम एक शाश्वत सत्य / कामिनी कामायनी

SHARE:

ईश्वर की बनाई हुई सृष्टि के साथ ही प्रगट हुई ,प्रेम की मधुशाला। प्रेम ,प्यार ,इश्क मोहब्बत ,चाहे जिस सम्बोधन से इसे संबोधित किया जाय ,इसकी ...

image

ईश्वर की बनाई हुई सृष्टि के साथ ही प्रगट हुई ,प्रेम की मधुशाला। प्रेम ,प्यार ,इश्क मोहब्बत ,चाहे जिस सम्बोधन से इसे संबोधित किया जाय ,इसकी मधुरता में,इसके आकर्षण में ,इसकी छवि में ,इसके स्पंदन में  अद्यतन कोई न्यूनता नहीं आयी  ,कोई विकार उत्पन्न नहीं हुआ।

मानव जीवन के अनेक संवेगों ,दया ,क्षमा , राग –द्वेष ,घृणा ,करुणा ,स्नेह आदि में प्रेम सबसे महान है ,सबसे कोमल,सबसे प्रबल  और सबसे सूक्ष्म। यह पत्थर को भी पिघला देता है और बिना किसी रसायन के ,बिना किसी लेप के मानवीय दुनिया को जोड़ने की भी अजस्त्र ताकत रखता है।

यह सर्वविदित है कि सृष्टि में प्रेम कथा की शुरुआत स्त्री पुरुष से हुई। लोग इसे आदम और हव्वा का नाम देते हैं। मगर सच्चाई तो यही है कि प्रत्येक स्त्री पुरुष में आदम और हव्वा सन्निहित है।

इतिहास में झाँकें , वैसे तो भारतीय साहित्य में ऋग्वेद से ही अनेक सुंदर प्रेमाख्यान उपलब्ध होने लगते हैं। किन्तु इनकी अखंड परंपरा का सूत्रपात ‘ महाभारत काल से होता है। इसका मूल कारण शायद यह हो सकता है कि महाभारत काल से पूर्व  समाज में हम स्वच्छंद प्रणय भावना का उदय और विकास देखते हैं।  महाभारत में वर्णित विभिन्न प्रसंगों से स्पष्ट दृष्टिगोचर होता है कि उस काल में प्रेम व प्रणय के संबंध में जाति ,कुल मर्यादा आदि का बंधन कमजोर पड़ गया था। आर्य अनार्य का विभेद भी क्षीण हो गया था। शारीरिक सौन्दर्य का प्रभुत्व बढ़ गया था। राजकुमार भीम का राक्षसी हिडिंबा से परिणय ,अर्जुन का नागकन्या चित्रांगदा से आदि आदि इस विषय के अनेक उदाहरण हैं।

हरिवंश पुराण में भी अनेक प्रेमाख्यान प्राप्त होते हैं जो पूर्ववर्ती परंपरा को पल्लवित पुष्पित करते हुए आगे बढ़ते हैं। कृष्ण रुक्मणी, पद्युम्न प्रभावती ,उषा अनिरुद्ध आदि कथाएँ विशेष रूप से परिलक्षित है।

बौद्ध कालीन युग में ,जबकि भारत का व्यापारिक संबंध दूर दूर के देशों से स्थापित हो गया था तथा भारतीय पर्यटक एवं धर्म प्रचारक विभिन्न द्वीपों और महाद्वीपों की यात्रा का जोखिमपूर्ण आनंद उठाने लगे थे। इससे भारतीय प्रेमाख्यान रचयिताओं की कल्पना को नूतन प्रेरणा एवं नया क्षेत्र प्राप्त हुआ। यात्रारत उन युवा राजकुमारों ,सेठ पुत्रों व पर्यटकों से जो यव ,मलय ,जावा श्याम ,स्वर्ण आदि द्वीपों की यात्रा से लौटते समय अपने साथ नए कथांश,अप्रतिम सुंदरियाँ ,धन और रोमांचकारी अनुभव जन्य गाथा लेकर देश की भूमि पर पग रखते ,इससे तत्कालिन कवियों ,लेखकों की काल्पनिक जगत के द्वार विस्तृत रूप से खुल जाते।‘ वृहतकथा’ की अधिकांश मौलिक और नूतन कथाओं का जन्म का कारण भले ही कुछ और रहा हो ,उनपर इस वातावरण का आंशिक प्रभाव अवश्य यहीं से देखा जा सकता है। हालांकि प्राकृत भाषा में रचित यह मूल ग्रंथ अब अनुपलब्ध हो गया है। इसी प्रकार वृहत कथा मंजरी और कथा सरितसागर पर भी इसका प्रभाव अधिकाधिक परिलक्षित होता है।

प्राचीन काल के अनेक बौद्ध ,प्राकृत ,पाली भाषाओं में प्रेम कथाओं का वर्णन किया गया था। संस्कृत साहित्य में प्रेम कथाओं का भरमार है। शूद्रक लिखित “मृ च्छ कटिकम’ में चारुदत्त और वसंत सेना के अमर प्रेम को वर्णित किया गया है।

मुसलमानों के लंबे आक्रमण और शासन काल में सूफियों के प्रेम का प्रभाव भी जनमानस में काफी पड़ा था।

कालांतर में अनेक प्रेम कथाओं का जन्म हुआ ,और वे समय के साथ तिरोहित भी होते गए। मगर कुछ प्रेम कथाएँ भौगोलिक सीमाओं को द्रुत वेग से चीरती हुई दिग्दिगंत तक अपने मनोहारी ,रोमांचकारी भावनाओं के साथ गुंजायमान होती रही ,और कुछ प्रेम कथाएँ तो मानवीय भावनाओं ,सांसारिक बंधनों को तोड़ती हुई चरमोत्कर्ष पर चढ़कर ,सजती सँवरती ,कालजयी बनती रही। ऐसी कुछ ज्ञात ईतिहास से प्रेमी युगल का उदाहरण दें तो ,प्रथम नाम रहेगा ,लैला मजनूँ का।

ये एक ऐसे मानवीय प्रेम के मूर्त स्वरूप हैं ,जिन्हें अपनी प्रेयसी का सानिध्य नहीं नसीब हुआ। मजनूँ का नाम वास्तव में कैश था ,अरब के नज़्द नामक प्रांत का वाशिंदा था ,जो लैला नामक एक अरब युवती पर दिलोजान से भीषण आसक्त हो चला था। उसकी आसक्ति का आलम यह था कि एक रोज़ कैस के पिता इसे लैला के पिता के पास इस ख़याल से ले गए ,कि आपसी रंजिश भुला कर ,और इसकी हालत पर तरस खाकर वे दोनों का निकाह करवा दें। कैस जैसा सजीला और रूपवान युवक को कौन पिता अपनी कन्या नहीं सौंपना चाहता। कुछ सोचकर लैला का पिता अपनी अनुमति देना ही चाह रहा था कि भाग्य या दुर्भाग्य वश ,उसी क्षण लैला का कुत्ता वहाँ आ निकला। यह लैला का कुत्ता है ,यह जानकार वह उससे लिपट कर उसे बे इंतहा प्यार करने लगा। कैस के इस भावावेश उन्माद को समझ कर लैला के पिता ने उसे अपने घर से बुरी तरह अपमानित कर निकाल दिया था।

लाचार बेबस हो कर वह जंगलों में भटकते भटकते सूख कर कांटा हो गया और इतना अशक्त हो गया कि हवा के झोंके से उड़कर एक पेड़ से जा टकराया।  जब उसे ढूंढते ढूंढते ,पुकारते पुकारते ,लैला वहाँ उस जंगल में पहुंची ,तब वह उसकी आवाज तो सुन सकता था ,मगर प्रत्युत्तर के लिए उसकी शक्ति जवाब दे चुकी थी।

इसी तरह ज़ुलेखा और युसुफ की प्रेम कथा का वर्णन है। युसुफ हजरत याक़ूब के पुत्र और मुसलमानों के एक पैगंबर थे। मुसलमानी धर्म के अनुसार संसार का तीन चौथाई सौन्दर्य खुदा ने इसको दिया था। मिस्त्र के बादशाह की रूपवती मलका ज़ुलेखा इनपर आशक्त हो गई थी।

शिरीन फरहाद – फरहाद एक चीनी शिल्पकार था जो ईरान की रूप लावण्यमयी शीरीन को अपना दिल दे बैठा। शीरी भी फरहाद को दिल जान से चाहती थी। उधर ईरान का बादशाह खुसरो भी शीरी का दीवाना था। वह शीरीन को बलात अपने महल में ले गया।,जब मन से शीरीन उसकी नहीं हुई ,तो उसने उसकी मौत की झूठी खबर फैला दी। इससे अति आहत होकर अपने द्वारा खोदे गए नहर में फरहाद डूब कर खत्म हो गया। इसके अतिरिक्त और भी अनेक उदाहरण हैं।

प्रेम की ये अजीबो गरीब दास्ताने अरब आक्रमणकारियों द्वारा ही लिखित वा दंतकथाओं के रूप में भारत आई थीं। ईश्क मिज़ाजी और ईश्क हक़ीक़ी की बात भी सूफियों द्वारा ही विस्तारित हुई थी .अर्थात इश्क की तीव्रता में तड़का लगाने का काम भी सूफीवादी विचार धारा में हुआ लगता है।

सूफी काव्यों का प्रभाव हिन्दी में किस वातायन से आया ,इसकी परीक्षा करते हुए पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्र का मानना है कि सूफियों के यहाँ प्रेम का आलंबन निराकार ईश्वर था। इसलिए उस प्रेम को प्रदीप्त करने का कोई सुस्पष्ट आधार इन कवियों को प्राप्त नहीं था। अतएव वे आलंबन को अदृश्य पा कर अथवा उसे आकार देने का कोई आधार न पाकर ,प्रेम भाव की महत्ता और उसकी तीव्रता का प्रतिपादन करने लगे थे। इसी तीव्रता को काव्य में लाने के लिए इन कवियों ने आहों से बनने वाले बादलों की कल्पना की,विरह में हृदय के फटने और सूर्य के अधिक उत्तप्त हो जाने का मजमून बांधा एवं यह कहने लगे कि प्रेम मार्ग पर वही चल सकता है जो शीश की दक्षिणा देने योग्य हो ,जो मस्तक को काट कर उस पर अपना पाँव धर सके [ रामधारी सिंह दिनकर ,संस्कृति के चार अध्याय }।

प्रेमोपाख्यान परंपरा का हिन्दी में प्रवर्तन एवं विकास आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार मृगावती{1501} के रचयिता कुतबन को इस परंपरा का प्रथम कवि माना है ,जबकि आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने ईश्वरदास की सत्यवती कथा {1500} को इस परंपरा की प्रथम कृति के रूप में उल्लेख किया है। डा0 रामकुमार वर्मा ने मुल्ला दाऊद के चिंदायन {1379}से इस परंपरा का प्रवर्तन माना है। मगर इन सभी विद्वानों का ध्यान इन सबसे प्राचीन ‘प्रेमाख्यान ‘ हंसावली की ओर नहीं गया जिसकी रचना असाइत द्वारा 1370 ईसवी में हुई थी। इससे पूर्व का कोई अन्य प्रेमाख्यान काव्य हिन्दी में उपलब्ध नहीं है। {हिन्दी साहित्य का इतिहास – संपादक डा0 नगेंद्र मयूर पेपर बैक्स}

हंसावली में अनेक कथाएँ अंतर्गुंफ़ित हैं ,जिनमें से प्रमुख कथा का संबंध पाटन की राजकुमारी हंसावली से है।

चांदायन- यह प्रेमाख्यान –परंपरा का दूसरा काव्य है जिसकी रचना मुल्ला दाऊद ने किया। इसमें नायक लोर [लोरिक ] एवं नायिका चंदा का उन्मुक्त प्रणय ,प्रथम दर्शन में ही प्रेमात्पत्ति,विभिन्न व्यक्तियों द्वारा उनके प्रेम में बाधा  ,नायक का योगी होकर घर से निकलना,नाग द्वारा नायिका को डसना आदि है। इसकी भाषा अवधि है।

सत्यवती कथा के रचयिता ईश्वर दास सगुणोपासक भक्त थे। कथानक का संबंध राजकुमारी सत्यवती एवं राजकुमार ऋतुपर्ण के प्रथम दृष्टि जन्य प्रेम का निरूपण अत्यंत भावात्मक शैली में हुआ है।

मृगावती में नायक राजकुमार तथा नायिका मृगावती के प्रथम दृष्टि जन्य प्रेम का निरूपण अत्यंत भावात्मक शैली में हुआ है। कुतुबन ने यह कहानी चौपाई ,दोहे के क्रम में लिखी जिसमें चन्द्रनगर के राजा गणपतिदेव के राजकुमार और कंचनपुर के राजा रूपमुरारी की कन्या मृगावतीकी प्रेम कथा है। इस कथा में कवि ने प्रेम मार्ग के त्याग और कष्ट का निरूपण करके साधक के भगवत प्रेम का स्वरूप दिखाया है।

माधवानल काम कंदला [1527]के रचयिता गणपति ने नायक माधव एवं नृत्य विशारद काम कंदला के प्रेम का निरूपण अत्यंत रोमांचक शैली में किया है। यह राजस्थानी भाषा में लिखी गई है।

पद्मावत मलिक मुहम्मद जायसी की इस कड़ी में प्रौढ़तम काव्य माना जाता है। इसमें चित्तौड़ के राजा रत्नसेन और सिंहल की राजकुमारी पद्मावती के प्रेम ,विवाह एवं विवाहोपरांत जीवन का चित्रण मार्मिक रूप से हुआ है।

मधु मालती ,मंझन कृत मधुमालती [1545] में नायक नायिका के प्रथम दर्शन जन्य प्रेम के साथ पूर्व जन्म के प्रणय संस्कारों की भी महत्ता दिखाई गई है।

कल्लोल कवि कृत ‘ढोला मारू रा दूहा’ राजस्थानी रजवाड़ों की एक अत्यंत लोकप्रिय  कहानी है। इस काव्य में नरवर देश के राजा ढोला {दूल्हा } और पूंगल देश की राजकुमारी मारवनी के विवाहोत्तर प्रेम और विरह का निरूपण किया गया है।

इसके अलावा नल दमयंती ,सोनी महिवाल ,,हीर रांझा,रोमियो जूलियट आदि आदि महान आशिक को आज भी लोगों द्वारा याद किया जाता है।

यह विषय इतना उर्वर है कि इसपर कितने महाकाव्य ,महाग्रंथ लिखे जा चुके हैं ,फिर भी यह नित नवीन कलेवर धारण किए हुए है।

आज के युग में संत वेलेंटाईन शाश्वत प्रेम के प्रतीक के रूप में उजागर हो उठे हैं।

साहित्य को समाज का दर्पण कहा गया है। प्रायः प्रत्येक युग में प्रेम की कुछ ऐसी मिसालें कायम हो जाती है जिसे जमाना दीवानों की तरह याद करने लगता है। यह भी सत्य है कि प्यार करने का जुनून से भरा एक उम्र होता है। वही उम्र प्रेम को रामायण ,कुरान ,बाईबिल आदि की तरह पढ़ना और उसकी इबादत करना सिखाता है।

कामिनी कामायनी।

COMMENTS

BLOGGER: 1
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: प्रेम दिवस - वेलेंटाइन डे विशेष : प्रेम एक शाश्वत सत्य / कामिनी कामायनी
प्रेम दिवस - वेलेंटाइन डे विशेष : प्रेम एक शाश्वत सत्य / कामिनी कामायनी
https://lh3.googleusercontent.com/-qmAM5Y5lC54/WJ2ZCKH1yXI/AAAAAAAA2fs/JoG_DxFap30/image_thumb%25255B3%25255D.png?imgmax=800
https://lh3.googleusercontent.com/-qmAM5Y5lC54/WJ2ZCKH1yXI/AAAAAAAA2fs/JoG_DxFap30/s72-c/image_thumb%25255B3%25255D.png?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2017/02/blog-post_98.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2017/02/blog-post_98.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content