विज्ञान-कथा : जुलाई-सितंबर 2017 / विज्ञान-कथा फिनिक्स / - हरीश गोयल

SHARE:

जेम्स डब्ल्यू क्रोनिन तथा उसके साथी अंतरिक्ष में सभ्यता की खोज में ग्रह मण्डल एच आर 4796 के निकट पहुँच गये। वे एक ऐसे रॉकेट में सवार थे जो द...

जेम्स डब्ल्यू क्रोनिन तथा उसके साथी अंतरिक्ष में सभ्यता की खोज में ग्रह मण्डल एच आर 4796 के निकट पहुँच गये।

वे एक ऐसे रॉकेट में सवार थे जो द्रव्य-प्रतिद्रव्य से प्राप्त ईंधन से चालित था तथा उसने प्रकाश से कई गुना गति को प्राप्त कर लिया था। प्रति-पदार्थ की धारणा ने आइन्स्टाइन के नियमों

में व्यापक परिवर्तन कर दिया था। रॉकेट उड़ाने के लिये भी पृथ्वी से ईंधन खर्च करने की आवश्यकता नहीं थी। न ही अधिक शक्ति की।

क्योंकि प्रति द्रव्य से चालित रॉकेट को स्वतः ही गुरुत्वाकर्षण के विरूद्ध बड़ी आसानी से जा सकते थे। उन्हें पृथ्वी की ओर आकर्षित करना कठिन था जबकि उड़ाना अत्यन्त आसान। और अब तक तो स्पेस वार्प भी बहुत आसान हो गया था। जेम्स डब्ल्यू क्रोनिन तथा उसके साथी जिस रॉकेट में सैर कर रहे थे उसका नाम था ‘प्रिऑन’। ग्रह मण्डल की डिस्क उसे नजर आने लगी थी ।

एच.आर. 4796 ग्रह मण्डल 200 प्रकाश वर्ष दूर था। जेम्स डब्ल्यू क्रोनिन को याद आया कि पृथ्वी पर हवाई व चिली में नये शक्तिशाली उपकरणों की सहायता से ब्रह्माण्ड का अवलोकन करने वाले खगोलविदों ने 200 प्रकाश वर्ष दूर एक तारे के आस-पास डिस्क के आकार की धूल का एक मण्डल देखा था। इस मंडल में दिखने वाले छिद्रों को नए ग्रहों की उत्पत्ति का कारण माना था। पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के खगोलविद् डेविड कोअनर्स का कहना था कि इस डिस्क के मध्य में हमारे सौरमण्डल जैसा ही ग्रह बन रहा है। अध्ययन कर रहे खगोलविद्ों के दल ने इस ग्रह मण्डल का नाम फिर एच. आर. 4796 रखा। और अब तक न ही पूरा सौरमण्डल खोजा जा चुका है, बल्कि वहाँ कई ग्रहों पर उन्नत कोटि का जीवन भी पाया गया है। केवल यही नहीं ब्रह्माण्ड में यत्र-तत्र जीवन बिखरा हुआ है और अब तक यह बात अत्यन्त सामान्य बात हो चुकी है।

एच.आर. 4796 ग्रहमण्डल अब स्पष्ट नजर आने लगा था। सभी ग्रह स्पष्ट दिखाई पड़ रहे थे। इसके एक ग्रह ‘वेलेरोन’ पर जीवन हमारी पृथ्वी जैसा ही था। यह किसी और प्रणाली पर आधारित नहीं था। जैसे सिलिकोन या अन्य.....। हमारा जीवन कार्बन प्रणाली पर आधारित है लेकिन यह आवश्यक नहीं कि वे हमारी तरह के ही प्राणी हो ..... यानी मानव हो ...... वे मानव हमसे भिन्न प्रकार के हो सकते थे लेकिन हमने यह भी पाया कि वे मानव पृथ्वी से भिन्न किस्म के नहीं थे।

यही कारण था कि वेलेरोन ग्रह जेम्स डब्ल्यू क्रोनिन के आकर्षण का विशेष केन्द्र था। पृथ्वी पर एक ऐसा हादसा हो गया था कि उन्हें दो सौ प्रकाशवर्ष दूर की यात्रा करने के लिये विवश होना पड़ा।

यान दल के सभी सदस्य शीत निष्क्रियता से अभी जागृत हुए ही थे। उन्हें यान में सैर करते हुए पचास वर्ष से अधिक हो चुके थे। इतने अधिक वर्ष यान में बिना शीत निष्क्रियता के नहीं गुज़ारा जा सकता था।

यान की परिचारिका एक खूबसूरत रोबो महिला थी। लेकिन देखने में ऐसा नहीं लगता था कि वह रोबो है। वह निरन्तर निर्देश दे रही थी। यान में कुल बारह लोग थे। जेम्स क्रोनिन को इस बात का बड़ा दुख था कि पृथ्वीवासियों में प्रजनन का ह्रास हो चुका था।

जेम्स क्रोनिन तथा उसके साथी एक महान उद्देश्य से ‘वेलेरोन’ ग्रह की ओर निकले थे। उनके ऊपर इस पृथ्वी को बचाने का भार था।

यान ‘प्रियान’ में चार महिलाएं थी। उनमें से एक बला की खूबसूरत थी- झील-सी गहरी नीली आँखें ..... मोहक ..... इन आँखों ने ही जेम्स क्रोनिन को आकर्षित किया था ..... क्या सम्मोहन किया था कि वह उसके प्यार में बंध कर रह गया। उसकी मुस्कराहट ने ऐसा गजब ढाया था कि वह उसकी एक मुस्कान को पाने के लिये बेताब हो जाता। वह चाहता था कि वह हमेशा खिल-खिलाए..जब वह उससे दूर रहती थी तो उसे याद आया कि कैसे वह उसकी एक झलक पाने को बेताब रहता था।

यान में और कोई चारा भी नहीं था सिवाय इसके कि वे अपने भूतकाल को याद करें। दीर्घ यात्रा में वे बातें भी कितना करते। उसका ध्यान फिर वेलेरोन ग्रह की ओर खिंच आया।

क्या वेलेरोन वासी उनकी ओर ध्यान देंगे?

क्या वे पृथ्वी के मानवों को बचाने में उनकी मदद करेंगे।

क्या वहाँ भी पृथ्वी की तरह विश्व प्रमुख होगा?

यदि वेलरोन वासी ने उनकी मदद नहीं की तो क्या होगा? पृथ्वीवासियों ने पहले क्यों नहीं सोचा कि उनके गलत कार्यों की परिणति एक इतना भयानक रूप ले लेगी और उसे इस तरह एक सुदूर अंतरिक्ष यात्रा करनी पड़ेगी। जेम्स क्रोनिन को याद आया कि पृथ्वी पर मातृत्व के गुण में कमी होने का ही परिणाम था कि पृथ्वी पर भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई। पृथ्वी पर सुन्दर महिलाओं ने शिशुओं को अपने स्तनों से दूध पिलाना बंद कर दिया था। उन्हें डर था कि इससे उनकी सुन्दरता में कमी आ जायेगी। उनकी फीजिक मैनटैन नहीं रहेगी। बाद में उनके देखा-देखी अन्य स्त्रियों ने भी इसी रास्ते को अपना लिया। कामकाजी महिलाओं के लिये तो यह बात अत्यन्त सामान्य बात थी। इन स्त्रियों का भी अन्य स्त्रियों पर बहुत असर पड़ा। लेकिन यह तो मातृत्व-ह्रास की प्रारंभिक अवस्था थी। इसे प्राश्रय मिला वैज्ञानिक खोजों से कालान्तर में महिलाएँ बच्चा-जनने को भी बोझ समझने लगी। आखिर नौ माह तक कोख में बच्चे को सहना असह्य हो गया। यदि सूक्ष्म रूप से देखा जाये तो इसका कारण भी वैज्ञानिक प्रगति ही थी। वैज्ञानिक प्रगति से भौतिक सुख-सुविधाएँ बढ़ी। इससे स्त्रियों में आराम-तलबी में भी बढ़ोतरी हुई। काम-काज में उन्हें आलस्य आता लेकिन बाद में यह प्रवृत्ति उनके खून में समा गई। घर का सभी काम-काज महिलाओं के स्थान पर रोबोट-संभालने लगे। परिणाम यह हुआ कि महिलाएँ काम-काज करना ही भूल गई। यहाँ तक कि खाना पकाने का कार्य भी रोबो महिला ही किया करती थी। धीरे-धीरे काम क्या होता है? यह भी वह भूल गई। अब केवल एक ही कार्य शेष रह गया था ‘शिशु जनना’। जेम्स क्रोनिन सोचता है पहले तो यह कार्य नहीं समझा जाता था। स्त्रियों की मातृत्व की भावनाओं की इससे तुष्टि होती थी। लेकिन धीरे-धीरे इसे एक बोझ समझा जाने लगा। अब माँ की कोख का स्थान किराये की कोख ने ले लिया था तथा स्त्रियों ने माँ की कोख से हमेशा के लिये निजात पा लिया था। जब से भ्रूण प्रत्यारोपण आसान हो गया तो नारियों को और राहत मिल गई। इन-विट्रो फर्टीलाइजेशन उर्फ टेस्ट ट्यूब बेबी अब केवल निस्संतान महिलाओं का ही गहना नहीं रह गई थी बल्कि आम औरतों ने भी इसे अपना लिया था। इसमें भी बहुतेरे परिवर्तन हुए। अब तक वीर्य बैंक तथा अंड बैंक सामान्य हो गये थे।

धीरे-धीरे ये बैंक विश्व बैंक में समाहित हो गये। कम्प्यूटर से इनके जेनेटिक गुणों का निर्धारण किया जाता तथा उसे फीड कर दिया जाता। अब मनचाहा भ्रूण मिलना सुलभ हो गया था। किराये की कोख या कृत्रिम प्लेसेन्टा उपलब्ध होने से अब मातृत्व के गुणों का लोप होने लगा। मातृत्व के गुणों के ह्रास होने से महिलाओं के स्तनों से दूध का स्रवण बंद हो गया और फिर एक ऐसी सीमा आई कि पुरुषों में वीर्य तथा स्त्री में अण्ड की संख्या का ह्रास होने लगा। लेकिन वीर्य-बैंक तथा अण्ड बैंक के रहते किसी को परवाह नहीं थी। फिर एक दिन एक ऐसी घटना घटित हो गई जिसकी सपने में भी कल्पना पृथ्वी के लोगों ने नहीं की थी। ओफियूकस तारामंडल के वासियों ने पृथ्वीवासियों पर आक्रमण कर दिया। कारण स्पष्ट था उक्त नक्षत्रा का ईंधन समाप्ति के कगार पर था। हर नक्षत्र का अपना जीवनकाल होता है अतः यदि वहाँ सभ्यता हो तो उस सभ्यता को नक्षत्र में ईंधन समाप्त होते-होते वहाँ से पलायन करना ही होगा।

यही आफियूकस वासियों के साथ भी हुआ। आफ्यूकस में ईंधन समाप्त होने जा रहा था अतः वह सूर्य दानव तारे में परिवर्तित होने जा रहा था। इसके एक ग्रह में सभ्यता विराजमान थी। अतः समय रहते वहाँ से पलायन करना आवश्यक था अन्यथा समुद्र खौलने से उनकी मृत्यु अवश्यंभावी थी। अतः उन्हें एक ऐसे ग्रह की तलाश थी जहाँ सभ्यता पाई जाती हो, ताकि उस पर अपना अधिकार किया जा सके। और फिर ऐसे ही ग्रह की खोज की गई जहाँ सभ्यता विद्यमान हो। उन्होंने हमारे सौरमण्डल के ग्रह पृथ्वी को सबसे उपयुक्त पाया।

शीघ्र ही उन्होंने पृथ्वी पर आक्रमण कर दिया। सर्वप्रथम आक्रांताओं ने यह कार्य किया कि उन्होंने पृथ्वी में समस्त वीर्य बैंकों तथा अण्ड बैंकों को घातक विकिरण फैलाकर नष्ट कर दिया। पृथ्वी के अंतरतारकीय ट्रुप ने आफियूकस आक्रांताओं का सामना किया तथा उन्हें पुनः खदेड़ दिया। इस अंतरिक्ष युद्ध में हमारी विजय अवश्य हुई लेकिन हमारे समस्त वीर्य तथा अंड बैंक नष्ट हो चुके थे। इससे पृथ्वी पर भी मानव के अस्तित्व का संकट आ खड़ा हुआ था। अब मानव के अस्तित्व को बचाने का केवल एक ही उपाय रह गया था- बाह्य अंतरिक्ष की किसी ऐसी सभ्यता की टोह जिनके वीर्य बैंक तथा अंड बैंक सुरक्षित हो। पृथ्वी पर लाकर उनसे पुनः सभ्यता को विकसित किया जाये और फिर एक और सभ्यता की टोह में निकल पड़े थे पृथ्वी के कुछ लोग.... उनमें से एक दल था जेम्स क्रोनिन का। जेम्स क्रोनिन को यह सब याद आ रहा था। अंतरिक्ष यान प्रियोन ग्रहमंडल एच आर 4796 के बहुत निकट पहुँच चुका था। अब उसे ग्रह की डिस्क स्पष्ट दिखाई पड़ने लगी थी। जेम्स क्रोनिन के दल ने वेलेरोन ग्रह पर संदेश भेजा कि वहाँ के प्राणियों को पृथ्वीवासियों से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। वे किसी आक्रांता की भांति अंतरिक्ष युद्ध करने नहीं निकले हैं, बल्कि उनका मिशन शांतिपूर्ण कार्य के लिये है तथा सह-अस्तित्व के लिये है। वहाँ पर भी संयुक्त राष्ट्र संघ की तरह एक विश्व-संस्था थी जो शांति के प्रयासों में रत थी। लेकिन वहाँ अमेरिका की तरह चलती शक्तिशाली देश की है। संदेश को प्राप्त किया वेलेरोन विश्व के प्रमुख ने। विश्व प्रमुख ने तुरन्त एक मीटिंग बुलाई। मीटिंग में राष्ट्राध्यक्षों ने यह जानना चाहा कि पृथ्वीवासियों के वास्तविक इरादे क्या हैं? कहीं उनका इरादा शांति की आड़ में युद्ध करने का तो नहीं है। उन्होंने तुरन्त वेलेरोन की मिलिट्री को सचेत कर दिया था। लेकिन साथ में पृथ्वीवासियों के इरादे को जानने के लिये तीन वेरेलोन के व्यक्तियों का दल भी जेम्स क्रोनिन के पास भेजा। जेम्स क्रोनिन तथा उसके दल ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। उनके बीच काफी देर तक वार्तालाप हुआ।

वेलेरोन पहुँचकर तीनों व्यक्तियों ने वेलेरोन प्रमुख को बताया कि वे वार्ता से संतुष्ट हैं। पृथ्वीवासियों का ऐसा कोई इरादा युद्ध करने का नहीं है। वेलेरोन वासियों को यह जानकर खुशी हुई कि उनकी तरह की ही एक सभ्यता दो सौ प्रकाश वर्ष दूर पृथ्वी पर पनपी थी लेकिन उन्हें यह जानकर दुःख भी हुआ कि वह सभ्यता अब विलुप्ति के कगार पर खड़ी थी। वेलेरोन तथा पृथ्वी की एक-सी सभ्यता होने के कारण उन्हें इतनी दूर होने के बाद भी अपनत्व सा लगा। वे तुरन्त मदद के लिये तैयार हो गया उन्हें आश्चर्य था कि इतनी दूर उनके जैसी ही सभ्यता पनपी थी जिसका उन्हें तनिक भी पता नहीं चला। लेकिन यहाँ तो वीर्य-बैंक बहुत कम थे। क्योंकि यहाँ अभी संतति सामान्य तरीके से ही उत्पन्न की जा सकती थी। जेम्स क्रोनिन तथा उनका दल वेलेरोन ग्रह पर पहुँचे। उन्हें पृथ्वी सदृश प्राणियों को देखकर अत्यन्त प्रसन्नता हुई। वेलेरोन स्त्रियां पृथ्वी की स्त्रियों की तरह ही थी लेकिन अतीव सुन्दर। उनकी सुन्दरता का बखान करना कठिन था। वेलेरोन प्रमुख ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया लेकिन अभी उन्हें स्वतंत्रा विचरण करने की इजाजत नहीं दी। शायद वेलेरोन प्रमुख उन्हें कड़ी निगरानी में रखना चाहते हों। अतः वे प्राकृतिक रूप से वेलेरोन वासियों से समागम नहीं कर सकते थ तथा संतति पैदा कर सकते थे। अभी इस कार्य में बहुत समय लगेगा। जेम्स क्रोनिन तथा उसका दल केवल वीर्य-बैंकों को लेकर ही संतुष्ट थे। शायद वे पृथ्वी की सभ्यता को विलुप्ति के कगार से बचा सकें। अपने महान उद्देश्य को पूर्ण कर वे पुनः पृथ्वी की ओर लौट रहे थे। जेम्स क्रोनिन तथा उसके दल को संतुष्टि थी कि वेलेरोन वासियों के सहयोग से वे पृथ्वी की विलुप्त होती सभ्यता का पुनरूद्धार करने में सफल होंगे।

एक महान मिशन की सफलता से उनके चेहरे पर हंसी थिरक आई।

image

ई-मेल ः harishgoyalswf@gmail.com

COMMENTS

BLOGGER: 1
  1. रोचक कहानी। विज्ञान की तरक्की कैसे इंसानी भावनाओं को खत्म कर सकती है और ये कैसे आत्मघाती हो सकती है इसका सटीक विवरण किया है। इस कहानी ने मुझे हरीश जी की दूसरी रचनाओं को पढ़ने के लिए प्रेरित किया है। उम्मीद है वो भी इतनी ही अच्छी होंगी।
    duibaat.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: विज्ञान-कथा : जुलाई-सितंबर 2017 / विज्ञान-कथा फिनिक्स / - हरीश गोयल
विज्ञान-कथा : जुलाई-सितंबर 2017 / विज्ञान-कथा फिनिक्स / - हरीश गोयल
https://lh3.googleusercontent.com/-ZnzfPf4U2J0/WVIOfqAes5I/AAAAAAAA5Lo/2Fi_pP1rvig_UahJroNvsCglpNsMwjPzACHMYCw/image_thumb%255B1%255D?imgmax=800
https://lh3.googleusercontent.com/-ZnzfPf4U2J0/WVIOfqAes5I/AAAAAAAA5Lo/2Fi_pP1rvig_UahJroNvsCglpNsMwjPzACHMYCw/s72-c/image_thumb%255B1%255D?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2017/06/2017_96.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2017/06/2017_96.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content