जीवन से सीधा और सधा हुआ साक्षात्कार है त्रिलोचन का काव्य - दिविक रमेश से मनोज कुमार झा की बातचीत

SHARE:

जीवन से सीधा और सधा हुआ साक्षात्कार है त्रिलोचन का काव्य शमशेर ने कहा था कि निराला के बाद यदि कोई कवि सबसे ऊंचा जाएगा तो वह त्रिलोचन ह...

image

जीवन से सीधा और सधा हुआ साक्षात्कार है त्रिलोचन का काव्य

शमशेर ने कहा था कि निराला के बाद यदि कोई कवि सबसे ऊंचा जाएगा तो वह त्रिलोचन है

त्रिलोचन का मूल्यांकन अभी होना है, अभी तो उन्हें ठीक से पढ़ा भी नहीं गया है

त्रिलोचन हिंदी की प्रगतिशील काव्य-धारा के सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण कवियों में हैं। उनकी कविताओं में लोक-जीवन की अभिव्यक्ति हुई है। वे सामान्य जन के कवि हैं। उन्होंने स्वयं लिखा है – उस जनपद का कवि हूँ जो भूखा है दूखा है कला नहीं जानता...। आलोचकों ने त्रिलोचन को लोकजीवन से जुड़ा मानने के साथ ही शास्त्रीय परम्परा का भी कवि माना है। प्रेम, प्रकृति, जीवन-सौंदर्य, जीवन-संघर्ष, मनुष्यता के विविध आयामों को समेटे हुए इनकी कविता का फलक बहुत ही व्यापक है। इस वर्ष त्रिलोचन की जन्म शताब्दी है। त्रिलोचन का नई पीढ़ी के कई कवियों से जुड़ाव रहा। दिविक रमेश से उनका लगाव कुछ खास ही गहरा था। दिविक रमेश ने त्रिलोचन के कई साक्षात्कार लिए जो पुस्तक के रूप में प्रकाशित हो चुके हैं। त्रिलोचन के जन्मशताब्दी वर्ष पर उनके जीवन और रचनाशीलता पर दिविक रमेश से मनोज कुमार झा ने बातचीत की। यहां पेश हैं कुछ खास अंश।

image

(त्रिलोचन व दिविक रमेश)

....................................................................................................................................

1. त्रिलोचन से आपका गहरा संबंध रहा। क्या आप बता सकते हैं कि ये संबंध कब बना और किस तरह आगे बढ़ा?

जी, शमशेर जी से मेरा सम्पर्क था। मेरे पहले कविता-संग्रह ‘रास्ते के बीच’ (1977) के लिए उन्होंने ही मेरी कविताएं चुनी थीं। उनसे बराबर मिलना होता था। दिलली में दयानन्द कॉलोनी वाले घर में भी और बाद में मॉडल टाउन वाले घर में भी। किसी भी समय। बातचीत में वे अक्सर कवि त्रिलोचन का भी नाम लेते जो दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़कर निकले मेरे जैसे विद्यार्थियों के लिए बहुत अधिक परिचित नाम नहीं था। हम तो सप्तक के कवियों को ही जानते थे। एक दिन मैंने बातचीत में शमशेर जी से कह ही तो दिया कि त्रिलोचन जी की कविताओं ने मुझे आकर्षित नहीं किया। उन्होंने कहा कि निराला के बाद त्रिलोचन का नाम बसे ऊपर जाएगा। इस कवि का अभी मूल्यांकन होना है। मैं समझ गया था कि शमशेर जी त्रिलोचन की कविताओं को ज्यादा गम्भीरता, मेहनत और समझ के साथ पढ़ने की सलाह दे रहे थे। बाद में मैंने पाया कि ‘दिगन्त’ को पहले मैंने सचमुच ठीक तरह से नहीं पढ़ा था। मैं केवल तुकों और बंदिशों से ही बिदक गया था - अपने पूर्वाग्रहों के कारण। मैंने त्रिलोचन की कविताएं ठीक से पढ़ने का निश्चय किया। ‘धरती’ का दूसरा संस्करण भी प्रकाशित हो चुका था। वह खरीदा। ‘गुलाब और बुलबुल’ मिली नहीं। ‘धरती’ को पढ़ा तो ‘चम्पा काले काले अच्छर नहीं चीन्हती’ कविता पढ़ कर मैं दंग रह गया। इतनी पुरानी कविता एकदम नयी लग रही थी। खासकर ‘कलकत्ता पर बजर पड़े’ पंक्ति ने तो हिला ही दिया।

2. किसी ने कहा है कि निराला के बाद त्रिलोचन ही हिन्दी की जातीय चेतना के प्रतिनिधि कवि हैं, आपका क्या मानना है?

त्रिलोचन तुलसी और निराला को लगभग सर्वोपरि मानते थे। इन्हीं की परम्परा में त्रिलोचन नि:संदेह जातीय परम्परा के कवि हैं जिन्हें दूसरे शब्दों में धरती के कवि भी कह सकते हैं। त्रिलोचन का विश्वास कवि के रूप में पूरे देश को आत्मसात करने में था। इस आत्मसात करने की उनकी राह जलसों आदि से नहीं, बल्कि व्यक्तिगत संपर्कों से गुजरती थी। सामयिक आंदोलनों से अधिक प्रभाव ग्रहण करने से वे बचते थे तथा अखबारीपन को कविता के लिए अच्छा नहीं मानते थे। उनकी स्पष्ट मान्यता थी कि कवि भाव की समृद्धि जन-जीवन के बीच से ही पाता है। वहीं से वह जीवंत भाषा भी लेता है। ताजगी तभी आती है और जीवंत भाषा किताबों से नहीं आती। वे जनता में बोली जाने वाली भाषा को पकड़ते हैं। हां, हिंदी के कवियों के लिए संस्कृत सीखने पर भी उनका जोर था। अपनी कविताओं के चरित्रों को उन्होंने जीवन से उठाया है। जैसे नगई महरा। शमशेर ने कहा था कि निराला के बाद यदि कोई कवि सबसे ऊंचा जाएगा तो वह त्रिलोचन है।

3. त्रिलोचन सम्भवत: हिन्दी के पहले कवि हैं जिन्होंने सॉनेट लिखे। सॉनेट जैसे विदेशी छंद में इनके काव्य की उपलब्धि आपकी दृष्टि में क्या रही है?

त्रिलोचन ने सॉनेट खासतौर पर पढ़ा था। सॉनेट रवींद्रनाथ ने भी लिखे हैं। सॉनेट को उन्होंने फैशन के तौर पर नहीं अपनाया था, बल्कि वह उन्हें अनुकूल जान पड़ा था। सोन माने ध्वनि होता है। सॉनेट त्रिलोचन की निगाह में छंद न होकर अनुशासन था। उन्होंने 14 पंक्तियों के सॉनेट लिखे जो सॉनेट के लिए सामान्य संख्या मानी जाती है। मिल्टन ने जरूर 18 पंक्तियों के भी सॉनेट लिखे। प्रभाकर माचवे ने 15-20 पंक्तियों में सॉनेट लिखे। त्रिलोचन ने प्राया: रोला छंद में सॉनेट लिखे हैं। बरवे में भी लिखा है। वस्तुत: त्रिलोचन ने इस पश्चिमी अनुशासन को भारतीय और त्रिलोचनी बना दिया, बहुत ही सहज रूप में। इनके यहां वाक्य एक पंक्ति से दूसरी पंक्ति में जाकर भी खत्म नहीं होता है। छायावादी प्रवृत्ति से अलग इन्होंने अधूरे वाक्य के स्थान पर पूरे वाक्य को अपनाया है। वैसे भी त्रिलोचन के सॉनेट कविता की दृष्टि से ऊंचे हैं, अपने फॉर्म के कारण नहीं। उनको पढ़ते समय शिल्प भूल जाता है, केवल रचना का रस आता है। श्रेष्ठ रचना की पहचान के मानक के रूप में उन्होंने कहीं लिखा भी है – रचना देखत बिसरहिं रचनाकार। कला या रूप की दृष्टि से यह सर्वमान्य तथ्य है कि सॉनेट के क्षेत्र में त्रिलोचन का काम अद्वितीय है।

4. उनकी पीढ़ी के अन्य कवियों नागार्जुन, शमशेर, केदारनाथ अग्रवाल और मुक्तिबोध के समक्ष त्रिलोचन को आप किस रूप में देखते हैं? त्रिलोचन के काव्य में जनकिन रूपों में आता है?

ये सभी दृष्टि सम्पन्न या कहूं विचार की दृष्टि से प्रगतिशील सोच के कवि हैं और हिंदी-कविता के अलग-अलग शिखर हैं, अनुभव सम्पदा और कलात्मक वैभव दोनों ही स्तरों पर। जहां तक जन की बात है वह त्रिलोचन, नागार्जुन और केदारनाथ के यहां अपने ठेठ या सहज जातीय रंग-ढंग के साथ मुखरित है। मुक्तिबोध और शमशेर के यहां वह झलक मारता हुआ मूर्तिमान है। थोड़ा जड़ाऊ भी। त्रिलोचन का जन बावजूद प्रहारों के जीवन का हिमायती, रोजमर्रा की जिंदगी को जीता हुआ, जो नहीं है, उसके लिए तैयारी करता हुआ जनपदीय जन है, जबकि नागार्जुन का जन थोड़ा व्यवाहारिक, मुंहफट और राजनीतिक उठा-पटक के बीच अपनी राह तलाशता अपेक्षाकृत चतुर जन है-अभिव्यक्ति के खतरे उठाता हुआ भी। मुक्तिबोध का जन डर और सहमी स्थितियों के बीच दबते-दबते खुद को बचा ले जाने की समझ को तलाशते और अभिव्यक्ति के खतरे उठाने की समझ को धार देता हुआ जन है। केदारनाथ अग्रवाल का जन अपनी अवांछित यथास्थितियों में भी अपने को कमजोर पड़ने की सोच से बाहर निकाल कर अपनी वास्तविक ताकत की पहचान बनाता और कराता जन है जो उत्सव भी मना सकता है। शमशेर का जन प्रकृति और ब्रह्मांड में सौंदर्य तथा प्रेम का एक विशाल और पूर्णत्व से सधा संसार रचता हुआ सशक्त, सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरा अपनी धुन में जीता जन है। मैंने लिखा था त्रिलोचन! न अतीत, न भविष्य और न ही वर्तमान। महाकाल! निरन्तरता में ही कोई पकड़ ले तो पकड़ ले। सतत गतिशील! न आदि न अंत। जानकार समझते हैं कि त्रिलोचन जब भी उभरे या उभरेंगे या उभरते हैं तो एक निरन्तर वाणी, एक निरन्तर गतिशीलता में ही। जड़ता या ठहराव को अर्थहीन करते हुए, रुके-रुके मुक्तिबोध से अलग, सतर्क और तैयार। नागार्जुन और केदारनाथ अग्रवाल के यहां कविता-स्तर ऊपर-नीचे होता रहता है, लेकिन त्रिलोचन के यहां वह एक औसत दर्जे से नीचे कभी नहीं जाता। त्रिलोचन की कविताएं कहीं भी आवेश की नहीं हैं, बल्कि गजब के धैर्य की हैं। मैं समझता हूं कि सबसे बड़ी खूबी तो यही है कि कवि समग्र प्रभाव के रूप में अपनी भाषा, तथ्य और अप्रोच की दृष्टि से रोमानी नहीं है। जीवन से सीधा और सधा हुआ साक्षात्कार जितना इस कवि में मिलता है, वह बहुत कम देखने में आता है।

4. कहा जाता है कि त्रिलोचन को साहित्य जगत में भारी उपेक्षा का सामना करना पड़ा। खासकर, लेखक संघों की राजनीति में वे उपेक्षित हुए। प्रगतिशील कवियों की नई लिस्ट निकली है...लिखा। आख़िर प्रगतिशीलों ने उनकी उपेक्षा क्यों की, क्या औरों की भी की? कुछ प्रकाश डालें इस पर।

त्रिलोचन को पहली मान्यता लोगों अर्थात उनके पाठकों जिनमें रचनाकार भी थे, से मिली। अपने समय के मान्य स्टार आलोचकों से नहीं मिली, जैसे मृत्यु के बाद ही सही, मुक्तिबोध को मिली थी। लोगों और पाठकों के दबाव ने ही आलोचकों की आंखें उनकी ओर की। तब जाकर आलोचकों के लिए वे ‘खोज के कवि’ के रूप में ही सही पर उभर कर आ सके थे। सुनकर ताज्जुब नहीं होना चाहिए कि 1957 में प्रकाशित उनके ‘दिगंत’ का दूसरा संस्करण मेरे ही प्रयत्नों से एक उभरते प्रकाशक ने 1983 में जाकर छापा था। हांलांकि, पांडुलिपि काफी पहले दी जा चुकी थी। यही नहीं, उन पर पहली पुस्तक ‘साक्षात त्रिलोचन’ भी कमलाकांत द्विवेदी और मेरी ही देन थी। साहित्य अकादमी जैसी संस्था उन्हें निमंत्रण तक नहीं भेजती थी, जिसके लिए मैं लड़ा। जिस संग्रह पर उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला, उसे भी तब के एक युवा कवि ने ही तैयार किया था। लेकिन इस इतिहास को कुछ ही लोग जानते हैं। नयी पीढ़ी तो श्रेय उन्हीं को देती प्रतीत होती है, जिनसे वे उपेक्षित रहे। त्रिलोचन न खुशामदी थे और न अपने स्वाभिमान से एक इंच भी डिगने वाले थे। उलटा आलोचक हो या कोई और, उन पर व्यंग्य करने से भी नहीं चूकते थे। त्रिलोचन उपेक्षित रहे, लेकिन उन्होंने उपेक्षा नहीं की। जैसे शमशेर को कवियों का कवि कहा गया है, वैसे ही त्रिलोचन को उपेक्षितों का उपेक्षित सहानुभूतिपूर्ण सहयात्री कहा जा सकता है। शिकायत केदारनाथ अग्रवाल को भी थी न केवल गैरों से, बल्कि अपनों से भी और जायज थी। पूरा मूल्यांकन तो अभी भी होना है त्रिलोचन का।

5. त्रिलोचन की कौन-सी कविताएं आपको विशेष प्रिय लगती हैं, उनकी खासियत के बारे में भी बताएं।

अनेक प्रिय हैं। मैंने कई लेख लिखे हैं जो मेरी पुस्तकों (कविता के बीच से, समझा परखा) में संकलित हैं और जिनमें पसंद की कुछ कविताओं का जिक्र आया है। यहां सब का जिक्र करना बहुत विस्तार में जाना होगा। हां ‘धरती’ को पढ़ा तो ‘चम्पा काले काले अच्छर नहीं चीन्हती’ कविता पढ़कर मैं दंग रह गया। इतनी पुरानी कविता एकदम नयी लग रही थी। फिर इनके एक के बाद एक तीन संग्रह प्रकाशित हुए। ‘उस जनपद का कवि हूं’ के सारे सॉनेट किसी को भी पसंद आएंगे। ‘धरती’ के भी अधिकांश गीत पसंद के हैं। फिर भी ‘सोच समझ कर चलना’, ‘बह रही वायु सर सर सर सर’, ‘गंगा बहती है’, ‘लहराती लहरों वाली’, ‘पथ पर चलते रहो निरंतर’, ‘जब छिन मैं हारा’, ‘एक प्रहर दिन आया होगा’, ‘बादलों में लग गयी है आग’, ‘खिला यह दिन का कमल’, ‘धूप सुंदर’, ‘लौटने का नाम मत लो’, ‘मौत यदि रुकती नहीं’, ‘बढ़ अकेला’ और ‘उठ किसान ओ’ विशेष पसंद के हैं। चैती, जीने की कला, मेरा घर, शब्द आदि सभी संकलनों मेरी विशेष पसंद की कविताएं भी हैं।

.......................................................................................................................................

manojkumarjhamk@gmail.com

Mobile – 7509664223/7999596288

COMMENTS

BLOGGER
नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: जीवन से सीधा और सधा हुआ साक्षात्कार है त्रिलोचन का काव्य - दिविक रमेश से मनोज कुमार झा की बातचीत
जीवन से सीधा और सधा हुआ साक्षात्कार है त्रिलोचन का काव्य - दिविक रमेश से मनोज कुमार झा की बातचीत
https://lh3.googleusercontent.com/-4_qCJ-MK2bA/WiuCZxOqLcI/AAAAAAAA9KA/F8_oxyqfPf0bthzZDVEXIaMiEXlSBvrzwCHMYCw/image_thumb?imgmax=800
https://lh3.googleusercontent.com/-4_qCJ-MK2bA/WiuCZxOqLcI/AAAAAAAA9KA/F8_oxyqfPf0bthzZDVEXIaMiEXlSBvrzwCHMYCw/s72-c/image_thumb?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2017/12/blog-post_9.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2017/12/blog-post_9.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content