बर्लिन से बब्बू को - बालकवि बैरागी के पत्र विष्णु बैरागी को - 6

SHARE:

छठा पत्र बालकवि बैरागी मास्को हवाई अड्डे से 22 सितम्बर 76 रात्रि के 7.00 बजे प्रिय बब्बू प्रसन्न रहो। आज दोपहर कोई 11.30 बजे बर्लिन में जिस...

छठा पत्र

बालकवि बैरागी मास्को हवाई अड्डे से

22 सितम्बर 76

रात्रि के 7.00 बजे

प्रिय बब्बू

प्रसन्न रहो।

आज दोपहर कोई 11.30 बजे बर्लिन में जिस समय हमारा दल होटल ”उन्तर डेनिलण्डन” को छोड़ रहा था, तब मैं उदास था, रुथ उदास थी, इमी उदास थी। यहाँ तक कि इरीस और डाक्टर गुन्थर तक एक उदासी में डूबे हुए दिखाई दे रहे थे। इनकी उदासियों पर मुझे कोई विशेष आश्चर्य नहीं हुआ। लेकिन जब मैंने पाया कि हमारे हँसोड़ दुभाषिये मिस्टर क्लोफर, जिन्हें कि हम अत्यधिक प्यार के कारण ”मिस्टर लोफर” कहा करते थे, वे तक उदास हैं तो जी. डी. आर. में व्याप्त सम्वेदनाओं के प्रति मेरी धारणा बिलकुल बदल गई। लोग अक्सर कहा करते हैं कि साम्यवादी और समाजवादी व्यवस्था के अन्तर्गत हृदय की कोमल भावनाएँ नष्ट हो जाती हैं। पर हमारे पूरे दल और हमारे मेजबान देश की सभी व्यवस्थापक मनुष्य आकृतियों के चेहरों पर बहते हुए आँसू इस बात का विज्ञापन कर रहे थे कि मनुष्य मूलतः हृदय से शासित होता है। बुद्धि ऐसे क्षणों में पीछे रह जाती है। हृदय की तरलता का नाम ही आँसू है। हम सब रो रहे थे।

इस होटल में हम लोग कोई सात दिन रहकर होटल की व्यवस्था और व्यवस्थापक टुकड़ी से एक तरह से जुड़ से गये थे। सवाल यह नहीं था कि हम अपनी मातृभूमि को लौट रहे थे। सवाल यह था कि हम एक महान् देश से भाईचारा स्थापित करने में सफल होने के बाद अपने देश को लौटने के लिए उस देश को छोड़ रहे थे।

टिप, वह भी 20 प्रतिशत?

व्यवस्था के लिहाज से होल ”उन्तर देन लिण्डन” सबसे लचर और एक ऊब पैदा करने वाला होटल था। मैं तुम्हें लिख चुका हूँ कि पहले हम लोग आधुनिकतम होटल ”होटल स्ताद बर्लिन” याने ”बर्लिन के हृदय” में रुके। उसके बाद रोस्तोक में होटल ”वारनो” में ठहरे और उसके बाद दो रातें बिताई हम लोगों ने ”यूसाडेल” के मित्रोपा मोटल में। इन तीन के बाद हमारा साबका पड़ा होटल ”उन्तर देन लिण्डन” से। मैं ही नहीं हमारे पूरे दल का हर सदस्य ”मित्रोपा” का गुलाम हो गया था। उस मोटल से ज्यादा अच्छी व्यवस्था किसी भी होटल में नहीं थी। जर्मन भाषा में ”लिन्डन” का मतलब होता है एक तरह के नीबू का वृक्ष। उन्तर देन लिण्डन का पूरा मतलब होता है लिन्डन वृक्ष की छाया में। इस होटल में मेरा मन उस समय एकाएक खट्टा हो गया, जब मैंने देखा कि वहाँ के रेस्तराँ में एक बैरे ने टिप भी स्वीकार कर ली। हुआ ऐसा कि हमारे दल के दो-तीन सदस्यों को वहीं रेस्तराँ में बैठे हुए एक अपरिचित मित्र ने चाय-कॉफी और बीयर आदि पिलाई। जब बिल आया तो वह कुल बाईस मार्क का था। बाईस मार्क याने हमारा कोई 88 रुपया। किन्तु हमारे उस अपरिचित मित्र ने बैरे को तीस मार्क के नोट दिये और जब बैरे ने टिपियाना अन्दाज में फर्शी सलाम किया, तो मेरा सिर चकरा गया। यह अनुभव मेरे लिये बिलकुल नया था। आठ मार्क की टिप याने हमारे बत्तीस रुपये हो गए। जब मैंने गहरी छानबीन की तो मुझे पता चला कि पूरे बिल के बीस प्रतिशत से कम यदि यहाँ कोई टिप देता है तो बैरे उसे सलाम नहीं करते। इससे कम टिप को बैरा अपना अपमान मानता है। तुम जानते हो कि भारतीय अर्थों में बीस प्रतिशत एक बहुत बड़ी राशि मानी जाती है। किसी भी व्यवस्था का छिद्रान्वेषण करना मेरा लक्ष्य नहीं है किन्तु इस घटना ने मेरी मान्यता को एक धक्का जरूर दिया है। यह पढ़कर शायद तुम्हें भी न जाने कैसा लग रहा होगा।

यह शर्मनाक कमजोरी यहाँ भी

लिखते हुए मैं लज्जा महसूस कर रहा हूँ कि जी. डी. आर. जैसे देश में सिगरेट ”रिश्वत” का सबसे बड़ा ”प्रकार” है। जिस होटल में तुम्हें कमरा नहीं मिले, उसमें सिगरेट का पैकेट देखते-देखते आलीशान कमरे खुलवा देता है। शर्त यही है कि पैकेट में पूरी बीस सिगरेट होनी चाहिये। चेकोस्लोवाकिया और हंगरी जैसे देशों के बारे में भी मैंने जी. डी. आर. में यही सुना है। पता नहीं सिगरेट इन देशों की इतनी बड़ी कमजोरी क्यों है? ऐसी सूचनाओं से मैं पाता हूँ कि सिगरेट का धुँआ वहाँ केवल सिगरेट का धुँआ नहीं है वरन् साम्यवादी व्यवस्था की कठोरता का धुँआ है। मनुष्य चाहे इस व्यवस्था में हो या उस व्यवस्था में, कहीं न कहीं कमजोर जरूर है और कोई न कोई चीज उसकी कमजोरी को हर जगह अपने-अपने स्तर से उभार ही देती है।

रूस की परम्परा के विपरीत व्यवहार

बर्लिन से मास्को तक उड़ान कुल दो घण्टे की है। हम लोग जी. डी. आर. की हवाई सेवा ”इन्टरफ्लूग” से उड़े। विमान आरामदेह था कर्मचारी चुस्त और परिचारिकाएँ आकर्षक। तुम्हारे लिये यह जानकारी नई होगी कि जब हम बर्लिन से मास्को आते हैं तो उड़ान का समय तो होता है कुल दो घण्टे, पर मास्को आते आते घड़ियाँ चार घन्टे का समय बता देती हैं। बर्लिन और मास्को के समय के बीच में दो घण्टे का फर्क है। इसका दिलचस्प पहलू यह है कि जब हम बर्लिन से दो बजे उड़े तो मास्को छह बजे पहुँचे जबकि आकाश में कुल दो घण्टे हम लोगों को रहना पड़ा। इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि अगर, तुम मास्को से बर्लिन की तरफ उड़ोगे तो जितने बजे मास्को से उड़ोगे उतने ही बजे बर्लिन उतरोगे। याने यदि तुम मास्को से 8 बजे चले तो दो घण्टे उड़ने के बाद भी बर्लिन आठ ही बजे पहुँच जाओगे क्योंकि बर्लिन की घड़ियाँ मास्को से दो घण्टे पीछे चलती हैं। सीधा सा नियम यह है कि जब पूरब से पश्चिम को उड़ेंगे तो उस समय, समय कम होगा और जब पश्चिम से पूरब उड़ोगे तो समय ज्यादा। खैर मास्को हवाई अड्डे पर हमारी जो दुर्दशा हुई है, उसे मैं कभी नहीं भूल पाऊँगा।

चूँकि हम ”इन्टरफ्लूग” का टिकिट लिए हुए थे इसलिये रूस की हवाई सर्विस ”एरोफ्लोट” का कहना था कि हवाई अड्डे पर चाय-कॉफी, खाना-पीना आदि की व्यवस्था ”इन्टरफ्लूग” को करनी होगी। यह पत्र लिखते-लिखते मैं सोच रहा हूँ कि यहाँ से रात को 10.30 पर हमें उड़ना है। शाम 6 बजे से हम यहाँ बैठे हैं। इन साढ़े चार घण्टों में हमारे पूरे दल का क्या होगा? अन्तर्राष्ट्रीय नियमों के मुताबिक शहर से मिलने के लिये कोई हम तक आ भी नहीं सकता था। अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा याने पौण्ड या डालर हममें से किसी के पास नहीं है। पानी पीने तक की परेशानी है। चाय-कॉफी तो बहुत दूर की बात है। शायद हवाई जहाज में कुछ मिले।

मास्को हवाई अड्डे पर कर्मचारियों का व्यवहार हमारे साथ रूस की परम्परा के बिलकुल विपरीत है। खासकर एक महिला जो कि अन्तर्राष्ट्रीय मुसाफिरों को सूचनाएँ दे रही है, उसका व्यवहार अत्यन्त आपत्तिजनक है। उसने जिस तरह, जिस तेवर से हमारे संसद सदस्य श्री दिनेश गोस्वामी से बात की, उसे भारत में हम लोग ”बद्तमीजी” कहा करते हैं। पता नहीं रूस की सरकार को ऐसी उद्दण्ड अशोभन और अविवेकपूर्ण महिलाओं को हवाई अड्डे जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर रखने की क्या आवश्यकता थी। इस महिला के पास न भाषा थी न आचरण।

मास्को हवाई अड्डा इस समय भारतीय यात्रियों की चहल पहल से भरा पड़ा है। कोई सौ डेढ़ सौ भारतीय यात्री संसार के विभिन्न केन्द्रों से यहाँ आकर अपने-अपने गन्तव्यों की ओर जाने के लिये सूचनाओं की प्रतीक्षा कर रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चे बिलकुल भारतीय स्वरों में किलोलें कर रहे हैं और उनके डैडी-मम्मी उन्हें ठीक उसी तरह डाँट फटकार रहे हैं, जैसा कि हम लोग अपने घरों में अपने बच्चों को डाँटा-फटकारा करते हैं। आज बम्बई के लिये एयर इण्डिया की उड़ान भी है। भारतीय यात्रियों की अधिकता का यह भी एक कारण है।

मास्को हवाई अड्डा संसार का विशालतम हवाई अड्डा है। तुम विश्वास नहीं करोगे कि यहाँ सैकड़ों, हजारों हवाई जहाज इस तरह खड़े हुए हैं कि जैसे मन्दसौर रेलवे स्टेशन पर ताँगे खड़े रहते हैं। फर्क यही है कि ताँगे एक दूसरे से सट कर खड़े रहते हैं और ये हवाई जहाज ठीक अपने मुकामों पर खड़े हैं। जहाँ बैठकर मैं तुम्हें यह पत्र लिख रहा हूँ उस लाउन्ज के पारदर्शी शीशे में से जहाँ तक मेरी नजर जाती है, मैं दूर दूर तक केवल हवाई जहाज देख पा रहा हूँ। इधर दूसरी तरफ मुँह करने का मन नहीं करता, क्योंकि उधर फिर वही महिला घूम रही है, जिससे हम लोग परेशान भी हैं, और आतंकित भी।

यदि इस महिला का आवागमन नहीं होता तो मेरी टेबल से कोई सौ कदम दूर हवाई अड्डे की इतनी बड़ी दूकान है कि उसमें घूमते-फिरते हम लोग आसानी से 4 घण्टे बिता देते। यदि दुकान में नहीं भी जाते तो पास ही टेलीविजन पर रोचक और समझ में आने वाली रूसी फिल्में चल रही हैं। पर हमारे दल का हर सदस्य भूखा है, प्यासा है, खिन्न हैं, क्षुब्ध है और अवसाद से भरा बैठा है। केवल भारत लौटने की ललक में हम इस हवाई अड्डे की सारी वहशत को पी गये हैं। जो हवाई जहाज यहाँ से हमें लेकर चलेगा, वह भारतीय समय के मुताबिक रात 12-30 बजे उड़ेगा, जबकि मास्को में कुल 10 ही बज रहे होंगे। बड़ी सुबह हम लोग दिल्ली पहुँच जाएँगे।

पता नहीं मैं घर कब पहुँचता हूँ? पर मिस्टर सेठ, मिस्टर शर्मा, मिस्टर गुप्ता, ये लोग बड़े खुश हैं कि वे बड़ी सुबह अपने परिवार वालों से मिल लेंगे। मुझे इनसे ईर्ष्या नहीं है। पर इतने लम्बे अन्तराल के बाद वापिस स्वदेश लौटने पर यदि हवाई अड्डे पर कोई अपना नहीं मिलता तो उदासियाँ सौ गुना बढ़ जाती हैं। मैं जानता हूँ कि मुझे लेने पालम पर कोई नहीं आएगा, तो भी मैं भीड़ में, उस अनजानी भीड़ में ”पिया” को ढूँढूँगा, गोर्की को तलाश करूँगा, तुझे देखने का असफल प्रयत्न करूँगा और फिर एक लम्बी साँस छोड़कर उस भीड़ में खो जाऊँगा। शायद मेरी यात्राओं का यही एक सनातन समापन होता आया है और यह अब भी होगा।

हर तीसरे मिनिट एक हवाई जहाज हवा में

हवाई अड्डे के सूचना पट पर हमारी उड़ान की सूचना आने को ही है। इस पट पर देखकर मैं कह सकता हूँ कि मास्को हवाई अड्डे से औसतन हर आठवें मिनट एक अन्तर्राष्ट्रीय उड़ान होती है। रूस की घरेलू उड़ानों का सिलसिला अलग है याने यदि बारीकी से हम देखें तो मैं सोचता हूँ कि मास्को हवाई अड्डा हर तीसरे मिनिट एक हवाई जहाज को आकाश में उछाल देता होगा। हवाई अड्डे की सारी व्यवस्था आधुनिकतम है और मशीनें बेहद निर्मम। चेकिंग अत्यन्त सख्त और सब कुछ बिना किसी लिहाज के। कील-कील को मेटल डिटेक्टर और एक्स-रे मशीन के नीचे से गुजरना पड़ता है। किसी किस्म के चकमे की कोई गुंजाइश नहीं। हवाई अड्डे की सारी व्यवस्था प्रत्यक्षरूपेण महिलाओं के हाथ में है। हो सकता है कि बड़े पदों पर वहाँ पुरुष भी होंगे। पर मास्को हवाई अड्डे पर जाते समय भी वहाँ की महिला कर्मचारियों ने मिस्टर शर्मा और मिस्टर सेठ के साथ कोई अच्छा सलूक नहीं किया था।

आशा करता हूँ कि वहाँ सब अच्छे होंगे। मैं सो फीसदी स्वस्थ हूँ। सबको मेरा प्रणाम कहना। अब मैं दिल्ली उतरते ही तुझे एक पत्र और लिखूँगा। बस।

भाई

बालकवि

COMMENTS

BLOGGER
नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: बर्लिन से बब्बू को - बालकवि बैरागी के पत्र विष्णु बैरागी को - 6
बर्लिन से बब्बू को - बालकवि बैरागी के पत्र विष्णु बैरागी को - 6
https://lh3.googleusercontent.com/-AkgWAeAqpYA/WzSCG65BvDI/AAAAAAABDKs/uQiPTL-vB9AG5YYQ_PF0yMYAsAaris23QCHMYCw/image_thumb%255B3%255D?imgmax=800
https://lh3.googleusercontent.com/-AkgWAeAqpYA/WzSCG65BvDI/AAAAAAABDKs/uQiPTL-vB9AG5YYQ_PF0yMYAsAaris23QCHMYCw/s72-c/image_thumb%255B3%255D?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2018/06/6.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2018/06/6.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content