मृत्यु का क्षण // करण सिंह राजपुरोहित

SHARE:

|| जीवन दर्शन से || ➡ करण सिंह राजपुरोहित ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ मृत्यु का क्षण ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ मृत्यु का क्षण बहुत ही नाज़ुक है। इ...

|| जीवन दर्शन से ||

➡ करण सिंह राजपुरोहित

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

मृत्यु का क्षण

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

मृत्यु का क्षण बहुत ही नाज़ुक है। इसका नाम सुनते मनुष्य डर सा जाता है। यद्यपि सभी जानते हैं कि मृत्यु जीवन का अंतिम सत्य है तथापि मनुष्य को मृत्यु के नाम डर क्यों लगता है, यह सामान्य समझ के परे है। गीता दर्शन कहता है कि जिसका जन्म हुआ है, उसकी मृत्यु निश्चित है। सनातन मत में वर्णित कुछ अमर पात्रों की अवधारणा, गीता दर्शन को समझने के विशिष्ट आवश्यकता पर बल देती है। अमर पात्रों की सत्यता पर संदेह व्यक्त नहीं करते हुए, हम कह सकते हैं कि उनकी सार्वजनिक उपस्थिति एवं भूमिका नगण्य है। इसलिए उनके होने या न होने की उपादेयता शून्य ही है। इस बात को अधिक महत्व नहीं देते हुए मृत्यु को शाश्वत सत्य मानकर ही मृत्यु के क्षण का अवलोकन करना अधिक प्रासंगिक है।

मृत्यु के बाद क्या होता है? यह सामान्य समझ से परे की बात है। मृत्यु के बाद की अवस्था पर दार्शनिकों में मतभेद है। इसको समझने के लिए उच्च आध्यात्मिक समझ एवं सर्वज्ञ बुद्धि की आवश्यकता है। सांसारिक मनुष्य इस प्रकार की समझ को नहीं रखता है। मनुष्य की जीवन यात्रा का एक महत्वपूर्ण अंग जन्म से मृत्यु तक है। जन्म से पूर्व का एवं मृत्यु के पश्चात का अध्याय विश्वास एवं एक विशिष्ट विज्ञान पर आधारित है। जो गहन अनुसंधान का विषय है। मनुष्य की जीवन यात्रा का दृष्ट दृश्य जन्म से मृत्यु तक है, जिसमें जन्म प्रथम एवं मृत्यु अन्तिम क्षण है।

मृत्यु के अन्तिम क्षण का अनुभव जिसने किया है, वही इसका सही सही उल्लेख कर सकता है। मृत्यु के इस क्षण का अनुभव करने वाला अपनी कहानी बताने के लिए नहीं रहता है। मृत्यु का गवाह चिकित्सक मृत्यु का वैज्ञानिक कारण बता सकता है लेकिन उस क्षण का अनुभव तो उसके लिए भी एक दुष्कर कार्य है। परमपिता इस पल का सटीक वर्णन कर सकते है, लेकिन यह विषय विश्वास एवं आस्था पर टिका है। इसलिए मृत्यु की अन्तिम अवस्था का अवलोकन कर ही मृत्यु के अन्तिम क्षण का अनुमान लगाया जा सकता है।

मैंने अपने जीवन में तीन मृत्यु के अन्तिम क्षणों को देखा है। मेरे माताजी, पिताजी एवं ससुरजी की मृत्यु को नजदीक से देखने का अवसर मिला। उस पल का वर्णन नहीं किया जा सकता है लेकिन मैंने जो महसूस किया उसे अवश्य शब्दों में पिरोने का प्रयत्न कर सकता हूँ। इस क्षण को हम सभी को देखना है। उस पल में हमारी क्या स्थिति रहेगी? यह संयोग एवं भाग्य का विषय है। आध्यात्मिक पुरुषों के मुख से सुना है जीवन भर के कर्म का अभुक्त कर्मफल अन्तिम पल में व्यक्ति के अभुक्त संस्कार के स्मृति पटल पर रहते हैं। जीवन के अनुभव से ज्ञात हुआ है कि परिजन मृतक को अन्तिम पल प्रभु को स्मरण करवाने का प्रयत्न करते हैं। वह कर पाता है अथवा नहीं यह उसके संस्कारों पर निर्भर करता है। मैं मृत्यु के इन तीन क्षणों को पाठक के समक्ष रखकर उनसे मूल्यांकन करवाता हूँ कि जीवन दर्शन क्या है?

मेरे माताजी की मृत्यु 27 दिसंबर 2008 को मेरे बड़े भाई साहब के निवास स्थान पर हुई। वह मृत्यु का क्षण देखने का मेरा पहला अवसर था। मेरी माताजी को लकवा मार गया था। उनका इलाज विशेषज्ञ के द्वारा करवाया गया लेकिन माताजी ने जीने की इच्छा ही छोड़ दी थी इसलिए विशेषज्ञों के अथक परिश्रम के बावजूद ठीक होने के बाद भी नहीं रही। माताजी को लकवा का एक हल्का सा झटका था। छंद ही दिनों में वह इस झटके से उभर चुकी थी लेकिन उस पल उन्होंने अपने जीने की इच्छा का ही परित्याग कर दिया था। मेरे बारबार विश्वास दिलाने के बावजूद वह अपना मनोबल जीने के लिए नहीं बना पा रहे थी। हम परिजनों द्वारा अच्छी प्रकार से सेवा एवं इलाज दिलाने के बावजूद भी वह कुछ भी नहीं खाने का हटकर लेती थी । कई बार तो खिलाने के लिए हमें भारी मसकत करने पड़ती थी। उनके जीवन की वह अन्तिम रात्रि दृष्टि पटल से ओझल नहीं होती है। उस रात उनकी तबीयत अधिक अस्वस्थ थी। चिकित्सक से सलाह ली गई तो उन्होंने ने वेट एण्ड वॅाच की सलाह दी तथा आवश्यक दवाई दी। रातभर हम परिवार वालों ने माता की देखभाल करने का निर्णय लिया। प्रारंभ में जब माताजी बीमार हुई थी तब मैंने सोचा था कि उनके अन्तिम पल में मैं पास में नहीं रहूँ तो ठीक रहेगा। मुझे माताजी से अत्यधिक स्नेह था इसलिए उस भावुक पल को देखने की मनसा नहीं थी। रात्रि के तीन बजे बड़े भाई साहब ने मुझे जगाया की अब मैं थोड़ी देर सोता हूँ, तु माताजी का ध्यान रख। प्रात: 4:45 पर मानो माताजी ने आवाज दी की बड़े भैया को जगा। मैंने आव देखा न ताव देखा सीधा भाई साहब को जगा दिया। उन्होंने सोचा शायद इसे नींद आ रही होगी। उन्होंने कहा तू सो जा मैं बैठता हूँ। मैं बिस्तर पर पहुंचा ही था कि भाई साहब ने आवाज दी आ देख माताजी को क्या हो रहा है। मैं तपाक से पहुँचा तो देखा की माताजी हमें अलविदा कर चुकी थी। मैंने उन्हें तीन बजे सुबह कीर्तन सुनाया था मानो वह उसी भाव समाधि में विलिन हो गई थी। वह आस्थावान थी लेकिन साधिका नहीं थी। फिर मुझे उनके शांत चित्त शरीर से यही भाव प्रकट हो रहे थे। मुझे याद आ रहा था कि उन्होंने अपनी जिद के आगे जीवन ओर हम सबको हरा दिया और आखिरकार मृत्यु का वरण कर दिया।

मेरे पिताजी का देहांत 10 जुलाई 2012 को पाली के जिला अस्पताल में हुआ। वे दमा रोग के रोगी थे। धूम्रपान एवं अफीम की आदत के कारण अकसर उनके आक्सीजन की कमी हो जाया करती थी। चिकित्सक कृत्रिम आक्सीजन के साथ कुछ दवाई देते तो वे ठीक हो जाते थे। पिताजी सेवा का अधिक सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ। गर्मियों की छुट्टियों में मैंने अपना कैडर कैम्प एवं योग कैम्प स्थगित कर उनके साथ समय बीताने का निर्णय लिया। वे मेरी माताजी की तुलना में दु:ख दर्द सहने में मजबूत थे। छोटी मोटी तकलीफ होने पर हमें बताते नहीं थे। मात्र हावभाव देखकर हमें ही समझना पड़ता था। एक दिन मैं उनकी स्नान करने में मदद कर रहा था कि उन्होंने कहा कि अब मैं चला जाऊँ तो अच्छा है। अन्यथा आप लोगों को तकलीफ होगी। मैं उनके मुख यह शब्द सुनकर अचंभित था। जो व्यक्ति जीवन के किसी भी पल मनोबल टूटने नहीं देता था तथा हमें मनोबल मजबूत रखने की सलाह देता था वह आज अचानक हमारी चिन्ता के लिए जाना चाहता है। गर्मी की छुट्टियां समाप्त हो गई तथा मैं अपने कार्य स्थल लौट आया। पिताजी गांव में बड़े भाई साहब के साथ रहते थे। दो दिन बाद बड़े भाई साहब का फोन आया कि पिताजी की तबीयत ज्यादा ठीक नहीं है। चिकित्सक ने भर्ती करवाने की सलाह दी है। हम उन्हें चिकित्सालय ले जा रहे है तथा तु वहाँ पहुँच। मैं सपत्नीक चिकित्सालय पहुँच गया तो देखा कि वे नाज़ुक हालात में थे। आक्सीजन लगी हुई थी। उन्होंने पत्नी को देखते ही कहा कि बच्चे वहाँ अकेले हैं। इसको वापस छोड़कर दे। मैंने सकारात्मक उत्तर दिया। दूसरे दिन ठीक हो गए। चिकित्सक ने छुट्टी भी दे दी। मैं सपत्नीक पुनः कार्य स्थल लौट आया। दूसरी सुबह पुनः फोन आया कि उन्हें पुनः चिकित्सालय ले जाना पड़ रहा है। इस बार मैं अकेला गया। मेरे पहुँचते ही चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए उन्हें रेफर किया। उनकी स्थिति देखते हम उन्हें जिला अस्पताल ले गए। वहाँ एक वरिष्ठ विशेषज्ञ के द्वारा इलाज शुरू किया गया। मैं यहां एक बात का उल्लेख करूँगा की पिताजी के दो मित्रों की मौत कैंसर रोग से हुई थी। तब उनका इलाज करने वाले चिकित्सक के पास स्वयं नहीं ले जाने की हिदायत देते हुए कहा था कि यदि तुम मुझे इस चिकित्सक पास ले गए तो मैं मर जाऊँगा। उस समय वे स्वस्थ थे इसलिए मैंने इस उनका वहम ही समझा। बीमार हुए तब हम कभी उन्हें उस चिकित्सक के पास नहीं ले गए। जिला अस्पताल में उनकी मृत्यु के अन्तिम दिन मृत्यु के उस क्षण मोनिटर पर चलयमान धड़कन लाइनें गड़बड़ होती देख नर्स ने मुझे कॅाल रजिस्टर देते हुए तुरंत चिकित्सक को लाने हेतु रिसेपस्न काउंटर पर भेजा। मैं भागाभागा जा रहा था कि रास्ते में वह चिकित्सक मिले, जिसके पास पिताजी न ले जाने की हिदायत दी थी। वे मुझे एवं पिताजी को जानते थे तथा एक बार पिताजी को मिलने भी आए थे इसलिए मुझे पूछा क्या हुआ मैंने कहा पिताजी स्थिति नाज़ुक हैं। मैं कॅाल रजिस्टर ले जा रहा हूँ। उन्होंने मुझे कुछ नहीं कहा ओर पिताजी के वार्ड की ओर निकल पड़े। मैं भी कॅाल रजिस्टर संबंधित काउंटर पर देकर पिताजी के पास पहुँचा, तो देखा कि मोनिटर पर लाइनें सीधे हो रही थी। पास में खड़े उसी चिकित्सक ने पिताजी तपास कर मृत घोषित किया। तभी इलाज कर रहे चिकित्सक को लेकर टीम पहुँची उन्होंने अच्छी प्रकार अवलोकन कर मृत्यु प्रमाणपत्र दे दिया। पिताजी वर्षों पुरानी बात सत्य हो गई। उस चिकित्सक के पास मत ले जाना ले गए तो मैं मर जाऊँगा तथा उसी चिकित्सक द्वारा के आते ही प्राण त्याग दिए। शायद यह एक संयोग था।

तीसरा मृत्यु का क्षण मेरे ससुर जी का था। जिनकी मृत्यु 23 जून 2018 को मेरे ससुराल में उनके पैतृक घर पर सम्पूर्ण परिवार की उपस्थिति में हुई। इस क्षण को बहुत नजदीक से देखा व अनुभव किया। ससुर जी विगत कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। धर्म पत्नी अपने पिताजी के स्वास्थ्य को लेकर अधिक चिंतित एवं भावुक रहा करती थी। उनको लेकर बारबार उनके पिताजी के पास जाना होता था। उनकी मृत्यु के पूर्व दिन धर्म पत्नी जी ने फोन किया कि पिताजी का स्वास्थ्य बहुत खराब है। इसलिए आप आ जाना। मैं तुरंत ही निकल पड़ा, वहाँ पहुँचा तो वे बहुत गंभीर बीमारी की अवस्था में लेटे हुए थे। एक दिन पूर्व मेरे साडुजी जो सनातन मतावलंबी है उन्होंने गीता का पाठ करवाया तथा ॐ नम: भगवते वासुदेवाये का कीर्तन करवाया था। मैंने जाते ही उनकी पल्स चैक की तो ठीक ही चल रही थी। शाम कुछ समय उनकी सेवा कर साधना एवं भोजन के पश्चात् सो गया। रात्रि को बारह बजे मेरी नींद टूटी तो देखा कि सभी परिवार वाले उनके इर्द गिर्द बैठे परेशान नज़र आ रहे थे। मैंने सभी को डाटकर सुलाना चाह सभी मेरी बात मानकर सो गए। लेकिन बड़े व छोटे सालाजी कुछ ही पल में वापस आ गये। मैं उनकी भावना को समझ गया था इसलिए अधिक जबरदस्ती करना उचित नहीं समझा। इसी बीच उनकी पल्स मुझे कुछ संदेहप्रद लगी लेकिन मैंने किसी को कुछ नहीं कहा एवं उनके सहस्रार चक्र को थोड़ा सहलाया तथा इंडा पिंगला को दबाव करने हेतु पैरों के अंगूठे के पास गया तथा सालाजी को सहस्रार चक्र सहलाने का दायित्व सौंपा। इसके बाद पल्स देखी तो सही मिली। मुझे लगा कि अब सब कुछ ठीक है। मैं दो बजे के आसपास सोने चला गया। प्रात: पौने चार बजे छोटे सालाजी मेरे पास आए तथा कहने लगे कि पिताजी की हालत बहुत नाज़ुक हैं। एक बार आप देख लो। मैंने जाकर देखा तो बहुत ही गंभीर लगा। उन्हें वैदिक दीक्षा देने के लिए गायत्री मंत्र का उच्चारण किया तो मानो वे मनाकर रहे हो ऐसा लगा। चूंकि वे सनातन हिन्दू मतावलंबी थे। इसलिए मुझे यह रास्ता ही सही लगा। उनके नकारात्मक को मैंने समझा शायद वह मेरे से नहीं सुनना चाह रहे क्योंकि मैं इनमें विश्वास नहीं करता हूँ। इसलिए छोटे सालाजी यह करने को कहा लेकिन इसबार सकारात्मक नहीं लगा। चूकि तांत्रिक दीक्षा देने का मुझे अधिकार नहीं है इसलिए कोई मंत्र उनके कान नहीं बोल सकता था। इसलिए उस पल मुझे सुझा की नाम मंत्र के रुप बाबानाम केवलम की ध्वनि सुनाना उचित समझा तथा उनके कान बाबानाम केवलम का उच्चारण किया तो मानो उन्होंने स्वीकार किया सा महसूस हुआ। उसके बाद साडुजी जो श्लोक खूब जानते उनसे वैदिक श्लोकों के उच्चारण का निवेदन किया तथा उन्होंने स्वीकार कर दिया। वे वैदिक श्लोका उच्चारण कर ही रहे थे कि मैंने प्लस देखी तो नहीं मिल रही थी। इसलिए बड़े सालाजी को चिकित्सक को बुलवाने भेजा। इसी बीच मुझे उनकी श्वास थमती नज़र आईं। चिकित्सक के आने से पूर्व उन्होंने अन्तिम श्वास ले ली थी। चिकित्सक ने जांच की तो पाया कि कहानी समाप्त हो चुकी है। एक बात थी कि उन्होंने बीमार होते ही जिद पकड़ ली थीं कि मैं अपना पैतृक घर नहीं छोड़ूँगा तो वह जिद अन्तिम समय तक पूरी की। उनके बारे में एक धारणा थी कि यदि उनके पास पैसे नहीं रहते तो बीमार हो जाते तथा उनके जेब अन्तिम वक्त पैसे रहे। यद्यपि चिकित्सालय जाते समय यह मोह भी उन्होंने त्याग दिया था लेकिन परिवार वाले उनके उस स्नेह को संभाल कर रखा। वे इतने कर्मशील थे कि बीमार हालत में भी कर्म करने की सोचते थे। करते करते मरो तथा मरते मरते करो की उक्ति उनके जीवन से मुझे चरितार्थ होती दिख रही थी। यद्यपि वे आनन्द मार्गी नहीं थे।

मृत्यु का यह पल किस प्रकार का होता इसका कोई निश्चित एक नियम नहीं है। तीनों ही मृत्यु कुछ अलग ही अनुभव दे गई। मैं एक वाक्य कहूंगा कि मृत्यु वह अन्तिम पल उसमें जीवन भर के कर्म संस्कार के रुप समेट कर ले जाता है। मनुष्य खाली हाथ नहीं अपने संस्कारों को लेकर जाता है तथा संस्कारों लेकर ही जन्म लेता है। वह उक्ति सत्य नहीं लगती कि खाली हाथ आया था तथा खाली हाथ जाएगा।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

करण सिंह राजपुरोहित @ मृत्यु के बाद भी कुछ तो है ......

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

लेखक ➡ करण सिंह राजपुरोहित

------------------------------------

(यह लेख मौलिक, अप्रकाशित एवं स्वलिखित हैं)

COMMENTS

BLOGGER: 1
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: मृत्यु का क्षण // करण सिंह राजपुरोहित
मृत्यु का क्षण // करण सिंह राजपुरोहित
http://lh3.googleusercontent.com/-pniJ13ReSrQ/VZDcGqtG9HI/AAAAAAAAkZk/TeLh5ycS5O0/image%25255B2%25255D.png?imgmax=800
http://lh3.googleusercontent.com/-pniJ13ReSrQ/VZDcGqtG9HI/AAAAAAAAkZk/TeLh5ycS5O0/s72-c/image%25255B2%25255D.png?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2018/07/blog-post_8.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2018/07/blog-post_8.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content