समीक्षा - मरु नवकिरण (अप्रेल-जून 2019) लघुकथा विशेषांक

SHARE:

मरु नवकिरण (अप्रेल-जून 2019) लघुकथा विशेषांक सम्पादक: डॉ. अजय जोशी अतिथि सम्पादक: डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा समीक्षक: डॉ. चंद्रेश कुमार छतला...

मरु नवकिरण (अप्रेल-जून 2019) लघुकथा विशेषांक
सम्पादक: डॉ. अजय जोशी
अतिथि सम्पादक: डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा
समीक्षक: डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी

मरुधरा पर गिरने वाली पहली अरुण किरण से ही बालू मिट्टी के अलसाए हुए कण रंग परिवर्तित कर चमकने लगते हैं। तब वे अपने आसपास के घरोंदों को भी रक्त-पीत वर्ण का कर उन्हें मरू के स्वर्ण मुकुट सा दर्शाते हैं और देखने वालों की आँखें हल्की चुंधियाना प्रारम्भ कर देती हैं व उन्हें मन ही मन मरूधरा की गर्मी का अनुभव होने लगता है। सोचें तो यही कार्य लघुकथा का भी है कि अपनी आधार के मर्म तक पहुँचते-पहुँचते पाठक का मस्तिष्क ज़रा सा चौंधिया जाये और वह एक विशेष तथ्य की तरफ चिंतन प्रारम्भ करे। मरु नवकिरण का यह अंक भी इसी प्रकार की लघुकथाओं से भरा हुआ है। डॉ. अजय जोशी के सम्पादन और डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा के अतिथि सम्पादन में प्रकाशित मरु नवकिरण (अप्रेल-जून 2019) लघुकथा विशेषांक का आवरण पृष्ठ पाठक को प्रथम दृष्टि में ही स्वयं की ओर आकर्षित करने का सामर्थ्य रखता है, जिसमें प्रतीक स्वरूप छोटे-छोटे परिंदे अपने पंख फैलाये उड़ रहे हैं।

इस अंक के संपादकीय में डॉ. अजय जोशी बताते हैं कि इस अंक हेतु उन्होंने 57 लघुकथाओं का चयन किया है, हालांकि वे चाहते थे कि इससे अधिक लघुकथाएं भी स्थान पा सकें, लेकिन पृष्ठों की सीमित संख्या के कारण वे कुछ अन्य लघुकथाओं को स्थान नहीं दे पाये। अतिथि संपादकीय में डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा लघुकथा को परिभाषित करते हुए अपने विचार रखते हैं कि लघुकथा आंतरिक सत्य की सूक्ष्म और तीक्ष्ण अभिव्यक्ति है जो पाठक की चेतना को झकझोरती है तथा यह आज के व्यस्त जीवन में पाठक को कम समय में अधिक प्रदान करने की क्षमता रखती है। यहाँ पर मेरा भी एक विचार यह रहा है कि लघुकथा के कम समय चूंकि लघुकथा के आकार के साथ सीधे आनुपातिक इसलिए उसका आकार (शब्द संख्या के अनुसार) कितना हो इस चर्चा में पाठकों का मत भी शामिल होना चाहिए। आज यदि लघुकथा नवप्रयोगों के साथ-साथ शब्द संख्या के अनुसार पुराने आकार में वृद्धि कर रही है तो यह जानना भी चाहिए कि लघुकथा विधा द्वारा “व्यस्त जीवन में कम समय में अधिक प्रदान करने की क्षमता” में कहीं कमी तो नहीं आ रही! प्रत्येक प्रयोग में उसकी शक्ति के साथ-साथ दुर्बलता, अवसर और चुनौतियों का विश्लेषण करना भी आवश्यक है और यदि हम इस प्रयोग में सफल रहते हैं तो वह निःसन्देह बहुत अच्छी बात है।

इस लघुकथा विशेषांक का एक आकर्षण चार लेख भी हैं। जिनमें से प्रथम डॉ. रामकुमार घोटड़ द्वारा लिखित “हिन्दी लघुकथा का ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य” है, जिसके जरिये वे हिन्दी लघुकथा के मूल आधार व दिशा बोध के बारे में बताते हैं और साथ ही यह भी मानते हैं कि लघुकथा का जन्म स्वतः ही हुआ होगा। कोई रचना विस्तार नहीं पाने के कारण प्राकृतिक रूप से लघु आकारीय हुई होगी, जो समय के साथ लघुकथा विधा के रूप में समृद्ध हुई। डॉ. घोटड़ ने इसी लेख में लघुकथा के सफर को 1875 से प्रारम्भ होकर 2019 तक काल के चार भागों में बांट कर विस्तृत विश्लेषण किया है।

दूसरा लेख प्रो. (डॉ.) शरद नारायण खरे का है उनके अनुसार लघुकथा का सार वास्तविक हालातों के कटु यथार्थ में छिपा है यह समसामयिक परिस्थितियों, विडंबनाओं, विकृतियों, नकारात्मकताओं तथा प्रतिकूलताओं को सटीक, प्रभावी व प्रखर तरीके से अभिव्यक्ति प्रदान करती है। समय अभाव होने से बड़ी रचनाओं को ना पढ़ सकने के कारण इसके पाठकों में वृद्धि होने को प्रो. खरे भी इंगित करते हैं। एक अति महत्वपूर्ण बात वे बताते हैं कि लघुकथा जितनी छोटी हो उतनी ही प्रभावी होने की गुंजाइश है। हालांकि शिथिल कथ्य, नीरस प्रस्तुति तथा बिखरे हुए प्रवाह वाली लघुकथा असफल व निष्प्रभावी सिद्ध होगी।

तीसरा लेख बीकानेर के अशफाक़ कादरी का है जिसका शीर्षक है- वर्तमान लघुकथा के आलोक में: कुछ बिखरे मोती। इस लेख में उन्होने कहा है कि समसामयिक लघुकथा में व्यंग्य और हास-परिहास के बजाय संवेदना जागृत होती है जो आम जीवन के विरोधाभासों को प्रकाशित करती है। उनकी एक लघुकथा मार्ग भी लेख के पश्चात है, जिसमें एक दुकानदार शराब की दुकान का रास्ता नहीं बताता लेकिन हस्पताल का रास्ता विस्तार से बताता है।

चौथा लेख डॉ. लता अग्रवाल ने “लघुकथा में नारी पात्रों के सकारात्मक तेवर” शीर्षक से लिखा है। यह एक अध्ययन पत्र है जो डॉ. अग्रवाल की गहन शोध का परिणाम है। इस लेख में उन्होंने वरिष्ठ और नवोदित कई लघुकथाकारों की लघुकथाओं को उद्धृत करते हुए यह ज्ञात किया है कि लघुकथाओं में स्त्री पात्रों की सोच बदलती जा रही है। लेख के पश्चात अपनी लघुकथा संतान-सुख में भी वे एक ऐसी स्त्री पात्र को पेश करती हैं जो मानसिक विकृत बच्चों को देखकर ईश्वर से यह शुक्र अदा करती है कि उसके बेटे भले ही नालायक हैं लेकिन अविकसित मस्तिष्क वाले नहीं।

हम में से जिसने विज्ञान पढ़ा है वे जानते हैं कि प्रतिक्षण नवकिरणें देने वाला प्लाज्मा से निर्मित सूर्य ठोस नहीं है और यह अपने ध्रुवों की अपेक्षा अपनी भूमध्य रेखा पर अधिक तीव्रता से घूमता है। इस तरह के घूर्णन को हम अंतरीय घूर्णन के नाम से जानते हैं। लघुकथाएं भी इसी घूर्णन की तरह ही हमारे अंतर में तीव्र घूर्णन स्थापित कर सकने का सामर्थ्य रखती हैं। इस विशेषांक की पहली लघुकथा इंजी. आशा शर्मा की कच्ची डोर है जिसमें वह पत्नी की व्यथा और अबलापन दोनों ही दर्शाती हैं। इस सत्य से इंकार नहीं किया जा सकता कि पत्नी को पति की आवश्यकता होती ही है जिसे वह स्वीकारती भी है। अल्पना हर्ष अपनी रचना जीवन बगिया द्वारा बेटे-बेटी में भेद करने वालों पर तंज़ कसती है। डॉ. घनश्याम दास कच्छावा उपलब्धि शीर्षक की लघुकथा से पैतृक ज़मीन को बेचने पर अपना क्षोभ प्रकट करते हैं तो कृष्ण कुमार यादव जी व्यवहार लघुकथा में एक ही (कथित तौर पर छोटी) जाति के नौकर और अफसर के साथ एक ही व्यक्ति के अलग-अलग व्यवहार को दर्शाते हैं। विजयानंद विजय जी ने अपनी रचना के शीर्षक पर अच्छा कार्य किया है। श्रमेव जयते शीर्षक से उनकी लघुकथा में हालांकि उन्होने एक आदर्श स्थिति का वर्णन किया है लेकिन यह धीरे-धीरे सत्य होती एक स्थिति है। तरुण कुमार दाधीच ने अपनी रचना में एक बलात्कार पीड़िता द्वारा अपने बचाव में भागने की स्थिति का वर्णन किया है। संदीप तोमर ने मानवेत्तर पात्रों के द्वारा दांवपेचों को दर्शाया है। पुष्पलता शर्मा ने समझ का फेर में कन्या दान तथा गौदान पर अलग-अलग व्यवहार पर प्रश्न उठाया है। डॉ. वीणा चूण्डावत ने प्रेम कहानी की असफलता को मार्मिक और कविता रूपी शब्दों से कहा है। विष्णु सक्सेना ने हस्पतालों की रोगी को ठीक करने के पहले धन कमाने की प्रवृत्ति पर कटाक्ष किया है। जाफ़र मेहँदी जाफरी ने मजबूरियाँ शीर्षक से अलग-अलग वर्गों की मजबूरीयों का वर्णन किया है। अलका पांडेय ने प्यार की इंतहा के जरिये धर्मवीर भारती की रचना रामजी की चींटी रामजी का शेर की याद दिला दी। राजकुमार धर द्विवेदी जी ने व्यक्तियों के दोहरे रूप दर्शाये हैं। डॉ. सुनील हर्ष ने चाटुकारिता पर व्यंग्य कसा है। कमल कपूर ने अपने चिरपरिचित सकारात्मक और खूबसूरत शब्दों में शादी के पश्चात भी लड़की द्वारा माँ की ज़िम्मेदारी उठाने जैसे विषय पर बढ़िया रचना कही है। गिरेबाँ लघुकथा में पुखराज सोलंकी ने बुराई करने की प्रवृत्ति पर तंज़ कसा है। इन्द्रजीत कौशिक सर्वे द्वारा सांप्रदायिक विद्वेष के एक बड़े कारण का पर्दाफाश करते हैं। राहुल सिंह ने अपनी रचना द्वारा बसों में होने वाली ठगी को दर्शाया है। रमा भाटी पर्यावरण सरंक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपने विचार रखती हैं तो वीरेंद्र कुमार भारद्वाज अपनी रचना के शीर्षक ठंडी रज़ाई को सफल सिद्ध करते हुए अलग-अलग रह रहे पति-पत्नी के वार्तालाप को दर्शाते हैं। अपनी एक रचना सपना में नरेंद्र श्रीवास्तव बालश्रम पर बात करते हैं तो दूसरी रचना नजरिया में एक ही व्यक्ति के प्रति दो अलग-अलग व्यक्तियों के अलग-अलग नजरिए को दर्शाते हैं। सतीश राठी की लघुकथा कुत्ता कई मायनों में बेहतर रचना है। एक व्यक्ति का अपने नौकर के प्रति दुर्व्यवहार और कुत्ते के प्रति प्रेम को दर्शाती यह लघुकथा अंत तक पहुँचते-पहुँचते पाठकों की चेतना जगाने में सक्षम है। संतोष सुपेकर अपनी मार्मिक रचना ऊहापोह के जरिये एक सब्जी वाले की मजबूरी का चित्रण करते हैं। डॉ. विनीता राहुरिकर छत और छाता लघुकथा के जरिये पाठकों को प्रभावित कर रही हैं। राममूरत “राही” तोहफे के रूप में प्राप्त फेंक दिये गए एक नवजात शिशु को पालने वाली माँ के मिल जाने को दर्शाते हैं। मोनिका शर्मा ने नई रोशनी के जरिये खराब हुए चेहरे का दर्द झेलती लड़की का वर्णन किया है, हालांकि इस रचना के और लघु होने की गुंजाइश है। डॉ. ऊषाकिरण सोनी नौकरानियों पर चोरी के झूठे इल्ज़ाम पर रचना कहती हैं। सविता मिश्रा “अक्षजा” ने अपनी लघुकथा में साहित्यकारों को पढ़ने की नसीहत देते हुए इसे ही साहित्यिक गुरु बताया है। दीपक गिरकर अपनी रचना के जरिये जीवन को सकारात्मक ढंग से जीने का संदेश देते हैं। डॉ. पद्मजा शर्मा ने अपनी रचना में किसानों की स्थिति का वर्णन किया है इसमें लेखक का स्वयं का आक्रोश स्पष्ट दिखाई दे रहा है। जय प्रकाश पाण्डेय अपनी रचना में गरीब और भूखे व्यक्ति के राष्ट्रपति बनने के स्वप्न को दर्शाते हैं, पात्र का नामकरण सटीक है, रचना पर और अधिक कार्य हो सकता है। मनीषा पाटिल धार्मिक पर्व पर सफाईकर्मी को मिले सोने की एक चेन के लिए कई महिलाओं की दावेदारी पर कटाक्ष करती हैं। विचित्र सिंह अपनी लघुकथा में पिता के जीवित रहते साथ-साथ और उनकी मृत्यु के पश्चात तुरंत अलग हो जाने पर तंज़ कसते हैं। नीलम पारिक ने अपनी रचना जा तन लागे... के साथ न्याय करते हुए ना केवल शीर्षक उचित रखा है बल्कि लघुकथा लेखन का निर्वाह भी यथोचित किया है। इसी प्रकार अभिजीत दुबे अपनी रचना भरोसा के द्वारा हम सभी को आश्वस्त करते हैं कि वे एक अच्छे लघुकथाकार हैं। सारिका भूषण अपनी रचना के जरिये गूढ संदेश देती हैं कि साहित्य में अच्छा लेखन आवश्यक है वनिस्पत बड़े नाम के। डॉ. मेघना शर्मा अपनी रचना में एक बच्चे द्वारा दूसरे बच्चे को डूबने से बचाने को दर्शाती हैं। नरेंद्र कौर छाबड़ा की नियति एक उत्कृष्ट लघुकथा का उदाहरण है। फ़रूक अफरीदी कथनी-करनी में अंतर की तर्ज पर लेखनी-करनी में अंतर पर अपनी एक रचना कहते हैं और दूसरी रचना चर्चित और हर्षित लेखक के जरिये वे वरिष्ठ साहित्यकारों को रसरंजन पार्टी देकर चर्चित होने की प्रवृत्ति पर कटाक्ष करते हैं। प्रेरणा गुप्ता अपनी लघुकथा श्रेष्ठ कौन में मानवेत्तर पात्रों के जरिये मानवीय विसंगतियों पर प्रहार करती हैं तो विश्वनाथ भाटी अपनी रचना के जरिये दहेज प्रथा पर। खेमकरण ‘सोमन’ एक उभरते हुए लघुकथाकार और शोधकर्ता हैं, अपनी लघुकथा जहरीली घास के द्वारा वे आश्वस्त करते हैं कि लघुकथा के लिए विषयों की कोई कमी नहीं केवल व्यापक लेखकीय दृष्टि होनी चाहिए।

मैं अधिकतर बार कोई भी लघुकथा पढ़ते हुए सबसे पहले उसके विषय पर ध्यान देता हूँ, मरु नवकिरण के इस अंक में कुछ लघुकथाएं पारिवारिक विषयों के विभिन्न तानों-बानों पर भी बुनी गयी हैं, जैसा कि आजकल के काफी लघुकथा विशेषांकों में दिखाई देता है। इनमें अर्चना मंडलोड की तुलसी का बिरवा, कमलेश शर्मा की कहानी, डॉ. शिल्पा जैन सुराणा की नई माँ, प्रो. शरद नारायण खरे की आत्मविश्लेषण, अनिता मिश्रा ‘सिद्धि’ की सोच बदलो, ओम प्रकाश तंवर जी दोनों साथ-साथ, बसंती पँवार की विचार और कर्म, एकता गोस्वामी की बुढ़ापे की लाठी-पेंशन, यामिनी गुप्ता की माँ की सीख और लाजपत राय गर्ग की बचपन का एहसास प्रमुख लघुकथाएं हैं। हालांकि पारिवारिक विषय अधिकतर पुराने होते हैं और रचनाएँ संदेश की बजाय सीख देती हुई हो सकती हैं, लेकिन सम्पादक द्वय ने अपना दायित्व निभाते हुए जो लघुकथाएं चयनित की हैं, उनमें से कई लघुकथाएं न केवल पठन योग्य हैं बल्कि चिंतन योग्य भी।

कोई भी प्रयास सौ प्रतिशत सम्पन्न हो जाये, ऐसा होना संभव नहीं। इस अंक में भी कुछ लघुकथाओं के शीर्षक पढ़ते ही पाठक को उपदेश का ही भान होता है जैसे सीख, विचार और कर्म, माँ की सीख, श्रेष्ठ कौन आदि। कुछ लघुकथाएं बोधकथाओं सरीखी हैं भी। इसी प्रकार कुछ शीर्षक ऐसे भी हैं जो पाठकों को रोचक नहीं लग सकते हैं अथवा उनके दिमाग में उत्सुकता नहीं जगा सकते हैं। लघुकथाकारों को न केवल पाठक वर्ग बढ़ाने के लिए बल्कि वर्तमान पाठक संख्या के अनुरक्षण के लिए भी शीर्षकों पर अधिक ध्यान देना आवश्यक प्रतीत हो रहा है। कुछ लघुकथाएं अंत तक पहुँचने से पूर्व ही अपने अंत का भान कर देती हैं तो कुछ लघुकथाएं ऐसी भी हैं कि जिनका अंत लघुकथा की प्रकृति के विपरीत निर्णयात्मक भी है। हालांकि इक्का-दुक्का रचनाओं को छोड़ दें तो अधिकतर लघुकथाएं संपादन के निस्पंदन के उचित सामर्थ्य को दर्शाने में सफल हैं।

कहीं-कहीं भाषा संबंधी त्रुटियाँ भी हैं। उदाहरणस्वरूप अंदर के सभी पृष्ठों में छपे हुए लघुकथा विशेषांक में लघुकथा के स्थान पर लघु कथा हो गया है। मनीषा पाटिल की रचना ईमानदारी में चेन की बजाय चैन शब्द आ गया है। मेरी अपनी रचना का शीर्षक E=MCxशून्य के स्थान पर शून्य प्रकाशित हुआ है, जो कि लघुकथा के साथ न्याय करता प्रतीत नहीं होता।

कई बार हम रेतीले गर्म रेगिस्तानी मैदानों को मरुस्थल मानते हैं जबकि मरुस्थल का अर्थ कम वर्षा वाला क्षेत्र है। बर्फ से ढका अंटार्कटिक दुनिया का सबसे बड़ा मरुस्थल है। हिमालय सरीखे ऊंचे पर्वतों को भी, जहां कम वर्षा होती है, को मरुस्थल माना गया है। कम वर्षा को यदि हम लघुवर्षा कहें तो न केवल शब्दों और मात्राओं से बल्कि गुणों से भी यह लघुकथा सरीखी है। लघु वर्षा धरती की प्यास तो शांत नहीं करती है बल्कि उसमें हो रही तपन को नमी बनाकर अपने आसपास के व्यक्तियों तक पहुंचा देती है। यही कार्य लघुकथा का भी है कि जिस विषय पर कही जाती है उस विषय की विसंगतियों को अपने पाठकों तक पहुँचा दे, और यही कार्य मरु नवकिरण के इस लघुकथा विशेषांक ने भी बखूबी किया है। कुल मिलाकर मुख्य सम्पादक और अतिथि सम्पादक दोनों का कार्य सराहनीय है।

- डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी
- ० -

================
परिचय

नाम: डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी

शिक्षा: पीएच.डी. (कंप्यूटर विज्ञान)

सम्प्रति: सहायक आचार्य (कंप्यूटर विज्ञान)


सम्पर्क


ईमेल:  chandresh.chhatlani@gmail.com

डाक का पता: 3 प 46, प्रभात नगर, सेक्टर-5, हिरण मगरी, उदयपुर (राजस्थान) – 313 002

यू आर एल:  http://chandreshkumar.wikifoundry.com

ब्लॉग:  http://laghukathaduniya.blogspot.in/


लेखन: लघुकथा, कविता, ग़ज़ल, गीत, कहानियाँ, बालकथा, बोधकथा, लेख, पत्र


पत्र-पत्रिकाओं का नाम जिनमें रचनाएँ प्रकाशित हुईं

मधुमति (राजस्थान साहित्य अकादमी की मासिक पत्रिका), लघुकथा पर आधारित “पड़ाव और पड़ताल” के खंड 26 में लेखक, अविराम साहित्यिकी, लघुकथा अनवरत (साझा लघुकथा संग्रह), लाल चुटकी (रक्तदान विषय पर साझा लघुकथा संग्रह), नयी सदी की धमक  (साझा लघुकथा संग्रह),  अपने अपने क्षितिज (साझा लघुकथा संग्रह), सपने बुनते हुए (साझा लघुकथा संग्रह), अभिव्यक्ति के स्वर (साझा लघुकथा संग्रह), स्वाभिमान (साझा लघुकथा संग्रह), वागर्थ, लघुकथा कलश, विभोम-स्वर, नव-अनवरत, दृष्टि (पारिवारिक लघुकथा विशेषांक), दृष्टि (राजनैतिक लघुकथा विशेषांक), हिंदी जगत (विश्व हिंदी न्यास, न्यूयॉर्क द्वारा प्रकाशित), हिंदीकुञ्ज, laghukatha.com, openbooksonline.com, विश्वगाथा, शुभ तारिका, अक्षर पर्व, अनुगुंजन, क्षितिज पत्रिका लघुकथा विशेषांक अंक 9 वर्ष 2018, एम्स्टेल गंगा (नीदरलैंड से प्रकाशित), हिमालिनी (काठमांडू, नेपाल), सेतु पत्रिका (पिट्सबर्ग), शोध दिशा, ककसाड़, साहित्य समीर दस्तक, अटूट बंधन, सुमन सागर त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका, दैनिक भास्कर, दैनिक राजस्थान पत्रिका, किस्सा-कृति (kissakriti.com), वेबदुनिया, कथाक्रम पत्रिका, करुणावती साहित्य धारा त्रैमासिक, साहित्य कलश त्रैमासिक, मृग मरीचिका, अक्षय लोकजन, बागेश्वरी, साहित्यसुधा (sahityasudha.com),  सत्य दर्शन, साहित्य निबंध, युगगरिमा, युद्धरत आम आदमी, जय-विजय, शब्द व्यंजना, सोच-विचार, जनकृति अंतरराष्ट्रीय ई-पत्रिका, सत्य की मशाल, sabkuchgyan.com, रचनाकार (rachanakar.org), swargvibha.in, hastaksher.com, ekalpana.net, storymirror.com, hindilekhak.com, bharatdarshan.co.nz, hindisahitya.org, hindirachnasansar.com, bharatsarthi.com, अमेजिंग यात्रा, निर्झर टाइम्स, राष्ट्रदूत, जागरूक टाइम्स, Royal Harbinger, pratilipi.com, dawriter.com, नजरिया नाउ, दैनिक नवज्योति, एबेकार पत्रिका, सच का हौसला दैनिक पत्र, सिन्धु पत्रिका, वी विटनेस, नवल, सृजन सरोकार आदि में रचनाएँ प्रकाशित

COMMENTS

BLOGGER
नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: समीक्षा - मरु नवकिरण (अप्रेल-जून 2019) लघुकथा विशेषांक
समीक्षा - मरु नवकिरण (अप्रेल-जून 2019) लघुकथा विशेषांक
https://3.bp.blogspot.com/-ykMMS56xWfE/XRQ9Ad9zbrI/AAAAAAABPUs/X9kroKM4LEggRTuV-VqLi0wHnDGLeNG_wCK4BGAYYCw/s320/Maru_NavKiran-722591.jpg
https://3.bp.blogspot.com/-ykMMS56xWfE/XRQ9Ad9zbrI/AAAAAAABPUs/X9kroKM4LEggRTuV-VqLi0wHnDGLeNG_wCK4BGAYYCw/s72-c/Maru_NavKiran-722591.jpg
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2019/06/2019.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2019/06/2019.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content