मेरा शहर अमृतसर - डॉ. मधु संधु

SHARE:

मेरा शहर अमृतसर डॉ. मधु संधु पूर्व प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, हिन्दी विभाग, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर, पंजाब. अमृतसर भारत के उत्तर में ...

image

मेरा शहर अमृतसर

डॉ. मधु संधु

पूर्व प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, हिन्दी विभाग,

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर, पंजाब.

अमृतसर भारत के उत्तर में स्थित पंजाब राज्य का एक महत्वपूर्ण, ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध शहर है। विश्व में इसकी ख्याति एक सांस्कृतिक, पवित्र धर्मस्थल एवं महातीर्थ के रूप में है। अपनी अलग जीवन शैली इसकी पहचान है। गुरु अमरदास जी के निर्देशन में 1574 में गुरु रामदास जी ने तुंग गाँव के जमींदारों से 700 रुपये में ज़मीन खरीदकर इसकी स्थापना की थी। तब इसका नाम रामदासपुर या चक रामदास था। एक बाज़ार का नाम गुरु बाज़ार भी रखा गया, जिसमें गुरु का महल भी है। यह शहर योजनाबद्ध ढंग से बनाया और बसाया गया था। यहाँ आभूषण, बर्तन, बांस, पापड़-वड़ियाँ, मुनियारां- सब के अलग-अलग बाज़ार हैं। नमक मंडी, आटा मंडी, घी मंडी, सब्जी मंडी, बाँसा वाला बाज़ार, पापड़ा वाला बाज़ार, मजीठ मंडी, स्वांक मंडी जैसे नाम भी यहाँ मिलते हैं। यहाँ अनेक सरोवर हैं- स्वर्ण मंदिर, दुर्ग्याना मंदिर, संतोख सर, रामतलाई, रामतीर्थ सरोवर, शहीदा साहब का सरोवर। ,

दक्षिण भाग बारह दरवाजों वाला पुराना शहर है। हाल गेट/ गांधी गेट, हाथी गेट, लोहगढ़ गेट, लाहोरी गेट, खज़ाना गेट, सुलतानविंड गेट, महा सिंघ गेट, चाटीविंड, गेट हकीमा, भगतावाला, राम बाग, दोबुर्जी/ घी मंडी, शेरां वाला गेट आदि। इन दरवाजों के साथ-साथ शहर की बाउन्ड्री वाल भी थी, जिसे महाराजा रणजीत सिंह ने सुरक्षा के मद्देनजर बनवाया था। यह दीवार आज पूर्णत: नहीं है। अनेक स्थलों के नाम के साथ कटरा लगता है जैसे- कटरा हरीसिंह, कटरा बगियाँ, कटरा आहलुवालियाँ, कटरा कन्हैया, कटरा खजाना, चिट्टा कटरा, कटरा शेर सिंह ।

शहर के दक्षिण भाग में अनेक ऐतिहासिक स्थल हैं, जबकि उत्तरी भाग अत्याधुनिक और हाई टेक सुविधाओं से सम्पन्न है। यहाँ सिक्खों का सबसे बड़ा गुरुद्वारा श्री हरमंदिर साहिब/ स्वर्ण मंदिर स्थित है। चारों ओर विशालकाय पवित्र सरोवर है। श्रद्धालुओं के लिए लंगर हर समय तैयार मिलता है। ताजमहल के बाद सबसे अधिक पर्यटक स्वर्ण मदिर के दर्शनार्थ पहुँचते हैं। कहते हैं कि मंदिर के निर्माण के दो शताब्दी बाद महाराजा रणजीत सिंह ने इस पर सोने की परत चढवाई थी ।

स्वर्ण मंदिर से दो- तीन सौ मीटर के फासले पर जालियाँवाला बाग है। 13 अप्रैल 1919 में बैसाखी के दिन जनरल डायर ने मशीनगन से 300 के लगभग निहत्थे और बेगुनाह लोगों की हत्या कर विश्व इतिहास में निर्ममता तथा सत्तांधता का रोंगटे खड़े करने वाला एक क्रूर पृष्ठ जोड़ दिया था। कुछ दूरी पर ही संतोखसर का विशालकाय सरोवर और गुरुद्वारा है।

कम्पनी गार्डेन अमृतसर का विशाल बाग है। यह अनेक छोटे बागों का समूह है। फूलों के, फलों के अनेक उपवन लहलहाते हैं। फव्वारों की क्यारियाँ मोहित करती हैं। एक भाग में क्लब भी बने हैं। बीचों-बीच महाराजा रणजीत सिंह के चित्रों, फ़र्निचर, हथियारों का एक अजायब घर/ संग्रहालय भी है। कहते हैं कि लाहौर का शालीमार पार्क भी ऐसा ही है।

1921 में स्वर्ण मंदिर की स्थापत्य शैली पर ही श्री हरसाई मल कपूर द्वारा दुर्ग्याना मन्दिर/ लक्ष्मी नारायण मंदिर/ सीतला मंदिर की स्थापना की गई, जिसका उदघाटन पंडित मदनमोहन मालवीय ने किया। यहाँ भी जलाशय की परिक्रमा में अनेक पूज्य स्थल आते हैं। परिसर में स्थित श्री हनुमान जी का मंदिर पुत्रेच्छा पूर्ति मे लिए प्रसिद्ध है। इच्छा पूर्ण होने पर दशहरे के नवरात्रों में लोग बालकों को लंगूर बनाकर हनुमान जी के प्रति श्रद्धा सुमन प्रकट करते हैं। चेत्र मास में माता के मंदिर में कच्ची लस्सी चढ़ाने वालों की मुंह अंधेरे से ही भीड़ लगनी शुरू हो जाती है।

दुर्ग्याना मन्दिर के पास ही किला गोविन्द गढ़ है। कहते हैं कि इस ऐतिहासिक सैन्य किले का निर्माण सुरक्षा के मद्देनजर 1760 ई0 में राजा गुज्जर सिंह भंगी ने करवाया था । महाराजा रणजीत सिंह के काल में (1805-1809) इसका पुनर्निर्माण किया गया। 2009 में प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के समय पंजाब सरकार ने पर्यटकों के लिए इस किले को खोलने का निर्णय लिया। धरोहर के संरक्षण के साथ-साथ इसका पूर्ण रूपांतर कर दिया गया। एक विशालकाय दरवाजे के अंदर जाते ही मानों एक अलग दुनिया के द्वार खुल जाते हैं। खाने- पीने की ढेरों चीजें हैं। देखने के लिए दो शो हैं- एक खुले में और एक थिएटर में। भांगड़ा है, गिद्दा है, गतका है, तोपें हैं, तोशाखाना है, म्यूज़ियम है, पुरानी जेल है, खरीददारी का आयोजन है।

शहर की रेलमपेल से दूर जालंधर- अमृतसर हाइवे पर विरासत हवेली का अद्वितीय क्लासिक रेस्तराँ है। शहर की पुरातन समृद्ध संस्कृति की झलक यहाँ की दीवारों, दरवाजों, छतों, दुकानों, सजावट, रख-रखाव, प्रतिमाओं, खाद्य सामाग्री, भोजनालय, द्वारपाल, सेवादार- सब में पुनर्जीवित हो रही है।

12 एकड़ में फैला ‘साडा पिंड’ नाम से एक पंजाबी ग्राम रिज़ॉर्ट अमृतसर से कोई आठ और हवाई अड्डे से सात किलोमीटर की दूरी पर है। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के पिछले दरवाजे से यह थोड़ी सी दूरी पर ही है। लोहार की, कुम्हार की, बढ़ई की, दूकाने हैं, जादूगर के करतब हैं, पुराने जमाने के घर और रहन-सहन है, पंजाबी खाना है। लस्सी, मक्की की रोटी, सरसों का साग, बच्चों के पसंद की वस्तुएं, खेल-खिलौने – यानी हर वह आयोजन है- जो पर्यटकों को पुरातन जीवन से जोड़ता भी है और उनका मनोरंजन भी करता है।

माना गया है कि अमृतसर की इसी पावन धरती पर महर्षि बाल्मीकी का आश्रम था। यहीं पर उन्होंने रामायण की रचना की थी। यहीं पर सीता माता ने लव- कुश को जन्म दिया था। यहीं पर लव-कुश ने श्री राम के अश्ममेघ यज्ञ का घोडा पकड़ा था।

अमृतसर सीमावर्ती शहर है। वाघा- अटारी बार्डर यहाँ से 30-32 और लाहौर से कोई 22 किलोमीटर की दूरी पर है। 1959 से यहाँ बीटिंग रिट्रीट समारोह होता है। इसमें नित्य शाम सूर्यास्त से पहले दोनों देशों के झंडों को सम्मानपूर्वक उतारा जाता है और औपचारिक रूप से सीमा को बंद किया जाता है। दोनों देशों के सैनिक मैत्री भाव से एक- दूसरे से हाथ मिलाते हैं। राष्ट्र गान होता है। देश भक्ति के गीत गूँजते हैं। नित्य बहुत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक इस समारोह को देखने के लिए पहुँचते हैं।

अमृतसर हवाई अड्डे का नाम पहले राजा सांसी हवाई अड्डा था। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के समय में इसका नाम श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कर दिया गया।

अमृतसर खाने-पीने के शौकीन लोगों का शहर है। केसर के ढाबे में जाओ या भरावां के ढाबे में- अपनी बारी के लिए हमेशा आपको प्रतीक्षा करनी ही पड़ेगी। घी से सने पराँठे, पेड़ों वाली लस्सी, मक्खन वाले कुलचे, ब्रजवासी चाट- किसी का कोई मुक़ाबला नहीं। आप देश के किसी और शहर में जाओ या विदेश में- कहीं न कहीं आपको अमृतसरी लस्सी, अमृतसरी भोजनालय का बोर्ड पढ़ने को मिल ही जाएगा। यहाँ सैंकड़ों होटल हैं। बड़े बड़े माल हैं। ट्रिलियम माल तो बहुत कुछ दुबई के माल जैसा है। फैशन में इस शहर की तुलना फ़्रांस के पेरिस से की जाती है।

अमृतसर के हिन्दी साहित्यकारों ने इस शहर की हर सांस को अपने साहित्य में सुरक्षित बनाए रखा है। इस शहर के इतिहास को अपनी जीवंत लेखनी से अमर बना दिया है। जब पाठक चंद्रधर शर्मा गुलेरी की कहानी ‘उसने कहा था पढ़ते है तो द्वितीय विश्वयुद्ध की इस प्रेम कहानी में समाये मानवता, समाज, संस्कृति के चित्र उन्हें सम्मोहित कर लेते हैं। उपेन्द्त्नाथ अश्क की ‘चारा काटने की मशीन’, कांकड़ा का तेली अविस्मरणीय रचनाएँ हैं। सीमावर्ती इस शहर ने विभाजन को झेला है। भीष्म साहनी की ‘अमृतसर आ गया है’, हो अथवा मोहन राकेश की ‘परमात्मा का कुत्ता’, मलबे का मालिक’, क्लेम’, कम्बल विसंगतियों का मारा लहूलुहान व्यक्ति सर्वत्र पछाड़ें खा रहा है।

गामा पहलवान यहीं का था। 1988 में अमृतसर के हाकी खिलाड़ी बलविंदर सिंह ने कीनिया में ओलंपिक मैच में गोल्ड मैडल जीतकर शहर का नाम ऊंचा कर दिया। हॉकी खिलाड़ी जरमनप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह अमृतसर से है। यहाँ की गांधी ग्राउंड पर अंतर्राष्ट्रीय मैच हुआ करते थे।

हिन्दी सिनेमा के श्रेष्ठतम पार्श्व गायक, शहंशाह-ए-तरन्नुम, 1940 से 1980 तक 26000 गीतादि गाने वाले मोहम्मद रफी अमृतसर से हैं। अमृतसर से 32 किलोमीटर दूर कोटली सुल्तानसिंह गाँव में इस अमर संगीतज्ञ का जन्म हुआ था।

इस शहर ने देश को डॉ. मनमोहन सिंह जैसा वित्त विशेषज्ञ और प्रधान मंत्री दिया है, तो देश का नम्बर वन हास्य अभिनेता कपिल शर्मा भी इसी शहर की देन है। अजय देवगन के पिता एक्शन डाइरेक्टर वीरू देवगन इसी शहर से हैं। सुपर स्टार राजेश खन्ना का जन्म भी यहीं का है। एक्शन हीरो अक्षय कुमार के पास आज भले ही कैनेडा की नागरिकता हो, लेकिन उनका जन्म स्थल अमृतसर ही है। कलात्मक और अर्थपूर्ण फिल्मों में अपने सशक्त अभिनय से पहचान बनाने वाली दीप्ति नवल भी अमृतसर से हैं।

इस शहर के पास एक सम्पन्न अतीत है और प्रगतिशील वर्तमान। शैक्षिक ऊँचाइयाँ हैं और नैतिक संवेदनाएं। वैश्विक प्रगति के खुले चिंतन कपाट हैं और धार्मिक आस्थाएं। यह पंजाब का मान है, पंजाबी संस्कृति की पहचान है।

madhu_sd19@yahoo.co.in

COMMENTS

BLOGGER: 1
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: मेरा शहर अमृतसर - डॉ. मधु संधु
मेरा शहर अमृतसर - डॉ. मधु संधु
https://drive.google.com/uc?id=1QMBoxxmVnOHjf_uFxxBXyACV2C75A5f2
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2019/06/blog-post_74.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2019/06/blog-post_74.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content