26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर विशेष आलेख // गर्व से सिर उठाने का दिन // देश के जयघोष का पर्व है - गणतंत्र दिवस // डॉ. सूर्यकांत मिश्रा

SHARE:

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर विशेष गर्व से सिर उठाने का दिन ० देश के जयघोष का पर्व है -गणतंत्र दिवस भारतीय गणतंत्र पर्व यानी गर्व से सिर उठाने ...

image

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर विशेष

गर्व से सिर उठाने का दिन

० देश के जयघोष का पर्व है-गणतंत्र दिवस

भारतीय गणतंत्र पर्व यानी गर्व से सिर उठाने का दिन। 26 जनवरी 1950 को हमनें अपने संविधान को अंगीकार किया। दुनिया में सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रणाली के अंतर्गत देश के प्रत्येक नागरिक को असीम शक्ति प्रदान करने वाले हमारे संविधान ने रंग, जाति और ऊंच नीचे के भेद को मिटाते हुए सभी को समान अधिकार प्रदान किये। हिंदुस्तान के सरजमीं पर सभी धर्मों ने सम्मान पाते हुए अपना अस्तित्व कायम किया। यही कारण है कि हम गर्व से कह सकते है हिंदुस्तान एक देश नहीं वरन कई देशों, कई धर्मों, कई जातियों का संगम है। समानता के अधिकार से लेकर धर्म की स्वतंत्रता, विचारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रत और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की स्वतंत्रता से हमनें संविधान की मर्यादा को बरकरार रखा है। 26 जनवरी के दिन हम अपने राष्ट्रीय प्रतीक तिरंगे को तीनों सेनाओं की सलामी प्रदानकर अपने राष्ट्र भक्त होने का परिचय देते रहे है। इस बार हम अपने गणतंत्र की 68वीं सालगिरह मनाने जा रहे है। हमें जरूरत महसूस हो रही है कि हम अपने देश में बदल रही युवा शक्ति की चाहत और उनकी परिपाटी पर गंभीरता पूर्वक चिंतन करते हुए संविधान को और शक्तिशाली बनाने कार्यप्रणाली की शरण में जायें। विधायिका, कार्यपालिका और न्याय पालिका ही वह ताकत है जो देशवासियों को भय के दायरे में रख सब कुछ व्यवस्थित रख सकती है।

गणतंत्र ही एक ऐसा सर्व धर्म पर्व है जिसके दम पर हम अपनी एकता और शक्ति का परिचय विश्व को दे सकते है। हमारे देश की तीनों सेना की ताकत और तोपों की गर्जनों, आकाशीय इंद्रधनुषीय लड़ाकू विमानों की गोताखोरी, हवाई युद्ध में हमारे जंबाजों की शक्ति का नमूना मानी जा सकती है। विजय पथ पर जवानों की कदमताल इस बात जयघोष है कि अपने वतन के लिए हम सब साथ चलने तैयार है। एनसीसी कैडेट्स और शालाओं में एनएसएस पाठ्यक्रम का हिस्सा बन रहे बच्चे जब 16 व्यायाम के जरिये अपनी देशभक्ति का प्रदर्शन विराट समूह के बीच करते है, तो ऐसा लगता है मानो देश की भावी सेना दुश्मन के छक्के छुड़ाने बेताब है। विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक छटा को बिखेरते हुए लालकिले के सामने से झांकियों का नयनाभिराम समूह जब गुजरता है तो हमारे हृदय में एक राष्ट्र, एक विचार, भाईचारा और सद्भावना की मिशाल गर्व से चित्कार ध्वनि कर उठती है कि ऐ! आंख तरेरने वालों! सावधान हम एक थे, एक हैं और एक ही रहेंगे। हमारी शक्ति न तो अंग्रेजों के कम हुई थी, और न ही अब कश्मीर पर हल्ला मचाने वाले मुट्ठी भर लोगों के सामने कम होंगी। हमारा इतिहास रहा है कि हमने हमेशा विश्व में भाई चारे को स्थापित किया है और आज भी उस पर अडिग है।

हमें गौरवान्वित करने वाले गणतंत्र पर्व ने हमें अपने शुरूआती दिनों से ही संगठित रहने की प्रेरणा प्रदान की है। किसी भी देश के संविधान की तुलना में धर्म और जाति से ऊपर हमारे संविधान का स्थान अलग ही है। समाज के सबसे निम्न स्तर पर रहने वालों से लेकर उच्च घरानों और मध्यम वर्गीय लोगों के लिए समान कानून और अधिकार की बात करने वाले अनुच्छेदों ने ही भारत वर्ष की एकात्मवाद और संगठनात्मक शक्ति को वह प्रदान किया है जिसके सहारे हमारा कद विश्व स्तर पर प्रतिदिन आकाश छू रहा है। छोटे छोटे बच्चों के हाथ में लहराते तिरंगे इस बात का प्रतीक माने जा सकते है कि वे विशुद्ध मन से अपने राष्ट्रीय प्रतीक के प्रति सम्मान की भावना रखते है। हमें बड़ी कोफ्त होती है जब हम देखते है कि इसी तिरंगे को अपने कार्यालय और कार्य करने वाले टेबल पर राष्ट्रीय भावना का दिखावा करते हुए रखने और लहराने वाले लोग देश विरोध गतिविधियों में संलग्न पाये जाते है। प्रत्येक भारतीय के मस्तक को गर्व से ऊंचा करने वाले इसी तिरंगे को अपनी स्वार्थगत विधि में इस्तेमाल करने वाले गद्दारों की भूमिका ने ही अनेक बार हमें शर्मसार भी किया है। हम अपने देश के साहसी बच्चों को इसी गणतंत्र पर्व पर हाथी में सवार कर हजारों लाखों लोगों के बीच उनकी वीरता की कहानी बताते देश के राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित कराते रहे है। इन बच्चों का सम्मान और किसी आयेाजन में भी किया जा सकता है, किंतु गणतंत्र पर्व की राष्ट्रीय महत्ता को और बढ़ाने के लिए ही बच्चों के साहस को इसी दिन सम्मानित करने की परंपरा बनायी गयी है।

26 जनवरी के दिन संविधान लागू होने के साथ ही और भी गौरवशाली काम हुए है, जिससे यह दिन यादगार बन पड़ा है। हमनें 1950 में जब अपना पहला गणतंत्र पर्व मनाया, तब वह भी एक इतिहास लिख गया। हमनें अपने राष्ट्रीय तिरंगे को इर्विन स्टेडियम में गगनाधीन कर उसे सलामी दी। संविधान लागू होने से पूर्व 26 जनवरी 1930 पूर्ण स्वराज दिवस के रूप में मनाया जाता था। इसी कारण संविधान के लिए भी इसे ही तय किया गया। इसी दिन 26 जनवरी 1950 को हमारे देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद ने गवर्मेंट हाऊस में शपथ ग्रहण किया। साथ ही 1955 को 26 जनवरी के दिन ही गणतंत्र दिवस की पहली परेड राजपथ पर हुई। इस प्रथम परेड पर गणतंत्र पर्व के मुख्य अतिथि भारत वर्ष से अलग होकर बने पाकिस्तान के गवर्नर जनरल मलिक गुलाम मोहम्मद थे। भारत वर्ष का राष्ट्रीय पक्षी कौन होगा, इसे भी मोर के रूप में स्वीकृति 26 जनवरी 1963 को ही प्रदान की गयी। इसके साथ ही सारनाथ के अशोक स्तंभ पर बने सिंह को राष्ट्रीय चिह्न के रूप में 26 जनवरी को ही अपनाया गया।

26 जनवरी गणतंत्र पर्व के आयोजन में भाग लेना बड़े सम्मान की बात मानी जाती है। प्रत्येक वर्ष परेड का प्रारंभ करते हुए देश के प्रधानमंत्री अमर जवान ज्योति, जो देश के सैनिकों की याद में बनाया गया स्मारक है, और राजपथ के एक छोर पर इंडिया गेट पर स्थित है, प्रधानमंत्री द्वारा पुष्प अर्पित किया जाता है। शहीदों की याद में दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि भी दी जाती है। इसी श्रद्धांजलि के साथ हम अपने शहीद जवानों को जो सम्मान प्रदान करते है, वह भी हमें गौरवान्वित कर जाता है। सुबह से लेकर देर शाम तक देशभक्ति के ओत प्रोत कार्यक्रम और देशभक्ति के गीतों से पूरा देश गूंजायमान रहता है। सबसे बड़ी बात यह कि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर सभी ओर भाईचारा और राष्ट्रवाद का परचम दिखाई पड़ता है। फिर कोई चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, सिक्ख अथवा ईसाई या फिर किसी और धर्म का पुजारी हो 26 जनवरी गणतंत्र पर्व के अवसर पर अपना सिर से गर्व से ऊंचा कर राष्ट्रीय प्रतीक तिरंगे को सलामी देता दिखाई पड़ता है। यही हमारा सबसे बड़ा गर्व कहा जा सकता है।

--

डॉ. सूर्यकांत मिश्रा

न्यू खंडेलवाल कालोनी

प्रिंसेस प्लेटिनम, हाऊस नंबर-5

वार्ड क्रमांक-19, राजनांदगांव (छ.ग.)

COMMENTS

BLOGGER
नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर विशेष आलेख // गर्व से सिर उठाने का दिन // देश के जयघोष का पर्व है - गणतंत्र दिवस // डॉ. सूर्यकांत मिश्रा
26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर विशेष आलेख // गर्व से सिर उठाने का दिन // देश के जयघोष का पर्व है - गणतंत्र दिवस // डॉ. सूर्यकांत मिश्रा
https://lh3.googleusercontent.com/-GGPyITRcgCY/Wl8yPHLMzKI/AAAAAAAA-ds/H2Zw9b9rlqA1E5sojDzGelBjpniDDFAJwCHMYCw/image_thumb?imgmax=800
https://lh3.googleusercontent.com/-GGPyITRcgCY/Wl8yPHLMzKI/AAAAAAAA-ds/H2Zw9b9rlqA1E5sojDzGelBjpniDDFAJwCHMYCw/s72-c/image_thumb?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2018/01/26.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2018/01/26.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content