घाघ की कहावतों का वैशिष्ट्य // अजीत कुमार पटेल // प्राची - फरवरी 2018

SHARE:

घा घ का जन्म काल अभी तक विवादों से घिरा है। शिवसिंह सेंगर ने घाघ का जन्म संवत् 1753 के उपरान्त माना है। 1 इसी आधार पर मिश्रबंधुओं ने उनका ज...

image

घाघ का जन्म काल अभी तक विवादों से घिरा है। शिवसिंह सेंगर ने घाघ का जन्म संवत् 1753 के उपरान्त माना है।1 इसी आधार पर मिश्रबंधुओं ने उनका जन्म संवत् 1753 और कविता काल संवत् 1780 माना है।2 ‘भारतीय चरिताम्बुधिा’ में इनका जन्म सन् 1696 ई. बताया जाता है।3 पं. रामनरेश त्रिपाठी ने घाघ का जन्म संवत् 1753 माना है।4 यही मत आज सर्वाधिक मान्य है।

घाघ के नाम के विषय में भी निश्चित रूप से कुछ ज्ञात नहीं है। घाघ उनका मूल नाम था या उपनाम था, इसका पता नहीं चलता है। उत्तर प्रदेश का पूर्वी क्षेत्र बिहार, बंगाल एवं असम प्रदेश में डाक नामक कवि की कृषि संबंधी कहावतें मिलती हैं जिसके आधार पर विद्वानों का अनुमान है कि डाक और घाघ एक ही थे।

घाघ की जाति के विषय में भी विद्वानों में मतभेद है। कतिपय विद्वानों ने इन्हें ‘ग्वाला’ माना है।5 किन्तु पं. रामनरेश त्रिपाठी ने अपनी खोज के आधार पर इन्हें ब्राह्मण (देव कली) दुबे माना है। उनके अनुसार घाघ कन्नौज के चौधरी सराय के निवासी थे। कहा जाता है कि घाघ हुमायूँ के दरबार में भी गये थे। हुमायूँ के बाद उनका संबंध अकबर से भी रहा। अकबर गुणज्ञ था और क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्वानों का सम्मान करता था। घाघ की प्रतिभा से अकबर भी प्रभावित हुआ था और उपहार स्वरूप उसने इन्हें प्रचुर धनराशि और कन्नौज के पास की भूमि दान दे दिया था। जिस पर घाघ ने एक गाँव बसाया था जिसका नाम रखा ‘अकबराबाद सराय घाघ’। सरकारी कागजों में आज भी उस गाँव का नाम ‘सराय घाघ’ है। यह कन्नौज स्टेशन से लगभग एक मील पश्चिम में है। अकबर ने घाघ को चौधरी की उपाधि दी थी। इसीलिए घाघ के कुटुम्बी अभी तक अपने को चौधरी कहते हैं। ‘सराय घाघ’ का दूसरा नाम ‘चौधरी सराय’ भी है।6 घाघ की पत्नी का नाम किसी भी श्रोत से ज्ञात नहीं है किन्तु इनके दो पुत्र - मार्कण्डेय दुबे और श्रीधर दुबे हुए। इन दोनों पुत्रों के खानदान में दुबे लोगों के बीस-पच्चीस घर अब उसी बस्ती में हैं। प्राचीन कवियों की भाँति घाघ के सम्बन्ध में भी अनेक किंवदन्तियाँ प्रचलित हैं। कहा जाता है कि घाघ बचपन में ही ‘कृषि विषय’ समस्याओं के निदान में दक्ष थे। छोटी उम्र में ही उनकी प्रसिद्धि इतनी बढ़ गयी कि दूर-दूर से लोग अपनी कृषि संबधी समस्याओं को लेकर उनका समाधान निकालने के लिए घाघ के पास आया करते थे। ऐसा कहा जाता है कि एक व्यक्ति जिसके पास कृषि कार्य के लिए पर्याप्त भूमि थी किन्तु उसमें उपज इतनी कम होती थी कि उसका परिवार भोजन के लिए दूसरों पर निर्भर रहता था, घाघ की गुणज्ञता सुन कर वह घाघ के पास आया। उस समय घाघ अपने हमउम्र बच्चों के साथ खेल रहे थे। जब उस व्यक्ति ने अपनी समस्या सुनाई तो घाघ सहज ही बोल उठे...

आधा खेत बटैया दे के, ऊँची दीह कियारी।

जो तोर लइका भूँखे मरिहे, घघवे दीह गारी।।7

कहा जाता है कि घाघ के कथनानुसार कार्य करने पर किसान धन-धान्य से पूर्ण हो गया।

घाघ के सम्बन्ध में जनश्रुति है कि उनकी अपनी पुत्रवधू से नहीं पटती थी. कुछ विद्वानों का अनुमान है कि इसी कारण घाघ अपना मूल निवास स्थान छोड़ कर कन्नौज चले गये थे। पं. राम नरेश त्रिपाठी ने घाघ और उनकी पुत्रवधू की इस प्रकार की नोंकझोक से संबन्धित कतिपय कहावतें प्रस्तुत की है जो इस प्रकार है...

घाघ- मुवे चाम से चाम कटावै, भुइँ सँकरी माँ सोबै।

घाघ कहैं ये तीनों भकुवा उढ़रि जाइँ पै रोवै।।8


पुत्रवधू - दाम देइ के चाम कटावै, नींद लागि जब सोवै।

काम के मारे उढ़रि गई जब समुझि आइ तब रोवै।।9


घाघ - तरून तिया होइ अँगने सोवै, रन में चढ़ि के छत्री रोवै।

साँझे सतुवा करै बियारी घाघ मरै उनकर महतारी।।10


पुत्रवधू - पतिव्रता होइ अँगने सोवै बिना अन्न के छत्री रोवै।

भूँख लागि जब करै बियारी मरै घाघ ही कै महतारी।।11


घाघ - बिन गौने ससुरारी जाय विना माघ छिउ खींचरि खाय।

बिन वर्षा के पहनै पउवा घाघ कहैं ये तीनों कउवा।।12


पुत्रवधू - काम परे ससुरारी जाय मन चाहे छिउ खींचरि खाय।

करै जोग तो पहिरै पउवा कहै पतोहू घाघै कउवा।।13


हिन्दी साहित्य के ग्रंथों में घाघ के सम्बन्ध में सर्वप्रथम ‘शिवसिंह सरोज’ में उल्लेख मिलता है। इसमें कान्यकुब्ज अंतर्वेद वाले कवि के रूप में उनकी चर्चा की गयी है।14 ‘हिन्दी साहित्य का इतिहास’ में आ. रामचन्द्र शुक्ल ने घाघ का केवल नामोल्लेख किया है।15 ‘हिन्दी शब्द सागर’के अनुसार घाघ गोंड़ा के रहने वाले एक बड़े चतुर और अनुभवी व्यक्ति का नाम है। जिसकी कही हुई कहावतें उत्तरी भारत में बहुत प्रसिद्ध हैं। खेती, बारी, ऋतुकाल तथा लग्न मुहूर्त आदि के सम्बन्ध में इनकी विलक्षण उक्तियाँ किसान तथा साधारण लोग बहुत कहते हैं। श्रीयुत पीर मुहम्मद यूनिस ने घाघ की कहावतों की भाषा के आधार पर उन्हें चम्पारन (बिहार) और मुजफ्फरपुर जिले की उत्तरी सीमा पर स्थित औरेयागढ़ अथवा बैरगनिया अथवा कुड़वा चैनपुर के समीप किसी गाँव में उत्पन्न मानते हैं।16

राय बहादुर मुकुन्द लाल गुप्त ‘विशारद’ ने ‘कृषि रत्नावली’ में घाघ को कानपुर जिला के अंतर्गत किसी गांव का निवासी ठहराया है। श्री दुर्गाशंकर प्रसाद सिंह ने घाघ का जन्म छपरा जिला में माना है। पं. रामनरेश त्रिपाठी ने ‘कविता कौमुदी’ भाग एक और ‘घाघ और भड्डरी’ नामक पुस्तक मे उन्हें कन्नौज का निवासी माना है। घाघ की अधिकांश कहावते भोजपुरी भाषा में मिलती है। डा. ग्रियर्सन ने भी ‘पीजेन्ट लाइफ आफ बिहार’ में घाघ की कविताओं का भोजपुरी पाठ प्रस्तुत किया है। इस आधार पर इस धारणा को बल मिलता है कि घाघ का जन्म बिहार के छपरा जिले में हुआ था वहाँ से घाघ कन्नौज गये थे।

किसी भी समाज की वास्तविक पहचान उसकी लोक संस्कृति से होती है। वह लोक संस्कृति जिसमें रहन-सहन, खान-पान, वेश-भूषा, संगीत कला और साहित्य के माध्यम से उसकी गौरवमयी परम्परा सामने आती है। जहाँ तक लोक भाषा का संदर्भ है, कहावतों वा लोकोक्तियों आदि में उसकी सम्पूर्ण गरिमा मुखरित होती है, ये कहावतें, सच कहा जाय तो माटी की सुगन्ध की तरह है और उनमें जीवन के अनेक आरोह-अवरोह स्वाभाविक अभिव्यक्ति पाते हैं। इन्हें समग्रता से देखना-पढ़ना हर दृष्टि से उपयोगी है।

भारत कृषि प्रधान देश होने के कारण भारत वर्ष की अर्थव्यवस्था में वर्षा का योगदान आदि काल से रहा है, खेती, निराई, गुड़ाई, किसानी, जुताई, बुवाई, सिंचाई, खाद, फसल रोग, कटाई, मड़ाई, पैदावार और पशु आदि से सम्बन्धित होने के कारण यह स्पष्ट करने की पूरी समर्थ है कि लोक कवि घाघ के चिंतन मनन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था का स्थान ऊँचा है। यह पहचानते देर नहीं लगती कि घाघ की कहावतें ज्ञान व अनुभव से भरी-पूरी हैं, सर्वकालिक हैं और अपनी सरलता व सारगर्भिता की स्वयं प्रमाण है।

लोक जीवन में गोस्वामी तुलसीदास के बाद सबसे अधिक प्रतिष्ठित कवि घाघ हैं। तुलसी के काव्य की लिखित परम्परा है और घाघ की कहावतों की परम्परा वाचिक। गाँव की भोली-भाली निरक्षर जनता को जहाँ तुलसीदास की अर्धालियाँ संशयग्रस्त क्षणों में कर्तव्य पथ पर चलने की प्रेरणा देती हैं वहीं घाघ की कहावतें जनता के कृषि जीवन की विभिन्न समस्याओं को समाधान उपस्थित करती हैं।

भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहाँ की अधिकतर जनता गाँवों में ही निवास करती है. राष्ट्रकवि सोहन लाल द्विवेदी ने कहा है कि ‘है अपना हिन्दुस्तान कहाँ, वह बसा हमारे गाँवों में’ गाँवों में रहने वाले अधिकतर लोग निरक्षर, धनहीन एवं साधन विहीन होते हैं किन्तु उनमें परम्पराओं और मान्यताओं के प्रति गहरी आस्था रहती है। गाँवों में रहने वाले लोग निरक्षर अथवा अर्धसाक्षर होते हुए भी कहावतें, लोकोक्तियाँ और सूक्तियाँ ग्रामीण लोगों के जुबान पर अपने आप आ ही जाती हैं। कोई समस्या यदि उनके सामने आती है तो उसका समाधाान वे लोग प्रचलित कहावतों एवं सूक्तियों में खोजते है जो उनकी मार्ग दर्शिका है। इस कृषि प्रधान देश में कहावतों को अनुभूत ज्ञान का सागर माना जाता है। संसार का शायद ही ऐसा कोई देश या समुदाय होगा जहाँ कहावतें न प्रचलित हों, बल्कि यह कहा जाता है अनपढ़ से लेकर विद्वान तक अपनी बात की प्रमाणिकता के लिए कहावतों का सहारा लेता हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो कहावतें जीवन का वेद वाक्य है। कहावतें नगरीय जीवन की अपेक्षा ग्रामीण जीवन में अधिक प्रचलित हैं। वे ग्रामीण जनों की छोटी-बड़ी दैनिक समस्याओं का निदान बड़ी सरलता से कर लेती है। लोक जीवन में इन कहावतों के स्रोत का पता लगाना कठिन है। विद्वानों ने कहावतों के आरंभिक रूप की खोज वेदों में की है इस प्रकार कहावतें हमारे आर्ष संस्कृति से जुड़ी है।

संदर्भ ग्रंथ :-

1. सेंगर, शिवसिंह : ‘शिवसिंह सरोज’, पृ. 411

2. मिश्रबन्धु : ‘मिश्रबन्धु विनोद’, पृ. 637

3. त्रिपाठी, पं. राम नरेश : ‘घाघ और भड्डरी’ पृ. 15

4. वही, पृ. 15

5. वही, पृ. 16

6. वही, पृ. 16

7. सिंह, डॉ. रमेश प्रताप, ‘घाघ और भड्डरी की कहावतें’, पृ. 8

8. वही, पृ. 9

9. वही, पृ. 9

10. वही, पृ. 9

11. वही, पृ. 9

12. वही, पृ. 9

13. वही, पृ. 9

14. सेंगर, शिवसिंह : ’शिवसिंह सरोज’, पृ. 411

15. हिन्दी साहित्य का इतिहास, पृ. 308

16. त्रिपाठी, पं. राम नरेश : ‘घाघ और भड्डरी’, पृ. 15

--

अजीत कुमार पटेल

(जे.आर.एफ.)

शोध-छात्र, हिन्दी विभाग,

विनोबा भावे विश्वविद्यालय,

हजारीबाग (झारखण्ड)

सम्पर्क - ग्राम- बहाउद्दीनपुर, पोस्ट-शंकरगंज,

जनपद-जौनपुर (उ.प्र.)- 222145

007ajpatel@gmail.com

COMMENTS

BLOGGER
नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: घाघ की कहावतों का वैशिष्ट्य // अजीत कुमार पटेल // प्राची - फरवरी 2018
घाघ की कहावतों का वैशिष्ट्य // अजीत कुमार पटेल // प्राची - फरवरी 2018
https://lh3.googleusercontent.com/-jWYtDC-cdns/Wp41AAwkj9I/AAAAAAAA_T0/SZT6Tci_9u49DY0MC2od1zMfTHiyo_M3wCHMYCw/image_thumb?imgmax=800
https://lh3.googleusercontent.com/-jWYtDC-cdns/Wp41AAwkj9I/AAAAAAAA_T0/SZT6Tci_9u49DY0MC2od1zMfTHiyo_M3wCHMYCw/s72-c/image_thumb?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2018/03/2018_80.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2018/03/2018_80.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content