रायगढ़ और राजा चक्रधरसिंह

SHARE:

(राजा चक्रधर सिंह) आलेख संदर्भ रायगढ़ कत्थक घराना प्रो. अश्विनी केशरवानी प्राचीन काल से आज तक की लंबी काल यात्रा में भारतीय संगीत और कला...


(राजा चक्रधर सिंह)

आलेख

संदर्भ रायगढ़ कत्थक घराना

प्रो. अश्विनी केशरवानी

प्राचीन काल से आज तक की लंबी काल यात्रा में भारतीय संगीत और कला ने अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं। ऐतिहासिक दृष्टि से देखा जाये तो अनेक राजघरानों के उत्थान और पतन का प्रभाव कला, संगीत और कलाकार के जीवन में दृष्टिगोचर होता है। संपूर्ण संगीत जगत जिस पर गौरव कर सके ऐसे महान कलाकार, संगीत प्रेमी, गुणग्राही राजाओं से छत्तीसगढ़ की धरती समृद्ध है लेकिन रायगढ़ के राजा चक्रधरसिंह ने जयपुर, बनारस और लखनऊ कत्थक घराना की तर्ज में ''रायगढ़ कत्थक घराना`` बनाकर कत्थक नृत्य की एक नई शैली विकसित कर ''संगीत सम्राट`` की उपाधि से विभूषित होकर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किये। संगीतानुरागी और कला पारखी तो वे थे ही, एक अच्छे तबला वादक और सितार वादक भी थे। उन्होंने संगीत और साहित्य की दुर्लभ पुस्तकें लिखीं हैं। पूरे प्रदेश ही नहीं वरन देश में रायगढ़ के गणेश मेला उत्सव से छत्तीसगढ़ की अलग पहचान बनी है। इस उत्सव में नृत्य, संगीत कला और साहित्य का अद्भुत समागम होता था। सुप्रसिद्ध साहित्यकार पंडित शुकलाल पांडेय छत्तीसगढ़ गौरव में रायगढ़ को कुछ इस प्रकार परिभाषित करते हैं :-

महाराज हैं देव चक्रधर सिंह बड़भागी।

नृत्य वाद्य संगीत ग्रंथ रचना अनुरागी।

केलो सरितापुरी रायगढ़ की बन पायल।

बजती है अति मधुर मंद स्वर से प्रतिपल पल।

जल कल है, सुन्दर महल है निशि में विपुल द्युतिधवल।

है ग्राम रायगढ़ राज्य के, सुखी संपदा युत सकल ।।

छत्तीसगढ़ के पूर्वी छोर पर उड़ीसा राज्य की सीमा से लगा आदिवासी बाहुल्य जिला मुख्यालय रायगढ़ स्थित है। दक्षिण पूर्वी रेल लाइन पर बिलासपुर संभागीय मुख्यालय से १३३ कि. मी. और राजधानी रायपुर से २५३ कि. मी. की दूरी पर स्थित यह नगर उड़ीसा और बिहार प्रदेश की सीमा से लगा हुआ है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य, नदी-नाले, पर्वत श्रृंखला और पुरातात्विक सम्पदाएं पर्यटकों के लिए आकर्षण के केंद्र हैं। रायगढ़ जिले का निर्माण ०१ जनवरी १९४८ को ईस्टर्न स्टेट्स एजेन्सी के पूर्व पांच रियासतों क्रमश: रायगढ़, सारंगढ़, जशपुर, उदयपुर और सक्ती को मिलाकर किया गया था। बाद में सक्ती रियासत को बिलासपुर जिले में सम्मिलित किया गया। केलो, ईब और मांड इस जिले की प्रमुख नदियां है। इन पहाड़ियों में प्रागैतिहासिक काल के भित्ति चित्र सुरक्षित हैं। आजादी और सत्ता हस्तांतरण के बाद बहुत सी रियासतें इतिहास के पन्नों में कैद होकर गुमनामी के अंधेरे में खो गये। लेकिन रायगढ़ रियासत के राजा चक्रधरसिंह का नाम भारतीय संगीत कला और साहित्य के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए हमेशा याद किया जाता रहेगा। राजसी ऐश्वर्य, भोग विलास और झूठी प्रतिष्ठा की लालसा से दूर उन्होंने अपना जीवन संगीत, नृत्यकला और साहित्य को समर्पित कर दिया। इसके लिए उन्हें कोर्ट ऑफ वार्ड्स के अधीन रहना पड़ा। लेकिन २० वीं सदी के पूर्वार्द्ध में रायगढ़ दरबार की ख्याति पूरे भारत में फैल गयी। यहां के निष्णात् कलाकार अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कृत होते रहे। इससे पूरे देश में छत्तीसगढ़ जैसे सुदूर वनांचल राज्य की ख्याति फैल गयी।

राजा मदनसिंह रायगढ़ रियासत के जन्मदाता थे। राजा घनश्याम सिंह संगीत के प्रेमी ही नहीं बल्कि उनके पोषक और संरक्षक भी थे। भारतेन्दु कालीन साहित्यकार पंडित मेदिनीप्रसाद पांडेय की साहित्यिक प्रतिभा से प्रसन्न होकर राजा भूपदेवसिंह ने दो गांव क्रमश: टांडापुर और परसापाली की मालगुजारी प्रदान किया था। वे स्वयं लिखते हैं :-

मध्यप्रदेश सुमधि यह देश ललाम

रायगढ़ सुराजधानी विदित सुनाम।

इहां अधिप श्री नृपसुरसिंह सुजान

दान मान विधि जानत अति गुणमान।

नारायण लिखि सिंह मिलावहु आनि

तो नृप भ्राता नाम सुलीजै जानि।

इनके गुण गण हौं कस करौं बखान

विद्यमान सुपूरो तेज निधान।

श्री नृपवर सिंह मुहिं दीन्हें यह दुदू ग्राम

टांडापुर इक परसापाली नाम।।

गणेश मेले की शुरुआत :-

रायगढ़ में ''गणेश मेले`` की शुरुआत कब हुई इसका कोई लिखित साक्ष्य नहीं मिलता। मुझे मेरे घर में रायगढ़ के राजा विश्वनाथ सिंह का ८ सितंबर १९१८ को लिखा एक आमंत्रण पत्र माखनसाव के नाम मिला है जिसमें उन्होंने गणेश मेला उत्सव में सम्मिलित होने का अनुरोध किया गया है। इस परम्परा का निर्वाह राजा भूपदेवसिंह भी करते रहे। पंडित मेदिनी प्रसाद पांडेय ने 'गणपति उत्सव दर्पण' लिखा है। २० पेज की इस प्रकाशित पुस्तिका में पांडेय जी ने गणेश उत्सव के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों को छंदों में समेटने का प्रयास किया है। गणेश चतुर्थी की तिथि तब स्थायी हो गयी जब कुंवर चक्रधरसिंह का जन्म गणेश चतुर्थी को हुआ। बालक चक्रधरसिंह के जन्म को चिरस्थायी बनाने के लिए 'चक्रधर पुस्तक माला' के प्रकाशन की शुरुआत की थी। इस पुस्तक माला के अंतर्गत पंडित पुरुषोत्तम प्रसाद पांडेय के कुशल संपादन में पंडित अनंतराम पांडेय की रचनाओं का संग्रह 'अनंत लेखावली' के रूप में नटवर प्रेस रायगढ़ से प्रकाशित किया गया था। कहते हैं रायगढ़ रियासत के राजा जुझारसिंह ने अपने शौर्य और पराक्रम से राज्य को सुदृढ़ किया, राजा भूपदेवसिंह ने उसे श्री सम्पन्न किया और राजा चक्रधरसिंह ने उसे संगीत, कला, नृत्य और साहित्य की त्रिवेणी के रूप में ख्याति दिलायी।

(चक्रधर समारोह की एक झलक)

नान्हे महाराज से चक्रधर सिंह तक का सफर :-

दरअसल रायगढ़ दरबार को संगीत, नृत्य और कला के क्षेत्र में ख्याति यहां बरसों से आयोजित होने वाले गणेश मेला उत्सव में मिली। बाद में यह जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने लगा। क्योंकि इस दिन (१९ अगस्त सन् १९०५ को) रायगढ़ के आठवें राजा भूपदेवसिंह के द्वितीय पुत्र रत्न के रूप में चक्रधरसिंह का जन्म हुआ। वे तीन भाई क्रमश: श्री नटवरसिंह, श्री चक्रधरसिंह और श्री बलभद्रसिंह थे। चक्रधरसिंह को सभी ''नान्हे महाराज`` कहते थे। उनका लालन पालन यहां के संगीतमय और साहित्यिक वातावरण में हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा रायगढ़ के मोती महल में हुई। आठ वर्ष की आयु में सन् १९१४ में उन्हें रायपुर के राजकुमार कालेज में दाखिल कराया गया। नौ वर्ष तक वहां के कड़े अनुशासन में विद्याध्ययन करने के बाद सन १९२३ में प्रशासनिक ट्रेनिंग के लिए छिंदवाड़ा चले गये। कुशलता पूर्वक वहां की प्रशासनिक ट्रेनिंग पूरा करके रायगढ़ लौटने पर उनका विवाह बिंद्रानवागढ़ के जमींदार की बहन से हुआ। जिनके गर्भ से श्री ललित कुमार सिंह, श्री भानुप्रताप सिंह, मोहिनी देवी और गंधर्वकुमारी देवी का जन्म हुआ। १५ फरवरी १९२४ को राजा नटवरसिंह की असामयिक मृत्यु हो गयी। चूंकि उनका कोई पुत्र नहीं था अत: रानी साहिबा ने चक्रधरसिंह को गोद ले लिया। इस प्रकार श्री चक्रधरसिंह रायगढ़ रियासत की गद्दी पर आसीन हुए। ०४ मार्च सन् १९२९ में सारंगढ़ के राजा जवाहरसिंह की पुत्री कुमारी बसन्तमाला से राजा चक्रधरसिंह का दूसरा विवाह हुआ जिसमें शिवरीनारायण के श्री आत्माराम साव सम्मिलित हुए। मैं उनका वंशज हंू और मुझे इस विवाह का निमंत्रण पत्र मेरे घर में मिला। उनके गर्भ से सन १९३२ में कुंवर सुरेन्द्रकुमार सिंह का जन्म हुआ। उनकी मां का देहांत हो जाने पर राजा चक्रधरसिंह ने कवर्धा के राजा धर्मराजसिंह की बहन से तीसरा विवाह किया जिनसे कोई संतान नहीं हुआ।

(मोती महल रायगढ़)

नृत्य, संगीत और साहित्य की त्रिवेणी के रूप में :-

राजा बनने के बाद चक्रधरसिंह राजकीय कार्यों के अतिरिक्त अपना अधिकांश समय संगीत, नृत्य, कला और साहित्य साधना में व्यतीत करने लगे। वे एक उत्कृष्ट तबला वादक, कला पारखी और संगीत प्रेमी थे। यही नहीं बल्कि वे एक अच्छे साहित्यकार भी थे। उन्होंने संगीत के कई अनमोल ग्रंथों, दर्जन भर साहित्यिक और उर्दू काव्य तथा उपन्यास की रचना की। उनके दरबार में केवल कलारत्न ही नहीं बल्कि साहित्य रत्न भी थे। सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री भगवतीचरण वर्मा, पंडित माखनलाल चतुर्वेदी, श्री रामेश्वर शुक्ल ''अंचल``, डॉ. रामकुमार वर्मा और पं. जानकी बल्लभ शास्त्री को यहां अपनी साहित्यिक प्रतिभा दिखाने और पुरस्कृत होने का सौभाग्य मिला। अंचल के अनेक लब्ध प्रतिष्ठ साहित्यकार जिनमें पं. अनंतराम पांडेय, पं. मेदिनीप्रसाद पांडेय, पं. पुरूषोत्तम प्रसाद पांडेय, पं. लोचनप्रसाद पांडेय, डॉ. बल्देवप्रसाद मिश्र और ''पद्मश्री`` पं. मुकुटधर पांडेय आदि प्रमुख थे, ने यहां साहित्यिक वातावरण का सृजन किया। सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. बल्देवप्रसाद मिश्र रायगढ़ दरबार में दीवान रहे। श्री आनंद मोहन बाजपेयी उनके निजी सचिव और आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी उनके पथ प्रदर्शक थे। इनके सान्निध्य में राजा चक्रधर सिंह ने कई पुस्तकों की रचना की। उनमें बैरागढ़िया राजकुमार, अल्कापुरी और मायाचक्र (सभी उपन्यास), रम्यरास, रत्नहार, रत्नमंजूषा (सभी काव्य), काव्य कानन (ब्रज काव्य), जोशे फरहत और निगारे फरहत (उर्दू काव्य) आदि प्रमुख है। इसके अलावा नर्तन सर्वस्वम, तालतोयनिधि, रागरत्नमंजूषा और मुरजपरन पुष्पाकर आदि संगीत की अनमोल कृतियों का उन्होंने सृजन किया है।

रायगढ़ कत्थक घराने के साक्षी :-

जयपुर घराने के पंडित जगन्नाथ प्रसाद पहले गुरू थे जिन्होंने यहां तीन वर्षो तक कत्थक नृत्य की शिक्षा दी। इसके पश्चात् पं. जयलाल सन् १९३० में यहां आये और राजा चक्रधर सिंह के मृत्युपर्यन्त रहे। कत्थक के प्रख्यात् गुरू और लखनऊ घराने से सम्बद्ध पं. कालिकाप्रसाद के तीनों पुत्र अच्छन महाराज, लच्छू महाराज और शंभू महाराज यहां बरसों रहे। बिंदादीन महाराज के शिष्य सीताराम जी भी यहां रहे। उस्ताद कादर बख्श, अहमद जान थिरकवा जैसे सुप्रसिद्ध तबला वादक यहां बरसों रहे। इसके अतिरिक्त मुनीर खां, जमाल खां, करामत खां और सादिक हुसैन आदि ने भी तबले की शिक्षा देने रायगढ़ दरबार में आये थे। कत्थक गायन के लिये हाजी मोहम्मद, अनाथ बोस, नन्हें बाबू, धन्नू मिश्रा और नासिर खां भी यहां रहे। इसके अलावा राजा बहादुर ने अपने दरबार में देश-विदेश के चोटी के निष्णात कलाकारों और साहित्यकारों को यहां आमंत्रित करते थे। उनके कुशल निर्देशन में यहां के अनेक बाल कलाकारों को संगीत, नृत्यकला और तबला वादन की शिक्षा मिली और वे देश विदेश में रायगढ दरबार की ख्याति को फैलाये। इनमें कार्तिकराम, कल्याणदास, फिरतूदास और बर्मनलाल की जोड़ी ने कत्थक के क्षेत्र में रायगढ़ दरबार की ख्याति पूरे देश में फैलाये। निश्चित रूप से ''रायगढ़ कत्थक घराना`` के निर्माण में इन कलाकारों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

राजा से शायर :-

बहरहाल, राजा चक्रधर सिंह हिन्दी काव्य में अपना उपनाम ''चक्रप्रिया'' और उर्दू काव्य में ''फरहत'' लिखा करते थे। देखिए उनकी एक कविता :-

लौ लगी जिसने मेरी वो चक्रप्रिया आते नहीं

कोई कह दो कि प्रीतम आये हुये हैं

नैना दरशन को ललचाये हुये है

कहना माने नहीं अकुलाये हुये हैं।

डॉ. ब्रजभूषण सिंह 'आदर्श' के अनुसार-' मध्यप्रदेश में विंध्यप्रदेश के पच्चीसों राजाओं का उल्लेख मिलता है जिन्होंने उच्च कोटि की काव्य रचना की है। मध्य काल में इन नरेश कवियों ने भक्ति और रीति कालीन काव्यधारा को संतुष्ट किया है। इनमें रायगढ़ के कला मर्मज्ञ राजा चक्रधर सिंह का नाम अग्रगण्य है। वे आधुनिक युग के कवि, शायर और सुलेखक थे।' कवि के रूप में उनका 'रम्यरास' जिसे वंशस्थ छंदों में लिखा गया है, आज भी लोगों के पास सुरक्षित है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला का सरस वर्णन किया गया है। इसमें खड़ी बोली के तत्सम शब्द प्रधान शैली में कविवर हरिओम जी की शैली का प्रभाव दिखाई देता है। पेश है इसकी एक बानगी :-

मुखेद की स्निग्ध, सुधा समेत थी

लिखी हुई विश्व विभूति सी लिए।

शरन्निशा सुन्दर सुन्दरी समा,

अभिन्न संयोग वियोग योगिनी।

विशुद्ध शांति स्फुट थी प्रभामयी

खड़ा हुआ उर्ध्व नभ प्रदेश में,

मृगांक रेखा वषु में प्रसार के

द्विजेश था कान-सा नरेश का।

वर्णवृंतों की शैली तत्सम प्रधान संस्कृत निष्ठ शब्दावली के प्रति राजा चक्रधरसिंह का बड़ा मोह था। उनकी भाषा में अलंकारिता थी :-

शशांक सा आन कांत शांत था,

निरभ्र आकाश समान देह थी

शरन्निशा में लसते ब्रजेश

शरच्छय के नर मूर्तरूप से

सजे हुये थे शिखिपंख केश में

तड़ित्प्रभा सा पट पीत था लसा

गले लगी लगी थी वनमाल सोहतो

ब्रजेश वर्षा छविधाम थे बने।

डॉ. आदर्श राजा चक्रधरसिंह को द्विवेदी कालीन प्रमुख प्रबंध काव्य रचयिताओं में से एक माना है। उनकी रम्यरास नागपुर विश्वविद्यालय में एम. ए. के पाठ्यक्रम के लिए स्वीकृत है। राजा चक्रधरसिंह ने उर्दू में 'जोशे फरहत' और 'निगारे फरहत' लिखा है जो देवनागरी लिपि में प्रकाशित हुआ है। ये दोनों गजल संग्रह है। 'निगारे फरहत' की भूमिका हिन्दी के सुप्रसिद्ध कवि श्री भगवतीचरण वर्मा ने लिखी है। इसी प्रकार 'जोशे फरहत' सन १९३२ में छपी है। इसमें १७८ गजल संग्रहित है। देखिये खमसा का एक भाव :-

खालिक ने ये दिन हमको दिखाया है जो फरहत

आंखें में समा और समाया है जो फरहत

गुलशन का तमाशा नजर आया है जो फरहत

फिर मोस में गुलजोश पे आया है जो फरहत

क्योंकर वा अनादिल को ये मस्ताना बना दे।

उनकी बजलों में मुहावरेदारी और वंदिशा काबिले तारीफ है-

मिल के कतरा भी दरिया से दरिया बना

हक से बंदा भी मिला के खुदा हो गया।

एक गजल की चंद पंक्तियां भी पेश है :-

राजे दिल आज उनको सुनायें हम

राज उल्फत की उनको दिखाये हम

रूठ जायेंगे अगर वे मनाकर उन्हें

अपने पहलू में लाकर बिठायेंगे हम।

संगीत सम्राट से कोर्ट ऑफ वार्ड्स तक :-

राजा चक्रधरसिंह एक उत्कृष्ट तबला और सितार वादक तथा विलक्षण ताण्डव नर्तक थे। संगीत, नृत्य कला और साहित्य के आयोजन में उन्होंने अपार धनराशि खर्च की जिसके कारण उन्हें ''कोर्ट ऑफ वार्ड्स'' के अधीन रहना पड़ा। अनेक संगीत सम्मेलनों, साहित्यिक समितियों और कला मंडलियों को वे गुप्त दान दिया करते थे। सन् १९३६ और १९३९ में इलाहाबाद में आयोजित अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन के वे सभापति चुने गये थे। लखनऊ में आयोजित अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन में दतिया के नरेश ने राजा चक्रधरसिंह को ''संगीत सम्राट'' की उपाधि से सम्मानित किया था। ऐसे कला साधक राजा चक्रधरसिंह का ७ अक्टूबर १९४७ को ४२ वर्ष की अल्पायु में निधन हो गया। उनके निधन से एक चमकता सितारा डूब गया। लेकिन जब-जब संगीत, नृत्यकला और साहित्य की चर्चा होगी तब-तब उन्हें याद किया जायेगा।

(समलेश्वरी मंदिर)

रायगढ़ रियासत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि :-

रायगढ़ रियासत के संस्थापक राजा मदनसिंह थे। बैरागढ़-चांदा से बढ़ते हुए उन्होंने फूलझर राज्य पर कब्जा किया। आगे चलकर उनके वंशज फूलझर से बुनगा आये और राजा जुझारसिंह ने अपने राज्य का सदर मुकाम रायगढ़ को बनाया। रायगढ़ को सदर मुकाम बनाने के पीछे एक किंवदंती प्रचलित है। उसके अनुसार राजा जुझारसिंह एक बार शिकार करते हुए जब रायगढ़ के केलो नदी के किनारे पहुंचे। तब उनके साथ एक विचित्र घटना घटित हुई। अपने मंत्री माझी के साथ उचित जगह की तलाश करते जब वे घनघोर जंगल के बीच केलो नदी के तट पर पहुंचे तब उन्होंने देखा कि केलो नदी के उस पार एक खरगोश शिकारी कुत्ते की ओर झपटा और शिकारी कुत्ता भागने लगा जैसे खरगोश न होकर भोर हो ? इसी प्रकार नदी के इस पार शिकारी कुत्ता खरगोश की ओर झपटता लगता था। राजा बहुत देर तक शिकारी कुत्ते और खरगोश के खेल को देखता रहा फिर उन्होंने अपने मंत्री माझी से इसके बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि यह वीरों की भूमि है। यहां हर कोई भोर की भांति बलवान हो जाता है। गढ़ निर्माण के लिए इससे उपयुक्त स्थान दूसरा कहीं नहीं है। राजा मंत्री की बात को मानकर यहां गढ़ निर्माण की स्वीकृति दे दी। भूमि पूजन की विधि पूछने पर मंत्री माझी ने घुटने टेककर विधि बताने के लिए जैसे ही अपना सिर झुकाया, राजा ने दूरदृष्टिता को ध्यान में रखकर अपने प्रिय मंत्री माझी की बलि चढ़ा दी और भूमि पूजन कर गढ़ निर्माण की आधार शिला रखी। आज भी इस स्थान पर मंत्री मांझी की मूर्ति स्थापित कर उसका पूजन किया जाता है। इस क्षेत्र को 'नवागढ़ी' कहा जाता है। आज इसके चारों ओर बस्ती बस गयी है। यह गढ़ पूरी तरह से सुरक्षित थी। आगे चलकर यहां मोती महल और बादल महल का निर्माण कराया गया। रायगढ़ रियासत में राजा जुझारसिंह के अलावा राजा देवनाथ सिंह, राजा भूपदेव सिंह, राजा वि वनाथ सिंह, राजा नटवर सिंह, राजा चक्रधर सिंह और राजा ललितसिंह ने शासन किया। रायगढ़ कला, संगीत, नृत्य और साहित्य के लिए पूरे भारत में विख्यात् है। शासन द्वारा प्रतिवर्श गणेश चतुर्थी से 'चक्रधर समारोह' का आयोजन किया जाता है। ०१ जनवरी १९४८ को ईस्टर्न स्टेट्स एजेन्सी के पूर्व पांच रियासत रायगढ़, धर्मजयगढ़, जशपुरनगर, सारंगढ़ और सक्ती को मिलाकर 'रायगढ़ जिला' बनाया गया था। इसके पूर्व रायगढ़ बिलासपुर जिलान्तर्गत था। यहां के पहाड़ों की गुफाओं में प्राचीन भित्तिचित्र, सुरक्षित वन क्षेत्र और नदी-नालों का मनोरम दृश्य दर्शनीय है। पूरे प्रदेश में रायगढ़ जिला औद्योगिक जिला के रूप में प्रसिद्ध होता जा रहा है।

रचना, लेखन, फोटो एवं प्रस्तुति-

प्रो. अश्विनी केशरवानी

राघव, डागा कालोनी, चांपा (छ.ग.)

मो. नंबर ९४२५२२३२१२

COMMENTS

BLOGGER: 9
  1. अश्विनीजी जी ने रायगढ़ और राजा चक्रधरसिंहजी पर एकाग्र शोध-परक जानकारी देकर संस्कृति विषय के मुझ जैसे विद्यार्थी को लगभग चौंका ही दिया है. ज़माने की रीत ये हो गई है कि जो चल पड़ा उसे महिमामंडित करने का एक सोचा समझा कुचक्र चल रहा है.जिन्होने ज़मीनी काम किया उन्हें जानबूझ कर ख़ारिज किया जा रहा है...मीडिया भी उन्हीं के पीछे दौड़ रहा है जो लाइम लाइट में हैं...अतीत के दुर्लभ वैभव या भविष्य की बड़ी संभावनाओं को नकारने की साज़िशें निर्बाध जारी हैं .बहरहाल आपने इस आलेख के ज़रिये एक पुण्यात्मा के काम को रेखांकित कर सवाब लूट लिया है.बधाई.

    जवाब देंहटाएं
  2. मैं रायगढ़ घराने की गुरु अल्पना वाजपेयी से कत्थक सीख रही हूँ...मुझे रायगढ़ के बारे में ये लेख पढ़कर बहुत अच्छा लगा ...कत्थक के रायगढ़ घराने पर अभी बहुत काम होना बाकी है ..इस लेख से रायगढ़ घराने में किये जाने वाले शोध के लिए बहुत मदद मिलेगी ...

    जवाब देंहटाएं
  3. बेनामी10:40 pm

    bahut hi achcha article hai

    जवाब देंहटाएं
  4. राजा चक्रधर सिंह और रायगढ़ कथक के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने के लिए रायगढ़ का सांस्कृतिक वैभव लेखक डाँ० बलदेव देखे.
    बसन्त राघव 9039011458

    जवाब देंहटाएं
  5. रायगढ़ कथक धराना,राजा चक्रधर सिंह के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़े "रायगढ़ का सांस्कृतिक वैभव लेखक डाँ०बलदेव

    जवाब देंहटाएं
  6. Raigarh me 1890 se 1950 tak kis raja ne raj kiya or unke mahal me hone wali kustiyo me pahlwano ke kya naam the

    जवाब देंहटाएं
  7. Or age ki jankari kisme mil sakti hai 🙏🙏🙏

    जवाब देंहटाएं
  8. बेनामी9:21 am

    Very nice , Good and Right history Raighar kingdom

    जवाब देंहटाएं
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: रायगढ़ और राजा चक्रधरसिंह
रायगढ़ और राजा चक्रधरसिंह
http://bp1.blogger.com/_t-eJZb6SGWU/RpHlcoK4EDI/AAAAAAAABEY/dJ8VeMor3cQ/s400/Raja+Chakradhar+singh.jpg
http://bp1.blogger.com/_t-eJZb6SGWU/RpHlcoK4EDI/AAAAAAAABEY/dJ8VeMor3cQ/s72-c/Raja+Chakradhar+singh.jpg
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2007/07/blog-post_09.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2007/07/blog-post_09.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content