संताल और उनकी दुनिया

SHARE:

आलेख   - कमल   ये उन लोगों की बात है जिनके बारे में प्रारंभिक जानकारियां बताती हैं कि आर्यों ने अपने अभियानों के दौरान उन पर आक्रमण ही न...

आलेख

 

-कमल

 

ये उन लोगों की बात है जिनके बारे में प्रारंभिक जानकारियां बताती हैं कि आर्यों ने अपने अभियानों के दौरान उन पर आक्रमण ही नहीं किये, बल्कि उन्हें खदेड़ कर दूसरी जगहों पर जाने और बसने के लिए मजबूर किया। उनके जल, जंगल और जमीन पर नैसर्गिक व सामूहिक अधिकार की मूल अवधारणा को भंग किया। पौराणिक संदर्भों में देखें तो सतयुग, त्रेता व द्वापरयुग आदि कालों में आदिवासियों को राक्षस, प्रेत, दैत्य, दानव, असुर आदि संज्ञाओं से संबोधित कर उन्हें मनुष्य होने से ही नकारने का दुष्चक्र रचा जाता रहा है। और आधुनिक युग की विडंबना यह शब्दों के हेर-फेर के क्रम में आज उनके अस्तित्व को भी नकारने की जुगत भिड़ाई जा रही है। कोई उनके लिए जनजाति तो कोई उनके लिए वनवासी शब्द गढ़ता फिर रहा है। लेकिन आदिवासी से बढ़ कर कोई दूसरा शब्द हाही नहीं सकता जो उनके लिए उपयुक्त हो या उन्हें ठीक-ठीक परिभाषित कर सके। इस शब्द के साथ ऐसे लोगों का बोध होता है जिनका बोलना ही प्रकृति का गीत है और जिनका चलना ही प्रकृति का नृत्य। जिनकी संस्कृति और समूचा जीवन दर्शन अपनी प्रकृति के साथ सामंजस्य की अदभुत मिसाल है।

ऐसा नहीं है कि ये लोग आक्रमणकारियों का मुकाबला नहीं कर सकते थे सच तो यह है कि जंगलों और पहाड़ों में रहने वाले ये लोग, बर्बर आर्य आक्रमणकारियों से कहीं ज्यादा सभ्य माने जाने चाहिए क्योंकि उन्होंने युद्ध की बर्बरता से ज्यादा महत्व शांति को दिया था। भले ही इसके लिए उन्हें पलायन का विकल्प चुनना पड़ा। गैर-आदिवासियों से हार कर भी आदिवासियों का जुझारूपन कभी खत्म नहीं हुआ और उन्होंने निरंतर जंगलों को काट कर नये-नये गाँव बसाये, कृषि योग्य नयी भूमि तैयार की। सामने से आने वाले दुश्मन का तो वे सामना कर सकते थे लेकिन जो दुश्मन उनके अपने बन कर उनके साथ रहने लगे थे, उनका सामना करने में सीधी-सादी जिंदगी जीने वाले संताल असमर्थ थे। आने वाला काल राजतंत्र, जमींदारी प्रथा एवं महाजनी व्यवस्था का होता चला गया। छोटानागपुर, पोड़ाहाट, सराईकेला-खरसावाँ, धालभूम में राजवंशों की नींव मजबूत पड़ते ही आदिवासी ग्राम-प्रशासन व्यवस्था नष्ट होती चली गई।

विश्व के प्राचीनतम गोंडवाना पठार का कुल 7971400 हेक्टेयर उत्तरी-पूर्वी भूखंड है झारखंड। भूगोलशास्त्रियों के अनुसार इसकी आयु डेढ़ से तीन अरब वर्ष है। प्रशासनिक दृष्टि से झारखंड को संताल परगना, उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर और पलामू चार प्रमंडलों में बांटा गया है। 15 नवंबर 2002 (भगवान बिरसा जयन्ती) के पूर्व का बिहार और अब के झारखंड में आदिवासियों की आबादी का सबसे बड़ा हिस्सा संताल आदिवासी हैं। अकेले उनकी जनसंख्या उराँव, मुंडा और हो की कुल जनसंख्या के बराबर है। पूरे देश की बात की जाए तो लगभग पचास लाख संताली झारखंड, उड़ीसा और प बंगाल के विस्तृत क्षेत्र में फैले हुए हैं। लेकिन इसके साथ ही यह निराशाजनक तथ्य भी जुड़ा हुआ है कि प्रति हजार निरक्षरता की दर सबसे ज्यादा (872) उनकी ही है।

वसंत पंचमी को 'बाहा पोरोब' (फूलाें का त्योहार) मनाने वाले संताल कई मायनों में राज्य के अन्य आदिवासियों से भिन्न हैं। 'होरकोरेन मारे हपरमको रियाक' (गुरू कोलियन) की कथा का ध्यान रखा जाए तो प्राचीन एवं मध्यकालीन भारत में हो रहे राजनैतिक एवं सांस्कृतिक द्वंदों के काल में संताल आदिवासी छोटानागपुर के हज़ारीबाग, सिंहभूम एवं मानभूम जिलों में फैले। आगे चल कर वे लोग बंगाल के बीरभूम, बांकुड़ा एवं मेदिनीपुर आदि इलाकों में बसते चले गये। यह सही है कि संताल 19वीं सदी के बाद जबरदस्त सांस्कृतिक दबावों का सामना कर रहे हैं और गैर आदिवासी समाज का वर्चस्व लगातार बढ़ता जा रहा है। अभी मोटे तौर पर संताल आदिवासियों की दो तरह की बसाहटें हैं। पहली गैर-आदिवासी जन जीवन के बीच बिखरी हुई। इस तरह की बिखरी हुई बसाहट खासतौर पर उस इलाके में है जहां जंगल पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं और पहाड़ नहीं हैं। दूसरी है आदिवासी जनजीवन की निरंतरता वाली बसाहट जहां अभी भी आदिवासी बाहुल्य है या हाल तक रहा है। झारखंड के संताल परगना में निरंतर व बिखरी हुई दोनों तरह की बसाहटें मिलती हैं।

संताली गीतों व गाथाओं में इनकी उत्पत्ति के बारे में एक पौराणिक गीत है:- 'आमगे बाबा प्रभू ईश्वर कुश काराम सिरोम रेहेत रिनपिचलू हाड़ाम पिचलू बूड़ही दो' अर्थात् है पिता परमेश्वर! तुमने कुश करम सिरम पेड़ की जड़ों से हंस-हंसिनी का जोड़ा बनाया था। उन दोनों ने अतल समुद्र के मध्य स्थित करम पेड़ की डाली पर घोंसला बनाया था और उसमें दो अंडे दिये थे। हे पिता परमेश्वर! तुम्हारे आदेश से उन अंडों से दो मानव शिशुओं ने जन्म लिया था। तुम्हारे ही आदेश से दोनों ने हिहिड़ी-पिपिड़ी इलाके से कंटीली घास ला कर उन दोनों शिशुओं की रक्षा की थी। नौ दिनों के बाद अर्जुन के पत्तों में लिटा कर उनकी छट्टी की गई और उन दोनों मानव शिशुओं का नाम रखा गया था-पिचलू हाड़ाम बूढ़ा (पुरूष) और पिचलू बूढ़ी (स्त्री)। हम संताल उन्हीं दोनों की मानव संतान हैं।

1760 में संथाल परगना क्षेत्र में ईस्ट-इंडिया कंपनी के पाँव पसारते ही संतालों की स्वशासी व्यवस्था टूटने लगी। मगर आदिवासी इलाकों में बढ़ते अंग्रेजों के कदमों के साथ-साथ उनके विरुद्ध विद्रोहों का सिलसिला भी बढ़ता गया। पहाड़िया विद्रोह(1788-90), चुआड़ विद्रोह(1798), चेरो विद्रोह(1800)। इन विद्रोहों का झंडा झुका नहीं तो इसका एकमात्र कारण था कि संताल औरतें पीठ पर बच्चा बांधकर पुरुषों का साथ दे रही थीं।

गैर-आदिवासी ठेकेदारों के हाथों अपनी जमीनें गंवाने के साथ-साथ संताल पुन: विस्थापित होने लगे, उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय होने लगी। गरीबी और भुखमरी ने उनको महाजनों के चंगुल में जा पटका। महाजनों और सामंतों के शोषण ने उनकी जिंदगी नारकीय बना दी। जिसके खिलाफ संतालों का गुस्सा 1854 में मोरगो मांझी और बीर सिंह मांझी का दिकू लोगों के विरुद्ध आंदोलन और 1855 में महान संताल विद्रोह के रूप में सामने आया।

शोषण का वह दौर अभी भी थमता नहीं दिखता, शायद इसीलिए यहां झारखंड राज्य गठन के बाद अब तक पंचायत चुनाव नहीं हुए हैं। अपनी जमीनों को बचाने के लिए उनको हमेशा ही संघर्ष करने पड़े हैं। आज भी भारत सरकार जल, जंगल, जमीन और विस्थापन संबंधी नीतियों के मामले में अंग्रेजों की राह पर चल रही है, जो नीतियाँ कभी भी आदिवासियों की हितैषी नहीं रहीं। संताल परगना टीनेंसी एक्ट-1949 उनके ऐसे ही संघर्ष का परिणाम था। लेकिन इस एक्ट के तहत अंग्रेजों की सामंती व्यवस्था ने महिलाओं को सत्ता-संसाधनों के मालिकाना हक से दरकिनार कर दिया।

जैसे मुंबइया फिल्मों ने भाई शब्द का अर्थ बदल दिया है। पहले जहाँ इसका अर्थ आदरणीय बड़ा भाई या प्यारा छोटा भाई होता था वहाँ अब इसका नया अर्थ अपराधी, गुंडा या मवाली हो गया है। वैसे ही आज आदिवासियों के लिए 'विकास' शब्द का अर्थ बदल चुका है। अब यह शब्द उनमें खुशी की जगह भय पैदा करता है। क्योंकि इसके नाम पर उनका विकास तो नहीं हुआ अलबत्ता विस्थापन और स्थानांतरण ही अधिक हुआ है। यदि ऐसा न हुआ होता, तब क्या कारण है कि उनकी वर्तमान स्थिति और उस दिन की स्थिति (जब उनके लिए विकास योजनाओं का प्रारंभ किया गया था) में कोई भी उल्लेखनीय अंतर नहीं दिखता? सच तो यह है कि आदिवासियों के विकास के नाम पर किये गये कार्यों से चंद आदिवासी (क्रीमी लेयर) और प्रभावशाली गैर-आदिवासियों का ही विकास हुआ है। उनके विकास की बात करने के लिए संतालियों के अतीत और वर्तमान की चर्चा मात्र ही नहीं होनी चाहिए वरन् हर स्तर पर (चाहे पंचायत हो या विधायिका, कार्यपालिका हो या न्यायपालिका) उनकी सीधी और सच्ची भागीदारी जरूरी है वरना उनके विकास की बात बेमानी होगी, जैसा कि अब तक होता आया है।

निश्चय ही हिन्दू लुटेरों, शोषकों के साथ-साथ ब्रिटिश शासन अथवा ईस्ट-इंडिया कंपनी के विरुद्ध 1855 का संताल विद्रोह ही था जिसने विदेशी मिशनरियों में संताली भाषा के प्रति दिलचस्पी जगाई। 'संताली' ऑस्ट्रियक भाषा समूह की एक प्रमुख भाषा है। 'एन इंट्रोडक्शन टू संताल लैंग्वेज' (रेवरेंड डॉ ज़े फिलिप्स) सन् 1852 में प्रकाशित संताली भाषा साहित्य की पहली पुस्तक मानी जा सकती है।

इतर साहित्यों की तरह संताली साहित्य भी काफी प्राचीन व विकसित है। लगभग सवा सौ साल (सन् 1880) पहले प्रकाशित कवि रामदास टुडू का महाकाव्य 'खेरवाड़ बोंशा धोरोम पुथी' एक महत्वपूर्ण रचना है। इसे ही प्रकाशित संताली साहित्य का प्रारंभ माना जाता है। यह बंगाली लिपि में प्रकाशित हुई थी। संताली भाषा के साथ एक बड़ी ही दिलचस्प बात यह है कि इसकी रचनाएं बंगाली, उड़िया, रोमन और नागरी लिपि सभी में लिखी जाती रही हैं। इधर संताली के लिए 'ओलचिकि' लिपि को समृद्ध और विकसित करने के प्रयास हो रहे हैं। नागरी लिपि में संताल लेखन, प्रकाशन बहुत बाद में प्रारंभ हुआ जबकि रोमन लिपि में कहानियाँ व कहानी संकलन दशकों पूर्व से प्रकाशित होते रहे हैं। हृदय नारायण मंडल 'अधीर' की कहानी 'बापुड़िचूकिन' को नागरी लिपि में प्रकाशित पहली संताली कहानी माना जाता है। संताली भाषा साहित्य में संताली और असंताली-भाषी दोनों तरह के लेखकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। संताली में कविता की पहली किताब पूर्व लोकसभा सदस्य पाऊल जुझार सोरेन की 'ओनोड़हें बाहा डालवा' (फूलों की डाली) है जो रोमन लिपि में सन् 1936 में प्रकाशित हुई थी। उसमेें राष्ट्रनिर्माण, ग्रामोद्धार, प्रेम और सौंदर्य के शाश्वत भावों से ओतप्रोत 17 कविताएं हैं।

उसके लगभग छ: वर्षों बाद संताली में एक पत्रिका 'मारसाल' (प्रकाश) के माध्यम से संताली कविताएं लिपिबद्ध हुईं। उसके संपादक श्री सिहरी मुरमू उर्फ 'चंपाई' थे। सन् 1942 में प्रकाशित 'मारसाल' का पहला अंक हस्तलिखित था, दूसरा अंक भवानी प्रेस गालूडीह से बंग्ला लिपि में छपा था।

इसके बाद अनेक लोक कवियों ने संताली लोक गीतों का संकलन एवं प्रकाशन किया है। इनमें पं रघुनाथ मुरमू का 'होर सेरेज' (1936) डहर गीत, डब्लू ज़ार्ज आर्चर का 'होड़ सेरेज' (1945) लोक गीत एवं 'दोंङ सेरेज' विवाह गीत (1945), नायके मुगल चंद्र सोरेन का 'दांसाय-सोहराय-करम गीत' (1945), भागवत मुरमू ठाकुर का 'दोंङ सेरेज' (1963) विवाह गीत, गोमस्ता प्रसाद सोरेन का 'अखाड़ा थुती' (1965) लांगड़े गीत, नुनकू सोरेन का 'कारम सेरेज' (1980) करम गीत, केवल राम सोरेन का 'माँझी छटका' (1981) लांगड़े गीत, मलिंद्र नाथ हंसदा का 'देवी देसाय' (1982), हरिहर हंसदा एवं बिरबल हेमब्रम का 'संताली लोक गीतों का संग्रह' (1985) आदि कई महत्वपूर्ण कृतियां हैं। संताली कविवर स्व साधु रामचांद मुरमू की जन्म शताब्दी वर्ष 1997 पर श्री प्रसाद दासगुप्त ने उनकी रचनावली 'साधु रामचांद ओनोलमाला' की अधिकांश रचनाओं का बंगाली में अनुवाद किया है। उनकी प्रसिद्ध कविता 'देबोन तेंगोन आदिबली वीर' तो अब संताली राष्ट्रीयता का गीत बन चुकी है।

गीत-संगीत हमेशा से इनके सुख-चैन की जीवंत अभिव्यक्ति का मधुर माध्यम रहा है। अलग-अलग मौसमों और त्योहारों के अवसरों पर गाये जाने वाले इन विभिन्न गीतों और नृत्यों में ये अपने सारे दुख-दर्द भूल कर कुछ ऐसे खो जाते हैं मानों प्रकृति ने दुनियाँ भर की खुशियां इनकी झोली में भर दी हों। प्राचीन संताली काव्य में पर्व-त्योहार, विवाह, प्रकृति, प्रेम के गीत हैं, वहीं आधुनिक काव्य में देश भक्ति, हास्य, गीतिकाव्य प्रकृति, प्रेम आदि कई रस पाये जाते हैं।

संताली कविता ने पद्य से छंदमुक्त होने तक का सफर सफलतापूर्वक पूरा किया है। आधुनिक संताली कविता में पाऊल जुझार सोरेन, पंचानन मरांडी, नारायण सोरेन, रघुनाथ टुडू, हरिहर हंसदा, साधु रामचांद मुर्मू, कृष्ण चंद्र टुडू, साकिल सोरेन, डोमन हंसदा, काजली सोरेन, डोमन साहू समीर, बासुदेव बेसरा, अमृत हंसदा, सुरूजमुनी मरांडी, कर्नलियस मुरमु, विभा हंसदा, नली सिरंजन मुरमु निर्मला पुतुल आदि के साथ-साथ कई कवि उल्लेखनीय योगदान कर रहे हैं।

दुनियाँ के अन्य समाजों की तरह आदिवासी समाज की रचना में भी महिलाओं एवं पुरूषों की साझेदारी रही है। यदि आक्रमणों व शोषण के विरूद्ध सिद्धो-कानो जैसे पुरुषों ने संघर्ष किया तो संताल विद्रोह के समय फूलो-झानोके रूप में महिलाओं ने भी उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर संघर्ष किया था। जहाँ तक संताल समाज की मूलभूत संरचना का प्रश्न है आदिवासी महिलाओं का योगदान पुरुषों से कई गुना ज्यादा है। वे अपने समाज की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। खेत-खलिहान, जंगल-पहाड़, हाट-बाजार उन्हें हर जगह मेहनत-मजदूरी करते देखा जा सकता है। लेकिन कमाई के पैसों को खर्च करने में उनके अपने निर्णय नहीं होते। परिवार के काहिल पुरुषों का खर्चा-पानी के अलावा उनके लिए दारू-ताड़ी आदि का प्रबंध करना भी उनके ही जिम्मे होता है। लेकिन अफसोस की बात यह है कि आज संताली समाज में स्त्री-पुरुष समानता भी एक ऐतिहासिक सत्य बन कर रह गई है। अपने समाज में ही संताल आधी आबादी बुरी तरह उपेक्षित है। संताल समाज में भी जन्म के साथ ही मादा शिशु को ले कर भेद-भाव शुरू हो जाता है। बेटा पैदा होने पर जिस धाई माँ को दो मन धान दिया जाता है वहीं बेटी पैदा होने पर उसका मेहनताना घट कर आधा हो जाता है। क्या बेटी पैदा होने पर धाई माँ को आधी मेहनत करनी पड़ती है?

एक तरफ आदिवासी प्रथागत नियम कानून में संताली औरतों के लिए कहीं कोई व्यवहारिक व्यवस्था नहीं है, तो दूसरी तरफ संवैधानिक व्यवस्था को भी लकवा मार गया है। वह भी आदिवासी पुरुष-सत्ता और प्रधानी व्यवस्था को बनाए रखने के पक्ष में खड़ी है। 'ट्राइबल लॉ एण्ड जस्टिस' (डब्ल्यूज़ीऑर्चर) के अध्याय-द राइट्स ऑफ संताल वुमेन (पृष्ठ-187-201) के अनुसार संताल औरत ने अपनी श्रमशक्ति और उपादेयता के कारण परिवार में भले ही निर्णयात्मक स्थान ग्रहण कर लिया हो सिद्धांतत: उन्हें समाज में पुरुष की तुलना में दोयम दर्जा ही हासिल है। वह जब तक कुंवारी है अपने पिता-भाई की, विवाहोपरांत पति और वृद्धावस्था में पुत्र की जिम्मेदारी मानी जाती है। उसने अगर किसी सामाजिक नियम का उल्लंघन किया है तो ग्राम के पंच उसकी अवस्था अनुसार उस पर जुर्माना लगाते हैं और उम्मीद करते हैं कि उसके पति, पिता-भाई या पुत्र उसे चुकाएंगे। बहुत सारी सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों (जैसे-छप्पर छाना, तीर-धनुष चलाना, उस्तरे का उपयोग, हल चलाना, खेत को समतल करना, बरमा से छेद करना, कुल्हाड़ी चलाना, बंशी-काँटा से मछली पकड़ना, कपड़ा-खटिया आदि बुनना आदि) से महिलाओं को वंचित कर दिया गया है। वे पुरुषों का वस्त्र धारण नहीं कर सकतीं, ना उनके उपकरणों का उपयोग ही कर सकती हैं। संताली स्त्रियों को सम्पत्ति पर कोई अधिकार नहीं है। सम्पत्ति पर अधिकार ना रहने के कारण ही समाज में शादी करके छोड़ने एवं डायन बता कर मार डालने की घटनाएं होती रहती र्हैं। डायन घोषित करने के पीछे मूलत: स्त्रियों को सम्पत्ति के अधिकार से वंचित करना है। परंपरागत न्याय व्यवस्था में महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं है। यदि किसी स्त्री की समस्या को लेकर पंचायत होती है तो उस पंचायत में वह स्त्री सीधे जा कर अपनी बात नहीं कह सकती। उसे किसी पुरुष के माध्यम से ही अपनी बात पंचायत में पहुँचानी पड़ती है। इससे संताल औरतों की उनके अपने समाज में स्थिति का अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है।

संताल समाज में ऐसा अंधविश्वास है कि चूँकि महिलाएं ही डायन बन सकती हैं इसलिए न तो वे शव के साथ अंतिम यात्रा में भाग ले सकती हैं, न ही मांझीथान में नगाड़ा बजा सकती हैं। इन सब से यही प्रमाणित होता है कि अन्य समाजों की तरह ही संताल समाज ने भी स्त्री को प्रतिष्ठा और शान के रूप में 'संपत्ति' मात्र ही बना कर रखा है।

यह बात कम पीड़ादायक नहीं कि संतालों ही नहीं सारे आदिवासियों के बुनियादी अस्तित्व को नष्ट करने के प्रयत्न लगातार हो रहे हैं। जिसका आधार यह लंगड़ा तर्क है कि उनके विकास व संवर्धन के लिए उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ना नितांत आवश्यक है। (इस मुख्य धारा के छद्म का ताजा उदाहरण तो द्वीपों पर बसने वाली वे जनजातियां हैं जो सुनामी के प्रकोप से जीवित बच गईं। जबकि तथाकथित मुख्य धारा के सभ्य लोगों का हाल सारी दुनियाँ जानती है।) तो आजकल आदिवासियों को हिन्दू साबित करने का फैशन कुछ ज्यादा ही जोर पकड़ता जा रहा है। संघ कार्यकर्ता आदिवासियों को समझाते हैं कि तुम हिन्दू हो, हनुमान तुम्हारे पुराने देवता हैं। आदिवासियों से बजरंगबली के झंडे का जुलूस हथियारों और नगाड़ों के साथ निकलवाया जाता है। सरल और धार्मिक दृष्टि से बिल्कुल उदार आदिवासी इसे भी हड़िया पीने और नाचने-गाने का एक अवसर मानकर जश्न मना लेते हैं।

जबकि वास्तविकता यह है कि सहिष्णुता पर आधारित उनका अपना विशिष्ट, प्रकृतिवादी धर्म-दर्शन है जिसे आदिधर्म या सरना कहा जाता है। सरना आदिवासियों की धार्मिक आस्थाओं का वह मूल स्वरुप है जिसे प्रकारांतर में एनिमिज्म, एनिमिस्टिक रिलीजन, प्रिमिटिविज्म, प्रिमिटिव रिलीजन, बोंगाइज्म आदि नामों से जाना गया है। लेकिन इन सब के बावजूद संविधान में उनकी कोई स्वतंत्र धार्मिक पहचान नहीं है। जनगणना में इसके लिए उन्हें 'अन्य' के विकल्प में रखा जाता है। अत: जो आदिवासी स्वयं को ईसाई, मुसलमान या बौद्ध नहीं बताते, वे हिन्दू के अंतर्गत ही चिन्हित होने को विवश हैं और हिन्दू धर्म की इस उदारता में उनकी जगह सबसे नीचे (हरिजन से भी नीचे) होती है। आदिवासियों के लिए इस तथाकथित उदारता के आगे नतमस्तक होना अनंत काल के लिए गुलामी स्वीकार करना ही होगा।

आधुनिक युग में संताल भी अन्य आदिवासियों की तरह अपने आप को दोराहे पर पाता है। पहले उनका जीवन सीधा, सरल, निश्छल होता था। वे लोग अपनी खुशी के लिए प्राकृतिक माहौल में नृत्य करते और गीत गाते थे, अब बाहर वालों की खुशी के लिए बाहरी कृत्रिम माहौल में वैसा नृत्य-संगीत करते हैं। और किस कीमत पर?

उनकी समझ में नहीं आता कि औद्योगिक संस्थानों, परियोजनाओं और बाँध निर्माण आदि विकास कार्यों के लिए उन्हें क्यों विस्थापित किया जा रहा है?

कई वर्ष पूर्व लिखी गई रेड इंडियन आदिवासी कवि 'सिएंथल' की कविता 'प्रमुख के नाम पत्र' आज भी कितनी प्रासंगिक है (उसकी कुछ पंक्तियां):-

"...इस जमीन का एक-एक कण हमें पूज्य है।

पेड़ों का एक-एक पत्ता, हरेक रेतीला तट,

शाम के कोहरे से ढंका हुआ जंगल,

सपाट मैदान और भौरों का गुंजन,

ये सभी पवित्र हैं, पूज्य हैं।

हम आदिवासियों की यादों और जीवन से बंधे हैं।

ये पेड़ अपनी रगों में

हमारी अतीत की यादें संजोए हुए हैं।

यहाँ के सुगंधित फूल हमारे भाई बहन हैं।

ये हिरण, ये धोड़े, ये विशाल पक्षी

सब हमारे भाई हैं।

गोरे भूल जाते हैं मरने के बाद अपनी जन्मभूमि

लेकिन हम नहीं भूलते अपनी मिट्टी, मरने पर भी।..."

। --------------

संपर्क :-

कमल

 डी-१/१, मे दूत अपार्टमेंट्स; मरीन ड्राइव रोड; पो.-कदमा; जमशेदपुर-८३१००५ (झारखंड).

दूरभाष:- +९१(०६५७)-२३१०१४९, ०९४३११७२९५४(सेल फोन)

kamalbalhotra@yahoomail.com

 

-------------

COMMENTS

BLOGGER: 2
  1. काफी अच्छी सामग्री दी है आपने...धन्यवाद ...!

    जवाब देंहटाएं
  2. काफी अच्छी सामग्री दी है आपने...धन्यवाद ...!

    जवाब देंहटाएं
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: संताल और उनकी दुनिया
संताल और उनकी दुनिया
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2007/07/blog-post_30.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2007/07/blog-post_30.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content