बाल-साहित्य : हँस-हँस गाने गाएँ हम !

SHARE:

बाल-साहित्य   हँस-हँस गाने गाएँ हम !  कवि - डॉ. महेंद्रभटनागर                                                                          ...

बाल-साहित्य


hans hans gayen ham
 

हँस-हँस गाने गाएँ हम ! 

कवि - डॉ. महेंद्रभटनागर

mahendra bhatnagar

                                                                 

       वर्षा



 

   सर-सर करती चले हवा

   पानी बरसे झम-झम-झम !

 

     आगे-आगे

     गरमी भागे

 

  हँस-हँस गाने  गाएँ हम !

   सर-सर करती चले हवा

   पानी बरसे झम-झम-झम

 

     मेंढ़क बोलें

     पंछी डोलें

 

   बादल  गरजें; जैसे बम !

   सर-सर करती चले हवा

   पानी बरसे झम-झम-झम !

 

     नाव चलाएँ

     खू़ब नहाएँ

  आओ कूदें धम्मक - धम !

   सर-सर करती  चले हवा

   पानी बरसे झम-झम-झम !

        

      

        खेलें खेल



    

    छुक-छुक करती आयी रेल

    आओ, हिल-मिल खेलें खेल !

 

    आँख-मिचौनी, खो-खो और

    दौड़ा-भागी सब-सब ठौर !

 

    टिन्नू  मिन्नू  पिन्नू  साथ

    हँस-हँस और मिला कर हाथ !

 

    कूदें - फादें  घर दीवार

    चाहें  जीतें,  चाहें हार !

 

    कसरत करना हमको रोज़

    ताक़तवर हो अपनी फ़ौज !

 

    सब कुछ करने को तैयार;

    नहीं कभी भी हों बीमार !

 

    आपस में हम रक्खें मेल !

 

    छुक-छुक करती आयी रेल

    आओ, हिल-मिल खेलें खेल !

         

        

 

           अच्छे लड़के

 

  हम बालक हैं, हम बन्दर हैं,

  हम भोले-भाले सुन्दर हैं !

 

  हर रोज़ सुबह उठ जाते हैं,

  मुँह धोकर बिस्कुट खाते हैं !

   

  दो कप चाय गरम जब मिलती

  तब यह सूरत जाकर खिलती !

 

  फिर,  पंडितजी से  पढ़ते हैं,

  हम नहीं किसी से लड़ते हैं !

 

  माँ के  कहने पर  चलते हैं,

  ना रोते  और  मचलते हैं !

 

  दिन भर हँसते-गाते रहते,

  भारत-माता की जय कहते !

 

  हम रहते भाई मिल-जुल कर

  हो भला हमें फिर किसका डर ?

 

         

 

   जागो

 

  चहक रहीं है चिड़ियाँ चीं-चीं

  तुमने अब क्यों आँखें मीचीं ?

 

  हुआ सबेरा  जागो भैया

  जागा तोता, जागी गैया !

 

   यदि जल्दी उठ जाओगे,

  तो खूब  मिठाई पाओगे !

 

   अम्मा ने चाय बनायी है,

  मीठा हलुआ भी लायी है !

 

  खाना है तो बिस्तर छोड़ो,

  फ़ौरन मुँह को धोने दौड़ो !

      

        

        

माँ

      

  माँ ! तू हमको प्राणों से भी प्यारी है !

 

     मीठा  दूध  पिलाती है

     रोटी रोज़  खिलाती है

     हँस-हँस पास बुलाती है

     गा-गा गीत  सुलाती है

  दुनिया की सब चीज़ों से तू न्यारी है !

          माँ ! तू हमको प्राणों से भी प्यारी है !

 

     कहती हर रात  कहानी,

     बातें  अपनी   पहचानी,

     सुन जिनको हम खुश होते

     सुख सपनों में जा सोते,

  हे माँ तुझ पर सब वैभव बलिहारी है !

  माँ ! तू हमको प्राणों से भी प्यारी है !

 

       

हम ....

 

हम छोटे - छोटे  भोले - भाले सारे बाल

  पढ़-लिख पर जल्द बनेंगे वीर जवाहरलाल !

     

     अच्छे-अच्छे  काम करेंगे

     नहीं किसी से ज़रा डरेंगे

     दुनिया में कुछ नाम करेंगे

  भारत-माता को  कर देंगे  हम मालामाल !

  पढ़-लिख कर जल्द बनेंगे वीर जवाहरलाल!           हम छोटे - छोटे  भोले - भाले सारे बाल !

 

     जन-जन का दुख दूर करेंगे

     सेवा  हम   भरपूर   करेंगे

     बाधा   चकनाचूर   करेंगे

  झूठे  धोखेबाजों की  नहीं  गलेगी  दाल !

  पढ़-लिख कर जल्द बनेंगे वीर जवाहरलाल !

  हम छोटे - छोटे  भोले - भाल सारे बाल !

        

            

        काम हमारा

 

भारत की आशा हैं हम, बलवान,

     साहसी,  वीर  बनेंगे,

     इसकी सीमा-रक्षा को हँस-

     हँस, सैनिक रणधीर बनेंगे,

     हमको आगे बढ़ते जाना,

     हर पर्वत पर चढ़ते जाना,

     भूल न पीछे पैर हटाना,

   

             इतना केवल  काम हमारा !

              कितना सुन्दर, कितना प्यारा !

 

 

     भारत के दिल की धड़कन हम

       थक कर बैठ नहीं जाएंगे,

     भूख-गऱीबी का युग जब-तक

     है, चैन न किंचित पाएंगे,

 

     घर-घर में जा दीप जलाना,

     रोते हैं  जो  उन्हें  हँसाना,

     आज़ादी  के   गाने  गाना,

   

       इतना केवल  काम हमारा !

       कितना सुन्दर, कितना प्यारा !

   

       

 

हमारा देश

 

आज हमारा देश नया है !

 

  ये खेत हज़ारों मीलों तक

  फैले हैं कितने हरे- हरे,

  गेहूँ-मक्का-दाल-चने-जौ

  चावल से सारे भरे - भरे !

   

     धरती-माँ का वेश नया है !

       आज हमारा देश नया है !

 

 

  इसमें चिड़ियाँ नीली-पीली

     सित-लाल-गुलाबी गाती हैं,

     उषा अपने गालों पर  प्रति-

  दिन नूतन रंग  सजाती है !

 

     बुरा अँधेरा बीत गया है !

     आज हमारा देश नया है !

 

           

   

   हिमालय

 

भारत-माँ का ताज हिमालय !

 

ऊँचा-ऊँचा  नभ को छूता,

     युग-युग जगने वाला प्रहरी,

   जगमग-जगमग करता जिसमें

     किरनों से मिल बऱ्फ-सुनहरी,

   

     तूफ़ानों  का या  हमलों का

       जिसको न कभी भी लगता भय !

       भारत-माँ का ताज हिमालय !

 

  बहती जिसमें माला-सी दो

  गंगा - यमुना की धाराएँ,

   टकरा-टकरा कर छाती से

   जिसके जाती बरस घटाएँ,

   

     हरी-भरी की धरती जिसने

     किया हमारा जीवन सुखमय !

     भारत-माँ का ताज हिमालय !

 

         

 

    

      दीपावली

 

 

    जगमग-जगमग करते दीपक

    लगते कितने  मनहर  प्यारे,

    मानों आज  उतर  आये हैं

    अम्बर से  धरती पर  तारे !

 

    दीपों का त्योहार मनुज  के

    अतंर-तम को  दूर करेगा,

    दीपों का त्योहार मनुज के

    नयनों में फिर स्नेह भरेगा !

 

    धन आपस में बाँट-बूट कर

    एक  नया   नाता  जोडेंगे,

    और उमंगों की फुलझड़ियाँ

   घर-घर में सुख से छोड़ेंगे !

 

    दीपावली का स्वागत करने

    आओ हम भी दीप जलाएँ,

    दीपावली का स्वागत करने

    आओ हम भी नाचे  गाएँ !

  

            

 

     सबेरा

 

  हर रोज़ सबेरा होता है !

 

  ज्यों ही दूर गगन में उड़कर

  यह काली-काली रात गयी-

   झट सूरज पूरब से आकर

     बिखरा देता है धूप नयी !

     जग जाता है 'जिम्मी` मेरा

       फिर और न पलभर सोता है !

     हर रोज़ सबेरा होता है !

 

  चिड़ियाँ घर-घर में चीं-चीं

  शोर मचातीं, गाती आतीं,

  सोई 'जीजी` को शरमातीं

  और जगाकर उड़-उड़ जातीं,

     सब अपने कामों में लगते

     आराम सभी का खोता है !

     हर रोज़ सबेरा होता है !

 

   टन-टन बजती घंटी चलते

  धरती पर जब दो बैल बड़े

   देखो हल लेकर जाने को

  हैं, कितने पथ पर कृषक खड़े,

     खेतों में जाकर इसी समय

     'होरी` फसलें बोता है !

     हर रोज़ सबेरा होता है !

        

           

 

    बादल

 

  ये घनघोर बरसते श्यामल-बादल !

 

  निर्भय नभ में उमड़-घुमड़ कर छाए,

     देख  धरा ने  नाना  रूप  सजाए,

  स्वागत करने नव-वृक्ष  उमग आए,

       पल्लव-पल्लव में आज मची हलचल !

       ये  घनघोर बरसते  श्यामल-बादल !

 

  नदियाँ जल से पूर गयीं मटमैली,

  गिट्टक-टिल्लू ने मिल होली खेली,

     हाथों में कागज़ की नावें ले लीं,

       सड़कों पर पानी, गलियों में दलदल !

       ये घनघोर बरसते श्यामल-बादल !

 

  तालों पर मेंढ़क  करते  टर-टर-टर,

  दीपक पर दीमक़ उड़ती फर-फर-फर,

     आओ झूला  झूलें जी  भर-भर कर,

       सुख पाएँ वर्षा का सब बाल-सरल !

       ये घनघोर बरसते श्यामल-बादल !

     

       

   

चाँद

     चाँद आसमान में निकल  रहा,

  श्याम रूप रात का बदल रहा !

 

  मुँह पुनीत प्यार से भरा हुआ,

  मन सरल दुलार से भरा हुआ,

 

  आ रहा किसी सुदेश से अभी,

  मंद - मंद मुसकरा रहा तभी !

 

  साथ रोशनी  नयी लिए हुए,

  वेश मौन साधु-सा किए हुए ;

 

  नींद का  संदेश भेजता हुआ ,

  स्वप्न भूमि पर बिखेरता हुआ,

 

  दूर के पहाड़ से सरक-सरक,

  झूल पेड़-पेड़ में, झलक-झलक,

 

  और है न ध्यान, खेल में मगन,

  सिऱ्फ एक दौड़ की लगी लगन !

   

  आसमान चढ़ रहा बिना रुके,

  ढाल औ' चढ़ाव पर बिना झुके !

 

  चाँद का बड़ा दुरूह काज है,

     व्योम का तभी न चाँद ताज है !

        

               

 

 

    किशोर

 

 

   शेर-से दहाड़ते चलो,

     आसमान फाड़ते चलो !

 

वीर हो महान देश हिंद के विजय करो,

   मातृभूमि की व्यथा-जलन समस्त तुम हरो,

   देख मौत सामने नहीं डरो, नहीं डरो !

तुम स्वतंत्र-स्वर्ण नव-प्रभात के हरेक

  शत्रु को पछाड़ते चलो !

     शेर से दहाड़ते चलो,

     आसमान फाड़ते चलो !

 

देख आँधियाँ डरावनी नहीं, कभी रुको,

साहसी किशोर शक्तिमान हो, नहीं झुको,

भूख-प्यास झेलते बढ़ो, नहीं कभी थको !

   राह रोकता मिले अगर कहीं पहाड़ तो

        

   उसे उखाड़ते चलो !

     शेर-से दहाड़ते चलो,

     आसमान फाड़ते चलो !

 

      

 

  हम मुसकराएंगे


 

संकटों में भी सदा हम मुसकराएंगे !

 

हम  करेंगे  सामना  तूफ़ान  का

डर नहीं हमको तनिक भी प्राण का

ध्यान केवल मातृ - भू के मान का

  देश की स्वाधीनता के गीत गाएंगे !

  संकटों में भी सदा हम मुसकराएंगे !

 

हो भले ही  राह में बाधा प्रबल

हम रहेंगे निज भरोसे पर अटल,

एकता  हमको बनाएगी  सबल,

  हम कड़े श्रम से, धरा पर स्वर्ग लाएंगे !

     संकटों में भी सदा हम  मुसकराएंगे !

 

जगमगाते  दीपकों से  प्यार है,

   पास फूलों का मधुर उपहार है,

   लक्ष्य में हँसता हुआ संसार है,

  एक दिन दुनिया सुनहरी कर दिखाएंगे !

  संकटों में भी सदा  हम  मुसकराएंगे !

     

       

 

  महान् ध्रुव

 

 

  सुनीति और सुरुचि थीं

     राजा उत्तानपाद की दो रानी,

  थी प्रिय अधिक सुरुचि राजा को

     इससे वह करती रहती थी मनमानी।

 

  ध्रुव की माँ थीं सुनीति

  और सुरुचि-पुत्र थे उत्तम,

  दोनों शिशु खेला करते

  थे राजा को प्रिय-सम !

 

  एक दिवस शिशु उत्तम को

     गोद लिए खेलाते थे राजा,

     और अचानक तभी वहाँ आये ध्रुव

     देख, लगे चढ़ने अंक पिता के

     उत्तम बोले-

   'आ जा !`

 

  पर, रानी सुरुचि वहीं बैठी थीं,

     जिनके भय से

     ले न सके वे ध्रुव को

     गोद सदय से !

 

   सोत-पुत्र ध्रुव से

  ईर्ष्या से बोली गर्वीली रानी-

     'हे ध्रुव !

    तुमने इतनी-सी बात न जानी

 

  हो तुम राजा के पुत्र सही

  पर, हो न योग्य राज्यासन के

  यदि पाना हो राजा की गोद तुम्हें,

  तो जन्मो फिर से मेरे कोखासन से।`

 

      खा चोट हृदय पर

   रानी के कटु वचनों की,

     बालक ध्रुव

     तत्काल लगे रोने

   सासें भर-भर !

 

   राजा मौन रहे

  मानों ध्रुव हो पुत्र न उनका,

  इतने अधिक सुरुचि के थे वश में

  इतना अधिक उन्हें था उनका डर।

 

  आहत ध्रुव रोते-रोते

  अपनी माँ के पास गये फिर,

   माँ ने बेटे को

   दुलराया, सहलाया,

     रोने का पूछा करण,

  पर, ध्रुव ने नहीं बताया कुछ

   केवल रोते रहे

   झुकाए सिर !

 

   इस पर

  समझायी सारी बात दासियों ने,

   सुन

  ध्रुव-माँ भी धीरज छोड़ लगी रोने !

     फिर दुख से बोली-

   'बेटा !

   यह दुर्भाग्य हमारा है,

   होनहार के आगे

  अरे, न चलता कोई चारा है !

   

  पर, तुम हिम्मत मत हारो,

   कुछ ऐसी युक्ति विचारो

     जिससे पाओ ऊँचा पद

     अचल-अटल

     ऐसा कि जहाँ से

     हिला-हटा न तनिक भी पाये

   देव दनुज मानव बल।`

 

  फिर माँ ने ध्रुव को युक्ति बतायी

     'बेटा ! मेरे मत में

     सब से ऊँचा-सत्य जगत में।

 

   जिसने सत को पाया

   उसका ही यश

   सब लोकों ने गाया!

 

   तुम भी सत्य उपासक बन

   पा सकते हो वह पद

   जिसके आगे तुच्छ

   महत् राज्यासन!

 

  सुन चल पडे तभी बालक ध्रुव

   करने पूरी माँ की बात,

   भाग्य बदलने अपना

  मधुवन में किया उन्होंने

   तप दिन-रात

 

 

   पाना सत्य-

   यही थी बस एक लगन,

   सदा इसी में

   डूबा रहता उनका मन !

 

  सत्य ज्ञान की ज्योति जगाना,

  अज्ञान-तिमिर को दूर भगाना।

 

  बना हुआ था लक्ष्य यही,

  पाना था उनको तथ्य यही।

 

   पढ-लिख कर,

   गुरुओं से सुनकर,

  औ' जीवन में अनुभव कर

   बुद्धि परिश्रम से

   जिसको पाकर छोडा,

   ध्रुव ने बचपन से ही

  जीवन की सुख सुविधाओं से

   मुँह मोड़ा !

 

   तभी जगत में

   ध्रुव का नाम हुआ,

  ज्ञान-ज्योति से ज्योतित

   उनका धाम हुआ,

  ज्ञानी बनकर दुर्लभ पद पाया

  जो जग में ध्रुवपद कहलाया !

 

   पूर्ण ज्ञान पाकर

  ध्रुव लौटे अपने घर !

 

  राजा ने पहचानी अपनी भूल बड़ी,

 

   आशीष-स्नेह देने

   सुनीति-सुरुचि खडीं,

  स्वागत करने जनता उमड पडी !

 

  देख प्रजा का प्रेम तोष,

  उत्तानपाद ने ध्रुव को 

  सौप दिया साम्राज्य कोष।

 

   पर, ध्रुव

  कोरे ज्ञानी बनकर नहीं रहे

  जनहित अगणित काम किये

   औ कष्ट सहे।

 

   माँ की आज्ञा से

   आदर्श गृहस्थ बने।

 

   जन-पीड़क यक्षों को

   दंडित करने

   भीषण युद्ध किये।

 

   विजयी

   जन-प्रिय ध्रुव ने

  वर्षों तक राज्य किया ,

 

   जग से जो कुछ पाया

   वह सब जगे हित

   कर दान दिया!

 

   माना

  नहीं आज हैं ध्रुव-ज्ञानी,

   पर है

  उनके यश की शेष कहानी

   जिसको

   घर-घर में कहती

   माँ या नानी !

 

   उत्तर नभ में

   जो सबसे चमकीला स्थिर

   तारा है,

   लगता जो हम सबको

   बेहद प्यारा है-

   वह

   अद्भुत बाल-तपस्वी

   ध्रुव का घर है !

   वह

   जन-रंजक सम्राट

  तरुण-ध्रुव का घर है !

  वह अनुपम ज्ञानी और विरागी

   ध्रुव का घर है !

-----------------.

रचनाकार संपर्क:

डा. महेंद्रभटनागर, ११० बलवन्तनगर, गांधी रोड,

ग्वालियर   ४७४ ००२ (म, प्र.) भारत

फ़ोन : ०७५१.४०९२९०८ / मो- ९८९३४०९७९३

COMMENTS

BLOGGER: 1
  1. डॉ. महेंद्र भटनागर जी की बाल कविताएं पढ कर अच्छा लगा। बहुत-बहुत बधाई।

    जवाब देंहटाएं
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: बाल-साहित्य : हँस-हँस गाने गाएँ हम !
बाल-साहित्य : हँस-हँस गाने गाएँ हम !
http://lh6.google.com/raviratlami/R0g_jneLs7I/AAAAAAAACHQ/BxEjFLeAJrY/hans%20hans%20gayen%20ham_thumb
http://lh6.google.com/raviratlami/R0g_jneLs7I/AAAAAAAACHQ/BxEjFLeAJrY/s72-c/hans%20hans%20gayen%20ham_thumb
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2007/11/blog-post_4771.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2007/11/blog-post_4771.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content