अमृतलाल नागर का हास्य-व्यंग्य : सीता-हनुमान-संवाद तमिल में हुआ था या अंग्रेज़ी में?

SHARE:

"सी ताजी की वंश परम्परा और मातृभाषा के प्रश्न को हल करने के बाद अब अंग्रेजी को हनुमानजी की मूल मातृभाषा सिद्ध करना ही हमारा एकमात्र परम...

"सीताजी की वंश परम्परा और मातृभाषा के प्रश्न को हल करने के बाद अब अंग्रेजी को हनुमानजी की मूल मातृभाषा सिद्ध करना ही हमारा एकमात्र परम पावन कर्त्तव्य शेष रह जाता है। " ... इसी व्यंग्य से.

माननीय श्री प्रकाशजी की स्थापना - आदिकवि महर्षि वाल्मीकि के अनुसार अशोक वाटिका में हनुमानजी ने भगवती सीता के पहली बार दर्शन करते समय उनसे देव भाषा संस्कृत के बजाय मनुष्यों की भाषा में बातें की थी। रामायण लिखे जाने के बाद से अब तक पण्डितगण बराबर इस विषय पर बहस करते रहे हैं कि आखिर वह कौन सी लोकभाषा थी जिसमें सीताजी ने हनुमानजी से बातें की थी। इस विषय पर प्रकाश डालते हुए माननीय श्रीप्रकाशजी ने कहा था कि हनुमान जी ने सीताजी से तमिल भाषा में बातें की थीं।

माननीय श्रीप्रकाश ने यद्यपि अपने तर्क की व्याख्या नहीं की फिर भी हमारे सुनिश्चित अनुमान से उनके तर्क का आधार निम्नलिखित बातें हो सकती हैं - (1) हनुमानजी उत्तर भारत की भाषाएं नहीं जानते थे (2) अशोक वाटिका में सीताजी की परिचर्या करने वाली दासियां चूकि तमिलभाषी थीं इसलिए सीताजी को तमिल भाषा बोलने समझने का अभ्यास हो गया था। (3) दक्षिण भारतीय होने के कारण हनुमानजी तमिल अवश्य ही जानते होंगे। इसलिए दोनों की बातचीत तमिल भाषा ही में हुई थी।

हमारी शंका ( 1) दक्षिण भारत में इतना हिन्दी प्रचार कार्य होते हुए भी हनुमानजी ने हिन्दी क्यों नहीं पढ़ी ? क्या हनुमानजी का द्रविड मुन्नेत्र कड़गम से कोई सम्बन्ध था (2) इस बात का क्या प्रमाण है कि अशोक वाटिका में सीताजी की परिचर्या करने वाली स्त्रियां तमिलभाषी ही थीं? और यदि यह मान भी लिया जाए कि त्रिजटा आदि तमिलभाषिणी थीं तो भी एरिस्टोक्रेट राजपुत्री राजवधू सीता अपने लिए ‘सीता अंबा’ के बजाय ‘चीता अम्मा’ सुनकर अपनी आपात्कालीन उदार नीति के बावजूद उसे कदापि सहन न कर पातो होंगी। किसी बात के ऊपर यदि एरिस्टोक्रेट की नाक पर बारीक सिकुड़नें और त्यौरियों में बल पड़ जाते है तो कालान्तर में वे मुख पर से भले ही मिट जाए पर मन से नहीं मिटते।

जानकीजी के तमिल भाषा सीखने में यह मनोवैज्ञानिक बाधा अपने आप में एक गम्भीर विचारणीय विषय है। ( 3) हनुमानजी जिस क्षेत्र के राज कर्मचारी थे वह कन्नड़ भाषा भाषी था। पंडासर आदि आज तक उसी भाषा क्षेत्र में माने जाते हैँ। यह भी एक उजागर बात है कि महान और सनातन संस्कृति के धनी होते हुए भी तमिलभाषियों ने कर्नाटक संगीत को अपने यहां प्रतिष्ठा दे रक्खी है। हनुमानजी संगीत विद्या के माने हुए आचार्य हैं : आचार्यों की यह मानी जानी आदत होती है कि श्रद्धालु चेलों के सामने उनकी भाषा न बोलकर अपनी भाषा को प्रतिष्ठा देते हैं। यदि ऐसा नहीं करते तो अंग्रेजी में बोलते हैं, पुराने जमाने में संस्कृत बोला करते थे। हर हालत में संगीताचार्य हनुमन्तजी का तमिल भाषा ज्ञान इतना नहीं हो सकता कि वे सीताजी से तमिल में कूटनीतिक बातें करते।

हमारी नवीन स्थापना - उपरोक्त कारणों से हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हँ कि अशोक वाटिका में सीता हनुमान संवाद भले ही मानवीय भाषा में हुआ हो पर तमिल या किसी अन्य भारतीय भाषा में नहीं हुआ था। तब प्रश्न उठता है कि वह दूसरी मानवीय भाषा कौन-सी रही होगी ? हमारा विनम्र मत यह है कि हनुमानजी ने सीताजी से अंग्रेजी में बातें की थीं और यह भी कि दोनो को। मूल मातृभाषा अंग्रेजी ही थी। अपने इस मत की पुष्टि के लिए हम कुछ ऐतिहासिक तथ्य यहां प्रस्तुत करते हैं।

विदेशी नामों के गलत उच्चारण करना या उन्हें अपने ढंग से ढाल लेन मनुष्य की पुरानी आदत है। भारतीय लेखकों ने यूनानी अलेक्जेण्डर को ‘अल क्षेन्द्र’ और ‘अलिक सुन्दर’ नामों से पुकारा और ‘मिनाण्डर’ को ‘मिलिन्द’ बना दिया। इसी तरह यूनानी इतिहासकारों ने ‘पुरु’ को ‘पोरस’, ‘श्रीकृष्ण’ को ‘हिराक्लीज’ और ‘चन्द्रगुप्त’ को ‘सैण्ड्रोकोटस’ बना दिया। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए हम सीताजी के पिता और पितामह के नामों पर तनिक विचार करें। उनके पिता का नाम जनक है और दादा का मिथि। मिथि से तुरन्त अग्रेजी शब्द myth का ध्यान हो आता है। ऐसा लगता है कि इंग्लैड निवासी कोई मिथ किसी प्रकार घूमते भटकते बिहार प्रदेश के विदेह क्षेत्र में पहुँच गये। तकदीर और तदबीर

की कृपा से मिथ साहब वहां के राजा हो गये। गंवार प्रजा के उच्चारण दोष के कारण ही मिथ शब्द ‘मिथि’ हो गया। राज्य स्थापित हो जाने पर मिथ साहब ने इग्लैण्ड से अपने बाल बच्चों को भी यहीं बुला लिया। मि0 मिथ के ज्येष्ठ पुत्र का नाम मि0 जान के था। मि0 जान के अपने साथ अपनी पोष्यपुत्री मिस जान के को भी मिथिला ले आये। यही मिस जान के हमारे इतिहास में जानकीजी के नाम से विख्यात होकर मर्यादा पुरुषोत्तम रामचन्द्र की अर्धांगिनी हुई।

मिस जान के का पूरा नाम क्या है - मिस जान के का भारतीय नाम सीता है। इस नाम की वास्तविकता पर विचार करने से पहले यह जान लेना आवश्यक है कि उनका विलायती नाम क्या था। चूकि सीताजी हमारे भगवान् की पत्नी हुईं उन्हें जगदंबा का पद मिला। इसलिए भारतीय पुराणकारों ने उनका असली नाम गायब कर देने का षडयन्त्र रचा जिससे कि उन्हें कोई विलायती न समझ सके। लेकिन ‘सत्यमेव जयते’। आखिर हमें पता लग ही गया। ‘सीता’ शब्द से दो बातें सिद्ध होती है एक तो यह कि वो मि0 जान के को हल चलाते समय मिली थी और दूसरी यह कि वो पश्चिम से आई थी।

वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि राजा भगीरथ की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर शिवजी ने गंगा को जब अपनी जटा से बिन्दु सरोवर में छोड़ा तो उसकी सात धाराएं बहीं। तीन धाराएं पूरब में गयी तीन पाश्चिम में और सातवीं को भागीरथ ले भागे। पश्चिम में जाने वाली गंगा की तीन धाराओं में से एक का नाम सीता है। इससे यह सिद्ध होता है कि पश्चिम से आने के कारण ही राजपुत्री मिस जान के को भी सीता कहकर पुकारा गया। साथ ही इससे यह भी सिद्ध होता है कि मि0 जान के ने राजा जनक बनने से पहले इग्लैण्ड में हल चलाते समय ही सीता को पाया था। अब प्रश्न यह आता है कि इग्लैण्ड में उन्हें कहां पाया गया ?

मिस कैम्ब्रिजा जान के - सीताजी लक्ष्मीजी की अवतार हैं। लक्ष्मीजी के नामों की फेहरिस्त में एक नाम कम्बुजा भी है जो अलक्षेन्द्र और सेण्ड्रोकोटस के समान ही बिगडा हुआ लगता है। वास्तविकता यह मालूम होती है कि जब मि0 जान के सपरिवार_ मिथिला पहुंचे तो एक नई लड़की को देखकर राजा मिथि ने पूछा कि यह कौन है। जानके बोले यह धरती की बेटी है मैंने इसे हल चलाते समय पाया था। मिथ साहब बड़े प्रसन्न हुए कहा : ओ तब तो ये हमारी कैम्ब्रिज की धरती की बेटी है। इसका नाम कैम्ब्रिजा रखता हूं। इस कैमिजा शब्द की बनावट ही यह सिद्ध करती है कि तब तक मिथ साहब पर भारतीय संस्कृति साहित्य और व्याकरण का पूरा प्रभाव पड़ चुका था।

सीताजी की वंश परम्परा और मातृभाषा के प्रश्न को हल करने के बाद अब अंग्रेजी को हनुमानजी की मूल मातृभाषा सिद्ध करना ही हमारा एकमात्र परम पावन कर्त्तव्य शेष रह जाता है। इस सम्बन्ध में पहली बात तो यह है कि 1947 से पहले तक हमारे देशवासी इंग्लैण्ड वालों को लाल मुंह का बन्दर कहा करते थे। इससे यह सिद्ध होता र्ह कि पहले इंगलैण्ड में भी वानर राज्य ही था और इसीलिए डार्विन अपने पुरखों को शीघ्र पहचान सका था। किष्किन्धा में भी वानर राज्य था पर ये वानर काले मुंह के थे। इन किष्किन्धावासी वानरों से भेद करने के लिए ही इग्लैण्ड निवासी मि0 र्हेनमैन हमारे देश में आज तक सिन्दूर में रंगे जाते हैं। महावीर मि0 हैनमैन ने लंका विजय के बाद भगवान् श्रीराम से बड़ा इनाम इकराम पाने पर अपने देश में लंका क्षारक नाम का एक नगर बसाया था जो अब अंग्रेजी उच्चारण की विवशता के कारण लंकाशायर कहलाता है।

इस प्रकार यह सिद्ध हो गया कि भारत में हनुमान के नाम से प्रसिद्ध लंका क्षारक कपीश्वर मि0 र्हेनमैन की मातृभाषा भी वास्तव में अंग्रेजी ही थी।

सीताजी दुमविहीन क्यों? - कहा जाता है कि लंका विजय के उपरान्त सीताजी जब राम के कैम्प में आई तो किष्किन्धा की वानरियों ने उनके दर्शनों की लालसा प्रकट की थी। उन्होंने सुन रक्खा था कि सीताजी अनुपम सुन्दरी हैं पर जब उन्होंने उन्हें देखा तो बहुत निराश हुईं। वानरियों की दृष्टि में बेदुम की वानरी भला सुन्दरी कैसे मानी जा सकती थी? तब मि. हेनमैन अर्थात् हमारे हनुमानजी ने वानरों को बतलाया कि कैम्ब्रिज में लोगों की प्राकृतिक दुम नहीं होती। वहां यूनिवर्सिटी ही लोगों को डिग्रियों के पूंछ-पुछल्ले खोंसा करती है। इस प्रकार सीता ओर हनुमान दोनों ही अंग्रेजी भाषी थे। एकदेशीय होने के कारण ही सीताजी ने हनुमानजी को बड़ी बड़ी शक्तियां प्रदान कर रक्खी थी – “जानकी ध्यान मात्रेण लंघिता सप्त सागराः।“ कैम्ब्रिजा जान के ने अपने पति को विलायती ब्यूरोक्रेसी का भी भक्त बना दिया था। श्रीराम स्तोत्र में भगवान को “जानकी विरहाक्रोशी श्रीरामः” कहा गया है। इससे यह सिद्ध होता है कि “जान के ब्यूरोक्रेसी” के कारण ही रामराज में अंग्रेजी और लाल फीताशाही को मान्यता मिली है।

हिन्दी वालोँ का धोबीपाट और हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य - आधुनिक हिन्दी साम्राज्यवादी जनों के काले कारनामों को सतर्कतापूर्वक ध्यान में रखते हुए दृढ़ विश्वास के साथ हम कह सकते हैं कि हिन्दी-वादी धोबियों के उत्पात के कारण ही भगवान रामचन्द्रजी को जगज्जननी सीता महारानी को देश निकाला देना पड़ा। लक्ष्मण भी अंग्रेजी भक्त हो गए थे स्वयं हनुमानजी उन्हें पढ़ाते थे। श्री भगवती चरण वर्मा के रिसर्च के अनुसार सीताजी को वाल्मीकि आश्रम भें छोड़ आने के बाद लक्ष्मणजी अपने बड़े भाई से विद्रोह करके लखनऊ चले आए। मि0 हैनमैन ने भी श्रीराम की नौकरी छोड़ दी और लक्ष्मण के साथ ही साथ लखनऊ आ गए। भगवती बाबू के कथनानुसार लखनऊ के लक्ष्मण टोले पर बैठकर दोनों ने आपस में बड़ी कहा सुनी की। हनुमान जी बोले : “राम कायर है, हिन्दी वालों से डर कर उन्होंने सीता मां को निकाला है” लक्ष्मण बोले - मेरे भाई को कायर मत कहो। इस पर दोनो में लड़ाई हुई। लक्ष्मणजी ने कहा कि मेरे टीले को छोड़कर चले जाओ। हनुमानजी क्रोध में छलांग मारकर गोमती नदी के उस पार चले गए और अलीगंज में अपना मन्दिर बनवाकर रहने लगे। भगवान राम ने यह सुना तो घाघरा नदी में डूबने चले। तब हिन्दी वालों ने प्रार्थना की भगवान मत डूबिए। भगवान ने तड़पकर अंग्रेजी में कहा – “सर, यू हिन्दी वालाज हव ड्राउण्ड मी।“ इस वाक्य के प्रथम शब्दों के कारण ही धाघरा नदी अयोध्या में सरयू कहलाती है।

इन सब बातों का विचार करके हम इसी निश्चय पर पहुंचे हैं कि हिन्दी का मुंह काला करके हमे अब अंग्रेजी ही को राष्ट्रभाषा के पद पर प्रतिष्ठित करना चाहिए। सुनार की सौ के मुकाबले में लोहार का एक ही धनचोट बहुत काफी होती है। राष्ट्रभाषा के रूप में जब अकेली अंग्रेजी ही समर्थ है तब चौदह राष्ट्रभाषाएं देश पर लादना बडी भारी मूर्खता है। साथ ही साथ घोर अन्याय और घोर नास्तिकता भी। हमें चाहिए कि श्रीराम जानकी हनुमान आदि अवतारी पुरुषों के द्वारा सेवित अंग्रेजी भाषा को ही धर्मभाव से शीघ्रातिशीघ्र अपना लें। सीता माता की भाषा ही हमारी असली भातृभाषा हो सकती है। जय अंग्रेजी। जय भारत दैट इज इंडिया।

COMMENTS

BLOGGER: 5
  1. अच्छा बुद्धि-विलास |
    लगे रहो भाई ||
    यही कहानी स्वतंत्र भारत की लिखिए और बताइये की
    वो भाषा इटैलियन थी या अंग्रेजी
    क्वात्रोची ने किस भाषा का प्रयोग किया था |
    ब्रज, कश्मीरी या पर्शियन ||

    जवाब देंहटाएं
  2. सरक-सरक के निसरती, निसर निसोत निवात |
    चर्चा-मंच पे आ जमी, पिछली बीती रात ||

    http://charchamanch.blogspot.com/

    जवाब देंहटाएं
  3. दद्दा रे, बात कहाँ से कहाँ तक पहुँच गयी।

    जवाब देंहटाएं
  4. भाई रविकर की टीप से परभावित हूँ....... यही मेरी मानी जाए.

    जवाब देंहटाएं
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: अमृतलाल नागर का हास्य-व्यंग्य : सीता-हनुमान-संवाद तमिल में हुआ था या अंग्रेज़ी में?
अमृतलाल नागर का हास्य-व्यंग्य : सीता-हनुमान-संवाद तमिल में हुआ था या अंग्रेज़ी में?
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2011/07/blog-post_20.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2011/07/blog-post_20.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content