ए. असफल की कहानी - एक ऐसा भी मोड़

SHARE:

संजय दीप का हृदय तीव्र प्रतिशोध से भरा था। पेरोल पर छूटते ही वह मोनिका बाती के घर की तरफ चल दिया। छह महीने बाद तो वह जेल की चारदीवारी से न...

khajuraho

संजय दीप का हृदय तीव्र प्रतिशोध से भरा था। पेरोल पर छूटते ही वह मोनिका बाती के घर की तरफ चल दिया।

छह महीने बाद तो वह जेल की चारदीवारी से निकल खुली हवा में सांस ले रहा था। मगर सांसें जल रही थीं। शहर की रौनक उसे बेनूर लग रही थी। आंखों में वही एक दृश्‍य छाया हुआ था, जिसमें सूखी बावड़ी पर पतझर में झर गए एक दरख्‍त के नीचे वह मोनिका के साथ प्रेमालाप में निमग्‍न था।... उससे पहले वे इतने खुलकर नहीं मिले थे। शहर के केबिन वाले रेस्‍त्राओं में 100 रुपए मग्‍गे कॉफी, 75 रुपए पैकेट पॉपकोर्न खाने के बहाने घंटों बैठे जरूर थे। पर वहां हथेलियों में एक-दूसरे का चेहरा ले, ओठ चूमने-चूसने से आगे न बढ़े थे।

यह सेकेण्‍ड ईयर की बात थी। फर्स्‍ट ईयर में तो उसके पर भी नहीं निकले थे! कहने को कॉलेज में रेगिंग खत्‍म हो गई था। करने वालों पर तुरंत प्रशासनिक कार्यवाही हो जाती। पर छात्रों की मानसिकता नहीं बदली थी। सीनियर्स किसी न किसी रूप में डराते, धमकाते और हर तरह का शोषण करने- शारीरिक, मानसिक कष्‍ट देने से वाज न आते। सो, थर्ड ईयर तक आते-आते वह खुद भी उसी राह पर चल पड़ा।...

हाईट अच्‍छी थी और कदकाठी का मजबूत। न्‍यूकमर दूर से ही कौंधते। तिस पर फर्स्‍ट ईयर में तो उस बार तमाम टीन एजर्स आ गए थे। कमसिन लड़कियां और मासूम लड़के। जिनकी अभी मसें भीग रही थीं।... आलम वही पुराना, टीचर्स अधिकतर क्‍लास से नदारद रहते। सत्र के आरंभ में तो यह हर साल होता।... रौब गालिब करने वह अपने शागिर्दों को लेकर किसी भी क्‍लास में घुस जाता। किसी को चड्‌डी में घुमाता तो किसी को मुर्गा बना देता। हद तो ये कि किसी-किसी को लड़कियों को छेड़ने को उकसाता! कहता, ये ट्रेनिंग है। सीखकर जाओ, दुनिया में बहुत मारामारी करना पड़ेगी।...

मोनिका बाती उसी साल कॉलेज में दाखिल हुई थी। सुरक्षा के लिए वह उसकी छत्रछाया में आ गई। शुरूआत बाईक पर लिफ्‍ट लेने से की और केबिन वाले रेस्‍त्राओं में साथ काफी पीने लगी। पहले उसे पता नहीं था कि कॉफी के बहाने वह एक घंटे बिठाएगा और बॉडी छू-छूकर बात करेगा! और वह सहनशील बन जाएगी तो एक दिन गाल चूमेगा, दूसरे दिन ओठ! तो तीसरे दिन वह उसे खुद ही प्‍यार करने लगेगी।

प्‍यार अंधा होता है! बाती ने उसे कहीं और चलने के लिए उकसाया। केबिन वाले रेस्‍त्राओं में अब पूर्ति नहीं हो रही थी। उसने कहा- यहां कभी पुलिस की रेड पड़ जाएगी या कोई मिलने-जुलने वाला देख लेगा। घर से निकलना बंद हो जाएगा, समझे!

दीप उसे सूखी बावड़ी पर ले आया।

दीप अतीत में खोया चला जा रहा था कि अचानक उसे एक लड़की का शोर सुनाई दिया। स्‍टेडियम के पीछे, सूनी रोड से वह पैदल गुजर रहा था। बाती की ससुराल के लिए यह शॉर्टकट था।... चौंककर नजरें उठाईं तो बालभवन के पार्क में उसे एक लड़की, दो लड़कों के सिर तितली-भौंरों से मंडराते दिखे।... दीप लम्‍बाई का फायदा उठाकर बाउड्री फलांग गया। लड़की बिल्‍ली की तरह मिमियाती पीछे हट रही थी। लड़के कुत्‍त्तों की तरह गुर्राते झपट रहे थे।

दीप ने बीच में आकर उनकी धुनाई शुरू कर दी। लड़की साथ देने लगी। पिटते-पिटते बेहाल हो, वे अंधेरे का फायदा उठा भाग खड़े हुए। तब दीप ने अपना गुस्‍सा निकाला- तुम शाम को इस डेंजरस एरिया में मरने क्‍यों आईं?

लड़की एक विदेशी श्‍ौलानी थी। अंग्रेजी उसे टूटी-फूटी आती। और उससे भी टूटी-फूटी हिंदी। डरते-डरते उसने दीप से कहा कि- खजुराहो से आने में लेट हो गई। स्‍टेशन पहुंची तब तक जयपुर की ट्रेन छूट गई। रात गुजारने के लिए उधर पीछे, होटल लेंडमार्क में कमरा ले लिया। सोचा, टाइम है, जरा ग्‍वालियर भी घूम लूं... मगर इधर आकर फंस गई।

-चलो तुम्‍हें होटल छोड़ दूं! संजय दीप ने उससे अंग्रेजी में कहा। बीई हो नहीं पाई मगर अंग्रेजी अच्‍छी हो गई थी।

लड़की का नाम सूकी था। साउथ अफ्रीका से वह भारत भ्रमण पर आई थी। गांधी का देश देखना चाहती थी। क्‍योंकि- उसके राश्‍ट्रपति, नेल्‍शन मंडेला, गांधी के अनुयायी थे। उन्‍होंने उन्‍हीं की तर्ज पर दक्षिण अफ्रीका को आजाद कराया।... होटल आकर सूकी ने दीप को कमरे में चलने को कहा। वह उसे कम से कम एक काफी पिलाकर उसका सत्‍कार करना चाहती थी। दीप मान गया और दूसरी मंजिल पर उसके कमरे में आ गया। कमरा अच्‍छा था। वे बैठ गए तो बेटर थोड़ी देर में वहीं काफी ले आया। काफी पीते हुए कुछ तो कहने की गरज से दीप ने कहा- रपट डाल दो।...

सूकी ने मना कर दिया। वह तो घूमने आई थी, कौन कोर्ट-कचहरी करेगा!

-ओके गुडनाईट! मग्‍गा खाली कर वह उठ खड़ा हुआ।

सूकी धक्‌ से रह गई, बोली- मैं भी चलती हूं, मुझे पुलिस स्‍टेशन छोड़ देना।

-क्‍यों?

-यहां नहीं, उसने डरते हुए कहा, ट्रेन होती तो मैं नाइट में ही जयपुर चली जाती।

दीप जेल से लौटा था। उसे सब मालूम था। हफ्‍ते भर पहले ही स्‍टेशन पर छेड़छाड़ से बचने महिला थाने आईं दो युवतियों की रात साढ़े तीन बजे तीन पुलिसियों ने इज्‍जत लूट ली थी! उसने कहा- वहां कोई सुरक्षा नहीं है। ये होटल ज्‍यादा विश्‍वस्‍त है। मैं मैनेजर को बोलता जाऊंगा।

-नहीं, यहां नहीं, सूकी जिद कर गई, फिर मैं आपके साथ, आपके घर चली चलूंगी।

दीप चक्‍कर में पड़ गया कि- आज ही तो पेरोल पर छूटा हूं। इसी चक्‍कर में जेल हुई। घर वाले इसे देखते ही भड़क जाएंगे। और फिर मुझे घर नहीं सीधे मोनिका बाती के पास जाना है... और वहां से फिर जेल!

प्रतिशोध की ज्‍वाला फिर उसके भीतर धधक उठी। उसने बात बनादी- मेरा घर इस शहर में नहीं है...।

चिंता और भय से सूकी का मुंह म्‍लान और पीला पड़ गया। दीप ने उसे लाख आश्‍वस्‍त करना चाहा, पर नहीं हुई। उसने अनुरोध किया कि जाना जरूरी न हो तो तुम आज यहीं रुक जाओ।... जाना जरूरी था, दीप सोचने लगा। पर भयग्रस्‍त सूकी का ख्‍याल कर वह अपना बदला कल पर टाल देने को मजबूर हो गया। और वह रुक गया तो सूकी ने चहकते हुए कहा- तुम बहुत थके हुए लग रहे हो, पहले फ्रेश हो लो, फिर खाना खाएंगे।...

दीप जेल से आया था। बाल उलझे हुए थे। कपड़े जरूर साफ थे क्‍योंकि पिछली मिलाई पर पिता धुले हुए दे गए थे। जेल में वह जेल के पहनता था, इसलिए साफ बने रहे। सूकी से तौलिया लेकर वह नहाने चला गया। पसीने से देह गंधा रही थी।

पतझर का मौसम था। सूखी बावड़ी पर सब ओर पत्ते बिछे थे। बावड़ी जरूर सूखी थी मगर, पेड़ खूब घने और हरे भरे थे। शहर के प्रेमी जोड़े जब रेस्‍त्राओं में नहीं समाते तो इन्‍हीं के नीचे आकर काफी पीते, पॉपकोर्न खाते।... उन्‍होंने पतझर में झर गए एक दरख्‍त के नीचे के सूखे पत्ते झाड़कर अखबार के पन्‍ने बिछा लिए और एक-दूसरे का चुम्‍बन लेकर बैठ गए। फिर साथ में लाया जिंकफूड और पेय निबटाने के बाद वे उन्‍हीं पन्‍नों पर लेट गए और ओठ चूसते-चूसते दीप और बाती का संयोग करा कायनात रोशन कर उठे। मोनिका ने खुलकर साथ दिया और कहा कि- तुमने रेगिंग की नहर न खोदी होती तो आज ये नाव इस पतझर में न चल रही होती।...

संजय ने घटना प्रसंग का एमएमएस बना लिया और मोनिका के मोबाइल पर डाल दिया। देखकर वह उछल पड़ी। पूछा- फेसबुक पर डाल दूं? हां- डाल दो! इसका भी जैसे क्रेज चल पड़ा था। यूथ अपने अफेयर्स छुपाते नहीं थे।... मगर थोड़े दिन बाद ही मोनिका की शादी किसी और से हो गई। पति और देवर ने फेसबुक पर पड़ा वह एमएमएस देख लिया। उन्‍होंने रिपोर्ट कर दी। मोनिका ने गवाही दे दी। अदालत ने छेड़खानी और बलात्‍कार के जुर्म में संजय दीप को सात साल की सजा सुना दी। उसने कहा कि सहमति के आधार पर भी नाबालिग से संभोग, बलात्‍कार की श्रेणी में आता है!

दीप बड़े ततारोष में बाथरूम से लौटा। नहा लेने से बदन खिल जरूर गया था, पर मन बहुत उद्विग्‍न। उसने तय कर रखा था, बाती को उसके घर में ही बंधक बनाकर पेरोल के पूरे पंद्रह दिन काटूंगा! सजा तो हो ही चुकी है।...

वह निकल आया तो सूकी भी नहाने चली गई। लौटी तो वह बिकनी डाले हुए थी। वह विदेशी थी, उसे तो कोई झिझक भी न थी। सांवली जरूर थी, पर खूब छवि थी चेहरे पर। जाने से पहले वह खाने का आर्डर दे गई थी। कमरे में एक छोटी-सी कॉमन टेबिल थी। खाना उसी पर परोस दिया गया। देर तक वे खाते रहे, जैसे रात काटना थी। मगर कोई बात नहीं की। बात करते भी क्‍या? और क्‍यों! दोनों ही जानते थे कि- परदेसी की प्रीति फूस का तपना।...

कमरे में दो अलग-अलग पलंग थे। न सिंगल न डबल। जैसे, चार बाई छह के। उनके बीच एक सोफे वाली बैंच। पर उन पर जाने की किसी की इच्‍छा नहीं हो रही थी। वे दोनों उसी बैंच पर बैठे थे। समय काटने के लिए आखिरश दीप ने पूछा- इंडिया कितना घूम लिया?

-अ-डेली, दून, मन्‍सूरी, डार्जलिंग, बनारस...सॉरी सारनात, अ-खजराओ...

-खजुराहो! उसने दोहराया।

-येस- खजराओ... उदर मंदिर में ये था, कहते उसने बैग उलटपुलट कर तमाम अलबमों में से खजुराहो का अलबम निकाल लिया। चित्र सोफे पर पसर गए।

-वण्‍डर...वण्‍डरफूल!

-हां ये सचमुच अद्‌भुत, आश्‍चर्यजनक हैं, दीप ने अंग्रेजी में कहा- मंदिर के लिए इनसे गुजर कर जाना होता है!

-कमाल है! क्‍या लाइफस्‍टाइल है... सूकी हैरत में आंखें नचा रही थी। आंखें उसकी छोटी थीं, पर गोल और सुंदर। उम्र उसकी अभी 20-22 के आसपास ही थी और हौसला! दीप चकित... उसकी तो शादीशुदा बहन भी घूमने कहीं अकेली नहीं जा सकती। विदेश छोड़ो, अपने देश में भी।

-सोया जाय? उसने जमुहाई लेते कहा। आंखें झुक रही थीं। कोर्ट से पेरोल का आदेश दो दिन पहले ही आ गया था, मगर जेल प्रशासन ने पूरा दिन बर्बाद कर दिया। खड़े-खड़े वह थक गया, तब शाम को जाकर फाटक से बाहर निकल पाया।

-ओके! सूकी ने अलबम समेट लीं और उठकर टयूब बंद कर नाइटलैम्‍प जला दिए। दीप अपने बेड पर पहुंच चुका था। सूकी अपने पर जाने से पहले उसके पास आई और उसे आलिंगन में बांध ओठ चूमते हुए बोली- ओके! गुडनाइट, डियर!

दीप लेट तो गया, मगर नींद उड़ गई। अलबम से निकल कर खजुराहो की मूर्तियाँ जीवंत होकर उसके बिस्‍तर पर आकर धमाल मचाने लगीं। थोड़ी देर बाद वह पानी पीने उठा, बोला- तुम्‍हें डर तो नहीं लग रहा।

-थोरा-थोरा!

दीप उसके बेड के पास पहुंच गया, बोला- मेरे बेड पर चलो!

सूकी एहसान से सराबोर उसके बेड पर आ गई। पहले करवट देकर लेटी, मगर नींद नहीं आई तो उसकी पीठ से चिपक गई।

पीठ में गुदगुदी भर गईं। दीप ने करवट उसी की ओर बदल ली। फिर उसे भुजपाश में ले लिया और कहा- सो जाओ।

मगर खुद को नींद नहीं आ रही थी। बाती के विरह और बाती की बेवफाई में जलता हृदय शीतल फुहार से भर गया। संसार की सबसे हसीन कृति बांहों में थी। इच्‍छा निःशेष हो गई।

उसकी बांहों में महफूज सूकी निश्‍चिंत हो गहरी नींद सो गई।

दीप भूल गया कि उसे मोनिका बाती से बदला लेना है। सुबह वह सूकी के साथ भारत भ्रमण पर चला गया।

000

20, ज्‍वालामाता गली, गढ़ैया, भिण्‍ड (म0प्र0)

a.asphal@gmail.com

COMMENTS

BLOGGER: 3
  1. क्या शरीर ही सब कुछ है....... बदला ... बदले की चिंगारी, जेल वगैरह सब मिथ्या.....

    तपती रेत को बारिश की चंद बूंदों ने तृप्त कर दिया.

    जवाब देंहटाएं
  2. "संसार की सबसे हसीं कृति बाँहों में थी" बहुत सुन्दर .......
    ए असफल जी .
    वैसे सब कुछ शरीर नहीं होता है दीपक जी लेकिन कुछ स्थानों पर यही सब कुछ होता है

    जवाब देंहटाएं
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: ए. असफल की कहानी - एक ऐसा भी मोड़
ए. असफल की कहानी - एक ऐसा भी मोड़
http://lh3.ggpht.com/-sWF9zPBML6s/TivY-Yo-EhI/AAAAAAAAKb4/IBOT37hrcCk/DSCN3939%252520%252528Mobile%252529%25255B4%25255D.jpg?imgmax=800
http://lh3.ggpht.com/-sWF9zPBML6s/TivY-Yo-EhI/AAAAAAAAKb4/IBOT37hrcCk/s72-c/DSCN3939%252520%252528Mobile%252529%25255B4%25255D.jpg?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2011/07/blog-post_7953.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2011/07/blog-post_7953.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content