शिवेन्द्र प्रताप त्रिपाठी का आलेख - बनारस घराने के प्रतिनिधि तबला कलाकार पद्मविभूषण स्व. पं. किशन महाराज

SHARE:

(पंडित किशन महाराज) गणेश स्तुति परन - तीनताल गणाऽना ऽमगण पतिगणे ऽशलम्ऽ बोऽदर सोऽहेऽ भुजाऽचा ऽरएक ग 2 दऽन्तचं ऽद्रमाऽ ललाऽट राऽजेऽ ब्...

image

(पंडित किशन महाराज)

गणेश स्तुति परन - तीनताल

गणाऽना ऽमगण पतिगणे ऽशलम्ऽ बोऽदर सोऽहेऽ भुजाऽचा ऽरएक

ग 2

दऽन्तचं ऽद्रमाऽ ललाऽट राऽजेऽ ब्रऽह्मा विष्णुम हेऽशता ऽलदेऽ

0 3

ध्रुवपद गाऽवेंऽ अतिविचि ऽत्रगण नाऽथआ ऽजमिर दंऽगब जाऽवेंऽ

ग 2

धटधरा ऽनधिर धिरक्रधा ऽनदिन दिनदिन नागेनागे नागेधिन धिनतिन

0 3

तिनताके नानातदि गनध्रिग ध्रिगदिन दिनदिना गेदिनागे ताऽक्रधा ऽनकिटतक

ग 2

धराऽन तराऽन धाऽकिटतक धराऽन तराऽन धाऽकिटतक धराऽन तराऽन धा

0 3 ग

भगवान गणेशजी के परम भक्त तथा प्रस्तुत गणेश स्तुति परन का सिद्धहस्त वादन कर चमत्कृत वातावरण उत्पन्न करने में निपुण, बनारस के प्रसिद्ध तबला वादक पं. किशन महाराज का जन्म काशी के प्रसिद्ध संगीत घराने में 3 सितम्बर सन् 1923 ई. को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन हुआ था। इसीलिए इनका नाम कृष्ण प्रसाद रखा गया था जो बाद में किशन महाराज के नाम से संगीत क्षेत्र में सुविख्यात हुआ। इनके पिता पं. हरि प्रसादजी, जो एक प्रसिद्ध तबला वादक थे, इनकी बाल्यावस्था में ही स्वर्गवासी हो गये थे। अतः इनका पालन-पोषण इनके चाचा पं. कण्ठे महाराजजी ने किया। जब ये सात वर्ष के थे, तभी से ताल गुरू वाद्य शिरोमणि पं. कंठे महाराज ने इनको तबला की शिक्षा देना आरम्भ कर दिया था।

महान तबला वादक व गुरू पं. कण्ठे महाराज से बनारसी तबले की शिक्षा इन्होंने पूरी लगन तथा आस्था के साथ ग्रहण की। शुरूआत से ही इनका रूझान अत्यधिक तैयारी पर न होकर लयकारी और कठिन तालों के वादन पर था। इसीलिए विषम मात्रा की तालों (जैसे 9, 11, 13, 15, 17, 19, 21 आदि) को सहजता से बजाने में इन्हें महारत हासिल थी। इनको प्रचलित तालों के साथ-साथ अप्रचलित तालों जैसे - दोबहर, आड़ापंज, लीला-विलास, गणेश, लक्ष्मी, ब्रह्म, रुद्र, पंचमसवारी, क़ैद फरोदस्त, शक्ति, सप्तर्षि, खमसा, चन्द्रशेखर आदि को भी बजाने में विशेषाधिकार प्राप्त था। इनके वादन में बनारस बाज की विशुद्ध मौलिकता, कर्णप्रिय, संगति की अद्भुत प्रतिभा, प्रत्युत्पन्नमतित्व का गुण, गणितीय पक्ष पर महारत, कलात्मक उपज अंग तथा तात्कालिक सूझबूझ की विलक्षण योग्यता ही इनको विशिष्टता एवं गरिमामय स्थान प्रदान करती थी।

उन्होंने परम पावनी माँ गंगा नदी के तट पर तबले की शिक्षा का श्रीगणेश किया। यही नहीं वे गंगाजी के तट, गंगाजी की रेती तथा गंगाजी की अविरल धारा के मध्य नैया या नाव पर भी बैठकर तबले का निरन्तर व निर्बाध अभ्यास किया करते थे। इन्होंने गंगाजी के तुलसी घाट पर एक कमरा लिया था तथा वहाँ पर वे पखावज वादक पं. अमरनाथ मिश्र और सरोद वादक पं. ज्योतिन भट्टाचार्य के साथ घण्टों अभ्यास किया करते थे। विश्वप्रसिद्ध सितार वादक भारतरत्न पं. रविशंकर के साथ वे कई वर्षों तक रहे और घण्टों साथ में रियाज़ किया। एक समय पं. रविशंकर के साथ पं. किशन महाराज की जोड़ी देश-विदेश में बींतउपदह चंपत के नाम से खूब मशहूर हुई। वे उस्ताद अली अकबर खाँ के साथ भी खूब बजाया करते थे।

इनके वादन भण्डार में बनारस घराने की परम्परागत तिहाईयों, टुकड़ों तथा परनों का अनुपम संग्रह था। स्वतंत्र तबला वादन में सर्वप्रथम ये 'पराल' या 'पड़ार' या 'पड़ाल' बजाया करते थे। बनारस के प्रसिद्ध तबला वादक तथा मेरे तालगुरू पं. छोटेलाल मिश्रजी बताते हैं - ''पं. किशन महाराज जैसा पराल तो कोई बजा ही नहीं सकता। आज जो भी कलाकार या पंडितजी के शिष्य पराल बजाते हैं वो तो सीखा हुआ बजा रहे हैं। परन्तु पं. किशन महाराज तो उपज बजाते थे। उनका पराल तो तत्काल बनता जाता था और वे बजाते जाते थे। पराल तो वे किसी भी ताल में वैसा ही बजाते थे जैसा कि तीनताल में। उनका सबसे स्पेशल ताल 'धमार ताल' था। उनका तिहाई पर तो विशेष अधिकार था। जिस मात्रा से कहा जाता था उसी मात्रा से तिहाई बजा देते थे। कई बार तो संगीत के विद्वानों को अपने घर पर आमंत्रित करते थे और कहते - किसी भी ताल में किसी भी मात्रा कहिये तो तिहाई बजाकर दिखाऊँ।' ऐसे विलक्षण तबला वादक थे पं. किशन महाराज।'' 'ठेके के प्रकार' या 'ठेके की बाँट' को पं. किशन महाराज 'ठेके का आलाप' कहते थे तथा अलग-अलग मात्राओं से तिहाई बजाकर चमत्कृत कर देते थे। कथक नृत्य के साथ तो वे अद्भुत संगति किया करते थे। पं. छोटेलाल मिश्रजी बताते हैं - ''संगति में आप बेजोड़ थे। नृत्य के साथ संगति करने में तो वे सिद्ध थे।'' तंत्री वाद्य के साथ तो उनकी संगति हमेशा प्रभावशाली तथा जुगलबंदी की तरह हुआ करती थी।

पं. किशन महाराज के पास तो बंदिशों का भण्डार था। प्रस्तुत बाँट का वे विभिन्न लयों में अद्भुत ढंग से वादन किया करते थे। यह उनका पसंदीदा बाँट था।

बाँट - तीनताल

धाड़ धाधे तेटे धाड़ धाड़ धातिं नतिं नाड़

ग 2

ताड़ ताते तेटे ताड़ धाड़ धाधिं नधिं नाड़

0 3

पंडितजी ने देश के मूर्धन्य कलाकारों के साथ प्रभावकारी संगति की थी। गायन के कलाकारों में - उस्ताद फैयाज़ खाँ, पं. ओंकारनाथ ठाकुर, उस्ताद बड़े गुलाम अली खाँ, उस्ताद अमीर खाँ, डागर बन्धु, पं. विनायक राव पटवर्धन, पं. भीमसेन जोशी, उस्ताद नज़ाकत अली-सलामत अली, सिद्धेश्वरी देवी, श्रीमती गिरिजा देवी, पं. छन्नू लाल मिश्र इत्यादि; तंत्री वादकों में - उस्ताद अलाउद्दीन खाँ, उस्ताद हाफिज़ अली खाँ, उस्ताद मुश्ताक अली खाँ, उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ, पं. रविशंकर, उस्ताद विलायत खाँ, उस्ताद अली अकबर खाँ, पं. वी. जी. जोग, पं. ज्योतिन भट्टाचार्य, उस्ताद बहादुर खाँ, उस्ताद अमज़द अली खाँ इत्यादि; तथा नृत्यकारों में - पं. अच्छन महाराज, पं. शम्भू महाराज, मोहनलाल जैपुरिया, सितारा देवी, रौशन कुमारी, नटराज गोपीकृष्ण, पं. बिरजू महाराज इत्यादि।

देश में प्राप्त अपार ख्याति के साथ-साथ नेपाल, अफ़गानिस्तान, मारीशस, इंग्लैण्ड, रूस, पोलैण्ड, चेकोस्लोवाकिया, हंगरी, ऑस्ट्रिया, अमेरिका आदि अनेक देशों में भी इन्होंने प्रसिद्धि प्राप्त की थी। इन्होंने एडिनबर्ग समारोह और लंदन में आयोजित कॉमनवेल्थ आर्ट फेस्टिवल, सन् 1965 में भी तबला वादन किया था। पंडितजी आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के विशिष्ट श्रेणी के कलाकार थे।

इनकी लोकप्रियता कलासाधना, वैविध्यपूर्ण व्यक्तिगत प्रतिभा, प्रतिष्ठा एवं विद्वता की द्योतक थी। इनको मिली उपाधियाँ एवं सम्मान - प्रयाग संगीत समिति द्वारा सन् 1969 ई. में 'संगति सम्राट', बम्बई की एक संस्था द्वारा 'ताल विलास', उस्ताद इनायत खाँ मेमोरियल अवार्ड, केन्द्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार - 1984, कालिदास सम्मान - 1996, उस्ताद हाफिज़ अली खाँ अवार्ड - 1986, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा सन् 1970 ई. में 'रत्न सदस्यता' प्रदान की गई। भारत सरकार ने इनको पद्मश्री - 1973, पद्मभूषण एवं पद्मविभूषण - 2002 से अलंकृत किया था।

इनके प्रमुख शिष्यों में पुत्र पूरण महाराज एवं नाती शुभशंकर महाराज तथा नन्दन मेहता, अनिल पालित, कुमार बोस, कपिलदेव सिंह, महेन्द्र सिंह, विपिन चन्द्र मालवीय, संदीप दास, सुखविन्दर सिंह नामधारी, हरिनारायण शाह, अरविन्द आजाद आदि हैं।

--

लेखक परिचय

डॉ. शिवेन्द्र प्रताप त्रिपाठी का जन्म वाराणसी में हुआ। तबले की प्रारम्भिक शिक्षा अपने पिता स्व. राजेन्द्र तिवारी से प्राप्त करने के पश्चात् डॉ. शिवेन्द्र गुरू-शिष्य परम्परा के अन्तर्गत बनारस घराने के तबला विद्वान पं. छोटेलाल मिश्रजी से विधिवत् एवं दीर्घकालीन तबला वादन की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। संगीत एवं मंच कला संकाय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (वाराणसी) से स्नातकोत्तर परीक्षा में स्वर्ण पदक तथा पं. ओंकारनाथ ठाकुर स्मृति सम्मान प्राप्त कर चुके शिवेन्द्र को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से जूनियर रिसर्च फैलोशिप भी मिला है। इन्होंने यू.जी.सी. की प्रवक्ता पात्रता परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय (खैरागढ़) से प्रो. (डॉ.) प्रकाश महाडिक तथा पं. छोटेलाल मिश्र के मार्गदर्शन में तबले के बनारस बाज पर शोध कार्य कर चुके शिवेन्द्र की कई रचनायें विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। एक अन्य शोध कार्य हेतु संस्कृति मत्रालय से जूनियर फैलोशिप प्राप्त डॉ. शिवेन्द्र का बनारस बाज पर एक शोधपूर्ण लेख भी 'भारतीय संगीत के नये आयाम' पुस्तक में प्रकाशित हो चुका है। इसके अतिरिक्त 'भारतीय संगीतज्ञ' पुस्तक में भी इनके लेख प्रकाशित हुए हैं। इनकी एक पुस्तक भी कनिष्क पब्लिशर्स, नईदिल्ली से प्रकाशित हुई है - तबला विशारद। डॉ. शिवेन्द्र आई.सी.सी.आर. के आर्टिस्ट पैनल से भी तबला वादक के रूप में जुड़े हैं। गाँधी हिन्दुस्तानी साहित्य सभा, राजघाट, नईदिल्ली द्वारा संचालित नवोदित कलाकार समिति की ओर से 'संगीत साधक' की उपाधि से सम्मानित डॉ. शिवेन्द्र प्रताप त्रिपाठी देश के विभिन्न मंचों पर तबला वादन कर चुके हैं। सम्प्रति संगीत एवं नृत्य विभाग, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र में सहायक प्राध्यापक-तबला पद पर कार्यरत हैं।

---

डॉ. शिवेन्द्र प्रताप त्रिपाठी

सहायक प्राध्यापक-तबला,

संगीत एवं नृत्य विभाग,

कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,

कुरूक्षेत्र-136119

मोबाइल - 07206674092

-मेलः shivendra.tripathi@hotmail.com

COMMENTS

BLOGGER: 3
  1. apne shahar ke manishiyo ke bare me padhkar bahut achchha laga....kuchh anmol motiyo ki tarah shrishti ko jagmaga rahe hai.....sundar post ke liye hardik badhai

    जवाब देंहटाएं
  2. बेनामी9:02 pm

    आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.....

    जवाब देंहटाएं
  3. sonam saxena11:32 am

    sir bhut accha post hain .....

    जवाब देंहटाएं
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: शिवेन्द्र प्रताप त्रिपाठी का आलेख - बनारस घराने के प्रतिनिधि तबला कलाकार पद्मविभूषण स्व. पं. किशन महाराज
शिवेन्द्र प्रताप त्रिपाठी का आलेख - बनारस घराने के प्रतिनिधि तबला कलाकार पद्मविभूषण स्व. पं. किशन महाराज
http://lh5.ggpht.com/-k4leGol91Ns/T97zE1-7fGI/AAAAAAAAMnk/giphXiQ2Uz8/image%25255B2%25255D.png?imgmax=800
http://lh5.ggpht.com/-k4leGol91Ns/T97zE1-7fGI/AAAAAAAAMnk/giphXiQ2Uz8/s72-c/image%25255B2%25255D.png?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2012/06/blog-post_7076.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2012/06/blog-post_7076.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content