सुरेश सर्वेद की कहानी - एक चरवाहे साहित्यकार की कथा

SHARE:

कहानी - एक चरवाहे साहित्यकार की कथा सुरेश सर्वेद सुबह - शाम दूध दुहना, उसे बेचना और दिन भर पशु चराना उस चरवाहे की नियति थी। पशु चराते दि...

कहानी -

एक चरवाहे साहित्यकार की कथा

सुरेश सर्वेद

सुबह - शाम दूध दुहना, उसे बेचना और दिन भर पशु चराना उस चरवाहे की नियति थी। पशु चराते दिन सरक कर कब संध्या में परिवर्तित होने लगता इसका भी उसे ज्ञान नहीं हो पाता। खेत - खलिहान, चारागाह में वह पशुओं को हांकते रहता और घर वापिस का चेत उसे तब आता जब पशु गांव की ओर रूख करने लगता।

उस चरवाहे का नाम तो था गनपत। गांव के लोग उसे पूरा नाम से नहीं पुकारते थे। गन्नू नाम गांव में प्रचलित था और इसी नाम से उसे पुकारा जाता था। नाम में परिवर्तन से उसे कोई शिकायत नहीं थी। उसे तो गनपत से अच्छा नाम गन्नू लगता था।

तो गन्नू चरवाही कर जीवन यापन करता था। वह खुश था, बहुत खुश। खेत - खलिहान में भटकते उसके मस्तिष्क में अनेक विचार उठते रहते। कभी वह विचारमग्न हो कलाकार होने की सोचता तो कभी नेता। पर वह बन कुछ नहीं पा रहा था सिवा चरवाहे के। वह थोड़ा बहुत पढ़ाई किया था। कभी अखबार के अक्षरों को हिज्जाकर बांच लेता तो कभी फिल्मी पत्र - पत्रिकाओं को। धीरे - धीरे वह पढ़ने में भी अभ्यस्त हो गया।

जाने उसके हाथ कब एक साहित्यिक पत्रिका लग गई। अब उसमें साहित्यकार बनने की इच्छा जागिृत होने लगी। धीरे - धीरे वह एक दो लाइन कविता लिखने लगा और एक अवसर ऐसा भी आया जब वह थोड़ी बहुत अच्छी रचनाएं लिखने लगा। जहां कहीं भी कवि गोष्ठियां या सम्मेलन होता, कोई पहुंचे न पहुंचे गन्नू अवश्य पहुंच जाया करता था। यहीं से उसके मन में मंच में उतरने की लालसा जागिृत होने लगी। वह अवसर भी उसे मिला। पहले तो मंच पर उतरते उसके हाथ पांव कांपते थे मगर धीरे से वह मंच पर आसानी से खड़ा होकर कविताएं पढ़ने लगा। तालियां बटोरने लगा।

उसकी लालसा यहीं खत्म नहीं हुई। वह अब अपनी लेखनीय को लोगों को पढ़वाना चाहता था। उसने रचनाएं स्थानीय समाचार पत्रों में भेजना शुरू किया। उसकी रचनाएं छपने लगी। अब उसे लगने लगा - अब वह मात्र मंचीय कवि ही नहीं रह गया अपितु छपने लायक कवि हो गया।

धीरे से वह एक साहित्यकार के संपर्क में आया। वास्तव में देखा जाए तो वह साहित्यकार था ही नहीं अपितु उसने साहित्यकार होने का चोला पहन रखा था और भ्रम पाल रखा था तथा किसी बड़े साहित्यकार से स्वयं को कम नहीं समझता था। इस साहित्यकार का असली परिचय यह था कि वह कभी किसी नाचा पार्टी से संबद्ध था। वहां छोटा - मोटा वाद्य यंत्र बजाया करता था। संगीत का पूर्ण ज्ञान प्राप्त करने के प्रयास में तो वह असफल रहा तो वह साहित्य की ओर उन्मुख हुआ। मगर वह साहित्य में भी वह स्थान नहीं बना पाया जो स्थान अब तक उस गन्नू चरवाहे ने बना लिया था मगर अधकचरे ज्ञान के साहित्यकार की इस कमियां को वह नवांकुर चरवाहे साहित्यकार गन्नू समझ नहीं पाया परिणाम उसकी नजर में अधकचरे ज्ञान के साहित्यकार से बढ़कर कोई और साहित्यकार इस नगर में था ही नहीं। गन्नू को लगने लगा - साहित्याकाश में यही साहित्यकार उसे बिठा सकता है। गन्नू उसके हाथ का कठपुतली बन गया।

अल्पज्ञान से परिपूर्ण साहित्यकार उसे नित्य नये विचार परोसता। वह गन्नू को ऐसे - ऐसे सपने दिखाता कि गन्नू स्वयं को देश के महान कवियों में अपने आपको रखने लगा।

धीरे से एक दिन उस अधकचरे ज्ञान के साहित्यकार ने कहा - तुम मंच पर बहुत कार्यक्रम दे चुके। कई अखबारों में छप चुके। मगर लोग सुनकर और अखबारों में पढ़कर बिसर जाते हैं।

- तो ऐसा क्या किया जाए कि मेरा नाम कभी विलोपित न हो। जब जब नगर के साहित्यकारों का स्मरण किया जाए तो मेरा नाम भी सामने आये।

- इसका एक ही उपाय है।

- क्या ? चरवाहा की उत्सुकता बढ़ गई।

- साहित्य में उन्हीं लोगों का नाम जीवित रहता है जिसकी पुस्तकें हो।

- पर मेरी पुस्तक छापेगा कौन ?

- तुम अभी नये हो इसलिए कोई प्रकाशक तुम्हारी पुस्तक छापेगा तो नहीं। हां, स्वयं के व्यय से पुस्तक छपवा सकते हो।

गन्नू यह नहीं चाहता था कि मरने के साथ साथ उसकी मेहनत तार - तार हो जाए। उसकी रचनाएं भी मर जाए। वह आ गया उस साहित्यकार की बातों पर और उसने एक पुस्तक छपवाने की ठान ली।

उसने शुरू किया पाई - पाई जमा करना। उसने आवश्यक खर्चों पर भी कटौती करने से परहेज नहीं किया और उसने इतने रूपए इकठ्ठा कर लिया जिससे एक पुस्तक छापी जा सकती थी। वह अपनी मौलिक पांडुलिपी लेकर उस साहित्यकार के पास आया। उसने पांडुलिपी और रूपए उस साहित्यकार को थमा दिया। अल्पज्ञान के साहित्यकार की आंखों में उस समय जो चमक थी संभवतः उसने ऐसी चमक कभी और अपनी आँखों में स्वयं ने भी नहीं देखी होगी। फिर तो दूसरों की बातें ही छोड़ो।

पुस्तक छपने का कार्य शुरू हुआ। अब गन्नू स्वप्न लोक में विचरण करता। कभी वह अपने आपको बड़े - बड़े साहित्यकारों के मध्य पाता तो कभी उसे अपनी रचनाओं को पाठ्यक्रम में शामिल होने का स्वप्न आता। वह टी.वी.कार्यक्रमों, बड़े - बड़े मंचों पर और न जाने कहां कहां स्वयं को पाता।

उसकी पांडुलिपी पूर्ण पुस्तक का रूप ले उसके हाथ में आ गयी। उसने कभी सोचा भी नहीं था कि उसकी कोई पुस्तक भी छपेगी। मगर उसकी पुस्तक छप चुकी थी। उसने अपनी पुस्तक के प्रचार की गरज से अन्य साहित्यकारों में कापियां बांटना शुरू किया। वास्तव में जो साहित्यकार थे उन्होंने पुस्तकें पढ़ने शुरू किये। कुछ ने सलाह दी की समीक्षकों को भी पुस्तकें दे। उस चरवाहे को यह ज्ञान नहीं था कि समीक्षक किस बला का नाम है मगर जब उसे समझाया गया कि समीक्षक वह प्राणी होता है जो किसी भी साहित्य को चलन में ला सकता है और किसी भी साहित्य को कचरे की टोकरी में डालवाने का साहस रखते हैं तो उसे समझ आया कि उसकी लेखनीय का कद्र तभी संभव है जब उसकी पुस्तक ऐसी प्राणियों की नजर से गुजरे। उसने नगर के दो - तीन समीक्षकों से संपर्क किया। पुस्तक भेंटकर उसकी समीक्षा के लिए अनुनय किया। समीक्षकों ने पुस्तक उलट - पलट कर देखा फिर उस चरवाहे के चेहरे को देखा। और समीक्षा करने का आश्वासन दे वहां से रवानगी दे दिया।

पुस्तक की समीक्षा होने लगी। समीक्षा जब छपकर सामने आयी तो चरवाहे को कुछ समझ नहीं आया कि आखिर समीक्षकों ने उसके नाम का कहीं कोई उल्लेख क्यों नहीं किये। क्यों बार - बार उस अधकचरे साहित्यकार के नाम का ही वर्णन किए हैं। उसने एक समीक्षक को पकड़ा। कारण जानने का प्रयास किया तो समीक्षक ने सपाट शब्दों में कहा - जो मेहनत करेगा उसी का नाम आयेगा न ?

- पर सारी मेहनत तो मेरी है। चरवाहे ने कहा।

- कौन सी मेहनत तुम्हारी है ?

- लेखनीय मेरी है, पुस्तक छपने में लगे पैसे मेरे हैं।

- ऐसा तो कहीं नहीं लगता।

गन्नू को कुछ समझ नहीं आ रहा था। पुस्तक आने के बाद गन्नू इतना मस्त था कि उसने कव्हर पेज के अतिरिक्त किसी पन्ने को उलटाकर देखा ही नहीं था। जब उससे पूछा गया कि क्या तुमने पुस्तक पढ़ी है तो उसका एक टूक जवाब था - मैंने पुस्तक पाठकों के पढ़ने के लिए लिखी है। फिर मैं पढूं या न पढूं इससे क्या फर्क पड़ता है।

अब समीक्षकों को समझ आने लगा कि किसी महाधूर्त ने चरवाहे को मूर्ख बना दिया। धीरे से गन्नू को भी समझ आ गया कि उसके साथ विश्वासघात किया गया है। वह सीधा उस अधसिखे साहित्यकार के पास गया। उस साहित्यकार के पास कई अन्य साहित्यकारों की भीड़ थी। उस चरवाहे का गुस्सा तमतमाया हुआ था। पर जैसे ही वह उनके बीच गया कई साहित्यकार उठ खड़े हुए तो उस गन्नू को कुछ समझ नहीं आया। वहां गन्नू को सम्मान के साथ बिठाया गया। अन्य साहित्यकारों के हाथों में पांडुलिपियाँ थी। उनमें से एक ने अपनी पांडुलिपी बढ़ाते हुए कहा - भइये, मेरी पांडुलिपी पढ़ लीजिए। मैंने बहुत मेहनत से इन रचनाओं का सृजन किया है।

- भइये, ये रही मेरी पांडुलिपी।

दूसरे फिर तीसरे और ऐसे वहां जितने साहित्यकार थे उनकी पांडुलिपियां गन्नू के हाथों में आ गयी। गन्नू को कुछ समझ नहीं आ रहा था। उसने असमंजस की स्थिति में पूछा - मगर मैं इन पांडुलिपियों का क्या करूंगा।

- जैसे आपने इस महाशय की पुस्तक छापने में योगदान दिया हमारी भी पुस्तक छापने में अपना योगदान दीजिए....।

अब गन्नू का माथा चकराया। उसने कहा - पर यह पुस्तक तो मेरी है। इसमें प्रकाशित सारी रचनाएं मेरी स्वयं की है।

- पर हमें तो कहीं से नहीं लगता ....। एक ने कहा।

- मतलब .... ? गन्नू चिन्तित हो गया।

- मतलब यही कि इस पुस्तक की रचनाएं आपकी होगी। इसमें न आप रचनाकार के रूप में है और न प्रकाशक के रूप में। इस पुस्तक को छपने में आपने सहयोग मात्र किया है इसलिए आभारी मात्र है। और हम भी अपनी पुस्तक में आपको आभारी के रूप में देखना चाहते हैं।

गन्नू को अब धीरे से सारी बातें समझ आने लगी। उनमें से एक ने कहा - भइये, इस महाशय ने बताया कि आपने अपनी पूरी मेहनत से एक एक पाई जमा कर इस महाशय की पुस्तक छापने में अर्थ खर्च किए हैं। अर्थ लगाकर भी आपने प्रकाशक बनाना स्वीकार नहीं किए अपितु मात्र आभार व्यक्त करना ही पर्याप्त समझे।

- अरे, भाई आप लोग गलती पर हैं। गन्नू ने कहा - इस पुस्तक में समाहित सभी रचनाएं मेरी है। वह भी मौलिक।

उस चरवाहे की बातों को सुनकर वहां उपस्थित साहित्यकारों को हंसी आने लगी। गन्नू ने आगे कहा - इसने मुझसे धोखा किया है। मेरी पूरी मेहनत को अपनी मेहनत निरूपित कर दिया है। मेरी स्वयं की रचना होकर, स्वयं के धन लगाकार। मैं मात्र आभारी भर रह गया हूं। इसने मेरे साथ धोखा किया है मेरी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। मेरे सपनों को तार तार किया है।

और गन्नू फफक पड़ा। उस चरवाहे के रोने का जरा भी दुख उस साहित्यकार को नहीं था क्योंकि वह अपने उद्देश्य में सफल हो चुका था। और चरवाहा रोते - रोते वहां से चल पड़ा। उसे किसी ने रोकने का प्रयास नहीं किया। रोकता भी क्यों, वह चरवाहा तो लूट चुका था। धन से, मान से, सम्मान से, स्वप्न से, भावना से और न जाने किस किस से ....।

--

लेखक परिचय

सुरेश सर्वेद

जन्म - 07- 02 - 1966 ( सात फरवरी उन्नीस सौ छैंसठ )

पिता - श्री नूतन प्रसाद शर्मा

माता - श्रीमती हीरा शर्मा

पत्नी - श्रीमती माया शर्मा

जन्म स्थान - भंडारपुर ( करेला ), पोष्ट - ढारा

व्हाया - डोंगरगढ़,

जिला - राजनांदगांव छत्तीसगढ़

वर्तमान पता - सांई मंदिर के पीछे, वार्ड नं. - 16

तुलसीपुर, राजनांदगांव ( छत्तीसगढ़)

मोबाईल - 94241 - 11060

संपादक - साहित्यिक पत्रिका “विचार वीथी”

प्रकाशन - देश के विभिन्न पत्र - पत्रिकाओं में अनेक कहानियों का प्रकाशन एवं काशवाणी रायपुर सेअनेक कहानियों का प्रसारण।

प्रकाशित कृतियाँ - मेरी चौबीस कहानियाँ”, छन्नू और मन्नू”

प्रकाशक - छत्तीसगढ़ी "गरीबा” महाकाव्य लेखक

श्री नूतन प्रसाद शर्मा

सपने देखिये” व्यंग्य संग्रह

लेखक श्री नूतन प्रसाद शर्मा।

आगामी प्रकाशन - छत्तीसगढ़ी कहानी संग्रह”।

COMMENTS

BLOGGER: 1
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: सुरेश सर्वेद की कहानी - एक चरवाहे साहित्यकार की कथा
सुरेश सर्वेद की कहानी - एक चरवाहे साहित्यकार की कथा
http://lh4.ggpht.com/-to1dmPps6u0/ULGuatHAsYI/AAAAAAAAQGg/i68AgR7s5NA/image%25255B5%25255D.png?imgmax=800
http://lh4.ggpht.com/-to1dmPps6u0/ULGuatHAsYI/AAAAAAAAQGg/i68AgR7s5NA/s72-c/image%25255B5%25255D.png?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2012/11/blog-post_6987.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2012/11/blog-post_6987.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content