कुबेर सिंह साहू का व्यंग्य - समय का भविष्य

SHARE:

समय का भविष्य मंदिर चौक की रौनक अब लौटने लगी थी। सड़क के किनारे खाने-पीने की स्टालों में भीड़ जुटने लगी थी। शीतल पेय, गन्ना रस तथा फलों का रस ...

समय का भविष्य

मंदिर चौक की रौनक अब लौटने लगी थी। सड़क के किनारे खाने-पीने की स्टालों
में भीड़ जुटने लगी थी। शीतल पेय, गन्ना रस तथा फलों का रस मिलने वाले
स्टालों में भी भीड़ बढ़ने लगी थी।

इसी चौक पर ढेलू राम की पान की दुकान है। जब भी मैं इस चैंक से गुजरता
हूँ, ढेलू राम के ठेले से पान खाना नहीं भूलता। पर मैंने अपना इरादा बदल
लिया। दूर से ही मैंने वहाँ पर के. आर. जी को चिंतन की मुद्रा में खड़े
हुय देख लिया था। जैसे ही मैं दूसरी गली में मुड़ने को हुआ, के. आर. जी की
कर्णभेदी आवाज सुनाई दी - ’’गुरूदेव।’’

मेरे कदम ठिठक गए।

के. आर. जी नगर के उभरते हुए कामरेड हैं। कभी वे मेरा विद्यार्थी हुआ
करते थे। मैं उन्हें बड़े प्यार से कालू राम कहकर बुलाया करता था। तब बात
अलग थी। अब परिस्थितियाँ बदल गई हैं। उनका कद बढ़ गया है और वे कालू राम
से के. आर. जी हो गए हैं। साहित्य, राजनीति, पत्रकारिता और चाटुकारिता,
हर क्षेत्र में उनका रूतबा है। अब वे स्वयं को के. आर. जी ही कहलाना पसंद
करते हैं। उनके रूतबे का ही असर है कि लोग अब उन्हें के. आर. जी कह कर ही
बुलाते हैं। उन्हें हरगिज पसंद नहीं कि लोग उन्हें कालू राम कह कर
पुकारे। बकौल उनके, जो या तो उनकी योग्यता ये पूरी तरह परिचित नहीं होते
हैं, या जो जानबूझ कर उनकी योग्यता को स्वीकार नहीं करना चाहते हैं, वे
लोग ही ऐसा कह कर बुलाते हैं। ऐसे लोग उनके कट्टर विरोधी और घोर
प्रतिक्रियावादी होते हैं।

पर न तो मैं उनका विरोधी हूँ और न ही प्रतिक्रियावादी। पूरी तरह उनके
रूतबे के प्रभाव में आ चुका हूँ। आलम यह है कि अब तो मैं उनके फोन की
घंटी की आवाज सुनकर ही कुर्सी पर से उछल पड़ता हूँ। अब मैं भी उन्हें के.
आर. जी ही बुलाता हूँ।

कालू राम से के. आर. पर आने के लिए मुझे बड़ी तपस्या करनी पड़ी। मुँह से
अब-तब निकलने ही वाला था, कि - ’’कालू राम जी, खैरियत तो है?’’ पर
सुदीर्घ साधना और तपस्या का असर था कि ऐन मौके पर जुबान संभल गई। मैंने
कहा - ’’भाई! बड़े बेचैन लग रहे हो, क्या बात है?’’

’’बेचैनी तो होगी ही, गुरू देव बेचैनी तो होगी ही। जिन्हें देश की चिंता
होगी, गरीबों और मजदूरों की चिंता होगी, उन्हें बेचैनी तो होगी ही न?’’
जमाने भर का दर्द अपने चेहरे पर समेटते हुए के. आर. जी ने कहा और शून्य
भाव से शून्य की ओर देखने लगा।

’’और जगताप जी जैसे व्यक्ति का न रहना भी तो बेचैनी का एक बड़ा कारण है।’’
मैंने उनकी बात पूरी की।

अब तो के. आर. जी के अंदर का सुसुप्त लावा लगभग उबल पड़ा। ढेलू राम को
डपटते हुए उन्होंने कहा - ’’यार, तू भी बड़ा अहमक है, अब तक गुरूदेव की
पान नहीं लगाई। कोई बात नहीं, तब तक सिगरेट ही पिला दे।’’ और फिर झपटते
हुए सिगरेट की डिबिया उन्होंने अपने कब्जे में ले लिया।

सिगरेट को होठों से लगाते हुए वे जरा ठिठके। शायद उनके अंदर की आधुनिकता
और पारंपरिक संस्कारों के बीच अंतद्र्वंद्व चल रहा होगा। उनकी आधुनिकता
मेरी उपस्थिति की उपेक्षा करना चाहती हो, या बडों का सम्मान करने की
नसीहत को, वैयक्तिक निजता और स्वतंत्रता का हनन करने वाली मानती हो, और
उनके पारंपरिक संस्कार इन आधुनिक विचारों पर भारी पड़ रहे हों? सिगरेट
होठों तक न जाकर ऊँगलियों में ही फंसी रही। उन्होंने विचारों की एक मोटी
चादर ओढ़ ली।

उनकी मुद्रा गंभीर से गंभीरतर होती चली गई। अब वे इस दुनिया की
वास्तविकता या वास्तविक दुनिया की सरोकारों से काफी दूर कल्पनाओं और
अवास्तविकताओं की दुनिया में विचरण करने लगे थे। उन्हें शायद मेरी भी
उपस्थिति का ज्ञान नहीं रहा। अब सिगरेट उनके हाठों के बीच खेलने लगी थी।

सिगरेट का धुआँ अंदर जाते ही उनके चेहरे पर विचारों का आवरण और भी
तेजस्वी होता चला गया। वे कहने लगे - ’’आपको छब्बीस तारीख वाला इन्वीटेशन
तो मिल ही गया होगा?’’

कार्ड तो स्वयं उन्होंनेे ही मुझे घर आकर दिया था। उनके भूलने की यह अदा
भी मुझे बड़ी प्यारी लगी। मैं उनकी आत्ममुग्धता को किसी प्रकार भी बाधित
नहीं करना चाहता था, लिहाजा मैंने भी थोड़ा अभिनय करते हुए कहा - ’’हाँ !
हाँ, वही न, तीव्रगामी साहित्य संघ वालों के कार्यक्रम का कार्ड।’’

’’हाँ! हाँ, बिलकुल वही। बड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है भाई; कानपुर, लखनउ,
इलाहाबाद और पटना जैसी जगहों से बडे़-बड़े कामरेड और समीक्षक आ रहे हैं। न
तो ऐसा अवसर ही बार-बार आता है, और न ऐसे लोगों को सुनने का मौका ही
बार-बार मिलता है। अवश्य आइयेगा।’’ बीच में ही रोकते हुए उन्होंने मुझे
एक लंबी घुट्टी पिलाई।

इस बीच लगातार वे मुझे भाई कहकर संबोधित करते रहे। इतना ही नहीं, अब वे
सिगरेट की गहरी-गहरी कश लेने और धुएँ का गुबार मेरी ओर फेकने भी लगे थे।
शायद उनके विचारों का घनत्व उनके शिष्यत्व के संस्कारों को निगल चुका था।

इधर सिगरेट की डिबिया में सिगरेट की संख्या बड़ी तेजी से कम होती जा रही
थी, और उधर उसी अनुपात में उनके चेहरे पर गंभीरता का आवरण घना होता जा
रहा था। चुटकी बजा कर उन्होंने सिगरेट की अनचाही राख झाड़ी, मानो अपने
अंदर की तथाकथित बेचैनी को झाड़ रहे हांे। फिर एक छोटी सी खामोशी और एक
लंबी कश के बाद नाक और मुँह से धुएँ का गुबार छोड़ते हुए उन्होंने बात आगे
बढ़ाई - ’’भाई! जगताप साहब जैसे लेखक, विचारक, और गरीबों की चिंता करने
वाली हस्ती का चले जाना न सिर्फ साहित्य जगत के लिये, अपितु देश के
लाखों-करोड़ों गरीब, किसान और मजदूरों के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। मैं
तो कहता हूँ , उनके साथ ही इस शहर में प्रगतिवादी चिंतन के एक युग का
अवसान हो गया है। इस खास मौके पर उसका लड़का, जो विदेश में एक बहुत बड़ी
मल्टीनेशनल कंपनी का सी. ई. ओ. है, अपने परिवार के साथ आ रहा है। उनका
भतीजा जो मुंबई में एक बहुत बड़ा कारोबारी है, वह भी सपरिवार आ रहा है।
खैर, यह आयोजन तो उन्हें याद करने का, उनके विचारों से अवगत होने का एक
बहाना मात्ऱ है। जरूर आइयेगा।’’

आमंत्रण कार्ड के नीचे मोटे अक्षरों में छपे टीप, जिसमें लिखा था, ’अंत
में आमंत्रित साहित्यकारों के सम्मान में इच्छा-भोज का आयोजन भी रखा गया
है’, को लक्ष्य करते हुए मैंने कहा - ’’भइ, जरूर आयेंगे; वर्ना आप लोग
कहेंगे कि यहाँ के लोगों में साहित्य की जरा भी समझ नहीं है। बड़े बेशऊर
लोग हैं। इच्छा-भोज का भी आनंद लेना नहीं जानते।’’
इच्छा-भोज की बात पर मुझे इच्छा-मृत्यु का स्मरण हो आया। भीष्म पितामह को
इच्छा-मृत्यु का वरदान प्राप्त था। आजकल लोग अति पीड़ादायक अनिच्छा-मृत्यु
का वरदान लेकर पैदा होते हैं। अनिच्छा-मृत्यु का क्षण जब तक न आ जाए,
इच्छा-भोज उड़ाते रहो, जी भर कर खाते रहों। सरकार ने भी इच्छा-भोज की
व्यापक सुविधाएँ जो मुहैया करवाई हुई है।

इच्छा-भोज की चलन ने अनिच्छा-मृत्यु की पीड़ा को कफी हद तक कम कर दिया है।
लोग अब अनिच्छा-मृत्यु मर तो जाते हैं, पर इच्छा-भोज के फेर में पड़ कर
उनकी आत्माएँ बार-बार, इच्छा-भोज प्रधान इस पवित्र भारत भूमि पर लौट-लौट
आती हैं। (पितामह इच्छा-मृत्यु मरे थे। और तब इच्छा-भोज का चलन भी तो
नहीं था। इसीलिये उनकी आत्मा लौटकर नहीं आई होगी।) पर अब बात अलग है।
आजकल लोग दिन में कई-कई बार अनिच्छा-मृत्यु मरते हैं। इच्छा-भोज की
अतृप्त इच्छा के कारण वे फिर-फिर जी उठते हैं। हमारे देश में नेताओं,
अधिकारियों और व्यापारियों को उनके खानदान सहित यह सुविधा मिली हुई है।
इस परा-दैवीय सुविधा को प्राप्त कर उनके दिन मौज में, और रातें ऐशो-आराम
में कट रही है।

मुझे खोया हुआ देख के. आर. जी ने झिंझोड़ा। कहा - ’’भाई! आप लोग समझते
नहीं हैं। आप लोगों का सारा ध्यान खाने-पीने में ही लगा रहता है। चर्चा
के केन्द्रीय विषय पर तो आप लोगों का ध्यान ही नहीं जाता।’’

मैंने कहा - ’’जाता क्यों नहीं साहब! अच्छी तरह जाता है। रह गई खाने-पीने
की बात, यह तो हमारा राष्ट्रीय चरित्र है। बस, यही एक काम तो हम पूरी
निष्ठा ओर ईमानदारी के साथ कर रहे हैं।’’

’’मजाक छोड़िये। बताइये विमर्ष का विषय क्या है?’’

’’गतिशीलता में भविष्य ..... ’’

’’जी नहीं; विषय है - ’तीव्रगामी साहित्यकारों की गतिशीलता: भूत और
वर्तमान के संदर्भ में समय का भविष्य।’’

मैंने अपनी अज्ञानता स्वीकारते हुए कहा - ’’वाह! कितना सुंदर, कितना
आकर्षक और कितना गंभीर विषय है। कितने महान हैं आयोजक, जिन्होंने चर्चा
के लिये ऐसे गंभ़ीर विषय का चयन किया है, और कितने महान होंगे वक्ता गण,
जो ’समय के भविष्य, का चिंतन करके उसके भविष्य की भविष्यवाणी करेंगे।’’

’’आप समझते क्यों नहीं साहब, समय बड़ा खराब आने वाला है।’’ मुँह बनाते हुए
के. आर. जी ने कहा।

मैंने कहा - ’’भइ! जिस देश में समय के भविष्य की चिंता करने वाले आप जैसे
चिंतनशील लोग हों, देश के भविष्य की चिंता करने के लिये गली-मुहल्लों से
लेकर संसद तक नेताओं की कतारें लगी हुई हो, धर्म के भविष्य की चिंता करने
के लिये स्वयंभू ठेकेदारों की भी कतारें लगी हुई हों, और जहाँ गरीबों,
किसानों और मजदूरों की चिंता का भार भगवान के कंघों पर डाल दी गई हों, उस
देश में मुझे तो समय का भविष्य बड़ा उज्जवल दिखाई देता है। सब दुरूस्त
दिखाई देता है।’’

’’सब कुछ दुरूस्त नहीं है, गुरूदेव ! सब कुछ दुरूस्त नहीं है। स्पार्टाकस
से लेकर अब तक, कुछ भी सही नहीं हुआ है। और फिर आप किस ईश्वर की बात कर
रहे हैं?’’ के. आर. जी ने बड़े कातर स्वर में कहा।

लंबे अंतराल के बाद पुनः गुरूदेव का संबोधन सुनकर मुझे सुकून मिला। लगा
कि अब वे पुनः जमीन की ओर लौट रहे हैं। मैंने कहा - ’’उसी ईश्वर की बात
कर रहा हूँ जनाब, जिसे आप लोग मरा समझकर दफना चुके हैं। अभी मैं उन्हीं
से मिल कर आ रहा हूँ। बिलकुल फिट हैं। यह देश उन्हीं के भरोसे तो चल रहा
है।’’

के. आर. जी अब और अधिक लंबे और गहरे कश लेने लगे थे। उनकी बेचैनी मैं समझ
सकता था। उन्हें मेरी बातें शायद चुभ गईं हो। उन्होंने सिगरेट की डिबिया
में पुनः सिगरेट तलाशी। डिबिया खाली हो चुका था। खाली डिबिया को उन्होंने
पूरी ताकत से सड़क के दूसरी ओर उछाल दिया। मेरी बातों को खारिज करने की
उनकी यह नई अदा थी। फिर चेहरे पर मुस्कुराहट का नया मुखौटा लगाकर,
हें....हें....करते हुए उन्होंने कहा - ’’माफ करना गुरूदेव ! छब्बीस को
जरूर आइये।’’

फिर बड़ी फुर्ती से वह भीड़ में गायब हो गया। जाते-जाते उनका शिष्यत्व पुनः
मुखरित हो गया था।

छब्बीस की आस लिये मैं भी उसी भीड़ में गायब हो गया।
000

COMMENTS

BLOGGER: 1
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: कुबेर सिंह साहू का व्यंग्य - समय का भविष्य
कुबेर सिंह साहू का व्यंग्य - समय का भविष्य
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2013/12/blog-post_2407.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2013/12/blog-post_2407.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content