भारतेन्दु हरिश्चन्द्र का हिंदी की उन्नति पर व्याख्यान

SHARE:

हिंदी में, हिंदी के लिए सर्वाधिक उद्घृत पंक्ति है - निज भाषा उन्नति अहै सब उन्नति को मूल । इस पंक्ति को भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने हिंदी की उ...

हिंदी में, हिंदी के लिए सर्वाधिक उद्घृत पंक्ति है - निज भाषा उन्नति अहै सब उन्नति को मूल इस पंक्ति को भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने हिंदी की उन्नति पर अपने कविता रूप में प्रस्तुत व्याख्यान में कहा था. रचनाकार.ऑर्ग के पाठकों के लिए प्रस्तुत है वह अविकल व्याख्यान.

 

व्याख्यान से बोध होता है कि अंग्रेज़ी का प्रचार-प्रसार और हिंदी की दुर्दशा उस समय से ही प्रारंभ हो चुकी थी। भारतेन्दु हरिश्चन्द्र का यह व्याख्यान आज और अधिक प्रासंगिक है.


हिंदी की उन्नति पर व्याख्यान

अहो अहो मम प्रान प्रिय आर्य भ्रातृ-गन आज ।
धन्य दिवस जो यह जुड़ो हिंदी हेतु समाज ।1।

तामें आदर अति दिये मोहिं तुसम निज जन जान ।
जो बुलबायो मोहिं इत दर्शन हित सन्मान |2|

जदपि न मैं जानत कछू सब बिधि सों अति दीन ।
तदपि भ्रात निज जानिकै सबन कृपा अति कीन ।3।

भारत में यह देस धनि जहाँ मिलत सब भ्रात ।
निज भाषा हित कटि कसे हम कहँ आज लखात ।।४।।

निज भाषा उन्नति अहै सब उन्नति को मूल ।
बिन निज भाषा ज्ञान के मिटत न हिय को सूल ।।5।।

पढ़े संस्कृत जतन करि पंडित भे विख्यात ।
पै निज भाषा ज्ञान बिन कहि न सकत एक बात ।6।

पड़े फारसी बहुत बिध तौहू भये खराब ।
पानी खटिया तर रहो पूत मरे बकि आब ।७।

अंग्रेजी पढ़ि के जदपि सब गुन होत प्रबीन ।
पै निज भाषा ज्ञान बिन रहत हीन के हीन ।8।

यह सब भाषा काम की जब लौं बाहर बास ।
घर भीतर नहि कर सकत इन सों बुद्धि प्रकास ।। ९।।

नारि पुत्र नहिं समझहीं कछु इन भाषन माहिं ।
तासों इन भाषन सों काम चलत कछु नाहिं । । १ ०।

उन्नति पूरी है तबहि जब घर उन्नति होय ।
निज सरीर उन्नति किए रहत मूढ़ सब लोय । 11।

पिता बिबिध भाषा पढ़े पुत्र न जानत एक ।
तासों दोउन मध्य में रहत प्रेम अविवेक ।12।

अँग्रेजी निज नारि को कोउ न सकत पढ़ाइ ।
नारि पढ़े बिन एक हू काज न चलत लखाइ । १३।

गुरु सिखबत बहु भाँति लौ जदपि बालकन ज्ञान ।
पै माता-शिक्षा सरिस, होत तौन नहिं ज्ञान ।। १४।

जब अति कोमल, जिय रहत तब बालक तुतरात ।
मूलत नहिं सो बात जो तबै सिखाई जात ।15।

भूलि जात बहु बात जो जोबन सीखत लोय ।
पै छत नहिं बालकन सीख्यो सुनो जो होय । । १६।

जिमि लै कांची मृत्तिका सब कछु सकत बनाय ।
पै न पकाए पर चलत तामें कछू उपाय ।। 17।

काँ चे पर ता सों बनत जो कछु सो रह जात ।
चिन्ह सदा तिमि बाल सिसु शिक्षा नाहिं भुलात ।18।

सो सिसु-शिक्षा मातृ-वस जो करि, पुत्रहि प्यार ।
खान-पान खेलन समय सकत सिखाय' बिचार ।। १९।

लाल पुत्र करि चूमि मुख बिबिध प्रकार खेलाइ ।
माता सब्र कछु पुत्र को सहजहि सकत दिखाइ ।20।

सो माता हिंदी बिना कछु नहि जानत और ।
तासों निज भाषा अहै, सबही की सिरमौर । । २१ ।।

पढ़ो लिखो कोउ लाख बिध भाषा बहुत प्रकार ।
पै जबही कछु सोचिहो निज भाषा अनुसार । । २२ .। ।

सुत सों तिय सों मीत सों  भृत्यन सों दिन रात ।
जो भाषा मधि कीजिये निज मन की बहु बात । । 2३ । ।

ता की उन्नति के किये सब बिधि मिटत कलेस ।
जामें सहजहि देसकौ इन सब को उपदेश । । २४। ।!

जद्यपि बाहर के जनन गुन सों देत रिझाय ।
पै निज घर के लोग कहँ सकत नाहिं समझाय । । २५ । ।

बाहर तो अति चतुर बनि कीनो जगत प्रबंध ।
पै घर को व्यवहार सब रहत अंध को अंध ।। २६ ।

कै पहिने पतलून कै भये मौलबी खास ।
पै तिय सके रिझाय नहिं जो गृहस्थ सुख बास । । २७ । ।

इनकी सो अति चतुरता तिनको नाहिं सुहात ।
ताही सों प्राचीन कवि कही भली यह बात । । २८। ।

खसम जो पूजै देहरा भूत-पूजनी जोय ।
एकै घर में दो मता कुसल कहाँ से हो य । । २९ । ।

तासों जब सब होंहि घर विधा-बुद्धि-निधान ।
होइ सकत उन्नति तबै और उपाय न आन । । ३० । ।

निज भाषा उन्नति बिना कबहुँ न ह्वैहै सोय ।
लाख अनेक उपाय यों भले करो किन कोय । । ३१ । ।

इक भाषा, इक जीव इक मति सब घर के लोग ।
तबै बनत है सबन सों मिटत मूढ़ता सोग । । ३२ । ।

और एक अति लाभ यह यामें प्रगट लखात ।
निज भाषा में कीजिये जो विद्या की बात । । ३३ । ।

तेहि सुनि पावै लाभ सब बात सुन जो कोय ।
यह गुन भाषा और महँ कबहूँ नाहीं होय । । ३४।

लखहु न अँगरेजन करी उन्नति भाषा माँहि ।
सब विद्या के ग्रंथ अंगरेजिन माँह लखाहिं । । ३5।

सब्द बहुत परदेस के उच्चारनहु न ठीक ।
लिखत कछू पढ़ि जात कछु सब बिधि परम अलीक । 36।

पै निज भाषा जानि तेहि तजत नहीं अंग्रेज ।
दिन दिन याही को करत उन्नति पै अति तेज ।37।

बिबिध कला शिक्षा अमित ज्ञान अनेक प्रकार ।
सब देसन से लै करहु भाषा माँहि प्रचार । 38।

जहाँ जौन को गुन लह्यो लियो जहाँ  सो तौन ।
ताहीं सों अंगरेज अब सब बिद्या के भौन । । ३9।

पढ़ि बिदेस भाषा लहत सकल बुद्धि को स्वाद ।
पै कृतकृत्य न होत ये बिन कछु करि अनुवाद । 40।

तुलसी कृत रामायनहु  पढ़त जबै चित लाय  ।
तब ताको आसय लिखत भाषा माँहि बनाय  । । ४1।

तासों सबहीं भाँति है इनकी उन्नति आज ।
एकहि भाषा मँह अहै जिनकी सकल समाज ।। ४2।

धर्म जुद्ध विद्या कला गीत काव्य अरु ज्ञान ।
सबके समझन जोग है भाष माँहिं समान । । ४3।
 
भारत में स ब 'भिन्न अति ताही सों  उत्पात ।
बिबिध देस मतहू बिबिध भाषा बिबिध लखात ।। 44।

सौंप्यौ ब्राह्मन को धरम तेई जानत वेद ।
तासों निज मत को लह्या कोऊ कबहुँ न भेद । । 45।

तिन जो भाष्यो सोइ कियो अनुचित जदपि लखात ।
सपनहुँ नहिं जानी कछु अपने मत की बात । 46।

पढ़े संस्कृत बहुत बिध अंग्रेजी हू आप ।
भाषा चतुर नहीं भये हिय को मिट्यो न ताप ।।४७ ।।

तिमि जग शिष्टाचार सब मौलवियन के आधीन ।
तिन सों सीखे बिनु रहत भये दीन के दीन ।। ४८। ।

बैठनि बोलनि उठनि पुनि हँसनि रे मिलनि बतरान ।
बिन पारसी न आवही यह जिय निश्चय जान । 4९।

तिमि जग की विद्या सकल अंगरेजी आधीन ।
सबै जानि ताके बिना रहै दीन के दीन ।। ५०। ।

करत बहुत बिधि चतुरई तऊ न कछु लखात ।
नहिं कछु जानत तार में खबर कौन बिधि जात । ।५१ ।।

रेल चलत केहि भांति सों कल है काको नाँव ।
तोप चलावत किमि सबै जारि सकल जो गाँव ।52।

वस्त्र बनत केहि भाँति सों कागज केहि बिधि होत ।
काहि कबाइद कहत हैं बाँधत किमि जल-सोत । 5३।

उतरत फोटोग्राफ किमि छिन मँह छाया रूप ।
होय मनुष्यहि क्यों भये हम गुलाम ये भूप । 5४।

यह सब अंगरेजी पढ़े बिनु नहिं जान्यो जात ।
तासों याको भेद नहिं साधारनहि लखात ।। ५५ ।।

बिना पड़े अब या समै चलै न कोउ बिधि काज ।
दिन दिन छीजत जात है या सों आर्य्य समाज ।। ५६ ।।

कल के कल बल छलन सों छले इते के लोग ।
नित नित धन सों घटत हैं बाढ़त है दुख सोग ।। ५७। ।

मारकीन मलमल बिना चलत कछू नहिं काम ।
परदेसी जुलहान कै मानहु भये गुलाम ।।५८।।

वस्त्र काँच कागज कलम चित्र खिलौने आदि ।
आवत सब परदेस सों नितहि जहाजन लादि । 5९ ।

इत की रूई सींग अरु चरमहि तित लै जाय ।
ताहि स्वच्छ करि वस्तु बहु भेजत इतहि बनाय । । ६० ।

तिनही को हम पाइकै साजत निज आमोद ।
तिन बिन छिन तृन सकल सुख स्वाद बिनोद प्रमोद । । ६१।

कछु तो बेतन में गयो कछुक राज-कर माँहि ।
बाकी सब व्यौहार में गयो रह्यौ कछु नाहिं । । ६ 2।

निरधन दिन दिन होत है भारत भुव सब भाँति ।
ताहि बचाइ न कोउ सकत निज भुज बुधि-बल कांति । । ६३ । ।

यह सब कला अधीन है तामें इतै न ग्रन्थ ।
तासों सूझत नाहिं कछु द्रव्य बचावन पंथ । । ६४! ।

अंगरेजी पहिले पढ़ै पुनि विलायतहि जाय ।
या विद्या को भेद सब तो कछु ताहि लखाय ।65।

सो तो केवल पढ़न में गई जवानी बीति ।
तब आगे का करि सकत होइ बिरध गहि नीति ।66।

तैसहि भोगत दण्ड बहु बिनु जाने कानून ।
सहत पुलिस की ताड़ना देत एक करि दून ।६७!

पै सब बिद्या की कहूँ होइ जु पै अनुवाद ।
निज भाषा महँ तो सबै याको लहै सवाद ।6८।

जानि सकैं सब कछु सबहि बिबिध कला के भेद ।
बनै बस्तु कल की इतै मिटै दीनता भेद ।।६९।

राजनीति ममर्झै सकल पावहिं तत्व बिचार ।
पहिचानैं निज धरम को जानैं शिष्टाचार ।७0 ।।

दूजे के नहिं बस रहैं सीखैं बिबिध विबेक ।
होइ मुक्त दोउ जगत के भोगैं भोग अनेक ।७1 ।

तासों सब मिलि छाँड़ि कै दूजे और उपाय ।
उन्नति भाषा की करहु अहो भ्रात गन आय ।72।

बच्यौ तनिकहू समय नहिं तासों करहू न देर।
औसर चूके व्यर्थ की सोच करहुगे फेर ।७३।।

प्रचलित करहु जहान में निज भाषा करि जरन ।
राज-काज दरबार में फैलावहु यह रत्न ।।७४।।

भाषा सोधहु आपनी होई सबै एकत्र ।
पड़द्रु पढ़ाबहु लिखहु मिलि छपवाबहु कछु पत्र ।7५।

बैर बिरोधहि छोड़ि कै एक जीव सब होय ।
करहु जतन उद्धार को मिलि भाई सब कोय ।7६।

आल्‌हा बिरहहु को भयो अंगरेजी अनुवाद ।
यह लखि लाज न आवई तुमहि न होत बिखाद ।७७।

अंगरेजी अरु फारसी अरबी संस्कृत ढेर ।
खुले खजाने तिनहिं क्यों लूटत लावहु देर ।७८।

सबको सार निकाल कै पुस्तक रचहु बनाइ ।
छोटी बड़ी अनेक बिध बिबिध विषय की लाइ ।७९।

मेटहु तम अज्ञान को सुखी होहु सब कोय ।
बाल वृद्ध नर नारि सब बिद्या संजुत होय ।80।

फूट बैर को दूरि करि बाँधि कमर मजबूत ।
भारत माता के बनो भ्राता पूत सपूत ।81।

देव पितर सबही दुखी कष्टित भारत माय ।
दीन दसा निज सुतन की तिनसों लखी न जाय ।।८२।।

कब लौं दुख सहिहौ सबै रहिहौ बने गुलाम ।
पाइ मूढ़ कालो अरध-सिक्षित काफिर नाम ।।८3।।

बिना एक जिय के भये चलिहै अब नहिं काम ।
तासों कोरो ज्ञान तजि उठहु छोड़ि बिसराम ।8४।

लखहु काल का जग करत सोवहु अब तुम नाहिं ।
अब कैसो आयो समय होत कहा जग माहिं ।।८5।।

बढ़न चहत आगे सबै जग की जेती जाति ।
बल बुधि धन विज्ञान में तुम कहँ अबहूँ राति ।।86 । ।

लखहु एक कैसे सधै मुसलमान क्रिस्तान ।
दाय फूट इक हमहिं में कारन परत न जान । ।८७ !

बैर फूट ही सों - भयो सब भारत को नास ।
तबहु न छाँड़त याहि सब बँधे मोह के फाँस ।।८8 ।

छोड़हु स्वारथ बात सब उठहु एक चित होय ।
मिलहु कमर कसि भ्रातगन पावहु सुख दुख खोय । । ८९।

बीती अब दुख की निसा देखहु भयो प्रभात ।
उठहु हाथ मुँह धोइ कै बाँधहु परिकर भ्रात ।। 90 ।

या दुख सों मरनो, भलों, धिग जीवन बिन मान ।
तासों सबं मिलि अब करहु बेगहि ज्ञान बिधान ।। ९१।

कोरी बातन काम कछु चलि है नाहिंन मीत ।
तासों उठि मिलि कै करहु बेग परस्पर प्रीत ।। ९2।

परदेसी की बुद्धि अरु वस्तुन की करि आस ।
पर-बस ह्वै कब लौं कहो रहिहौ तुम ह्वै दास । । 93।

काम खिताब किताब सौं अब नहिं सरिहै मीत ।
तासों उठहु सिताब अब छाँड़ि सकल भय भीत । । ९4।

निज भाषा, निज धरम, निज मान करम ब्यौहार ।
सबै बढाबहु बेगि मिलि कहत पुकार पुकार ।। ९५।

लखहु उदित पूरब भयो भारत-भानु प्रकास ।
उठहु खिलावहु हिय-कमल करहु तिमिर दुख नास । । ९6।

करहु बिलम्ब न भ्रात अब उठहु मिटाबहु सूल ।
निज भाषा उन्नति करहु प्रथम जो सब को भूल । । ९7।

लहहु आर्य्य भ्राता सबै विद्या बल बुधि ज्ञान ।
मेटि परस्पर द्रोह मिलि होहु सबै गुन-खान । । ९८।।
...

COMMENTS

BLOGGER: 5
  1. व्याख्यान से बोध होता है कि अंग्रेज़ी का प्रचार-प्रसार और हिंदी की दुर्दशा उस समय से ही प्रारंभ हो चुकी थी। भारतेन्दु हरिश्चन्द्र का यह व्याख्यान आज और अधिक प्रासंगिक है.
    ==============================

    बिलकुल सही और सटीक है आपका मंतव्य।

    प्रासंगिक प्रस्तुति के लिए साधुवाद।

    डॉ.चन्द्रकुमार जैन

    जवाब देंहटाएं
  2. क्या वह व्याख्यान पूरा दोहों की शक्ल में था...

    प्रत्येक दोहा है बहुत ही सारगर्भित....

    सादर
    डॉ राजीव रावत
    हिंदी अधिकारी
    आईआईटी खड़गपुर

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जी हाँ, यह पूरा व्याख्यान दोहों की शक्ल में ही था जिसे आजकल के हिंदी-दिवस वक्तव्यों की तरह ही किसी एक "हिंदीवर्द्धिनी सभा" में दिया गया था.

      हटाएं
    2. बहुत बहुत धन्यवाद

      हटाएं
  3. प्रासंगिक एवं प्रशंसनीय प्रस्तुति !

    जवाब देंहटाएं
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: भारतेन्दु हरिश्चन्द्र का हिंदी की उन्नति पर व्याख्यान
भारतेन्दु हरिश्चन्द्र का हिंदी की उन्नति पर व्याख्यान
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2014/09/blog-post_66.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2014/09/blog-post_66.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content