प्रमोद भार्गव का आलेख - पेरिस में पत्रकारों पर हमला : मानवता के विकास में बाधा बनती कट्टरता

SHARE:

संदर्भःपेरिस में पत्रकारों पर हमला- मानवता के विकास में बाधा बनती कट्टरता प्रमोद भार्गव     यह विडंबना ही है कि एक तरफ दुनिया चहुंमुखी एवं ...

संदर्भःपेरिस में पत्रकारों पर हमला-
मानवता के विकास में बाधा बनती कट्टरता
image

प्रमोद भार्गव
    यह विडंबना ही है कि एक तरफ दुनिया चहुंमुखी एवं सुविधायुक्त विकास की ओर बढ़ रही है,वहीं इस्लामिक उग्रवाद और असहिष्णुता विश्वव्यापी हो रही है। यह ठीक है कि फ्रांस जैसे कायरतापूर्ण हमलों का अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर असर, अर्से तक ठहरने वाला नहीं है। पत्रकारों पर नरसंहार के कुछ ही घंटों बाद पेरिस समेत फ्रांस के अन्य नगरों में आतंकी हरकत के खिलाफ जो भीड़ उमड़ी,उसने यह अहसास करा दिया कि वे दहशत की गिरफ्त में आने वाले नहीं है। उनके हौसले की तस्दीक गले में लटकी उन तख्तियों से भी हुई,जिन पर लिखा था 'में हू शर्ली'। लेकिन अभिव्यक्ति की सामूहिक स्वतंत्रता और लेखकीय स्वतंत्रता में थोड़ा फर्क होता है। लेखक,पत्रकार या व्यंग्य चित्रकार जहां व्यक्ति को धर्म,संस्कृति और भाषा के स्तर पर उदार बनाने की पहल करते हैं,वहीं सामूहिकता इन्हीं स्तरों पर व्यक्तियों का ध्रुवीकरण करते हैं। यही वजह रही कि वैचारिक दृष्टि से उदार माने जाने वाले फ्रांस में 'शर्ली एब्दो' पर हुए हमले के बाद दो शहरों में मस्जिदों पर हमले हुए। जाहिर है,आतंकी ताकतों के खिलाफ दूसरे चरमपंथी प्रतिक्रियास्वरूप लामबंद होने को विवश हो रहे हैं। लिहाजा सोचने की जरूरत है कि आखिर विकास में रोड़ा बनते ये चरमपंथी मानवता को कहां पहुंचाना चाहते हैं ?


    शायद इसी आशंका का अहसास करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने कहा भी है कि ये हत्याएं व्यापक टकराव का हिस्सा हैं,लेकिन यह प्रतिरोध दो धार्मिक सभ्यताओं के बीच नहीं,बल्कि स्वयं सभ्यता और उन लोगों के बीच है,जो सभ्य दुनिया की आधुनिकता अपने रुढ़ीगत पूर्वाग्रहों के चलते बरदाश्त नहीं कर पा रहे हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि धर्म और नस्ल आधारित रुढ़िवाद विश्व समाज को स्तब्ध करते हुए ध्रुवीकरण के अवसर उत्पन्न करा रहा है। यह ध्रुवीकरण पश्चिमी देशों में मुखर होने को आतुर दिखाई देने लगा है। क्योंकि जिस फ्रांस के पत्रकारों को पैगम्बर मोहम्मद के कार्टून छापने के ऐवज में मारा गया है, उसी फ्रांस की धरती पर चार सौ साल पहले अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सहिष्णुता का संदेश देते हुए प्रसिद्ध चिंतक व क्रांतिकारी वाल्टेयर ने कहा था कि 'मैं आप के विचारों से भले ही सहमत न हो पाउं, लेकिन आपके विचार प्रगट करने की स्वतंत्रता के अधिकारों की मैं रक्षा करूंगा।' फ्रांस में लोकतंत्र का रास्ता इसी विचार-स्वातंत्र्य से निकला और इसी विचार ने फ्रांस की शासन व्यवस्था को धर्म के अनुशासन से अलग किया। फलस्वरूप फ्रांस के प्रजातांत्रिक संविधान में धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को महत्व दिया गया। नतीजतन वहां मुस्लिमों को भी मूल नागरिकों की तरह समानता के अधिकार मिलते रहे। गोया कि यहां अन्य पश्चिमी देशों की तुलना में मुस्लिम आबादी धार्मिक स्वतंत्रता के चलते निर्बाध बढ़ती रही

फ्रांस की कुल आबादी में करीब 35 लाख जनसंख्या मुसलमानों की है,जिसका प्रतिशत 7.5 है। बावजूद विडंबना यह रही कि सांस्कृतिक बहुलता वाले देश फ्रांस में मुस्लिम स्वयं को समावेशी जीवन शैली में ढालने में कमोबेश नाकाम रहे। वे अपने विशिष्ट,धर्म,भाषा,नस्ल और यहां तक की पहनावे की पहचान भी भिन्न बनाए रखे। जबकि उनसे अपेक्षा थी कि वे देश के नागरिक होने के नाते मुख्यधारा में शामिल हो जाएंगे। लेकिन दुर्भाग्य यह रहा कि अपने कट्टर जन्मजात जातिवादी संस्कारों के कारण फ्रांस में ही पैदा हुई तीसरी व चौथी पीढ़ी के युवा भी मुख्यधारा से अलग-थलग ही रहे। अलबत्ता वे अपने धार्मिक व सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति ज्यादा कट्टर दिखाई देने के आडंबरों में लिप्त होते चले गए। हैरानी है कि सांस्कृतिक जड़ता को तोड़ने के लिए शिक्षित मुस्लिम युवाओं ने भी तर्क व बुद्धि से काम नहीं लिया।
    image

(इस घृणित आतंकवाद के विरोध में दुनियाभर के कार्टूनिस्टों ने अपनी कूचियाँ चलाईं. कार्लोस का यह कार्टून एकदम सटीक बयान करता है कि धार्मिक आतंकवाद की ऐसी हर घटना, उनके अपने ही धर्म को चकनाचूर करती है)

नतीजतन फ्रांस में दक्षिण चरमपंथ भी मजबूत होने लगा। फ्रांसीसी लेखक माइकेल होलबेक ने 'सबमिशन' शीर्षक से एक ऐसा उपन्यास लिखा,जिसमें यह आशंका भरी कल्पना की गई है कि 2022 तक फ्रांस इस्लामी कठमुल्लाओं के अधीन हो जाएगा। मध्ययुगीन शासन-व्यवस्था फ्रांस पर थोप दी जाएगी। और धार्मिक उन्माद धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक अवधारणा को नेस्तनाबूद कर देगा। ऐसा इसलिए संभव होगा,क्योंकि इस्लाम धर्मावलंबियों के मूल चरित्र में समवेशी लक्षणों का अभाव है। उपन्यास में दर्ज इस विचार को मारे गए वामपंथी रुझान के पत्रकार स्टीफन शोबोनियर ने कोरी कल्पना माना और गणतांत्रिक फ्रांस के इस्लामिक राज्य में बदल जाने की गल्प को एक भ्रम माना। गोया, स्टीफन माइकेल होलबेक को दक्षिणपंथी लेखक कहकर उसका मजाक भी अपनी पत्रिका में उड़ाते रहे। वे ऐसा इसलिए करते रहे,जिससे फ्रांस के जन-मानस में यह धारणा बनी रहे कि मुस्लिम समाज भी फ्रांस की सांस्कृतिक बहुलता का सम्मान करता है। अपने इसी समावेशी नजरिए के चलते स्टीफन उन हर विसंगतियों पर कुठाराघात करते रहे,जो व्यक्ति समूहों का सांप्रदायिक चरित्र गढ़ती हैं।


    व्यंग्य पत्रिका चार्ली एब्दो पिछले 45 साल से पेरिस से स्टीफन शोबेनियर के संपादकत्व में निकल रही है।  पत्रिका अपनी वामपंथी वैचारिक प्रतिबद्धता के लिए जानी जाती है। धार्मिक,सांस्कृतिक,विसंगतियों और सामाजिक रुढ़ियों एवं कुरीतियों पर व्यंग्यात्मक कटाक्ष करना इस पत्रिका का मुख्य ध्येय रहा है। ऐसा इसलिए रहा,जिससे भिन्न धर्मावलंबियों की सोच सांस्कृतिक बहुलता के प्रति उदार बनी रहे। इसी लिहाज से स्टीफन ने 'सबमिशन' उपन्यास की धज्जियां उड़ाईं थीं। इस उपन्यास को फ्रांस के धर्मनिरपेक्ष संवैधानिक अवधारणा के विरुद्ध बताया था। यही नहीं पत्रिका के निशाने पर ईसाई धर्म और उसके पांखड भी खूब रहे हैं। यहां तक कि स्टीफन ने फ्रेंच गाणज्य के संस्थापक चार्ल्स द गॉल की कार्यशैली पर कटाक्ष करने वाले भी कई काटूर्न छापे थे। अपने ही इन्हीं वामपंथी रुझानों और समावेशी विचारों के चलते स्टीफन ने इस्लाम की कुछ परंपराओं को निशाने पर लिया और पैगंबर मोहम्मद के कार्टून छापे। जबकि इस्लाम में पैगंबर मोहम्मद की किसी भी रूप में तस्वीर छापना निषेध है। यह पत्रिका अपने व्यंग्यात्मक चरित्रों व चित्रों को लेकर ही अभिव्यक्ति से जुड़ी आजादी की दुनिया में अपनी धाक व साख जमाए हुए थी।


    इस्लाम चरमपंथियों के निशाने पर यह तब आई,जब फरवरी 2006 के अंक में पैगंबर मोहम्मद का कार्टून छपा था। इसके बाद 2007 में पत्रिका में डेनमार्क के एक अखबार में छपे पैगंबर के उन विवादापस्द कार्टूनों को छापा,जिनका जबरदस्त विरोध हो चुका था।  कार्टूनिस्ट का सर कलम कर देने का फरमान भी धार्मिक उन्मादियों ने जारी किया था। और स्टीफन को जान से मार देने की धमकियां मिलने लगी थीं। उन्हें नस्ल-विरोधी मानते हुए कुछ मुस्लिम कार्टून मामलों को अदालत में भी ले गए। लेकिन अदालत ने स्टीफन को निर्दोष साबित करते हुए दलील दी थी कि 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान रखते हुए फ्रांसीसी कानून के मुताबिक छपे कार्टूनों पर न तो प्रतिबंध लगाया जा सकता है और न ही यह माना जा सकता है कि कार्टून इस्लाम विरोधी हैं। स्टीफन का इस फैसले से हौसला बुलंद हुआ और उन्होंने 2011 में एक बार फिर 'शरीआ एब्दों' नाम से एक कार्टून छापा था। इसे चरमपंथियों ने पैगंबर  का अपमान माना और पत्रिका के दफ्तर पर गोली बारी की तथा बम फेंके। अलकायदा के मुखपत्र में पत्रिका 'शर्ली एब्दों' को इस्लाम के लिए खतरा बताया गया। बावजूद स्टीफन की कलम थमी नहीं, उनकी अभिव्यक्ति की उदात्त भावना उन्हें चरमपंथियों के विरुद्ध उकसाती रही। अखिरकार संकीर्ण मानसिक सोच के लोग इस निर्भीक पत्रकार की कलम को तब रोक पाए,जब उन्होंने निर्ममता पूर्वक कलमकार की हत्या कर दी।


    इस हत्या ने पश्चिमी देशों में रह रहे मुस्लिमों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। घटना के बाद फ्रांस में दो मजिस्दों पर हमला हुआ। स्वीडन में एक मस्जिद जला दी गई। जर्मनी में 'पश्चिम को इस्लाम में बदलने की साजिश' नारे लगाती हुई भीड़ सड़कों पर उतर आई । जिस जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने नस्ल आधारित जातीय श्रेष्ठता को नकार दिया था,वहां मुस्लिमों के विरोध में लोग लामबंद हो रहे हैं। जाहिर है,यूरोपीय देशों में प्रतिक्रियास्वरूप आक्रामकता बढ़ रही है। भारत समेत अनेक एशियाई देश तो इस्लामिक कट्टरपंथ के दशकों से लहु-लुहान हैं। इसीलिए जॉन कैरी का यह कहना तर्कसंगत लगता है कि मौजूदा हमले व्यापक टकराव का सबब बन सकते हैं। क्या यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय को जॉन कैरी की अपील है कि वह आंतकवाद के खिलाफ एकजुट हो जाएं ? क्योंकि अब इस्लामिक आतंकवाद वैश्विक चुनौती बन चुका है और इस चुनौती से विश्व समुदाय एकजुट होकर ही निपटने में कामयाब हो सकता है।

 

प्रमोद भार्गव
लेखक/पत्रकार
शब्दार्थ 49,श्रीराम कॉलोनी
शिवपुरी म.प्र.
मो. 09425488224
फोन 07492 232007
   
लेखक प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार है।

COMMENTS

BLOGGER
नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: प्रमोद भार्गव का आलेख - पेरिस में पत्रकारों पर हमला : मानवता के विकास में बाधा बनती कट्टरता
प्रमोद भार्गव का आलेख - पेरिस में पत्रकारों पर हमला : मानवता के विकास में बाधा बनती कट्टरता
http://lh3.ggpht.com/-H15PPViPEnY/VLCZ8BlC8MI/AAAAAAAAc4Y/ihAosGGNEvo/image_thumb%25255B3%25255D.png?imgmax=800
http://lh3.ggpht.com/-H15PPViPEnY/VLCZ8BlC8MI/AAAAAAAAc4Y/ihAosGGNEvo/s72-c/image_thumb%25255B3%25255D.png?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2015/01/blog-post_28.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2015/01/blog-post_28.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content