झांकता चाँद -एक प्रतिबिम्ब सुनहरे कल का / पुस्तक समीक्षा / सुशील कुमार शर्मा

SHARE:

हाइकु संग्रह की समीक्षा कठिन नहीं तो बहुत आसान भी नहीं है। प्रदीप कुमार दाश "दीपक" के संपादन में पिछले माह यह हाइकु संग्रह "...

image

हाइकु संग्रह की समीक्षा कठिन नहीं तो बहुत आसान भी नहीं है। प्रदीप कुमार दाश "दीपक" के संपादन में पिछले माह यह हाइकु संग्रह "झाँकता चाँद "प्रकाशित हुआ है। पुस्तक की समीक्षा से पहले हाइकु के बारे में अपनी समझ और पुस्तकों से जो ज्ञान मिला है उसको आप के साथ साँझा करना बेहतर होगा इससे पाठक इस हाइकु संग्रह का आंकलन विस्तृत ढंग से कर सकेंगे। सर्व प्रथम हाइकु की उत्पति का संक्षिप्त इतिहास आपसे साँझा करना चाहूंगा। यह सर्व विदित है कि हाइकु कविता की जापानी विधा है। जापानी साहित्य के इतिहास को अगर देंखे तो हाइकु के प्रारंभिक कवि यामाजाकि सोकान (1465-1553 ई.)और आराकिदा मोरिताके (1472 -1549 ई.)ने आरंभिक हाइकु साहित्य रचा। 17 वी शताब्दी में मात्सुनागा तेईतोकु (1570 -1653 ई.)ने हाइकु को जापानी साहित्य में स्थापित कराया। ओनित्सुरा (1660 -1738 ई.)ने हाइकु काव्य को जीवन दर्शन से जोड़ा। जापानी हाइकु का सर्वांगीण विकास मात्सुओ बाशो (1644 -1694 ई)के काल में हुआ। अगर बाशो को वर्तमान हाइकु के पितामह कहें तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। अठारहवीं सदी में बुसोन ने हाइकु रचनाओं में विषय वैविध्य एवं चित्रोपमा का समावेश किया। इसके पश्चात इस्सा और शिकी हाइकू के प्रमुख जापानी कवि हुए। भारत में हाइकु को लाने का श्रेय कविवर रविंद्र नाथ टैगोर को जाता है। उन्होंने अपनी पुस्तक "जापान यात्रा" में बाशो की दो हाइकु कविताओं का बांग्ला अनुवाद प्रस्तुत किया। इसके पश्चात् त्रिलोचन शास्त्री ,डॉ. आदित्यनाथ सिंह एवं अज्ञेय ने हिंदी साहित्य को हाइकु का प्रथम साक्षात्कार कराया।

सामान्य शब्दों में हम अगर हाइकु कविता की परिभाषा करें तो "वह जापानी विधा की कविता जो 5 7 5 के वर्णक्रम में लिखी जाती है। "हिंदी में 5 7 5 के वर्णक्रम एवं अन्य भाषाओँ में 5 7 5 के ध्वनि घटकों (syllables)में यह कविता लिखी जाती है।

लेकिन यह परिभाषा हाइकु के सिर्फ बाह्यरूप को ही दर्शाती है क्योंकि हाइकु सिर्फ 5 7 5 के वर्णक्रम में लिखी जाने वाली कविता नहीं है बल्कि ऐसी कविता है जिसमे अर्थ ,गंभीरता एवं भावों का सम्प्रेषण इतना गहन एवं तीव्र होता है कि वह पाठक के सीधे दिल में उतर जाता है। अतः हाइकु को पूर्ण परिभाषित करना है तो उसकी परिभाषा कुछ इस प्रकार की होनी चाहिए "5 7 5 के वर्णक्रम में लिखी जाने वाली वह कविता जिसमे भावों की उच्चतम सम्प्रेषण क्षमता एवं अति स्पष्ट बिम्बात्मकता स्थापित हो। "हाइकु केवल तीन पंक्तियों और कुछ अक्षरों की कविता नहीं है बल्कि कम से कम शब्दों में लालित्य के साथ लाक्षणिक पद्धति में विशिष्ट बात करने की एक प्रभावपूर्ण कविता है।’

जिस हाइकु में प्रतीक खुले एवं बिम्ब स्पष्ट हों वह हाइकु सर्वश्रेष्ठ की श्रेणी में रखा जाता है। हाइकु अपने आकर में भले ही छोटा हो किन्तु "घाव करे गंभीर "चरितार्थ करता है। यह अनुभूति का वह परम क्षण है जिसमें अभिव्यक्ति ह्रदय को स्पर्श कर जाती है।

हाइकु प्रमुखतः प्रकृति काव्य है एवं इसके माध्यम से मानवीय गुणों एवं भावनाओं को अभिव्यक्त किया जाता है। जापानी हाइकु में प्रकृति के एक महत्वपूर्ण तत्व होते हुए भी हिंदी हाइकु में उसकी अनिवार्यता का बंधन सर्वस्वीकृत नहीं हो पाया है। हिंदी कविता में विषयों की इतनी विविधता है कि उसके चलते यहाँ हाइकु का वर्ण्य विषय बहुत व्यापक है। जिन हाइकु में व्यंग छलकता है उन्हें सेनर्यू कहा जाता है। जिन हाइकु में लक्षणा अमिधा एवं व्यंजना शब्दशक्तियों का समावेश होता है ऐसे हाइकु अत्यंत प्रभावित करते हैं।

युवा एवं प्रतिष्ठित हाइकु कार प्रदीप कुमार दाश "दीपक "द्वारा सम्पादित हाइकु संग्रह "झाँकता चाँद"वास्तव में हिंदी हाइकु विधा का आंदोलन है। इस संग्रह में चाँद को विभिन्न उपमानों के साथ प्रतिबिंबित किया गया है। भारतीय जीवन में चाँद सर्वाधिक प्रभावित करने वाले कारकों में से एक है। धार्मिक मानसिक सामाजिक एवं भारतीय दर्शन में चाँद को विशिष्ट स्थान प्राप्त है। प्रदीप जी ने यह विषय चुनकर हाइकुकारों की कल्पनाओं को उड़ने के लिए पूरा आकाश दे दिया था। सभी हाइकुकारों ने भाव पक्ष ,कला पक्ष ,भाषा एवं विभिन्न शैलियों का प्रयोग कर उच्च कोटि की हाइकु कविताओं की रचना की है।

हाइकु संग्रह "झाँकता चाँद"के कुछ उच्च कोटि के हाइकू कविताओं की समीक्षा आपके समक्ष है।

1. चाँद का मोती /नयन के सीप में /करे उजास ---अल्पा जीतेश तन्ना कवियत्री ने चाँद को मोती एवं आँखोँ को सीप का बिम्ब दिया है। अद्भुत परिकल्पना से रचा गया हाइकु।

2. अम्बु दर्पण /अवलोक रहा है /गगन चंद्र ----अंशु विनोद गुप्ता। पानी स्वयं के दर्पण से चाँद को निहार रहा है। प्रतीकात्मकता का चरमोत्कर्ष।

3. चाँद कौस्तुभ /सितारों के मनके /हार अमूल्य ---इंदिरा किसलय। चाँद और सितारों को एक माला का बिम्ब देकर कवियत्री ने इस हाइकु से आध्यात्म से साक्षात् कराया।

4. उनींदा चाँद /अलसाई रजनी /लजाती भोर-----किरण मिश्रा सुबह की प्रकृत छटा का अनुपम बिम्ब प्रदान करता उत्कृष्ट हाइकु।

5. आर्थिक व्यथा /वेतन चंद्र कथा /घटता चाँद -----कंचन अपराजिता। चाँद को मनुष्य की आम समस्याओं से जोड़ता बेजोड़ हाइकु।

6. सामर्थ्य भर /बाटें चाँद उजाला /घटे या बढ़े ----ज्योतिर्मयी पंत। मनुष्य की सामर्थ्य को सही दिशा बताता उत्कृष्ट हाइकु।

7. जागती नदी /उजला गोरा चाँद /चैत चांदनी ----देवेंद्र नारायण दाश प्रकृति के सौंदर्य का अनुपम बिम्ब।

8. चाँद निकला /रोटी समझ कर /बच्चा मचला ----नरेंद्र श्रीवास्तव मानवीय गुणों की उच्चतम व्याख्या करता श्रेष्ठ हाइकु।

9. मुठ्ठी में चाँद /आकाश है निहाल /धरती तृष्णा ---पूनम आनंद।

वांछित वस्तु जब प्राप्त होती है तो उसका आनंद अद्भुत होता है। इस बिम्ब को प्रकट करा सुन्दर हाइकु।

10. चाँद तनहा /झील की पगडण्डी /चला अकेला ----प्रदीप कुमार दाश "दीपक " चाँद का विशुद्ध मानवीकरण करता हुआ बेजोड़ हाइकु। स्पष्ट बिम्ब और विशुद्ध प्रतीकात्मकता।

11. ओंठों पे दुआ /चांदनी है बिटिया /भरे अचला ----विष्णु प्रिय पाठक। बेटी से चांदनी की अनुपम तुलना करता श्रेष्ठ हाइकु।

12. शरद रात /अमृत बरसाए /स्फटिक चाँद ----श्री राम साहू अकेला शरद की चांदनी रातों का मनोहारी बिम्ब मन में स्थापित करता उच्चकोटि का हाइकु।

13. नभ में सजी /तारों की दीपावली /हँसता चाँद ----डॉ रंजना वर्मा। भारतीय त्यौहार दीपावली का अद्भुत बिम्ब दर्शाता श्रेष्ठ हाइकु।

14. सहजता से /घटत बढ़त को /स्वीकारे चाँद ----मधु सिंघी मनुष्य के सुख दुःख और सहने की क्षमता को प्रतिबिंबित करता उत्कृष्ट हाइकु।

इस संग्रह में मेरे भी आठ हाइकु कवितायेँ संग्रहीत हैं इनकी समीक्षा में पाठकों पर छोड़ता हूँ लेकिन इन में जो हाइकु कविता मुझे श्रेष्ठ लगी वो आपसे साझा कर रहा हूँ।

15 . चाँद का दाग / मुख पर ढिठौना /कित्ता सलौना ----सुशील शर्मा

चूँकि विषय प्रकृतिजन्य था इसलिए बिम्बों में मानवीय अनुभूतियों का समावेश एक सीमा तक ही हो सकता था। मनुष्य के सुखदुख मन के भाव आशा नैराश्य ,अंतरंग बहिरंग भावों के बिम्ब सामाजिक आर्थिक तात्कालिक परिस्थितियों के बिम्ब इनका प्रकटीकरण चाँद जैसे विषय में सम्पूर्ण नहीं हो सकता है। फिर भी समस्त हाइकुकारों ने अपनी पूरी प्रतिबद्धता से अपनी हाइकु कविताओं को रचा है सभी बधाई के पात्र हैं।

प्रदीप जी के बारे में इस पुस्तक के फ्लेप पर दोनों और भारत के समस्त विश्व प्रसिद्द हाइकुकारों न विशद व्याख्या की है। मैं संक्षिप्त में इतना ही कहूंगा कि प्रदीप कुमार दाश "दीपक "हाइकु साहित्य के आसमान के वो चमकते चाँद हैं जो अपनी रचनाधर्मिता की स्निग्ध चांदनी से इस साहित्य को शुभ्रता प्रदान कर रहें हैं। उनका संपादन उच्च कोटि का है। प्रदीप जी ने कोशिश की यही कि इस संग्रह में उच्च कोटि के हाइकु कविताओं को ही स्थान दिया जाए। पुस्तक में हाइकुकारों को उनके नाम के वर्णक्रम के आधार पर स्थापित किया है ये उचित भी है और सामयिक भी।

इस उच्च स्तरीय हाइकु संग्रह के प्रकाशन में अयन प्रकाशन नई दिल्ली की भी अहम भूमिका रही है। सुन्दर कवर पृष्ठ के साथ बड़े एवं गहरे अक्षरों में हाइकु कवितायेँ छापी गईं हैं जो पाठक को अपने आप अपनी ओर खींचती हैं इसके लिए प्रकाशक श्री भूपाल सूद जी प्रशंसा के पात्र है।

हाइकु का जीवन दर्शन वास्तव में अंतर्बोध या सम्बोधि की अवस्था है जो साधक का लक्ष्य होता है। हाइकु, कविता को पाठक के समीप लाकर भाव को ह्रदय स्पर्श कराती है। हाइकु कविता भाव बोध की दृष्टी से भारतीय चिंतन और आध्यात्म के ज्यादा निकट है।

एक समर्थ हाइकु यथार्थवाद ,सामाजिक परिवेश ,आंचलिकता तथा प्रकृति के सामीप्य से ही प्रस्फुटित होता है।

यह हाइकु संग्रह अपनी कुछ विशेषताओं और कुछ कमियों को समेटे हिंदी साहित्य में हाइकु के सुनहरे कल का प्रतिबिम्ब है।

 

(सुशील कुमार शर्मा )

हाइकु संग्रह --झाँकता चाँद

संपादक -प्रदीप कुमार दाश "दीपक "

प्रकाशक -अयन प्रकाशन नई दिल्ली

कीमत -200 रुपया

प्रथम संस्करण 2017

COMMENTS

BLOGGER
नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: झांकता चाँद -एक प्रतिबिम्ब सुनहरे कल का / पुस्तक समीक्षा / सुशील कुमार शर्मा
झांकता चाँद -एक प्रतिबिम्ब सुनहरे कल का / पुस्तक समीक्षा / सुशील कुमार शर्मा
https://lh3.googleusercontent.com/-m155VQcRdb8/WQsjrIPeXuI/AAAAAAAA4fg/GjYqAr4RW7QsPFhGgX9eznmyfE7vgn5NgCHM/image_thumb%255B1%255D?imgmax=800
https://lh3.googleusercontent.com/-m155VQcRdb8/WQsjrIPeXuI/AAAAAAAA4fg/GjYqAr4RW7QsPFhGgX9eznmyfE7vgn5NgCHM/s72-c/image_thumb%255B1%255D?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2017/05/blog-post_43.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2017/05/blog-post_43.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content