’’खुशियों का आधार है-लोकाचार एवं लोकमंगल की कामना’’ (आधुनिक संदर्भ में) -डॉ. मृणालिका ओझा

SHARE:

    उस दिन मैं हैरान रह गई। हैरान क्यूँ, अवाक ही। एक अभिभावक हमारे कार्यालय में आए। उन्होंने हमारे स्कूल की शिकायत की। कहा-मेरा नन्हा सा आठ...

आरल की कलाकृति


    उस दिन मैं हैरान रह गई। हैरान क्यूँ, अवाक ही। एक अभिभावक हमारे कार्यालय में आए। उन्होंने हमारे स्कूल की शिकायत की। कहा-मेरा नन्हा सा आठ वर्ष का बेटा रोज अपनी टिफिन किसी और को देता है, खुद नहीं खाता। स्कूल प्रशासन क्यों ध्यान नहीं देता ? इस बात पर मैंने तुरंत आया माँ को बुलवाया। उसने बताया कि आपका बच्चा तो अपना टिफिन गेट के बाहर तीन छोटे पिल्लों को देता है। मना करने पर बोलता है-’उसको भूख लगी है।’ जब मैंने उस बच्चे से पूछा तो बच्चा बोला-मेम उसकी मम्मी तो स्कूल बस से दब कर मर गई थी। उनको खाना कौन खिलाएगा ? मैं तो घर से नाश्ता करके आता हूँ। इतना बोलते हुए वो डर गया, और माँ से चिपट कर रोने लगा।


    इस घटना को मैं मात्र बच्चे की संवेदनशीलता नहीं कह सकती। उसके आदत-स्वभाव के कारण ही वह ऐसा करता था। अतः मैं उसके अभिभावकों से खुली चर्चा करने के उद्देश्य से उसके घर पहुंची। जब मैंने सबसे बातचीत की तो उसकी दादीजी एक केले के पत्ते और दोने में कुछ लेकर आंगन के बाहर जा रही थी। मुझे देखकर रूकी और साथ में बैठ गई। उन्होंने बड़ी अच्छी बात बतायी। हमारे घर का नियम है खाने के पहले देखते हैं, घर से बाहर कोई भिखारी या जानवर, पक्षी आदि तो नहीं है। सबसे पहला पत्तल हम किसी भूखे प्राणी के नाम बाहर रख देते है। फिर खाना खाते हैं। हो सकता है, हमारा पौत्र इसी की नकल करता हो। बात स्पष्ट हो चुकी थी।


    यह था हमारे दैनिक जीवन का लोकाचार। लोकाचार प्रमुखतः सामाजिक कार्यों में देखने को मिलते है। तो आइये इन्हीं लोकाचारों के बारे में जाने। लम्बे समय से लोग इन्हें अनगढ़ और केवल हास्य विनोद से कल्पित मानते रहे हैं। पर ये असाक्षरों की दुनिया हो सकती है। अज्ञानियों की नहीं। लोकमानव के पास अनुभव का ठोस ज्ञान व मानवीय संवेदनायें थी। इन्हें समझने की कोशिश करें।


    भारतीय संस्कृति के संदर्भ में यह बात निर्विवाद रूप से स्वीकार की जा सकती है कि लोक मंगल की भावना इसका उत्स है। संस्कृति में कुछ सिद्धांत व लोककल्पनायें आत्मसात कर लिये जाते हैं। ये तथ्य निश्चय ही अमूल्य होते हैं। अमूल्य इसीलिये कि इनमें होती है- लोकमंगल की कामना, सामाजिक एकता के मूल सूत्र एवं जीवन जीने के वैज्ञानिक दृष्टिकोण। पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुसरण में हमने अपनी संस्कृति को भारी क्षति पहुंचायी है। हमने अपनी अनेक मूल्यवान परम्पराओं को व्यर्थ व सारहीन समझकर ठुकरा दिया है। यह बात मिथ्या है कि वे केवल तात्कालिक परिस्थितियों में ग्राह्य थी एवं वर्तमान संदर्भों में उपेक्षणीय है।


    आज इस प्रगतिशील युग में एकता व अखण्डता की बातें मंचों व सभाओं में सभी करते हैं, परन्तु हम सब यह भी अनुभव कर रहे हैं कि जीवन के धरातल पर से प्रेम, साहचर्य व भाईचारे के पैर उखड़ते जा रहे हैं। यह हर परिवार व समाज की स्वयं अनुभूत व्यथा-कथा है। इस तथ्य को अस्वीकारा नहीं जा सकता। अगर हम यह कहें कि इसका मूल कारण हमारे अंतःकरण से, हमारे व्यवहार से लोकमंगल की कामना का विलुप्त होना है, तो अत्युक्ति नहीं होगी तो आइये कुछ परम्पराओं पर पड़ी औपचारिकता की धूल झाड़कर उनके मूलरूप का दर्शन करें। उचित है कि इनकी प्रवृत्ति एवं इनके लोकाचारों के वैज्ञानिक-मनोवैज्ञानिक सार्थकता पर विचार करें।


हमारी संस्कृति में विभिन्न अवसरों में विभिन्न लोकाचारों की परम्परा है। इनके निर्वहन के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गो एवं व्यक्तियों को हर सुख-दुख के अवसर पर महत्व दिया जाता था। उदाहरणार्थ-’’शिशु-जन्म’’ पर घर की वयोवृद्ध महिलाएं इस संबंध में पर्याप्त अनुभव रखती थीं, फिर भी ऐसे अवसरों पर दाई या ’’धाय’’ जिसे छत्तीसगढ़ ’’मेहराइन’’ और ’’धाय माँ’’ भी कहते हैं, उसे आमंत्रित किया जाता था। दाई जो कि आनुवांशिक रूप से इस पेशे से जुड़ी होती है, उसके निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जाता था। शिशु जन्म के पश्चात् उसे यथा शक्ति, नेंग राशि, वस्त्र अन्न आदि प्रदान कर सादर विदा किया जाता था। इसके पश्चात नाईन को ससम्मान बुलाया जाता था। वह प्रसूतिका को तेल लगाती, मालिश करती एवं उसके केश संवारती थी। शिशु जन्म की शुभ-सूचना एवं खुशी में भागीदार होने हेतु ’’बुलावा’’ देने वह घर-घर जाती। सबके आंगन में ’’ओलिया’’ एक प्रकार का चैक पूरना/रंगोली देना। लीपती तथा उसे हल्दी, गुलाल, पुष्प-पंखुरी व अक्षत से रंजित करती थी। यह इस शुभ-वांछा का प्रतीक होता कि आपके घर भी शुभ दिन आयें, आंगन सजा-संवरा व शिशु की किलकारियों से अनुगूंजित हो। इसे ’’गुडि़चार’’ कहा जाता है। गुड़ीचार उदात्त मानवीय भावना का द्योतक है।

माली को सन्देश मिलते ही मालन पुष्प वाटिका से पुष्प पत्र तोड़ लाती तथा आम्र पत्तों से तोरण बनाकर द्वार पर शुभ स्वागतार्थ लगाती थी। घर के द्वार-आंगन को दीप-कलशों से सुसज्जित करती। इसके बदलें में उसे ससम्मान नेंग-राशि, वस्त्र व पारितोषक प्रदान किया जाता। कुम्हार को सूचना मिलते ही वह घड़े में जल भर कर शगुनाचार के लिये उपस्थित होता। आगन्तुक एवं अतिथि उस जल में, नेंग राशि एवं न्यौछावर देते। गायन-नर्तन करने वाली मंडलियां भी बुलाई जाती थीं। उन्हें भी ’’न्यौछावर’’ पारिश्रमिक एवं स्मृति चिन्ह दिया जाता था। सभी संबंधियों को सादर निमंत्रित कर अलग-अलग नेंगचार सौंपकर विशेष महत्व दिया जाता था। यथा-छट्ठी लिखना एवं काजल काढ़ना (जातक की बुआ को) पीपरी पीसना व दूध पिलाना, (जेठानी को) सोंठ के लड्डू एवं पथ्य बनाना, (सासू को) पथ्य परोसना (देवरानी को) तमोर देना एवं दान-पुण्य करना (दादा-दादी) को सौंपा जाता था, शिशु-मुण्डन, केश-कर्तन, कर्ण-बेधन एवं नक-छेदन में भी सभी वर्गो व संबंधियों को पर्याप्त महत्व व आदर दिया जाता था। इन संस्कारों का वैज्ञानिक पहलू यह है कि ये मिरगी के प्रतिरोधक टीके का कार्य करते हैं। इनमें विभिन्न लोकाचारों के साथ ’’स्वर्णकार’’ का भी विशेष सम्मान होता था।

विवाह एवं उपनयन समारोहों के सैंकड़ों लोकाचारों के विविध, गहन सार्थक महत्व हैं। इनमें से एक है बारात-विदाई के समय माता द्वारा पुत्र को ’’अंचरा’’ सौंपना। इस लोकाचार में माँ क्षण भर के लिये पुत्र को आंचल में छुपा लेती है। इसी माध्यम वह पुत्र को जीवन-पीयूष के रूप में प्रदत्त दुग्ध-पान का स्मरण दिलाती है, जो उसके अगाध वात्सल्य का परिचायक हैं। मां पुत्र से यह अपेक्षा करती है कि नूतन संबंधों की उमंग में मातृत्व की उपेक्षा व अपमान न करना, क्योंकि इसी से उत्पन्न होती है, पारिवारिक कटुताएं और सामाजिक जटिलताएं। बारात विदा की ही रात ’’वर’’ के घर ’’नकटी-नाच’’ का आयोजन होता है। इसमें समाज की स्त्रियां सम्मिलित होती है। वे रात भर जाग कर हास्य-परिहास पूर्ण नर्तन, गायन व अभिनय करती है। इससे घर की सुरक्षा होती है। आजकल इस प्रथा के अभाव में प्रायः विवाह वाले घरों में चोरी की घटना सुनने में आती है। यह लोकाचार सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने का सुन्दर आयोजन होता था। अनेक धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक समारोहों के माध्यम से, लोकाचारों के लिये विभिन्न व्यवसाय से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया जाता था, इससे सामाजिक संबंध सुदृढ़ होते थे। इसके साथ ही सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि अनेक व्यवसायों एवं कलाओं को भी सम्मान मिलता था। उनके द्वारा निर्मित वस्तुओं का विक्रय भी होता रहता था, क्योंकि लोकाचारों में उनके उपयोग की अनिवार्यता होती थी।

मिट्टी के हाथी, बैल, शेर, पुतले, घड़े, चूल्हे, दीए, दीप-स्तंभ तथा अनेक पात्र आयें, आंगन सजा-संवरा व शिशु की किलकारियों से अनुगूंजित हो। इस ’’गुडि़चार’’ कहा जाता है। गुड़ीचार उदात्त मानवीय भावना तक है। माली को सन्देश मिलते ही मालन पुष्प वाटिका से पुष्प पत्र तोड़ लाती तथा आम्र पत्तों से तोरण बनाकर द्वार पर शुभ स्वागतार्थ लगाती थी। घर के द्वार-आंगन को दीप-कलशों से सुसज्जित करती। इसके बदले में उसे ससम्मान नेंग राशि, व पारितोषक प्रदान किया जाता। कुम्हार को सूचना मिलते ही वह में घड़ें में जल भर कर शगुनाचार के लिये उपस्थित होता। आगन्तुक एवं अतिथि उस जल में, नेंगराशि एवं न्योछावर देते। गायन-नर्तन करने वाली मंडलियां भी बुलाई जाती थी, इन्हें भी ’’न्यौछावर’’ पारिश्रमिक एवं स्मृति चिन्ह दिया जाता था। सभी संबंधियों को सादर निमंत्रित कर अलग-अलग नेंगचार सौंपकर विशेष महत्व दिया जाता था। यथा-छट्ठी लिखना एवं काजल काढ़ना (जातक की बुआ को) पीपरी पीसना व दूध पिलाना, (जेठानी को) सोंठ के लड्डू एवं पथ्य बनाना. (सासू को) पथ्य परोसना (देवरानी को) तमोर देना एवं दान पुण्य करना (दादा-दादी) को सौंपा जाता था, शिशु मुण्डन, केश कर्तन, कर्ण बेधन एवं नक छेदन में भी सभी वर्गों व संबंधियों को पर्याप्त महत्व व आदर दिया जाता था। इन संस्कारों का वैज्ञानिक पहलू यह है कि ये मिरगी के प्रतिरोधक टीके का कार्य करते हैं। इनमें विभिन्न लोकाचारों के साथ ’’स्वर्णकार’’ का भी विशेष सम्मान होता था।

विवाह एवं उपनयन समारोहों के सैकड़ों लोकाचारों के विविध, गहन सार्थक महत्व हैं। इनमें से एक है बारात-विदाई के समय माता द्वारा पुत्र को ’’अंचरा’’ सौंपना। इस लोकाचार में मां क्षण भर के लिये पुत्र को आंचल में छुपा लेती है। इसी माध्यम वह पुत्र को जीवन-पीयूष के रूप में प्रदत्त दुग्ध-पान का स्मरण दिलाती है, जो उसके अगाध वात्सल्य का परिचायक हैं। मां पुत्र से यह अपेक्षा करती है कि नूतन संबंधों की उमंग में मातृत्व के अपेक्षा व अपमान न करना, क्योंकि इसी से उत्पन्न होती है, पारिवारिक कटुताएं और सामाजिक जटिलताएं। बारात विदा की ही रात ’’वर’’ के घर ’’नकटी-नाच’’ का आयोजन होता है। इसमें समाज की स्त्रियां सम्मिलित होती है। वे रात भर जाग कर हास्य-परिहास पूर्ण नर्तन, गायन, व अभिनय करती है। इससे घर की सुरक्षा होती है। आजकल इस प्रथा के अभाव में प्रायः विवाह वाले घरों में चोरी की घटना सुनने में आती है। यह लोकाचार सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने का सुन्दर आयोजन होता था। अनेक धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक समारोहों के माध्यम से, लोकाचारों के लिये विभिन्न व्यवसाय से जुड़ें लोगों को आमंत्रित किया जाता था. इससे सामाजिक संबंध सुदृढ़ होते थे। इसके साथ ही अनेक व्यवसायों एवं कलाओं को भी सम्मान मिलता था। उनके द्वारा निर्मित वस्तुओं का विक्रय भी होता रहता था. क्योंकि लोकाचारों में उनके उपयोग की अनिवार्यता होती थी। मिट्टी के हाथी, बैल, शेर, पुतले, घड़े, चूल्हे, दीए, दीप-स्तंभ तथा अनेक पात्र आदि. इसी तरह बंस-पात्र जैसे-दोने-पत्तल, सूपे, टोकने, चटाई, पर्रें, पंखे आदि। इसके अलावा पाषाण-पात्र एवं धातु-पत्र आदि की भी उपयोगिता होती थी। हस्त शिल्पकारों को एवं अनेक छोटे उद्यमियों को कला प्रदर्शन का अवसर मिल जाता था एवं उनका जीवन यापन भी हो जाता था।

    कन्या विवाह में ’’धोबन-सुहाग’’ का बड़ा गूढ़ अर्थ होता है। इसमें धोबन को सुहाग-श्रृंगार की समस्त वस्तुएं, नूतन परिधान एवं यथाशक्ति आभूषण एवं धन राशि प्रदान कर उसे पूरा सम्मान दिया जाता था।
 

   कन्या-विवाह के समय ’’घर-भरी’’ की प्रथा, प्रेम एवं समर्पण का सुन्दर उदाहरण है। कन्या घर की लक्ष्मी मानी जाती है। विदा होते समय वह अपने आंचल से धन-धान्य पीछे की ओर फेंकती है तथा स्वयं आगे बढ़ती जाती है। कन्या के मर्म से फटती पीड़ा एवं शुभकामना का यह अंतिम चरण है। इसमें ईश्वर से एक मौन प्रार्थना निहित होती है कि हे ईश्वर, मेरे गमनोपरांत भी पिता का घर धन-धान्य संपन्न हो। विपन्नता यहां का द्वार भी स्पर्श न कर सके।

    जब नववधू का ससुराल में प्रथम प्रवेश होता है तो द्वारचार के अन्तर्गत परछन किया जाता हैं। नववधू की आरती, उतारी जाती है तथा धान्य एवं पुष्प से स्वागत किया जाता है। हमारी संस्कृति में बेटी की तरह बहू को भी लक्ष्मी माना जाता है। इसके चरणों को धरती पर नहीं रखने दिया जाता। इसकी राह में नये वस्त्र के पावंड़े बिछाएं जाते हैं। उसके पग, धान, पुष्प, व चंदन युक्त टोकरी में रखते जाते हैं। कहीं कहीं दूध में कुमकुम धोलकर थाल में रखने की प्रथा भी है। नव-वधू उस पर पग रखकर धीरे-धीरे आगे बढ़ती है। वधू को लक्ष्मी मानकर उसके श्रद्धापूर्ण आत्मीय स्वागत की अभिव्यक्ति है। इसके पश्चात् नववधू द्वारा भण्डार खोलन, खजाना खोजना, आदि नेंगचार हास्य विनोदपूर्ण होते हैं पर इनमें भी सार्थकता होती है। ये लोकाचार घर की विभिन्न मर्यादाओं के प्रति वधू की निष्ठा को जागृत करने के उपक्रम भी होते हैं।
 

   ’’फुड़हर-पाती’’ का नेंग वर के घर में वधू द्वारा तथा वधू के घर में वर द्वारा किया जाता है। एक छिद्रमय कलश में दीप ढँककर रखा जाता है। जब वधू उसे खोलने का प्रयास करती है तो वर उसे ढँकता है तथा जब वर उसे खोलने का प्रयास करता है, तब वधू उसे ढँकती है। इसमें दोनों को यह सन्देश मिलता है कि एक-दूसरे के घर की मर्यादाओं को अपनी मर्यादा समझकर उसकी रक्षा करें।

    प्राचीन समय में विवाह के अवसर पर कन्या के माता-पिता स्वेच्छा पूर्वक उसे गृहस्थी की वस्तुएं दान में दिया करते थे, ताकि ससुराल में सदस्य संख्या बढ़ने पर उन्हें विशेष कष्ट न हों। मायके व ससुराल की व्यवस्थाओं की भिन्नता का प्रतिकूल असर वधू के कार्य या जीवन पर न पड़े। इस लोकाचार का विकृत रूप ही ’’दहेज’’ है। सच तो यह है कि दिन प्रतिदिन बढ़ते जघन्य अपराध, हमारे मन से लोकमंगल की भावना के विलुप्त होने के ही परिणाम व प्रमाण हैं। लोकमंगल की भावना तो केवल हमारे शब्दों में सिमट कर रह गई हैं, जो विभिन्न मंचों, सभाओं व नारों में ध्वनित होती है। सोचना तो यह है कि क्या हमारी यह प्रगतिशीलता, जिसमें हमने अतीत की सम्पूर्ण अच्छाइयों को विसर्जित कर अपने वीभत्स स्वार्थी स्वरूप को साकार कर लिया है इस मानव-संस्कृति के हित में होगी? कोशिश तो हमारी यह होनी ही चाहिये कि हम अपने हृदय में लोकमंगल की कामना को पनपने दें ताकि हमारी संस्कृति व सभ्यता इस धरती पर अमिट रहें। मानव जाति में परस्पर प्रेम व सद्भावना बनी रहे। मानवता अमर रहे।

---

डॉ. श्रीमती मृणालिका ओझा
पहाड़ी तालाब के सामने कुशालपुर
रायपुर, (छत्तीसगढ़) - 492001
मो.नं. - 7415017400

COMMENTS

BLOGGER: 1
  1. मेडम जी , आप का लेख बेहद ही ज्ञान वर्धक है , फिर मुझ जैसे युवा के लिए तो ये जानकरिया अतिआवश्यक है , जहा आज के युवकों को फेस बुक ओर व्हाट्सएप से फुर्सत नही , मेने अक्सर खुद महसूस किया है परिवार में ये सब संस्कार होते है लेकिन युवा लोग ध्यान नही देते है, मनुष्य समाज मे कम्युनिकेशन गैप खत्म करने सशक्त माध्य्म है,, क्या में आपका लेख फेसबुक पर शेयर कर सकता हु

    जवाब देंहटाएं
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: ’’खुशियों का आधार है-लोकाचार एवं लोकमंगल की कामना’’ (आधुनिक संदर्भ में) -डॉ. मृणालिका ओझा
’’खुशियों का आधार है-लोकाचार एवं लोकमंगल की कामना’’ (आधुनिक संदर्भ में) -डॉ. मृणालिका ओझा
https://lh3.googleusercontent.com/-7CnuWXxAPLU/WVnxJUU8KbI/AAAAAAAA5T8/C3czKoRRVTUkSxa5Db6A3mZiaqxtN_rWACHMYCw/IMG-20170703-WA0000_thumb%255B15%255D?imgmax=800
https://lh3.googleusercontent.com/-7CnuWXxAPLU/WVnxJUU8KbI/AAAAAAAA5T8/C3czKoRRVTUkSxa5Db6A3mZiaqxtN_rWACHMYCw/s72-c/IMG-20170703-WA0000_thumb%255B15%255D?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2017/07/blog-post_70.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2017/07/blog-post_70.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content