संस्मरण : लिखना तो बहाना है - अवनीश सिंह चौहान

SHARE:

संस्मरण : लिखना तो बहाना है - अवनीश सिंह चौहान ..... कई बार मैंने अपने पिताजी से आग्रह किया कि पिताजी दादाजी के बारे में कुछ बताएं? सुना ह...

संस्मरण : लिखना तो बहाना है - अवनीश सिंह चौहान

image
.....
कई बार मैंने अपने पिताजी से आग्रह किया कि पिताजी दादाजी के बारे में कुछ बताएं? सुना है दादाजी धनी-मनी, निर्भीक, बहादुर, उदारमना व्यक्ति थे। जरूरतमन्दों की धन आदि से बड़ी मदद करते थे, घोड़ी पर चलते थे, पढे-लिखे भी थे? परन्तु, पिताजी ने कभी भी मेरे प्रश्नों का जवाब नहीं दिया। जब कभी भी मैंने उनसे कुछ पूछना चाहा तब वह मौन धारण कर लिया करते; लाख आग्रह करने पर भी टस-से-मस नहीं होते। किंतु, इस बार उनका मौन, पता नहीं कैसे, टूट ही गया! बस, भेद इतना-सा था कि अबकी बार प्रश्न मेरे नहीं थे, बल्कि मेरे ज्येष्ठ पुत्र ओम के थे।

पिताजी ओम से अत्यधिक प्रेम करते हैं। जब ओम ने पिताजी से अपने परदादा के बारे में पूछना प्रारंभ किया तब उन्होंने बड़ी मुश्किल से संक्षेप में दो-चार बातें बतायीं। मैं भी उन्हें बड़े ध्यान से सुन रहा था। उन्होंने बताया कि अतीत के बारे में बात करने से कोई लाभ नहीं है। ऐसा करने से कभी-कभी मन को कष्ट भी होता है। इसलिए, अपने अतीत पर चर्चा करना मुझे ठीक नहीं लगता! फिर भी, तुम्हारा आग्रह है इसलिए बताना पड़ रहा है। तुम्हारे परदादा अपनी युवावस्था में मजबूत कद-काठी के थे। प्रभावशाली व्यक्तित्व। कड़क मिजाज।पढ़े-लिखे, सभ्य। खाने-पीने के शौकीन। उनके पास एक बेहतरीन घोड़ी थीं। आज़ादी से लगभग 10 वर्ष पूर्व उनका विवाह धनवाली गांव के एक सम्पन्न परिवार में हुआ था। आज़ादी के बाद वह रेलवे में नौकरी करने लगे। उनकी पहली पोस्टिंग बनारस में हुई थी। वह चार भाई थे- सबसे बड़े श्रद्धेय (स्व) अर्जुन सिंह जी, दूसरे नंबर पर वह स्वयं और दो छोटे भाई- श्रद्धेय (स्व) वन्दन सिंह जी और श्रद्धेय (स्व) रघुवीर सिंह जी। चारों भाई बड़े निर्भीक और बहादुर थे; उनके लगभग डेढ़-डेढ़ गज़ के सीने थे; लाठी चलाने में सभी माहिर थे, आसपास के गांवों में उनका बड़ा दबदबा था। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रह चुके उनके पिता (आपके परदादा) श्रद्धेय (स्व) नवाब सिंह चौहान जी अपने क्षेत्र के अति संपन्न व्यक्तियों में से एक थे। वह ससुराल पक्ष से भी बहुत मजबूत थे। उनके पास समय-सापेक्ष सब सुख-सुविधाएँ थीं। अच्छी खेती-बाड़ी थी। गौधन था। अच्छी आमदनी थी। और वैसे ही खर्च। उन्होंने अपनी सामर्थ्यभर अपने बेटों की अच्छी परिवरिश की। किन्तु, नियति को कुछ और ही मंजूर था!

हुआ यह कि जब उनके बेटे जवान हुए तो उनके तीन बेटे ऐशो-आराम का जीवन जीने लगे। काम-धाम में उन भाइयों का मन नहीं लगता, सो उनका ज्यादातर समय ननिहाल हथिनापुर (बिधूना के पास) में ही बीतता था। ननिहाल में उनके मामा जी अपने पिता के इकलौते पुत्र थे। उनके पास लगभग 700 बीघा जमीन थी। 20-20 बीघा के दो-तीन बाग थे। पुश्तैनी कोठी थी। घोड़ा-गाड़ी थी। नौकर-चाकर थे। यह वह समय था जब भारत स्वतंत्र हो चुका था, स्वतंत्र भारत में अपना संविधान लागू हो चुका था, प्रथम लोकसभा के लिए आम चुनाव होने वाले थे। भारत के उज्ज्वल भविष्य के सपने देखे जा रहे थे। श्रद्धेय नवाब सिंह जी कुछ और भी देख रहे थे। उन्होंने देखा कि उनके बेटे अपनी अलग राह पर चल रहे हैं? उनकी अपनी ढपली, अपना राग था। जवानी की आग। झगड़े-फसाद। मनमाना जीवन। धन का अपव्यय। मीट, मुर्गा, दारू, जुआ। पारिवारिक कलह। ऐसे में उन्हें अपने दूसरे बेटे जोधा सिंह की याद आई और अंतिम विकल्प के रूप में वह उन्हें घर वापस लाने के लिए बनारस को चल पड़े। बनारस, जहां उनका लाड़ला बेटा जोधा सिंह जी रेलवे में कार्यरत था। बनारस पहुंचकर जैसे-तैसे उन्होंने अपने बेटे को मनाया और उनसे रेलवे की नौकरी छोड़ने का आग्रह किया। वह अपने पुत्र से बड़े कातर भाव में बोले कि 'बेटा, मेरे पास किसी बात की कमी नहीं। फिर भी, ऐसा लगता है कि मैं भीतर से टूट गया हूं, अकेला पड़ गया हूं। मुझे तुम्हारे सहारे की जरूरत है। अब तुम घर चलो।' इसे नियति मान अपने पिता के आदेश का पालन करने के लिए वह रेलवे की नौकरी छोड़ अपने पिता के साथ गांव चले आए। उन्होंने गांव आकर बहुत परिश्रम किया। खेती की। कारोबार किया। और खूब धन कमाया। वह जरूरतमंद लोगों को ब्याज पर या बिना ब्याज के भी धन उधार देने लगे। उनका लेन-देन का व्यापार भी चल निकला। आस-पास के तमाम गांवों के लोग उनसे कर्ज लेते और काम होने पर कई भले लोग कर्ज चुका भी देते। हाँ, कुछ ऐसे लोग भी रहते जो कर्ज नहीं भी चुका पाते थे और कुछ ऐसे भी जो कर्ज लेकर कर्ज चुकाना ही नहीं चाहते थे। कर्ज न चुकाने वालों के लिए वह सिर्फ इतना कहते कि उन्होंने उन लोगों का पिछले जन्म में कुछ खाया-पिया होगा, सो वह सब चुकता हो गया और यदि नहीं खाया-पिया होगा तो वे लोग अगले जन्म में चुकायेंगे ही। सन्तोषी स्वभाव के पिताजी अपने दद्दा की इन जीवनोपयोगी बातों को जस-का-तस बड़े प्रेम से मन-मस्तिष्क में धारण करते रहे।

कर्ज लेने वालों में उनके एक ऐसे परम मित्र भी थे, जिन्होंने सम स्थिति में भी उनका कर्ज नहीं चुकाया। वह कुसमरा गांव (बिधूना तहसील में धनवाली के पास) के अति संपन्न व्यक्तियों में से एक थे। वह गांव के प्रधान थे। उनके दो भट्टे थे। एक आढ़त चलती थी। उनके पास कई हेक्टेयर जमीन भी थी। श्रद्धेय जोधा सिंह जी का उनसे परिचय उनकी ससुराल (धनवाली- बिधूना, औरैया) में उनके साले साहब श्रद्धेय छोटे सिंह जी परिहार ने करवाया था। सहज स्वभाव के श्रद्धेय छोटे सिंह जी धनवाली गाँव के समृद्ध व्यक्ति थे। उनके पास लगभग 200 बीघे जमीन थी। कई बाग़-बगीचे थे। एक हलवाहा खेत जोतने के लिए था। एक नौकर भी उनके यहां रहता था। दिन मजे से गुजर रहे थे कि तभी कुसमरा के उन मित्र का गांव के ही एक सम्पन्न परिवार से प्रथम प्रधानी के बस्ते को लेकर विवाद हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। हत्या का आरोप उन पर लगा और उन्हें जेल जाना पड़ा। उनकी अनुपस्थिति में आहत विपक्षियों ने उनकी आढ़त और भट्टों को बंद करवा दिया। खेत बोने नहीं दिये। घर में औऱ कोई उनका साथ देने वाला था नहीं! उनकी पत्नी और बच्चे गांव छोड़कर उनकी ससुराल चले गए। घर-गृहस्थी चौपट हो गयी। आमदनी ख़त्म हो गयी और खर्चे तो थे ही। ऐसे में श्रद्धेय जोधा सिंह ने मित्र-धर्म का निर्वहन करते हुए उन्हें धीरे-धीरे लगभग रु 70,000/- (सत्तर हजार) बिना ब्याज के उधार दिए। उन्होंने उनकी जमानत करवाई। उन्होंने जनपद में उनका केस लड़ने से लेकर हाईकोर्ट इलाहबाद में केस जीतने तक, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, शादी-विवाह आदि में भी उन पर बहुत धन खर्च किया। उनके विस्थापित परिवार को पुनर्स्थापित करने में पुरजोर मदद की। पिताजी और ताऊजी इसके साक्षी रहे। पिताजी बताते है कि जब वह कक्षा 10 के छात्र थे तब उन्हें दादाजी ने उन मित्र की बेटी की शादी के लिए रु 10,000/- (दस हज़ार) देने के लिए भेजा था, जिससे उनकी बेटी का विधिवत विवाह उच्च घराने में हो सका था। उनके घर में खुशियों ने दस्तक देना शुरू कर दिया था। खोया सम्मान वापस मिल रहा था। भारत आगे बढ़ रहा था। भारतीय सेना 1967 में नाथु ला दर्रे में चीन के साथ हुई भिड़ंत में अपना कीर्तमान स्थापित कर चुकी थी।

पिताजी का जन्म 07 जुलाई 1951 को चंदपुरा गांव में हुआ था। सात माह में ही अपनी माँ के गर्भ से जन्म लेने के कारण जन्म के समय न तो उनकी आँखें ही खुली थी और न ही होठों से कोई स्वर फूटा था। इस नवजात शिशु को रुई में लपेटकर पीढ़ी पर लिटा दिया जाता था और होठों पर रुई का फोहा दूध में भिंगोकर रख दिया जाता था। दादी माँ श्रद्धेया रामबेटी जी बड़ी साधिका थीं, सो उन्होंने अपने इष्टदेव से कह दिया कि अब उन्हें ही इस बच्चे की रक्षा करनी है। जीवन बचाना है। शायद ईश्वर ने उनकी सुन ली! चमत्कार हुआ। लगभग 02 माह बाद पिताजी श्री प्रहलाद सिंह जी (छोटे लला) ने आँखें खोलीं। गांव में ढिंढोरा पिट गया। उत्सव मनाया गया। घर-परिवार के लोगों ने उन्हें दुआएं दी। पिताजी अपने पिता की तीसरी सन्तान थे। उनके बड़े भाई श्रद्धेय (स्व) निरंजन सिंह जी (बड़े लला) उनसे लगभग 12 वर्ष बड़े थे और उनकी इकलौती बहन श्रद्धेया (स्व) बिट्टा देवी जी भी उनसे लगभग 5-6 वर्ष बड़ी थीं। पिताजी जब बाल्यावस्था में ही थे कि तभी उनके दादाजी श्रद्धेय नवाब सिंह जी को किसी ने जहर दे दिया था, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी थी। उनकी जायदाद का बंटवारा पहले ही हो चुका था। उनके चार बेटे अलग-अलग अपना घर-द्वार बनाकर अपने परिवारों के साथ प्रेम से रहने लगे थे। अपने पिताजी के साथ दादाजी भी अलग पुश्तैनी कच्चे मकान में रहने लगे थे। उनका यह मकान 1925 में किसी भवन निर्माण विशेषज्ञ की देखरेख में बनवाया गया था। इस मकान के दो कच्चे कमरे गांव के हमारे पक्के मकान के भीतर अब भी अच्छी स्थिति में मौजूद हैं। दादाजी का बड़ा बेटा जवान हो रहा था। जवान होते ही एक दिन अचानक उनके इस बड़े बेटे ने भारतीय सेना की भर्ती देखी और वह चुन लिये गए। उनका धूमधाम से विवाह कर दिया गया। बुआजी का भी विवाह तरसमा (पोरसा, मुरैना) के एक तोमर परिवार में कर दिया गया। समय अपनी गति से आगे बढ़ रहा था। दादाजी की उम्र भी धीरे-धीरे बढ़ रही थी और पिताजी अभी बहुत छोटे थे। दादाजी बीमार भी रहने लगे थे। खांसी की शिकायत। इटावा जनपद के बड़े-बड़े डॉक्टरों ने उनका इलाज किया, किंतु वह भी उनकी खांसी की बीमारी को ठीक न कर पाए। कुछ दिन आराम मिलता, फिर वह बीमार पड़ जाते। उनका शरीर शिथिल हो रहा था। इसी दौरान उन्होंने पिताजी को कुसमरा अपने मित्र के पास अपना रुपया वापस लेने के लिए कई बार भेजा। जब पिताजी उनके मित्र के घर पहुंचते तो उनका बहुत स्वागत होता। किन्तु, जब वह उनसे कर्ज चुकाने के लिए कहते तो वह रो देते और कहते कि उनका बड़ा बेटा अध्यापक हो गया है, अब घर का मालिक वही है, वह जमीन नहीं बेचने देता, कर्ज देने से मना करता है (कुछ वर्षों बाद उनका छोटा बेटा भी डॉक्टरी की पढ़ाई कर सरकारी डॉक्टर हो गया और बिधूना में प्रैक्टिस भी करने लगा था)। उनके आसुंओ को देखकर पिताजी द्रवित हो जाते। बाद में पिताजी ने उनके घर जाना ही बंद कर दिया था!

कई वर्षों तक संघर्ष करते रहने के बाद एक दिन अचानक दादाजी का देहांत हो गया। कारण वही। वह घोड़ी से उतरे ही थे कि उन्हें जोर से खांसी उठी और फिर उनकी सांस अटक गई। उस दिन वह कचहरी से जमीन-सम्बन्धी मुकद्दमा जीत कर लौटे थे। विपक्षियों ने उनकी जमीन छल से अपने नाम करा ली थी और उस पर कब्जा जमा लिया था। उन्होंने सत्य पर अडिग रहकर अपने जीवनकाल में पहले भी कई मुकद्दमे जीते थे। यह आखिरी जीत थी। और एक प्रकार से बड़ी हार भी। हार इसलिए कि देहांत के समय दादाजी का लगभग रु 700,000/- (सात लाख), जोकि ब्याज और बिना ब्याज के लोगों में बंटा हुआ था, डूब गया। कहते हैं उस समय रु 1000/- (एक हज़ार) में एक एकड़ जमीन खरीदी जा सकती थी। पिताजी उस समय B.Sc (Ag) स्नातक-प्रथम वर्ष के छात्र थे; उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पढ़ाई भी पूरी नहीं हुई थी। दादाजी का धन भी डूब चुका था। ताऊजी भी बँटवारा कर अपने परिवार के साथ अलग रहने लगे थे। घर चलाने के लिए थोड़ी-बहुत जमीन बची थी और दादी के पास थोड़ा-बहुत पैसा। कुसमरा की 60 बीघा जमीन दादाजी अपने मित्र की मदद करने के लिए पहले ही बेच चुके थे और धनवाली में जो 50 बीघा जमीन उन्होंने कभी खरीदी थी, उसमें से लगभग आधी जमीन को दादाजी की मृत्यु के बाद ताऊजी ने अपने मामाजी जी के सहयोग से बेच तो दिया और बेचने के समय पिताजी उनके साथ ननिहाल भी गए थे, परन्तु पिताजी को एक भी पाई हिस्से में नहीं मिली। इन विषम परिस्थितियों में भी पिताजी ने अपना संतुलन नहीं खोया। उनके ताऊजी से सम्बन्ध सदैव मधुर बने रहे। वह ताऊजी एवं ताईजी से बहुत स्नेह करते रहे, उनका खूब सम्मान करते रहे। ताऊजी और ताई जी भी जीवनभर उन्हें उतना ही प्यार देते रहे। पर जाने क्यों दादीमाँ सदैव मौन धारण किये रहीं! कभी उनके बारे में कोई बात नहीं करतीं। चुप रहतीं। धैर्य भी बनाए रखा, कभी टूटी नहीं। वह बड़ी साहसी थीं। कड़क-मिजाज। स्वाभिमानी। आदर्शवादी। गांव की महिलाएं उनसे डरती थीं क्योंकि गलत बात करने वाली महिलाओं को वह मुंह पर ही डपट देती थीं! वह उच्च कोटि की साधिका भी थीं। उन्होंने पिताजी की ठीक से परवरिश की, उनकी पढ़ाई पूरी करवाई। पिताजी ने भी उनका पूरा ख़याल रखा। उनकी आज्ञा मानी। पढ़ाई के दौरान पिताजी छात्र राजनीति में सक्रिय हुए और छात्र संघ के चुनाव में प्रचण्ड बहुमत से सचिव चुने गए। पढ़ाई पूरी होते ही वह राजनीति में हाथ-पांव मारने लगे। राजनीति में वह सफल तो नहीं हुए, परन्तु क्षेत्र के लोग उन्हें नेताजी कहने लगे। 1977 में उनका विधिवत विवाह गोरखपुर (कन्नौज) की उमा देवी जी बैस से हो गया। माँ ने बड़ी लगन और निष्ठा से घर-गृहस्थी सम्भाली। एक अच्छी बहू के रूप में माँ ने दादीमाँ की खूब सेवा की। सेवा ऐसी कि उन्होंने (और पिताजी ने भी) केंद्र सरकार की नौकरी तक छोड़ दी, किन्तु अपनी सास का साथ कभी नहीं छोड़ा (जिस समय माताजी-पिताजी का सरकारी सेवा में चयन होने के बाद उन्हें सर्विस ज्वाइन करने के लिए दिल्ली जाना था, दादी माँ की तबियत बहुत ख़राब चल रही थी)। बाद में माताजी की नियुक्ति गृह जनपद के एक इंटर कॉलेज में भी हुई थी; परन्तु, दमा की मरीज़ दादीमाँ की हालत ऐसी नहीं थी कि उन्हें अकेला छोड़ा जा सकता। इसलिए, उन्होंने वह नौकरी भी छोड़ दी। उनका यह त्याग कम तो नहीं!

समय ने फिर करवट ली। पिताजी का लगभग एक वर्ष बाद पुनः उत्तर प्रदेश कृषि विभाग में चयन हो गया और उनकी पहली पोस्टिंग मथुरा में हुई। एक वर्ष बाद उनका स्थानांतरण इटावा हो गया, जहां वह रिटायरमेंट तक सेवारत रहे (इसी दौरान एक-आध साल के लिए उन्हें मैनपुरी भी भेजा गया)। मेरा और मेरी छोटी बहन अलका (जिसकी बाल्यावस्था में पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी) का जन्म हो चुका था। मैं स्कूल पढ़ने जाने लगा था। गांव के प्राथमिक विद्यालय में। एक दिन मुझे अचानक स्कूल से बुलबाया गया। घर पहुंचकर देखा कि दादीमाँ माताजी से कह रही थी कि बहू, मुझे जमीन पर लिटा दो, मेरा समय आ गया है। घर-परिवार के लोग यह देख-सुन फूट-फूटकर रोने लगे। दादीमाँ को जमीन पर लिटाया गया। उन्हें तुलसीदल और गंगाजल दिया गया। उन्होंने मेरी माँ से फिर कहा कि तुमने मेरी बड़ी सेवा की है, ईश्वर से यही प्रार्थना है कि तुम सदैव सुखी रहो! कुछ पल बाद उनका शरीर बड़ी सहजता से शांत हो गया। उनके झुर्रीदार चेहरे पर असीम शान्ति थी, अदभुत आनंद का भाव था। उस दिन तारीख थी 16 अप्रैल, सन 1985।

​- अवनीश सिंह चौहान ​

Abnish Singh Chauhan, M.Phil & Ph.D
Department of English
SRM University Delhi-NCR

Managing Editor : Creation and Criticism
(www.creationandcriticism.com)

संपादक : पूर्वाभास
(www.poorvabhas.in)

Author of :
The Fictional World of Arun Joshi: Paradigm Shift in Values
Speeches of Swami Vivekananda and Subhash Chandra Bose: A Comparative Study
Swami Vivekananda: Select Speeches
King Lear : A Critical Study
Functional Skills in Language and Literature
Functional English
Tukada Kagaz Ka (Hindi Lyrics)
Burns Within (Trans.)
My Journey - Speaking Pictures

COMMENTS

BLOGGER
नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: संस्मरण : लिखना तो बहाना है - अवनीश सिंह चौहान
संस्मरण : लिखना तो बहाना है - अवनीश सिंह चौहान
https://lh3.googleusercontent.com/-GIi702aXXqw/Wz5NuodloRI/AAAAAAABDUM/NrUP2eO84HMsXq6Ucyt6VvB_ENEYbd66QCHMYCw/image_thumb?imgmax=800
https://lh3.googleusercontent.com/-GIi702aXXqw/Wz5NuodloRI/AAAAAAABDUM/NrUP2eO84HMsXq6Ucyt6VvB_ENEYbd66QCHMYCw/s72-c/image_thumb?imgmax=800
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2018/07/blog-post_75.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2018/07/blog-post_75.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content