अरे ! बादलो !! शिवानन्द सिंह 'सहयोगी' के नवगीत

SHARE:

शिवानन्द सिंह 'सहयोगी' १. अरे ! बादलो !! अरे ! बादलो !! छेड़े रहना, जागृति का संगीत. दर्दो की चुप चुभन रात-दिन, खेली दुबिय...

शिवानन्द सिंह 'सहयोगी'

१.

अरे ! बादलो !!



अरे ! बादलो !!

छेड़े रहना,

जागृति का संगीत.


दर्दो की चुप चुभन रात-दिन,

खेली दुबिया-चोंच,

संचित शब्दों की धरती पर,

देखी गई खरोंच,

अर्थ व्यंजना,

संवादों की,

कभी न हो भयभीत.


गहन कुहासा फैल रहा है,

इन्द्रधनुष सुनसान,

आधा मूर्छित पड़ा हुआ है,

खड़ी साँस का धान,

सजग आँकड़े,

चाट गये हैं,

नव युग के नवनीत.


चलन कलन की खुली हथेली,

पढ़ता रहा अतीत,

वह दिन ही अच्छा होता है,

जो जाता है बीत,

समाधान हर,

हल देता है,

आशा के विपरीत.


भाषा की उन अनुध्वनियों के,

अर्थपूर्ण हों वेग, 

अनुचिंतन के आँचल में हों,

नयी सोच के नेग,

नवगीतों की

पगडण्डी की,

पुरवा हो अनुनीत.           

*

२.

क्या हुआ कि



तुम आये, क्या हुआ कि मन का,

आँगन चहक गया.


ज्यों ही आँख लगी सुषमा की,

पुरवा डोल गई,

खुशियों के घर के दरवाजे,

दूर्वा खोल गई,

नई सुगंधों से सुधियों का,

आँचल महक गया.


संबंधों के अधरों के हैं,

बंद किवाड़ खुले,

बिंबों के अतिरिक्त, शब्द के,

छंद निवाड़ धुले,

बहुत दिनों का बाद गीत का,

फागुन गहक गया.


भावों की चैतन्य अवस्था,

शहनाई गूँजी,

भाषा को मिल गई शिल्प की,

एक नई पूँजी,

भटका अपना मार्ग, कहन का,

लहजा लहक गया.


भावगम्य हो गये विशेषण,

संबोधन बदले,

शब्दवेध हर गीततत्व के,

संशोधन बदले,

ध्वनि वृंदावन का वंशीवट,

मंथन बहक गया.

*

३.

सिगरेटों की आगजनी तक 



उगता सूरज आ जाता है,

बाहर खिड़की के शीशे में 

घर की छोटी बालकनी तक.


प्राधिकरण के मानचित्र से,

जबसे आँगन लुप्त हुआ है,

अंदर तक आ जानेवाला,

किरणन-घोड़ा मुक्त हुआ है,

धूप खेलती घर की छत पर,

शुद्ध हवा के आसमान से,

सिगरेटों की आगजनी तक.


गमलों के पौधों की छाया,

मौन किसी से बतियाती है,

अपनी पंखुड़ियों का आँचल,

झाड़-पोंछकर सरियाती है,

किरणों के सँग चुपके-चुपके,

मन प्रसन्न हो रोज पहुँचता,

पोखरवाले रामधनी तक.


छिपी हुई है संबंधों में,

खींचतान की एक कनेठी,

नहीं आँख से आँख मिलाता,

भाँज रहा है समय बनेठी,

गूढ़ वाक्य का अर्थ समझता,

बातचीत की छिड़ी जंग का,

गड़बड़झाला तनातनी तक.

*

४.

आँगन बैठी धूप



कहाँ बिछौना-लेवा सीती,

आँगन बैठी धूप.


खेतों की भी उखड़ गई हैं,

ऊँची गड़ी मचानें,

उजड़ गये हैं थपुए-नरिए,

लोप हुई हैं छानें,

मिलती कहीं न हुक्का पीती,

आँगन बैठी धूप.


नहीं गाँव में बाल काटने,

आती आज, हजामत,

कसबों में सैलून खुले हैं,

शहरी हुई नियामत,

दुर्दिन के सपनों में जीती,

आँगन बैठी धूप.


घेर और घर से है ओझल,

गाय-भैंस की छाया,

शुद्ध दूध बिन सुबह तरसती,

दुखित शाम की काया,

दुख की लाल मिरिच है तीती,

आँगन बैठी धूप.


छलनी अभी रसोईघर की,

बनी हुई है रानी,

छाज दुबक ताखे पर लटका,

उतर गया है पानी,

अपनी गाथा गाती बीती,

आँगन बैठी धूप.

*

५.

टोले का उमराँव 


 

प्रगति निगलती रही धूप को,

बन कर वट की छाँव.


दुखड़ों के हाथों ने बेचे,

खेती, फसल, जमीन,

दुखिया की फटही साड़ी की,

कथरी सिले मशीन,

बिजली की चंबल में डूबा,

दीयों का हर गाँव.


चकबंदी से हुई इकट्ठी,

हर किसान की जोत,

आमदनी ने बढ़ा दिया है,

सुख-सुविधा का स्रोत,

ऊँची एड़ी की जूती में,

‘फुलबसिया’ के पाँव,


ताप नियंत्रित घर में सोती,

रंग-बिरंगी छींट,

टाइल की रौनक से चिपटी,

भट्ठेवाली ईंट,

छाती ताने चलता है अब,

टोले का ‘उमराँव’.


नहीं बचा है, बोने लायक

एक इंच भी खेत,

‘रामउजागर’ बेच रहा है,

गंगाजी की रेत,

पुलिया पर बैठे रहते है,

शहरीपन के दाँव.

शिवानन्द सिंह ‘सहयोगी’ जीवनपरिचय

                  
 
जन्म स्थान   :     सुर्जन छपरा, बैरिया, बलिया, उ.प्र.
पिता का नाम :     स्व. राम नाथ सिंह
माता का नाम :     स्व. सोमवती देवी
पत्नी         :     श्रीमती आभारानी सिंह
जन्म तिथि    :     दो जुलाई सन उन्नीस सौ पचास (०२.०७.१९५०)
शिक्षा         :      विज्ञान स्नातक इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहबाद और शिक्षा स्नातक टाउन डिग्री कालेज बलिया
 
प्रकाशित कृतियाँ

०१. एक शून्य                  २००५ काव्य संग्रह      
०२. जीवन की हलचल            २००६ काव्य संग्रह
०३. गाँववाला घर                २००७ काव्य संग्रह       
०४. समय की फुँकार             २००८ काव्य संग्रह
०५. माँ जीत ही जायेगी          २००९ काव्य संग्रह       
०६. बिखरा आसमान            २०१० गजल संग्रह
०७. घर-मुंडेर की सोनचिरैया      २०११ गीत संग्रह        
०८. दुमदार दोहे                २०१२ दोहा संग्रह
०९. मेरे गीतों का पाथेय           २०१३ गीत संग्रह        
१०. यादों के पंछी               २०१४ गीत संग्रह 
११. वही हमारा गाँव               २०१४ दुमदार दोहे        
१२. कुण्डलियों का गाँव           २०१४ कुण्डलिया संग्रह
१३. सूरज भी क्यों बन्धक            २०१५ नवगीत संग्रह
१४. कविता यात्रा-शिवानन्द सिंह ‘सहयोगी’ समीक्षात्मक अध्ययन २०१७ (संपादक-मनु स्वामी, परमेन्दर सिंह)
१५. रोटी का अनुलोम-विलोम      नवगीत संग्रह २०१७
१६. शब्द अपाहिज मौनीबाबा      नवगीत संग्रह २०१७
१७  भौचक शब्द अचंभित भाषा    नवगीत संग्रह २०१८ 
१८. नदी जो गीत गाती है         नवगीत संग्रह २०१८
१९. लोकोन्मुखी रुद्राक्ष            नवगीत संग्रह २०१९ 
२०. संज्ञा सर्वनाम बोली संवाद     नवगीत संग्रह प्रकाशनाधीन
२१. संघर्षों के शिलालेख           नवगीत संग्रह प्रकाशनाधीन 
२२. बालगीत                    अक्कड़-बक्कड़ प्रकाशनाधीन, नजीबाबाद से  

  
साहित्यिक गतिविधियाँ
 
१. ’अभिनव प्रसंगवश’ त्रैमासिक पत्रिका अलीगढ़ का सरक्षक सदस्य
२. मुजफ्फरनगर की अग्रणी साहित्यिक संस्था ‘वाणी’ का आजीवन सदस्य
३. ‘शोध दिशा’ त्रैमासिक पत्रिका बिजनौर का आजीवन सदस्य
४. ’संयोग साहित्य’ त्रैमासिक पत्रिका मुम्बई का आजीवन सदस्य
५. ’मोमदीप’ त्रैमासिक पत्रिका जबलपुर का आजीवन सदस्य
६. ’संकल्प रथ’ मासिक पत्रिका भोपाल का आजीवन सदस्य
७. ’साहित्यिक सांस्कृतिक कला संगम’ परियावां प्रतापगढ़ का आजीवन सदस्य
८. ’अनन्तिम’ त्रैमासिक पत्रिका कानपुर का आजीवन सदस्य
९. ’अभिनव प्रयास’ त्रैमासिक पत्रिका अलीगढ़ का आजीवन सदस्य
१०. ’अविराम साहित्यिकी’ त्रैमासिक पत्रिका रुड़की का आजीवन सदस्य
११. ’समकालीन स्पंदन’ त्रैमासिक पत्रिका वाराणसी का आजीवन सदस्य
१२. ‘नये क्षितिज’ त्रैमासिक पत्रिका बिसौली बदायूँ का आजीवन सदस्य 
१३. गीत, नवगीत, गजल, कविता, मुक्तक, दोहे, दुमदार दोहे, कुण्डलिया, क्षणिका, बालगीत एवं कहानी लेखन
१४. मंचों से गीतों / नवगीतों का सस्वर पाठ
१५ आकाशवाणी नजीबाबाद से नवगीतों का प्रसारण .

ई-पत्रिकाएँ
           अविराम साहित्यिकी, काव्यसागर कवि, शिवम पूर्णा, अभिव्यक्ति-अनुभूति-हिंदी-संगठन, हिंदी साहित्यपेडिया, साहित्य कुञ्ज, इंदु संचेतना, हस्ताक्षर, हिंदी-भाषा.काम, नये पल्लव मंथन, पत्रिका काव्य स्पंदन,  सृजन महोत्सव, सवेरा वेव पत्रिका, हम लोग,  भाषांतर, शब्द प्रवाह वेव पत्रिका आदि व्हाट्सएप एवं फेसबुक पर नियमित लेखन.
 
संयोजकत्व एवं संपादकत्व

          संचार भारती (मेरठ), स्मृतियों के वातायन ( स्व. डा. कमल सिंह सुप्रसिद्ध भाषाविद अलीगढ़ के जीवन पर आधारित संस्मरण ), स्मृति समीक्षा एवं मूल्यांकन ( स्व. डा. कमल सिंह , अलीगढ़ , जिन्होंने यह सिद्ध किया था कि ‘बाबा गोरखनाथ ही हिंदी के प्रथम कवि हैं’’ की अप्रकाशित कृतियों का प्रकाशन कार्य सम्पन्न किया )
           ‘नये क्षितिज’ बिसौली, बदाऊँ के अंक ८ ( जनवरी-फरवरी-मार्च २०१७) के ‘नवगीत विशेषांक’ का ‘अतिथि सम्पादक’
          
कहाँ-कहाँ किन-किन पत्रिकाओं में रचनायें प्रकाशित

उत्तर प्रदेश : लखनऊ- उत्तर प्रदेश, अभिनव मीमांसा, अट्टहास, प्राची प्रतिभा, सहकारिता, संग्राम बटोही, चेतना स्रोत, शब्द, स्वप्नगंधा ( काव्य-संकलन, सम्पादक- नेहा अग्रवाल ‘नेह’) गाजियाबाद- यू.एस.एम.पत्रिका, द गौड़ एंड संस, सत्य चक्र, भारत के साहित्यकार (साहिबाबाद), साहित्य ऋचा, सृजन से, गीताभ, दोहा-दर्पण (दोहा संकलन,सम्पादक – चेतन दुबे ‘अनिल’), मोर पंख (संपादक-अवधेश सिंह), हैलो इंडिया मुजफ्फरनगर- वाणी साहित्यिक संस्था के नियमित वार्षिक संकलनों में गीतों एवं कहानियों का प्रकाशन, दैनिक शाह टाइम्स अलीगढ़- अभिनव प्रसंगवश, अभिनव प्रयास, वर्तमान साहित्य, जर्जर कश्ती, अक्षर अक्षर आहत कानपुर- अनन्तिम, नवनिकष, समकालीन सांस्कृतिक प्रस्ताव, शब्दयात्री मिलन (संपादक सतीश गुप्त), गीत-पर्व (संपादक सतीश गुप्त), कविता आजकल (संपादक  सतीश गुप्त), सप्तरंग साहित्यिक पुनर्नवा (दैनिक जागरण), व्यंजना  हापुड़- कस्तूरी कंचन (संपादक पवन जैन), वाराणसी- सोच विचार, समकालीन स्पंदन बिजनौर- शोध दिशा इलाहाबाद- गुफ्तगू, तख्तोताज, विश्व स्नेह समाज, नूतन कहानियाँ एटा- जन प्रतिबद्ध रायबरेली- नयी सदी के नवगीत भाग-चार (संपादक डा.ओमप्रकाश सिंह बरेली- गीत प्रिया, साहित्यायन, अनुगुंजन फतेहपुर- अन्वेषी शाहजहाँपुर(पुवायाँ)- प्रेरणा सरायमीर(आजमगढ़)- अदबी दहलीज मुरादाबाद- संस्कृति के कमल (संपादक डा. महेश दिवाकर एवं डा.बद्रीनारायण सिंह), भ्रष्टाचार के विरुद्ध ( संपादक डा. महेश दिवाकर एवं डा. मीना कौल) सुलतानपुर- सरिता-संवाद बदायूँ (बिसौली)- नये क्षितिज मेरठ- दैनिक जनवाणी  चंदौसी (मुरादाबाद)-परिवेश आगरा- चर्वणा बुलन्दशहर- बुलंदप्रभा कन्नौज-पर्तों की पड़ताल हस्तिनापुर–मौन मुखर बीसलपुर पीलीभीत- काव्यामृत, गोरखपुर- तत्सम निरंतर शामली- कलम की फौज मध्यप्रदेश : भोपाल- संकल्प रथ, शिवम् पूर्णा, दिव्यालोक, शिवम्, साहित्य रंजन, साक्षात्कार (साहित्य अकादमी म.प्र.संस्कृति परिषद), लोकजंग उज्जैन- शब्द प्रवाह, संवाद सृजन (प्रेमचंद सृजन-पीठ म.प्र. संस्कृति परिषद म.प्र.शासन), शाश्वत सृजन  देवास- अर्बाबे-कलम  शिवपुरी- नई गजल, होशंगाबाद- मेकलसुता जबलपुर- मोमदीप, रुचिर संस्कार,प्राची गुना- साहित्य क्रांति ग्वालियर- जन प्रवाह, नंद केशरी सागर- सागर दिनकर खण्डवा- अक्षत मंदसौर- आहना सीहोर- विभोम स्वर (अन्तर्राष्ट्रीय पत्रिका) बिहार : पटना- जी.एस.के.शिष्ट विनोद, समकालीन गीत कोश (संपादक नचिकेता), नये पल्लव मंथन वैशाली- सुरसरि आरा- जनपथ खगड़िया- स्वाधीनता सन्देश, कौशिकी बेगूसराय- समय सुरभि अनन्त,गुनगुनाएँ गीत फिर से (कविता कोश,संपादक-राहुल शिवाय),कविता के नवरत्न (संपादक-राहुल शिवाय), अररिया-संवदिया (नवगीत विशेषांक-अतिथि संपादक-जगदीश पंकज), भागलपुर-सुसंभाव्य झारखण्ड: धनवाद- राष्ट्रगूँज नईदिल्ली : नईदिल्ली- व्यंग्य यात्रा, गगनांचल, बयान, हम सब साथ साथ, समृद्ध सुखी परिवार, भाषा, शब्द-कारखाना, साहित्य अमृत, गीत सप्तक (संपादक डा. जयशंकर शुक्ल), नवगीत का लोकधर्मी सौन्दर्यबोध (संपादक डा.राधेश्याम बन्धु ),गीत प्रसंग (संपादक सौरभ पाण्डेय-अंजुमन प्रकाशन समूह),शब्द साधना (हिन्दुस्तानी भाषा अकादमी संपादक-सुधाकर पाठक), ग्रेस इंडिया टाइम्स, राजभाषा विस्तारिका (कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार), ककसाड़ हरियाणा : पंचकुला-  हरिगंधा (हरियाणा साहित्य अकादमी ), नारनौल- बाबूजी का भारतमित्र, रोहतक- श्रुतिपथ, हिसार- साहित्य प्रवाह गुडगाँव- चक्रवाक पश्चिमबंगाल : कोलकता- साहित्य त्रिवेणी, मुक्तांचल सलुवा- नई दिशा छत्तीसगढ़ : विलासपुर- नये पाठक दुर्ग- मन की आवाज भिलाई- भिलाई वाणी आंध्रप्रदेश : हैदराबाद- गोलकोंडा दर्पण महाराष्ट्र : मुम्बई- संयोग साहित्य, सार्थक, प्रोत्साहन, कथाबिम्ब हास्यम-व्यंग्यम वार्षिक विशेषांक वर्ष-१५ (२०१८), अग्रिमान औरंगाबाद- भारतीय भाषा तिलक नासिक- माध्यम उत्तराखण्ड : देहरादून- सरस्वती सुमन रुड़की- अविराम, अविराम साहित्यिकी पिथौरागढ़- देवसुधा  उधमसिंहनगर- प्रेरणा अंशु हल्द्वानी- आधारशिला रामनगर-नवल राजस्थान : जयपुर- एक और अंतरीप भीलवाड़ा- साहित्य निधि बारां- सौगात कोटा- दृष्टिकोण श्रीगंगानगर- सृजन-कुञ्ज जोधपुर- कुण्डलिया संचयन (सम्पादक त्रिलोक सिंह ठकुरेला) उड़ीसा: कटक- वार्ता वाहक पंजाब : पटियाला- संगम जम्मू एवं कश्मीर : जम्मू- शीराजा हिंदी (जम्मू-कश्मीर कला संस्कृत एवं भाषा अकादमी) हिमाचल प्रदेश- शिमला-हिमप्रस्थ अंडमान निकोबार द्वीप समूह : पोर्टब्लेयर- द्वीप लहरी (दिल्ली साहित्य कला परिषद)                        
    
पुरस्कार एवं सम्मान

१-भारत संचार निगम लिमिटेड मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित ‘राजभाषा हिंदी पखवाड़ा’ काव्य प्रतियोगिता के    वर्ष २००६ एवं २००७ का प्रथम पुरस्कार एवं अन्य पुरस्कार
२-भारत संचार निगम लिमिटेड मेरठ द्वारा आयोजित ‘राजभाषा हिंदी पखवाड़ा’ के शुभावसर पर ‘संचार भारती’ के सम्पादन एवं साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित
३-‘आशा मेमोरियल मित्रलोक पुस्तकालय’ देहरादून उत्तराखंड द्वारा ‘पुस्तकालय सहयोग सम्मान-२००८’ एवं ‘लेखक मित्र’ मानद उपाधि से विभूषित
४-‘प्रेरणा परिवार’ साहित्यिक संस्था पुवायाँ शाहजहाँपुर द्वारा ‘समय की फुँकार’ के लिये ‘प्रेरणा श्री’ सम्मान से ०३.०४.२००९ को सम्मानित
५-राष्ट्रभाषा स्वाभिमान न्यास (भारत) के १८वें अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन गाजियाबाद द्वारा ‘माँ जीत ही जायेगी’ के लिये प्रशस्ति-पत्र
६-अखिल भारतीय साहित्य संगम उदयपुर द्वारा काव्य-कृति ‘गाँववाला घर’ के लिये ‘राष्ट्रीय प्रतिभा-सम्मान-२०१०’ एवं ‘काव्य-कौस्तुभ’ की मानद सम्मानोपाधि से अलंकृत         
७-शब्द प्रवाह उज्जैन द्वारा ‘माँ जीत ही जायेगी’ के लिये ‘शब्द प्रवाह साहित्य सम्मान-२०११’ प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित
८-‘पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी’ शिलांग मेघालय द्वारा ‘डा. महाराज कृष्ण जैन स्मृति सम्मान -२०१०’ एवं काव्य-कृति ‘माँ जीत ही जायेगी’ के लिये ‘डा. महाराज कृष्ण जैन स्मृति पुरस्कार-२०१०’ मेघालय सरकार के उप- मुख्यमंत्री श्री बी.एम.लानांग द्वारा सम्मानित    
९-‘पंचवटी लोक सेवा समिति’ उत्तमनगर नई दिल्ली द्वारा ‘पंचवटी भाषा गौरव सम्मान’ से सम्मानित
१०-राष्ट्रभाषा स्वाभिमान न्यास (भारत) के १९वें अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन आगरा द्वारा ‘बिखरा आसमान’ के लिये ‘काव्य भूषण’ सम्मान
११-‘साहित्यिक सांस्कृतिक कला संगम अकादमी’ परियावाँ प्रतापगढ़ द्वारा ‘माँ जीत ही जायेगी’ के लिये ‘साहित्य महोपाध्याय’ मानद उपाधि से अलंकृत
१२.मध्यप्रदेश उज्जैन की सामाजिक संस्था नवसंवत्सर-नवविचार द्वारा ‘विक्रमोत्सव विक्रमाब्द २०६९’ के शुभावसर पर कालिदास संस्कृत अकादमी सभागार में २४ मार्च २०१२ को ‘उज्जयनी-सृजन-अभिनन्दन’ की मानद उपाधि से सम्मानित
१३-शब्द प्रवाह साहित्य मंच उज्जैन के संयोजकत्व में मध्यप्रदेश सामाजिक शोध संस्थान सभागार में २५ मार्च २०१२ को कृति ‘घर-मुंडेर की सोनचिरैया’ के लिये ‘अखिल भारतीय साहित्य सम्मान-२०१२’ का ‘प्रथम पुरस्कार’
एवं ‘शब्द रत्न’ की मानद उपाधि से अलंकृत
१४-जबलपुर की साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था कादम्बरी द्वारा ‘दुमदार दोहे’ के लिये ‘स्व.गोटिया विजय शंकर उपाध्याय सम्मान’ से २७ नवम्बर २०१२ को सम्मानित एवं नकद राशि से पुरस्कृत
१५-‘महिमा प्रकाशन’ दुर्ग छत्तीसगढ़ द्वारा ‘मन की आवाज साहित्य सम्मान-२०१२’ से सम्मानित 
१६-‘ग्रीन केयर सोसायटी’ मेरठ द्वारा ‘पर्यावरण-प्रहरी सम्मान २०१३ से अलंकृत
१७-‘कादम्बरी-प्रकाश फाउन्डेशन’ मेरठ द्वारा ‘कादम्बरी साहित्य सम्मान २०१३’ से विभूषित
१८-‘सम्मान समिति बेतुल’ मध्यप्रदेश द्वारा साहित्य सेवा के लिये प्रशस्ति-पत्र
१९-‘श्री गुगनराम एजुकेशनल एण्ड सोशल वेलफेयर सोसायटी’ भिवानी हरियाणा द्वारा ‘बिखरा आसमान’ के लिये ‘श्री गुगनराम सिहाग स्मृति-२०१०’ सम्मान से सम्मानित एवं पुरस्कृत
२०-‘भोर शुभ प्रभात संस्था’ सागर मध्यप्रदेश द्वारा हिंदी साहित्य सेवा के लिये ‘शुभ प्रभात सम्मान-२०१४’ से सम्मानित
२१-‘डा.राकेश गुप्त कविता पुरस्कार-०५’ अलीगढ़ का द्वितीय पुरस्कार
२२-‘कादम्बरी-प्रकाश फाउंडेशन’ मेरठ द्वारा ‘कादम्बरी-प्रकाश विशिष्ट रचना सम्मान’
२३-राष्ट्रभाषा स्वाभिमान न्यास (भारत) के २०वें अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन गाजियाबाद में ‘घर-मुंडेर की सोनचिरैया’ के लिये प्रशस्ति-पत्र
२४-‘शिव संकल्प साहित्य परिषद’ नर्मदापुरम (होशंगाबाद) द्वारा साहित्यिक सामाजिक धार्मिक कार्य एवं ‘दुमदार दोहे’ के लिये ‘दोहा श्री’ की उपाधि से सम्मानित
२५-‘पूर्वांचल कल्याण समिति (पंजीकृत) मेरठ द्वारा साहित्य सेवा के लिये कई बार सम्मानित
२६-शब्द प्रवाह साहित्य मंच उज्जैन द्वारा दुमदार दोहे की कृति ‘वही हमारा गाँव’ को ‘अखिल भारतीय सम्मान-२०१५’ हेतु ‘द्वितीय पुरस्कार’ एवं ‘शब्द विभूषण’ की मानद उपाधि से अलंकृत
२७-‘श्री गुगनराम एजुकेशनल एण्ड सोशल वेलफेयर सोसायटी’ भिवानी हरियाणा द्वारा गीत संग्रह ‘मेरे गीतों का पाथेय’ के लिये ‘श्रीमती सरबती देवी गिरधारीलाल सिहाग साहित्य सम्मान’ से सुशोभित
२८-‘श्री गुगनराम एजुकेशनल एण्ड सोशल वेलफेयर सोसायटी’ भिवानी हरियाणा द्वारा जन कल्याण के लिये ‘श्रीमती विरमो देवी निहाल सिंह चौहान स्मृति सम्मान’ से सम्मानित               
२९-विश्व हिंदी सेवा संस्थान इलाहाबाद द्वारा हिंदी साहित्य सेवा के लिये सम्मानित
३०-सरिता लोकसेवा संस्थान (पंजीकृत) ग्राम-सहिनवा पत्रालय-गौसैसिंहपुर सुलतानपुर द्वारा १५वें ‘अखिल भारतीय सम्मान समारोह’ में ‘सम्मान-पत्र’ एवं ‘साहित्य रत्नाकर’ सम्मान
३१-शब्द प्रवाह साहित्यिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक मंच उज्जैन द्वारा ‘सूरज भी क्यों बन्धक’ के लिये ‘अखिल भारतीय साहित्य सम्मान २०१६ का ‘तृतीय पुरस्कार’ एवं ‘शब्द भूषण’ की मानद उपाधि 
३२- ‘मध्य प्रदेश तुलसी साहित्य अकादमी’ , भोपाल द्वारा दिनांक २३.१०.२०१६ को ‘तुलसी-सम्मान २०१६’ से सम्मानित  
३३. ‘के.बी.(श्रीमती कटोरी देबी बाबूराम शर्मा) हिंदी साहित्य समिति (पंजीकृत) , बिसौली , बदाऊँ (उ.प्र) द्वारा दिनांक  १८.१२.२०१६ को नवगीत पुस्तक ‘’सूरज भी क्यों बन्धक’’ के लिये ‘ उषा देवी कश्यप स्मृति हिंदी भूषण श्री’ सम्मान एवं पुरस्कार से सम्मानित. 
३४. नई दिल्ली, प्रगति मैदान,विश्व पुस्तक मेला, लेखक मंच से ०७.०१.२०१७ को ‘’शोभना सम्मान २०१६’’ से सम्मानित
३५.राष्ट्रभाषा स्वाभिमान न्यास (पंजीकृत),गाजियाबाद द्वारा गांधी शांति प्रतिष्ठान सभागार,नई दिल्ली में दिनांक १३ जनवरी २०१७ को हिंदी को भारत की राष्ट्रभाषा संवैधानिक सम्मान के उद्देश्य से आयोजित सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रशस्ति-पत्र.    
३६. अखिल भारतीय अम्बिकाप्रसाद दिव्य स्मृति प्रतिष्ठा पुरस्कार समिति, भोपाल द्वारा ‘सूरज भी क्यों बंधक’ के लिए ‘प्रशस्ति पत्र’
३७. शब्द प्रवाह साहित्यिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक मंच, उज्जैन द्वारा दिनांक १० सितंबर २०१७ को अखिल भारतीय साहित्य सम्मान २०१७ का द्वितीय पुरस्कार कृति ‘रोटी का अनुलोम-विलोम के लिए और ‘शब्द भूषण’ की मानद उपाधि.
३८. ‘के.बी.(श्रीमती कटोरी देबी बाबूराम शर्मा) हिंदी साहित्य समिति (पंजीकृत) , बिसौली , बदाऊँ (उ.प्र) द्वारा दिनांक  १८.१२.२०१७ को नवगीत पुस्तक ‘’रोटी का अनुलोम-विलोम’’ के लिये ‘डा. शम्भूनाथ सिंह स्मृति सम्मान’ से सम्मानित. 
३९ .’हिन्दुस्तानी भाषा काव्य प्रतिभा सम्मान’ द्वारा हिन्दुस्तानी भाषा अकादमी,नई दिल्ली, दिनांक २९ अप्रैल २०१८.
४०. हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत दिनांक २६ सितम्बर २०१८ को मुख्य महाप्रबंधक उत्तर प्रदेश (पश्चिमी) भारत संचार निगम लिमिटेड मेरठ के कार्यालय सभागार में सम्मानित.
४१. हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर दयावती मोदी स्कूल मेरठ के प्रांगण के पुस्तकालय सभागार में प्रधानाचार्या द्वारा २७ सितम्बर २०१८ को सम्मानित.
४२. हिंदी पखवाड़ा के कार्यक्रम में भारतीय जीवन बीमा निगम मेरठ के मंडल कार्यालय साकेत में दिनांक २८ सितम्बर २०१८ को सम्मानित.
४३. ‘पेड़ों की छाँव तले फाउन्डेशन’ गाजियाबाद द्वारा ‘मोर पंख’ के विमोचन के समय ‘कुशवाहा कान्त सम्मान २०१८’
४४. कानपुर की साहित्यिक संस्था ‘मानसरोवर’ द्वारा ‘नवगीत के प्रेमचन्द अवध बिहारी श्रीवास्तव’ के निवास पर ७ अक्टूबर २०१८ को सम्मानित.
४५. बैसवारा शोध संस्थान, लालगंज, रायबरेली उ.प्र. द्वारा २४ नवम्बर २०१८ को ‘नवगीत गौरव सम्मान’
४६. तृतीय संयोग साहित्य सम्मान समारोह २०१८ मुम्बई द्वारा ९ दिसम्बर २०१८ को ‘संयोग छंद विधा सम्मान’
४७. संस्कारधानी जबलपुर की साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था द्वारा नवगीत के लिए २ मार्च २०१९ को ‘राधिकाप्रसाद पाठक सम्मान’ से सम्मानित और पुरस्कृत.
४८. ‘तूलिका बहुविधा मंच’ सम्बद्ध ‘तूलिका संस्था’ एटा, संस्थापक डा. राजीव सक्सेना द्वारा वृन्दावन के ‘प्रिया पैलेस’ होटल में दिनांक ०५ जून २०१९ को संपन्न कार्यक्रम में हिंदी के संवर्द्धन एवं सतत विकास में सहयोग के लिए में ‘काव्य महारथी’ सम्मान से विभूषित.
४९ दिनांक ०१.०९.२०१९ को बडौत जिला बागपत में डा. वीरबाला स्मृति सम्मान.
५०. दिनांक ११.०९.२०१९ को वाराणसी में, ‘कवितांबरा’ एवं विश्व हिन्दी शोध-संवर्द्धन अकादमी की ओर से ‘नई सदी के स्वर’ के लोकार्पण के शुभावसर पर, २०१९ के लिए ‘काव्य-गौरव’ सम्मान.
५१. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की संस्था ‘अभिव्यक्ति विश्वम’ द्वारा गुलमोहर ग्रीन स्कूल, ओमैक्स सिटी, में ‘आज की रचना’ के लिये ‘नवगीत महोत्सव २०१९’ के शुभ अवसर पर ०९.११.२०१९ को सम्मानित.
५२. मेरठ अभियन्त्रिकी एवं तकनीकी संस्थान, मेरठ के ‘इरा कविता क्लब’ द्वारा १५.११.२०१९ को संचालित छात्रों की ‘कविता प्रतियोगिता’ में एक निर्णायक की भूमिका और नवगीत पाठ के लिये समानित.
५३. उ.प्र, हिंदी संस्थान, लखनऊ द्वारा ‘नदी जो गीत गाती है’ के लिए ‘निराला पुरस्कार, सम्मान राशि ७५,०००/- और प्रशस्तिपत्र से दिनांक ३०.१२.२०१९ को लखनऊ में डा. हृदय नारायण दीक्षित  (उ.प्र.विधानसभा अध्यक्ष) और डा. सदानंद प्रसाद गुप्त (उ.प्र. हिंदी संस्थान उपाध्यक्ष) द्वारा सम्मानित.
५४. मुजफ्फरनगर की ‘स्वान्तः सुखाय संस्था’ द्वारा ‘नदी जो गीत गाती है’ के लिए ८ फरवरी २०२० को मेरठ में ‘गीत-गन्धर्व’ की उपाधि और प्रशस्तिपत्र से सुशोभित और सम्मानित.
५५. मेरठ की साहित्यिक संस्था ‘अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला मंच’ द्वारा मेरठ में हिंदी साहित्य में योगदान और अवदान के लिए ०८ फरवरी २०२० को शाल और प्रशस्तिपत्र से सम्मानित.


                                                      शिवानन्द सिंह ‘सहयोगी’
                                                  ‘शिवाभा’ , ए-२३३ गंगानगर
                                                    मेरठ-२५०००१ (उ.प्र.)
                                              
                                                                                             अणुपता shivanandsahayogi@gmail.com

COMMENTS

BLOGGER: 1
  1. आभार आदरणीय बन्धु रवि रतलामी जी,
    नमस्कार,
    आपने मेरी रचनाओं को 'रचनाकार' में स्थान दिया और कृतार्थ किया है, मैं बहुत आभारी हूँ.

    'सहयोगी'

    जवाब देंहटाएं
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: अरे ! बादलो !! शिवानन्द सिंह 'सहयोगी' के नवगीत
अरे ! बादलो !! शिवानन्द सिंह 'सहयोगी' के नवगीत
http://4.bp.blogspot.com/-23IJuk3lWEY/XrbcMTHyNSI/AAAAAAABSm4/ja70EkXBswQ9fYO3yX1b3as2UcssEXetACK4BGAYYCw/s320/67635289_931596880504873_1392615597807763456_o-722186.jpg
http://4.bp.blogspot.com/-23IJuk3lWEY/XrbcMTHyNSI/AAAAAAABSm4/ja70EkXBswQ9fYO3yX1b3as2UcssEXetACK4BGAYYCw/s72-c/67635289_931596880504873_1392615597807763456_o-722186.jpg
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2020/05/blog-post_22.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2020/05/blog-post_22.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content