शब्दों के मसीहा- विष्णु प्रभाकर -देवी नागरानी

SHARE:

शब्दों के मसीहा- विष्णु प्रभाकर   -देवी नागरानी हिंदी के प्रख्यात साहित्यकार और पद्म विभूषण से सम्मानित विष्णु प्रभाकर ( २१ जून १९१२- ११ अ...

शब्दों के मसीहा-

विष्णु प्रभाकर

 

-देवी नागरानी

हिंदी के प्रख्यात साहित्यकार और पद्म विभूषण से सम्मानित विष्णु प्रभाकर ( २१ जून १९१२- ११ अप्रैल २००९) उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के गांव मीरापुर में पैदा हुए, उनकी शिक्षा मीरापुर में हुई। उन्होने हिन्दी में प्रभाकर व हिन्दी भूषण की उपाधि के साथ ही संस्कृत में प्रज्ञा और अंग्रेजी में बी.ए की डिग्री प्राप्त की। विष्णु प्रभाकर पर महात्मा गाँधी के दर्शन और सिद्धांतों का गहरा असर पड़ा। इसके चलते ही उनका रुझान कांग्रेस की तरफ हुआ और स्वतंत्रता संग्राम के महासमर में उन्होंने अपनी लेखनी का भी एक उद्देश्य बना लिया, जो आजादी के लिए सतत संघर्षरत रही। पर वे किसी लेबल के मोहताज नहीं थे। खुद को हर वादे से मुक्त रखते हुए उन्होने ने लिखा है-“ कुछ ने प्रगतिवादी कहा, तो कुछ ने सामंतवादी तो कुछ ने गाँधीवादी, मैं अगर वादी हूँ तो विष्णुवादी !”

वे लेने से जियादा कुछ समाज को देने के पक्षधर थे. वे एक ऐसे रचनाकार थे जो आंदोलनों से कभी नहीं जुड़े, न किसी आलोचक से प्रभावित हुए. उन्होंने आज़ादी से वही किया व् लिखा जो उनके भीतर प्रवाहित होता रहा.--
'मेरे अँधेरे बंद मकान के/ खुले आँगन में
कैक्टस नहीं उगते/ मनीप्लांट ख़ूब फैलता है
लोग कहते है/ पौधों में/चेतना नहीं होती।'

देशभक्ति, राष्ट्रीयता और समाज के उत्थान के लिए निरंतर समर्पित उनकी लेखनी ने हिन्दी को कई कालजयी कृतियां दी, उनके लेखन का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह आज आठ दशकों तक निरंतर सक्रिय रहा। कथा-उपन्यास, यात्रा-संस्मरण, जीवनी, आत्मकथा, रूपक, फीचर, नाटक, एकांकी, समीक्षा, पत्राचार आदि गद्य की सभी संभव विधाओं के लिए ख्यात विष्णुजी ने कभी कविताएं भी लिखी होंगी , यह भी संयोग ही रहा कि उनके लेखन की शरुआत (उनके कहे अनुसार) कविता से हुई और उनकी अंतिम रचना, जो उन्होंने अपने देहावसान से मात्र पच्चीस दिन पूर्व बिस्तर पर लेटे-लेटे अर्धचेतनावस्था में बोली, वह भी कविता के रूप में ही थी। संग्रह-“चलता चला जाउँगा” से उनकी एक चुनिन्दा कविता “आग का अर्थ” हमारे सामने एक नये अर्थ के साथ पेश है,....

मेरे उस ओर आग है/ मेरे इस ओर आग है,
मेरे भीतर आग है / मेरे बाहर आग है / इस आग का अर्थ जानते हो ?/ क्या तपन, क्या दहन/ क्या ज्योति, क्या जलन / क्या जठराग्नि-कामाग्नि,
नहीं! नहीं!/ ये अर्थ हैं कोष के, कोषकारों के जीवन की पाठशाला के नहीं,

विष्णु प्रभाकर ने अपनी लेखनी से हिन्दी साहित्य को समृद्ध किया. उनके रचनाकर्म की कुछ प्रेरक खासियतें हैं। वे मानते थे कि कुछ भी अंतिम या स्थायी नहीं है। उनकी भावाभिव्यक्ति से यह ज़ाहिर है –

“मैंने बीते हुए युग कि कथा लिखी थी

वह सच नहीं हुई

तुम आने वाले क्षण की कहानी लिख रहे हो

वह भी सच नहीं होगी

काल सबको ग्रस लेगा/ शेष रह जायेगा दंभ

मेरा, तुम्हारा, उसका/ तुम जानते हो किसका

बोलो नहीं, क्योंकि.....

जो भी तुम बोलोगे झूठ साबित होगा.’

वे कहते थे कि एक साहित्यकार को सिर्फ यह नहीं सोचना चाहिए कि उसे क्या लिखना है, बल्कि इस पर भी गंभीरता से विचार करना चाहिए कि क्या नहीं लिखना है। उन्होंने साहित्य की सभी विधाओं में अपनी लेखनी चलाई। कहानी, उपन्यास, नाटक, एकांकी, संस्मरण, बाल साहित्य सभी विधाओं में प्रचुर साहित्य लिखने के बावजूद आवारा मसीहा उनकी पहचान का पर्याय बन गयी। बाद में अ‌र्द्धनारीश्वर पर उन्हें बेशक साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला हो, किन्तु ‘आवारा मसीहा’ ने साहित्य में उनका मुकाम अलग ही रखा। पद्म भूषण, अर्धनारीश्वर उपन्यास के लिये भारतीय ज्ञानपीठ का मूर्तिदेवी सम्मान, देश विदेश में अनेकों सम्मान उनको सुसजित करते रहे।

भारतीय भाषाओं के हिन्दी के साथ समन्वय की दिशा में विष्णु प्रभाकर ने महत्वपूर्ण कार्य किये। अनुवादों के माध्यम से हिन्दी को व्यापक रूप देने में अथक मेहनत की। भारत के गैर हिन्दी भाषी प्रांतों का उन्होंने भ्रमण किया और उनकी साहित्यिक गहराई को भी परखने का प्रयास किया। गैर हिन्दी साहित्य को हिन्दी के करीब लाने के लिये कई प्रांतों की भाषाएं सीखी। गैर हिन्दी भाषियों की परंपरा और उनसे जुड़े व्यक्तित्व को अनुवाद में पूरा स्थान देकर मौलिकता के सूत्र में पिरोने में सफलता प्राप्त की। इससे भाषायी टकराव की संभावना क्षीण हुई, आपसी सद्भाव और हिन्दी के विकास के मार्ग खुले। देखा जाय तो अब विकास की विचारधारा में भारत की विभिन्न भाषाओं में रचे जा रहे साहित्य का हिन्दी में अनुवाद कर साहित्य भंडार को और अधिक समृद्ध किया जा सकता है।

उनकी कालजयी कृति आवारा मसीहाबंगाली उपन्यासकार शरतचंद्र चटर्जी की जीवनी है। जीवनी मनुष्य का जन्म से मृत्यु तक का लिखा प्रमाणित इतिहास है। यह सिर्फ़ जीवनी के तौर पर ही नहीं, बल्कि शोद्धपरकता, प्रामाणिकता और प्रवाह के कारण उपन्यास का आनंद देती है। हिन्दी साहित्य को समृद्ध करती विष्णु प्रभाकर की कालजयी कृति ‘आवारा मसीहा’ जीवनी साहित्य में मील का पत्थर है। आश्चर्यजनक रूप से इस सत्य से जब परिचित होते हैं कि बंगला के अमर कथा शिल्पी शरतचन्द्र को आवारा मसीहा कहने वाले विष्णु प्रभाकर का व्यक्तित्व शरद से बिलकुल विपरीत था। शरद का व्यक्तित्व बोहेमियन था जब कि विष्णु प्रभाकर का गांधीवाद से ओतप्रोत। विष्णु प्रभाकर ने अपने पारिवारिक दायित्व का निर्वाह करते हुए एक संतुलित ज़िंदगी बसर की, जब कि शरत चन्द्र का जीवन अव्यवस्थित हालातों के तहत गुज़रा। कितनी अजीब बात है कि जीवनी में लेखक अपने से भिन्न व्यक्ति के अंतरंग और बहिरंग को पूर्णता से व्यक्त करने की चेष्टा करता है, जिसमें लेखक को अपने नायक के प्रति सुहानुभूति, श्रद्धा होती है, पर अंधविश्वास नहीं। जीवनी में लेखक स्वेच्छा से जीवन वृतांत प्रस्तुत नहीं कर सकता, और जब तक इसमें लेखक चरित्र के साथ समरस नहीं होता, उसे श्रद्धेय नहीं मानता। जीवनी लिखने का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य भी होता है, वह इस भावना से भी लिखी जाती है कि उस श्रद्धेय पुरुष की जीवनी उसे अमरत्व प्रदान करे। जीवनी का सत्य उपलब्ध सामाग्री पर निर्भर है, जहां पर बुद्धि साम्राज्ञी है।

नथूराम शर्मा प्रेम के कहने से वे शरत चन्द्र की जीवनी ‘आवारा मसीहा’ लिखने के लिए प्रेरित हुए जिसके लिए वे शरत को जानने के लगभग सभी स्रोतों, जगहों तक गए, बांग्ला भी सीखी और जब यह जीवनी छपी तो साहित्य में विष्णु जी की धूम मच गयी। निष्ठावान प्रतिक्रिया की शिद्दत इतनी विनम्र है जिसकी ऊंचाई के सामने सोच भी बौनी पड़ जाती है जब विष्णु प्रभाकर जी लिखते हैं- “ रवीन्द्रनाथ न होते तो शरत भी न होते, और शरत है इसीलिए “आवारा मसीहा है”। विष्णु प्रभाकर की यह कालजयी कृति चमत्कारमयी भाषा शैली व शरतचंदर की अमरता के प्रति सहज ही आकर्षण पैदा करती है। इस कार्य में उनकी जीवनी की विशेषताओं का व्याख्यान किया है और कई मौलिक तथ्यों के साथ शरत जी के जीवन की अनेक घटनाओं को रोचक अंशों के साथ लिखा है जिसमें से उनके जीवन के अनेक पहलू पारदर्शी रूप में सामने आ रहे हैं।

एक विढ्वान ने कहीं लिखा है, “जीवनी-लेखन कोरा इतिहास-मात्र होगा, अगर उसकी अभिव्यक्ति कलात्मक ढंग से न हो, और उसमें लिखनेवाले का व्यक्तित्व प्रतिफलित न हो। वह व्यक्ति-विशेष का तटस्थ पर खुलकर किया गया अध्ययन होता है” जीवनी लेखक के लिए ज़रूरी है कि उसके पास चरित नायक के संबंध में वैज्ञानिक ज्ञानकारी मौजूद हो, और उससे संसर्ग आवश्यक है। जीवनी का कलात्मक पक्ष जीवन के वास्तव को यथार्थ में रूपांतरित कर पाठकों के हृदय को द्रवित और रसमय करती है।

जब कोई लेखक कुछ वास्तविक घटनाओं के आधार पर श्रद्धेय व्यक्ति की जीवनी कलात्मक रूप से प्रस्तुत करता है तो वह रूप जीवनी कहलाता है, जिसमें जीवन का वृतांत उपलब्ध होता है। यह एक ऐसी व्याख्यां है जिसमें सजग और कलात्मक ढंग से क्रियाओं को संकलित करने की खोज है और व्यक्ति के जीवन में एक व्यक्तित्व का पुनसृजन होता है। कितनी अजीब बात है जीवनी में लेखक अपने से भिन्न व्यक्ति के अंतरंग और बहिरंग को पूर्णता से व्यक्त करने की चेष्टा करता है। अंगेजी के प्रसिद्ध समीक्षक जानसन ने लिखा है “ वही व्यक्ति किसी कि जीवनी लिख सकता है उसके साथ खाता-पीता, उठता-बैठता और बतियाता हो।

जोनपुर के वरिष्ठ व्याख्याता श्री सुनील विक्रम सिंह ने वर्तमान साहित्य में प्रकाशित अपने आलेख “विष्णु प्रभाकर: एक अप्रतिम गध्य –शिल्पी” में कई वैज्ञानिक तत्वों के साथ समग्र सूचनाएँ देता हुए लिखा है “विष्णु प्रभाकर के समग्र साहित्य का केंद्रीय तत्व है- मनुष्य की खोज” और इसी प्रधान तत्व की तहत उन्होने एक शोधपूर्ण व खोज पूर्ण कार्य यही किया कि चौदह वर्ष तथाकथित प्रामाणिक सामाग्री शरत चंद्र के बारे में एकत्रित करते रहे और जो कुछ भी पाया वह सत्य था सत्य के सिवा कुछ भी न था।

सम्मानित चर्चित कथाकार डॉ कलानाथ मिश्र ने उनकी कृति ‘आवारा मसीहा’ को केन्द्र में रखकर विवेचना की। इसके माध्यम से उन्होंने यह बताना चाहा कि कैसे एक आवारा पीड़ित मानवता का मसीहा बन जाता है। आवारा और मसीहा दो शव्द हैं। दोनो में एक ही अंतर है। आवारा के सामने दिशा नहीं होती। जिस दिन उसे दिशा मिल जाती है, उसी दिन यह मसीहा हो जाता है। प्रमाणिकता और मौलिकता के साथ उन्होंने शरत चन्द्र के जीवन के इसी रूप में रखा।

‘आवारा मसीहा’ की भूमिका में विष्णु शर्मा ने “जीवनी क्या है?” इसको परिभाषित करते हुए लिखा है- “जीवनी है अनुभवों का श्रंखलाबद्ध कलात्मक चयन। इसमें वे ही घटनाएँ पिरोयी जाती हैं, जिनमें संवेदना की गहराई हो, भावों को आलोड़ित करने की शक्ति हो। घटनाओं का चयन लेखक किसी नीति, तर्क या दर्शन से नहीं करता वह गोताखोर की तरह जीवन सागर से डूब-डूब कर सच्ची संवेदना के मोती चुनता है।“ और एक ऐसे ही गोताखोर की तरह उन्होंने शरत चन्द्र के जीवन सागर से मोतियों को चुना तथा काल, देश, व्यक्ति और घटना की सीमाओं को तोड़कर अनुभूतियों का सौंदर्य में विक्षेपण कर परिणति दी। उनकी कृति ‘आवारा मसीहा’ विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल है।

विष्णु प्रभाकर जी का आचरण पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक होना था, जिसमें हर विचारधारा के लोगों से वे जब भी किसी विषय पर संवाद करते, कभी ऐसा नहीं हुआ की वे अपने विचार उन पर थोपें। हां, असहमत होने पर पूरी सादगी और विनम्रता से सुझाव देते थे। वे अपनी रचनाओं और व्यवहार दोनों में जीवन के मर्म और गुत्थियों को बहुत ही सहज और सरल ढंग से खोलते थे। वे हिंदी साहित्य के सभी आंदोलनों के प्रत्यक्षदर्शी थे, और निष्ठा से अपनी कलम की धारधार नोक से सत्य परिभाषित करते रहे। कभी उनकी किसी लेखनी पर चर्चा या आलोचना होती तो विष्णु जी ने ऐसी आलोचनाओं का जबाव भी अपनी रचनाओं से ही दिया। वे आंदोलन को उद्देश्य की कसौटी पर कसते थे, न कि किसी राजनीतिक विचारधारा पर। प्रगतिशीलता के पक्ष में वे थे, साथ-साथ अपनी संस्कृति और राष्ट्रीयता उनके लिए अहम थी।

दो पीढ़ियों के मान्यताओं और मूल्यों के संघर्ष के सिलसिले में उनका कथन रौशन मुनार की तरह साफ साफ देखने को मजबूर करता है। हर दो पीढ़ियों के बीच वैचारिक संघर्ष रहता ही है, पर यह सिर्फ़ दो पीढ़ियों के व्यक्तित्व का ही संघर्ष नहीं बल्कि मान्यताओं और मूल्यों का भी संघर्ष है। जैसे पहले कहा है कि उनके समग्र साहित्य का केंद्रीय तत्व है- मनुष्यता की खोज, इस सिलसिले में कड़ी जोड़ते हुए विष्णु प्रभाकर ने एक जगह लिखा है –“सभ्यता ने मानव को समझदार नहीं बनाया, केवल नासमझी के कारण को कुछ संशोधित कर दिया है।“ उन्होंने कहा कि जाति, वर्ग और पूंजी के आधार पर समाज टूट रहा है। ऐसी स्थिति में विष्णु प्रभाकर के सिद्धांतों और रचनाओं की प्रासंगिकता और ज्यादा बढ़ गयी है।

विष्णु प्रभाकर ने अपनी वसीयत में अपने संपूर्ण अंगदान करने की इच्छा व्यक्त की थी। इसीलिए उनका अंतिम संस्कार नहीं किया गया, बल्कि उनके पार्थिव शरीर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान को सौंप दिया गया। विष्णु प्रभाकर परिवार से उनके बेटे अतुल प्रभाकर, बेटियां अनिता प्रभाकर, अर्चना प्रभाकर हैं। उनकी पत्नी का निधन काफी पहले हो गया था। एक साहित्यकार का जीवन उसका साहित्य ही होता है। उनके जीवन के अनछुए और अनकहे पहलुओं को उनकी रचनाओं में खुशबू की तरह पाना होता है। जैसे खुशबू फूल की पंखड़ियों में बसी रहती है, वैसे ही कवि अपनी कविता की पंक्तियों में व्याप्त होता है।

आज विष्णु प्रभाकर जीवित नहीं है, पर उनका साहित्य अमरता का वरदान लिए हमारे सामने पसरा हुआ है.

“मैंने बीते हुए युग कि कथा लिखी थी

वह सच नहीं हुई

तुम आने वाले क्षण की

कहानी लिख रहे हो

वह भी सच नहीं होगी

काल सबको ग्रस लेगा

शेष रह जायेगा दंभ

मेरा, तुम्हारा, उसका

तुम जानते हो किसका

बोलो नहीं, क्योंकि.....

जो भी तुम बोलोगे झूठ साबित होगा.’

सशक्त शब्दावली का प्रतिनिधित्व करके शब्द दर शब्द को अपनी लेखनी से सजीव करने वाले शब्दों के मसीहा को शत शत नमन.

मेरा हर शेर है अख्तर मेरी ज़िंदा तस्वीर देखने वालों ने हर लफ़्ज़ में देखा है मुझे।


dnangrani@gmail.com

COMMENTS

BLOGGER: 1
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: शब्दों के मसीहा- विष्णु प्रभाकर -देवी नागरानी
शब्दों के मसीहा- विष्णु प्रभाकर -देवी नागरानी
http://4.bp.blogspot.com/-q-FwdMQXThU/XrgOlPVpkpI/AAAAAAABSpc/-Ham2WLvZi0xJE-oksrISgWTcMxHrIfjACK4BGAYYCw/s320/fbbmpichodfggljg-756289.png
http://4.bp.blogspot.com/-q-FwdMQXThU/XrgOlPVpkpI/AAAAAAABSpc/-Ham2WLvZi0xJE-oksrISgWTcMxHrIfjACK4BGAYYCw/s72-c/fbbmpichodfggljg-756289.png
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2020/05/blog-post_271.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2020/05/blog-post_271.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content