मुझे कुछ याद नहीं- 4

SHARE:

मुझे कुछ याद नहीं समापन किश्त ( मूल गुजराती उपन्यास मने कांई याद नथी का अनुवाद) पहली किश्त यहाँ पढ़ें दूसरी किश्त यहाँ पढ़ें तीसरी किश्त...

मुझे कुछ याद नहीं

समापन किश्त

(मूल गुजराती उपन्यास मने कांई याद नथी का अनुवाद)

पहली किश्त यहाँ पढ़ें

दूसरी किश्त यहाँ पढ़ें

तीसरी किश्त यहाँ पढ़ें

लेखक - हरिसिंह दोडिया

अनुवादक - डॉ. उत्तम पटेल

15

जयजयवंती को नौकर ने जब पत्र दिया तो चकित रह गई।

वैसे अब उसके पत्र कभी-कभार ही आते थे।

पीहर में पिताजी के अतिरिक्त कोई करीबी रिश्तेदार न था।

ससुर जेल में थे।

पति का अंतिम पत्र मिल चुका था।

जेल से कभी बसवेश्वरसिंह का पत्र आता। धैर्य रखने और जो सज़ा होगी, भुगतने की तैयारी का उल्लेख होता। ज़मीन की बात कभी ही लिखते।

जयजयवंती बिछौने में बैठ गई।

उसने शरीर को थरथराकर स्फूर्ति लाने की कोशिश की।

फिर लिफाफे की ओर देखा।

देहरादून के सैनिक अस्पताल से उसके नाम पत्र था। अब पत्र में उसकी कोई रुचि न थी।

उसने सोचा, कोई सगा-संबंधी तो देहरादून में नहीं था।

उसने लिफ़ाफ़ा फाड़ पत्र निकाला।

एक ही साँस में उसने डॉ.पेड्रिक का पत्र पढ़ डाला।

कुछ समझ में नहीं आ रहा था।

वह ये क्या पढ़ रही थी ?

खुश हो या निराश, समझ न पायी।

देर तक वह बैठी रही।

उसे उबकाई हो रही थी। वह बाथरूम में दौड़ गई। दो घण्टे पहले कै हुई थी। अब भी वैसा ही लग रहा था।

थोड़ी देर के बाद वह सामान्य हो गई।

पत्र फिर से पढ़ा।

इतनी दूर जाना हो तो पूरी तैयारी के साथ जाना होगा।

किन्तु डॉ.पेड्रिक की बातों पर विश्वास नहीं हो रहा था।

बीजेन्द्रसिंह का अंतिम पत्र अब भी उसके पास था। वह खड़ी हुई। पत्र को निकाला और पढ़ गई।

उसका मन कहने लगा। बीजेन्द्रसिंह राठौर कभी भी उसे याद नहीं करेगा। ऐसा हो ही नहीं सकता। वह पति के स्वभाव को थोड़े ही दिनों में जान गई थी।

वह अपने आप को धिक्कारती थी। और यह कम हो वैसे उसके पेट में तीन महीने का बच्चा आकार ले रहा था।

जाना चाहिये या नहीं ?

पत्र की बातें सच्ची हो तो संभव है बीजेन्द्रसिंह ने उसे माफ कर दिया हो या...

एक के बाद एक पत्र वह पढ़ती रही।

पति माफ कर दें, संभव न था। तो क्या डॉ.पेड्रिक ने लिखा था ?

जो होगा, अच्छा ही होगा। हार रहा जुआरी ओर अधिक खेलता है। वह भी यह आखिरी खेल खेल लेगी। जीत हो या हार...

उसने नौकर को कुछ सूचनाएँ दीं। सारा घर सौंपा। वह कुछ ही दिनों में देहरादून से वापस आ जायेगी, का भरोसा दिया। और दूसरे दिन वह निकल पड़ी। स्टेशन से टेलिग्राम कर दिया।

सारे सफर के दौरान सोच उसे सताती रही, डॉ.पेड्रिक वैसे तो उसे पहचानते नहीं है कि ऐसा पत्र लिखें। कि शायद बीजेन्द्र की हालत नाज़ुक होगी ?

जयजयवंती का दिल एक हकलाहट चूक गया।

कुछ न कुछ हुआ ज़रूर है। जीवन की राह ही बदल रही है, ऐसा वह महसूस रहा था।

देहरादून पहुँचने पर वह थक कर लोटपोट हो चुकी थी।

मानसिक त्रास से वह ऊब गई थी।

डॉ.पेड्रिक ने उसका पत्र पढ़ा होगा ?

वह उन्हें कौन-सा मुँह दिखायेगी ?

उसने सोचा कि यहाँ से वापस चली जाऊँ। खाली बैंच पर वह बैठ गई।

देर तक बैठी रही।

फिर सोच बदल अस्पताल की ओर चल निकली।

डॉ.पेड्रिक को उसने जब यह संदेशा भेजा तब उसे तुरंत बड़े ऑफिस रूम में बुलाया गया।

‘आपका टेलिग्राम मिला। आपसे मिल कर बड़ी खुशी हुई'।

‘हमारे मेजर की तबियत वैसे तो बहुत अच्छी है...मैंने आपको खास तौर पर पत्र द्वारा बुलाया है। युवा मनुष्य जवानी में बहुत सारे सपने देखता रहता है... उसके पास यदि उसका कोई अपना हो तो... '

‘डॉक्टर, पत्र आपने लिखा है या कि लिखवाया है ? '

बालक के समान निर्दोष हँसी डॉ.पेड्रिक हँस दिये। फिर पूछा, ‘क्यों कोई संदेह है ? '

जयजयवंती ताककर डॉक्टर के झुरियों वाले चेहरे को देखती रही।

वह कुछ समझ न पायी। डॉ.पेड्रिक की भोली हँसी को पहचान न पायी।

फिरसे उसने पूछा, ‘पत्र मेजर बीजेन्द्रसिंह राठौर ने लिखवाया है ? '

‘हाँ... हाँ... उसकी सूचना के अनुसार ही तो ये सब कुछ किया गया है'।

‘आप दूर से आयी हैं तो नहा-धोकर फ्रेश हो जाओ, थोड़ा नाश्ता भी कर लो... फिर तो सदा के लिए मिलना ही होगा न !' -कहकर घण्टी बजायी।

‘सिस्टर के साथ जाओ। नहा-धोकर थोड़ा नाश्ता कीजिये। पास ही में रेस्ट हाउस के कमरे हैं। जो आपके लिए अनुकूल रहेंगे'।

जयजयवंती गई।

युवा और सुंदर इस युवती को देखने के बाद डॉ.पेड्रिक ने सोचा कि उसने जो किया है वह उचित ही नहीं, समयानुकूल और जरूरी भी है।

दोपहर के बाद चार बजकर दस मिनट पर जब जयजयवंती तैयार होकर आयी तो डॉक्टर जैसे बुजुर्ग व्यकित भी उसे ताकते रहे।

‘बैठो'।

‘क्या ? पेशन्ट को मिलने की छूट अब भी नहीं है ? '

‘दूसरे के लिए छूट नहीं है। किन्तु तुम्हारे लिए तो.. '.

‘तो ? '

‘मेजर सो रहे हैं। अब उन्हें जगाने का समय हो गया है। सिस्टर हमें बताने के लिए आयेगी...'

डॉक्टर की बातों से जयजयवंती के मन में आशा बँधी थी। वह पेड्रिक के चेहरे की झुरियों में कोई उपाय खोज रही थी। किन्तु कुछ भी जान न पा रही थी।

डॉक्टर पेड्रिक दूसरी कोई बात तो करते ही न थे।

वह कोई अन्य बात बता न सकती थी। दोनों वैसे तो आमने-सामने बैठे थे। बीच में एक बड़ा टेबल था। किन्तु जयजयवंती को लग रहा था कि उसके अनुमान और डॉक्टर की मान्यता के बीच बड़ी गहरी खाई थी। किन्तु न तो उसके मन की बात डॉक्टर ही जान पाते थे और न ही वह डॉक्टर को पहचान पा रही थी !

कुछ बातें डॉक्टर उससे छिपा रहे थे तो कुछ बातें वह डॉक्टर से कह न पा रही थी। पेड्रिक ने कहा था कि बीजेन्द्रसिंह की सूचना से उसे पत्र लिखा गया था। किन्तु ये कैसे संभव था ? अगर ऐसा नहीं था तो फिर डॉक्टर अकेले ऐसा कैसे लिख पाते ?

वह सोच रही थी।

हस्ताक्षर करते-करते डॉ.पेड्रिक जयजयवंती को देख लेते।

यह युवा स्त्री एक ऐसी सोच में डूब गई थी कि उसे जान पाना मुश्किल ही नहीं, असंभव लगता था। नहीं तो ऐसी युवा विवाहिता तो धाँधली मचा देती। अस्पताल के नियमों को तोड़ पति के पास पहुँच जाती। आजिजी करती, आँसू बहाती थीं।

किन्तु ये तो ऐसा कुछ भी नहीं कर रही थी।

उससे कोई गलती तो नहीं हो गई ?

सिस्टर ने आकर बताया कि मेजर बीजेन्द्रसिंह देख रहे हैं।

‘अच्छा, हम आते हैं'। कह डॉक्टर खड़े हुए।

लंबी-लंबी लोबी पसार कर दोनों एक कमरे के पास आकर रुके।

यहाँ नीरव शांति थी।

कोलाहल बिल्कुल न था।

डाक्टर ने इशारा किया। आँखों से ही कहा कि ‘जरा रुको। अभी बुलाता हूँ'।

वे चले गये।

थोड़ी ही देर में सिस्टर आयी और जयजयवंती को बुला ले गई।

सिस्टर के पीछे-पीछे वह गई।

इस स्पेश्यल कमरे की सुमधुर हवा उसे भा गई।

दिल में धक-धक होने लगा था।

उसके पेट में पल रहा बच्चा मानो उछलने लगा था। जो उसे यहाँ से वापस जाने को कह रहा था।

वह रुक गई।

पलंग पर बीजेन्द्रसिंह राठौर का घायल शरीर पड़ा था।

जयजयवंती का जी आक्रंद करने लगा।

पति था। फिर भी... फिर भी... फिर भी...

‘आइये, आइये, निकट आइये... '

वह पलंग के एकदम करीब सरक गई।

कुछ सूझ ही न रहा था।

उसे लगा कि वह काँप रही है।

गले से काँपती आवाज निकली-‘कैसे हैं ? अब ठीक हो ? '

कोई उत्तर न मिला।

जयजयवंती का चेहरा झेंप गया।

उसे हुआ कि वह वहाँ से दूर-दूर भाग जाये।

वहाँ तो बीजेन्द्रसिंह राठौर, उसके पति ने उसकी ओर देख हँस दिया। और उसके गोरे-गोरे चेहरे को देखते हुए देर तक हँसता रहा, मुस्कुराता रहा।

जयजयवंती सब कुछ भूल गई। पति का अंतिम पत्र-उसका इकरार...टूट चूका संबंध...सब भूल गई। वह पति के सीने तक झुक कर उसके मुख, भाल और विशाल कंधे पर हाथ फेरने लगी।

‘अब उसे आराम की जरूरत है'।- डॉक्टर ने कहा, और खड़े हो गये। पहले से ये अधिक गंभीर लग रहे थे।

जयजयवंती का चेहरा खिल उठा। अब उसके मन में कोई संदेह न था कि पति ने उसे माफ कर दिया है। वह खुश हो उठी। वह नया जीवन शुरू करना चाहती थी। किन्तु पेट में तो एक बच्चा पल रहा...

डॉक्टर के पीछे-पीछे वह बाहर आयी।

फिर से एक नया सिलसिला शुरू हो गया।

डॉक्टर पेड्रिक तेज़ी से ऑफिस में आये।

पीछे-पीछे जयवंती।

‘बैठो, हम दर्दी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बात करेंगे'।

जयजयवंती बैठ गई।

डॉक्टर पेड्रिक ने एनक उतारे, दोनों काँच साफ किये, फिर से एनक पहने। वे कुछ कहना चाहते थे किन्तु कह नहीं पा रहे थे।

कुछ समय तक वे मन ही मन उलझते रहे।

वहीं तो जयजयवंती ने पूछा, ‘मेजर का हँसना, मैं समझ न पायी'।

‘क्यों ? '

उत्तर में जयजयवंती ने बीजेन्द्रसिंह राठौर का अंतिम पत्र डॉक्टर के सामने रख दिया।

डॉ.पेड्रिक सोच में पड़ गये। पत्र उन्होंने ही लिखा था वह बात जयजयवंती जान चुकी थी।

मौन का एक जाला उस शांत कमरे में बुना जाने लगा।

पल-पल गुजर रहे थे। एक के बाद एक, एक के बाद...

कोई घटना घटी होगी। युवा को बहुत जल्दी झटका लग जाता है... डॉक्टर पेड्रिक ने फिर एनक उतारी, फिर से साफ की, फिर पहनी।

जयजयवंती की निर्दोष आँखों में आँसू उभर आये। सारा इकरार उसने किया। अपने अंतिम पत्र में उसने जो बातें लिखी थीं, वह भी बतायीं।

डॉ.पेड्रिक सुनते रहे।

‘उस इकरार के बाद बीजेन्द्रसिंह ने आपके साथ के सारे संबंध तोड़ दिये थे, सच है न ? '

‘हाँ, वह पत्र जो अभी ही मैंने आपको दिखाया... '

डॉ.पेड्रिक को सारी बातें याद हो आयीं।

वे इस सुंदर और कबूतर जैसी भोली स्त्री को देखने लगे।

उन्होंने भी उससे छलना ही का खेल खेला था न !

किन्तु अब तो उसे हकीकत बतानी होगी। सच कहना ही होगा।

किन्तु सच बताना सरल न था। सुनना भी आसान न था।

यह भोली-भाली युवती अपने पति के हाल सुन पायेगी क्या ?

डॉक्टर पेड्रिक एक बार फिर उन भोले नयनों की ओर देख बैठे।

उन आँखों में एक ही नहीं, हजारों सवाल उभर रहे थे।

‘डॉक्टर... डॉक्टर... सच-सच कहो, मेरे पति को क्या हुआ है ? '

‘क्या हुआ है... ? क्या हुआ है... ? क्या हुआ है... ? '

*********

16

डॉक्टर ने जयजयवंती को उत्तर देने के लिए जबान खोली, किन्तु शब्द नहीं फूट रहे थे। हरी-नीली आँखों वे बीजेन्द्रसिंह राठौर की पत्नी को नख-शिख देखते रहे।

क्या यह युवती यह कठोर आघात सह पायेगी ?

यदि सामान्य बात होती या कि फिर पति-पत्नी के बीच सामान्य रूप से होते हैं वैसे घरेलू संबंध होते तो वे किसी को कभी भी ऐसी बात न करते।

किन्तु यहाँ तो बात भी और रिश्ते भी कुछ ओर थे।

दोनों पति-पत्नी थे और शायद अब नहीं भी हो सकते...और शायद थे भी।

उन्होंने जयजयवंती के कुछ पत्र, जो मेजर बीजेन्द्रसिंह राठौर के सामान से मिले थे, पढ़े थे... उन सभी पत्रों में सिर्फ स्वच्छन्द प्रेम की, प्रकृति की और स्नेह की बातें थीं। दूसरा कुछ था ही नहीं।

तो फिर जयजयवंती का अंतिम पत्र कहाँ होगा ?

फाड़ डाला होगा ?

जला दिया होगा ?

फाड़ डाला होगा ?

या ?

जो भी किया हो, किन्तु घायल मेजर के सामान से ऐसा कोई भी पत्र नहीं मिला था। जयजयवंती ने डॉक्टर से सारी बातें दिल खोलकर कहकर इकरार किया था।

वह सुनकर डॉक्टर ने सोचा था कि दूसरे की बात होती तो ठीक किन्तु इस भोली-भाली युवती को भ्रम में रखना योग्य नहीं है।

किन्तु यकायक सारी बातें सच-सच कहने के भी कुछ खतरे थे, उसके बारे में वे अभी सोच रहे थे। जयजयवंती - मेजर बीजेन्द्रसिंह राठौर की युवा और खूबसूरत पत्नी जब घायल पति के पास गई थी तब बीजेन्द्रसिंह उसकी ओर देख मुस्कुराया था।

एक नहीं, दो बार।

जयजयवंती उसकी हँसी को देख सब कुछ भूल गई थी। पति का तिरस्कार, पति की घृणा, अपनी गलती, संबंध विच्छेद, अंतिम पत्र...सब कुछ भूल गई थी। वह पति के एकदम पास जाकर उससे सट गई थी। उसके चेहरे, गाल, भाल पर प्रेम से हाथ फेर रही थी।

उसे लगा होगा...पति ने उसे हमेशा के लिए माफ कर दिया होगा। मेजर बीजेन्द्रसिंह जाज्वल्यमान जयजयवंती की गलती को सदा के लिए भूल चुके हैं। पत्नी के इकरार वाले पत्र को भूल गये हैं। और वे निर्दोष हँसी हँस दिये थे।

किन्तु...

डॉ.पेड्रिक ने अपने सूखे सफेद बालों पर हाथ फेरा।

फिर उनके होंठ बंद हो गये।

कोई निश्चय मन ही मन किया।

एक युवा और आशावान युवा बहादुर योद्धा की जिंदगी को तबाह होने से बचाना था। अपना यह फर्ज था। डॉक्टर सिर्फ दवाई ही नहीं देता, सिर्फ चीर-फाड़ ही नहीं करता... दर्दी के भविष्य की भी चिंता करता है।

‘मेजर बीजेन्द्रसिंह राठौर का स्वास्थ्य वैसे तो बहुत अच्छा है...आपने तो उन्हें प्रत्यक्ष देखा है न ! '

आगे क्या कहें, उसी सोच में उन्होंने एक ही बात फिर से दोहरायी।

‘हाँ... ' वे हँसे भी। एक बार नहीं, दो बार।

‘उसने शायद आप जिसे गलती मान रही हैं, उसे माफ कर दिया हो'।

‘या मेरी गलती को सदा के लिए भूल गये हो ? '

‘हाँ...ऐसा हो सकता... '

‘कुछ भी हो, किन्तु मेजर मेरी ओर देख दो बार हँसे, उससे मुझे खुशी हुई। मेरा यहाँ आना व्यर्थ न गया'।

‘थेंक्यू।

‘थेंक्यू तो मुझे आपसे कहना चाहिये, डॉक्टर ! '

‘मेरा तो फर्ज था... '

‘तो क्या मेरा फर्ज न था। हमारे हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार तो पति ही परमेश्वर है'।

डॉक्टर पेड्रिक ने बड़े टेबल पर रखे ईसा मसीह के फोटो को देखा। यकायक वे क्रॉस की मुद्रा कर बैठे।

ईसा मसीह के फोटो की ओर देखते-देखते उन्होंने सोचा। इस युवा दंपती की जिंदगी शायद भगवान ईसा की प्रेरणा से मैं बचा लूँगा। ईसा मदद करेगा...अवश्य करेगा।

और मदद के लिए ही देख रहे हो वैसे उस फोटो की ओर देख कुछ पल के लिए अपनी आँखें बंद कर लीं।

फिर तुरंत आँखें खोल दीं।

फिर एक बार जयजयवंती की अपनी ओर ताक रही आँखों की ओर उन्होंने देखा। फिर स्नेह से कहा- ‘आप मेरी सहायता करेंगी ? '

प्रश्र सुन जयजयवंती मुस्करा दी।

आँखों ही से प्रश्र किया-‘मुझसे सहायता माँगनी न होगी, आपको तो ऑडर ही करना होगा... '

डॉ.पेड्रिक ने ताक कर देखा।

जयजयवंती की आँखों में समर्पण के भाव छलक रहे थे।

वे खुश हुए।

उन्होंने ईसा को देखा। क्रॉस पर लटकते ईसा... शरीर में जहाँ-तहाँ तीक्ष्ण कील मारे ईसा...

वेदना...दु:ख... दर्द... यातना...

ईसा के चेहरे पर इसमें से कुछ भी न था। वहाँ तो प्रकाश... तेज... दया...माया... और प्रेम ही थे।

ईसा के चेहरे के उस समय के जैसे भाव जयजयवंती के चेहरे पर पढ़, उसकी आँखों से उभर रहे प्रेम को देख कर उन्होंने शांति से कहा-

‘मेजर बीजेन्द्रसिंह राठौर ने तुम्हें जो अंतिम पत्र लिखा था वह तुम मुझे दोगी ? '

‘दूँगी... किन्तु... ? '

‘किन्तु... क्या ? ' प्रश्नार्थ से डॉक्टर उसे ताकते रहे।

‘किन्तु वह तो मैंने आपको बताया ही है। मेरा अनुमान है कि उसे तो आपने पूरा पढ़ा था'।

‘हाँ... पढ़ा तो है ही। फिर भी वह पत्र तुम दे सकोगी ? '

उत्तर में जयजयवंती ने पति का अंतिम पत्र, पति-पत्नी के संबंध विच्छेद का पत्र डॉक्टर पेड्रिक के सामने धर दिया।

उसकी समझ में कुछ न आया।

अंतिम पत्र मांगकर डॉ.पेड्रिक क्या करना चाहते होंगे ?

वह अनुमान न कर सकी।

वह अभी भी अनुमान ही में भटक रही थी कि डॉक्टर ने उसके हाथ से पत्र ले लिया। और यों ही पढ़ रहे हो वैसे एक बार फिर से पढ़ा।

फिर कहा- ‘मान लो कि यह पत्र बीजेन्द्रसिंह ने तुम पर नहीं किन्तु मुझ पर लिखा हो... '

‘गलत बातों के अनुमान से जिंदगी सच्चे रास्ते पर नहीं आ जाती, डॉक्टर'।

‘ये सही है किन्तु यदि मेजर ने ये पत्र मुझे लिखा होता तो ये मेरे पास ही रहता न ! '

‘जरूर'।

‘तो फिर इस पत्र को मैं अपने ही पास रखूँगा'।

‘आपके पास ? '

‘हाँ, मेरे पास, क्यों तुम्हें कोई एतराज है ? '

‘एतराज तो नहीं किन्तु... उसने दर्द भरी हँसी से कहा- ‘आपको ये क्या काम आयेगा ? '

‘इससे मैं तुम्हारी जिंदगी को नवपल्लवित करना चाहता हूँ। इस पत्र में जमीन के टुकड़े की, घर के मालिक की, और ऐसी ही अन्य बातें हैं। जिसे मैं जरा भी महत्व नहीं देता। क्या तुम महत्व देती हो ? '

उत्तर के रूप में दो मोती जैसे आँसू जयजयवंती के गाल पर गिरे।

डॉक्टर ने ओर कुछ न पूछा।

उन्होंने एक बार फिर ईसा के प्रशांत चेहरे की ओर देखा।

फिर जयजयवंती की ओर देखा।

और मेजर बीजेन्द्रसिंह राठौर द्वारा तीव्र आवेग से लिखे गये संबंध विच्छेद के उस अंतिम पत्र को उन्होंने फाड़ डाला।

उसके टुकड़े-टुकड़े कर उड़ा दिया।

पत्र का एक भी शब्द साबुत न बचे वैसे मसल दिया।

फिर ये हँसे।

खिलखिलाकर हँसे... और जयजयवंती को अपने पीछे आने का इशारा कर ऑफिस से निकल गये।

डॉक्टर पेड्रिक सीधे घायल मेजर के कमरे में पहुँचे।

जयजयवंती कुछ खास समझ ही न पा रही थी।

फिर भी डॉक्टर पेड्रिक पर उसे पूरा भरोसा था।

वह डॉक्टर के साथ बीजेन्द्रसिंह राठौर के कमरे में पहुँची।

नर्स गर्म पानी में पोता भिगो कर शरीर के कुछ भागों पर स्पंज कर रही थी।

जयजयवंती को होने लगा कि यह काम उसे करना चाहिये। उसने पहले नर्स की ओर और फिर डॉक्टर की ओर देखा। नर्स अपने काम में व्यस्त थी। डॉक्टर जयजयवंती की ओर देख रहे थे।

‘मिस मार्गारेट...तुम जा सकती हो। आज तुम छुट्टी के लिए मेरे पास आयी थी न ! '

‘यस... डाक्टर... '

‘नाव यू गो... '

सफेद दंतावली को दिखाते हुए नर्स ने हँस दिया। किन्तु फिर आश्चर्य से देखा, आँखों ही से पूछा- ‘फिर यह काम कौन करेगा...? '

‘मिसीस राठौर अब से यहाँ ही रहेगी। दूसरे किसी की जरूरत नहीं है, क्यों, सच है न ? ' जयजयवंती की ओर देखकर उन्होंने कहा।

‘हाँ, मैं यहाँ ही रहूँगी। मेजर ठीक हो जायेंगे तब तक... '

‘ठीक हो जाय वहीं तक ही नहीं, सदा के लिए...'

दोनों हँस पड़े।

डॉक्टर को हँसते देख बीजेन्द्र ने भी हँस दिया।

‘देखो तो मेजर... कौन आया है ? ' डॉक्टर पेड्रिक ने अत्यंत गंभीर हो, कहा।

उत्तर न मिलने पर डॉक्टर ने फिर से पूछा।

उत्तर मिला... धीरे से... शांति से... ‘नयी नर्स'।

‘ना... अच्छी तरह देखो...पहचानो...कौन है ? '

‘मैं नहीं पहचानता'।

‘तुम इसे पहचानते हो, जानते हो। इसके साथ दिनों रहे हो'।

‘मैं ? नहीं डॉक्टर'।

कुछ देर स्पेश्यल रूम में मौन छाया रहा।

बीजेन्द्रसिंह जयजयवंती के विशाल भाल, उसकी मृदु आँखों को, गोरे गालों को ताक ताक देखता रहा, किन्तु पहचान की कोई मुद्रा उसकी आँखों में न उभरी।

‘मेजर...याद करो...हरी-हरी पहाड़ियाँ, पीले पंखोंवाले कत्थई रंग की छींटवाले ‘पीली' पंछियों, कोमल तितलियाँ, पहाड़ी कौआ... और प्यार से भरी युवा पत्नी... '

‘पत्नी...? '

‘हाँ... हाँ... तुम्हारी पत्नी... देखो... यह सामने ही खड़ी है। जयजयवंती... पहचानो। याद करो... कोशिश करो... '

‘मैं कुछ नहीं जानता, डॉक्टर...मैं किसी को नहीं पहचानता। मुझे कुछ याद नहीं...? '

जयजयवंती की आँखें भर उठीं।

‘पति मेजर बीजेन्द्रसिंह राठौर सब कुछ भूल गया है ? सारा अतीत बिसर गया है ? कुछ नहीं जानता ? किसी को पहचानता नहीं ? उसे भी नहीं ? अपनी पत्नी को भी नहीं ? '

‘मेजर... तुम्हारा एक बच्चा भी है, याद है ? ' डॉक्टर ने पूछा।

‘मेरा... बच्चा ? नहीं...नहीं... मुझे कुछ याद नहीं'।

‘तुम्हारा एक घर था। पहाड़ी इलाके की हरी-हरी पहाड़ियों से घिरे मैदान में, याद है ? '

‘मुझे कुछ याद नहीं'।

‘बसवेश्वरसिंह राठौर- नाम याद है ? '

‘मुझे कुछ याद नहीं'।

‘बादशाह'।

‘मुझे कुछ याद नहीं'।

‘अल्शेशियन डॉग ? '

‘मुझे कुछ याद नहीं'।

‘जयजयवंती ? '

‘मुझे कुछ याद नहीं'।

‘शादी ? '

‘मुझे कुछ याद नहीं'।

‘ठीक'।

‘तुमने आज क्या खाया था ? '

‘मैंने... '

‘हाँ... हाँ...तुमने... ? '

मेजर बीजेन्द्रसिंह ने कोई उत्तर न दिया। वह जयजयवंती के सुंदर चेहरे को अनिमेष देखता रहा।

‘टमाटर का सूप...? '

पेड्रिक ने कहा... फिर त्वरा से देखा।

घायल मेजर ने कोई उत्तर न दिया। उसकी आँखें किसी को ढूँढ़ रही थीं। भाल पर झुरियाँ इकट्ठी हो गई थीं... ये कुछ याद कर रहे थे... बहुत ध्यान से... किन्तु कुछ भी याद न आ रहा था।

थककर कहा- ‘मुझे कुछ याद नहीं'।

***********

17

डॉक्टर कुछ देर मौन रहे। उनके चेहरे पर अपूर्व धीरता थी।

उन्होंने मेजर के कंधे पर हाथ रखा। जयजयवंती को इशारा किया।

दोनों ने साथ मिलकर उसे बिठाया।

शरीर का पीलापन दूर होने लगा था। लालिमा उभर रही थी। शारीरिक कमजोरियाँ तो काबू में थीं... किन्तु मानसिक ...?

इसके लिए शायद लम्बे समय की जरूरत थी। लम्बे समय की, राह देखकर बिताया जाय उतने समय की।

बैठकर बीजेन्द्रसिंह ने फिर से देखा।

डॉक्टर और जयजयवंती-दोनों उसका निरीक्षण करते थे।

‘ये साड़ी तुमने खरीदी थी'।

‘मुझे कुछ याद नहीं'।

‘देखो ये अंगूठी... रिंग... डायमंड... तुम्हारे फाधर इन लो ने दिये थे'।

जयजयवंती की ऊँगली में हीरे की अंगूठी सुंदर लग रही थी।

बीजेन्द्रसिंह ने देखा। कुछ देर तक देखा किया। फिर उस हाथ को अपने हाथ में ले लिया।

जयजयवंती उसके करीब आई।

अंगूठी को, चमकते हीरे को बराबर देखा। फिर सिर हिलाया।

धीरे से कहा-‘मुझे कुछ याद नहीं'।

‘कुछ याद नहीं ? कुछ भी नहीं ? '

मेजर बीजेन्द्रसिंह राठौर ने कोई उत्तर न दिया।

‘अच्छा... अब तुम आराम करो'। कहकर डॉक्टर खड़े हुए।

जयजयवंती ने उसकी ओर देखा।

‘मिसीस राठौर, आइये... ' कहते हुए फिर से ऑफिस की ओर चल पड़े।

बीजेन्द्रसिंह को बराबर सुलाकर वह ऑफिस में गई।

डॉ.पेड्रिक कुछ लिख रहे थे।

‘वैसे तो दूसरी कोई अड़चन है ही नहीं। शरीर तो करीब करीब सुधर चुका है। सहायता से चल भी सकता है। खाना भी खाता है... सामान्य बातें भी करता है'।

‘किन्तु अपनी पत्नी को पहचान नहीं पाते। सच है न डॉक्टर ? '

‘तुम्हें ही नहीं... किसी को भी नहीं पहचानता। सारा अतीत यह भूल चुका है। सिर के पिछले भाग से शस्र के कुछ टुकड़े चीर-फाड़ करके हमने निकाले थे। बहुत कोशिश की...किन्तु इसे कुछ याद ही नहीं आता। इसलिए तुम्हें बुलाने के अतिरिक्त कोई चारा ही न था। शायद ये अपनी पत्नी को पहचान लें... शायद पहचान ले... इस संसार में पत्नी ही एक ऐसी व्यक्ति होती है जो अपने पति के बहुत करीब होती है...सदा'।

‘तो फिर इसका उपाय क्या, डॉक्टर ? '

‘दवाई तो हम दे ही रहे हैं, इंजेक्शन और दूसरी ट्रीटमेंट भी चालू है। किन्तु मुझे लगता है कि इसकी सेवा लम्बे समय तक करनी पड़ेगी'।

‘मैं बराबर समझी नहीं'।

‘वैसे तो ये सभी तरह से अच्छा है। हँसता है, बोलता है, खाता है, पीता है, आता-जाता भी है, इसलिए दूसरी कोई शारीरिक कमी तो है नहीं। किन्तु दिमाग पर जो चोट पहुँची है, उससे विस्मृति आ गई है। शायद ठीक होने में समय लगे...धीरे धीरे...बहुत ही देर से ठीक हो सकता है... शायद न भी हो सके... शायद हो...कुछ निश्चित रूप से कुछ भी... '

‘थेंक्यू डॉक्टर... अंत में एक बात पूछ लूँ ? '

खुशी से।

‘मेजर को मैं घर ले जा सकती हूँ ? '

‘क्यों नहीं ? ये पागल थोड़े हैं ? '

फिर से ‘थेंक्यू' कह मन ही मन किसी निर्णय की जुगाली कर रही जयजयवंती ऑफिस से निकल गई।

तब डॉक्टर ने महसूस किया कि कोइÔ सुगंध उनके ऑफिस में फैल चुकी है...

**********

18

सैनिक अस्पताल के विशाल प्रांगण में जीप खड़ी थी।

कुछ ही देर में डॉ.पेड्रिक, मेजर बीजेन्द्रसिंह राठौर और जयजयवंती बाहर निकले।

दोंनो साथ ही बैठे।

ड्राइवर ने डॉक्टर की ओर देखा। फिर चाबी घुमायी।

एक घरघराहट से जीप चालू हुई। ड्राइवर का पैर ब्रेक पर ही था।

‘मिस्टर राठौर, तुम्हारे साथ तुम्हारी पत्नी मिसीस राठौर है, इसे मत भूलना'।

‘मेरी पत्नी ? नहीं...नही... मुझे कुछ याद नहीं, डॉक्टर...' कहकर उसने बाजू में देखा।

जयजयवंती पहली बार जब, यहाँ, इस सैनिक अस्पताल में मेजर से मिली थी तब मेजर जैसा हँसे थे, बराबर वैसे ही ये हँसे... और न जाने कब तक जयजयवंती को देखते रहे।

जयजयवंती ने भी हँस दिया।

डॉक्टर पेड्रिक भी हँस पड़े।

‘गुड लक...बेस्ट विशीस'। कहते हुए डॉक्टर ने कुछ जरूरी सूचनाएँ दीं, और हरी-हरी पहाड़ियों की हवा से जो भी फर्क हो, बीजेन्द्रसिंह राठौर की याददाश्त में कितना सुधार होता है उसका वृतांत हर पंद्रह दिनों के बाद भेजते रहने को कहा।

सभी ने हाथ हिलाकर बिदा दी। घरघराहट के साथ जीप रेल्वे स्टेशन की ओर दौड़ने लगी।

तब डॉ.पेड्रिक बालक-सी निर्दोष हँसी हँस रहे थे। यदि किसी ने देखा होता तो पता चलता कि उनके चेहरे पर ईसा मसीह-सा स्मित उभर रहा था।

कम्पाउन्ड के दरवाजे के खंभे के गले में अब भी वह साइन बोर्ड लटक रहा था- ‘कुत्ते से सावधान'।

बीजेन्द्रसिंह ने उसे पढ़ा।

फिर वह खड़ा रहा।

यों ही चारों ओर देखा।

छोटी-छोटी पहाड़ियाँ, ऊँची-नीची पहाड़ियाँ, हरी-हरी पहाड़ियाँ... वह देर तक देखता रहा।

पहाड़ियों ने भी उसको देखा...दूर-दूर से उड़ कर आ रहे ‘पीली' पंछियों के समूह ने भी उसको देखा। निकट की क्यारी से कम्पाउन्ड के बाहर आती कोमल तितलियों ने उससे पहचान की। सामने के वृक्ष से ध्यान से देख रहे कौए ने मौन की भाषा में पूछा- ‘आये कब ? कैसे हो ? '

परिचित होने के बावजूद अपरिचित बनकर वह सब कुछ देखता रहा।

यहाँ सारी पहाड़ियाँ, ‘पीली' पंछियों के पसरते-बंध होते कत्थई रंग की छींट वाले पंख, कोमल तितली, पहाड़ी कौआ- सब उसे पहचानते थे। आज से नहीं...परापूर्व से। बरसों से...सभी उसे जानते थे, पहचानते थे किन्तु वह...'।

वह किसी को भी नहीं पहचानता था।

सभी के लिए वह अपना था।

किन्तु उसके लिए सभी पराये थे, अनजाने थे।

सब उसे पहचानते थे किन्तु वह किसी को भी नहीं।

पत्नी के उदर में पल रहे बच्चे को भी नहीं।

फिर वह हँस दिया।

जब जब भी वह आनंद में होता, हँस देता था। छोटे बच्चे-जैसा।

धीरे-धीरे वह कपाउन्ड को पार कर भूल चुके मकान की सीढ़ियों के पास आ रुका।

जंजीर से बँधा अल्सेशियन कुत्ता उसे कठोर नज़रों से ताकता रहा।

धीरे धीरे उसकी कठोरता कम हुई।

वह मालिक को आश्चर्य चकित हो देखता रहा।

फिर उसने दुम हिलायी... और आराम से बैठ गया।

बीजेन्द्रसिंह राठौर का चेहरा हँसी से भर उठा।

वह कुत्ते के पास बैठा। उसके लंबे-लंबे बालों पर प्यार से हाथ फेरा।

जयजयवंती सामने के दरवाजे से ये सब देखा करती थी।

अल्शेशियन कुत्ते ने मेजर को पहचान लिया था।

उन्होंने कुत्ते को पहचाना होगा ?

‘यह अल्शेशियन तुम पर पहली बार भौंका था, वह याद है ? '

‘मुझ पर ? यहाँ ? इस जगह पर ? '

‘नहीं, मुझे कुछ याद नहीं'। दरवाजे से हो वह कमरे में गया। फिरा। उसके कमरे ही में उसने आराम किया।

‘यहाँ हम रहते थे'। पत्नी ने कहा।

‘यहाँ ? '

‘हाँ, और इसी पलंग पर सोये थे'।

‘हाँ, और पहाड़ियों पर घूमने जाते थे... कुछ याद आता है ? '

‘ना, मुझे कुछ भी याद नहीं आता'।

पुराने नौकर एक के बाद एक खबर पूछ गये।

बटलर तो बड़े बाबू यहाँ नहीं हैं इसलिए छोटे बाबू उसकी पीठ में एक मुक्का लगा देंगे- की अपेक्षा से हँसता-हँसता आया।

किन्तु बीजेन्द्रसिंह ने उसकी ओर देखा भी नहीं।

झिझककर वह खड़ा रह गया।

फिर जरा जोर से कहा- ‘सलाम सा'ब'।

बीजेन्द्र ने देखा। उसे देखता रहा।

कुछ देर बाद कहा- ‘सलाम'।

वह देखता रहा।

बीजेन्द्रसिंह राठौर के चेहरे पर हँसी खिल उठी। जयजयवंती देखती रही।

बटलर को मेजर ने नहीं पहचाना।

किसी को भी नहीं, खुद को भी। ये सब भूल गये हैं। सारा अतीत बिसर गये थे। भूल जाने में कितना बड़ा सुख है ! वह तो कुछ भी नहीं भूल पाती। पराये आदमी का संग करना यदि पाप कहलाता हो तो उसने पाप किया था। उस पाप की सारी जानकारी उसने पति को लिख कर बता दी थी...सब कुछ निष्कपट भाव से लिखा था। इकरार किया था।

और पति का अंतिम पत्र मिला था- पति-पत्नी के संबंध विच्छेद का।

पति मेजर बीजेन्द्रसिंह राठौर तो युद्ध में घायल हो, दिमाग के मार से सब कुछ भूल चुके थे। डॉ.पेड्रिक का कहना था कि अतीत की यादें अब उसे शायद ही आये, किन्तु...किन्तु वह अपने पाप को कैसे भुला पायेगी !

जयजयवंती ने भूलने की बहुत कोशिश की किन्तु वह भूल न पायी... वहाँ तो उसे याद आया। सैनिक अस्पताल में डॉ.पेड्रिक ने अंतिम पत्र तो फाड़ डाला था... टुकड़े-टुकड़े कर दिये थे।

उसे भी अब सब कुछ भूल जाना होगा।

पति बीजेन्द्रसिंह राठौर अतीत को भूल चुके थे।

भूलने ही में सुख है, शांति है, मजा है।

और आराम से सोये पति के बगल में वह सो गई।

सबेरे पति को लेकर घूमने निकली।

वही हरी-हरी पहाड़ियाँ।

वही पीले पंखों को पसारकर उड़ते ‘पीली'...

कोमल पंखों वाली वही तितली।

ध्यान से गर्दन घुमा-घुमाकर देखता पहाड़ी कौआ...जयजयवंती हँस पड़ी।

उसे देख बीजेन्द्र ने भी हँस दिया।

पत्नी दौड़ी... दौड़ते ढलान उतर गई...

पति दौड़ा... दौड़ते ढलान उतर गया।

दोनों देर तक दौड़ते रहे। हरी-हरी पहाड़ियों, पीले पंख पसारकर उड़ते पंछियों, कोमल तितलियों, पहाड़ी कौआ- सभी को देखते रहे, अतीत को बिसरते रहे और खिलखिलाकर हँसते रहे... हा... हा... हा... हा... हा...

पहाड़ियों के बीच एक-दूसरे से टकराकर प्रतिध्वनियाँ गूँजती रहीं........ हा... हा... हा... हा... हा...

समाप्त

**-***


Tag ,,,

COMMENTS

BLOGGER: 1
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: मुझे कुछ याद नहीं- 4
मुझे कुछ याद नहीं- 4
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2007/05/4.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2007/05/4.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content