कुंकणा बोली के लोक-गीत

SHARE:

आलेख ...


आलेख - डॉ. उत्तम पटेल

कुंकणा जाति दक्षिणी गुजरात की एक महत्त्वपूर्ण जनजाति है। ये लोग महाराष्ट्र के कोंकण प्रांत से गुजरात में आये थे, ऐसा माना जाता है। कोंकण प्रदेश से आये होने के कारण इन्हें कुंकणा तथा इनकी बोली को कुंकणा बोली कहते हैं।

एक अन्य मत के अनुसार- जुना जमानामां जे लोक दरेन मेरला रहत तेहला दरेन मेर रहनार इसां आखाय जहतां। दरेन मेर रहनेल लोकां माटे फारसीमां कोंकणा आखायता। ते वरहुन आपणे लोकोनां नांव कुंकणा पडनेल आहा। अर्थात् प्राचीन समय में समुद्र किनारे रहनेवाले लोगों को कोंकणा कहा जाता था। फारसी भाषा में समुद्र के किनारे रहनेवालों को कोंकणा कहते हैं। उसी पर से अपनी जाति का नाम कुंकणा पड़ा हुआ है।

इस जनजाति के लोग धरमपुर, वांसदा, आहवा-डांग, कपराडा (गुजरात के दक्षिणी विस्तार) तथा महाराष्ट्र के नासिक, धूलिया तथा थाणे जिलों में रहते हैं। प्राचीन काल में नर्मदा के दक्षिणी तट से लेकर कोंकण प्रांत के क्षेत्र को अपरांत प्रांत कहा जाता था और इस प्रांत की उत्तरी सीमा दक्षिणी गुजरात के नवसारी क्षेत्र तक फैली हुई थी। इसलिए इस जनजाति को इस क्षेत्र की मूल निवासी (आदिवासी) मानी जाती है।

दक्षिणी गुजरात के कपराडा तालुका में रहनेवाले आदिवासियों का काम-धंधे, मजदूरी,लेन-देन आदि के संबंध में धरमपुर से अधिक जुड़ाव पेंठ-नासिक से है। और वैसे भी कपराडा-सुथारपाड़ा क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से नासिक से जुड़े हुए हैं। इस दृष्टि से भी गुजरात के इस सीमांत प्रदेश के लोगों का संबंध गुजराती भाषा से अधिक मराठी भाषा से है। यही कारण है कि इस बोली में मराठी भाषा के शब्दों की अधिकता है।

कुंकणा बोली लोक-साहित्य की दृष्टि से एक महत्त्वपूर्ण बोली है। इसमें लोक-कथाओं, लोक-गीतों की मौखिक परंपरा आज भी जीवित है। जिसके संकलन के प्रयास जारी हैं। प्रस्तुत हैं इस बोली के लोक-गीत-

गाव झोपी गयात सारा, रातना वाजी गयात बारा

झोपडीमां चीमनी पेटीर नीय मालाग झोपन लागय...

झोपडीमां चीमनी पेटीर नीय मालाग...

पहले मूळानी पहली रात

गोष्ठी नवे-नवे रंगन्यात

आजु बाजु कोन सासयनीय मालाग झोपन लागय...

झोपडीमां चीमनी पेटीर नीय मालाग...

चांद उगी उनाय वर भारी उजाय पडना भार

ठंडा ठंडा वारा सासनीय मालाग झोपन लागय...

रात करय किर किर, रहु नको तु दुर दुर

गली म कुतरा भुकीय नय, मालाग झोपन लागये...

झोपडीमां चीमनी पेटीर नीय मालाग...

आता बोलाय नीईय रात, रही जाईर मुदानी वात

रहु नको घरमां सीसनीय मालाग झोपन लागय।

झोपडीमां चीमनी पेटीर नीय मालाग...

अनुवाद: गाँव सारा सो गया है, रात के बारह बज गये । झोंपड़ी में दिया जल रहा है। मुझे तो नींद आ रही है। झोंपड़ी में दिया जल रहा है।मुझे तो नींद आ रही है।शादी का पहला गौना, गौने की पहली रात, बात नये नये रंगों की (मन में नये नये भाव हैं- सुहाग रात के कारण)। आजु-बाजु से किसी प्रकार की आवाज नहीं आती (सब सो गये हैं)। मुझे तो नींद आ रही है। (पूनो का) चाँद चल-चलकर (आकाश में) उपर चढ़ गया है। चाँदनी फैली हुई है। शीतल शीतल बयार बह रही है। मुझे तो नींद आ रही है। रात्रि किरर... किरर... कर रही है। ( हे प्रियतम) तू मुझसे दूर दूर न रह। गली में कुत्ते भौंक रहे हैं। मुझे तो नींद आ रही है। झोंपड़ी में दिया जल रहा है। मुझे तो नींद आ रही है। अब तो रात बितने को है, मुद्दे (शारीरिक मिलन) की बात रह जायेगी । तू घर में ही क्यों छिपा रहता है (मेरे पास क्यों नहीं आता)। मुझे तो नींद आ रही है।

विशेषताएँ: 1. प्रस्तुत गीत में नई नवेली दुल्हन की मनोदशा का सुंदर चित्रण है। आदिवासियों में प्रथा है कि शादी के दिन तो दुल्हन के साथ उसकी सखी-सहेलियाँ भी उसके ससुराल जाती है। जो हमेशा उसके साथ ही रहेगी ताकि उसे ससुराल में अजनबीपन महसूस न हो। परिणाम उस रात दुल्हा अपनी सुहाग रात तो मन ही नहीं सकता। दूसरे दिन, अगर दूसरे दिन मुहूर्त अच्छा न हो तो एक-दो दिनों के बाद जब मुहूर्त अच्छा होगा उस दिन दुल्ही-पक्ष के लोग वहाँ आयेंगे और उसे अपने साथ ले जायेंगे। उसके बाद दो-तीन दिनों के बाद अच्छे मुहूर्त के दिन दुल्हा अपने किसी संबंधी या मित्र के साथ दुल्ही को गौना करने आयेगा। उस दिन दुल्ही ससुराल जायेगी। यह रात उसकी सुहाग रात होगी।

2. वह अपने पति की राह देख रही है। सब सो गये हैं, उसे भी नींद आने लगी है किन्तु सेज पर वह अकेली है। मन सपनों से भरा है। आज तो पति के तन-मन से मिलन होगा। घर में मद्धिम-मद्धिम दीपक जल रहा है। मध्य रात्रि हो चुकी है, चाँद भी मध्याकाश में पहुँच गया है, चाँदनी खिली है, शीतल बयार चल रही है किन्तु वह अकेली है। इसलिए वह मन ही मन पति से कहती है कि अब तो आ जाओ, नहीं तो यह रात बीत जायेगी।

दुल्हे के मन में जो संकोच है उसके परिणाम स्वरूप वह दुल्ही के पास नहीं जा रहा है। अथवा घर में कोई जाग तो नहीं रहा है? गांवों में गरीबी के कारण घर बड़े नहीं होते घर का अधिकतर हिस्सा खुला होता है। परिणाम नव विवाहित के लिए अलग कमरा नहीं होता। इसलिए सुहागरात के दिन घर के अन्य सदस्य जान-बूझकर बाहर सोयेंगे ताकि उन्हें पूरा मौका मिल सकें।

3. दुल्ही सयानी है और शायद दुल्हा नासमझ।

4. ग्राम्य-प्रकृति का सजीव व चित्रात्मक वर्णन इस गीत में है। साथ में गाँव की रात्रि का जीवंत वर्णन- चाँदनी रात, गाँव का सोना, शीतल बयार का बहना, घर में ढीबरी का जलना, गली में कुत्तों का भौंकना, रात्रि का किरर... किरर... बहना- दर्शनीय है।

5. प्रस्तुत गीत काव्यात्मक है। ग्रामीणों के कवि ह्रृदय की अनुभूत्यात्मक अभिव्यक्ति इसमें है। डॉ.नामवर सिंह के मतानुसार- साहित्य की भाषा में जो सृजनशीलता आती है वह लोकभाषा से आती है। क्योंकि लोकभाषा सृजनशील होती है, सृजनात्मक होती है। उसी से शक्ति लेकर साहित्य अपने रूढ घिसे प्रतीकों और रूपकों से मुक्त होती हुई सृजनशीलता की ओर अग्रसर होता है। ... क्योंकि लोकभाषा के निर्माण करनेवाले सृजनशील हैं, जो लोक है, जो मेहनत करनेवाला है, वही सृजनशील होता है। उत्पादन और सृजन एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इसलिए जो सामाजिक मूल्यों, नैतिक मूल्यों और आर्थिक मूल्यों का निर्माता है, वही सौंदर्य के मूल्यों का, कला के मूल्यों का, साहित्य के मूल्यों का निर्माता है।(आलोचक के मुख से, पृ.23)

केम्ब चे पाहेंखलहुन साले

निघले सात नयी,

साले निघले सात नयी।

निघले सात नयीव साले (2)

चालले झरा झरी,

साले चालले झरा झरी।

चालले झराझरीव साले,

चालले झरा झरी,

साले चालले झरा झरी।

केम्ब चे ...

पार नार दोनही नयी,

भेगुवर भेगे झाले,

साले भेगुवर भेगे झाले।

भेगुवर भेगे झालेव साले,

भेगु त कीगळली,

साले भेगु त कीगळली।

केम्ब चे ...

भेगु त कीगळली व साले,

तुगलेनी जबान दिलह,

साले तुंगलेनी जबान दिलह।

बायको वरहुन कायव जासी,

मरदा वरहुन ये,

साले मरदा वरहुन ये।

केम्ब चे ...

जसी च हलपन टाक व साले,

तसा च तूगला वाढ,

जराक नमता पड रे पाठी चे भावा,

निरुगडी संयदान टाकुं दे।

केम्ब चे ...

जराक नमता पड रे पाठी चे भावा,

वाळहोंट संयदान टाकुं दे,

माल वाळहोंठ संयदान टाकुं दे।

जराक नमता पड रे पाठी चे भावा,

मांछी संयदान टाकुं दे,

माल मांछी संयदान टाकुं दे।

केम्ब चे ...

जराक नमता पड रे पाठी चे भावा,

फोंफेड संयदान टाकुं दे,

माल फोंफेड संयदान टाकुं दे।

जराक नमता पड रे पाठी चे भावा,

छिंपे संयदान टाकुं दे,

माल छिंपे संयदान टाकुं दे।

केम्ब चे ...

जराक नमता पड रे पाठी चे भावा,

फेदरा संयदान टाकुं दे,

माल फेदरा संयदान टाकुं दे।

जराक नमता पड रे पाठी चे भावा,

दिंवडां संयदान टाकुं दे,

माल दिंवडां संयदान टाकुं दे।

केम्ब चे ...

जराक नमता पड रे पाठी चे भावा,

सेनोरी संयदान टाकुं दे,

माल सेनोरी संयदान टाकुं दे।

केम्ब चे पाहेंखलहुन साले

निघले सात नयी,

साले निघले सात नयी।

निघले सात नयीव साले,

चालले झरा झरी,

साले चालले झरा झरी।

चालले झरा झरीव साले,

दरे चे दिपाखलहुन,

साले दरे चे दिपाखलहुन।

केम्ब चे पाहेंखलहुन साले

निघले सात नयी,

साले निघले सात नयी।

अनुवाद: ( एक सखी दूसरी से कहती है ) - केम्ब नामक पहाड़ की तलहटी से सात नदियाँ - पार, नार, कोलक, तान, मान, पथरी और दमणगंगा - निकली हैं। इनमें पार व नार नदियाँ साथ-साथ बहतीं हैं। इनके मार्ग में दो पर्वत भेगु और तुगला पड़ते हैं। पार ने पहले भेगु पर चढ़ने की कोशिश की। किन्तु भेगु पहाड़ ने नारी जाति के होने के कारण पुकार मचा दी। जो तुगला पहाड़ ने सुनी। उसने पार से कहा कि तुम नारी पर से जाने का प्रयत्न क्यों कर रही हो? तुम्हें जाना ही है तो मुझ (मर्द) पर से क्यों नहीं जातीं। और पार तुगला पर चढ़ने का प्रयत्न करती है। किन्तु तुगला समुद्रकी लहरों के समान ऊँचा होता जाता है। परिणाम वह चढ़ नहीं पाती। अत: वह पहाड़ से बिनती करती है कि हे मेरे छोटे भाई ! थोड़ा तो झुक ताकि मैं ऊपर चढ़ सकूँ। पहाड़ थोड़ा झुकता है और पार नदी उस पर से बहने लगती है। वह चाहती है कि उसके निशान पहाड़ पर हमेशा बने रहे। अत: बहते-बहते वह तुगला पहाड़ पर पेड़, रेत, मछली, फोफडे (मछली की तरह का एक जीव), शंख, नील (पानी के ऊपर उगने वाली एक वनस्पति), साँप (पानी में रहनेवाले), सेनोरी (नदी तट में रेत में उगने वाली एक वनस्पति) आदि छोड़कर समुद्र से मिलने चल पड़ती है।

विशेषताएँ:

1. प्रस्तुत गीत विवाह-गीत है। यह वारली समाज का लोकप्रिय गीत है क्योंकि इसमें पार व नार नदियों तथा भेगु व तुगला पहाड़ों का वर्णन है। धरमपुर से दक्षिण-पूर्व में लगभग 15 कि. मी. की दूरी पर धामणी नामक जंगल है। धामणी और उसके पास के गाँव वेरी भवाडा की सीमा पर नार नदी पार में समा जाती है।

2. मान्यता है कि महाराष्ट्र के केम्ब नामक पहाड़ से सात नदियाँ निकलीं, जिनमें पार व नार के अतिरिक्त अन्य पाँच नदियाँ हैं। ये सब पश्चिम की ओर बहती हैं। आगे जाकर धामणी और वेरी भवाडा के पास पार और नार एक हो जाती हैं। ऐसी मान्यता है कि वर्षा के मौसम में बाढ़ आने पर पार या नार एक-दूसरे की राह देखती हैं और दोनों में से कोई एक धीरे आ रही हो तो दूसरी बिना उसे मिले आगे नहीं बढ़ती। अर्थात् अगर पार धामणी तक बहते-बहते आ गई हो तो जहाँ तक नार बहते-बहते धामणी तक नहीं आयेगी, पार उसकी राह देखती रुकी रहेगी। और नार के आने के बाद ही दोनों मिलकर आगे बहेगी। और अगर इनमें से कोई एक नदी दूसरी की, बिना राह देखे ही आगे बढ़ जाय, तो मान्यता है कि वह साल अच्छा नहीं जाता अर्थात् उस साल अतिवृष्टि होगी या अकाल पडेगा या महामारी फैलेगी।

लोगों का ऐसा भी मानना है कि पार नदी भेगु पहाड़ को तोड़कर कपराड़ा (वलसाड़ जिले का एक तालुका। यह धरमपुर ही का विस्तार था। तब धरमपुर एशिया का सबसे बड़ा तालुका था। कुछ साल हुए कपराड़ा को तालुके का दर्जा दिया गया है।) से होकर आगे कोलक नदी को मिलने वाली थी। (कोलक केम्ब से ही निकली थी किन्तु उसका स्वरूप अंत:सलिला का था। इसका स्रोत आज के कपराडा तालुका के कोलवेरा गाँव में स्थित एक पहाड़ में रहनेवाले चूहों के बिल से फूटा था। चूहे को ये लोग कोळवो कहते हैं। कोळवे के बिल से निकली होने के कारण इस नदी का नाम कोळब पडा। पहाड़ का नाम भी यही पड़ा। कोळब शब्द प्रयत्न-लाघव के कारण कोलक में परिवर्तित हो गया।) किन्तु जब पार ने भेगु पर से जाने का प्रयत्न किया तो उसने चीख-पुकार मचा दी। यह पुकार तुगला नामक पहाड़ ने सुनी और उसने पार से कहा कि भेगु तो तेरी ही जाति का है। अगर तुझे जाना ही है तो मुझ पर से होकर जा। और पार तुगला की ओर बढ़ने लगी। तुगला के पास जाकर उसने उस पर चढ़ना शुरू किया। जैसे-जैसे वह आगे बढ़ती तुगला भी ऊपर उठता जाता। पार बार-बार प्रयत्न करने पर भी तुगला पर नहीं चढ़ पाई। अंतत: पराजय स्वीकार कर, पहाड़ को भाई! कहकर उसने बिनती की कि भाई! थोड़ा झुक जाओ, ताकि मैं कुछ निशान तो छोड़ जाऊँ। तब तुगला झुका और पार नदी निशान छोड़कर आगे जाकर समुद्र में समा गई। आज भी तुगला पहाड़ पर पार के निशान देखने मिलते हैं।

3. पहाड़ी विस्तार में रहनेवाले आदिवासियों का नदी, पहाड़ आदि प्राकृतिक तत्वों से कितना प्रगाढ़ संबंध है, वह इस गीत में दर्शनीय है।

4. भाई-बहन के संबंध की प्रगाढ़ता इसमें दर्शनीय है। पार द्वारा तुगला को छोटा भाई कहने पर वह झुक जाता है। पुरुष का अहम् भाई शब्द सुनकर कैसे विगलित हो जाता है !

5. पार और नार का यह गीत गाने वाले इन आदिवासियों में गजब की एकता है। वे भी इन नदियों की तरह साथी की राह देखकर साथ में ही आगे बढ़ते हैं।

रचनाकार परिचय - डॉ. उत्तम पटेल,

अध्यक्ष, हिंदी विभाग, वनराज कॉलेज,

धरमपुर-396 050, जि.वलसाड, गुजरात

Tag ,,,

COMMENTS

BLOGGER: 2
  1. उत्तम पटेल जी,
    पहले तो घर की यह छवि देखकर ही मजा आ गया। ऐसी झोपड़ी पर करोड़ों महलों को वारूं।

    फिर इस बोली के बारे में जानकारी अच्छी लगी। और बोली की मिठास- क्या कहने? और गीत के भाव? अति सुन्दर।

    अन्तरजाल नहीं होता तो शायद ऐसी चीज नहीं मिलती। साधुवाद!

    जवाब देंहटाएं
  2. बेनामी11:00 pm

    अनुनाद सिंह जी, घर की छवि रवि जी पसंद है, अतः वे साधुवाद के अधिकारी हैं। मेरे पास आदिवासी जीवन से जुड़े बहुत सारे फोटो हैं, किन्तु मैं दे नहीं पाया। सधन्य़वाद।
    - उत्तम पटेल

    जवाब देंहटाएं
रचनाओं पर आपकी बेबाक समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.

स्पैम टिप्पणियों (वायरस डाउनलोडर युक्त कड़ियों वाले) की रोकथाम हेतु टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

 आलेख ,1, कविता ,1, कहानी ,1, व्यंग्य ,1,14 सितम्बर,7,14 september,6,15 अगस्त,4,2 अक्टूबर अक्तूबर,1,अंजनी श्रीवास्तव,1,अंजली काजल,1,अंजली देशपांडे,1,अंबिकादत्त व्यास,1,अखिलेश कुमार भारती,1,अखिलेश सोनी,1,अग्रसेन,1,अजय अरूण,1,अजय वर्मा,1,अजित वडनेरकर,1,अजीत प्रियदर्शी,1,अजीत भारती,1,अनंत वडघणे,1,अनन्त आलोक,1,अनमोल विचार,1,अनामिका,3,अनामी शरण बबल,1,अनिमेष कुमार गुप्ता,1,अनिल कुमार पारा,1,अनिल जनविजय,1,अनुज कुमार आचार्य,5,अनुज कुमार आचार्य बैजनाथ,1,अनुज खरे,1,अनुपम मिश्र,1,अनूप शुक्ल,14,अपर्णा शर्मा,6,अभिमन्यु,1,अभिषेक ओझा,1,अभिषेक कुमार अम्बर,1,अभिषेक मिश्र,1,अमरपाल सिंह आयुष्कर,2,अमरलाल हिंगोराणी,1,अमित शर्मा,3,अमित शुक्ल,1,अमिय बिन्दु,1,अमृता प्रीतम,1,अरविन्द कुमार खेड़े,5,अरूण देव,1,अरूण माहेश्वरी,1,अर्चना चतुर्वेदी,1,अर्चना वर्मा,2,अर्जुन सिंह नेगी,1,अविनाश त्रिपाठी,1,अशोक गौतम,3,अशोक जैन पोरवाल,14,अशोक शुक्ल,1,अश्विनी कुमार आलोक,1,आई बी अरोड़ा,1,आकांक्षा यादव,1,आचार्य बलवन्त,1,आचार्य शिवपूजन सहाय,1,आजादी,3,आत्मकथा,1,आदित्य प्रचंडिया,1,आनंद टहलरामाणी,1,आनन्द किरण,3,आर. के. नारायण,1,आरकॉम,1,आरती,1,आरिफा एविस,5,आलेख,4288,आलोक कुमार,3,आलोक कुमार सातपुते,1,आवश्यक सूचना!,1,आशीष कुमार त्रिवेदी,5,आशीष श्रीवास्तव,1,आशुतोष,1,आशुतोष शुक्ल,1,इंदु संचेतना,1,इन्दिरा वासवाणी,1,इन्द्रमणि उपाध्याय,1,इन्द्रेश कुमार,1,इलाहाबाद,2,ई-बुक,374,ईबुक,231,ईश्वरचन्द्र,1,उपन्यास,269,उपासना,1,उपासना बेहार,5,उमाशंकर सिंह परमार,1,उमेश चन्द्र सिरसवारी,2,उमेशचन्द्र सिरसवारी,1,उषा छाबड़ा,1,उषा रानी,1,ऋतुराज सिंह कौल,1,ऋषभचरण जैन,1,एम. एम. चन्द्रा,17,एस. एम. चन्द्रा,2,कथासरित्सागर,1,कर्ण,1,कला जगत,113,कलावंती सिंह,1,कल्पना कुलश्रेष्ठ,11,कवि,2,कविता,3239,कहानी,2360,कहानी संग्रह,247,काजल कुमार,7,कान्हा,1,कामिनी कामायनी,5,कार्टून,7,काशीनाथ सिंह,2,किताबी कोना,7,किरन सिंह,1,किशोरी लाल गोस्वामी,1,कुंवर प्रेमिल,1,कुबेर,7,कुमार करन मस्ताना,1,कुसुमलता सिंह,1,कृश्न चन्दर,6,कृष्ण,3,कृष्ण कुमार यादव,1,कृष्ण खटवाणी,1,कृष्ण जन्माष्टमी,5,के. पी. सक्सेना,1,केदारनाथ सिंह,1,कैलाश मंडलोई,3,कैलाश वानखेड़े,1,कैशलेस,1,कैस जौनपुरी,3,क़ैस जौनपुरी,1,कौशल किशोर श्रीवास्तव,1,खिमन मूलाणी,1,गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,1,गंगाप्रसाद शर्मा गुणशेखर,1,ग़ज़लें,550,गजानंद प्रसाद देवांगन,2,गजेन्द्र नामदेव,1,गणि राजेन्द्र विजय,1,गणेश चतुर्थी,1,गणेश सिंह,4,गांधी जयंती,1,गिरधारी राम,4,गीत,3,गीता दुबे,1,गीता सिंह,1,गुंजन शर्मा,1,गुडविन मसीह,2,गुनो सामताणी,1,गुरदयाल सिंह,1,गोरख प्रभाकर काकडे,1,गोवर्धन यादव,1,गोविन्द वल्लभ पंत,1,गोविन्द सेन,5,चंद्रकला त्रिपाठी,1,चंद्रलेखा,1,चतुष्पदी,1,चन्द्रकिशोर जायसवाल,1,चन्द्रकुमार जैन,6,चाँद पत्रिका,1,चिकित्सा शिविर,1,चुटकुला,71,ज़कीया ज़ुबैरी,1,जगदीप सिंह दाँगी,1,जयचन्द प्रजापति कक्कूजी,2,जयश्री जाजू,4,जयश्री राय,1,जया जादवानी,1,जवाहरलाल कौल,1,जसबीर चावला,1,जावेद अनीस,8,जीवंत प्रसारण,141,जीवनी,1,जीशान हैदर जैदी,1,जुगलबंदी,5,जुनैद अंसारी,1,जैक लंडन,1,ज्ञान चतुर्वेदी,2,ज्योति अग्रवाल,1,टेकचंद,1,ठाकुर प्रसाद सिंह,1,तकनीक,32,तक्षक,1,तनूजा चौधरी,1,तरुण भटनागर,1,तरूण कु सोनी तन्वीर,1,ताराशंकर बंद्योपाध्याय,1,तीर्थ चांदवाणी,1,तुलसीराम,1,तेजेन्द्र शर्मा,2,तेवर,1,तेवरी,8,त्रिलोचन,8,दामोदर दत्त दीक्षित,1,दिनेश बैस,6,दिलबाग सिंह विर्क,1,दिलीप भाटिया,1,दिविक रमेश,1,दीपक आचार्य,48,दुर्गाष्टमी,1,देवी नागरानी,20,देवेन्द्र कुमार मिश्रा,2,देवेन्द्र पाठक महरूम,1,दोहे,1,धर्मेन्द्र निर्मल,2,धर्मेन्द्र राजमंगल,1,नइमत गुलची,1,नजीर नज़ीर अकबराबादी,1,नन्दलाल भारती,2,नरेंद्र शुक्ल,2,नरेन्द्र कुमार आर्य,1,नरेन्द्र कोहली,2,नरेन्‍द्रकुमार मेहता,9,नलिनी मिश्र,1,नवदुर्गा,1,नवरात्रि,1,नागार्जुन,1,नाटक,152,नामवर सिंह,1,निबंध,3,नियम,1,निर्मल गुप्ता,2,नीतू सुदीप्ति ‘नित्या’,1,नीरज खरे,1,नीलम महेंद्र,1,नीला प्रसाद,1,पंकज प्रखर,4,पंकज मित्र,2,पंकज शुक्ला,1,पंकज सुबीर,3,परसाई,1,परसाईं,1,परिहास,4,पल्लव,1,पल्लवी त्रिवेदी,2,पवन तिवारी,2,पाक कला,23,पाठकीय,62,पालगुम्मि पद्मराजू,1,पुनर्वसु जोशी,9,पूजा उपाध्याय,2,पोपटी हीरानंदाणी,1,पौराणिक,1,प्रज्ञा,1,प्रताप सहगल,1,प्रतिभा,1,प्रतिभा सक्सेना,1,प्रदीप कुमार,1,प्रदीप कुमार दाश दीपक,1,प्रदीप कुमार साह,11,प्रदोष मिश्र,1,प्रभात दुबे,1,प्रभु चौधरी,2,प्रमिला भारती,1,प्रमोद कुमार तिवारी,1,प्रमोद भार्गव,2,प्रमोद यादव,14,प्रवीण कुमार झा,1,प्रांजल धर,1,प्राची,367,प्रियंवद,2,प्रियदर्शन,1,प्रेम कहानी,1,प्रेम दिवस,2,प्रेम मंगल,1,फिक्र तौंसवी,1,फ्लेनरी ऑक्नर,1,बंग महिला,1,बंसी खूबचंदाणी,1,बकर पुराण,1,बजरंग बिहारी तिवारी,1,बरसाने लाल चतुर्वेदी,1,बलबीर दत्त,1,बलराज सिंह सिद्धू,1,बलूची,1,बसंत त्रिपाठी,2,बातचीत,2,बाल उपन्यास,6,बाल कथा,356,बाल कलम,26,बाल दिवस,4,बालकथा,80,बालकृष्ण भट्ट,1,बालगीत,20,बृज मोहन,2,बृजेन्द्र श्रीवास्तव उत्कर्ष,1,बेढब बनारसी,1,बैचलर्स किचन,1,बॉब डिलेन,1,भरत त्रिवेदी,1,भागवत रावत,1,भारत कालरा,1,भारत भूषण अग्रवाल,1,भारत यायावर,2,भावना राय,1,भावना शुक्ल,5,भीष्म साहनी,1,भूतनाथ,1,भूपेन्द्र कुमार दवे,1,मंजरी शुक्ला,2,मंजीत ठाकुर,1,मंजूर एहतेशाम,1,मंतव्य,1,मथुरा प्रसाद नवीन,1,मदन सोनी,1,मधु त्रिवेदी,2,मधु संधु,1,मधुर नज्मी,1,मधुरा प्रसाद नवीन,1,मधुरिमा प्रसाद,1,मधुरेश,1,मनीष कुमार सिंह,4,मनोज कुमार,6,मनोज कुमार झा,5,मनोज कुमार पांडेय,1,मनोज कुमार श्रीवास्तव,2,मनोज दास,1,ममता सिंह,2,मयंक चतुर्वेदी,1,महापर्व छठ,1,महाभारत,2,महावीर प्रसाद द्विवेदी,1,महाशिवरात्रि,1,महेंद्र भटनागर,3,महेन्द्र देवांगन माटी,1,महेश कटारे,1,महेश कुमार गोंड हीवेट,2,महेश सिंह,2,महेश हीवेट,1,मानसून,1,मार्कण्डेय,1,मिलन चौरसिया मिलन,1,मिलान कुन्देरा,1,मिशेल फूको,8,मिश्रीमल जैन तरंगित,1,मीनू पामर,2,मुकेश वर्मा,1,मुक्तिबोध,1,मुर्दहिया,1,मृदुला गर्ग,1,मेराज फैज़ाबादी,1,मैक्सिम गोर्की,1,मैथिली शरण गुप्त,1,मोतीलाल जोतवाणी,1,मोहन कल्पना,1,मोहन वर्मा,1,यशवंत कोठारी,8,यशोधरा विरोदय,2,यात्रा संस्मरण,31,योग,3,योग दिवस,3,योगासन,2,योगेन्द्र प्रताप मौर्य,1,योगेश अग्रवाल,2,रक्षा बंधन,1,रच,1,रचना समय,72,रजनीश कांत,2,रत्ना राय,1,रमेश उपाध्याय,1,रमेश राज,26,रमेशराज,8,रवि रतलामी,2,रवींद्र नाथ ठाकुर,1,रवीन्द्र अग्निहोत्री,4,रवीन्द्र नाथ त्यागी,1,रवीन्द्र संगीत,1,रवीन्द्र सहाय वर्मा,1,रसोई,1,रांगेय राघव,1,राकेश अचल,3,राकेश दुबे,1,राकेश बिहारी,1,राकेश भ्रमर,5,राकेश मिश्र,2,राजकुमार कुम्भज,1,राजन कुमार,2,राजशेखर चौबे,6,राजीव रंजन उपाध्याय,11,राजेन्द्र कुमार,1,राजेन्द्र विजय,1,राजेश कुमार,1,राजेश गोसाईं,2,राजेश जोशी,1,राधा कृष्ण,1,राधाकृष्ण,1,राधेश्याम द्विवेदी,5,राम कृष्ण खुराना,6,राम शिव मूर्ति यादव,1,रामचंद्र शुक्ल,1,रामचन्द्र शुक्ल,1,रामचरन गुप्त,5,रामवृक्ष सिंह,10,रावण,1,राहुल कुमार,1,राहुल सिंह,1,रिंकी मिश्रा,1,रिचर्ड फाइनमेन,1,रिलायंस इन्फोकाम,1,रीटा शहाणी,1,रेंसमवेयर,1,रेणु कुमारी,1,रेवती रमण शर्मा,1,रोहित रुसिया,1,लक्ष्मी यादव,6,लक्ष्मीकांत मुकुल,2,लक्ष्मीकांत वैष्णव,1,लखमी खिलाणी,1,लघु कथा,288,लघुकथा,1340,लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन,241,लतीफ घोंघी,1,ललित ग,1,ललित गर्ग,13,ललित निबंध,20,ललित साहू जख्मी,1,ललिता भाटिया,2,लाल पुष्प,1,लावण्या दीपक शाह,1,लीलाधर मंडलोई,1,लू सुन,1,लूट,1,लोक,1,लोककथा,378,लोकतंत्र का दर्द,1,लोकमित्र,1,लोकेन्द्र सिंह,3,विकास कुमार,1,विजय केसरी,1,विजय शिंदे,1,विज्ञान कथा,79,विद्यानंद कुमार,1,विनय भारत,1,विनीत कुमार,2,विनीता शुक्ला,3,विनोद कुमार दवे,4,विनोद तिवारी,1,विनोद मल्ल,1,विभा खरे,1,विमल चन्द्राकर,1,विमल सिंह,1,विरल पटेल,1,विविध,1,विविधा,1,विवेक प्रियदर्शी,1,विवेक रंजन श्रीवास्तव,5,विवेक सक्सेना,1,विवेकानंद,1,विवेकानन्द,1,विश्वंभर नाथ शर्मा कौशिक,2,विश्वनाथ प्रसाद तिवारी,1,विष्णु नागर,1,विष्णु प्रभाकर,1,वीणा भाटिया,15,वीरेन्द्र सरल,10,वेणीशंकर पटेल ब्रज,1,वेलेंटाइन,3,वेलेंटाइन डे,2,वैभव सिंह,1,व्यंग्य,2075,व्यंग्य के बहाने,2,व्यंग्य जुगलबंदी,17,व्यथित हृदय,2,शंकर पाटील,1,शगुन अग्रवाल,1,शबनम शर्मा,7,शब्द संधान,17,शम्भूनाथ,1,शरद कोकास,2,शशांक मिश्र भारती,8,शशिकांत सिंह,12,शहीद भगतसिंह,1,शामिख़ फ़राज़,1,शारदा नरेन्द्र मेहता,1,शालिनी तिवारी,8,शालिनी मुखरैया,6,शिक्षक दिवस,6,शिवकुमार कश्यप,1,शिवप्रसाद कमल,1,शिवरात्रि,1,शिवेन्‍द्र प्रताप त्रिपाठी,1,शीला नरेन्द्र त्रिवेदी,1,शुभम श्री,1,शुभ्रता मिश्रा,1,शेखर मलिक,1,शेषनाथ प्रसाद,1,शैलेन्द्र सरस्वती,3,शैलेश त्रिपाठी,2,शौचालय,1,श्याम गुप्त,3,श्याम सखा श्याम,1,श्याम सुशील,2,श्रीनाथ सिंह,6,श्रीमती तारा सिंह,2,श्रीमद्भगवद्गीता,1,श्रृंगी,1,श्वेता अरोड़ा,1,संजय दुबे,4,संजय सक्सेना,1,संजीव,1,संजीव ठाकुर,2,संद मदर टेरेसा,1,संदीप तोमर,1,संपादकीय,3,संस्मरण,730,संस्मरण लेखन पुरस्कार 2018,128,सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन,1,सतीश कुमार त्रिपाठी,2,सपना महेश,1,सपना मांगलिक,1,समीक्षा,847,सरिता पन्थी,1,सविता मिश्रा,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,साक्षात्कार,21,सागर यादव जख्मी,1,सार्थक देवांगन,2,सालिम मियाँ,1,साहित्य समाचार,98,साहित्यम्,6,साहित्यिक गतिविधियाँ,216,साहित्यिक बगिया,1,सिंहासन बत्तीसी,1,सिद्धार्थ जगन्नाथ जोशी,1,सी.बी.श्रीवास्तव विदग्ध,1,सीताराम गुप्ता,1,सीताराम साहू,1,सीमा असीम सक्सेना,1,सीमा शाहजी,1,सुगन आहूजा,1,सुचिंता कुमारी,1,सुधा गुप्ता अमृता,1,सुधा गोयल नवीन,1,सुधेंदु पटेल,1,सुनीता काम्बोज,1,सुनील जाधव,1,सुभाष चंदर,1,सुभाष चन्द्र कुशवाहा,1,सुभाष नीरव,1,सुभाष लखोटिया,1,सुमन,1,सुमन गौड़,1,सुरभि बेहेरा,1,सुरेन्द्र चौधरी,1,सुरेन्द्र वर्मा,62,सुरेश चन्द्र,1,सुरेश चन्द्र दास,1,सुविचार,1,सुशांत सुप्रिय,4,सुशील कुमार शर्मा,24,सुशील यादव,6,सुशील शर्मा,16,सुषमा गुप्ता,20,सुषमा श्रीवास्तव,2,सूरज प्रकाश,1,सूर्य बाला,1,सूर्यकांत मिश्रा,14,सूर्यकुमार पांडेय,2,सेल्फी,1,सौमित्र,1,सौरभ मालवीय,4,स्नेहमयी चौधरी,1,स्वच्छ भारत,1,स्वतंत्रता दिवस,3,स्वराज सेनानी,1,हबीब तनवीर,1,हरि भटनागर,6,हरि हिमथाणी,1,हरिकांत जेठवाणी,1,हरिवंश राय बच्चन,1,हरिशंकर गजानंद प्रसाद देवांगन,4,हरिशंकर परसाई,23,हरीश कुमार,1,हरीश गोयल,1,हरीश नवल,1,हरीश भादानी,1,हरीश सम्यक,2,हरे प्रकाश उपाध्याय,1,हाइकु,5,हाइगा,1,हास-परिहास,38,हास्य,59,हास्य-व्यंग्य,78,हिंदी दिवस विशेष,9,हुस्न तबस्सुम 'निहाँ',1,biography,1,dohe,3,hindi divas,6,hindi sahitya,1,indian art,1,kavita,3,review,1,satire,1,shatak,3,tevari,3,undefined,1,
ltr
item
रचनाकार: कुंकणा बोली के लोक-गीत
कुंकणा बोली के लोक-गीत
http://bp1.blogger.com/_t-eJZb6SGWU/RnAkwW92WxI/AAAAAAAAA7c/h45JfHZkS1A/s400/lokgeet.JPG
http://bp1.blogger.com/_t-eJZb6SGWU/RnAkwW92WxI/AAAAAAAAA7c/h45JfHZkS1A/s72-c/lokgeet.JPG
रचनाकार
https://www.rachanakar.org/2007/06/blog-post_13.html
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/
https://www.rachanakar.org/2007/06/blog-post_13.html
true
15182217
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content